Blog

  • Punjab News: अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम की ADC और SP ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम की ADC और SP ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में अवैध कब्जों को लेकर ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए आज नगर निगम की एडिशनल डिप्टी कमिशनर शिखा भगत और एसपी माधवी शर्मा ने कार्रवाई करते हुए कब्जे हटाए। दरअसल दुकानदारों और रेहड़ियों वालों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जों को लेकर काफी समय से ट्रैफिक की समस्या आ रही थी। हालांकि ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए फगवाड़ा पुलिस और सिविल प्रशासन रोज़ाना बाजारों की जांच कर रहे हैं, लेकिन फिर भी कुछ दुकानदार और रेहड़ी वाले प्रशासन के जाने के बाद दोबारा से सामान सड़कों के बाहर लगा देते है, जिससे सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    इसी क्रम में एसपी मैडम माधवी शर्मा और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मैडम शीखा भगत ने संयुक्त अभियान के दौरान सिनेमा रोड और सराय रोड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेहड़ी वालों व दुकानदारों को अपने सामान को दुकान की हद में और सड़क से पीछे रखने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने बताया कि कई बार कर्मियों के कहने के बावजूद भी कुछ दुकानदार और रेहड़ी चालक अवैध कब्जा करके ट्रैफिक में बाधा डालने का काम करते है। ऐसे में आज कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे गए हैं।

    इस दौरान कुछ अवैध कब्जाधारियों को उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपना सामान या रेहड़ी अवैध कब्जे से नहीं हटाई तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक में बाधा पैदा करने वाले किसी भी दुकानदार या रेहड़ी वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी बाजार वालों से पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की। इस दौरान कुछ दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम और पुलिस की टीम को एक दिन में 2 बार चेकिंग करनी चाहिए। ऐसे में जो दुकानदार या रेहड़ी चालक आदेशों की उल्लंघना करते हुए उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

     

  • कानियांवाली माइनर से किसानों को मिलेगा लगातार पानी, मंत्री बरिंदर गोयल का विधानसभा में भरोसा

    कानियांवाली माइनर से किसानों को मिलेगा लगातार पानी, मंत्री बरिंदर गोयल का विधानसभा में भरोसा

    चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज विधानसभा में भरोसा दिया कि गंग कैनाल से निकलने वाली कानियांवाली माइनर की क्षमता और इसमें पानी के सुचारु प्रवाह को सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसानों को सिंचाई के लिए निरंतर पानी मिलता रहे। कैबिनेट मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान फ़रीदकोट से विधायक गुरदित्त सिंह द्वारा कानियांवाली माइनर को पक्का करने तथा इसकी चौड़ाई/क्षमता बढ़ाने संबंधी पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बताया कि कानियांवाली माइनर की डिज़ाइन डिस्चार्ज क्षमता 24.95 क्यूसेक है और इसकी लंबाई 28,000 फुट है। उन्होंने बताया कि इस माइनर का वर्ष 1995 में ब्रिक लाइनिंग किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि टेल गेज के आंकड़े दर्शाते हैं कि यह नहर अपनी डिज़ाइन क्षमता के 114 प्रतिशत तक पानी वहन कर रही है। इसलिए यह नहर अपनी निर्धारित क्षमता से अधिक पानी ले जाने में पूरी तरह सक्षम है। चूंकि नहर की डिस्चार्ज क्षमता पर्याप्त है, इसलिए फिलहाल कंक्रीट लाइनिंग या इसकी क्षमता बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता नहीं है। बरिंदर कुमार गोयल ने यह भी बताया कि हालांकि पिछले समय के दौरान इस माइनर का पैचवर्क किया गया था, लेकिन फिर भी इसकी क्षमता और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जो भी कार्य आवश्यक होगा, वह किया जाएगा ताकि किसानों को सिंचाई के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
     
  • पंजाब सरकार राजपुरा–आकड़ लिंक सड़क का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के नाम पर रखेगी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

    पंजाब सरकार राजपुरा–आकड़ लिंक सड़क का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के नाम पर रखेगी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

    चंडीगढ़: गुरु साहिबान को सत्कार सहित ओर सम्मान स्वरूप अर्पित करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने पटियाला जिले में स्थित 13.15 किलोमीटर लंबी लिंक सड़क का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर रखने का फैसला किया है। इसका ऐलान पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज पंजाब विधानसभा में विधायक गुरलाल सिंह घनौर के प्रश्न का उत्तर देते हुए किया।

    गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि यह सड़क राजपुरा को सेहरा से जोड़ती है और आगे सेहरा से आकड़ गांव तक जाती है, जहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा निम्म साहिब स्थित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नौवें पातशाह की विरासत को संजोने और उसका सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

    संबंधित ग्राम पंचायतों से औपचारिक प्रस्ताव प्राप्त होने तथा डिप्टी कमिश्नर पटियाला की आधिकारिक सिफारिश मिलने के तुरंत बाद इस सड़क का नाम नौवें पातशाह के नाम पर रख दिया जाएगा। कृषि मंत्री ने दोहराया कि धर्म की रक्षा और मानवता की भलाई के लिए श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की अद्वितीय शहादत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

     

  • Punjab News: नदी में तैरता मिला महिला का शव, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: नदी में तैरता मिला महिला का शव, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के गांव बलोंगी से निकलने वाली पटियाला की रो नदी से महिला का शव बरामद हुआ है। नदी से महिला का शव बरामद होने से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना बलोंगी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकाला और खरड़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा मृतका की पहचान करके परिजनों को सूचना दी।

    मृतका की पहचान 60 वर्षीय शीला निवाली बलोंगी के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका शीला पिछले 4 दिनों से घर से लापता था। महिला के पोते ने बताया कि दादी दिमागी तौर पर ठीक नहीं थी। वहीं पुलिस के अनुसार राहगीरों को नदी में मृतका के पैर दिखाई दिए और उसके बाद उन्होंने सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पानी में रहने से शव की हालत काफी खराब हो चुकी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

     

  • बारिश से बदला मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया अलर्ट

    बारिश से बदला मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया अलर्ट

    श्रीनगरः जम्मू और कश्मीर में मंगलवार को हुई बारिश के कारण लंबे समय से जारी सूखे का अंत हो गया। दरअसल, कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। घाटी के कई इलाकों में हुई बारिश हिमाचल के लिए भी राहत का पैगाम लेकर आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में अधिक बारिश तथा बर्फबारी की संभावना जतायी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में घाटी के अधिकांश मौसम स्टेशनों पर बारिश दर्ज की गई। प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में सबसे अधिक 12.8 मिमी वर्षा हुई।

    वहीं दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में 11.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि श्रीनगर में 3.0 मिमी वर्षा हुई। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में 2.8 मिमी हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि कोकरनाग में इसी अवधि के दौरान 0.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद घाटी में रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर डिवीजन के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि जम्मू डिवीजन के कई क्षेत्रों में रात का तापमान सामान्य से 6 से 10 डिग्री अधिक रहा।

    वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई भागों में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। यही नहीं कई जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज रात और 13 मार्च को राज्य के ऊंचे पहाड़ों पर एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है, जबकि 11, 12, 14 और 16 मार्च को उच्च पर्वतीय और मध्य पहाड़ी के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान निचले क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में अलग-अलग जगहों पर 11, 12 व 14 मार्च को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी कई जिलों में सूर्यदेव और बादलों के बीच आंख-मिचौनी का खेल जारी रहा।

     

  • HPV टीकाकरण अभियान के लिए मीडिया सहयोग जरूरी : एनएचएम हरियाणा

    HPV टीकाकरण अभियान के लिए मीडिया सहयोग जरूरी : एनएचएम हरियाणा

    चंडीगढ़- नेशनल हेल्थ मिशन, हरियाणा के मिशन निदेशक ने राज्य में चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए मीडिया और जनसंपर्क माध्यमों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने यहाँ जारी बयान में बताया कि भारत सरकार ने एचपीवी वैक्सीन को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है। विश्व स्तर पर सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में चौथा सबसे सामान्य कैंसर है, जबकि भारत में यह महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है। विशेषज्ञों के अनुसार अधिकांश सर्वाइकल कैंसर के मामले जननांग मार्ग में उच्च जोखिम वाले ह्यूमन पैपिलोमावायरस संक्रमण के कारण होते हैं।

    उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन का विशेष राष्ट्रीय अभियान 28 फरवरी, 2026 से शुरू किया गया है, जो तीन माह तक चलेगा। इस अभियान के दौरान वैक्सीन सिंगल डोज शेड्यूल के तहत दी जा रही है। अभियान के दौरान प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती, वैक्सीन के उचित भंडारण तथा सुरक्षा की कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। यह व्यवस्था भविष्य में इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए मजबूत आधार तैयार करेगी। निदेशक ने बताया कि 14 वर्ष की आयु की बालिकाएं—जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया है लेकिन अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं—एचपीवी टीकाकरण के लिए पात्र हैं। पात्र बालिकाओं को निर्धारित स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा, बशर्ते उन्होंने पहले कहीं भी एचपीवी वैक्सीन की कोई खुराक न ली हो।

    उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस संबंध में मीडिया कार्यशालाओं के आयोजन, एचपीवी टीकाकरण शिविरों के प्रचार-प्रसार में जनमाध्यमों की भागीदारी और सोशल मीडिया के माध्यम से टीकाकरण के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाने का सहयोग मांगा गया है। एनएचएम हरियाणा के निदेशक ने कहा कि मीडिया के सहयोग से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक पात्र बालिकाएं टीकाकरण का लाभ उठा सकेंगी, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में मदद मिलेगी।

     
  • Punjab News: LG सर्विस सेंटर गोदाम में लगी भीषण आग, साबुन फैक्ट्री को भी हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: LG सर्विस सेंटर गोदाम में लगी भीषण आग, साबुन फैक्ट्री को भी हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले के नजदीकी उपली रोड पर एलजी के सर्विस सेंटर गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और आसमान पर धुएं का गुब्बार छा गया। इस घटना को लेकर आसपास के इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। आग लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। गोदाम में लगी आग ने पास में स्थित साबुन बनाने वाली फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में रखे केमिकल व अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया।

    आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील सामग्री के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। गोदाम में रखे एसी, कंप्रेशर व अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामग्री जलकर राख हो गई। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं व कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

    दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली करवा लिया गया है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद है तथा स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • हरियाणा के श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से करवाए जाएंगे तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन

    हरियाणा के श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से करवाए जाएंगे तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन

    चंडीगढ़- ‘हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत प्रदेश के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अब ट्रेन के माध्यम से विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाएगी। इसके लिए हरियाणा सरकार और आई.आर.सी.टी.सी. (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं । सरकार की ओर से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग तथा आईआरसीटीसी की तरफ से सर्कल रिजनल मैनेजर (सीआरएम ) हरजोत सिंह संधू ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। महानिदेशक पांडुरंग ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों की निशुल्क यात्रा करवाने के लिए ‘हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ शुरू की है। इसके तहत अब तक अलग-अलग जिलों से हरियाणा परिवहन विभाग की वोल्वो बसों के माध्यम से हजारों पात्र बुजुर्गों को अयोध्या सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन करवाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन के माध्यम से भी तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने की योजना बनाई गई है। इसी के अंतर्गत हरियाणा सरकार और आईआरसीटीसी के बीच समझौता ज्ञापन साइन किया गया है। इस अवसर पर रेलवे से हर्ष दीप व नितिन शर्मा तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक रणबीर सिंह सांगवान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे ।

    इन पवित्र स्थलों पर ले जाने का हुआ करार :

    सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक पांडुरंग ने बताया कि आईआरसीटीसी के साथ हुए समझौते के तहत हरियाणा से अयोध्या, वाराणसी, पटना साहिब, नांदेड़ साहिब, पुष्कर जी, वैष्णो देवी तथा शिरडी व शनि शिंगणापुर तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाने बारे समझौता हुआ है। जरूरत अनुसार और तीर्थ स्थल भी जोड़े जा सकते हैं ।

    खाने-पीने व ठहरने की भी निशुल्क व्यवस्था

    उन्होंने बताया कि एक ट्रेन में 11 कोच होंगे। इनमें से 10 कोच श्रद्धालुओं के लिए तथा एक कोच सर्विंग स्टाफ के लिए रहेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था, नजदीकी रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थल तक पहुंचाने के लिए बसों आदि का प्रबंध तथा ठहरने की व्यवस्था भी हरियाणा सरकार द्वारा निशुल्क की जाएगी।

    क्या है तीर्थ यात्रा योजना

    ‘हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत, 60 वर्ष से अधिक आयु के हरियाणा के वरिष्ठ नागरिकों , जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम है, को नि:शुल्क पवित्र स्थलों की यात्रा करवाई जाती है। योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र व्यक्ति तीर्थ यात्रा के लिए आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करते हैं।  
  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

    संगरूरः सुनाम-संगरूर सड़क पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के सहायक थानेदार सुरेश कुमार ने बताया कि सुनाम-संगरूर सड़क पर मैदे से भरा एक ट्राला संगरूर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही ट्राला गांव तुंगां कुलारा के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे आलू से भरे दूसरे ट्रक ने अचानक कट मार दिया।

    इस घटना में ट्राला चालक संतुलन खो बैठा और सामने आ रहे मैदे वाले ट्राले से टक्कर हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय हरफूल सिंह उर्फ फूला पुत्र निर्मल सिंह उर्फ जुंमा के रूप में हुई है। सहायक थानेदार सुरेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने आलू के ट्रक चालक अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

     

  • शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने Message भेजकर किया इंकार, SP Office पहुंची दुल्हन, देखें वीडियो

    शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने Message भेजकर किया इंकार, SP Office पहुंची दुल्हन, देखें वीडियो

    झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी में हैरानजनक मामला सामने आया है, जहां शादी से एक दिन पहले दूल्हे मैसेज भेजकर शादी से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर दुल्हन परिवार सहित इंसाफ की गुहार लगाने के लिए एसपी दफ्तर पहुंचा। मीडिया से बात करते हुए दुल्हन ने बताया कि 11 मार्च को उसकी शादी है और शादी के कार्ड बंट चुके है। शादी की सारी तैयारियां हो चुकी है, लेकिन अब दूल्हे ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर शादी से इंकार कर दिया।

    रविकांत नामक युवक से 11 मार्च को शादी थी और 10 अप्रैल को दोनों की सगाई हुई थी। पीड़िता ने कहा कि अब रविकांत ने शादी से इंकार कर दिया, लेकिन वह शादी ना करने की वजह नहीं बता रहा। पीड़िता ने कहा कि उसने कई बार पूछने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहा। पीड़िता के अनुसार रविकांत आर्मी में नौकरी करता है। इस मामले को लेकर दूल्हे के परिवार से बात की और परिवार कह रहा है कि दूल्हे से बात कर लों।

    पीड़िता के अनुसार शादी को लेकर 10 लाख, गहने सहित अन्य सामान दिया था। परिवार ने कहा कि शादी में 13 लाख रुपए खर्च हो गए है। परिवार ने कहा कि एक साल से दोनों में बातचीत हो रही थी। दूल्हे के परिवार की दहेज में 14 लाख रुपए की डिमांड थी। पीड़िता ने कहा कि उसे पैसे नहीं चाहिए, वह शादी करना चाहती है।परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।