Blog

  • Punjab News: Sukhpal Khaira मामले में Bawa Henry को AAP MLA ने भेजा वापिस, देखें वीडियो

    Punjab News: Sukhpal Khaira मामले में Bawa Henry को AAP MLA ने भेजा वापिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चंडीगढ़ विधानसभा में एक बार फिर से सुखपाल खैहरा द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान का मामला गरमा गया। इस मामले को लेकर विधानसभा में भारी हंगामा देखने को मिला। दूसरी सेशन खत्म होने के बाद बाहर मीडिया के बात करने के दौरान भी यह हंगामा जारी रहा। दरअसल आप विधायक सुखपाल खैहरा द्वारा दिए गए बयान को लेकर रोष जाहिर कर रही थी।

    इस दौरान कांग्रेस विधायक बावा हैनरी भी मौके पर मौजूद थे। जहां बावा हैनरी अपनी बात मीडिया के समक्ष रख रहे थे, तभी उनकी पार्टी के नेता उन्हें वापिस बुलाने लगे। वाबा हैनरी मामले को लेकर कह रहे थे कि सजा बराबर होनी चाहिए। इस दौरान आप विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कांग्रेस विधायक को बीच में रोका और उन्हें अपनी पार्टी के क्षेत्र में जाने के लिए कहते भेज दिया। इसकी वीडियो भी सामने आई है।

    जिसमें आप विधायक इंद्रजीत कौर मान द्वारा कांग्रेस विधायक को भाई का हवाला देकर उन्हें उनकी पार्टी के पास भेजा गया। जिसके बाद विधानसभा के बाहर दोबारा से मामला गरमा गया और अन्य आप विधायक सुखपाल खैहरा का पक्ष लेने पर भड़क गई। इस दौरान आप विधायकों ने कहा कि अब सुखपाल खैहरा महिलाओं को सूरमें पैदा करने के बारे में नसीहत देंगे। आप विधायकों ने ऐलान किया है कि सुखपाल खैहरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: लूट की वारदातों से लोग परेशान, किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: लूट की वारदातों से लोग परेशान, किया ऐलान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के शिवा नगर में लूट की वारदातों के परेशान लोगों द्वारा रोष पाया जा रहा है। लोगों ने कहा कि ई-रिक्शा में सफर करने के दौरान लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि सरेआम ई-रिक्शा में सवार लोगों को लूट का शिकार बनाया जा रहा है। इस मामले को लेकर लोगों ने आज शाम 5 बजे शिंगार चौंकी घेरने का ऐलान किया है। व्यक्ति ने कहा कि सवारियों को बिठाकर ई-रिक्शा चालक सुनसान जगह पर ले जाकर लूट की घटना को अंजाम दे रहे है।

    इस मामले को लेकर स्नेचर को पुलिस के हवाले दो दिन पहले किया था। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि उक्त स्नेचर ने उसके भाई को भी लूट का शिकार बनाया था। व्यक्ति ने कहा कि नरिदंर ने नशेड़ी को पकड़वाने के लिए टिब्बा रोड़ पुलिस के पास गए, जहां पुलिस अधिकारी ने कहाकि उन्हें पता है कि कहां क्राइम हो रहा है। व्यक्ति का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके पास पुलिस कर्मियों की संख्या कम है और उन्होंने भी खुद की जान बचानी है।

    व्यक्ति का आरोप है कि पुलिस अधिकारी कह रहे है कि अपनी रक्षा खुद करें। आरोप है कि अधिकारी ने कहा कि अगर एक व्यक्ति यहां से जाता है तो दूसरे रास्ते से नशेड़ी आ जाते है। ऐसे में लोगों ने फैसला किया है कि वह खुद ही मिलकर स्नेचरों को पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इस मामले को लेकर व्यक्ति ने कहा कि आज वीआईपी लोग पुलिस कर्मी लेकर घूम रहे। लूट की बढ़ रही वारदातों को लेकर आम जनता में डर का माहौल पाया जा रहा है। इसी को लेकर लोगों द्वारा शाम 5 बजे पुलिस चौंकी का घेराव करने का ऐलान किया गया।

  • कांग्रेस नेत्री का आरोप, चुनाव में टिकट के नाम पर हुआ खेला, देखें वीडियो

    कांग्रेस नेत्री का आरोप, चुनाव में टिकट के नाम पर हुआ खेला, देखें वीडियो

    सोनीपतः हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुचित्रा सिंह ने पार्टी के कुछ नेताओं पर टिकट और पद के नाम पर करोड़ों रुपए लेने का आरोप लगाया है। वहीं महिला कांग्रेस की महासचिव के पति गौरव कुमार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने अपनी पत्नी के लिए विधानसभा चुनाव का टिकट मांगा था। इसके बदले उन्होंने कांग्रेस नेताओं को पैसे दिए थे। सुचित्रा ने कहा कि उन्होंने 22 फरवरी को अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को भेजा था, जो अब सामने आया है। उनके बिजनमैन पति गौरव कुमार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी है। शिकायत के साथ कुछ चैटिंग के स्क्रीनशॉट भेजकर FIR दर्ज करने की मांग की है।

    गौरव कुमार की पत्नी ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पच्चीस फरवरी दो हजार छब्बीस को अपना इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। पत्नी ने खुद को दलित समुदाय से बताया। वह एक शहीद की बेटी हैं। उनका परिवार पिछले 56 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। उन्होंने पार्टी को करोड़ों रुपये दिए हैं। उन्हें झूठी उम्मीदें दी गईं। पत्नी ने आरोप लगाया कि उच्च कमान उन्हें धोखा दे रहा है। वे उनसे पैसे ले रहे हैं लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं मिल रहा है।

    गौरव कुमार का आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी को विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाने के लिए पैसे दिए थे। यह दावा कांग्रेस पार्टी के भीतर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से नेताओं को पैसे देने की बात कही है। यह घटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। महासचिव की पत्नी ने पार्टी पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार छप्पन साल से पार्टी से जुड़ा है। करोड़ों रुपये देने के बावजूद उन्हें झूठी उम्मीदें मिलीं। उनका इस्तीफा भी स्वीकार नहीं किया गया है।

    उधर, जब सुचित्रा से सवाल पूछा गया कि उन्होंने डेढ़ साल तक चुप्पी क्यों साधे रखी? इस पर सुचित्रा का कहना है कि उन्हें हरियाणा महिला कांग्रेस का पद दिलाने का वादा किया था। दूसरी तरफ, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। बताया जा रहा हैकि शिकायत में केसी वेणुगोपाल के पीए अनस अली पर अलग-अलग खातों में किस्तों में पैसे ट्रांसफर करवाने और करीब 75 लाख रुपए नकद लेने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही कोडिकुन्निल सुरेश पर अपने खाते, बेटे के खाते और पीए के खाते में पैसे ट्रांसफर करवाने के साथ 90 लाख रुपए नकद लेने का आरोप है।

     

     

  • Punjab News: कांग्रेस नेताओं के विवादित बयानो पर शिक्षा मंत्री का पलटवार, LPG के दामों को लेकर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस नेताओं के विवादित बयानो पर शिक्षा मंत्री का पलटवार, LPG के दामों को लेकर साधा निशाना, देखें वीडियो

    मोहालीः पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर उसके असर की आशंकाओं के बीच भारत में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि 60 रुपए की गई बढ़ौतरी को केंद्र द्वारा वापिस लेना चाहिए।

    वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक कांग्रेस नेता ने पहले ईटीओ हरभजन सिंह के खिलाफ गलत टिप्पणी की गई थी। उसके बाद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा को कांग्रेस नेता द्वारा बंधुआ मजूदर कहा गया। इसी के साथ महिलाओं द्वारा एक हजार रुपए देने को लेकर एक कांग्रेस नेता द्वारा टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता को यह दर्शाता है।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी कांग्रेस नेताओं को पता है कि ऐसे विवादित बयानों से वह घिर रहे है, लेकिन उसके बावजूद वह सुखपाल खैहरा के साथ खड़े है जो यह दर्शाते है कि कांग्रेस की सोच दलितों को महिलाओं के खिलाफ है। इस दौरान नंगल शहर में हिमाचल सरकार की ओर से एंट्री टैक्स लगाया गया है, जिसे 70 से 170 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सरेआम धक्केशाही है।

    उन्होंने कहा कि भरतशहर के साथ नालागढ़ आता है। ऐसे में कुछ दुकानदार व्यापार को लेकर आते जाते है और उन्हें इस टैक्स को अदा करना पड़ेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने विधानसभा में साफ कर दिया है कि अगर हिमाचल सरकार टैक्स को नहीं हटाती तो आने वाले समय में पंजाब सरकार की ओर से टैक्स को लेकर ऐलान किया जा सकता है।

  • Tuition से घर जा रही 7 वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों ने किया जानलेवा हमला

    Tuition से घर जा रही 7 वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों ने किया जानलेवा हमला

    नजीबाबाद: बिजनौर जिले के नजीबाबाद कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। शहर की गलियों और मुख्य मार्गों पर आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब मासूम बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। वहीं नजीबाबाद के रफूग्रान मस्जिद इलाके में ट्यूशन से लौट रही 7 से 8 साल की एक मासूम बच्ची, महिरा, पर आवारा कुत्तों के एक बड़े झुंड ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

    घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे नजीबाबाद के पूजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, 7 वर्षीय महिरा रोज की तरह अपना ट्यूशन पढ़कर घर की ओर लौट रही थी। वह नजीबाबाद के रफूग्रान मस्जिद के पास पहुंची ही थी कि वहां पहले से घात लगाए बैठे आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर झपट्टा मार दिया। कुत्तों ने उसे सड़क पर गिरा दिया और बुरी तरह काटना शुरू कर दिया।

    मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर दौड़े। लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से बमुश्किल कुत्तों को वहां से खदेड़ा और बच्ची की जान बचाई। लेकिन तब तक महिरा के शरीर पर कुत्तों के दांतों के गहरे निशान छप चुके थे और वह दर्द से तड़प रही थी। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, कुत्तों के काटने से शरीर पर कई गहरे घाव हुए हैं। वहीं बच्ची गहरे सदमे में है और लगातार डर के मारे कांप रही है। अस्पताल के बाहर बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

     

  • Punjab News: नौजवान की मौत को लेकर मिनी सेक्रेटेरिएट के बाहर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: नौजवान की मौत को लेकर मिनी सेक्रेटेरिएट के बाहर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    ASI राजेश कुमार और सीताराम पर लगे गंभीर आरोप

    होशियापुरः जिले में सड़क हादसे में नौजवान को मौत को लेकर गांव बसी मरूफ के परिजनों ने मिनी सेक्रेटेरिएट के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बेटे की सड़क हादसे में मौत नहीं हुई है। ऐसे में बेटे की मौत की गहनता से जांच करवाई जाए। माता ने कहा कि कि कुछ दिन पहले उनके बेटे की मौत हो गई थी। पुलिस ने बेटे की मौत का कारण फिलहाल एक्सीडेंट बताया है। परिवार का कहना है कि वह पुलिस के दफ्तर में इंसाफ को लेकर काफी दिनों से चक्कर काट रहे है, लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा। महिला ने बताया कि 3 जनवरी को उसका बेटा दोस्त के साथ घर से गया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिवार को शक है कि बेटे की दोस्त ने ही कत्ल किया है। पीड़ित परिवार ने कहा कि बेटा दोस्त के साथ जालंधर रोड पर नसराले के पास पहुंचा और बताया जा रहा है कि वहां ट्रक की चपेट में आने से बेटे की मौत हो गई। लेकिन परिवार का कहना है कि घटना के दौरान बेटे के सिर पर दोस्त ने कोई नुकीली चीज मारी है। इस मामले को लेकर बेटे के दोस्त ने उनके साथ कोई संपर्क नहीं किया। बेटे का दोस्त बुड्डोवाल का रहने वाला है और घटना के दौरान बेटे के गहने भी गायब हो गए। परिवार का कहना हैकि 3 माह से वह बेटे के दोस्त को बुलाकर पूछताछ के लिए कह रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आरोप है कि थाने में एएसआई राजेश कुमार और सीताराम सरेआम दोस्त पर कार्रवाई ना करने की बात कह रहे है। परिवार ने कहा कि बेटे की मौत के बाद से सोने की चेन और कड़ा गायब है। परिजन कहते हैं कि अगर वास्तव में एक्सीडेंट में उनके बेटे की मौत हुई है, इस मामले में ना तो किसी मोटरसाइकिल पर खरोंच है और ना ही युवा के शरीर पर कोई चोट के निशान हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को भी बयान दिए कि दूसरे युवकों से पूछताछ की जाए। लेकिन आज इतने दिन गुजर जाने के बाद भी न तो पुलिस ने दूसरे युवकों से कोई पूछताछ की और ना ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए या मौके पर पहुंचे। सिटी के डीएसपी देव दत्त शर्मा ने परिजन के साथ दुःख साझा करते हुए कहा कि कल सुबह 11 बजे परिजनों को दफ्तर में बुलाया गया है। ऐसे में ASP के साथ मिलकर एक SIT बनाई जाएगी और परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।      
  • Punjab News: इस दिन से महिलाओं के लिए 1000 रुपये का योजना पंजीकरण होगा शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: इस दिन से महिलाओं के लिए 1000 रुपये का योजना पंजीकरण होगा शुरू, देखें वीडियो

    अमृतसरः मान सरकार ने बजट में महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए डालने को लेकर ऐलान किया है। वहीं सरकार के ऐलान के बाद महिलाओं में खुशी की लहर देखने को मिली है। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के शहरी जिला इंचार्ज प्रभबीर सिंह बराड़ और महिला विंग के नेताओं ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए घोषित वित्तीय सहायता योजना महिला सशक्तिकरण की तरफ एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जबकि अनुसूचित जाति की बहनों को 1500 रुपये दिए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि यह योजना आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई गारंटी का हिस्सा है और आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा अपने वादे पूरे करती आई है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां चुनावों के दौरान वादे करती हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्हें भूल जाती हैं। आम आदमी पार्टी की गारंटियां हमेशा पूरी होती हैं। प्रभबीर सिंह बराड़ ने बताया कि 13 अप्रैल से इस योजना का पंजीकरण शुरू हो जाएगा और गांवों और शहरों में कैंप लगा कर महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण होने के बाद पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। इस मौके पर अन्य नेताओं ने कहा कि यह योजना देश की सबसे बड़ी महिला हितैषी योजनाओं में से एक है।

    उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी और वे अपने छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के लिए पहले ही कई बड़े फैसले कर चुकी है, जैसे सरकारी बसों में मुफ्त सफर, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य कई कल्याणकारी योजनाएं। अब महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता देने से उनकी जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। आप नेताओं ने कहा कि केजरीवाल की गारंटी सिर्फ चुनावी नारा नहीं, बल्कि लोगों के साथ किया गया वादा है जिसे हर हालत में पूरा किया जाता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार लोगों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है और भविष्य में भी लोगों के साथ किए हर वादे को पूरा किया जाएगा।

     

  • Jalandhar News: मावां-धीयां सत्कार योजना को लेकर AAP के जिला अध्यक्ष अमृतपाल और राजविंदर कौर का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: मावां-धीयां सत्कार योजना को लेकर AAP के जिला अध्यक्ष अमृतपाल और राजविंदर कौर का आया बयान, देखें Live

    जालंधरः जिले के सर्किट हाउस, में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृतपाल और पार्टी की हलका इंचार्ज राजविंदर कौर ने प्रेस कांफ्रैंस की। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई मावां-धीयां सत्कार योजना का धन्यावाद किया जिसके चलते वैसाखी के बाद से 18 साल से उपर की महिलाओं को 1000 रुपए, वहीं एससी महिलाओं के लिए 1500 रुपए दिए जाएंगे। इसी के चलते सभी महिलाएं सरकार का दिल से धन्यावाद कर रही हैं।

    वहीं मौके पर संबोधित करती हुई हलका इंचार्ज राजविंदर कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने जो महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जो मान-सत्कार दिया है उसके लिए सभी महिलाएं उनकी आभारी हैं। पहली सरकारों ने कभी भी महिलाओं के सत्कार की ओर इतना ध्यान नहीं दिया जो आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिया है। पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने जैसे दिल्ली में अपनी सभी गारंटियां पूरी की थी, वैसे ही पंजाब की मान सरकार ने भी अपनी सभी गारंटियां पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री मान ने अपनी गारंटियों से बढ़कर लोगों को सुविधाएं दी है। इसी के साथ केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार जुमलेबाजी सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने लोगों से वादा किया था कि उनके अकाउंट में पैसे आएंगे, लेकिन आजतक कोई भी पैसा किसी के खाते में नहीं आया। इसी के साथ केंद्र सरकार ने कई योजनाओं का फायदा पंजाब को नहीं दिया जो गलत हैं, लेकिन दूसरी ओर पंजाब सरकार अपनी सभी गारंटियां पूरी करके लोगों को विकास की ओर लेकर जा रही हैं।

    इस दौरान कृष्णा ग्रेवाल, शोभा भगत व अन्य कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि गारंटियां ओर भी कई सरकार ने दी थी, लेकिन जो गारंटियां मान सरकार ने दी उन्होंने सभी गारंटियां पूरी की है। उन्होंने मान सरकार का दिल से धन्यावाद करते हुए कहा कि मान सरकार ने जो महिलाओं को मान दिया है उसके लिए सभी आभारी हैं। आम आदमी पार्टी ने कई महिलाओं को बड़े पदों पर बैठने के योग्य बनाया और उन्हें कई सीटों पर उम्मीदवार बनाकर जीत हासिल की। उन्होंने स्कीम के बारे में बताते हुए कहा कि बेसाखी के बाद से योजना को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगी और उसके बाद 18 साल से उपर सभी महिलाएं जो जनरल कैटेगरी की है उन्हें 1000 रुपए और एससी महिलाओं के लिए 1500 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। इसी के साथ सरकार ने और भी कई योजनाएं शुरू की हैं जो लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।

  • Wrong Side से आ रहे Truck ने Tractor को मारी जबरदस्त टक्कर, 2 हिस्सों में बंटा वाहन, 1 की मौत

    Wrong Side से आ रहे Truck ने Tractor को मारी जबरदस्त टक्कर, 2 हिस्सों में बंटा वाहन, 1 की मौत

    अजमेरः मिनी ट्रक और ट्रैक्टर में आमने-सामने भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों गाड़ियां उछलकर सड़क के साइड में जाकर गिरीं। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर अपनी ही गाड़ी के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि ज्ञान विहार स्थित साहू मैरिज गार्डन के बाहर बुधवार सुबह करीब 3 बजे रेत से भरा मिनी ट्रक पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल की तरफ से आ रहा था। दूसरी तरफ से ट्रैक्टर मालवा से आ रहा था। साहू मैरिज गार्डन के बाहर अचानक मिनी ट्रक रॉन्ग साइड में आ गया जिसे ट्रैक्टर देख न सका और दोनों में जोरदार टक्कर हो गई।

    ट्रैक्टर चला रहे विशाल उर्फ विशु कहार (22) की अपनी ही गाड़ी के नीचे दबकर मौत हो गई। वह सरधना नदी फर्स्ट का रहने वाला था। उधर, मिनी ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने विशाल के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। ट्रैक्टर ड्राइवर के परिवार वाले भी पहुंच गए थे। उन्होंने मिन ट्रक ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दी है जिसके बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News: बिस्कुट फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मौत, परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: बिस्कुट फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मौत, परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के छावनी मोहल्ले में लड़की ने फैक्टरी में जीवनलीला समाप्त कर ली। हालांकि घटना को लेकर 4 दिन बीत गए है। मृतिका की पहचान रोशनी के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर परिवार का आरोप है कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसका कत्ल करके उसे लटकाया गया है। इस मामले को लेकर इंसाफ की गुहार लगाते हुए परिवार द्वारा सिविल अस्पताल के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 4 की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बात की जा रही है। वहीं घटना को लेकर फैक्टरी मालिक फरार चल रहा है। मोहम्मद उसमान ने कहा कि उसकी कजन बहन बिस्कुट की फैक्टरी में नौकरी कर रही थी। पीड़ित के अनुसार ठेके पर काम करने के कारण वह काम घर पर लाकर भी करती थी।

    रमजान के माह के कारण फैक्टरी मालिक ने काम जल्द तैयार करने के लिए बहन को कहा, जिसके बाद बहन ने मां-बाप को देरी से घर आने के लिए फोन पर बताया। पीड़ित का आरोप है कि जिसके बाद अचानक फैक्टरी से फोन आया है कि लड़की ने सुसाइड कर लिया। जिसके बाद परिवार को डीएमसी अस्पताल बुलाया गया। परिवार का आरोप है कि लड़की के पिता को देखकर फैक्टरी मालिक मौके पर बाइक लेकर फरार हो गया। इस घटना को लेकर वह थाना 4 में गए और पुलिस के साथ फैक्टरी में गए।

    परिवार ने कहा कि पुलिस को सूचना दिए बिना फैक्टरी मालिक खुद फंदे से लड़की को उतारकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने बहन को मृत घोषित कर दिया। भाई ने कहा कि बहन रमजान माह को लेकर काफी खुश थी और वह जीवनलीला समाप्त नहीं कर सकती। इस दौरान फैक्टरी मालिक का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे बंद थे। इस दौरान एक मोबाइल से बनी हुई वीडियो मिली है।

    परिवार ने कहा कि 4 दिन बीत जाने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसको लेकर परिवार द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि 9-10 की रात फैक्टरी में लड़की ने सुसाइड किया था। परिवार के बयानों के आधार पर लड़की का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि घटना स्थल पर कोई सुसाइड बरामद नहीं हुआ है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि फैक्टरी मालिक जांच में शामिल है और वह फरार नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान मालिक फैक्टरी में मौजूद नहीं था।