Blog

  • Punjab News: बिजली के पोल से Welding Worker को लगा करंट, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली के पोल से Welding Worker को लगा करंट, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में ढंडारी इलाके में खंभे से करंट लगने से वेल्डिंग वर्कर झुलस गया। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है। आकाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गांव बड़ेपुर का रहने वाला है और ढंडारी इलाके में रहकर वेल्डिंग का काम करता है। जानकारी के अनुसार आकाश कुमार को बिजली के खंभे से करंट लग गया, जिससे उसकी दोनों बाजू बुरी तरह झुलस गई।

    घटना के बाद वहां मौजूद राहगीर मनोज ने इंसानियत दिखाते हुए उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। घायल आकाश कुमार की पारिवारिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है। उसकी मां उत्तर प्रदेश में ही रहती है, जबकि वह लुधियाना में अकेला रहकर काम करता है। हादसे के बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार मरीज करीब 7 से 8 प्रतिशत तक झुलसा हुआ है। फिलहाल उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर मरीज को बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया जा सकता है। घटना के बाद इलाके के लोगों में भी चिंता देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के खंभों और तारों के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके। फिलहाल घायल वेल्डिंग वर्कर का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

     

     

     

  • Jalandhar News: नशा तस्कर जेमस के घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशा तस्कर जेमस के घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस और नगर निगम की टीम ने आज गांव जमशेर में स्थित नशा तस्कर जेमस के मकान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस व निगम की कार्रवाई के दौरान लोग घरों के बाहर खड़े होकर देखते प्रशंसा करते नजर आए। नशा तस्कर जेमस के खिलाफ एनडीपीएस व एक्साइज एक्ट के कुल 16 केस दर्ज थे और उसकी बीते साल जेल में मौत हो गई थी। जेमस की मौत के बाद उसकी पत्नी सत्या नशे बेचने लग पड़ी थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया था।

    एडीसीपी हरविंदर सिंह गिल ने बताया कि नशा तस्कर जेमस और उसकी पत्नी सत्या द्वारा गांव जमशेर में पंचायत की जमीन में अवैध निर्माण करने की सूचना नगर निगम को मिली थी, जिसको लेकर निगम की ओर से कई नोटिस दिए गए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए सूचना दी गई थी कि उनकी टीम ने कार्रवाई करनी है तो कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अधिकारियों को परेशानी न आए इसलिए वह पुलिस लेकर कांप्लेक्स में पहुंचे है, जहां निगम की टीम की तरफ से अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर घर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

    वहीं कार्रवाई के दौरान थाना सदर की टीम भी मौजूद रही। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है अगर कोई उनके इलाके में नशे के काम को बढ़ावा दे रहा है तो पंजाब सरकार के व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर जानकारी सांझा करें, सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी, वहीं नगर के अधिकारी ने बताया कि गांव की पंचायत ने उनकी टीम को गांव जमशेर छप्पर की जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना दी थी, जिसके बाद उन्होंने जांच के दौरान कार्रवाई की और कार्रवाई के बाद जमीन पंचायत के हवाले कर दी है।

     

  • Phagwara Road पर Mobile Shop में घुसे हथियार बंद लुटेरे, लोगों ने किया शटर बंद, देखें वीडियो

    Phagwara Road पर Mobile Shop में घुसे हथियार बंद लुटेरे, लोगों ने किया शटर बंद, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में लूट की घटना सामने आई है। जहां सरेआम फगवाड़ा रोड़ पर स्थित मनी मोबाइल की दुकान में हथियार बंद लुटेरे घुस गए। जिसके बाद घटना स्थल पर दुकान में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। वहीं लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए बाहर से दुकान का शटर गिरा दिया और दुकान को बंद कर दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 4 हथियारबंद लुटेरे दुकान में खड़े है। इस दौरान दुकान का शटर गिरने से वह दुकान खोलने के लिए लोगों से अपील करते हुए दिखाई दिए।

    गनीमत यह रही कि घटना के दौरान दुकान के अंदर 2 बच्चे मौजूद थे, लेकिन हथियारबंद लुटेरों ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं मनमोहन दुकान ने बताया कि बीते दिन शाम के समय लुटेरे दुकान में घुसे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लुटेरे दुकान में घुसे, तभी एक बच्चा दुकान से बाहर जाने की कोशिश करने लगा, लेकिन बाहर से लोगों ने दुकान का शटर गिरा दिया।

    इस दौरान लुटेरे शटर खोलने के लिए चिल्लाते हुए दिखाई दिए। वहीं लुटेरे अंदर से अपील करते हुए दिखाई देते दिखे। इस दौरान दुकान में व्यक्ति को गोली मारने की धमकी देते हुए दिखाई दिए। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि लुटेरे व्यक्ति को कह रहे है कि वह उसे गोली मार देंगे, नहीं तो शटर खुलावा दें। इस दौरान शटर पर तेजधार हथियार से हमला करते हुए दिखाई दिए। काफी देर तक शटर ना खुलने पर लुटेरे दुकानदार कि मिन्नत करते हुए दिखाई दिए और शटर खुलवाने की अपील करते रहे। वहीं घटना को लेकर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: SGPC ने सेक्रेटरी प्रताप सिंह को किया सस्पेंड

    Punjab News: SGPC ने सेक्रेटरी प्रताप सिंह को किया सस्पेंड

    अमृतसर: गुरुद्वारा साहिब अंब साहिब की जमीन का मामला लगातार गरमा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर जानकारी मिली है कि गुरुद्वारा अंब साहिब की ज़मीन सस्ते दाम पर बेचने के मामले में सेक्रेटरी प्रताप सिंह के खिलाफ एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा हैकि एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की ओर से बनाई 7 मेंबर की जांच कमेटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर एसजीपीसी के सेक्रेटरी प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਅੰਬ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਮਾਮਲਾ: ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਸਕੱਤਰ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਮੁਅੱਤਲ

    गौरतलब है कि उक्त जांच कमेटी की मीटिंग हुई थी, जिसके बाद शुरुआती जांच में संबंधित लेटर पर सेक्रेटरी प्रताप सिंह के साइन पाए जाने की पुष्टि होने के बाद प्रेसिडेंट को सेक्रेटरी प्रताप सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा गया था। जानकार सूत्रों के मुताबिक, एसजीपीसी प्रेसिडेंट एडवोकेट धामी ने शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया है और इस मामले की जांच अभी भी जारी है।

  • Punjab News: मिलवाटी खाने के खिलाफ एक्शन, चेयरमैन छीना ने जारी किए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: मिलवाटी खाने के खिलाफ एक्शन, चेयरमैन छीना ने जारी किए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरु नगरी अमृतसर में पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली कार्पोरेशन के चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना आज सिविल अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्होेंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में सिविल सर्जन डा. सतिंदरजीत सिंह बजाज की अध्यक्षता में जिले के वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हुए। बैठक के दौरान डा. बजाज ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

    उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं और सरकार की ओर से जारी निर्देशों को समय पर पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना ने कहा कि सिविल अस्पताल में उपचार करवा रहे मरीजों के साथ मिलकर उनकी स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। मरीजों ने कहा कि उन्हें मुफ्त दवाई और इलाज की सुविधाएं मिल रही हैं।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जारी 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य कार्ड का भी लोगों को बड़ा लाभ मिल रहा है। छीना ने कहा कि गुरु रामदास जी की पवित्र धरती में लोगों के स्वास्थ्य से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से फूड सेफ्टी विभाग द्वारा बड़े स्तर पर खाने-पीने की वस्तुओं की जांच अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति मिलावट या खराब खाना बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन ने स्वास्थ्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया जाए।

     

     

  • Oil Tanker की आड़ में गौं तस्करी का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    Oil Tanker की आड़ में गौं तस्करी का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    कठुआः गौं की तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं कठुआ जिले के गौधाम से गौं तस्करी के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का मामला सामने आया है। जहां कठुआ पुलिस द्वारा पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, थाना लखनपुर के अधिकार क्षेत्र में पुलिस ने तेल टैंकर से 24 बेजुबान गोवंश को मुक्त करवाकर तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध ऑयल टैंकर को लखनपुर क्षेत्र में जांच के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा जब टैंकर की तलाशी ली गई तो उसमें से 24 गौंवंश बरामद किए गए, जिन्हें अवैध रूप से तस्करी कर कश्मीर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। लखनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टैंकर को अपने कब्जे में लिया और सभी गोवंश को सुरक्षित मुक्त करवा लिया।

    पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह पूरी कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई। इस संबंध में एसएसपी ने कहा कि जिले में पशु तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि कहीं भी इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

     

  • Punjab News: महिला आयोग ने Sukhpal Khaira और Raja Warring के खिलाफ लिया एक्शन, जारी किया नोटिस

    Punjab News: महिला आयोग ने Sukhpal Khaira और Raja Warring के खिलाफ लिया एक्शन, जारी किया नोटिस

    चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर जहां विधानसभा में मामला गरमाया है, वहीं महिला आयोग ने भी इस मामले को लेकर एक्शन लिया है। महिला आयोग की ओर से जारी सूटो मोटो नोटिस में सुखपाल खैहरा और कांग्रेस पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को 12 मार्च के मामले में पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए है। पंजाब राज्य महिला आयोग, पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2001 की धारा 12 के अंतर्गत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए नोटिस जारी किया है।

    पत्र में कहा गया है कि आयोग ऐसे मामलों को अत्यंत गंभीरता से देखता है और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि पंजाब में महिलाओं के अधिकार, मान और प्रतिष्ठा की रक्षा हो। पत्र में कहा गया है कि मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो के माध्यम से आयोग के ध्यान में आया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा पार्टी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के संबंध में की गई टिप्पणी महिलाओं के प्रति अत्यंत अपमानजनक है।

    इस पर पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2001 के तहत स्व-प्रेरणा लेते हुए प्राप्त वीडियो का स्क्रीनशॉट और लिंक संलग्न कर यह निर्देश दिया जाता है कि इस मामले में तुरंत पुलिस के सुपरिंटेंडेंट रैंक के अधिकारी से कानूनन आवश्यक कार्रवाई करवाई जाए। वहीं कपूरथला पुलिस को निर्देश दिए है कि गई कार्रवाई के संबंध में स्थिति रिपोर्ट तथा सुखपाल सिंह खैहरा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 12.03.2026 को प्रातः 11:30 बजे आयोग कार्यालय में पेश किया जाए।

  • Punjab News: Sukhpal Khaira के बयान पर गरमाई सियासत, विधानसभा में हुआ हंगामा, देखें Live

    Punjab News: Sukhpal Khaira के बयान पर गरमाई सियासत, विधानसभा में हुआ हंगामा, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज उस वक्त माहौल बेहद गर्म हो गया जब कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा एक इंटरव्यू के दौरान महिलाओं के बारे में दिए गए बयान का मुद्दा सदन में उठाया गया। इस बयान ने ना केवल विधानसभा की कार्यवाही को रोक दिया, बल्कि अब यह मामला कानूनी और संवैधानिक मोड़ लेता नजर आ रहा है।

    दरअसल, सुखपाल खैहरा ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को दिए जाने वाली 1000 रुपये की योजना पर टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “1000 रुपये के लिए गिद्धा डालने वाली महिलाएं सूरमे कहां से पैदा कर लेंगी?” इन शब्दों को संताचार धारिणी (आप) ने पंजाब की महिलाओं का अपमान माना है। सरकार का कहना है कि खैहरा ने पंजाब की महिला शक्ति की क्षमता और सम्मान पर चोट मारी है।

    वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के पोस्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पोस्ट में लिखा गया है कि 1000 रुपये के लिए गिद्धा डालने वाली महिलाएं सूरमे कहां से पैदा कर लेंगी। चीमा ने पूछा कि क्या आप माफी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि यदि हम महिलाओं और दलित महिलाओं का सम्मान करते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि यदि विपक्षी चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं तो उन्हें महिलाओं का अपमान का हक है।

    आज जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, संताचार धारिणी के विधायकों और खास कर महिला विधायकों ने खैहरा खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आप विधायकों ने खैहरा से माफी की मांग की और उन्हें सदन से बाहर निकालने की मांग उठाई। हंगामा इतना बढ़ गया कि स्पीकर को विधानसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी।

    खबरों के अनुसार यह मामला अब पंजाब राज्य महिला आयोग के पास जा रहा है। आयोग इस बयान का खुद नोटिस ले सकता है या सरकार से औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो सुखपाल खैहरा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जा सकता है।

     

  • Punjab News: अवैध कब्जों पर नगर निगम ने की कार्रवाई, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध कब्जों पर नगर निगम ने की कार्रवाई, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    मोहालीः नगर निगम की तहबाजारी टीम द्वारा अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई की गई। हालांकि नगर निगम की टीम द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, विभाग की टीम ने सड़क किनारे लगी अवैध रेहड़ी चालकों और फड़ी चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया है। इस दौरान टीम द्वारा सामान कब्जे में लिया गया है। इस कार्रवाई को लेकर लोगों द्वारा विरोध भी किया गया। लोगों का कहना हैकि उनका सामान कब्जे में ना लिया जाए, क्योंकि यही उनके गुजारा करने का साधन है।

    इस दौरान ठेला लगाने वाले लोगों ने निगम के कर्मियों से सामान ना उठाने की अपील भी की गई और कहा गया कि हमारे बच्चों की शिक्षा और परिवार की आजीविका यहीं काम करने पर निर्भर करती है। दूसरी ओर नगर निगम के कर्मियों का कहना है कि वह कई बार अवैध कब्जाधारियों को कब्जे हटाने को लेकर निर्देश जारी कर चुके है, लेकिन बार बार चेतावनी देने के बावजूद अवैध कब्जे ना हटाने के बाद आज यह कार्रवाई की गई है।

     

  • Punjab News: 200 की लॉटरी से बदली Kapil Dev की किस्मत, बना करोड़पति, देखें वीडियो

    Punjab News: 200 की लॉटरी से बदली Kapil Dev की किस्मत, बना करोड़पति, देखें वीडियो

    जीरकपुर: कभी-कभी किस्मत ऐसा करवट लेती है कि एक पल में इंसान की जिंदगी बदल जाती है। ऐसा ही कुछ हरियाणा के रायपुर रानी के गांव मौली निवासी कपिल देव के साथ हुआ है। पेशे से सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करने वाले कपिल देव ने मात्र 200 रुपए की मंथली पंजाब स्टेट डियर लॉटरी टिकट खरीदकर डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीत लिया। जानकारी के अनुसार कपिल देव ने जीरकपुर स्थित लोकेश लॉटरी एजेंसी से यह टिकट खरीदी थी।

    लॉटरी का परिणाम आने पर उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार मिला, जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। कपिल देव 3 बच्चों के पिता हैं। वह अपनी मेहनत की कमाई से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कपिल देव के पिता पंजाब एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट से रिटायर हो चुके हैं।

    परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण होने के बावजूद कपिल देव लगातार मेहनत करते रहे। अब लॉटरी में मिली इस बड़ी रकम ने उनकी जिंदगी में नई उम्मीद जगा दी है। वहीं जीरकपुर की लोकेश लॉटरी एजेंसी के संचालक लोकेश कुमार उर्फ लकी ने बताया कि उनकी एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदकर करोड़पति बनने वाले कपिल देव 30वें व्यक्ति हैं। इससे पहले उनकी एजेंसी से 29 लोग करोड़पति बन चुके हैं। लॉटरी जीतने की खबर सामने आते ही कपिल देव के परिवार और गांव में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।