Blog

  • ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ की ओर बड़ा कदम: 24 घंटे के विशेष नाका अभियान में 8 आरोपी गिरफ्तार

    ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ की ओर बड़ा कदम: 24 घंटे के विशेष नाका अभियान में 8 आरोपी गिरफ्तार

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश पुलिस द्वारा निरंतर, प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम के द्वितीय चरण में 09 मार्च, 2026 को राज्यभर में 24 घंटे का विशेष ‘इंटर-स्टेट’ एवं ‘इंटर-डिस्ट्रिक्ट’ नाका अभियान संचालित किया गया।

    पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस, एस.टी.एफ. एवं बटालियन की संयुक्त कार्रवाई के अंतर्गत प्रदेश भर में कुल 176 चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई। सुरक्षा एवं सतर्कता को प्राथमिकता देते हुए, अभियान के दौरान  20,230 वाहनों की गहन जांच की गई। सघन जांच के परिणामस्वरूप, एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत 05 अभियोग पंजीकृत किए गए । जिसमें 08 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1.221 किलो ग्राम चरस, 07 ग्राम चिट्टा बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी 866 चालान व सीओटीपीए अधिनियम के तहत 12 चालान किए गए। अभियान की वैज्ञानिक सटीकता सुनिश्चित करने के लिए संदिग्ध पाए गए 21 व्यक्तियों के रक्त एवं मूत्र के नमूने विधि-सम्मत प्रक्रिया के अनुसार संकलित किए गए हैं, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा सके। यह संपूर्ण अभियान आधुनिक तकनीकी निगरानी और अंतर-जिला समन्वय के साथ संपन्न हुआ।

    यह राज्य-स्तरीय विशेष अभियान खुफिया सूचनाओं और अंतर-जिला समन्वय के आधार पर अत्यंत व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। इसके अतिरिक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को चिट्टे एवं नशे की आदत को बढ़ने से रोकना तथा ऐसे एकांत स्थलों पर विकसित हो रही समूह-आधारित नशा प्रवृत्तियों को समाप्त करना है, जो युवाओं को चिट्टे और नशे की ओर आकर्षित करती हैं। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि चिट्टा एवं नशे से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत दूरभाष नंबर 112 या नजदीकी पुलिस थाना में दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। मुख्यमंत्री के सशक्त नेतृत्व और युवाओं की सहभागिता से हिमाचल पुलिस, प्रदेश में चिट्टे को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

     

  • रायपुर सहोडाँ स्थित आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट में 11 मार्च को होगा मॉक अभ्यास 

    रायपुर सहोडाँ स्थित आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट में 11 मार्च को होगा मॉक अभ्यास 

    मॉक अभ्यास के सफल आयोजन को लेकर एडीसी की अध्यक्षता में आयोजित हुई टेबल टॉप बैठक

    ऊना/सुशील पंडित:  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) बॉटलिंग प्लांट, रायपुर सहोडाँ, मैहतपुर में 11 मार्च (बुधवार) को औद्योगिक आपदा से संबंधित मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक अभ्यास जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 14वीं बटालियन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

    यह जानकारी ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एवं अतिरिक उपायुक्त (एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस मॉक एक्सरसाइज के सफल आयोजन को लेकर आयोजित हुई टेबल टॉप बैठक में दी।  इस दौरान सभी विभागों के साथ मॉक अभ्यास की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में एनडीआरएफ टीम, अग्निशमन विभाग, होमगार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

    एडीसी ने बताया कि इस मॉक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य जिले में औद्योगिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा करना, विभिन्न विभागों की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली और मानक संचालन प्रक्रियाओं का परीक्षण करना है। इसके साथ ही पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, होमगार्ड तथा अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

    उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। मॉक अभ्यास के दौरान प्लांट क्षेत्र में सायरन अथवा हूटर बजने की संभावना हो सकती है, जो केवल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की जांच के उद्देश्य से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से पूर्व निर्धारित अभ्यास है।

  • Jalandhar News: CM Mann ने विपक्ष पर जमकर साधे निशाने, देखें Live

    Jalandhar News: CM Mann ने विपक्ष पर जमकर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, ENS: आदमपुर में लोक मिलनी में भगवंत मान ने विपक्ष पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बहुत दुख लगता हैकि जब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष उन्हें कहते है कि उनके बच्चे पढ़ना चाहते है और उनकी पढ़ाई की ओर सरकार ध्यान दें। सीएम मान ने कहा कि पंजाब के युवाओं के भविष्य की जिम्मेदारी आप सरकार लेती है और बच्चों की पढ़ाई व नौकरी का जिम्मा आप सरकार उठाएंगी। इस दौरान महिलाओं को आप सरकार नौकरी देंगी। सीएम मान ने कहाकि आज भारी संख्या में लोग इकट्ठे हुए है, लेकिन अगर शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस को इतने लोगों को इकट्ठा करने के लिए कहा जाए तो डेढ़ लाख की जलेबियां लग जाती है, लेकिन लोग भी इकट्ठे नहीं होते।

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ने लोगों के खाते में 1500 रुपए डालने का ऐलान किया था, लेकिन अभी तक नहीं आया। वहीं नोटबंदी के दौरान भी भाजपा द्वारा जुमला छोड़ा गया था। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि विपक्ष महिलाओं के खाते में एक हजार डालने पर विरोध कर रहे है और कह रहे है कि 48 हजार रुपए पहले महिलाओं के खाते में डाले जाए। सीएम मान ने कहा कि मैंने उन्हें कह दिया है कि आप अपनी महिलाओं के खाते में पैसे ना डलवाना।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਲੋਕਾਂ ਵਿਚ ਪਹੁੰਚੇ: ਆਦਮਪੁਰ ‘ਚ ‘ਤੁਹਾਡੀ ਆਪਣੀ ਸਰਕਾਰ, ਤੁਹਾਡੇ ਦੁਆਰ’ ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ ਦੌਰਾਨ ਮਸਲੇ ਸੁਣੇ, ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਲਈ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਯੋਜਨਾ ਦਾ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜ਼ਿਕਰ

    सीएम मान ने कहाकि महिलाओं के खाते में पैसे डालने के साथ-साथ 10 लाख रुपए की सेहत बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसी के साथ ही महिलाओं को नौकरी देने का वायदा किया जा रहा है। सीएम मान ने मनरेगा मजूदर योजना को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं को केंद्र ने खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं का समय पूरा होने पर वापिस भेजा जा रहा है। आप सरकार ने बिजली मुफ्त देने के वायदे के साथ बिजली की रेट में भी कटौती की।

    सीएम मान ने कहा कि आप सरकार ने कभी नहीं कहा खजाना खाली है, लेकिन विपक्ष की नीत खाली है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने थर्मल खरीद लिया है। यही कारण है कि अब आप सरकार ने बिजली के दामों में कटौती करते हुए लोगों सहित व्यापारियों को राहत दी है। सीएम मान ने कहा कि अब विपक्ष लोगों से कह रहा है कि पंजाब को बचा लों। सीएम ने कहा कि पंजाब पहले ही बचा हुआ है, आप ने ही पंजाब का बुरा हाल किया था। इस दौरान सुखबीर बादल का नाम लेते हुए कहा कि जितने मर्जी इकट्ठे कर लो पैसे हीरे मोती, लेकिन कफन में खाली हाथ जाना पड़ेगा।

     

  • प्राइवेट बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    प्राइवेट बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के तहत पुलिस थाना अम्ब में एक सड़क हादसे का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में जीवन सिंह पुत्र स्व. सरण दास निवासी गांव कैलाश नगर नकड़ोह डाकघर नकड़ोह तहसील घनारी जिला ऊना ने बताया कि 9 मार्च की शाम एक प्राइवेट बस, जिसे मनीष कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी भद्रकाली तहसील घनारी जिला ऊना चला रहा था, ने कैलाश नगर नकड़ोह में उनके पिता सरण दास को टक्कर मार दी।

    हादसे में गंभीर रूप से घायल सरण दास को उपचार के लिए सीएचसी दौलतपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

     

  • हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष बने विमल गोस्वामी

    हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष बने विमल गोस्वामी

    चंडीगढ़- हरियाणा सरकार ने केंद्रीय अभियांत्रिकी सेवा के 1989 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री विमल गोस्वामी को हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीडब्ल्यूडब्ल्यूएमए) पंचकूला का कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री गोस्वामी सीमा सड़क संगठन में अपर महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और उन्हें प्रशासनिक एवं तकनीकी क्षेत्र में लंबा अनुभव है।

    नवनियुक्त कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री विमल गोस्वामी ने अपनी नियुक्ति पर हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे राज्य में जल संरक्षण को बढ़ावा देने, तालाबों के पुनर्जीवन तथा अपशिष्ट जल के प्रभावी प्रबंधन के लिए प्राधिकरण की टीम के साथ मिलकर पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का संरक्षण समय की आवश्यकता है और इसके लिए आधुनिक तकनीक व प्रभावी योजनाओं के माध्यम से ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा में तालाबों के संरक्षण और पुनर्जीवन के साथ-साथ अपशिष्ट जल के वैज्ञानिक प्रबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में प्राधिकरण द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों को और अधिक गति देने के लिए सभी संबंधित विभागों व विशेषज्ञों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस मौके पर प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री विमल गोस्वामी का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा तालाबों के पुनर्जीवन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेगा।

     

  • Punjab News: Sukhpal Khaira के बयान पर महिला आयोग की चेयरपर्सन ने उठाए सवाल, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: Sukhpal Khaira के बयान पर महिला आयोग की चेयरपर्सन ने उठाए सवाल, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    नसीहतः कांग्रेस ऐसे नेता को पार्टी से करें डिसमिस

    मोहालीः पंजाब सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए एक हजार रुपए देने का ऐलान किया था। महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए के ऐलान पर कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा द्वारा विवादित बयान दिया गया था। जिसको लेकर मान सरकार सहित महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने आपत्ति जताई है। राज लाली ने सुखपाल खैहरा द्वारा विवादित बयान को लेकर सूटो मोटो नोटिस भी जारी किया है। वहीं मीडिया से बात करते हुए राज लाली ने कहा कि शायद सुखपाल खैहरा को एक हजार रुपए की कीमत के बारे में पता नहीं है। उन्होंने कहा कि खैहरा की ऐसे बयान देने की शायद आदत बन गई है। महिला आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर खैहरा इस मामले को लेकर माफी नहीं मांगते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज लाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ऐसे विवादित बयान देने वाले नेता को पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। राज लाली ने कहा कि खैहरा शायद सिल्वर का चम्मच लेकर पैदा हुए है, इसलिए उन्हें एक हजार रुपए की कीमत के बारे में नहीं पता है। उन्होंने कहाकि चाहे महिला डांस करके पैसे कमा रही है, लेकिन वह भी उसके लिए खुशी है। राज लाली ने कहाकि खैहरा शायद महिलाओं की खुशी को देख नहीं पा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रधान राजा वडिंग को सख्त एक्शन लेना चाहिए। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਬਾਰੇ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਖਹਿਰਾ ਘਿਰੇ: ਮਹਿਲਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦਾ ਸਖ਼ਤ ਰੁਖ, ਖਹਿਰਾ ਤੇ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ
    पंजाब की 50 प्रतिशत महिलाओं के वोट लेकर सरकार सत्ता में आती है, लेकिन उन्हीं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है। इस मामले को लेकर पंजाब प्रधान राजा वडिंग को नोटिस जारी किया है और इस मामले में सख्त एक्शन लेने की अपील की है। राज लाली ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। राज लाली ने कहा कि कपूरथला पुलिस को निर्देश दिए है कि 12 मार्च तक मामले में जवाब तलब किए जाए। वहीं खैहरा द्वारा बयान पर कायम होने के मामले में राज लाली ने कहा कि अगर वह बयान पर कायम है और माफी नहीं मांगते तो पुलिस को बनती कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर पार्टी भी खैहरा के खिलाफ एक्शन नहीं लेती को राजा वडिंग के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
  • हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को पंजाब के चार बड़े अस्पतालों में मिलेगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री

    हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को पंजाब के चार बड़े अस्पतालों में मिलेगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री

    इन अस्पतालों में कैंसर, रीढ़ की चोट और लिवर से संबंधित गंभीर बीमारियों का बेहतरीन उपचार उपलब्ध

    चंडीगढ़- हरियाणा सरकार के कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उनके प्रयासों से अब हरियाणा सरकार के कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारजनों को पंजाब के चार प्रमुख अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने पंजाब के चार प्रतिष्ठित अस्पतालों को उपचार के लिए सूचीबद्ध किया है। इनमें होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुल्लांपुर, पंजाब (यह टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की यूनिट है ),होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, संगरूर, पंजाब (यह भी टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की यूनिट है), रीजनल स्पाइनल इंजरीज सेंटर, सेक्टर 70 मोहाली तथा पंजाब इंस्टिट्यूट ऑफ़ लिवर एंड बिलियरी साइंस, फेज 3 बी 1, सेक्टर 60 मोहाली शामिल हैं। इन अस्पतालों में कैंसर, रीढ़ की चोट और लिवर से संबंधित गंभीर बीमारियों का उन्नत उपचार उपलब्ध है।

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि यह निर्णय राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बेहतर और विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। कई बार गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विशेष अस्पतालों की आवश्यकता होती है और इन अस्पतालों को सूचीबद्ध किए जाने से मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी दी कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किसी भी आपात स्थिति, आपदा, महामारी या सरकारी अस्पतालों में मरीजों की अधिक संख्या होने की स्थिति में ये सूचीबद्ध अस्पताल एंबुलेंस, आईसीयू/सीसीयू, बर्न यूनिट, वार्ड, बेड तथा मोर्चरी जैसी सुविधाएं भी आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध करवाएंगे।

    यह निर्देश पत्र जारी होने की तिथि से प्रभावी हो गए हैं। विस्तृत जानकारी हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भी प्राप्त की जा सकती है स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनरों और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और भविष्य में भी ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे।

     

  • Jalandhar News: गुरनाम फाइनेंस कंपनी के मालिक और महिला मंडल की अध्यक्ष सहित 9 पर FIR दर्ज

    Jalandhar News: गुरनाम फाइनेंस कंपनी के मालिक और महिला मंडल की अध्यक्ष सहित 9 पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: नकोदर में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता जसदीप कौर निवासी पट्टी नीलोवाल बिलगा के घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने और धमकी देने के आरोप में पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी अपने घरों से फरार हैं।

    पुलिस ने गुरनाम फाइनेंस कंपनी के मालिक और महिला मंडल की अध्यक्ष समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जसदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि हरमिंदर पाल (मालिक, गुरनाम फाइनेंस), उषा रानी (अध्यक्ष, महिला मंडल गुरायण) और कुछ अज्ञात पुरुष और महिलाओं ने 6 मार्च को उनके घर में जबरदस्ती प्रवेश किया। इस दौरान हमलावारों ने उसके घर में जमकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद जाते समय वह उसे धमकियां देकर गए।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना मुखी सुखजिंदर सिंह खैहरा ने बताया कि जसदीप कौर के बयानों के आधार पर हरमिंदर पाल, उषा रानी और 7 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा नंबर 40 दर्ज किया गया है। इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 452 (अतिचार), 427 (नुकसान पहुंचाना), 149 (गैरकानूनी जमावड़ा) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Jalandhar News: कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महिलाओं के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। सुखपाल खैहरा द्वारा महिलाओं के खिलाफ दिए गए को लेकर विधानसभा में वित्त मंत्री हरपाल चीमा सहित अन्य मंत्रियों व विधायकों ने सवाल उठाए। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने सुखपाल खैहरा के पोस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि खैहरा ने पोस्ट में लिखा गया है कि 1000 रुपये के लिए गिद्धा डालने वाली महिलाएं सूरमे कहां से पैदा कर लेंगी। चीमा ने पूछा कि क्या आप माफी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि यदि हम महिलाओं और दलित महिलाओं का सम्मान करते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि यदि विपक्षी चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं तो उन्हें महिलाओं का अपमान का हक है। वहीं महिला आयोग द्वारा इस मामले को लेकर सूटो मोटो नोटिस भी जारी किया गया। दूसरी ओर सुखपाल खैहरा ने दोबारा से सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि वह अपने बयान पर कायम है।

    उधर, इस मामले को लेकर जालंधर में महिलाओं द्वारा निंदा की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने कहाकि खैहरा ने महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कहा कि यह निंदनीय घटना है और प्रत्येक महिला के साथ गलत व्यवहार है। महिला ने कहा कि सुखपाल खैहरा बताए कि उनके घर कोई महिला मौजूद नहीं है। महिला ने कहा कि मान सरकार ने बजट में एक हजार रुपए देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एक महिला से पूछा जाए कि वह घर कैसे चलाती है। मान सरकार महिलाओं की मदद कर रही है और महिलाएं सरकार का आभार व्यक्त करती है। महिला ने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने महिलाओं के बारे में नहीं सोचा है। उन्होंने कहा कि सुखपाल खैहरा को सोच समझकर बोलना चाहिुए।

    वहीं अन्य महिला ने कहा कि सुखपाल खैहरा ने महिलाओं के खिलाफ गलत टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा लगातार वादों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा लगातार तंज कसे जा रहे है, लेकिन वह इस मामले में उनके खिलाफ है। ऐसे में अगर सुखपाल खैहरा के खिलाफ आवाज उठानी पड़ी तो महिलाएं उनके खिलाफ आवाज भी उठाएंगी। महिला ने कहा कि सुखपाल खैहरा को लोग पसंद नहीं कर रहे।

    महिला ने सुखपाल खैहरा द्वारा महिलाओं के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा की है। महिला ने कहा कि कोई भी नेता किसी भी पार्टी से हो, उन्हें कोई मतलब नहीं है, लेकिन महिलाओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं की प्रंशसा नहीं कर सकते तो उनकी बेइज्जती ना करें। महिला ने कहा कि चाहे नाचने वाली महिला के लिए टिप्पणी की गई है, लेकिन उक्त महिला की भी इज्जत होती है। महिला ने कहाकि किसी भी महिला के लिए एक हजार रुपए काफी मायने रखता है। ऐसे में सभी पार्टी के नेताओं को महिला का सत्कार करना चाहिए।

     

  • Punjab News: ट्रेन में सफर कर रहे यात्री के 7 तोले गहने हुए चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रेन में सफर कर रहे यात्री के 7 तोले गहने हुए चोरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के गहने चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित के अनुसार वह शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। जहां उनके बैग से लाखों के गहने चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित को भनक भी नहीं लगी और चोरों द्वारा घटना को अंजाम देते हुए गहने चुरा लिए गए। दरअसल, चोरी की घटना का पीड़ित को उस समय पता चला, जब वह सफर करने के बाद ऑटो से शादी समारोह में शामिल होने के लिए मौसी के घर पहुंचा। इस दौरान बैग खोलने पर देखा गहने गायब है।

    जिसके बाद पीड़ित दोबारा से रेलवे स्टेशन पहुंचा और जीआरपी पुलिस को घटना संबंधी शिकायत दी। पीड़ित अंकुश जैन ने बताया कि रेलवे स्टेशन से घर गया और सामान चैक किया तो पता चला कि ज्वैलरी गायब है। अंकुश जैन ने कहा कि वह जयपुर से लुधियाना में मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने परिवार के साथ पहुंचे है। इस दौरान आज सुबह 7.30 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जिसके बाद वह ऑटो से घर गए और 2 घंटे के बाद जब बैग खोला तो पता चला कि बैग से ज्वैलरी गायब है। पीड़ित के अनुसार 7 से 8 तोले ज्वैलरी थी। पीड़ित के अनुसार ज्वैलरी की कीमत 10 लाख रुपए है।

    अकुंश ने कहा कि डायमंड के टोपस, बालियां, चैन सहित अधिक गहने मौजूद थे। पीड़ित ने कहा कि आधी ज्वैलरी पुरानी थी और अन्य नई ज्वैलरी गिफ्ट देने के लिए वह लेकर आए थे। पीड़ित ने कहा कि उसकी कंजन बहन की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके पास ज्वैलरी की रसीद भी मौजूद है। पीड़ित ने कहा कि परिवार के 3 से 4 लोग ट्रेन में सफर कर रहे थे। पीड़ित ने कहा कि थर्ड एसी में इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है। पीड़ित ने कहा कि उनके साथ चोरी ट्रेन में हुई है। इस मामले को लेकर वह जीआरपी पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।