Blog

  • मुख्यमंत्री ने सफीदों क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के दौरान जान गंवाने वाली महिलाओं के निधन पर जताया शोक

    मुख्यमंत्री ने सफीदों क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के दौरान जान गंवाने वाली महिलाओं के निधन पर जताया शोक

     हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ते हुए स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ तथा जिला जींद के सफीदों में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाली 7 महिलाओं के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ ने देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया। उनका असामयिक निधन पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में योगदान देने वाले वीर सैनिकों का त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

    मुख्यमंत्री ने जींद जिले के सफीदों क्षेत्र में हुए हादसे में 7 महिलाओं की मृत्यु पर भी गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है, जिसने पूरे प्रदेश को शोकाकुल कर दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने भी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया। विधायक श्री बी बी बत्रा ने अपनी पार्टी की ओर से दिवंगतों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सदन में सभी दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

  • सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में पहुंचाए 3,309 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में पहुंचाए 3,309 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    602 गौशालाओं को 68 करोड़ रुपये, 35 लाख महिलाओं को 1,357 करोड़ रुपये 

    हरियाणा:  मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने हर संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन ‘विकसित भारत’ का विजन है और उसी दिशा में हरियाणा सरकार भी निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री आज विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता का ही उदाहरण है कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में जारी की गई है। उन्होंने बताया कि 3 मार्च 2026 को हरियाणा प्रदेश की 602 गौशालाओं को 68 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।

    उन्होंने सदन को अवगत करवाया कि 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा 35 लाख महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत 1,357 करोड़ रुपये जारी किए गए।मुख्यमंत्री ने बताया कि 9 मार्च 2026 को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ साथ अलग अलग स्कीम के तहत 1,884 करोड़ रुपये की राशि जारी की। इसमें वृद्धावस्था पेंशन, दयालु योजना तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया है।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ ही समय के दौरान राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरियाणा प्रदेश के लाभार्थियों के खातों में कुल 3,309 करोड़ रुपये सीधे पहुंचाने का कार्य किया है। यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार की प्रतिबद्धता और जनकल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

    मुख्यमंत्री ने सदन में यह भी घोषणा की कि हाल ही में जींद जिला के सफीदों में हुए हादसे की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जबकि घायलों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

  • Punjab News: पार्षद के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में हथियार सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पार्षद के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में हथियार सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    CP भुल्लर ने कहा- फायरिंग केस निकला झूठा, रिश्तेदारों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला करवाया गया था

    अमृतसरः जिले के वार्ड नंबर सात में शुक्रवार देर रात फैजपुरा इलाके में एक महिला काउंसलर के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई थी। जिसके को लेकर पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 7 मार्च 2026 को सुबह करीब 12:30 बजे फैजपुरा चौकी के तहत आने वाले पुलिस स्टेशन मजीठा रोड इलाके में फायरिंग की सूचना मिली थी। इस घटना को मीडिया और सोशल मीडिया में खूब हाईलाइट किया गया। CP भुल्लर ने कहा कि केस की जांच बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से की गई।

    जांच के दौरान CCTV फुटेज और दूसरे सबूत इकट्ठा किए गए। शुरुआती शिकायत में इंदरजीत सिंह ने बताया था कि उसकी भतीजी ने लव मैरिज की थी और इसी बात को लेकर कुछ लोगों से उसकी रंजिश थी। उसने आरोप लगाया था कि उन्हीं लोगों ने घर के बाहर फायरिंग की थी। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि असल में यह घटना एक साजिश थी। पुलिस के मुताबिक, परिवार वालों ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर यह हमला करवाया था ताकि लव मैरिज केस में कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर असर डाला जा सके।

    पुलिस ने इस केस में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान दानिश, प्रितपाल सिंह, विशु, आकाश सोहता और मानव के तौर पर हुई है। एक और आरोपी अखिल अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस केस में एक व्यक्ति को गलत तरीके से फंसाया गया था, जिसे जांच के बाद बरी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और मामले की आगे जांच की जा रही है।

    इस मौके पर CP भुल्लर ने लोगों और समाज के असरदार तबके से अपील की कि वे किसी भी घटना पर तुरंत कोई नतीजा न निकालें और पुलिस को जांच का मौका दें। उन्होंने कहा कि अमृतसर पुलिस हर सेंसिटिव मामले की जांच प्रायोरिटी पर करती है और दोषियों को कभी बख्शा नहीं जाएगा।

     

     

     

  • सिपेट, बद्दी का प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर राष्ट्रीय जागरूकता सेमिनार 11 मार्च को

    सिपेट, बद्दी का प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर राष्ट्रीय जागरूकता सेमिनार 11 मार्च को

    बद्दी/सचिन बैंसल: प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन एवं रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिपेट, बद्दी द्वारा प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन, प्रोसेसिंग एवं रीसाइक्लिंग इनिशिएटिव विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बुधवार को प्रातः 11:30 बजे बददी के एक निजी होटल में आयोजित होगा।

    कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि  विनोद धीमान, पुलिस अधीक्षक, बद्दी द्वारा किया जाएगा।  जो अपने उद्बोधन के माध्यम से उद्योगों को पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे।

    इस सेमिनार में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, प्लास्टिक उद्योगों, पर्यावरण विशेषज्ञों तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्योगों को प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक संग्रहण, प्रसंस्करण एवं पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए उद्योगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

    कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथि अपने संबोधन के माध्यम से प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों द्वारा इस क्षेत्र में उपलब्ध नवीन तकनीकों एवं प्रभावी प्रबंधन उपायों की जानकारी भी साझा की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    अमृतसर। जिले के झब्बाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान कमलेश रानी के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय कमलेश रानी घर में अकेली थी। परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए थे। जब वे लौटे तो उन्होंने महिला को बेहोश पाया और तुरंत पड़ोसियों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। इस बीच, परिवार वालों और इलाके के लोगों ने बताया कि घर के अंदर एक अलमारी टूटी-फूटी मिली, जिसके चलते पुलिस चोरी के एंगल से भी जांच कर रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं, जिसके चलते लोगों में डर का माहौल बन गया है।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ADCP विशालजीत सिंह ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी से एक महिला की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर कोई साफ चोट नहीं मिली है। हालांकि, मामले की पूरी सच्चाई जानने के लिए मृतका के शरीर का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है और सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

    परिवार वालों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी और अगर इस मामले में किसी भी तरह की क्रिमिनल एक्टिविटी पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

     

  • Jalandhar News: रिश्वत लेते गिरफ्तार ASI की तस्वीर आई सामने

    Jalandhar News: रिश्वत लेते गिरफ्तार ASI की तस्वीर आई सामने

    चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान पुलिस डिवीजन नंबर 2, कमिश्नरेट जालंधर में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) गोपाल सिंह को 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसकी तस्वीर सामने आई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांधी कैंप, जालंधर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ज्योतिष का काम करता है और थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने उसकी शिकायत पर उसके पड़ोसी विजय राज उर्फ पाली को नशीले पदार्थों के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद शिकायतकर्ता विजय राज उर्फ पाली की बहन और इलाके के प्रधान के साथ थाना डिवीजन नंबर 2 गया, जहां उन्हें पता चला कि विजय राज उर्फ पाली के खिलाफ नशीले पदार्थों का केस दर्ज किया गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि दो दिन बाद आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता को फोन किया और चेतावनी दी कि अगर वह पुलिस स्टेशन आकर उससे नहीं मिला तो उसका नाम भी उक्त मामले में शामिल कर दिया जाएगा। इसके बाद जब शिकायतकर्ता का छोटा भाई बलवंत और इलाके के प्रधान अमित कुमार उर्फ लवली भगत थाना डिवीजन नंबर 2 में आरोपी एएसआई से मिले, तो आरोपी ने शिकायतकर्ता को मामले में न फंसाने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

    शिकायतकर्ता के छोटे भाई बलवंत और अमित कुमार उर्फ लवली भगत की विनती पर आरोपी ने रिश्वत की रकम घटाकर 20,000 रुपये कर दी। मजबूरी में उन्होंने मौके पर ही आरोपी को 10,000 रुपये दे दिए। हालांकि आरोपी बाकी 10,000 रुपये रिश्वत की मांग पर अड़ा रहा। जब उन्होंने बाकी रकम देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी बाद में 8,000 रुपये लेने के लिए राजी हो गया। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग से संबंधित बातचीत रिकॉर्ड कर ली।

    शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी एएसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

     

     

  • राज्यसभा के लिए राहुल गांधी ने चुना कांग्रेस का आम कार्यकर्ता: मुख्यमंत्री सुक्खू

    राज्यसभा के लिए राहुल गांधी ने चुना कांग्रेस का आम कार्यकर्ता: मुख्यमंत्री सुक्खू

    शिमला: कांग्रेस नेता अनुराग शर्मा के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यालय राजीव भवन, शिमला में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि संगठन से निकला एक सामान्य कार्यकर्ता आज राज्यसभा सांसद बना है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश से चार जिला अध्यक्षों के नाम मांगे थे, जिनमें से राहुल गांधी ने अनुराग शर्मा का चयन किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने एक आम कार्यकर्ता को राज्यसभा का टिकट देकर स्पष्ट संदेश दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी संगठन और छात्र राजनीति से जुड़े कार्यकर्ताओं को टिकट देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुराग शर्मा का निर्विरोध सांसद चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने यह भी कहा कि अब संसद में भाजपा के अनुराग ठाकुर से कांग्रेस के अनुराग शर्मा ही मुकाबला करेंगे।

    समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है और वे संसद में हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई मंत्री, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

     

  • पंजाब में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 2 साल में 600 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

    पंजाब में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 2 साल में 600 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

    चंडीगढ़: पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने पिछले दो वर्षों में नशा तस्करों से जुड़ी 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां फ्रीज कर दी हैं। यह कार्रवाई नशे के कारोबार की आर्थिक जड़ों को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। वर्ष 2024 में देशभर में नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में फ्रीज की गई कुल संपत्तियों में से लगभग 50 प्रतिशत पंजाब पुलिस द्वारा फ्रीज की गई थीं।

    पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में करीब 330 करोड़ रुपये और वर्ष 2025 में लगभग 270 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां फ्रीज की गईं। इन संपत्तियों में मकान, व्यावसायिक इमारतें, कृषि भूमि, बैंक खाते, शेल कंपनियां और महंगे वाहन शामिल हैं, जिन्हें नशा तस्करी से अर्जित अवैध धन से खरीदा गया था।

    पंजाब सरकार के “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के तहत पुलिस अब तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर भी कड़ी नजर रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध संपत्तियों को फ्रीज करने से नशे के कारोबार की आर्थिक संरचना कमजोर होगी और तस्करों के नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगेगी।

     

  • राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को दिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

    राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को दिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

    शिमला: राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां शिमला जिला के कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की और क्षेत्र से जुड़े भूमि संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जगत सिंह नेगी ने कहा कि भूमि प्रदान करने की विभिन्न योजनाओं के तहत कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र में लोगों को भूमि पट्टे जारी हुए 50 वर्ष बीत चुके हैं। ज्यादातर मामलों में भूमि पट्टे जारी हुए लेकिन आज तक इंतकाल नहीं हुआ। दूसरे ऐसे मामले हैं जिनमें भूमि पट्टे मंजूर हुए और नज़राना भी जमा किया गया लेकिन पट्टे नहीं दिए गए।

    राजस्व मंत्री ने कहा कि कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र के लोगों द्वारा उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को कोटगढ़ और कुमारसैन के सभी लंबित मामलों का निपटारा करने तथा इस संबंध में की गई कार्यवाही के बारे में एक माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जगत सिंह नेगी ने आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने तथा राजस्व अधिकारियों को इसके लिए एक विशेष अभियान आरम्भ करने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत, कोटगढ़ और कुमारसैन के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री से भेंट की और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता प्रदान कर समाधान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बैठक में अतिरिक्त सचिव राजस्व अनिल चौहान और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

     

  • Punjab News: सब्जी मंडी जा रहे व्यक्ति से लूट, 3 गिरफ्तार, टूटी टांगे, देखें वीडियो

    Punjab News: सब्जी मंडी जा रहे व्यक्ति से लूट, 3 गिरफ्तार, टूटी टांगे, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के थाना मकबूलपुरा क्षेत्र में सब्जी मंडी जा रहे एक व्यक्ति के साथ लूट करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि तारीख 27 फरवरी को शाम करीब 4 बजे रजिंदर नगर का निवासी राहुल नामक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर रोज़ाना की तरह सब्जी मंडी जा रहा था। इस दौरान रास्ते में तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर हथियार जैसा दिखाकर डराया और उससे मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा लगभग 4000 रुपये नकद लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना मकबूलपुरा के एसएचओ और पुलिस टीम मौके पर तुरंत पहुंचकर पीड़ित राहुल के बयानों के आधार पर मुकदमा नंबर 57 दर्ज कर जांच शुरू की।

    पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर के निर्देशों के तहत पुलिस ने विभिन्न कोणों से तहकीकात करते हुए तीन दोषियों की पहचान कर ली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह (28), हरप्रीत सिंह (29) और धर्मवीर सिंह के रूप में हुई है, जो मकबूलपुरा क्षेत्र के ही निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि जब टीम ने उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो शमशेर सिंह को तुरंत काबू कर लिया गया, जबकि हरप्रीत सिंह और धर्मवीर सिंह ने भागने की कोशिश करते हुए एक फ्लैट में जाकर छत से छलांग लगा दी।

    इस दौरान दोनों की टांगें फ्रैक्चर हो गईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 4000 रुपये नकद भी बरामद कर लिए हैं। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि शमशेर सिंह के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं, हरप्रीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है, जबकि धर्मवीर सिंह के खिलाफ चार मामले पहले से दर्ज हैं। एडीसीपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे और पूछताछ की जा रही है और पुलिस रिमांड के दौरान और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस कमिश्नर की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शहर में अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।