Blog

  • Jalandhar News: थार और एक्टिवा की टक्कर में 2 गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

    Jalandhar News: थार और एक्टिवा की टक्कर में 2 गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

    जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अड्डा किशनगढ़ के पास सड़क हादसा हो गया। जहां देर रात 12 बजे संघवाल स्टेडियम के सामने थार चालक ने एक्टिवा पर सवार 2 लोगों को पीछे से टक्कर मारकर दी। घटना के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में एक्टिवा सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसएसएफ टीम के इंचार्ज एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि एक्टिवा संख्या PB08EV0893 पर सवार सुखविंदर सिंह पुत्र मंजीत सिंह और जगमोहन सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी किंगरा चो वाला के रहने वाले है और वह घर लौट रहे थे।

    इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संघवाल स्टेडियम के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार नंबर PB07BKX0019 ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक को 108 एम्बुलेंस की मदद से नज़दीकी सिविल अस्पताल कालाबकड़ा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जबकि मौके पर पहुंची प्राइवेट एम्बुलेंस से दूसरे व्यक्ति को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    एसएसएफ टीम ने घायल व्यक्तियों के परिवारों को सूचित कर दिया है। सड़क सुरक्षा फोर्स के मुलाजिमों ने बताया कि थार चालक मौके से थार छोड़कर फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि थार की गाड़ी के आगे के हिस्से को काफी नुकसान हुआ, जिससे वह चलने लायक नहीं थी। मौके से गाड़ी से चाबी, आरसी, फोन और 2840 रुपये नकदी बरामद हुई। एसएसएफ टीम ने बरामद सामान किशनगढ़ के हेड कांस्टेबल लवप्रीत अत्री के हवाले किया गया। पुलिस ने थार गाड़ी और सारा सामान अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: महिला की मौत को लेकर MBD Mall के पास लोगों का प्रदर्शन, भारी ट्रैफिक जाम, देखें Live

    Punjab News: महिला की मौत को लेकर MBD Mall के पास लोगों का प्रदर्शन, भारी ट्रैफिक जाम, देखें Live

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड एमबीडी माल के पास महिला की मौत को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। वहीं लोगों द्वारा सड़क जाम करके प्रदर्शन किया जा रहा है। महिला की मौत को लेकर परिवार द्वारा संस्कार नहीं किया जा रहा। इस मामले को लेकर लंबा जाम लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार सड़क पार कर रही गांव बद्दोवाल की 48 वर्षीय महिला सुरिंदर कौर को तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दी थी और घटना में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला मेडीवे अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करती थी।

    वह ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी और यह हादसा हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी ना होने के कारण परिवार ने सड़क पर धरना लगा दिया। लोगों का कहना है कि घटना को 5 दिन हो गए है, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि परेशान होकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना हैकि धरना लगाना गलत है। मौके पर पुलिस ने परिवार से बात करके धरना समाप्त करवाने की कोशिश की जा रही है।

    लेकिन लोगों का कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता धरना जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि इनोवा चालक की पहचान की गई और जांच में पता चला कि उसने गाड़ी आगे बेच दी थी। जिसके बाद असल दोषी की तालाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। परिवार ने बताया मृतिका के 2 बच्चे हैं। मृतका का बेटा विदेश से घर आया था और वह अपनी मां से मिलने वाला था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार का आरोप है कि हादसे की सीसीटीवी फुटेज मौजूद होने के बावजूद अभी तक आरोपी ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

     

     

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल के नन्हें – मुन्ने छात्रों ने मनाई भारत की टी-20 विश्व कप जीत की खुशी

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के नन्हें – मुन्ने छात्रों ने मनाई भारत की टी-20 विश्व कप जीत की खुशी

     ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल के नन्हें- मुन्ने छात्रों ने भारत की टी-20 विश्व कप जीत का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में खेला गया।

    इस जीत की खुशी में स्कूल के नन्हें -मुन्ने बच्चों ने हाथों में ट्रॉफी लेकर खुशी जाहिर की। नन्हें -मुन्ने बच्चों ने नारे लगाए, डांस किया और जोर-जोर से हूटिंग कर अपनी खुशी व्यक्त की। सभी नन्हें -मुन्ने छात्र भारत की जीत से बेहद उत्साहित नजर आए।

    स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी नन्हें -मुन्ने बच्चों के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और उन्हें खेल भावना व देशभक्ति का महत्व बताया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार टी- 20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।

     

  • Punjab News: CM Mann ने Sukhbir Singh Badal पर कसे तंज

    Punjab News: CM Mann ने Sukhbir Singh Badal पर कसे तंज

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अकाली दल में 5 लोग भी इकट्ठे नहीं हो रहे है। सीएम मान ने कहा कि हमने अपने 4 सालों का हर पल लोगों के लिए समर्पित किया है। दूसरी पार्टियों के घोषणापत्र धर्म, जाति और एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होने पर केंद्रित थे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने अपने घोषणा-पत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य को शामिल किया।

    कांग्रेस के सदन के बहिष्कार के बाद मुख्यमंत्री मान ने कहा कि 2027 के बाद विरोधी दलों की बेंच खाली रहेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस 17-18 मिनट बोलने के बाद वॉकआउट कर गई। विरोधी दल किस बारे में बात करेगा? हम यहां चार सालों में अपने सारे वादे पूरे कर चुके हैं। पहले मैं माताओं और बहनों के सम्मान की बात करूंगा, जो कि बहुत विवाद का विषय है। मान ने कहा कि बहुत से परिवार ऐसे हो सकते हैं जिन्हें 1,000 रुपये की जरूरत नहीं है, पर कई ऐसे हैं जो रोज 50-100 रुपये कमाते हैं।

    मुझे बहुत से फोन आए जिनमें कहा गया कि आपने बहुत अच्छा काम किया है। विरोधी दल महीने गिन रही है और 48,000 रुपये की मांग कर रहा है। क्या उन्होंने नौकरियां और करंसी के ट्रक जैसे अपने वादे पूरे किए हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल कहते थे कि दिल्ली से नोटों के ट्रक आएंगे। मैंने दिल्ली की सारी चौकियां चेक करवा लीं कि शायद कहीं नोट मिल जाएं। वह आज भी मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है।

    मैं यह नहीं कह रहा कि एक हज़ार रुपये किसी को अमीर बना देंगे, लेकिन सीमांत वर्ग में हर रुपये की कीमत होती है। बिजली और बस यात्रा मुफ्त है। 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रसोई योजना सिर्फ रोटी पकाने के लिए काफी नहीं है। बहुत से परिवारों को सही पोषण नहीं मिल रहा। इस योजना के तहत अगर आप सही ढंग से खाएंगे और मेहनत से पढ़ाई करेंगे तभी आप तरक्की करेंगे।

  • हरोली: जननी में  रोड किनारे मिला संदिग्ध शव, पंजाब राज्य के जैजों का निकला मृतक

    हरोली: जननी में रोड किनारे मिला संदिग्ध शव, पंजाब राज्य के जैजों का निकला मृतक

    ऊना/सुशील पंडित:  हरोली पुलिस को सूचना मिली कि जननी के पास क्रशर रोड में एक अज्ञात युवक का शव पडा है पुलिस भेजें जो इसी आमदा सूचना पर उप निरीक्षक अशोक अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हरोली को वराये तस्दीक हालात जननी का रवाना किया गया। मौका पर हालात जाचने के बाद मृतक की पहचान सौरव पुत्र संतोख सिंह निवासी जैजो, पंजाब उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई। मृतक की शरीर के पास एक बाइक, एक सिरिंज व अन्य सामान मिला है मृतक की लाश पर कोई भी मारपीट चोट इत्यादि का निशान न पाया गया सिरिंज मिलने से हो ना हो नशे के कारण यह मौत हो सकती है लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही होगी । पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर परिवारजनों को बुलाकर, ऊना अस्पताल में भेजा जिधर से टांडा के लिए रेफर किया गया है।जिसका पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। थाना प्रभारी ने आम जनता से आग्रह किया है कि अपने बच्चों पर सभी माता-पिता विशेष ध्यान दें जो भी बच्चा चिटटे के कारण गलत दिशा में भटक गया है उसका जीवन दांव पर लग चुका है। हम सभी को मिलकर अपने युवा पीढ़ी को इस मौत के नर्क से बचाना होगा जिसमें माता-पिता का सबसे ज्यादा रोल रहेगा।
     
  • बारातियों ने गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर की आतिशबाजी और बरसाए नोट, उड़ाई कानून की धज्जियां, वीडियो वायरल

    बारातियों ने गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर की आतिशबाजी और बरसाए नोट, उड़ाई कानून की धज्जियां, वीडियो वायरल

    देवरियाः उत्तर प्रदेश के देवरिया में सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक बारात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी की गई। मिली जानकारी के अनुसार कसया रोड पर बारातियों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। जहां कुछ युवक गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी की ओर नोट बरसाए। इससे सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने बारातियों को रोकने की कोशिश नहीं की। 2 घंटे तक जाम लगा रहा।

    कसया ओवरब्रिज से लेकर रिलायंस पेट्रोल पंप तक 700 मीटर तक वाहनों की कतार लग गई। बताया जा रहा है कि कसया रोड पर स्थित मैरिज हॉल की तरफ बारात बढ़ रही थी। इसी दौरान कुछ युवक गाड़ियों के बोनट और छत पर चढ़कर आतिशबाजी करने लगे। कई युवक गाड़ियों के ऊपर खड़े होकर नाचते रहे। नोटों की गड्डियां उड़ाने लगे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

    लोगों के अनुसार, पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने स्टंट कर रहे युवकों को रोकने या यातायात को सुचारु करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। टीएसआई गुलाब सिंह ने बताया, शहर के कसया रोड स्थित बाईपास पर बारात के चलते जाम लगा था। जिसे यातायात कर्मी और होमगार्ड को लगाकर समाप्त कराया गया। समय समय पर मैरिज हॉल संचालकाँ को पार्किंग के लिए निर्देश दिए जाते हैं।

     

     

  • Jalandhar News: घर के बाहर खड़ी महिला की बालियां छीनकर Snatcher फरार

    Jalandhar News: घर के बाहर खड़ी महिला की बालियां छीनकर Snatcher फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हो गए है कि अब स्नेचर घरों के बाहर खड़े लोगों को निशाना बना रहे है। ताजा मामला शहीद भगत सिंह कॉलोनी से सामने आया है। जहां दिन दिहाड़े घर के बाहर खड़ी बुजुर्ग कृष्णा देवी नामक महिला की सोने की बालियां झपट कर एक्टिवा सवार स्नेचर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। पीड़ित ने बताया कि गली में बच्चे खेल रहे थे और उसका ध्यान बच्चों की ओर था।

    इस दौरान एक्टिवा सवार युवकों में से एक युवक उसके पास आया और कानों से बालियां छीनकर दोनों फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद घटना की सूचना थाना 1 की पुलिस को दी गई। वहीं थाना 1 के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित कृष्णा देवी के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी गई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • CM सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्यपाल को भावनात्मक विदाई दी

    CM सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्यपाल को भावनात्मक विदाई दी

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भावनात्मक विदाई दी। इस अवसर पर उनके साथ उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, जन-प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्यपाल को प्रदेश के प्रति उनकी सेवाओं के सम्मान स्वरूप औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

    समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने शिव प्रताप शुक्ल को उनके भावी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश के विकास में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों ने राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं।

     

  • Punjab News: शादी में DJ पर गाने को लेकर हुआ विवाद, तोड़े गाड़ियों के शीशे, लगाई आग

    Punjab News: शादी में DJ पर गाने को लेकर हुआ विवाद, तोड़े गाड़ियों के शीशे, लगाई आग

    श्री मुक्तसर साहिब: जिले के गांव कोटली अबलू में शादी समारोह में डीजे पर गीत चलाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार गांव के पूर्व सदस्य तरसेम सिंह के बेटे आकाशदीप सिंह का विवाह समारोह आयोजित किया गया था। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और गांव के लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान डीजे पर गीत बजाने को लेकर एक रिश्तेदार और दूल्हे के चाचा के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद विवाद ने हिसंक रूप धारण कर लिया। दरअसल, घटना में दूसरे पक्ष के नौजवानों द्वारा समारोह स्थल पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

    इस दौरान 2 मोटरसाइकिलों को आग लगा दी। इसके अलावा विवाह समारोह के लिए लगाए गए टेंट और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। अचानक हुए इस हंगामे से समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरू में यह केवल बहस तक सीमित थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

    इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिसे मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं थाना कोटभाई की एसएचओ दीपिका कंबोज ने बताया कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में डीजे पर गीत चलाने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इनके आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Thar ने बाइक सवार दोस्तों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया धरना

    Thar ने बाइक सवार दोस्तों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया धरना

    बिकानेरः बेकाबू थार द्वारा बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद एक ने हॉस्पिटल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद SUV करीब 200 मीटर तक दोनों को घसीटती ले गई। घटना से नाराज मृतकों के परिजनों ने पीबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने लगा दिया और थार के ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    गजनरे थाना के SHO राकेश स्वामी ने बताया कि बीकानेर में कोडमदेसर से गांधी प्याऊ जाने वाली सड़क पर पेट्रोल पंप के पास थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक दोस्तों के साथ कोडमदेसर बावड़ी स्थित प्रसिद्ध भैरव मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान मोहित पारीक (22) निवासी सांडवा (चूरू) हाल शीतला गेट बीकानेर और प्रमोद पंवार (23) निवासी जैन स्कूल के पीछे, गोगागेट, बीकानेर के रूप में हुई है। वहीं थार गाड़ी के मालिक का नाम रामनिवास ज्याणी है। वह बीकानेर का रहने वाला है।

    हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय गाड़ी रामनिवास ज्याणी चला रहे थे या कोई अन्य व्यक्ति। पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।