Blog

  • Punjab News: 1.90 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: 1.90 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बीएसएफ और देहात पुलिस के सांझे ऑपरेशन ने पाक की नापाक हरकत को नाकाम करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.90 किलो हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ और पुलिस ने बताया कि सांझे ऑपरेशन के दौरान यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से पाकिस्तान से आई हेरोइन बरामद की गई है। दोनों दोषियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों से बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • शादी समारोह में पूर्व CM पर व्यक्ति ने की Firing, गिरफ्तार आरोपी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    शादी समारोह में पूर्व CM पर व्यक्ति ने की Firing, गिरफ्तार आरोपी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जम्मूः नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात शादी समारोह में व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। इस हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए। गोली उनको छू कर निकल गई। अधिकारियों के मुताबिक फारूक जम्मू में एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी थे। वहीं पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। जिस बुजुर्ग ने उन पर हमला किया उसकी उम्र 61 साल है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

    घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि 70 साल के हमलावर कमल सिंह जामवाल ने पीछे से आकर फारूक के सिर पर रिवॉल्वर तान दी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर का हाथ हटाया जिससे फायर हवा में हो गया। हमलावर कमल ने पुलिस को बताया- ‘मैं पिछले 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। यही मेरा मकसद था।’ वह बस एक सही मौके की तलाश में था।

    आज उसे पता चला कि उसके चचेरे भाई के बेटे की शादी में फारूक अब्दुल्ला भी शामिल होने वाले हैं। ऐसे में उसने अटैक करने की योजना बनाई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कमल सिंह जमवाल जम्मू के पुराने शहर का निवासी है। वो जम्मू के ओल्ड सिटी इलाके में उसकी अपनी कई दुकानें हैं। इन दुकानों से मिलने वाले किराए के जरिए अपना जीवन यापन करता है। पुलिस ने उसके पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की है।

    वहीं इस घटना को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि अल्लाह मेहरबान हैं। मेरे पिता बाल-बाल बच गए। फिलहाल पूरी जानकारी अधूरी है, लेकिन इतना पता चला है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर बिल्कुल करीब आ गया और गोली चला दी। उन्होंने आगे लिखा कि सुरक्षा दल ने ही आरोपी को रोककर हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया। उमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाया कि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एनएसजी) द्वारा सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया?

     

  • Punjab News: दुबई में फंसे परिवार को लेकर Singer Ammy Virk का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: दुबई में फंसे परिवार को लेकर Singer Ammy Virk का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाबी गायक Ammy Virk का परिवार ईरान और इजराइल में चल रहे युद्ध के कारण दुबई में फंस गया था। जिसके बाद पोस्ट शेयर करके गायक ने गुहार लगाई थी और सरकार से भी परिवार को भारत लाने की अपील की थी। वहीं अब मीडिया से बात करते हुए गायक ने कहा कि उनका परिवार सुरक्षित भारत पहुंच गया। गायक ने कहा कि परिवार चढ़दी कलां में है। वहीं गायक को पंजाबी सिनेमा द्वारा प्रधान नियुक्त किया गया।

    सिनेमा में सुधार करने को लेकर सरकार द्वारा स्पेशल कमेटी बनाकर नई पॉलिसी लांच की गई है, इस मामले को लेकर गायक ने कहा कि अभी उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। गायक ने कहा कि वह आज मीटिंग करके आए है, ऐसे में जिस चीज की भी पंजाबी सिनेमा को जरूरत है, वह उन मांगों को आगे रखेंगे। गायक ने सेशल लाइव देखने को लेकर कहा कि उनके काफी अच्छा लगा।

    उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान उनके सीनियर है और वह जब छोटे थे तो उनका जूगनू सीरियल देखते थे। एमी विर्क ने कहा कि पंजाब में शूट होने वाली फिल्मों का दुनियां भर में काफी असर देखने को मिलेंगा। पंजाब में फिल्म सिटी को लेकर कहा कि अभी एक से दो एकड़ में बनी है, लेकिन जब जल्दी बड़ी फिल्म सिटी भी बनेंगी। इस दौरान गायक सतिंदर सरताज के शो को लेकर कहा कि उनके शो में 50 हजार लोग शामिल थे। ऐसे में एरिना सहित अन्य स्टेडियम की जरूरत है। इस दौरान गायकों को थ्रेट कॉल और सिक्योरिटी में कटौती को लेकर कहा कि उन्हें अब तक कोई फोन नहीं आया है।

  • बजट सत्र के बीच विधानभवन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    बजट सत्र के बीच विधानभवन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    मुबंईः महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र के बीच भवन को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विधान आधिकारिक ई-मेल अकाउंट पर बम होने की चेतावनी दी गई, जिसके बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया और परिसर मे सर्च ऑपरेशन जारी है। ईमेल भेजने वाले का अब तक कोई पता नहीं चला है। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इमारत को खाली करा लिया गया है और तलाशी अभियान चलाया गया है। धमकी की सूचना मिलते ही मुम्बई पुलिस की भारी टुकड़ी, बम शोधक एवं निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड विधान भवन पहुँच गए हैं।

    पूरी इमारत को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सुरक्षाकर्मी चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह धमकी कहां से भेजी गई है। फिलहाल पूरे परिसर को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया है। चूंकि वर्तमान में महाराष्ट्र विधानभवन में बजट सत्र चल रहा है, इसलिए यहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत राज्य के तमाम मंत्री और विधायक मौजूद रहते हैं। ऐसे संवेदनशील समय में इस तरह की धमकी मिलना गंभीर चिंता का विषय है।

    हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तलाशी ली जा रही है और यह अफवाह भी हो सकती है। विधान भवन में सभी एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। ना तो आम जनता और न ही मीडियाकर्मी अंदर आ सकते हैं। जब तक सर्च ऑपरेशन पूरा नहीं हो जाता, परिसर में सिक्योरिटी टाइट रहेगी। फिलहाल, मुंबई पुलिस की साइबर सेल इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि ईमेल भेजने वाला कौन है। जिस ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है, उसे बैक-ट्रैक कर के आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Punjab News: केंद्रीय जेल में कैदी ने उठाया खौफनाक कदम, आरोप- इलाज न मिलने से परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय जेल में कैदी ने उठाया खौफनाक कदम, आरोप- इलाज न मिलने से परेशान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले की केंद्रीय जेल में इलाज न मिलने से परेशान एक कैदी ने आत्महत्या की कोशिश की। कैदी ने जेल के अंदर ही चार नुकीली लोहे की कीलें निगल लीं, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, यह मामला होशियारपुर की केंद्रीय जेल का है। यहां एनडीपीएस और लड़ाई-झगड़े के मामले में सजा काट रहे गांव लालपुर भाना, महीलपुर के रहने वाले चंदीप सिंह ने यह कदम उठाया।

    बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहा था और जेल प्रशासन से कई बार इलाज की गुहार लगा चुका था। कैदी का आरोप है कि उसे सही इलाज नहीं मिल रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसी कारण उसने शाम करीब 7 बजे जेल की दीवार से चार नुकीली कीलें निकालकर निगल लीं। घटना के बाद जेल कर्मचारियों ने तुरंत उसे होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

    वहीं अस्पताल के डॉक्टर राहुल ने बताया कि कैदी ने 4 से 5 आयरन नेल्स निगल ली हैं। स्कैन के दौरान उसके पेट में कीलें पाई गई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक यह मामला काफी गंभीर है और कैदी को बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर किया जा सकता है। फिलहाल मरीज को अस्पताल में भर्ती कर 24 घंटे निगरानी में रखा गया है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • Punjab News: Parlor में गुंडागर्दी का नंगा नाच, जमकर की तोड़फोड़, बाप-बेटे सहित 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Parlor में गुंडागर्दी का नंगा नाच, जमकर की तोड़फोड़, बाप-बेटे सहित 3 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में चौड़ी सड़क इलाके में स्थित सुनहरी गुरुद्वारा के पास देर रात एक पार्लर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दरअसल, पार्लर में 15 से 20 युवकों द्वारा हमला कर दिया। इस घटना में पार्लर मालिक उसका भाई और छोटा बेटा घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने न केवल मारपीट की बल्कि दुकान में रखे पैसे भी लूट लिए। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक जावेद ने बताया विवाद परसों शुरू हुआ था। एक पुराना ग्राहक काम करवाकर बिना पैसे दिए जा रहा था। जब पैसे मांगे गए तो उसने गाली-गलौज और झगड़ा किया।

    पीड़ित ने आरोप लगाया कि देर रात वही युवक अपने साथ 15-20 अन्य लड़कों को लेकर आया। उनके हाथों में छुरे दात तेजधार हथियार, डंडे और ईंटें थीं। पीड़ित ने बताया उन्होंने आते ही दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मुझे मेरे छोटे भाई और मेरे मासूम बेटे को बेरहमी से पीटा। वे कह रहे थे कि तुझे यहाँ रहने नहीं देंगे। वे गल्ले में रखे पैसे भी छीन ले गए।पीड़ित परिवार अब पुलिस से सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पहले ही जांच चल रही है पुलिस के अनुसार परसों ग्राहक की ओर से भी शिकायत दी गई थी कि दुकानदार ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की है। पुलिस अधिकारी के मुख्य बिंदु ASI गुरमुख सिंह ने कल दुकानदार को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह नहीं आया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परसों की मारपीट का बदला लेने के लिए आज दूसरे पक्ष ने हमला किया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: साइबर ठगों ने ACP की बनाई फर्जी ID, दोस्तों को भेजी रिक्वेस्ट

    Punjab News: साइबर ठगों ने ACP की बनाई फर्जी ID, दोस्तों को भेजी रिक्वेस्ट

    लुधियानाः जिले में साइबर ठगों द्वारा लगातार नए नए कारनामें किए जा रहे है। वहीं अब साइबर ठगों ने पुलिस कमिश्नरेट में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) ट्रैफिक गुरदेव सिंह की सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी। इस दौरान साइबर ठगों ने एसीपी की फर्जी आईडी पर 49 फ्रैंड भी जोड़कर उनके दोस्त को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे। जिसके बाद एसीपी को फर्जी आईडी के बारे में पता चला। दोस्त से पता चलने के बाद एसीपी गुरदेव सिंह ने देर रात ऑफिशियल फेसबुक पर फर्जी अकाउंट के संबंध में पोस्ट शेयर की। जिसमें एसीपी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि किसी व्यक्ति ने उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बना दी है और वो उनके दोस्तों को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेज रहा है।

    लोग एसीपी की फ्रैंड रिक्वेस्ट के चक्कर में असेप्ट भी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि इस आईडी से आने वाली फ्रैंड रिक्वेस्ट को इग्नौर करें और फोलो भी न करें। उनका कहना है कि ये कोई शरारती तत्व हो सकते हैं और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद आपके साथ ठगी कर सकते हैं। एसीपी गुरदेव सिंह की जो फर्जी फेसबुक आईडी बनी है उस पर उनका नाम हिंदी में गुरदेव सिंह लिखा है जबकि जो उनकी असली आईडी है उसमें नाम अंग्रेजी में लिखा गया है।

    जिस भी शातिर ने एसीपी गुरदेव सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है उसने गुरदेव सिंह की ऑरिजनल फेसबुक की कवर फोटो को फर्जी आईडी की प्रोफाइल पर लगा दिया। वहीं एक महिला से अवार्ड लेने वाली फोटो को फर्जी आईडी में कवर पर लगा दिया है। फर्जी फेसबुक आईडी पर लोगों को शक न हो इसके लिए ठगी करने वाले ने गुरदेव सिंह की असली आईडी में लिखी डिटेल को फर्जी आईडी में उसी तरह लिख दिया।

    असली आईडी में एसीपी ने लुधियाना और खानपुर का जिक्र किया तो फर्जी आईडी में भी वही कुछ लिखा गया है। गुरदेव सिंह की असली आईडी की डिस्क्रिप्शन में राष्ट्रपति पदक के साथ मुख्यमंत्री अवार्ड से संबंधित जानकारी दी गई है। फर्जी आईडी में भी ऐसी जानकारियां लिखी गई हैं। गुरदेव सिंह के नाम से जो फर्जी आईडी बनाई गई है उसे 11 मार्च को बनाया गया। 12 मार्च रात को करीब 11:30 बजे उसकी कवर फोटो व प्रोफाइल फोटो अपलोड की गई। जब एसीपी ने फर्जी आईडी की जानकारी सांझा की तो उस समय 39 फ्रैंड थे जो कि रात तक 43 हो गए।

  • बाजार खुलते ही मचा हाहाकार, शेयर मार्किट में आई भारी गिरावट

    बाजार खुलते ही मचा हाहाकार, शेयर मार्किट में आई भारी गिरावट

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार कल यानी बुधवार की भारी गिरावट के बाद आज वीरवार, 12 मार्च को भी खुलते ही धड़ाम से गिरा। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आए भूचाल और युद्ध के हालातों ने शेयर बाजार में हाहाकार मचा दिया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान के साथ काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ 75,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है, ये 23,600 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

    बाजार में यह गिरावट आज से ही शुरू नहीं हुई है। कल यानी 11 मार्च को भी बाजार में ‘ब्लैक वेडनेसडे’ जैसा माहौल था। कल बुधवार को की क्लोजिंग के दौरान सेंसेक्स 1,342 अंक और निफ्टी 394 अंक गिरकर बंद हुए थे। यानी लगातार दो दिनों से निवेशकों को भारी चपत लग रही है।

    ईरान युद्ध और समुद्री रास्तों पर जहाजों पर हमलों की खबरों से कच्चे तेल के दाम अचानक 7% से ज्यादा उछल गए हैं। ब्रेंट क्रूड $99 के करीब पहुंच गया है। भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए यह बहुत बुरी खबर है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के बाजारों में गिरावट है। जापान का Nikkei 1.6% गिर गया है, वहीं हॉन्गकॉन्ग, शंघाई और ताइवान के बाजार भी लाल निशान में हैं। अमेरिका के Nasdaq और S&P 500 फ्यूचर्स में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

     

     

     

  • आज का राशिफल, 12 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 12 मार्च 2026

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 मार्च 2026, वीरवार का दिन विशेष ग्रह योगों से प्रभावित रहेगा। इस दिन के स्वामी ग्रह गुरु हैं और चंद्रमा धनु राशि में गोचर करते हुए मूल नक्षत्र में संचार करेंगे। चंद्रमा और गुरु के बीच दृष्टि संबंध बनने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा, जो कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। इसके साथ ही आज सिद्धि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में मेष और वृषभ सहित कुछ राशियों के लिए दिन बेहद लाभकारी रह सकता है, जबकि मिथुन और कर्क राशि के जातकों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

    मेष राशि: स्वतंत्रता से कार्य करने के अवसर मिलेंगे। योजनाओं के पूरा होने पर आर्थिक लाभ बढ़ने की संभावना रहेगी। भाग्य के समर्थन से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के अवसर मिलेगें।

    वृषभ राशि: स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को लाभान्वित होने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक यात्राएं लाभकारी रहेगी। संगीत से जुड़े लोगों के लिए नए संपर्कों से लाभ बढ़ने की संभावना बनेगी।

    मिथुन राशि: अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तो बंटवारे में बेहतर विकल्प हासिल कर पाएंगे। व्यवसाय में लगातार बदलती स्थितियों के कारण तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। जीवनसाथी का समर्थन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    कर्क राशि: बनते हुए कार्यों में इर्ष्या द्वेष के कारण विरोधी रुकावट डालने का प्रयास करेंगे। सूझबूझ से रास्ते निकालने होंगे। प्रेम संबंधों में वार्ता मधुर रहेगी। नई परिकल्पनाओं को पूरे करने के अवसर बन सकते हैं। खर्चो पर नियंत्रण रखना होगा।

    सिंह राशि: लेखन और सूचना के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं लोगों को उनकी विशिष्ट शब्द शैली के कारण सम्मान और नए अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष के लिए नई योजनाओं पर कार्य करना होगा। उनसे तनाव को कम करने के प्रयास सफल रहेंगे।

    कन्या राशि: कामकाज का दबाव रहेगा। फुर्सत क्षण निकलना मुश्किल रहेगा। अत्यधिक मेहनत का सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। सावधानी रखनी होगी। पेरेंट्स से उपेक्षा मिलने पर व्यथित रह सकते हैं।

    तुला राशि: कार्यों की गति सहज रहेगी। हल्के-फुल्के मनोरंजन के साथ सभी को सहयोग देने की भावना से कार्य करेंगे। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने के प्रोग्राम बन सकते हैं। आर्थिक अनिश्चिता में जोखिम लेने से बचना होगा।

    वृश्चिक राशि: कार्यों में निरंतरता बनाए रखना मुश्किल रहेगा व्यवधान आ सकते हैं। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने विवादों को कानूनी रूप में बदलने से बचना होगा। परिवार जनों का निराशाजनक व्यवहार तनाव दे सकता है।

    धनु राशि: कार्यों में निपुणता और सच्ची निष्ठा से उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। भाई बहनों से सकारात्मक बातचीत उनके करियर या महत्त्वपूर्ण विषयों के लिए निर्णायक रहेगी। यात्रा टाले।

    मकर राशि: पुरानी विवाद फिर से उभर सकते हैं। सावधान रहें। नकारात्मक लोगों और विचारों से दूरी बनानी होगी। आर्थिक परेशानियों के बढ़ने से पहले खर्चों में कटौती करना आवश्यक रहेगा। प्रेम संबंधों से रूखा व्यवहार मिल सकता है।

    कुंभ राशि: मित्रों को आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। इससे धन की समस्या बड़ी हो सकती है। परिवार में महत्वपूर्ण विषयों पर वार्ता अधिक दिनों तक टालना परेशानी का कारण बन सकता है। सकारात्मक सोच से समस्याओं की हल निकालेंगे।

    मीन राशि: जुझारुपन दिखाना होगा। वरना हाथ में आए अवसर भी बिना लाभ दिए निकल सकते हैं। प्रेम संबंधों मे विचारों में तालमेल का अभाव स्थाई दूरी का कारण बन सकता है। सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

  • Jalandhar News: 130 की स्पीड में कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 130 की स्पीड में कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर: लंबा पिंड चौक फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में बाईक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण निवासी गुरु नानकपुरा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए कपिल नामक व्यक्ति ने बताया कि फ्लाईओवर के पास यह सड़क हादसा हुआ है। व्यक्ति ने बताया कि वह कार में सवार होकर हाईवे से गुजर रहा था। इस दौरान 130 की स्पीड में आ रही वेन्यू कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। चश्मदीद के अनुसार बाइक सवार सही दिशा से आ रहा था।

    कार चालक बाइक को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीद के अनुसार कार सवार चालक को भी पता चल गया था कि बाइक सवार की मौत हो गई है, जिसके कारण वह मौके से फरार हो गया। एक घंटा बीत जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द कार चालक को काबू कर लिया जाएगा। दूसरी और दुकान मालिक मनजीत कुमार ने बताया कि उनके सामने तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।