Blog

  • Punjab News: विधानसभा में भारी हंगामा, Partap Bajwa के सवालों पर Aman Arora ने किया पलटवार, देखें Live

    Punjab News: विधानसभा में भारी हंगामा, Partap Bajwa के सवालों पर Aman Arora ने किया पलटवार, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, विधानसभा में सवाल सत्र चल रहा है, जिसमें विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न पूछ रहे हैं और जनता के समक्ष मुद्दे उठा रहे हैं। वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा ने अवैध माइनिंग को लेकर सवाल उठाए है। जिस पर आप पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने पलटवार करते हुए जवाब दिया कि बाजवा साबित करें। इस दौरान प्रताप बाजवा और सीएम भगंवत मान में भी तीखी नोंकझोक देखने को मिली। जिसके बाद प्रताप बाजवा ने विधानसभा से वॉकआउट कर लिया।

    मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मैं विपक्षी दल के नेता से कहा कि वह हमारी बात सुनकर चले जाएं। उन्होंने स्पीकर से कहा कि उन्हें बैठने के लिए कहा जाए। अरोड़ा ने कहा कि स्पीकर को उनसे कहना चाहिए कि अगर उनमें थोड़ा भी शर्म है तो वह बैठकर सुनें। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने हर घर में नौकरियां देने का दावा किया था, लेकिन हमें बताओ कि क्या उन्होंने एक भी नौकरी दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने 63,000 नौकरियां दीं। उन्होंने 2,500 रुपये का भत्ता देने का भी उल्लेख किया। कांग्रेस सिर्फ 48,000 को अपना समझती है, लेकिन वह नौजवानों का पैसा लेकर भाग गई।

    मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि विपक्षी दल के नेता बाजवा ने कई मुद्दे उठाए। मुझे समझ नहीं आ रहा कि कांग्रेस 6 मार्च को बाजवा के नेतृत्व में वॉकआउट क्यों कर गई। उन्होंने राज्यपाल की बात भी नहीं सुनी। कांग्रेस 2017 में झूठे वादे करके सत्ता में आई थी। ‘आप’ ने पिछले 5 सालों में दी गई सारी गारंटियों को पूरा किया है। जब अंतिम समय के लिए घंटी बजाई गई तो मंत्री अमन अरोड़ा गुस्से में आ गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग पहले ही 3-4 मिनट पहले ही ले चुके थे। अगर समय नहीं है, तो मुझे बताओ मैं चला जाऊंगा।

    मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को बताना चाहिए कि वे राज्यपाल के भाषण के दौरान क्यों उठे और चले गए। कुछ दिनों पहले एक कांग्रेस रैली हुई थी, जिसमें राहुल गांधी ने रिज़र्व में बैठने की बात की थी। अगर उनमें कोई स्वाभिमान होता, तो वे उस दिन मंच से उठते और कहते कि उन्होंने हज़ारों लोगों के सामने हमारा कैसे अपमान किया, पर फिर वह सिर नींचकर बैठ गए। जिस दिन राज्यपाल अच्छे काम की बात कर रहे थे, वह वहां से भाग गए।

  • 12 हजार रुपए को लेकर हुआ विवाद, युवक के पेट में मारा पेचकस

    12 हजार रुपए को लेकर हुआ विवाद, युवक के पेट में मारा पेचकस

    अजमेरः बाइक के रुपए के लेनदेन को लेकर एक युवक के पेट और पीठ में पेचकस मारने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया।

    जानकारी देते घायल युवक रोचक गोयल ने बताया कि उसने प्रभात टाकीज के पास स्थित एक दुकान संचालक को बाइक दी थी, जिसके उसे 12 हजार रुपए लेने थे। दुकान संचालक मोहित रुपए देने में टालमटोल कर रहा था। रविवार को फोन पर बात होने के बाद मोहित ने उसे दुकान पर बुलाया। रोचक के अनुसार, जैसे ही वह दुकान पर पहुंचा, मोहित और वहां मौजूद उसके साथियों ने उस पर पेचकस, चाकू सहित धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पेचकस उसके पेट के दाहिनी ओर मारा गया, जो अंदर तक घुस गया। उसकी पीठ पर भी कई वार किए गए।

    वहीं मोहित पक्ष से जुड़े लोगों का कहना है कि रोचक तेज गति से बाइक लेकर आया और आते ही गालियां देने लगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रोचक ने मोहित पर घूंसे बरसाए और हाथ में पेचकस लेकर लहराने लगा। कुछ लोगों ने उसके हाथ से पेचकस छीन लिया था।

    पुलिस के अनुसार, रविवार को बाइक के रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। युवक पर पेचकस (कथित रूप से चाकू) और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष ने कोतवाली थाने में युवक के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह घटना बापूनगर में हुई है। सदर कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

  • FCI गोदाम में लगी भीषण आग, मूंगफली की 33 हजार बोरियां जलकर राख, देखे वीडियो

    FCI गोदाम में लगी भीषण आग, मूंगफली की 33 हजार बोरियां जलकर राख, देखे वीडियो

    बीकानेरः जिले के देशनोक इलाके में बने एफसीआई गोदाम में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। 33 हजार बोरियां में रखा 11.55 लाख किलो मूंगफली का स्टॉक जलकर राख हो गया। रातभर आग की लपटें धधकती रहीं और सोमवार सुबह तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। आग से करोड़ों रुपए का नुकसाान हुआ है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे आरसीसी रोड स्थित एफसीआई गोदाम में आग की लपटे तेजी से फैलती दिखी। करीब एक घंटे के भीतर आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि गोदाम की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया और रातभर मूंगफली की बोरियां जलती रहीं। घटना की सूचना मिलते ही देशनोक, बीकानेर और नोखा सहित आसपास के क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी देर रात से लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और आग बुझाने के प्रयासों को देखते रहे। बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी वह देशनोक निवासी दीपचंद भूरा का है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।        
  • Jalandhar पहुंचे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar पहुंचे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की अगुवाई में कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा आज जालंधर परागपुर के पास पहुंची, जहां किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का किसानों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि यात्रा की शुरुआत से ही उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

    उन्होंने कहा कि यात्रा से प्रभावित होकर उनकी मांगों को मनाने के लिए कुछ जत्थेबंदियां उनके साथ जुड़ गई है। इस दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की जत्थेबंदियां उनकी मांगों को समझकर उनके साथ जुड़ गई है। इस दौरान बीते दिन पंजाब के बजट को लेकर किसान नेता ने कहा कि सभी सरकारें चुनावों को लुभाने के लिए खास ऐलान करती है।

    उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के राज की बात करें तो उस दौरान बकरी के गले में सोने डालकर छोड़ दिया था और उसके बावजूद उसके गले से सोना नहीं किसी ने उतारा था। वहीं टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम ने जीत हासिल करके इतिहास रच दिया। इस मामले को लेकर युवाओं का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ हुए अपमान की निंदा की। उन्होंने कहा कि खेल में महिलाओं ने भारत का नाम रोशन किया, लेकिन उनका क्या हाल राजनीतिक लोगों ने किया गया, यह सभी लोगों को पता है। उन्होंने कहा कि ऐसा कौन-सा खेल है, जिसमें राजनीतिक घुसी हुई है।

    इस दौरान खेतीबाड़ी को लेकर डल्लेवाल ने कहा कि केंद्र एग्रिकल्चर से किसानों को बाहर निकालना है और बड़े कारोबारियों के हाथ में उसे देना है। कार्पोरेट घरानों को लेकर जमीनें मुहैय्या करवानी है। खेतीबाड़ी से लोग 60 प्रतिशत रोजी रोटी कमाकर खा रहे है, लेकिन सस्ते मजदूर कारोबारियों को मुहैय्या करवाकर किसानों को खत्म करवाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान केंद्र पर डल्लेवाल ने शंभू बॉर्डर पर लगे धरने का जिक्र करते हुए निशाने साधे।

  • Punjab University में कार्यक्रम का विरोध, हिरासत में लिए गए छात्र, देखें वीडियो

    Punjab University में कार्यक्रम का विरोध, हिरासत में लिए गए छात्र, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में सोमवार को आरएसएस से जुड़े कार्यक्रम को लेकर विवाद हो गया। यूनिवर्सिटी परिसर में कुछ छात्रों ने कार्यक्रम का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस स्टेशन 11 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल भुल्लर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल यूनिवर्सिटी परिसर में तैनात किया गया। पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कई छात्रों को हिरासत में लेकर बस में बैठाया और उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

    विरोध कर रहे छात्रों का कहना था कि यूनिवर्सिटी परिसर में किसी भी संगठन या पार्टी का प्रचार नहीं होना चाहिए। छात्रों ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी एक शैक्षणिक संस्थान है और इसे राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। छात्रों का आरोप था कि आरएसएस से जुड़े लोग यूनिवर्सिटी में प्रचार करने पहुंचे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। बस में ले जाते समय भी कुछ छात्रों ने नारेबाजी की। वहीं एबीवीपी की पंजाब यूनिवर्सिटी यूनिट के प्रेसिडेंट आशीष शर्मा ने कहा कि आरएसएस के उत्तर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख बनवीर राणा यूनिवर्सिटी पहुंचे थे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਆਰ.ਐੱਸ.ਐੱਸ. ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ’ਤੇ ਵਿਵਾਦ, ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ

    उन्होंने सिख गुरुओं के इतिहास और देश के लिए उनके बलिदान के बारे में जानकारी दी। आशीष शर्मा के अनुसार इस कार्यक्रम का राजनीति से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने कहा कि आरएसएस सभी धर्मों का सम्मान करती है और यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा ही आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनाव नजदीक होने के कारण कुछ छात्र संगठन इसका विरोध कर रहे हैं, जबकि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जानकारी देना था।

     

  • Punjab News: इस इलाके से मिली नवजात बच्ची, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके से मिली नवजात बच्ची, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के ब्लॉक माहिलपुर के गांव परसोतायां से मोतियां जाने वाली कच्ची सड़क पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां, सड़क किनारे बने एक कुन्ने (चमड़ा बनाने की जगह) में एक स्वस्थ नवजात बच्ची मिली।

    जानकारी के अनुसार, जब कुछ लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे तो उन्हें कुन्ने में से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां एक नवजात बच्ची पड़ी हुई थी। इसके बाद तुरंत गांव के नरिंदर सिंह ने थाना चब्बेवाल में सूचना दी। सूचना मिलते ही चब्बेवाल पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक कार्रवाई शुरू की। इस दौरान गांव की कुछ महिलाओं ने बच्ची को गोद में लेकर उसकी देखभाल की और उसे दूध पिलाकर शांत कराया। बच्ची को तुरंत मेडिकल जांच के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची बिल्कुल ठीक है और उसका वजन भी सामान्य है। समय रहते बच्ची को अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे किसी तरह का खतरा नहीं हुआ।

    मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची को वहां कौन छोड़कर गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। वहीं बच्चे को अब जालंधर में शेल्टर होम भेज दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और बच्ची को छोड़ने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

     

  • Punjab News: गुरमीत राम रहीम को लेकर जत्थेदार ज्ञानी गड़गज्ज का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरमीत राम रहीम को लेकर जत्थेदार ज्ञानी गड़गज्ज का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को एक केस में बरी किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि पूरा सिख पंथ लंबे समय से बंदी सिखों के मामले उठाता आ रहा है, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई ठोस हल नहीं निकला। जत्थेदार साहिब ने कहा कि भाई दविंदरपाल सिंह भुल्लर के मामले को जब आगे बढ़ाया गया तो उसे रद्द कर दिया गया।

    इसके अलावा कई और बंदी सिख, जैसे कि भाई बलवंत सिंह राजोआणा शामिल हैं, उनके मामले भी वर्षों से लटके हुए हैं। उन्होंने बताया कि भाई राजोआणा की फांसी को आजीवन कारावास में बदलने का मामला भी अभी तक पूरी तरह नहीं सुलझा। उन्होंने कहा कि कई बंदी सिंग्ख 30–35 साल से जेलों में बंद हैं और उनके मामलों में कोई बड़ी प्रगति नहीं हुई।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪੱਤਰਕਾਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਡੇਰਾ ਮੁਖੀ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਨੂੰ ਬਰੀ ਕਰਨ ’ਤੇ ਜਥੇਦਾਰ ਗੜਗੱਜ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਤੀਕਰਮ

    दूसरी ओर, जहां किसी व्यक्ति पर लगे दोष साबित भी हो चुके हैं, वहां उसे बहुत जल्दी बरी कर दिया जाना न्याय प्रणाली पर सवाल उठाता है। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि ऐसे फैसले उन लोगों के लिए निराशाजनक होते हैं जो न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर न्याय के लिए संघर्ष करने वालों को ही न्याय नहीं मिलता तो वे फिर किस ओर जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर गंभीरता से विचार करने की ज़रूरत है, ताकि न्याय प्रणाली पर लोगों का भरोसा बना रहे और बंदी सिखों के मामलों का भी जल्द और न्यायसंगत समाधान निकल सके।

     

     

  • नैंसी कत्ल को लेकर Khalistani Pannu का आया बयान, कनाडा पहुंची मां, देखें वीडियो

    नैंसी कत्ल को लेकर Khalistani Pannu का आया बयान, कनाडा पहुंची मां, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर 45 वर्षीय नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या को लेकर मां ने खालिस्तानियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। नैंसी की मां ने कहा था कि खालिस्तानियों से बेटी को पहले भी धमकियां मिल चुकी थी। वहीं नैंसी की हत्या को लेकर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू का वीडियो सामने आया है। पन्नू का कहना है कि खालिस्तानी किसी का कत्ल नहीं करते। खालिस्तान एक पॉलिटिकल विचार है। नैंसी की मौत के बाद खालिस्तानियों को निशाना बनाया जा रहा है। पन्नू ने वीडियो में दावा किया कि नैंसी कत्ल केस में खालिस्तानियों का कोई हाथ नहीं है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पन्नू ने कहा कि कनाडा के अंदर वसूली, हत्या और जासूसी का नेटवर्क चलाया जा रहा है। अगर इस बीबी के कत्ल की जड़ तक जांच की जाएगी, तो इसमें भी भारतीयों का हाथ निकलेगा। कई लोग यहां पर ऐसे षड्यंत्र रच रहे हैं। खालिस्तान एक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक राजनीतिक राय है। बहुत से ऐसे लोग थे जो नैंसी को मरवाना चाहते थे। पन्नू ने कहा कि नैंसी ग्रेवाल से पहले खालिस्तानी निज्जर का भी कत्ल हुआ है। उसके तार भी भारत से जुड़े होने का दावा किया गया है। पन्नू ने कहा कि यहां पर कई तरह की एजेंसियां काम कर रही हैं जो लोगों को मरवाकर सेंटिमेंट से खेलती हैं। नैन्सी की हत्या से खालिस्तान के खिलाफ नैरेटिव बनाया जा रहा है। बता दें कि 3 मार्च की करीब रात साढ़े 9 बजे चाकू मारकर नैंसी की हत्या कर दी गई थी। हत्या के 5 दिन बाद भी कनाडा के लासाल की पुलिस कातिलों तक नहीं पहुंच पाई है। लासाल के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में नैंसी की बहन अलीशा ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसमें नैंसी के घर को कुछ लोगों ने जला दिया था। अलीशा का दावा है कि नैंसी को मारने से पहले 40 बार थ्रेट कॉल आई थी। अलीशा ने कहा कि बहन नैंसी सोशल मीडिया पर एक्टिव थी और खालिस्तान आंदोलन के खिलाफ खुलकर अपनी राय रखती थी। अलीशा ने बताया कि वे दोनों बहुत करीब थीं और हर घंटे वीडियो कॉल पर बात करती थीं। यह कोई अचानक हुई हिंसा नहीं है, बल्कि नैंसी ग्रेवाल की हत्या एक सोची समझी साजिश है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। नैंसी की मां जालंधर से कनाडा पहुंच गई है, लेकिन अभी नैंसी के संस्कार को लेकर कोई वीडियो सामने नहीं आई है।      
  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब से खालसाई मार्च शुरू, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब से खालसाई मार्च शुरू, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने संगत को इतिहास से करवाया रू-ब-रू

    अमृतसरः महान सिख शहीद भाई तारा सिंह वान की 300वीं शहादत की सालगिरह को समर्पित धार्मिक जश्न की सीरीज के तहत श्री अकाल तख्त साहिब से एक बड़ा खालसाई मार्च शुरू किया गया। इस मार्च को पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में गुरु की संगत, निहंग सिंह, उपदेशक और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने कहा कि सिख इतिहास शहीदों की कुर्बानियों से भरा पड़ा है और भाई तारा सिंह वान ने अपने 21 साथी सिखों के साथ 1726 में गांव वान में शहादत देकर देश की आन-बान और शान की रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि इस 300वीं शहीदी शताब्दी को मनाने के लिए खास कोशिशें की जा रही हैं और इसी के तहत श्री अकाल तख्त साहिब से ‘गुरसिखों एको प्यार खालसा मार्च’ शुरू किया गया है। इस मार्च का मुख्य मकसद सिख युवाओं को गुरमत और सिख धर्म से जोड़ना है ताकि वे गुरुओं की शिक्षाओं और शहीदों की कुर्बानियों से प्रेरणा ले सकें। ज्ञानी गर्गज ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने दुनिया को प्यार, स्नेह और भाईचारे का संदेश दिया है और सिख कौम को इस मूल मंत्र को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे 12, 13 और 14 मार्च को होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दें। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को यह खालसा मार्च गांव में खत्म होगा, जहां बड़े पैमाने पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान SGPC सदस्य भाई मनजीत सिंह ने कहा कि भाई तारा सिंह और उनके साथी सिंहों ने मुगल शासन के खिलाफ बेमिसाल बहादुरी से लड़ाई लड़ी और सिख समुदाय की रक्षा के लिए बड़ी कुर्बानियां दीं। उन्होंने कहा कि माझा की धरती गुरुओं और शहीदों की धरती है, जहां से सिख समुदाय के कई महान योद्धाओं ने जन्म लिया और इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि 13 और 14 मार्च को माझा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। इस मौके पर SGPC मेंबर गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर के समय के बाद जब सिखों पर जुल्म बढ़े और सिखों के सिर पर कीमतें लगाई गईं, उस समय भाई तारा सिंह वान जैसे महान सिंहों ने अपनी जान कुर्बान करके सिख कौम का वजूद बनाए रखा। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का फ़र्ज़ है कि वह सिख धर्म का प्रचार करे और नई पीढ़ी को इसके महान इतिहास से जोड़े। उन्होंने कहा कि ये इवेंट SGPC प्रेसिडेंट एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की लीडरशिप में किए जा रहे हैं और प्रचारक सिंह गांव-गांव जाकर संगत को इवेंट में हिस्सा लेने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं।      
  • Punjab News: मां के साथ बच्चों ने खाए चांप और मोमोज, सुबह दोनों की मौत

    Punjab News: मां के साथ बच्चों ने खाए चांप और मोमोज, सुबह दोनों की मौत

    तरनतारनः शहर स्थित गली डीएसपी वाली (तहसील बाजार) में देर रात मां के साथ बच्चों ने चांप और मोमोज खाए थे। बताया जा रहा हैकि सुबह मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों मासूम बच्चे बिस्तर पर मृतक पाए गए। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय बेटी दानिका और 6 वर्षीय बेटा आरव के रूप में हुई है। मृतक बच्चों का पिता विशाल टिंकू जूस का काम करता है। परिवार के अनुसार दोनों ने जिद करके पिता से रात को चाप व मोमोज मंगवाकर खाए थे। हालांकि थोड़ी मात्रा में यह खाद्य पदार्थ मां नेहा ने भी खाए थे। वहीं महिला की हालात ठीक है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची व फोरेंसिक जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। गली डीएसपी वाली में करीब 20 वर्ष से रहते विशाल कुमार उर्फ टिंकू का करीब 12 वर्ष पहले अपनी पत्नी के साथ तलाक हो गया था। जिसके बाद वह अपने बड़े बेटे निखिल को छोड़कर फिरोजपुर स्थित मायके चली गई। यह बेटा अब करीब चार वर्ष से सिंघापुर में रहता है।

    करीब 11 वर्ष पूर्व टिंकू का दूसरा विवाह अमृतसर निवासी नेहा के साथ हुआ। जिनके यहां बेटी दानिका व बेटा आरब पैदा हुए। बेटी दानिका तीसरी व बेटा आरब पहली कक्षा के छात्र थे। विशाल कुमार टिंकू का इन दिनों कारोबार कुछ मध्म पड़ा हुआ है। जिसके चलते यह परिवार आर्थिक मंदहाली से गुजर रहा है। टिंकू व नेहा ने बताया कि रविवार की रात को दानिका व आरब ने चाप व मोमोज खाने की जिद की। घर से करीब 50 गज की दूरी पर सहकारी कोओपरेटिव बैंक के समीप लगी फास्ट फूड की रेहड़ी से चाप व मोमोज खरीदे गए। रात को दोनों बच्चों ने अपनी मां नेहा को भी चाप व मोमोज खिलाए। करीब साढे नौ बजे यह परिवार एक ही कमरे में सो गया।

    बता दें कि बेटी के साथ नेहा जमीन पर गद्दा लगाकर सो गई। जबकि विशाल अपने बेटे आरब के साथ बैड पर सो गया। सुबह नेहा व टिंकू की नींद खुली। नेहा के मुताबिक उन्होंने अपने बच्चों को सुबह जल्दी इसलिए नहीं उठाया कि रविवार की छुट्टी है। नौ बजे विशाल ने जब बच्चों को उठाने का प्रयास किया तो दोनों के शव नीले हुए पड़े थे। अभी कुछ दिन पहले ही परिवार ने आरब का जन्मदिन मनाया था। विशाल कुमार टिंकू ने सुबह करीब सवा नौ बजे अपने अलग रहते बड़े भाई सतीश कुमार को बताया कि दोनों बच्चे अब इस दुनिया में नहीं रहे। अपनी पत्नी समेत सतीश कुमार तुरंत छोटे भाई के यहां पहुंचा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। खाद्य पदार्थ खाने से दो मासूम बच्चों की मौत होने का मामला फिलहाल पुलिस को हजम नहीं हो रहा।

    ऐसे में पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई आरंभ कर दी है। अनुमान है कि सोमवार को शवों के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को साफ होगा कि दोनों बच्चों की मौत की वजह क्या रही। सूत्रों की मानें तो पुलिस को अपनों पर ही संदेह हो रहा है। हालांकि, इस मामले में मोहल्ले से संबंधित लोग भी कानाफूसी करने लगे हैं। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी कहते हैं कि स्वजनों के बयान दर्ज करके मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। हालांकि, पुलिस ने फूड की रेहड़ी के चालक से भी पूछताछ की।