Blog

  • Punjab News: BJP को झटका, पूर्व मंत्री का पोता अकाली दल में शामिल

    Punjab News: BJP को झटका, पूर्व मंत्री का पोता अकाली दल में शामिल

    लुधियानाः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। वहीं चंडीगढ़ में भाजपा के पूर्व मंत्री सतपाल गोसाई के पोते व प्रदेश प्रवक्ता अमित गोसाई ने भाजपा को झटका दिया है। अमित गोसाई ने भाजपा को अलविदा कह दिया है और सुखबीर बादल की अगुवाई में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए।

    इस संबंध में अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर अमित गोसाई के शामिल होने ओर फोटो शेयर की है। विधानसभा चुनाव से पहले यह बीजेपी को एक तरह से झटका है अमित गोसाई सेंट्रल विधानसभा से आते हैं।

    अमित गोसाई के दादा स्वर्गीय सतपाल गोसाईं इस विधानसभा से ही चुनाव लड़ते थे और विधायक बने। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें मंत्री बनाया। क्षेत्र में गोसाई परिवार की अच्छी पकड़ है। लिहाजा अमित गोसाई के भाजपा को छोड़कर अकाली दल में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है। सूत्रों के मुताबिक अमित गोसाई आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान अकाली दल से उम्मीदवार हो सकते हैं।

  • Punjab News: सदिंग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

    Punjab News: सदिंग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

    लुधियानाः थाना मेहरबान के इलाके गुर्जर कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुभाष के रूप में हुई है। मृतक के भाई विवेक ने बताया कि सुभाष उसके साथ ही रहता था। विवेक के अनुसार वह काम पर गया हुआ था। इसी दौरान उसे घर से फोन आया कि सुभाष की तबीयत खराब है और उसे दवाई दिलाकर लाने को कहा गया। जब विवेक घर पहुंचा और कमरे में गया तो उसने देखा कि सुभाष छत से फंदा लगाकर लटका हुआ था। यह देखकर वह घबरा गया और तुरंत सुभाष को नीचे उतारा।

    विवेक के अनुसार सुभाष को नीचे उतारने के दौरान उसकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद वह बिना देर किए सुभाष को ऑटो में डालकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद सुभाष को मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले संबंधी जानकारी देते पुलिस कर्मी अवतार सिंह ने बताया कि शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है और उसी आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास पाठ्यक्रम

    अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास पाठ्यक्रम

    शिमला: अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम लोगों के सशक्तिकरण विभाग (इसोमसा) के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए ‘प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय)’ के अंतर्गत नाइलिट शिमला के सहयोग से निःशुल्क कौशल विकास पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि इस पहल के अंतर्गत कंसेप्ट्स ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी, ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग तथा पब्लिशिंग असिस्टेंट जैसे पाठ्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं। कंसेप्ट्स ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी भी विषय एवं संकाय में स्नातक और ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग तथा पब्लिशिंग असिस्टेंट के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी भी संकाय में 12वीं युवा पात्र हांेगे। यह पाठ्यक्रम 3 माह की अवधि के लिए संचालित किए जाएगें।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के पात्र अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करना है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षुओं को योजना के प्रावधानों के अनुसार प्रति माह 2000 रुपये वज़ीफा भी प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण नाइलिट के अनुमोदित केंद्रों में आयोजित किए जाएगें। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी नाइलिट की अधिकारिक वेबसाईट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदक संबधित ज़िले के ज़िला कल्याण अधिकारी अथवा निकटम नाइलिट केंद्र से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • LPG गैस संकट के बीच केंद्र सरकार ने किया Essential Commodities act लागू

    LPG गैस संकट के बीच केंद्र सरकार ने किया Essential Commodities act लागू

    नई दिल्लीः ईरान-इजरायल जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में पैदा हुए हालातों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं इसका असर भारत में एलपीजी गैस की आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। मुंबई में गैस भारी किल्लत के कारण 20 प्रतिशत होटल बंद हो गए है। देश के कई राज्यों में गैस की किल्लर हो रही है, जिसकी वजह से केंद्र सरकार ने नियम लागू कर दिए हैं। हालांकि घरेलू इस्तेमाल की गैस में कोई किल्लत नहीं आ रही, लेकिन कमर्शियल गैस सलेंडर की भारी किल्लत है। लोग एलपीजी गैस सिलेंडर की जमाखोरी न करें और एलपीजी की आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए केंद्र सरकार ने वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) ESMA लागू कर दिया है। इस कदम का उद्देश्य घरेलू उपयोग के लिए गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना और काले बाजारी गतिविधियों पर रोक लगाना है।

    सूत्रों के अनुसार, ईसीए लागू होने के बाद प्राथमिक सेक्टर्स को एलपीजी और अन्य ईंधन की सप्लाई में विशेष प्रायोरिटी दी जाएगी। इसका मतलब है कि अस्पताल, स्कूल, सरकारी संस्थान और अन्य महत्वपूर्ण सेक्टरों को गैस की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में एलपीजी सिलिंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई थी। ऐसे में ईएसएमए का लागू होना संकट से निपटने और आम जनता को राहत देने का बड़ा कदम है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ‘एस्मा’ कानून के तहत तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

    इस कदम का उद्देश्य पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण संभावित आपूर्ति बाधाओं से निपटना है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की एलपीजी खपत 3.13 करोड़ टन रही, जिसमें से केवल 1.28 करोड़ टन का उत्पादन घरेलू स्तर पर किया गया था और शेष की मात्रा आयात पर निर्भर थी। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत का 85-90 प्रतिशत LPG आयात सऊदी अरब और अन्य देशों से करता है, जो अपने मार्ग के लिए महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भर हैं। ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच पिछले 11 दिनों से जारी संघर्ष के कारण यह जलमार्ग बंद हो गया है, जिससे गैस और तेल संकट की आशंका बढ़ गई है।

     

  • गेहूं खरीद के लिए मजदूरी और ढुलाई कार्य हेतू निविदाएं 23 तक आमंत्रित

    गेहूं खरीद के लिए मजदूरी और ढुलाई कार्य हेतू निविदाएं 23 तक आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गेहूं खरीद केंद्रों से जिला के विभिन्न स्थानों में ढुलाई कार्य तथा चयनित मंडियों टकारला व रामपुर में गेहूं खरीद के लिए मजदूरी कार्य हेतू निविदाएं 23 मार्च तक ऑनलाइन आमंत्रित की गई हैं।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निविदाएं ऑनलाईन पोर्टल http://hptender.gov.in  पर 23 मार्च सायं 5 बजे तक अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाएं 24 मार्च को दोपहर 12 बजे खोली जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में के दूरभाष नम्बर 01975-226016 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

     

  • कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, लोक भवन में हुआ समारोह

    कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, लोक भवन में हुआ समारोह

    शिमला: लोक भवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में आज कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कविन्द्र गुप्ता ने हिंदी में शपथ ली। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, लेडी गवर्नर बिन्दु गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् के गायन से हुई और अंत में राष्ट्रगान गाया गया। शपथ के बाद राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इससे पहले मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने राष्ट्रपति द्वारा जारी वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट पढ़कर सुनाया और राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा ने उनसे कार्यभार ग्रहण प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर करवाए।

    समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, कई मंत्री, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण से पहले कविन्द्र गुप्ता ने परिजनों के साथ पूजा-अर्चना भी की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस संवैधानिक पद के लिए भारत के राष्ट्रपति का आभार जताते हुए कहा कि वे संविधान के अनुसार कार्य करेंगे और राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर राज्य के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद पूरी तरह संवैधानिक जिम्मेदारी है और इसका किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं होता।

    राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि वे पूर्व राज्यपालों द्वारा शुरू किए गए नवाचारों को आगे बढ़ाएंगे और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन, विशेषकर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। इसके साथ ही कौशल विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, जनजातीय विकास, प्राकृतिक खेती, युवा कल्याण और नशा मुक्ति अभियान को मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के जरिए दूरदराज क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और संपर्क व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा तथा सीमा क्षेत्रों के विकास, टीबी उन्मूलन और युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

  • रिजर्व जंगल में खैर के पेड़ काटते दो पकड़े, कुछ लोग फरार

    रिजर्व जंगल में खैर के पेड़ काटते दो पकड़े, कुछ लोग फरार

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के तहत वन विभाग की टीम ने रिजर्व जंगल में अवैध कटान के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है, जबकि कई आरोपी मौके से फरार हो गए। वन विभाग भरवाईं में तैनात ऊषा देवी ने शिकायत दर्ज करवाई कि 9/10 मार्च की रात गश्त के दौरान अम्ब टिल्ला के पास रिजर्व जंगल लोहरा में कुछ लोग चोरी से खैर के पेड़ काटकर लकड़ी का ढुलान कर रहे थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए मंजूर अहमद खान निवासी अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) और हिमांशु ठाकुर निवासी अम्ब टिल्ला को मौके पर पकड़ लिया। वहीं इकबाल गोरसी, रियाज, युसपा और आर्यन धीमान अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस व वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
    वहीं इसके अतिरिक्त जिला ऊना में असामाजिक तत्वों और सिंडिकेट अपराधों पर प्रभावी निगरानी रखने और इनकी गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से एक विशेष सेल का गठन भी किया गया है।
       
  • Jalandhar News: सावधान! इन प्रमुख रास्तों में लगा भारी जाम, लोग परेशान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सावधान! इन प्रमुख रास्तों में लगा भारी जाम, लोग परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अगर आप भी अंबेडकर चौक से फुटबॉल चौंक की ओर जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, इस रास्ते में आपको भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है। अंबेडकर चौंक से फुटबॉल चौंक की ओर जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण रास्ते को सिंगल रोड़ किया गया है। निर्माण कार्य के कारण इस रास्ते में भारी मात्रा में वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। सड़क निर्माण कार्य के कारण इस रास्ते में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। इसी वजह से कई प्रमुख सड़क से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    ऐसे में अगर आप भी घर से किसी जरूरी काम से निकल रहे हैं तो इन चुनिंदा रास्तों की जगह अन्य रास्तों का इस्तेमाल करें। दरअसल, सड़क के निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक जाम का असर फुटबॉल चौक, आदर्श नगर चौक, अवतार नगर और पटेल चौक जैसे व्यस्त इलाकों में देखने को मिल रहा है। इन प्रमुख रास्तों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग हुई है और लोगों को रास्ता तय करने में घंटों जाम में फंसे रहना पड़ रहा है।

    इस दौरान जाम में फंसे वाहन चालकों ने बताया कि उन्हें 10–15 मिनट का रास्ता तय करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि मार्च का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में एक ओर बढ़ रही गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, दूसरी ओर निर्माण कार्य के दौरान धूल मिट्टी के साथ-साथ भारी ट्रैफिक की समस्या से गुजरना पड़ रहा है। इस दौरान कुछ लोगों का कहना है कि वह ट्रैफिक की समस्या के कारण करीब 2 घंटे से अधिक समय में जाम में फंसे हुए है। इस दौरान इस प्रमुख रास्तों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि निर्माण कार्य के दौरान पुलिस कर्मी सड़कों पर जाम खुलवाने के लिए लगे हुए है।

  • Punjab News: नेशनल हाईवे पर पराली के डंप में लगी भीषण आग

    Punjab News: नेशनल हाईवे पर पराली के डंप में लगी भीषण आग

    बठिंडाः जिले के बंठिडा-डबवाली नेशनल हाईवे पर स्थित पराली के डंप में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव गुरुसर सैने वाला में आज अचानक पराली के गांठों के बड़े डंप में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना में भारी मात्रा में पराली जलकर राख हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार आग लगने से 75 लाख का नुकसान हो गया। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि उन्हें पराली के डंप में आग लगने की सूचना मिली थी। इस दौरान जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग ज्यादा है, जिसके बाद अन्य गाड़ियों को मौके बुलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन डंप में पड़ी पराली की भारी मात्रा में गांठे जलकर राख हो गई।

  • Punjab News: 2 निजी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    Punjab News: 2 निजी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    रायेकोटः लुधियाना के रायकोट में पंजाब में 2 स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिला है। जिसके बाद प्रशासन से हड़कंप मच गया। लगातार सरकारी इमारतों और अन्य संस्थानों को धमकी भरे ईमेल मिलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं रायेकोट के 2 निजी स्कूलों में से रायेकोट पब्लिक स्कूल (कुतबा गेट के पास, रायेकोट) और इंडो-कनैडियन इंटरनेशनल स्कूल बिंजल को बम से उड़ा देने की धमकी भरा ईमेल मिला।

    इसके बाद पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए एसपी (डी) राजन शर्मा, डीएसपी रायेकोट हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड के इंचार्ज हेड कॉन्स्टेबल हरजिंदर सिंह और हेड कॉन्स्टेबल जसविंदर सिंह की मदद से उक्त स्कूलों की बारीकी से जांच-पड़ताल करवाई। इस मौके पर पुलिस थाना सदर रायेकोट के एएसआई राजकुमार और कॉन्स्टेबल जशनदीप सिंह को स्कूलों की निगरानी के लिए तैनात किया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस को दोनों स्कूलों से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।