हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी ने बिना किसी स्नेक किट के सांप को सुरक्षित मोरनी के जंगलों में छोड़ दिया है। लवलेश कुमारी ने बताया कि वह ड्यूटी खत्म करके अपने किसी निजी काम से सेक्टर 21 कि मार्केट गई थी। इस दौरान करीब 7 बजे एक फोन आया कि सेक्टर 25 के एक घर में खतरनाक सांप घुस गया है। घर में पति-पत्नी मौजूद और उन्हें आंखों से दिखाई नहीं देता। लवलेश कुमारी ने बताया कि सांप काफी लंबा और खतरनाक था। महिला कांस्टेबल ने बताया कि घटना के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंची और बिना स्नेक किट से सांप को सुरक्षित पकड़कर मोरनी के जंगलों में छोड़ दिया गया। लवलेश कुमारी ने बताया कि हैरानी इस बात की है कि 3 दिन तक खतरनाक सांप घर में बेड पर मौजूद था। लोगों का कहन है कि शायद तीन दिनों से सांप साथ ही सो रहा है। कांस्टेबल के अनुसार यह रस्लवाइपर सांप भारत के 3 सबसे जहरीले सांपों में आता है। अगर ये सांप किसी को काट ले तो व्यक्ति को मौत हो सकती है। सांप के काटने से इंसान के शरीर में खून जमा हो जाता है और किडनी और हर्ट को डैमेज करता है। यह सांप कोबरा से भी काफी खतरनाक होता है।View this post on Instagram
Blog
-

Blind Couple के साथ 3 दिन से सो रहा था सांप, महिला पुलिस कर्मी ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो
पंचकूलाः सेक्टर 25 में स्थित घर में आंखों से अंधे पति पत्नी के साथ 3 दिन तक बेड पर खतरनाक सांप सो रहा था। इस घटना का पता चलने पर महिला कांस्टेबल लवलेश कुमारी घर पर पहुंची और खतरनाक सांप को काबू किया। बताया जा रहा है कि अगर समय पर इस खतरनाक सांप को ना पकड़ा जाता तो दोनों दपंति की जान को खतरा हो सकता था। दंपति की जान बचाने के बाद बहादुर हेड कांस्टेबल दोबारा से चर्चा का विषय बनी हुई है। -

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 100 स्वास्थ्य संस्थानों में 24 घंटे मिलेंगी आपातकालीन सेवाएं
चंडीगढ़ – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत प्रदेश में द्वितीयक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 100 स्वास्थ्य संस्थानों को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में नामित किया है। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर मामलों में मरीजों को त्वरित उपचार मिल सके। उन्होंने बताया कि इन एफआरयू को 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए विकसित किया जा रहा है। इन केंद्रों पर प्रसूति सेवाएं, नवजात शिशु देखभाल तथा रक्त भंडारण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे माताओं और नवजात शिशुओं से जुड़ी आपात स्थितियों में तुरंत और प्रभावी चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये फर्स्ट रेफरल यूनिट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तृतीयक अस्पतालों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करेंगी। सरकार द्वारा इन केंद्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, विशेषज्ञ चिकित्सा स्टाफ की तैनाती करने और रेफरल व्यवस्था को तेज व प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल के माध्यम से राज्य सरकार का लक्ष्य हरियाणा में मातृ और नवजात मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाना है। इन एफआरयू के सुदृढ़ होने से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा, जिससे पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार होगा।
प्रदेश में जिन 100 स्वास्थ्य संस्थानों को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में नामित किया है उनमें अंबाला जिला के 5 संस्थान हैं। इनके अलावा, भिवानी के 4, चरखी दादरी के 2, फरीदाबाद के 5, फतेहाबाद के भी 5, गुरुग्राम के 4, हिसार के 5, झज्जर के 6, जींद के 6, कैथल के 4, करनाल के 6, कुरुक्षेत्र के 5, महेंद्रगढ़ के 4, नूंह के 5, पलवल के 4, पंचकूला के 4, पानीपत के 4, रेवाड़ी के 4, रोहतक के 4, सिरसा के 5, सोनीपत के 5 तथा यमुनानगर जिला के 4 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को एफआरयू के तौर पर नामित किया गया है।
-

बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सांस का किया Murder, छोटी से गलती से खुला घटना का राज
मथुराः शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी। फिर पति को फोन किया कि अम्मी कुछ बोल नहीं रही हैं। लगता है साइलेंट हार्ट अटैक पड़ा है जिसके बाद मौत की खबर सुनते ही ससुर-पति नोएडा से पहुंचे। उसकी कहानी को सच मानकर परिवार ने शव को सुपुर्द-ए-खाक भी कर दिया। बाद में छोटी सी गलती के चलते आरोपी बहू पकड़ी गई।
जानकारी मुताबिक, भंकरपुर बसेला गांव के रहने वाले अनवर (50) अपनी पत्नी अनवरी (52) के साथ रहते हैं। उनके बेटे आमिर (26) की शादी 2020 में हाथरस के गांव कोटा कपूरा की रहने वाली हिना (24) से हुई। अनवर ने अपनी बेटी अमीना की शादी भी हाथरस में की है। अनवर और आमिर दोनों नोएडा में ड्राइवरी का काम करते हैं। घर पर अनवरी और हिना ही रहती थीं।
पुलिस ने बताया कि 2 मार्च की रात हिना ने पति आमिर को फोन किया। कहा- अम्मी बोल नहीं रहीं, उनको अटैक आया है। लगता है वो नहीं रहीं। सुनते ही आमिर और उसके पिता गांव आए। अमीना भी घर आ गई। 3 मार्च को परिवारवालों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सास को कब्रिस्तान में दफनाया गया। अनवरी की मौत के बाद परिवार गम में डूबा था। बेटी अमीना घर पर ही थी। 6 मार्च को खाना बनाने को लेकर हिना और अमीना की बहस हो गई। बौखलाहट में हिना के मुंह से अम्मी की हत्या बात निकल गई। यह सुनते ही अमीना के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत पिता और भाई को पूरी बात बताई।
अमीना की बात सुनकर ससुर अनवर ने अगले दिन यानी 7 मार्च को आसपास के लोगों से बात की। लोगों ने उन्हें बताया कि पड़ोसी आदिल (19) का हिना से काफी मिलना-जुलना था। वह अक्सर हिना से मिलने घर आता था। कई बार उसे रात में घर आते और सुबह बाहर जाते देखा था। इससे अनवर को पूरी बात समझ आ गई। उन्होंने 8 मार्च को पुलिस से हिना के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की। 9 मार्च को डीएम से कब्र से शव निकालने की मंजूरी मिली। 10 मार्च को सास का शव कब्र से निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। देर रात रिपोर्ट में सास की हत्या की बात सामने आई।
10 मार्च की रात पुलिस ने हिना को हिरासत में ले लिया। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि आदिल के साथ 2 साल से अफेयर था। दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उसने अम्मी के पैर पकड़े, आदिल ने तकिए से उनका गला दबा दिया। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Jalandhar News: पैलेसों और होटलों को लेकर CP Dhanpreet Kaur ने जारी किए सख्त निर्देश
जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए शोर प्रदूषण की रोकथाम के मद्देनजर पब्लिक इमरजेंसी को छोड़कर साइलेंस जोनों या आवासीय क्षेत्रों के अंदर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हॉर्न बजाने पर पाबंदी लगा दी गई है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के हवाले से पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों की सीमा पर आवाज का स्तर, जहां लाउड स्पीकर या पब्लिक एड्रेस सिस्टम या कोई भी आवाज पैदा करने वाला स्रोत इस्तेमाल किया जा रहा है, क्षेत्र के लिए निर्धारित आवाज मानकों के अनुसार रखने के निर्देश दिए गए है।

आदेशों के अनुसार कोई भी व्यक्ति रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के दौरान ( केवल पब्लिक इमरजेंसी के) ढोल या भोंपू, आवाज पैदा करने वाला कोई यंत्र, साउंड एम्पलीफायर तथा मैरिज पैलेसों और होटलों में डीजे आदि नहीं बजाएगा। इसी तरह निजी मालिकी वाले साउंड सिस्टम या आवाज पैदा करने वाले यंत्र का शोर का स्तर निजी स्थान की सीमा क्षेत्र के लिए तय शोर मानकों से 5 डी.बी.(ए) अधिक नहीं होगा।
आदेशों में यह भी कहा गया है कि म्यूजिक सिस्टम वाले वाहनों के मामले में यह सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए कि म्यूजिक सिस्टम के माध्यम से पैदा होने वाली आवाज दिन के किसी भी समय वाहन से बाहर न सुनाई दे। यदि इन आदेशों का उल्लंघन पाया जाता है तो ऐसा करने वाले साउंड सिस्टम जब्त कर लिए जाएंगे। यह आदेश 8.5.2026 तक लागू रहेगा।
-

Punjab News: Petrol Diesel और LPG Gas की किल्लत को लेकर DC का आया बयान
मालेरकोटलाः ईरान और इजराइल में चल रहे युद्ध का असर भारत में भी दिखाई दे रहा है। इस युद्ध के कारण कमर्शियल एलपीजी गैस की किल्लत शुरू हो गई है। रेस्टोरेंट और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मालेरकोटला में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच डिप्टी कमिशनर विराज श्यामकर्ण तिडके ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में इनकी कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। खाड़ी क्षेत्र के देशों में चल रहे युद्ध जैसे हालात को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर विराज एस तिड़के ने जिले के पेट्रोलियम और एलपीजी से जुड़े अधिकारियों, पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक की।

बैठक का उद्देश्य जिले में ईंधन और रसोई गैस की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करना और आवश्यक दिशा निर्देश देना था। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि पंजाब सरकार ने मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल, डीजल और घरेलू उपयोग की एलपीजी गैस की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और आम लोगों को किसी प्रकार की घबराहट में आने की जरूरत नहीं है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की कमी या परेशानी न होने पाए।
डीसी तिडके ने जिला निवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी से प्रभावित न हों। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि घबराहट में आकर अनावश्यक खरीददारी या ईंधन और गैस का अतिरिक्त भंडारण न करें। इससे व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या कारोबारी पेट्रोल, डीजल या एलपीजी गैस की जमाखोरी करता हुआ या कालाबाजारी करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मौजूद अधिकारियों और एजेंसी प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए कि वे आम लोगों को सही जानकारी दें और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि जरूरतमंद लोगों को समय पर ईंधन और रसोई गैस उपलब्ध हो सके। डीसी ने कहा कि यदि किसी नागरिक को पेट्रोल, डीजल या एलपीजी गैस की आपूर्ति से जुड़ी कोई समस्या आती है तो वह तुरंत जिला प्रशासन से संपर्क कर सकता है। प्रशासन का प्रयास है कि मौजूदा परिस्थितियों में भी आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
-

Punjab News: तेज आंधी, बारिश ने खेतों में मचाई तबाही, किसानों का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः अजनाला और आस-पास के इलाकों में सुबह-सुबह आई तेज आंधी, बेमौसम बारिश और ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई गांवों में गेहूं की पकी हुई फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान का डर है।किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी थी और कुछ ही दिनों में कटाई शुरू होनी थी, लेकिन अचानक आई तेज हवा और ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसल गिर गई। किसानों के मुताबिक, इससे गेहूं की पैदावार में प्रति एकड़ करीब 2 से 3 क्विंटल का नुकसान हो सकता है।
किसानों ने कहा कि बाढ़ और कुदरती आफतों की वजह से वे पहले ही आर्थिक रूप से प्रभावित हो चुके हैं और अब बेमौसम बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने बताया कि ओले गिरने से फसलों का झाड़ कम हो गया है और अब उन्हें पराली बनाने में भी दिक्कत आएगी। वहीं इसी बारिश के चलते धानों पर भी असर पड़ेगा और उसका साइज कम हो जाएगा। किसानों ने मांग की है कि सरकार तुरंत प्रभावित इलाकों की गिरदावरी कराए और सही मुआवजा दे, ताकि उन्हें हुए नुकसान का कुछ हिस्सा मिल सके।
-

पंजाब में 672 स्टाफ नर्सों की भर्ती का ऐलान, 13 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
चंडीगढ़: Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 672 स्टाफ नर्सों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। योग्य उम्मीदवारों को Baba Farid University of Health Sciences, फरीदकोट के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। यह भर्ती पहले स्वीकृत 406 पदों से अलग है, जिनमें से 275 पदों के लिए नियुक्ति आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं और उन्हें राज्य के विभिन्न जिला व सब-डिविजनल अस्पतालों में तैनात किया गया है।
इस वर्ष जनवरी में मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने 282 नई नर्सों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Balbir Singh ने कहा कि सरकार राज्य में स्वास्थ्य ढांचे और कार्यबल को लगातार मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पहले ही डॉक्टरों, विशेषज्ञों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा चुकी है और अब 672 अतिरिक्त नर्सों की नियुक्ति से मरीजों को बेहतर देखभाल मिल सकेगी।
सरकार के अनुसार हाल के वर्षों में 1500 से अधिक डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, जिनमें 600 से ज्यादा विशेषज्ञ और 948 सामान्य चिकित्सक शामिल हैं। इसके साथ ही Aam Aadmi Party सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों के नेटवर्क का विस्तार किया है और स्वास्थ्य सुविधाओं में 300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मुफ्त दवाइयों व आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की गई है। 672 नई नर्सों की भर्ती से प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों की देखभाल, मातृ-शिशु सेवाओं और सरकारी अस्पतालों में बढ़ते ओपीडी-आईपीडी भार को संभालने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
-

Punjab News: LPG सिलेंडरों को लेकर Agency संचालक का आया बयान, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो
मोहालीः मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब भारत पर भी देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में गैस एजेंसियों में भारी मात्रा में लोगों की लाइनें नजर आ रही हैं। लोग LPG सिलेंडरों को खरीदने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। आनलाइन बुकिंग बंद होने के चलते भी ये स्थिति पैदा हो रही हैं। एहतियात के तौर पर कमर्शियल गैस सिलेंडर पर अस्थाई रोक लगाई गई है। घरेलू गैस सिलेंडर 25 दिनों के लिए बुक किए गए हैं। साथ ही, जिला प्रशासन की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति प्रोडक्ट्स की जमाखोरी या ब्लैकमार्केटिंग करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी ओर मोहाली की कंग गैस एजेंसी में सामान्य तौर पर ही सिलेंडरों की बिक्री की जा रही है। लोगों के मुताबिक, एजेंसी वालों ने उन्हें किसी भी तरह से सिलेंडर लेने से मना नहीं किया है। वह आराम से सामान्य तरीके से ओटीपी देकर अपना सिलेंडर ले सकते हैं, लेकिन उतनी ही मात्रा में जितनी में उन्हें जरूरत है।
इसको लेकर कंग एजेंसी के संचालक ने बताया कि यहां उन्हें घरेलु सिलेंडरों में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आ रही है। उन्हें मालिकों ने खुले तौर पर कहा है कि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसी के चलते उनकी एजेंसी पर किसी तरह की कोई भीड़ भी नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले के हिसाब से अब बुकिंग की मात्रा बढ़ गई है। लोग अफवाहों के चलते थोड़ा पैनिक कर रहे हैं जिसके चलते वह एजेंसियों की ओर भाग रहे हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए। उनके पास नॉर्मल की तरह ही सिलेंडर की गाड़ियां आ रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके पास सिलेंडरों की कोई दिक्कत नहीं है, लोग पैनिक न हो। उन्हें आराम से सिलेंडर भरपूर मात्रा में मिल जाएगा।
-

Punjabi मूल के व्यक्ति ने Advocate बताकर मारी ठगी, Most Wanted के Poster जारी
ऑन्टारियो: कनाडा में पंजाबी मूल के एक सिख व्यक्ति ने खुद को फर्जी एडवोकेट बताकर लोगों से वीज़ा दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी की। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है। अब कनाडा की किचनर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी की पहचान 34 साल के हरशरण सिंह आहलूवालिया के रूप में की है। पुलिस ने उसके खिलाफ वारंट जारी करते हुए उसे ‘वांटेड’ घोषित किया है।
आरोपी ने खुद को पेशेवर इमिग्रेशन वकील बता कर लोगों से वर्क वीज़ा दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की। हरशरण आहलूवालिया ने लोगों का विश्वास जीतने के लिए खुद को ऑन्टेरियो का रजिस्टर्ड वकील बताया। वह पीड़ितों से वीज़ा प्रोसेसिंग और कानूनी फीस के नाम पर 5-5 हज़ार कनाडियन डॉलर वसूलता था। जांच में पता चला है कि पैसे लेने के बावजूद उसने सरकारी पोर्टल पर वीज़ा के लिए कोई आवेदन दायर नहीं किया था।
ऑन्टारियो की वाटरलू रीज़नल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी पहचान बताने के 6 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आधिकारिक वारंट जारी किया है। पुलिस को संदेह है कि उसने मार्च 2025 से जनवरी 2026 के बीच कई और लोगों को भी अपना शिकार बनाया हो सकता है। 34 साल का हर्षरण आहलूवालिया जो किचनर (ऑन्टेरियो) का निवासी है और उसके पास कनाडाई पासपोर्ट है। वह कोई रजिस्टर्ड वकील नहीं है पर कानूनी शब्दावली का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करता था।
वह एक बार में बड़ी रकम लेने की बजाय, ‘प्रक्रिया जारी है’ का बहाना बना कर महीनों तक किस्तों में पैसे लेता था। कनाडा पुलिस ने आरोपी की फोटो जारी कर जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले या कोई और व्यक्ति इसकी ठगी का शिकार हुआ हो तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
-

Jalandhar News: LPG Gas को लेकर लगी लोगों की लंबी लाइनें, Agency मालिक का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: ईरान-अमेरिका तनाव के असर से एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होना शुरू हो गई है। जिसको लेकर कमर्शियल गैस में व्यापारियों को जहां परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है, वहीं घरेलू गैस उपभोक्ता भी परेशान हो रहे है। जिसको लेकर गैस की किल्लत को लेकर कई तरह की अफवाहें भी चल रही है। हालांकि डिप्टी कमिशनर हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि जिले में एलपीजी सिलेंडरों, डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
जिले के लोग घबराहट में खरीदारी करने से बचने क्योंकि सप्लाई चेन उचित ढंग से काम कर रही है। लेकिन दूसरी ओर आज कोहली गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोगों का कहना है कि एलपीजी गैस की बुकिंग नहीं हो रही, जिसके कारण उन्हें एलपीजी गैस एजेंसी के दफ्तर पर आना पड़ा है। दूसरी ओर एजेंसी के मालिक का कहना है कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है, लेकिन आम लोगों को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
एजेंसी मालिक डीएस कोहली के अनुसार, केवल व्यावसायिक गैस की आपूर्ति बंद हुई है, लेकिन घरेलू गैस की आपूर्ति दो से तीन दिनों के भीतर लोगों तक पहुंच रही है। एजेंसी के मालिक का कहना है कि हमने सिलेंडरों की मैनुअल बुकिंग भी शुरू कर दी है, लेकिन लोगों के अनुसार, जब वे गैस एजेंसी के अंदर आते हैं, तो वे ऑनलाइन या ऐप के माध्यम से बुकिंग करने की बात करते हैं। दूसरी ओर लोगों का कहना है कि वह काफी परेशान हो रहे है और उन्हें कई कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
दविदंर सिंह ने कहा कि वह घरेलू गैस बुकिंग करवाने के लिए काफी परेशान हो रहे है। ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। ऐसे में आज 26वां दिन हो गया, लेकिन बुकिंग नहीं की जा रही। ग्राहक के अनुसार वह सुबह से 4 से 5 बार चक्कर काट चुका, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं अमनदीप कौर ने कहा कि वह घरेलू सिलेंडर बुक करने आए थे, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी आ रही है।
जिसके बाद एजेंसी के कर्मियों द्वारा कहा जा रहा है कि एप्प से बुकिंग कर सकते है। महिला ने कहा कि एप्प पर भी सर्वर डाउन बताया जा रहा है। इस दौरान अन्य व्यक्ति ने कहा कि वह पिछले 4 दिनों से ऑनलाइन बुकिंग करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बुकिंग नहीं हो रही थी। इस दौरान इंडियन ऑयल वन एप्प से बुकिंग करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन उससे भी बुकिंग नहीं हो रही। जिसके कारण वह एजेंसी में गैस की बुकिंग करवाने के लिए पहुंचे है।