Blog

  • पंजाब सरकार द्वारा पेश बजट सिंचाई नेटवर्क को मजबूती, मालेरकोटला के 55 गांवों को पहली बार मिलेगा नहरी पानी

    पंजाब सरकार द्वारा पेश बजट सिंचाई नेटवर्क को मजबूती, मालेरकोटला के 55 गांवों को पहली बार मिलेगा नहरी पानी

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को अग्रगामी और किसान-कल्याण पर केंद्रित बताते हुए जल स्रोत और खनन मंत्री Barinder Kumar Goyal ने कहा कि यह बजट सिंचाई सुधारों को मजबूत करने और माइनिंग सेक्टर में पारदर्शिता व दक्षता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन वर्षों में नहरी सिंचाई क्षमता को दोगुना कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2022 में 2.23 मिलियन एकड़ रहा नहरी सिंचाई क्षेत्र अप्रैल 2026 तक बढ़कर 5.3 मिलियन एकड़ होने की उम्मीद है।

    बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए जल स्रोत विभाग हेतु 2971 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है, जिसमें नहरी सिंचाई का विस्तार और पाइपलाइन व पक्के जल मार्गों के माध्यम से अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मालेरकोटला क्षेत्र में 288 करोड़ रुपये की लागत से महोराणा डिस्ट्रीब्यूटरी की मरम्मत और मालेरकोटला माइनर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे 55 गांवों के लगभग 44 हजार एकड़ क्षेत्र को पहली बार नहरी पानी मिलेगा। इसके अलावा शहीद भगत सिंह नगर जिले के लिए काठगढ़ लिफ्ट स्कीम-2 के तहत 24 गांवों के करीब 5,500 एकड़ क्षेत्र को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

    मंत्री ने बताया कि नहरों और जल स्रोतों की सफाई, लाइनिंग और आधुनिकीकरण से सतही पानी के उपयोग में वृद्धि होकर यह 6.6 मिलियन एकड़ फुट तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही पहली बार 1365 स्थानों तक नहरी पानी पहुंचा है। उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ सुरक्षा के लिए भी 1500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 371 प्रोजेक्ट चिन्हित किए गए हैं। वहीं माइनिंग सेक्टर में सुधारों के चलते पंजाब ने Ministry of Mines द्वारा जारी स्टेट माइनिंग रेडीनेस इंडेक्स में पहला स्थान हासिल किया है और राज्य का माइनिंग राजस्व एक वर्ष में 260 करोड़ से बढ़कर 500 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

  • अपने ही स्कूल की बस तले कुचली गई दो मासूम बहनें, एक की पीजीआई पहुंचने से पहले मौत

    अपने ही स्कूल की बस तले कुचली गई दो मासूम बहनें, एक की पीजीआई पहुंचने से पहले मौत

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव रैंसरी में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां माउंट कार्मल स्कूल की बस से घर लौटी दो मासूम बच्चियां उसी बस की चपेट में आ गईं। हादसे में तीन साल की बच्ची की पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची का इलाज जारी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रैंसरी गांव निवासी सुशील की बेटियां आश्वी (LKG) और परीक्षा (UKG) माउंट कार्मल स्कूल में पढ़ती थीं और रोज की तरह स्कूल बस से घर लौटी थीं। बस उनके घर के पास रुकी और दोनों बच्चियां नीचे उतर गईं। इसी दौरान बस चालक वाहन को मोड़ने के लिए पीछे करने लगा।

    बताया जा रहा है कि बस बैक करते समय चालक को बच्चियों का ध्यान नहीं रहा और दोनों मासूम बस की चपेट में आकर उसके नीचे आ गईं। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों बच्चियों को बस के नीचे से निकालकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

    लेकिन रास्ते में ही तीन वर्षीय आश्वी ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी बहन परीक्षा का उपचार जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई।

     

  • Punjab News: ड्यूटी में तैनात ASI की मौत, पुलिस कर्मी का आया बयान, देखे वीडियो

    Punjab News: ड्यूटी में तैनात ASI की मौत, पुलिस कर्मी का आया बयान, देखे वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर में एएसआई की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस चौकी में ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान अचानक एएसआई मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में थाना सिटी के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल फगवाड़ा के अंदर मौजूद पुलिस चौकी में ड्यूटी पर तैनात एएसआई की मौत हो चुकी है।

    पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है। एएसआई के मुताबिक मृतक की पहचान जगदीश सिंह निवासी गांव जोधेवाल थाना ब्यास के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार एएसआई की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में ला रही है। मृतक के परिजनों को घटना संबंधी सूचना दे दी गई है और परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं शव का पोस्टर्माटम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: दपंति में हुई हाथापाई, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: दपंति में हुई हाथापाई, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा ममदोट के गांव हज़ारा सिंह वाला में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच घरेलू विवाद इस कदर बढ़ गया कि बहस से आगे बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। इस घटना में दपंति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पति-पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसके पति ने अपने भाई के साथ मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी हालत खराब हो गई। महिला ने पुलिस से अपील की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिया जाए।

    दूसरी ओर व्यक्ति ने पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को नकारा है। व्यक्ति का कहना है कि पहले उसकी पत्नी ने ही उस पर हमला किया था। व्यक्ति का आरोप है कि पत्नी सोना लेकर घर से भाग गई। पति का दावा है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं और उसके साथ अन्याय हो रहा है। वहीं व्यक्ति ने भी पुलिस और प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • हरियाणा में लाखों लाभार्थियों को योजनाओं की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर

    हरियाणा में लाखों लाभार्थियों को योजनाओं की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से करीब 1884 करोड़ रुपये की राशि जारी की। उन्होंने बताया कि Narendra Modi के नेतृत्व में हरियाणा की डबल इंजन सरकार किसान, महिला, युवा और गरीब सहित हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस मौके पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shyam Singh Rana भी मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 26 लाख 12 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में 842 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई, जिसमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांगजन भत्ता और अन्य पेंशन योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के तहत खरीफ-2025 फसलों के लिए 1 लाख 67 हजार 460 किसानों को 711 करोड़ 69 लाख रुपये का बीमा क्लेम दिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में किसानों को मुआवजे और बीमा योजनाओं के तहत 16,160 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

    इसके अतिरिक्त सरकार ने आढ़तियों को अतिरिक्त कमीशन के रूप में 11,199 आढ़तियों के खातों में 56 करोड़ 97 लाख रुपये ट्रांसफर किए। वहीं दयालु योजना के तहत 5409 लाभार्थियों को 205.42 करोड़ रुपये और “आवास सभी के लिए” योजना के तहत 12,353 परिवारों को 67 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र आधारित ‘प्रो-एक्टिव मॉडल’ के जरिए पात्र लोगों को बिना आवेदन किए घर बैठे ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जो सरकार की पारदर्शिता और सुशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

     
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऊना की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुम देवी सम्मानित

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऊना की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुम देवी सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा नाहन (जिला सिरमौर) में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित उत्कृष्ट आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

    जिला ऊना के आंगनवाड़ी केंद्र जखेड़ा ब्राह्मण मोहल्ला-II, परियोजना ऊना से संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुम देवी को उनके उत्कृष्ट कार्य तथा बच्चों और महिलाओं के कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

    कुसुम देवी लंबे समय से आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से क्षेत्र में बच्चों के पोषण, शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

     

  • Punjab News: कुत्ते को बचाने पर 2 बाइकों में हुई टक्कर, 2 की मौत

    Punjab News: कुत्ते को बचाने पर 2 बाइकों में हुई टक्कर, 2 की मौत

    लुधियानाः आवारा जानवरों के कारण लगातार हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं फतेहगढ़ साहिब में बस्सी पठाना के गांव शहीदगढ़ के पास आवारा कुत्ते को लेकर हादसा हो गया, जहां आवारा कुत्ते को बचाने के कारण 2 बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में गंभीर घायल दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान 26 वर्षीय अनुराग निवासी बस्सी पठाना और 49 वर्षीय नछत्तर सिंह निवासी शहीदगढ़ के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर देखते डॉक्टरों द्वारा उन्हें आगे के इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्सी पठाना के सब-इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि अनुराग कॉलेज में सफाई सेवक के रूप में कार्यरत था। वह मोटरसाइकिल पर बस्सी पठाना की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान उसके मोटरसाइकिल के आगे अचानक एक आवारा कुत्ता आ गया।

    कुत्ते और खुद को बचाने के प्रयास में अनुराग ने मोटरसाइकिल मोड़ दिया। उसी समय सामने से आ रहे नछत्तर सिंह के मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में गहरी चोटें आईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव उनके वारिसों को सौंप दिए।

     

     

  • रसौली का ऑपरेशन करवाने आई महिला की अस्पताल में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    रसौली का ऑपरेशन करवाने आई महिला की अस्पताल में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 21 में प्राइवेट अस्पताल अल्केमिस्ट में पेट में रसौली का ऑपरेशन करवाने आई महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। इस पूरे मामले को लेकर जहां पर महिला के पति ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है, वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह आरोप निराधार हैं। डॉक्टर का कहना है कि ऑपरेशन सही किया गया था। मृतक महिला का शव पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले के जांच अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर महिला के परिजनों के द्वारा शिकायत दी गई थी। जिसके बाद एक डॉक्टर के बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा और उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

    मृतक महिला की पहचान सुदेश कुमारी उम्र 44 साल जो पंचकूला सेक्टर 14 बिजली विभाग मुख्यालय में कार्यरत थी और चंडीगढ़ की रहने वाली है। पंचकूला के सेक्टर 21 में प्राइवेट अस्पताल अल्केमिस्ट में पेट में रसोली का ऑपरेशन करवाने आई महिला का ऑपरेशन के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान सुदेश कुमारी उम्र 44 साल निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। मृतक महिला के पति ने आरोप लगाया है कि गलत उपचार किए जाने के चलते उसकी पत्नी की मौत हुई है। वहीं उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत दर्ज करवाई है।

    महिला के पति प्रकाश सिंह चंडीगढ़ नगर निगम के चीफ इंजीनियर के पीए हैं और मृतक महिला सेक्टर 14 हरियाणा बिजली विभाग मुख्यालय में कार्यरत थी महिला के पति ने डॉक्टरों पर आरोप लगाए हैं वहीं उन्होंने यह भी मांग की है कि डॉक्टर के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाए। इस मामले को लेकर जांच अधिकारी ने बताया कि एक महिला की अल्केमिस्ट हॉस्पिटल में मौत होने की सूचना पुलिस को मिली थी।

    जिसके बाद पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा है कि परिवार ने पोस्टमार्टम बोर्ड के डॉक्टर के बोर्ड से करवाने की मांग की थी और अब पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा और पुलिस के द्वारा इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल परिजनो की शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दूसरी ओर, इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन ने कहा कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा उपचार सही तरीके से किया गया था और उन्होंने खुद पर लगे हुए आरोपों को नकार दिया है।

     

     

  • Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में 3 वर्षीय बच्ची सहित 3 की मौत

    Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में 3 वर्षीय बच्ची सहित 3 की मौत

    तपा मंडी: बरनाला–बठिंडा मुख्य मार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 3 वर्षीय बच्ची सहित दपंति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ताजोके के ग्रंथी इंदरजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह अपनी पत्नी गुरमीत कौर और 3 साल की बच्ची के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बच्ची को दवाई दिलवाने के लिए रामपुरा जा रहे थे। इस दौरान जब वह गांव ताजोके से थोड़ी दूरी पर धागा मिल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रीजा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार काफी दूर जा गिरे और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे के बाद इंदरजीत सिंह और गुरमीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 3 वर्षीय की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए रामपुरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बच्ची को बठिंडा के अस्पताल में रैफर कर दिया। वहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही गांव ताजोके के गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा बूटा सिंह और समाजसेवी परमजीत सिंह पम्मा सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गिल कलां पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार कार सवार किसी संस्कार समारोह में जाने के लिए इस मार्ग से गुजर रहे थे, लेकिन हादसे के बाद वे अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर रामपुरा अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवा दिया है और कार को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दुखद हादसे से गांव ताजोके में शोक की लहर फैल गई है।

     

  • महाविद्यालय बंगाणा में अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर सैमिनार आयोजित

    महाविद्यालय बंगाणा में अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर सैमिनार आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “अंतरराष्ट्रीय राजनीति एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध” विषय पर एक अकादमिक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को समकालीन वैश्विक राजनीति, अंतरराष्ट्रीय संगठनों तथा बदलते कूटनीतिक परिदृश्य के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। सेमिनार के मुख्य वक्ता दिव्यांशु शर्मा रहे।

    उन्होंने अपने व्याख्यान में क्वॉड (QUAD) के इतिहास, उद्देश्यों, सफलताओं तथा वर्तमान चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि क्वॉड एक महत्वपूर्ण रणनीतिक मंच है, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। यह संगठन मुख्य रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। दिव्यांशु शर्मा ने अपने व्याख्यान में यह भी बताया कि वर्तमान वैश्विक राजनीति में क्वॉड की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी विषय से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। इससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति के समकालीन मुद्दों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर निकिता गुप्ता, राजनीति विज्ञान के उपप्रधान तनु ठाकुर तथा सहसचिव दिया शर्मा सहित विभाग के अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। सभी ने सेमिनार को अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।

    कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक सेमिनार विद्यार्थियों को विषय की गहराई से समझ विकसित करने के साथ-साथ समसामयिक वैश्विक घटनाओं के प्रति जागरूक बनाते हैं।  विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ समकालीन विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर मिलता है।