Blog

  • T20 World Cup में भारत पर हुई नोटों की बरसात, रच दिया इतिहास

    T20 World Cup में भारत पर हुई नोटों की बरसात, रच दिया इतिहास

    नई दिल्लीः अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हारकर तीसरी बार ट्रॉफी उठाई। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता। इसी के साथ भारत ने अपने नाम कई रिकार्ड दर्ज कर लिए। दरअसल, भारत 3 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। किसी टीम ने अपनी ही मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता हो, ये भी पहली बार ही हुआ है।

    इतना ही नहीं, भारत लगातार दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीतने वाला भी पहला देश बन गया है। इस यादगार जीत से भारत ने न सिर्फ वर्ल्ड क्रिकेट में अपना डंका बजवाया, बल्कि रिकॉर्ड प्राइज मनी पर भी कब्जा जमाया। दरअसल, टाइटल जीतने वाली इंडियन टीम को उनके जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए $3.0 मिलियन (₹27.48 Cr) का इनाम दिया गया।

    जो पिछले एडिशन 2024 के मुकाबले इस बार टोटल प्राइज पूल में 20% की बढ़ोतरी है, 2024 में टीम इंडिया को $2.45 मिलियन (₹22.30 Cr) मिला था। यह नंबर दिखाता है कि इंडिया को ट्रॉफी जीतने पर पिछली बार के मुकाबले 5 करोड़ रूपये ज्यादा मिलेंगे। वहीं फाइनल हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम को भी USD 1.6 मिलियन का बड़ा इनाम मिलेगा, जो भारत का लगभग 14.65 करोड़ रुपये बनता है। पिछले एडिशन में, रनर-अप को $1.28 मिलियन (₹11.65 Cr) मिले थे, जिसमें 3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुईं साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में से प्रत्येक को 790,000 डॉलर (लगभग 7.24 करोड़ रुपये) मिले।

    बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को एकतरफा अंदाज में यह खिताबी जीत मिली। टॉस हारने के बाद भारत ने 256 रन का विशाल लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रखा। संजू सैमसन (46 गेंदों में 89 रन) और अभिषेक शर्मा (21 गेंद में 52 रन) ने तूफानी दिलाई। दोनों ने अर्धशतक जमाए। तीन नंबर पर आए ईशान किशन (25 गेंद में 54 रन) का बल्ला भी चला. उन्होंने भी फिफ्टी जड़ दी।

    अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने 24 रन बटोरते हुए 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए और भारत को 255 रन के स्कोर तक पहुंचाया। पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरे कीवी बल्लेबाजों पर भारतीय गेंदबाज कहर बनकर टूट पड़े। कीवी टीम 159 रन पर ढेर हो गई। अक्षर पटेल ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस किया। बुमराह ने चार विकेट चटकाए। अक्षर को 3 विकेट मिले। हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

  • Punjab News: T-20 में India तीसरी बार Champion, खेल प्रेमियों ने ढोल बजाकर और पटाखे फोड़कर मनाया जश्न, देखें वीडियो

    Punjab News: T-20 में India तीसरी बार Champion, खेल प्रेमियों ने ढोल बजाकर और पटाखे फोड़कर मनाया जश्न, देखें वीडियो

    जालंधर/अमृतसर/मोहालीः आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन उनके इस फैसले पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पानी फेर दिया। दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और शुरुआत में ही कीवी गेंदबाजी की कमर तोड़ दी जिसके चलते भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 में तीसरी बार शानदार जीत दर्ज की है।

    इस मैच में, भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए तय 20 ओवर में 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया और न्यूज़ीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया। बड़े टारगेट के प्रेशर में न्यूजीलैंड की टीम पूरे मैच में जूझती दिखी और आखिर में भारतीय बॉलर्स ने शानदार परफॉर्म करते हुए मैच जीत लिया। पूरी सीरीज में भारतीय टीम का परफॉर्मेंस काबिले तारीफ रहा। टीम सिर्फ एक मैच हारी, जबकि बाकी सभी मैच जीतकर अपना जबरदस्त खेल दिखाया। इस जीत से पूरे देश के क्रिकेट लवर्स में खुशी की लहर दौड़ गई। पंजाब के विभिन्न जिलों में लोगों ने ढोल बजाकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

    वहीं जालंधर में कई जगहों पर दुकानदारों और बड़े कारोबारियों ने बड़ी सक्रीन लगाई गई थी जिसमें लोगों ने मैच देखकर खूब आनंद लिया। जैसे ही इंडिया टीम की जीत अनाउंस हुई लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और माडल टाउन में दीवाली जैसा माहोल बन गया। महिलाओं से लेकर बच्चों तक ने हाथों में तरंगे लेकर जीत का जश्न मनाया।

    इसी कड़ी में अमृतसर शहर में भी लोगों ने भारत की जीत का खुलकर जश्न मनाया। मैच खत्म होते ही युवा और क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए। लोग ढोल की थाप पर भांगड़ा करके भारत की जीत का जश्न मनाते नजर आए। कई जगहों पर युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराया और देशभक्ति के गाने गाकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया। शहर के अलग-अलग इलाकों में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी भारत की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते दिखे।

    लोगों ने कहा कि भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है और उन्हें उम्मीद है कि टीम भविष्य में भी इसी तरह जीत दर्ज करती रहेगी। भारत की इस जीत ने एक बार फिर देश के क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों पर खुशी ला दी है और अमृतसर में मनाया गया यह जश्न इस बात का सबूत है कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि भारतीयों के लिए एक जुनून है।

    मोहाली में भी लोग इंडिया टीम की जीत की खुशी में झूमते हुए नजर आए। कई इलाकों में लोगों ने ढोल की थाप पर भगड़ा डाला और खूब आनंद लिया। मोहाली के स्टेडियम में लगी बड़ी सक्रीन पर कई लोगों ने मैच का आनंद लिया और टीम इंडिया के प्रति अपने प्यार का सबूत दिया।

  • US-Israel-Iran War: बिगड़े हालात, ऊर्जा ठिकानों पर हमला करने पर जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

    US-Israel-Iran War: बिगड़े हालात, ऊर्जा ठिकानों पर हमला करने पर जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

    तेहरान: ईरान के लगातार हमलों से सऊदी अरब भड़का हुआ है। रियाद ने ईरान को हमले रोकने की चेतावनी दी है। इसने ईरान की लीडरशिप को संदेश दिया है कि अगर उसके इलाके पर हमले होते हैं या इंफ्रास्ट्र्क्चर को निशाना बनाया जाता है तो वह पलटवार करेगा। वहीं ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने क्षेत्र के मुस्लिम देशों से अपील की है कि वे अमेरिका और इजराइल को ईरान के ईंधन और ऊर्जा ठिकानों पर हमले करने से रोकें। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसे हमले जारी रहे तो वह भी इसी तरह की कार्रवाई करेगा।

    खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फागरी ने यह बयान उस समय दिया जब शनिवार रात अमेरिका और इजरायल हमलों में तेहरान और पड़ोसी अलबोर्ज प्रांत में कई ईंधन भंडारण केंद्रों पर हमला किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ईरानी स्टूडेंट्स न्यूज़ एजेंसी के हवाले से जानकारी दी कि इन हमलों के कारण कुछ समय के लिए ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई और स्वास्थ्य तथा पर्यावरण को लेकर भी चिंताएं बढ़ गईं। ज़ोल्फागरी ने अमेरिका और इजराइल पर आरोप लगाया कि उन्होंने ईरान के ऊर्जा ढांचे और सार्वजनिक सेवा केंद्रों पर “निर्दयता से” हमला किया है।

    उन्होंने यह भी कहा कि इन हमलों में आम नागरिकों की भी मौत हुई है। उनका कहना था कि क्षेत्र के मुस्लिम देशों को अमेरिका और इजरायल को ऐसी “कायरतापूर्ण और अमानवीय कार्रवाइयों” से रोकने के लिए चेतावनी देनी चाहिए, ताकि संघर्ष और ज्यादा न बढ़े। उन्होंने कहा, “अगर ऐसा नहीं हुआ तो क्षेत्र में इसी तरह की जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

    अगर आप प्रति बैरल 200 डॉलर से ज्यादा तेल की कीमत सहन कर सकते हैं, तो फिर यह खेल जारी रखें।” यह चेतावनी 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा तेहरान और ईरान के कई अन्य शहरों पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद आई है। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई, उनके कुछ परिवार के सदस्य, कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर और आम नागरिक मारे गए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई चरणों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे।

  • US-Israel Vs Iran War से शेयर बाजार में मचा कोहराम

    US-Israel Vs Iran War से शेयर बाजार में मचा कोहराम

    नई दिल्लीः बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट देखने को मिली। बीते सप्ताह भर-भराकर टूटने के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद के मुकाबले खुलते ही 2400 से अधिक अंक से ज्यादा टूट गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने 800 अंक से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। इस गिरावट के पीछे के एक नहीं, बल्कि कई बड़े कारण हैं, जो सीधे अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान युद्ध से जुड़े हुए हैं।

    इससे निफ्टी में बड़ा गैप-डाउन ओपनिंग होने की संभावना जता रहा था। सेंसेक्स 78,918.90 के मुकाबले 77,056.75 पर खुलने के बाद करीब साढ़े 9 बजे 2426.30 अंक या 3.07 फीसदी गिरकर 76,492.60 पर है। वहीं निफ्टी 24450.45 के मुकाबले 23,868.05 पर खुलने के बाद 732.80 अंक या 3 फीसदी टूटकर 23,717.65 पर है। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, L&T, अडानी पोर्ट्स बड़े लूजर्स में से हैं, जबकि ONGC और कोल इंडिया फिलहाल गेनर्स हैं।

    शेयर बाजार में गिरावट का संकेत गिफ्ट निफ्टी से भी मिल रहा था, जो कि सुबह साढ़े 7 बजे 765.50 अंक या 3.11 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के साथ 23810.50 पर था। निवेशकों की नजर वेस्ट एशिया में हो रहे डेवलपमेंट और ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पर उनके असर पर है। इसके अलावा क्रूड ऑयल की कीमतें ग्लोबल मार्केट में $100 प्रति बैरल के ऊपर चली गई हैं, कुछ रिपोर्ट्स में $110 के करीब पहुंच गई हैं। साथ ही, अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है और वॉल स्ट्रीट के फ्यूचर्स में भी तेज बिकवाली देखी जा रही है।

    पिछले हफ्ते में निफ्टी हर दिन (गुरुवार की रिकवरी को छोड़कर) 1% से ज्यादा गिरा है। निफ्टी बैंक भी रिकॉर्ड हाई से 4,000 पॉइंट नीचे है। Indian Stock Market में बीते सप्ताह भी बड़ी उथल-पुथल मची थी और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तो दोनों इंडेक्स बुरी तरह बिखरे हुए नजर आए थे। शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स दिनभर की गिरावट के बाद बाजार बंद होने पर 1097 अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ था, तो वहीं NSE Nifty 315 अंक फिसलकर क्लोज हुआ था।

     

  • Punjab News: मेन चौक से टकराने के बाद 3 फीट ऊंचे पिलर में घुसी Fortuner गाड़ी

    Punjab News: मेन चौक से टकराने के बाद 3 फीट ऊंचे पिलर में घुसी Fortuner गाड़ी

    लुधियानाः जिले के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक भारत नगर चौक रविवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार काली फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर चौक के बीचों-बीच बने I Love Ludhiana सेल्फी पॉइंट के स्ट्रक्चर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी 3 फीट ऊंचे सुरक्षा पिलर को लांघकर अंदर जा घुसी। चश्मदीदों और वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों के मुताबिक काली फॉर्च्यूनर माल रोड की तरफ से बेहद तेज गति में आ रही थी।

    चौक के पास आते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह सीधे चौक की बाउंड्री से टकराई। हवा में उछलते हुए कार ने 3 फीट ऊंचे पिलर को टक्कर मारी। हादसे के वक्त कार में दो युवक सवार थे। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया।

    कार के अंदर फंसे दोनों युवकों को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों को मामूली चोटें आई थीं जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं कि क्या चालक नशे में था या हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ।

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में कबड्डी खिलाड़ी की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में कबड्डी खिलाड़ी की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मेहतपुर के गांव उदोवाल में कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान वंश के रूप में हुई है। वंश की मौत को लेकर गांववासियों का कहना है कि वंश की मौत नशे के कारण हुई है। दूसरी ओर पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। वंश ने 2 साल पहले 12वीं कक्षा पास की थी। वह स्कूल लेवल से ही कबड्डी खेलता था और वह कई टूर्नामेंट खेल चुका है।

    वह घर उदोवाल से साथ लगते गांव बालोकी खेड़ा रोड में गया था, जहां उसका संदिग्ध हालत में शव मिला तो राहगीरों ने सूचना गांव सरपंच और पारिवारिक सदस्यों को दी। परिवार में उसके माता पिता छोटा भाई और एक छोटी बहन है। परिवार ने वंश की मौत की शिकायत पुलिस को नहीं दी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਜਲੰਧਰ ਨੇੜੇ ਨੌਜਵਾਨ ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਮੌਤ, ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਸੋਗ ਦੀ ਲਹਿਰ

    गांव उधोवाल के पंच मनप्रीत सिंह ने बताया कि वंश एक शानदार खिलाड़ी था और उसने अनगिनत कबड्डी टूर्नामेंट में स्कूल को रिप्रेजेंट किया था। उसने दो साल पहले 12वी की थी और वह जैसे ही वह स्कूल के बाद टीचरों से दूर हो गया, ड्रग्स ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। यह ड्रग्स से मौत का पहला मामला नहीं है। 17 फरवरी को, उसके पड़ोसी जसदीप सिंह जस्सा की संदिग्ध ओवरडोज से मौत हो गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी।

    वहीं एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि वंश की 7 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वंश का रिकार्ड खंगाला गया तो पता चला कि नशे का आदी था और पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत 6 जून को नशा छुड़ाओं केंद्र में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान पुलिस द्वारा वंश के खिलाफ 110 नंबर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद वंश नशा छोड़ चुका था। परिवार के अनुसार नशे के कारण वंश की मौत नहीं हुई है, बल्कि बीमार रहने के कारण वंश की मौत हुई है।

     

     

     

  • आज का राशिफल, 9 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 9 मार्च 2026

    ज्योतिष के अनुसार, आज 9 मार्च सोमवार का दिन परंपरागत रूप से ज्ञान, सलाह और दीर्घकालिक निर्णयों से जुड़ा है. आज का दिन कई राशियों के लिए प्रगति और संतुलन लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को संयम और सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी. ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि भावनात्मक फैसलों की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना अधिक लाभकारी रहेगा.

    मेष राशि: आज के दिन धन प्राप्ति के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं. संतान के विवाह के लिए मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनाने के योग बन सकते हैं. किसी से कटु वचन न बोलें. संतान के कारण मन अशांत रहेगा. पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी. सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा.

    वृषभ राशि: आज के दिन विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त हो सकती है. पुराने आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी. दोस्तों से मुलाकात होगी. आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं हैं. पहले अपने आप को व्यवस्थित करें. छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे.

    मिथुन राशि: आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. यात्रा टालना उचित रहेगा. कार्यालय में कोई भी कार्य करते हुए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. अपनी चिंता के कारण आप दूसरे पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं, शांत रहें. अकारण झंझटों से दूर रहें. चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है.

    कर्क राशि: आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा. परिश्रम से कार्यों के परिणाम और बेहतर हो सकते हैं. दिन अनुभवपूर्ण रहेगा. जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. रिश्तेदार के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे. फालतू खर्च होगा, विवाद न करें. पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं.

    सिंह राशि: आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. मित्रों से मुलाकात होगी. अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जाएगा. अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी. थकान व अस्वस्थता रहेगी. समाज में आपकी छवि को बेहतर करने में मदद मिलेगी. नई व्यावसायिक योजना लागू होगी.

    कन्या राशि: आज के दिन कार्यालय में दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है. दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे. हड्डी और कमर की समस्याएं हो सकती हैं. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी.

    तुला राशि: आज के दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा. संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है. जोखिम भरे कार्य टालें. वाहन, मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. यात्रा के दौरान सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकते हैं. किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी.

    वृश्चिक राशि: आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे. घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा.

    धनु राशि: आज के दिन पितृ पक्ष की तरफ से भूमि संबंधी मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकते हैं. संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो. आपकी निर्णय शक्ति बहुत मजबूत है, जिससे आपको सफलता प्राप्त होगी. इसलिए आप पिछड़ रहे हैं. सेहत का विशेष ध्यान रखें.

    मकर राशि: आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. दूसरे की मजबूरी को समझें और सहयोग करें. क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे. भाई से मतभेद समाप्त होंगे. नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें. परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे.

    कुंभ राशि: आज के दिन वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जा रही है. कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं. यात्रा सफल रहेगी. मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों से अपेक्षा न करें. पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे.

    मीन राशि: आज के दिन घर बाहर प्रसन्नता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति होगी. व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा. सेहत अच्छी रहेगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने-बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं. सूझबूझ से धनलाभ होगा. आय में बढ़ोतरी होगी.

  • Health Tips: बढ़ते प्रदूषण में करें ये योग, फेफड़े होंगे मजबूत

    Health Tips: बढ़ते प्रदूषण में करें ये योग, फेफड़े होंगे मजबूत

    Health Tips: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में इस समय प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ गया है। हवा में मौजूद धूल, धुआं और हानिकारक गैसें हमारे फेफड़ों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रही हैं। डॉक्टर लोगों को प्रदूषण से बचने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही, वे कहते हैं कि ब्रीदिंग एक्सरसाइज (सांस से जुड़ी कसरतें) करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है और फेफड़े स्वस्थ बने रहते हैं।   ब्रीदिंग एक्सरसाइज क्या होती है? ब्रीदिंग एक्सरसाइज का मतलब है – सांस को एक खास तरीके से लेना और छोड़ना। इन एक्सरसाइज से फेफड़ों को मजबूत बनाया जा सकता है और ऑक्सीजन का प्रवाह शरीर में बेहतर होता है।   ब्रीदिंग एक्सरसाइज क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये एक्सरसाइज सीओपीडी (Chronic Obstructive Pulmonary Disease), अस्थमा, और लंग्स फाइब्रोसिस जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। ये फेफड़ों के डायाफ्राम (सांस लेने वाली मुख्य मांसपेशी) को मजबूत करती हैं और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाती हैं। इससे सांस फूलने की समस्या में भी राहत मिलती है और व्यक्ति आसानी से शारीरिक गतिविधियां कर पाता है। नियमित अभ्यास के फायदे डॉक्टरों के मुताबिक, जो लोग रोज़ाना ब्रीदिंग एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें कई फायदे मिलते हैं:
    1. सांस फूलने की दिक्कत कम होती है। पहले जो लोग छोटी दूरी चलने पर भी थक जाते थे, वे धीरे-धीरे अधिक देर तक चल या काम कर सकते हैं।
    2. ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है। एक्सरसाइज करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह सही रहता है, जिससे थकान कम महसूस होती है।
    3. दैनिक कामकाज आसान हो जाते हैं। व्यक्ति ज्यादा देर तक बिना थके काम कर पाता है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।
      अस्पताल में भर्ती होने का खतरा कम डॉक्टर बताते हैं कि नियमित ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने वालों को सांस संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती होने की संभावना कम रहती है। इन एक्सरसाइज से सीओपीडी, अस्थमा, लंग्स फाइब्रोसिस या फेफड़ों की सर्जरी से उबर रहे मरीजों को बहुत लाभ मिलता है। इनसे लंग्स की क्षमता बढ़ती है, ऑक्सीजन का स्तर सुधरता है और शरीर हल्का व ऊर्जावान महसूस करता है।   कौन सी ब्रीदिंग एक्सरसाइज हैं फायदेमंद? डॉ. के अनुसार, नीचे दी गई दो एक्सरसाइज बहुत लाभकारी हैं –
    1. बॉक्स ब्रीदिंग (Box Breathing): इसमें चारों चरण समान समय के होते हैं –
      • 4 सेकंड तक सांस लें
      • 4 सेकंड तक सांस रोकें
      • 4 सेकंड तक सांस छोड़ें
      • 4 सेकंड तक रुकें यह तकनीक तनाव घटाने और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में मदद करती है।
    2. अनुलोम-विलोम (Alternate Nostril Breathing): इसमें एक नथुने से सांस लेकर दूसरे से छोड़ते हैं। यह फेफड़ों को साफ रखती है, मन को शांत करती है और शरीर में ऑक्सीजन का संतुलन बनाए रखती है।
     
  • ई-रिक्शा चालक को 38.5 करोड़ के लेनदेन का मिला नोटिस, परिवार के उड़े होश

    ई-रिक्शा चालक को 38.5 करोड़ के लेनदेन का मिला नोटिस, परिवार के उड़े होश

    हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गरीब ई-रिक्शा चालक को आयकर विभाग की तरफ से 38.5 करोड़ रुपये के लेनदेन और इनकम टैक्स रिटर्न न भरने का नोटिस मिला है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस व्यक्ति को नोटिस मिला है, वह खुद पढ़-लिख भी नहीं सकता और रोज मेहनत कर अपने परिवार का गुजारा करता है।

    पीड़ित का नाम रामपाल है, जो हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव गंजहाखेड़ा का रहने वाला है। वह दिल्ली में ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है, जबकि उसकी पत्नी दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती है। गांव में उसके पास केवल एक बीघा जमीन है, जिस पर खेती होती है। ऐसे में उसके नाम पर करोड़ों रुपये का लेनदेन होना सभी को हैरान कर रहा है।

    मोबाइल चोरी होने के बाद हुआ दुरुपयोग
    रामपाल ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी मां का निधन हो गया था। उस समय वह दिल्ली में था और किसी से फोन पर गाड़ी बुक करने के लिए बात कर रहा था। तभी अचानक किसी ने उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग लिया। उस मोबाइल में उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो भी सेव थीं।

    उसी मोबाइल से उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि किसी ने उसके आधार और पैन कार्ड की मदद से बैंक खाता खुलवाया और उसी खाते के जरिए करोड़ों रुपये का लेनदेन किया।

    डाक से मिला नोटिस तो उड़ गए होश
    कुछ दिन पहले गांव के एक टेलर रजनीश के पास डाकिया एक चिट्ठी देकर गया। रजनीश ने वह चिट्ठी रामपाल को भेजी। जब रामपाल ने उसे दिखवाया तो पता चला कि यह आयकर विभाग का नोटिस है, जिसमें लिखा था कि उसके खाते से 38.5 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है और उसने उसका आयकर रिटर्न भी नहीं भरा है। यह सुनकर रामपाल के होश उड़ गए, क्योंकि वह खुद इतनी बड़ी रकम के बारे में सोच भी नहीं सकता।

    वकील से जांच कराने पर खुला मामला
    रामपाल ने इस मामले में हाई कोर्ट के एक वकील की मदद ली। वकील ने पैन कार्ड की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब 7.5 करोड़ रुपये और वर्ष 2024-25 में लगभग 31 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। इस तरह कुल मिलाकर उसके पैन कार्ड के जरिए 38.5 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन किया गया।

    रामपाल का कहना है कि उसे इस पूरे लेनदेन की कोई जानकारी नहीं थी। अब आयकर विभाग की ओर से उसे इनकम टैक्स रिटर्न न भरने का नोटिस भेजा गया है।

    15 साल से दिल्ली में मेहनत कर चला रहा परिवार
    रामपाल पिछले करीब 15 वर्षों से दिल्ली में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। उसकी पत्नी भी वहीं लोगों के घरों में काम करती है। दोनों मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गांव में उनकी केवल एक बीघा जमीन है, जहां खेती होती है।

    अब यह मामला सामने आने के बाद रामपाल काफी परेशान है और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है। उसे उम्मीद है कि जांच के बाद असली आरोपियों का पता चलेगा और उसे इस मुसीबत से राहत मिलेगी।

     

  • क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर Aakriti Agarwal भी नहीं हैं किसी से कम, देखें तस्वीरें

    क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर Aakriti Agarwal भी नहीं हैं किसी से कम, देखें तस्वीरें

    भारतीय क्रिकेटर Prithvi Shaw ने अपनी गर्लफ्रेंड Aakriti Agarwal के साथ सगाई कर ली है। इस खुशखबरी को खुद आकृति अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह पृथ्वी शॉ को अंगूठी पहनाती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत होने की जानकारी भी दी।

    हाल ही में दोनों को Arjun Tendulkar की शादी में भी साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। अब सगाई की खबर सामने आने के बाद यह कपल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

    तस्वीर शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज
    पृथ्वी शॉ ने भी अपनी होने वाली पत्नी आकृति अग्रवाल के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला और सभी उन्हें बधाई देने लगे। हालांकि, अभी तक इस कपल ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

    बताया जाता है कि पृथ्वी शॉ ने 27 अगस्त 2025 को Ganesh Chaturthi के खास मौके पर पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। उस पोस्ट में उन्होंने आकृति को टैग भी किया था, जिसके बाद से ही उनके रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई थी।

    2025 में किया था रिश्ते का खुलासा
    पृथ्वी शॉ ने साल 2025 में आकृति अग्रवाल के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। अब सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उनकी होने वाली पत्नी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं।

    आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हाल ही में वह फिल्म Trimukha में नजर आई थीं। इस फिल्म में Ravi Prakash, Motta Rajendran, Sunny Leone, Jiiva, Suman और Aditya Srivastava जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

    लखनऊ में हुआ जन्म, मुंबई में की पढ़ाई
    आकृति अग्रवाल का जन्म उत्तर प्रदेश के Lucknow में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई Mumbai के निर्मला मेमोरियल कॉलेज से पूरी की।