Blog

  • स्वास्थ्य मंत्री ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के दिए निर्देश

    स्वास्थ्य मंत्री ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के दिए निर्देश

    चंडीगढ़– हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं, प्रशासनिक कार्यों तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

  • स्कूली छात्रा की मौत पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जताया गहरा दुख

    स्कूली छात्रा की मौत पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जताया गहरा दुख

    बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को दिए कड़े निर्देश

    ऊना /सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के रैंसरी में सोमवार सुबह अपने ही स्कूल बस की चपेट में आने से नन्हीं छात्रा की हुई दर्दनाक मौत के मामले को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। विधायक सत्ती ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा स्कूल प्रशासन और संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। इस प्रकार की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और इन्हें किसी भी हालत में हल्के में नहीं लिया जा सकता।

    स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने जिला प्रशासन को भी इस मामले में आधे हाथ लेते हुए कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्कूल बसों की नियमित जांच, चालकों की जवाबदेही और बच्चों को सुरक्षित तरीके से बस में चढ़ाने व उतारने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। जिसके लिए स्कूल बस में चालक के साथ एक सहायक का होना बेहद आवश्यक है।

    विधायक सतपाल सत्ती ने प्रशासन से मांग की कि पूरे जिले में स्कूल बसों के संचालन और सुरक्षा मानकों की विशेष जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • स्कूल बस हादसे में छात्रा की मौत पर भुट्टो का प्रबंधन पर हमला

    स्कूल बस हादसे में छात्रा की मौत पर भुट्टो का प्रबंधन पर हमला

     बोले—प्रिंसिपल पर भी दर्ज हो मामला ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के पूर्व विधायक और भाजपा नेता देवेंद्र भुट्टो ने मंगलवार दोपहर रैंसरी पहुंचकर स्कूल बस के नीचे कुचले जाने से जान गंवाने वाली छात्रा के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने हादसे में घायल दूसरी बच्ची का भी हालचाल जाना और परिवार को ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक ने इस दुर्घटना के लिए स्कूल प्रबंधन को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि प्रबंधन जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि महज 24 घंटे पहले तक यह बच्ची माउंट कार्मल स्कूल की छात्रा थी, लेकिन उसका अंतिम संस्कार होने से पहले ही स्कूल प्रबंधन ने उससे अपना पल्ला झाड़ लिया। भुट्टो ने हैरानी जताते हुए कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद भी अब तक न तो स्कूल का प्रधानाचार्य पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त करने पहुंचा और न ही किसी प्रतिनिधि को भेजा गया। उन्होंने इसे बेहद संवेदनहीन और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने जिले के निजी स्कूलों के वाहनों की जांच के आदेश तो दे दिए, लेकिन यह भी स्पष्ट किया जाए कि जिस स्कूल की बस से यह हादसा हुआ, क्या उसकी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था की जांच के लिए भी कोई ठोस कदम उठाया गया है या नहीं। भुट्टो ने आरोप लगाया कि कई बड़े अधिकारियों के बच्चे भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं, ऐसे में स्थानीय प्रशासन से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद कम ही दिखाई देती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में स्कूल बस के चालक, परिचालक और मालिक के साथ-साथ स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाए और जिम्मेदारी तय की जाए।
       
  • राजकीय महाविद्यालय ऊना में ‘Support for Statistical Strengthening’ योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित

    राजकीय महाविद्यालय ऊना में ‘Support for Statistical Strengthening’ योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में केंद्र सरकार की योजना “सपोर्ट फॉर स्टैटिस्टिकल स्ट्रेंथनिंग (SSS)” के अंतर्गत आज एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मीता शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इसके संयोजक डॉ शाम सिंह बैंस ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सांख्यिकी के महत्व और उसके व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराना था।

    कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसका संचालन प्रो मंजीत मान ने किया।जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांख्यिकी से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।जिसमें टीम D (MA अर्थशास्त्र ने प्रथम, टीम C (  BA अर्थशास्त्र )ने द्वितीय एवं टीम A (BBA)   ने तृतीय स्थान हासिल किया

    इस अवसर पर डॉ. भगवान दास ने एक व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने दैनिक जीवन, शोध कार्य तथा नीति निर्माण में सांख्यिकी की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को सांख्यिकी के माध्यम से डेटा के सही विश्लेषण और निर्णय लेने की प्रक्रिया को समझने के लिए प्रेरित किया।  मुख्यातिथि नेअपने संबोधन में कहा कि आज के युग में सांख्यिकी का महत्व अत्यंत बढ़ गया है और विद्यार्थियों को इसके ज्ञान से स्वयं को सशक्त बनाना चाहिए।

    कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया एवं पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ सुरेश कुमार, डॉ संजय वर्मा, डॉ मदन लाल, डॉ प्रोमिला एवं आयोजकों में डॉ रंजू बनोता, डॉ अलका,डॉ मोनिका ठाकुर,एवं प्रो विकास प्रो. रशपाल, प्रो. विजय, प्रो.शामली, प्रो. रिचा, प्रो.  दिनेश व प्रो. बलदेव उपस्थित रहे।

  • कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब की महिलाओं का अपमान करने के लिए तुरंत बर्खास्त किया जाए: हरपाल सिंह चीमा

    कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब की महिलाओं का अपमान करने के लिए तुरंत बर्खास्त किया जाए: हरपाल सिंह चीमा

    चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब की महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली अपमानजनक टिप्पणियों के लिए भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की कड़े शब्दों में निंदा की। पंजाब विधानसभा की कार्यवाही के दौरान बोलते हुए और इसके बाद विधानसभा के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने मांग की कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा सुखपाल सिंह खैरा को उनके इस निंदनीय व्यवहार और पंजाब की माताओं एवं बेटियों के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणियों के लिए तुरंत पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए। सुखपाल सिंह खैरा द्वारा यह कहे जाने कि ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के तहत 1000 रुपये की घोषणा का जश्न मनाने वाली महिलाएं बहादुरों को कैसे जन्म दे सकती हैं, के विरोध में वित्त मंत्री ने उनकी कड़ी आलोचना की। विधायक खैरा की इस टिप्पणी का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि एक राजनेता, जो उस प्रदेश से कई बार चुना गया है जहां श्री गुरु नानक देव जी ने “सो क्यों मंदा आखिए जितु जंमहि राजान” (जिस स्त्री से राजा जन्म लेते हैं, उसे बुरा कहना ठीक नहीं) का संदेश दिया, वह राज्य की माताओं और बेटियों का इस तरह अपमान कैसे कर सकता है। वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसा घिनौना बयान उस पंजाब की धरती के लिए हैरान करने वाला और अस्वीकार्य है, जिसने हमेशा महिलाओं के सम्मान और गरिमा को बनाए रखा है। उन्होंने आगे कहा कि एक अनुभवी राजनेता द्वारा महिलाओं के खिलाफ ऐसा बयान देना उसकी घटिया और निम्न मानसिकता को दर्शाता है और उन मूल्यों का भी अपमान करता है जिन पर हमारा समाज आधारित है। विधानसभा के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस नेतृत्व अपनी भाषा पर नियंत्रण और राजनीतिक समझ पूरी तरह खो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी पहले ही कांग्रेस की राज्य इकाई के नेतृत्व को अपने व्यवहार पर ध्यान देने की चेतावनी दे चुके हैं। पंजाब सरकार की महिला-समर्थक पहलों के प्रभाव को उजागर करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने हाल ही में हुई बजट चर्चा और ‘मावां धियां सत्कार योजना’ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह योजना उन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिन्हें पहले अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी अपने पिता, भाइयों या पतियों पर निर्भर रहना पड़ता था। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि उनकी कैबिनेट सहयोगी डॉ. बलजीत कौर ने बजट चर्चा के दौरान स्पष्ट किया था कि सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये की वित्तीय सहायता उनकी आर्थिक स्वतंत्रता और सम्मान को और मजबूत करेगी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस विधायक का ऐसा बयान पूरी तरह उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस तथ्य को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा कि ‘आप’ सरकार ने शासन के मात्र चार वर्षों के भीतर अपनी पांच प्रमुख गारंटियों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। पंजाब विधानसभा में महिलाओं के इस अपमान की निंदा के लिए लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सदन के सभी सदस्यों से सुखपाल सिंह खैरा द्वारा किए गए गैर-जिम्मेदाराना और महिला विरोधी व्यवहार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सदन को कड़ा संदेश देना चाहिए कि पंजाब की महिलाओं के प्रति अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
     
  • तकनीक से बदल रही खेती की तस्वीर, ऊना के 39 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री से जुड़े

    तकनीक से बदल रही खेती की तस्वीर, ऊना के 39 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री से जुड़े

    एग्रीस्टैक पोर्टल से बन रहा किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व सरल तरीके से पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहलें की जा रही हैं। इसी क्रम में एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से किसानों की डिजिटल रजिस्ट्री तैयार करने का कार्य जिला ऊना में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस पहल के तहत किसानों का एकीकृत डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे उनकी भूमि, फसल और सरकारी योजनाओ से जुड़ी जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सके और योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुंच सके।

    जिले में तेजी से बढ़ रहा पंजीकरण
    ऊना जिले के कृषि विभाग के उपनिदेशक प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से जिले में अब तक 39,373 किसानों को किसान रजिस्ट्री के तहत जोड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य किया गया है। इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक किसान को एक विशिष्ट पहचान संख्या (यूनीक फार्मर आईडी) प्रदान की जाएगी, जिससे किसान का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा और भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना और भी आसान हो जाएगा।
    उन्होंने कहा कि डिजिटल किसान रजिस्ट्री बनने से किसानों से जुड़ी जानकारी व्यवस्थित रूप से उपलब्ध होगी और विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरण की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी बनेगी।

    योजनाओं के लाभ में आएगी अधिक पारदर्शिता
    प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि यह पंजीकरण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य कृषि योजनाओं के लाभार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से किसानों से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी, जिससे योजनाओं का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम बन सकेगी।
    उन्होंने बताया कि इससे किसानों को अलग-अलग योजनाओं के लिए बार-बार दस्तावेज जमा कराने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी, क्योंकि उनका पूरा विवरण डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा।

    डिजिटल क्रॉप सर्वे से मिल रही सटीक जानकारी

    उन्होंने बताया कि जिले में डिजिटल क्रॉप्स सर्वेक्षण प्रक्रिया भी जारी है। इसके तहत अब तक 71,444 सर्वेक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें से 27,498 सर्वे स्वीकृत हो चुके हैं। इस सर्वेक्षण में मोबाइल ऐप और जीपीएस तकनीक के माध्यम से फसलों की मैपिंग की जा रही है, ताकि किसानों की भूमि के रिकॉर्ड को फसल संबंधी जानकारी से जोड़ा जा सके।
    इस प्रक्रिया से कृषि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना संभव होगा।

    लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से भी करवा सकते हैं पंजीकरण

    उपनिदेशक ने बताया कि जिन किसानों का अभी तक इस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हुआ है, वे जल्द से जल्द अपना ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्रेशन करवा लें। किसान अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र या संबंधित पोर्टल https://hpfr.agristack.gov.in/farmer-registry-hp/# के माध्यम से यह प्रक्रिया नि:शुल्क पूरी कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, भूमि का कोई भी खसरा नंबर तथा आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर आवश्यक रहेगा।

    किसानों को जागरूक करने के लिए चल रहा अभियान

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को इस पहल के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान एग्रीस्टैक पोर्टल से जुड़ सकें और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।

    उपायुक्त बोले…अधिक पारदर्शी और सरल तरीके से मिलेगा योजनाओं का लाभ 

    उपायुक्त जतिन लाल ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे एग्रीस्टैक पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि डिजिटल किसान रजिस्ट्री बनने से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी और सरल तरीके से मिल सकेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को  किसानों को इस पहल के प्रति व्यापक रूप से जागरूक करने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई भी पात्र किसान इस सुविधा से वंचित न रहे।

  • Punjab News: कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    Punjab News: कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    संगरूरः जिले के गांव फग्गूवाला कैंचियां के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुनाम साइड से आ रही कार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान 70 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र घनहैया निवासी गांव फग्गूवाला के रूप में हुई है।

    वहीं मामले जानकारी देते हुए बलप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक रमेश उनके पास नौकरी करता था। पुलिस को दी शिकायत में बलप्रीत ने कहा कि रमेश पिछले 3 साल से उनके यहां पशुओं की देखभाल के लिए नौकरी कर रहा था। रमेश का कोई पारिवारिक सदस्य नहीं था और ना ही उसने इस बारे में कभी कुछ बताया था। बलप्रीत ने कहा कि उनके पड़ोसी ने फोन करके सूचना दी कि नौकर का फग्गूवाला कैंचियां के पास एक्सीडेंट हो गया है।

    जब वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि सुनाम साइड से आ रही एक कार ने रमेश कुमार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सहायक सब-इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह से बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब में 7500 राशन डिपो होंगे आवंटित, 2 महीनों में पूरी होगी प्रक्रिया: मंत्री कटारूचक

    पंजाब में 7500 राशन डिपो होंगे आवंटित, 2 महीनों में पूरी होगी प्रक्रिया: मंत्री कटारूचक

    चंडीगढ़: खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने फेयर प्राइस शॉप्स (एफपीएस) के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने आज पंजाब विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों (डीएफएससी) द्वारा फेयर प्राइस शॉप्स के आवंटन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

    मंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 8291 और शहरी क्षेत्रों में 1686 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है और अब तक कुल 7876 लोगों ने आवेदन किया है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले दो महीनों में यह प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है, जिसके बाद लगभग 7500 राशन डिपो आवंटित कर दिए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण पहल दोहरा उद्देश्य पूरा करेगी। एक ओर यह खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रक्रिया को तेज करेगी और दूसरी ओर राज्य के लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।

     

  • कौन हैं होने वाली दुल्हनिया वंशिका? जिनके प्यार में ‘Clean-Bowled’ हुए कुलदीप यादव

    कौन हैं होने वाली दुल्हनिया वंशिका? जिनके प्यार में ‘Clean-Bowled’ हुए कुलदीप यादव

    Kuldeep & Vanshika Wedding News: भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज Kuldeep Yadav  जल्द ही अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत के बाद अब उनके परिवार में एक और खुशखबरी आने वाली है। कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। इस खास मौके को लेकर दोनों परिवारों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। मसूरी में होगी शादी, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी उत्तराखंड के खूबसूरत शहर Mussoorie में होगी। शादी से एक दिन पहले यानी 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी। शादी के बाद 17 मार्च को Lucknow के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें कई खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। 2025 में हुई थी सगाई कुलदीप और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। उस समय दोनों परिवारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह समारोह संपन्न हुआ था। इसके बाद से ही दोनों की शादी की तैयारियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कानपुर की रहने वाली हैं वंशिका कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हन वंशिका चड्ढा मूल रूप से Kanpur की रहने वाली हैं। वह श्यामनगर लालबंगला इलाके की निवासी हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका ने 2017 में सेंट मैरी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई और नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं, जहां वह वर्तमान में काम कर रही हैं। बचपन की दोस्ती प्यार में बदली कुलदीप यादव और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों की दोस्ती कई साल पहले शुरू हुई थी। समय के साथ यह दोस्ती गहरी होती गई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आखिरकार दोनों परिवारों की सहमति से उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया। शादी में शामिल हो सकते हैं कई बड़े नाम इस शादी समारोह में दोनों परिवारों के अलावा बीसीसीआई से जुड़े लोग, भारतीय टीम के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा शहर के कई उद्योगपति, कुलदीप के कोच और पारिवारिक मित्र भी इस खास मौके के गवाह बन सकते हैं। पहले नवंबर में होनी थी शादी जानकारी के अनुसार कुलदीप और वंशिका की शादी पहले पिछले साल नवंबर में तय की गई थी। लेकिन उस समय भारतीय टीम के मैच और टी-20 वर्ल्ड कप में कुलदीप यादव के चयन के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। अब 14 मार्च 2026 को दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे।      
  • राजस्व एवं बागवानी मंत्री 13-14 मार्च को ऊना दौरे पर, मशरूम यूनिट व एचपी शिवा क्लस्टर का करेंगे निरीक्षण

    राजस्व एवं बागवानी मंत्री 13-14 मार्च को ऊना दौरे पर, मशरूम यूनिट व एचपी शिवा क्लस्टर का करेंगे निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी 13 और 14 मार्च को ऊना जिले के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि जगत सिंह नेगी 13 मार्च सायं ऊना पहुंचेंगे तथा उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस ऊना में रहेगा।

    जगत सिंह नेगी अपने प्रवास के दौरान 14 मार्च को ऊना और बंगाणा उपमंडलों में पीसीडीओ तथा एचपी शिवा क्लस्टर इकाइयों का दौरा करेंगे। इसके अंतर्गत वे ऊना में एक प्रगतिशील किसान की मशरूम यूनिट का दौरा कर उत्पादन गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके अतिरिक्त फ्रंट लाइन डेमोनस्ट्रेशन (एफएलडी) कठोह तथा एचपी शिवा क्लस्टर, सिरथ का भी दौरा करेंगे। उनका सायं 3 बजे शिमला प्रस्थान का कार्यक्रम है।