Blog

  • IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, अब ये संभालेंगे कंपनी की जिम्मेदारी

    IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, अब ये संभालेंगे कंपनी की जिम्मेदारी

    नई दिल्लीः देश की बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक IndiGo के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर Pieter Elbers ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एल्बर्स 10 मार्च 2026 को ही अपने पद से मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है और बोर्ड से उनका नोटिस पीरियड माफ करने की भी अपील की है।

    कुछ महीने पहले आया था बड़ा ऑपरेशनल संकट
    इंडिगो को कुछ महीने पहले बड़े ऑपरेशनल संकट का सामना करना पड़ा था। उस दौरान एयरलाइन की सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं और करीब तीन लाख यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी। फ्लाइट्स के लगातार लेट होने और कैंसिल होने की वजह से कंपनी की साख पर भी असर पड़ा था। इसी घटना के बाद से एल्बर्स पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था।

    सितंबर 2022 में संभाली थी इंडिगो की कमान
    पीटर एल्बर्स ने सितंबर 2022 में इंडिगो के CEO के तौर पर कार्यभार संभाला था। लेकिन पिछले साल दिसंबर में आए बड़े ऑपरेशनल संकट के बाद उनकी कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे थे। एयरलाइन के इतिहास में यह हाल के वर्षों का सबसे बड़ा संकट माना गया, जिससे कंपनी की छवि को भी नुकसान पहुंचा।

    बोर्ड को लिखे पत्र में बताई इस्तीफे की वजह
    एल्बर्स ने कंपनी के बोर्ड को लिखे अपने पत्र में कहा, हमारी बातचीत के अनुसार मैं व्यक्तिगत कारणों से आज से इंडिगो के CEO पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं अनुरोध करता हूं कि मेरा नोटिस पीरियड माफ कर दिया जाए।

    राहुल भाटिया संभालेंगे कंपनी की जिम्मेदारी
    कंपनी की ओर से जारी फाइलिंग के अनुसार इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर Rahul Bhatia फिलहाल कंपनी का प्रबंधन संभालेंगे। जब तक कंपनी नए CEO की घोषणा नहीं करती, तब तक राहुल भाटिया ही एयरलाइन की कमान संभालेंगे।

    बोर्ड के चेयरमैन ने कही यह बात
    इंडिगो के बोर्ड चेयरमैन Vikram Singh Mehta ने कहा कि राहुल भाटिया कंपनी के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी इसलिए संभाल रहे हैं ताकि एयरलाइन की कार्य संस्कृति को और मजबूत किया जा सके। साथ ही ऑपरेशनल व्यवस्था को बेहतर बनाकर यात्रियों को भरोसेमंद और प्रोफेशनल सेवा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जा सके।

     

  • Health Tips: सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने के जबरदस्त फायदे

    Health Tips: सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने के जबरदस्त फायदे

    HEALTH TIPS: हल्दी को हमारे घरों में आमतौर पर मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सिर्फ खाने में रंग और स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि एक बहुत ही असरदार प्राकृतिक औषधि भी है? हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन नामक तत्व हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं, सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने से क्या-क्या लाभ होते हैं।
    1. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए
    • हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानीइम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
    • ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जो कई बीमारियों की वजह बनते हैं।
    • अगर आप रोज़ सुबह हल्दी वाला पानी पीते हैं, तो सर्दी-जुकाम या वायरल इंफेक्शन जैसी छोटी-छोटी बीमारियों से लड़ने की ताकत आपके शरीर में बनी रहती है।
    • ये शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
    1. पाचन में सुधार करे
    • हल्दी का पानी पीने से आपका पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है।
    • इसमें मौजूद तत्व पाचन रसों को सक्रिय करते हैं जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है।
    • गैस, बदहजमी और पेट दर्द जैसी समस्याओं में भी आराम मिलता है।
    • साथ ही इसकेएंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट में सूजन या जलन को कम करने में मदद करते हैं।
    1. शरीर की सूजन कम करे
    • हल्दी में मौजूदकर्क्यूमिन सूजनरोधी (Anti-inflammatory) गुणों के लिए जाना जाता है।
    • ये शरीर के अंदर होने वाली सूजन को कम करता है।
    • जोड़ों के दर्द या आर्थराइटिस जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद माना जाता है।
    • नियमित रूप से हल्दी वाला पानी पीने से शरीर में सूजन से जुड़ी कई पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है।
    1. दिल को रखे स्वस्थ
    • हल्दी का पानी हृदय के लिए भी फायदेमंद होता है।
    • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल की धमनियों को साफ रखने में मदद करते हैं।
    • इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
    • हल्दी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी सहायक है।
    ध्यान रखने योग्य बातें
    • हल्दी का पानी हर दिन थोड़ी मात्रा में ही पिएं — लगभग आधा चम्मच हल्दी एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर।
    • अगर आपको पित्त से जुड़ी समस्या, पेट में अल्सर या कोई गंभीर बीमारी है, तो हल्दी का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
    • ज्यादा मात्रा में हल्दी लेने से कभी-कभी एसिडिटी या जलन की समस्या हो सकती है।
     
  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः महानगर के बस्ती दानिशमंदा के बाल्मीकि मोहल्ला में मंगलवार शाम महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान 50 वर्षीय एकता के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है और पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि  मृतका पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी और उसने किसी से परेशानी जाहिर नहीं की ओर यह कदम उठा लिया।

    बस्ती दानिशमंदा के बाल्मीकि मोहल्ला के रहने वाले राजविंदर गिल ने कहा कि उसकी बहन एकता घर में अकेली रहती थी और वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। उन्होंने कहा कि बेटियों की शादी के बाद एकता अकेली घर में रहती थी और अक्सर काम के बाद घर में आकर कहती थी कि उसका दिल नहीं लगता। उसकी बहन ने डिप्रेशन के चलते फंदा लगा लिया है।

    वहीं इलाके के प्रधान जतिंदर कुमार ने बताया कि वह एकता को बड़ी बहन मानते थे। उन्होंने कहा कि वे दोपहर ढाई बजे काम से घर लौटे थे और उस दौरान उनकी मुलाकात एकता हुई थी। वह उसके बाद घर चला गया था और वह घर जाकर सो गया था। बेटी उसके पास आई उसने आकर उठाया कि एकता ने फंदा लगा लिया है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी।

    थाना पांच के जांच अधिकारी एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि बस्ती दानिशमंदा के बाल्मीकि मोहल्ला में महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद मौके पर पहुँचे। उन्हें प्राथमिक जाँच में पता चला कि महिला पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी और उसने इसी के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया और वह पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।

     

     

     

  • स्वर्णिम व विकसित बंगाल के लिए जनता तैयार, परिवर्तन की राह पर बढ़ रहा राज्य: मुख्यमंत्री नायब सैनी

    स्वर्णिम व विकसित बंगाल के लिए जनता तैयार, परिवर्तन की राह पर बढ़ रहा राज्य: मुख्यमंत्री नायब सैनी

    हरियाणा:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्णिम और विकसित बंगाल बनाने के लिए जनता परिवर्तन संकल्प को मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने पारदर्शी शासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास आधारित राजनीति के महत्व पर बल दिया। मुख्यमंत्री मंगलवार को बंगाल के 24 परगना के कुल्पी में परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और विश्वास जताया कि देश में विकास और परिवर्तन की भावना लगातार मजबूत हो रही है।  हरियाणा की भूमि से बंगाल के लोगों के बीच आने का मौका मिला है जिस भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल मछली पालक किसानों की धरा है। यहां के लोगों ने इतिहास व संस्कृति को बदलने का कार्य किया। बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की भावना पूरे देश में फैली है। बंगाल की माटी के लोग हमारे लिए गर्व और गौरव हैं। इस धरा ने स्वामी विवेकानन्द, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, बंकिमचन्द्र चटर्जी जैसे महान सपूत दिए हैं। यहां के रणबांकूरों ने देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की भूमि ने वंदे मातरण का मंत्र देकर देश में राष्ट्रवाद की ज्योत जलाई जो आज भी जग रही है।

    बंगाल की जनता बदलाव और विकास के साथ-भय, भ्रष्टाचार से चाहती है मुक्ति

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल राजनैतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बंगाल की लचर पचर, भ्रष्टाचार में फंसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए परिवर्ततन की पुकार है। बंगाल की जनता बदलाव और विकास के साथ चलकर भय और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है। इसी उत्साह एवं जोश के साथ भारी संख्या में जनसभा में आना इस बात का संकेत है कि बंगाल अब परिवर्तन की राह पर गति से आगे बढ रहा है।

     24 परगना की खास पहचान है कि यहां जनता मेहनती है, समुद्र के किनारे बसे मछुआरे किसान मेहनत से जीवन यापन कर रहे हैं। किसानों को सुविधाएं व बाजार नहीं मिल रही, युवा बेरोजगार हैं और भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण व हिंसा का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं व चक्रवात से होने वाले नुकसान की भरपाई भी नहीं की। नाले टूट गए, खेती बह गई, उनका पैसा भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। बंगाल का भ्रष्टाचार किसी से छुपा हुआ नहीं है। सरकार जनता के साथ बहुत अन्याय कर रही है।

    भारत की चतुर्थ आर्थिक शक्ति के रूप में विश्व स्तर पर बढ़ी साख

     सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने का काम कर रही है। जब तक नारी सशक्त नहीं होती तब तक देश पूर्ण रूप से तरक्की नहीं कर सकता। इसलिए सरकार ने तीन लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का निर्णय लिया है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए की राशि दी जा रही है। अब तक 5 किस्तों में 750 करोड़ रुपए की राशि महिलाओं को दी जा चुकी है।

     युवाओं के रोजगार और उद्योगों के लिए ऐसी नीतियां बनाई जानी चाहिए, जिसमें उद्योगों को बढ़ावा मिले और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हों। उन्होंने कहा कि विकास केंद्रित शासन से उद्योगों का पलायन रुकता है और युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर रोजगार के अवसर मिलते हैं। भ्रष्टाचार मुक्त शासन और पारदर्शिता की आवश्यकता पर भी बल देते हुए कहा कि देश की जनता विकास, सुशासन और जवाबदेही चाहती है। उन्होंने लोगों से विकास और प्रगति की राजनीति का समर्थन करने का आह्वान करते हुए एक मजबूत व समृद्ध बंगाल के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में पहुँचने पर ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

  • जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में सतत विकास के लिए उभरती जैव प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

    जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में सतत विकास के लिए उभरती जैव प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

    चंडीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के जीवन विज्ञान विभाग द्वारा “सतत विकास के लिए उभरते जैव प्रौद्योगिकी रुझान” पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी  आज शुरू हुई, जो जलवायु, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता जैसे वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका का पता लगाने के लिए है। कार्यक्रम का कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ। पैनासिया बायोटेक लिमिटेड, नई दिल्ली के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. अमुल्या पांडा उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि रहे।

    राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक प्रो. सचिन तियोटिया ने स्वागत भाषण में विभाग की 2020 में स्थापना के बाद तेजी से प्रगति और जैविक विज्ञानों में नवीन, स्वदेशी समाधानों को बढ़ावा देने के मिशन पर प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता करते हुए, जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने जैव प्रौद्योगिकी की परिवर्तनकारी क्षमता पर जोर दिया, जो संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक है। उन्होंने वैश्विक संकटों, जिसमें युद्ध जैसी स्थितियां शामिल हैं, के सामना में जैव प्रौद्योगिकीविदों को नवीकरण के वास्तुकार के रूप में उल्लेखित किया। उन्होंने कहा कि ये व्यवधान आपूर्ति श्रृंखलाओं को तोड़ते हैं, खाद्य एवं ऊर्जा की कमी को गहराते हैं तथा लाखों लोगों के विस्थापन का कारण बनते हैं, जिससे पुनर्बहाली के लिए जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका अहम हो जाती है।

    बाद के सत्र में जलवायु के अनुरूप कृषि और सूक्ष्मजीवी इंजीनियरिंग पर मुख्य व्याख्यान हुए। फरीदाबाद के क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र से डॉ. रामू एस. वेमन्ना ने “सतत जैव अर्थव्यवस्था के लिए पौधों का पुनःप्रोग्रामिंग: जलवायु-अनुरूप कृषि के लिए जैव प्रौद्योगिकी” पर बात की, जिसमें सूखा-सहिष्णु फसलों पर केंद्रित था। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कुमार प्रनाव ने “एक्सोपॉलीसैकेराइड-उत्पादक राइजोबैक्टीरिया: फसल के लिए प्रकृति के छिपे इंजीनियर” पर व्याख्यान दिया, जिसमें पर्यावरण-अनुकूल सूक्ष्मजीवी सहायकों की खोज की गई।

     
  • Haryana News: 590 करोड़ रुपए गबन मामले में दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 590 करोड़ रुपए गबन मामले में दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    हरियाणा – एंटी करप्शन ब्यूरो ने हाल ही में एक महिला और एक पुरुष को इस मामले में गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी प्रियंका फिलहाल IDFC बैंक में कर्मचारी के तौर पर काम कर रही है, जबकि अनुज शर्मा बैंक का पूर्व कर्मचारी बताया जा रहा है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया ताकि जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर सके।

    अब तक 10 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
    इस बड़े घोटाले की जांच के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों सीमा धीमान और अरुण शर्मा को भी रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    रिमांड के दौरान होगी गहन पूछताछ
    जांच एजेंसियों का मानना है कि यह घोटाला काफी बड़ा और संगठित तरीके से किया गया है। ऐसे में प्रियंका और अनुज शर्मा से पुलिस रिमांड के दौरान विस्तार से पूछताछ की जाएगी। उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेन-देन के बारे में अहम जानकारी सामने आ सकती है।

     

     

     

  • DC ने सिधरावली स्थित प्रोजेक्ट में दीवार गिरने की घटना को लेकर SDM मानेसर की अध्यक्षता में जांच कमेटी की गठित

    DC ने सिधरावली स्थित प्रोजेक्ट में दीवार गिरने की घटना को लेकर SDM मानेसर की अध्यक्षता में जांच कमेटी की गठित

    चण्डीगढ– गुरुग्राम जिला के गांव सिधरावली में बीती रात सिग्नेचर ग्लोबल प्रोजेक्ट में दीवार गिरने की गंभीर घटना के मामले में जिला प्रशासन गुरुग्राम ने जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इस दुर्घटना में सात श्रमिकों की मौत तथा चार घायल हुए।। उपायुक्त, गुरुग्राम अजय कुमार ने मामले की जांच के लिए एसडीएम मानेसर की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक समिति का गठन किया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर एक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

    गठित की गई समिति में मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, सहायक पुलिस आयुक्त, पटौदी, जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन), गुरुग्राम तथा कार्यकारी अभियंता-प्प्, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क), गुरुग्राम को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि समिति घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर जिम्मेदारी तय करेगी और अपनी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करेगी इससे पहले मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव ने मंगलवार को घटना स्थल का भी दौरा किया और घटना स्थल पर विभिन्न पहलुओं की जांच की।

     
  • जिला में निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

    जिला में निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

    समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से विकास कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने आज (मंगलवार)को अपने चैम्बर में लोक निर्माण, जल शक्ति, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर जिला ऊना में निर्माणाधीन प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड में जाकर विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों बनाए रखी जा सके।

    उपायुक्त ने बल्क ड्रग पार्क से संबंधित जल शक्ति विभाग द्वारा लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पंडोगा-त्युडी पुल तथा करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये की लागत से गवर्नमेंट कॉलेज हरोली के निर्माण कार्यों सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के विस्तार से जुड़े कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की।

    उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी समीक्षा बैठक में सभी विभाग अपने-अपने विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों, ताकि परियोजनाओं की स्थिति का सही आकलन कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर सहायक आयुक्त वरिन्दर शर्मा, लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता देवानंद, सीएमओ ऊना डॉ संजीव वर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

     

     

     

  • मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी टूटीकंडी से प्री-पेड टैक्सी सेवा का किया शुभारंभ, पारदर्शिता और सुरक्षा की जाएगी सुनिश्चित

    मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी टूटीकंडी से प्री-पेड टैक्सी सेवा का किया शुभारंभ, पारदर्शिता और सुरक्षा की जाएगी सुनिश्चित

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के अंतर्राज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) टूटीकंडी से राज्य के लिए प्री-पेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया।
    इस सुविधा के अंतर्गत यात्री आईएसबीटी टूटीकंडी स्थित प्री-पेड टैक्सी काउंटर से टैक्सी बुक करवा सकते हैं। काउंटर पर भुगतान करने के बाद ग्राहक को एक भुगतान पर्ची दी जाएगी, जिसे टैक्सी चालक को दिखाना अनिवार्य होगा। इसके बाद चालक यात्री को निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाएंगे। वापिस स्टेशन लौटने पर चालक उस पर्ची को काउंटर पर जमा करेगा और यात्रा का भुगतान प्राप्त करेगा।

    किराया पहले ही अदा कर दिया जाएगा, इसलिए यात्रियों को किराए को लेकर चालकों के साथ किसी प्रकार की असुविधा या विवाद का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह प्री-पेड टैक्सी सेवा शिमला शहर के भीतर 26 स्थानों को कवर करेगी, साथ ही चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और चंडीगढ़ शहर को भी इसमें शामिल किया गया है। इस सेवा में कुल 115 वाहन शामिल होंगे, जिनका संचालन टैक्सी यूनियन द्वारा किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह पहल पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी क्योंकि किराया दरें परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचित की गई हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी और पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी इसका लाभ मिलेगा।’ इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

     

  • Phagwara Road पर Mobile Shop में की गई लूटपाट मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Phagwara Road पर Mobile Shop में की गई लूटपाट मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के Phagwara Road पर स्थित Mani Mobile Mart में हथियार बंद लुटेरों द्वारा की गई लूटपाट मामले में पुलिस अधिकारियों का बयान सामने आया है। वहीं, घटना संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुकानदार के साथ इन लोगों का कोई पुराना मामला प्रतीत हो रहा है। जिसको लेकर यह घटना हुई है। इस मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को राउंडअप किया है। बाकि घटना संबंधी आगे की जांच जारी है।

    ये है पूरा मामला
    फगवाड़ा रोड पर स्थित मनी मोबाइल की दुकान में हथियार बंद लुटेरे घुस गए। जिसके बाद घटना स्थल पर दुकान में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। वहीं लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए बाहर से दुकान का शटर गिरा दिया और दुकान को बंद कर दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 4 हथियारबंद लुटेरे दुकान में खड़े है। इस दौरान दुकान का शटर गिरने से वह दुकान खोलने के लिए लोगों से अपील करते हुए दिखाई दिए।

    गनीमत यह रही कि घटना के दौरान दुकान के अंदर 2 बच्चे मौजूद थे, लेकिन हथियारबंद लुटेरों ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं मनमोहन दुकान ने बताया कि बीते दिन शाम के समय लुटेरे दुकान में घुसे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लुटेरे दुकान में घुसे, तभी एक बच्चा दुकान से बाहर जाने की कोशिश करने लगा, लेकिन बाहर से लोगों ने दुकान का शटर गिरा दिया।

    इस दौरान लुटेरे शटर खोलने के लिए चिल्लाते हुए दिखाई दिए। वहीं लुटेरे अंदर से अपील करते हुए दिखाई देते दिखे। इस दौरान दुकान में व्यक्ति को गोली मारने की धमकी देते हुए दिखाई दिए। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि लुटेरे व्यक्ति को कह रहे है कि वह उसे गोली मार देंगे, नहीं तो शटर खुलावा दें। इस दौरान शटर पर तेजधार हथियार से हमला करते हुए दिखाई दिए। काफी देर तक शटर ना खुलने पर लुटेरे दुकानदार कि मिन्नत करते हुए दिखाई दिए और शटर खुलवाने की अपील करते रहे। वहीं घटना को लेकर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।