Blog

  • Punjab News: स्कूलों के बाद अब ट्रेनों को उड़ाने की मिली धमकी, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूलों के बाद अब ट्रेनों को उड़ाने की मिली धमकी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में आज सुबह ही डीएवी पब्लिक स्कूल सहित 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल मिला था। घटना के बाद बम स्कवॉयड टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। अभी तक पुलिस को जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। वहीं अब स्कूलों के बाद ट्रेनों को उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ई-मेल में 3.11 बजे ट्रेनों को उड़ाने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है और रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। वहीं पुलिस द्वारा आने-जाने वाले लोगों की गहनता से जांच की जा रही है।

  • मंदिर में प्रसाद के लिए जा रहा घी से भरा टैंकर पलटा, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

    मंदिर में प्रसाद के लिए जा रहा घी से भरा टैंकर पलटा, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

    कडप्पाः आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल, आंध्र प्रदेश में 21 हजार लीटर घी लेकर जा रहा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि यह घी तिरुमाला तिरुपति मंदिर में प्रसाद के उपयोग के लिए भेजा जा रहा था। हादसे के तुरंत बाद टैंकर से कीमती घी सड़कों और नालियों में बहने लगा। आमतौर पर एक्सीडेंट के समय लोग मदद के लिए दौड़ते हैं, लेकिन यहां का दृश्य बिल्कुल विपरीत देखने को मिला। घटना के बारे में जैसे ही स्थानीय गांव के लोगों को पता चला कि टैंकर में शुद्ध घी है तो वह चालक की मदद करने की बजाए घरों से बाल्टियां, पतीले और डिब्बे लेकर मौके पर पहुंच गए।

    जिसके बाद लोगों में घी लूटने की होड़ मच गई। मिली जानकारी के अनुसार कडप्पा जिले के कोंडापुरम मंडल में चित्रावती ब्रिज के पास हुई, नेशनल हाईवे-67 पर एक मोड़ काटते समय ड्राइवर ने टैंकर पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गया, ड्राइवर और क्लीनर को मामूली चोटें आईं है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग भारी मात्रा में बर्तनों में घी भरकर ले जा रहे है।

    इस दौरान कई लोग सड़क पर फैले घी को अपने साथ ले जाते नजर आए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। हालांकि तब तक काफी मात्रा में घी लोग अपने साथ ले जा चुके थे। बताया जा रहा है कि यह घी मंदिर में बनने वाले प्रसाद के लिए जा रहा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने हजारों लीटर घी लूट लिया। वहीं टीटीडी ने स्पष्ट किया है कि इस हादसे से मंदिर में लड्डू के उत्पादन पर असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि उनके पास पर्याप्त बफर स्टॉक मौजूद है, पुलिस ने बाद में स्थिति को नियंत्रित किया और क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कराया गया।

     

     

  • Punjab News: जवानों ने पाकिस्तानी तस्कर को किया ढेर

    Punjab News: जवानों ने पाकिस्तानी तस्कर को किया ढेर

    खेमकरणः पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य तरीकों से हेरोइन तस्करी की घटनाओं के खिलाफ बीएसएफ के जवानों और पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं देर रात खेमकरण के सरहदी क्षेत्र में सीमा चौकियों कालीआ और नूर वाला के बीच बीएसएफ की 142 बटालियन के जवानों ने सीमा पार कर कंडियाली तार के पास आकर हेरोइन की तस्करी की कोशिश में लगे एक अज्ञात पाकिस्तानी घुसपैठिए तस्कर को ढेर कर दिया है, बीएसएफ के जवानों को मृतक के शव के पास कुछ संदिग्ध सामान भी मिला है। जबकि कुछ और पाकिस्तानी तस्कर गोलीबारी में पीछे भाग गए।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਤਰਨਤਾਰਨ ਸਰਹੱਦ ‘ਤੇ ਬੀਐਸਐਫ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਹੈਰੋਇਨ ਤਸਕਰੀ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ, ਇੱਕ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਘੁਸਪੈਠੀਆ ਢੇਰ

    फिलहाल संबंधित थाना वल्टोहा की पुलिस ने केस दर्ज करके लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी की मोर्चुरी में रखवा दिया है। बीएसएफ़ और पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी इस जगह के करीब ही एक पाकिस्तानी नौजवान लड़के को हेरोइन समेत काबू किया गया था। सरहदी स्पष्ट सूत्रों के अनुसार सीमा पर ड्रोन की हलचल की घटनाएं भी बहुत तेज हो गई हैं और अक्सर सीमा पार पाकिस्तानी तस्करों की कोशिश होती है कि गेहूं की कटाई से पहले हेरोइन तस्करी ज्यादा से ज्यादा की जाए।

  • गैस सप्लाई की कमी के कारण 20 प्रतिशत होटल हुए बंद

    गैस सप्लाई की कमी के कारण 20 प्रतिशत होटल हुए बंद

    मुबंईः ईरान, इजराइल और अमेरिका में चल रहे युद्ध का असर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दिखने लगा है। दरअसल, युद्ध के कारण मुंबई में गैस की कमी के कारण होटलों पर खासा असर दिखाई दे रहा है। आहार (एसोसिएशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट) के मुताबिक शहर में 20 प्रतिशत होटल पहले ही बंद हो चुके हैं। जंग के चलते भारत के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में बड़ी कमी आ गई है। सरकार ने 5 मार्च को आदेश दिया कि घरेलू उपभोक्ताओं को पहले गैस दी जाए, जिससे होटल, रेस्टोरां और अन्य कमर्शियल यूजर्स को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे।

    Read in English:

    LPG Gas Cylinders Shortage Disrupts Hospitality Sector; Eateries Shut in Several Major Cities

    इससे देश के कई बड़े शहरों में फूड बिजनेस पर संकट गहरा गया है। मुंबई में होटल और रेस्टोरां एसोसिएशन (AHAR) के अनुसार, शहर के लगभग 20% होटल और रेस्टोरां पहले ही बंद हो चुके हैं। डीलर्स बताते हैं कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रुक गई है। अगर स्थिति नहीं सुधरी तो जल्द ही और ज्यादा जगहों पर ताला लग सकता है। होटल मालिक अब स्टॉक खत्म होने पर फैसला ले रहे हैं कि बिजनेस चलाएं या बंद करें। अगर अगले 3 दिन तक गैस की कमी जारी रही तो मुंबई के लगभग 50 प्रतिशत होटल बंद होने की स्थिति आ सकती है। डोंगरी इलाके की तस्वीरों में कई होटलों के शटर बंद नजर आ रहे हैं।

    ‘सद्गुरु होटल’ के मालिक ने बताया कि उनके पास आख़िरी सिलेंडर में भी सिर्फ थोड़ी गैस बची है, जिसके खत्म होते ही होटल बंद करना पड़ेगा। होटल मालिकों का कहना है कि मुंबई जैसे शहर में जगह की कमी के कारण गैस स्टोर करना भी संभव नहीं होता और इस तरह की स्थिति के लिए वे पहले से तैयार नहीं थे। होटल संगठनों का प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्या को लेकर संबंधित मंत्री से मुलाकात करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से देश और राज्य में गैस की कमी देखी जा रही है और अब इसका असर मुंबई में भी महसूस होने लगा है।

     

  • Iran-Israel War का Punjab में असर, गैस सिलेंडर की आई समस्या

    Iran-Israel War का Punjab में असर, गैस सिलेंडर की आई समस्या

    फरीदकोटः ईरान–इजराइल में चल रहे युद्ध का असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर पर बड़ा असर पड़ा है। दोनों देशों के तनाव के कारण भारत में एलपीजी गैस सप्लाई को लेकर आदेश जारी हो गए है। भारत सरकार द्वारा जारी नई हिदायतों के अनुसार. अब उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर केवल ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा। उल्लेखनीय है कि नई प्रक्रिया के मुताबिक,अब सिलेंडर की डिलीवरी बुकिंग के बाद मिलने वाले डीएसी कोड के आधार पर ही की जाएगी। इसका उद्देश्य सप्लाई प्रणाली को पारदर्शी बनाना और गलत इस्तेमाल को रोकना बताया जा रहा है।

    दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई को लेकर भी दिक्कतें आने की संभावना जताई जा रही है। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार फिलहाल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हो रही है। फरीदकोट की गैस एजेंसियों के संचालकों ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार अब हर उपभोक्ता को सिलेंडर लेने के लिए पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी और डिलीवरी के समय मिलने वाला डीएसी कोड दिखाना जरूरी होगा।

    गैस एजेंसी संचालक संजीव जैन ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि जब सप्लाई फिर से शुरू होगी तभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपनी ई-केवाइसी जल्द से जल्द करवा लें, ताकि भविष्य में सिलेंडर लेने के समय किसी तरह की परेशानी न हो। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई बड़ी कमी नहीं है और बुकिंग के बाद एक से दो दिनों के भीतर सप्लाई दी जा रही है। हालांकि आने वाले दिनों में सरकार सप्लाई को लेकर कोई कोटा भी तय कर सकती है।

  • Jalandhar News: रास्ता पूछने के बहाने से युवती से की छेड़छाड़, लोगों ने जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रास्ता पूछने के बहाने से युवती से की छेड़छाड़, लोगों ने जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती गुजां एरिया में युवती से छेड़खानी करने पर युवक को चप्पल से जमकर पीटाई की गई। दरअसल, देर रात युवती घर जा रही थी। युवती का आरोप है कि रास्ते में युवक उससे दिलबाग नगर का रास्ता पूछने के बहाने उसके साथ गलत हरकत करनी शुरू कर दी। जब युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसके गले में हाथ डालकर चेन छीनने की कोशिश की। जिसके बाद युवती ने घर पर फोन करके सूचना दी और शोर मचाना शुरू कर दिया।

    जिसके बाद शोर सुनकर आए लोगों ने युवक को काबू कर लिया और उसकी जमकर छित्तर परेड की। लोगों ने युवक के सिर और मुंह पर चप्पलों की बरसात की। वहीं सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि युवक एक्टिवा पर सवार था और युवती से बात कर रहा था। इस दौरान युवक ने युवती के साथ गलत हकरत करनी शुरू कर दी। युवती ने विरोध करते हुए युवक पर थप्पड़ जड़े।

    वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद युवती ने चप्पल निकालकर उसके सिर में मारी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना 5 की पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों और युवती के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

     

     

     

  • Punjab News: भारत के जीत के जश्न में हुल्लड़बाजों ने किया शहीद भगत सिंह का अपमान, मूक दर्शक बनीं पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: भारत के जीत के जश्न में हुल्लड़बाजों ने किया शहीद भगत सिंह का अपमान, मूक दर्शक बनीं पुलिस, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हारकर तीसरी बार ट्रॉफी उठाई। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता। इसी के साथ भारत ने अपने नाम कई रिकार्ड दर्ज कर लिए। भारत के जीत की खुशी में देश-विदेश में बैठे भारतीयों ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान फिरोजपुर में कुछ लोग इस जश्न में इतने मगन हो गए कि शहीदों का सम्मान ही भूल गए। जिसके कारण उन्होंने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अपमान किया।

    तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह लोग फिरोजपुर में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर चढ़-चढ़ कर हुल्लड़बाज़ी कर रहे हैं और तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। इस समय इन लोगों ने यह भूल रखा है कि ये खुशियां हमें इन्हीं शहीदों की बदौलत मिली हैं। इन लोगों ने थोड़ा भी ध्यान नहीं दिया कि हम भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं पर ये तो भारत के महान शहीद हैं। उनकी कुर्बानियों के आगे भारतवासी सिर झुकाते हैं, पर ये लोग बिना किसी डर और बिना किसी मान-मर्यादा के बस अपनी ही खुशी का इज़हार कर रहे हैं।

    हालांकि यहाँ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी तैनात थे, फिर भी ये लोग शहीद की प्रतिमा पर चढ़-चढ़ कर हुड़दंग करते रहे और पुलिस कर्मी तमाशा देखते रहे। इन सबके बाद शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल सोसाइटी और शहीदों के सम्मान की रक्षा करने वालों में भारी रोष देखा जा रहा है। सोसाइटी के नेताओं और शहीद प्रेमियों ने सुखविंदर सिंह, डीएसपी सिटी को एक लिखित आवेदन देकर इन हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • अब यहां पर दर्जन भर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को की छुट्टी , देखें वीडियो

    अब यहां पर दर्जन भर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को की छुट्टी , देखें वीडियो

    गुरुग्रामः सरकारी ईमारतों और स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं गुरुग्राम के दर्जन भर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल भेजकर स्कूलों की बिल्डिंग में बम लगाए जाने की चेतावनी दी गई है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। उधर, स्कूल प्रशासन ने बच्चों को वापस घर भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कई स्कूलों की तलाशी ली जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुबह स्कूल खुलने के समय करीब एक दर्जन स्कूलों को एक साथ धमकी भरा मेल भेजा गया है। पुलिस टीम स्कूलों के आसपास जांच कर रही है।

    Read in English:

    Gurugram Schools Evacuated After Bomb Threat Emails

    स्कूल स्टॉफ और बच्चों को बाहर निकाला जा रहा है। खालिस्तानी संगठन ने स्कूलों को भेजे मेल में सीएम को भी इंडिकेट करते हुए लिखा है कि…सीएम सैनी एक मौका, हरियाणा असेंबली में खालिस्तान रेफरेंडम का समर्थन करो वरना जिंदगी खत्म। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। मेल में लिखा है कि अपने बच्चे बचाओ।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਗੁਰੂਗ੍ਰਾਮ ਦੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਸਵੇਰੇ ਤੋਂ ਹੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਏਜੰਸੀਆਂ ਚੌਕਸ

    इसके साथ ही स्कूलों में 1 बजकर 11 मिनट और ट्रेनों में 3 बजकर 11 मिनट तक धमाका करने का दावा किया गया है। गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित DAV स्कूल में पुलिस और बम डिस्पोजल यूनिट ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। स्कूल कैंपस को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है। पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से क्लासरूम भी चेक कर रही है।

     

     

     

  • Bollywood Singer व Rapper Badshah के खिलाफ पुलिस का एक्शन, FIR में जोड़ी अब ये धारा

    Bollywood Singer व Rapper Badshah के खिलाफ पुलिस का एक्शन, FIR में जोड़ी अब ये धारा

    पंचकूलाः बॉलीवुड सिंगर व रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं बादशाह के खिलाफ पंचकूला साइबर पुलिस की दर्ज एफआईआर में पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ी गई। दरअसल, विवादित गाने “टिहरी” को लेकर साइबर पुलिस ने कुछ दिन पहले मामला दर्ज किया था। इसी मामले में अब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा भी शामिल कर दी गई है। बता दें कि गाने “टिहरी” में इस्तेमाल किए गए विवादित शब्दों और वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़कर जांच और तेज कर दी है।

    गौर हो कि हाल ही में बादशाह ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि उसका नया गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। बादशाह ने माना उसके गाने के कुछ शब्दों से हरियाणा सहित कई लोगों के मन को ठेस पहुंची है। गायक ने कहा कि वह खुद हरियाणा से है और वह खुद किसी महिला को ठेस पहुंचाना नहीं चाहते। यह गाना किसी महिला को ठेस पहुंचाने के मकसद से नहीं गाया गया। गायक ने कहा कि वह खुद अपने हरियाणा के कल्चर और बोली को काफी ऊंचाईयों तक ले जाना चाहते है। उन्होंने कहाकि गायक अक्सर कंपीटिशन में अपने प्रतिद्वंद्वी को नीचा दिखाने की कोशिश करते है। गायक ने लोगों से अपील करते हुए कहाकि वह चाहते है हरियाणा के लोग उसे अपना बच्चा समझ क्षमा करें। अगर किसी के मन को ठेस पहुंची है तो वह उन सभी से माफी मांगते है।

    1 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस गाने पर 50 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। सरकार की कानूनी शिकायत के बाद यूट्यूब ने ये एक्शन लिया। अब भारत में यूजर्स सॉन्ग से जुड़ा कंटेंट नहीं देख पाएंगे। सॉन्ग के रिलीज होते ही कई सामाजिक संस्थाओं ने इसके लिरिक्स पर आपत्ति दर्ज कराई थी। हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को नोटिस भेजकर समन जारी करके 13 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया था। इस गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है। वह हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं। सॉन्ग बादशाह और कर्मवीर फौजी ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था।

     

  • तेल की कीमते गिरने से शेयर बाजार में आया भारी उछाल

    तेल की कीमते गिरने से शेयर बाजार में आया भारी उछाल

    नई दिल्लीः तेल की कीमतों में गिरावट आने से भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। मंगलवार को लगातार शेयर मार्किट में आ रही गिरावट पर अचानक ब्रेक लग गया और बाजार ने जोरदार वापसी की। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही तेज बढ़त के साथ खुले। तेल की कीमतों में गिरावट का कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मिडिल ईस्ट में युद्ध जल्द खत्म होने का बयान बताया जा रहा है। मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,566 के मुकाबले करीब 800 अंकों की तेजी के साथ 78,375 पर खुला।

    कुछ ही मिनटों में तेजी और बढ़ी और सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा चढ़कर 78,526 के स्तर तक पहुंच गया। एनएसई का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी-50 भी मजबूती के साथ खुला। यह अपने पिछले बंद 24,028 के मुकाबले बढ़त लेकर 24,280 पर ओपन हुआ और तेजी जारी रखते हुए 24,303 तक पहुंच गया। मंगलवार की तेजी से निवेशकों को राहत जरूर मिली है, क्योंकि इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

    सोमवार को सेंसेक्स 78,918.90 के पिछले बंद के मुकाबले गिरकर 77,056 पर खुला था और कारोबार के दौरान 76,424 तक फिसल गया था। हालांकि अंत में थोड़ी रिकवरी हुई, फिर भी सेंसेक्स 1352.74 अंक गिरकर 77,566.16 पर बंद हुआ।वहीं निफ्टी भी 23,868 पर खुलने के बाद दबाव में रहा और अंत में 422 अंकों की गिरावट के साथ 24,028.05 पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के मुताबिक बाजार में अचानक आई इस तेजी के पीछे दो बड़ी वजहें हैं। ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका की तरफ से नरम संकेत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट इन दोनों कारणों से निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ और बाजार में खरीदारी बढ़ गई।