Blog

  • शादी समारोह में बारात बनी Cricket Stadium, जब हर गेंद पर होने लगी Commentary, देखें वीडियो

    शादी समारोह में बारात बनी Cricket Stadium, जब हर गेंद पर होने लगी Commentary, देखें वीडियो

    आगराः भारत में क्रिकेट का जुनून ऐसा है कि हालात जैसे भी हों, लोग मैच का अपडेट जरूर जानना चाहते हैं। दरअसल, कल T20 वर्ल्ड कप फाइनल था और पूरे देश की नजर भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले पर टिकी हुई थी। इस मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज करके नया इतिहास रच दिया। लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर साफ समझ आता है कि क्रिकेट भारत के लोगों के दिलों में किस तरह बसा हुआ है।

    वहीं सोशल मीडिया पर आगरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें क्रिकेट फैंस ने दूल्‍हे की बारात को ही स्‍टेडियम बना दिया। बारात निकलने के दौरान हर गेंद की कमेंट्री सुनाई जा रही थी। बाराती फिल्‍मी गानों पर थिरकने की बजाय कमेंट्री सुनकर झूम रहे थे। वायरल वीडियो में ढोल की थाप के बीच में बाराती कहता है- ‘4 ओवर होने वाले हैं। न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर है 36 रन पर दो विकेट। भारत बड़े ही कमाल का मैच खेल रहा है। भारत जीत की ओर अग्रसर हो रहा है।’

    इसके बाद वह भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाता है। मैच की कमेंट्री सुनते हुए बाराती ढोल-नगाड़ों के बीच जमकर थरकते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस अनोखी बारात की जमकर चर्चा हो रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया- ‘वाह! ताजनगरी आगरा में मोहब्बत के साथ-साथ क्रिकेट का भी ‘निकाह’ हो गया! दूल्हे राजा की बारात में बैंड से ज्यादा शोर तो बुमराह की यॉर्कर और सूर्या के छक्कों का था। यह नजारा सिर्फ भारत में ही मुमकिन है जहां शादी की रस्मों से ज्यादा जरूरी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का घर आना है।’

     

     

     

  • अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में बैठक आयोजित, आयोग के समक्ष प्राप्त हुए 17  मामलों पर हुई चर्चा

    अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में बैठक आयोजित, आयोग के समक्ष प्राप्त हुए 17 मामलों पर हुई चर्चा

    15 मार्च को थानाकलां में आयोजित होगा जन-जागरूकता शिविर – कुलदीप कुमार धीमान

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय रामपुर में आज(सोमवार) को बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मन्त्री कुलदीप कुमार धीमान ने की। बैठक के दौरान आयोग के समक्ष प्रस्तुत विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा करके कुल 17 मामलों पर सुनवाई की गई।

    इस दौरान कुलदीप कुमार धीमान ने बताया कि सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनकी विस्तृत समीक्षा की गई है। जिन मामलों का संबंध विभिन्न विभागों से है, उन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा, ताकि प्रभावित व्यक्तियों को समयबद्ध तरीके से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

    साथ ही कुलदीप धीमन ने बताया कि आगामी 15 मार्च को थानाकलां स्थित अंबेडकर भवन हॉल में एक विशाल जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के राज्य महासचिव राजमहे तथा (एनसीडीएचआर) की कार्यकारी समन्वयक निधि ने भी आयोग के समक्ष अपने विचार रखे। उन्होंने दलित समुदाय के साथ हो रही विभिन्न चुनौतियों और उनके संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आयोग को अवगत करवाया। साथ ही समाज में जागरूकता बढ़ाने और अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा,  शालिनी, सदस्य सचिव वीरेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

     

  • Gas Refilling के दौरान Van में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Gas Refilling के दौरान Van में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में वैन में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामला ललौली थाना क्षेत्र के वाहिदपुर गांव में वैन में आग लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण आग धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार गैस रीफिलिंग करते समय अचानक आग भड़क गई। इस घटना में आग ने वैन को चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में वैन जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग और पुलिस को दी गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से वैन जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।      
  • इस नेता के फॉर्महाउस में 4 साल से हो रही थी ‘जहर’ की खेती,  बाउंसर करते थे पहरेदारी

    इस नेता के फॉर्महाउस में 4 साल से हो रही थी ‘जहर’ की खेती, बाउंसर करते थे पहरेदारी

    छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, दुर्ग जिले में फिल्मी स्टाइल में अफीम की खेती करने के लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस पूरे गोरखधंधे को किसी फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह बेहद हाई-टेक और सुरक्षित तरीके से चलाया जा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 5 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी। जब्त किए गए पौधों की अनुमानित कीमत 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस अवैध खेती को छिपाने और सुरक्षा देने के लिए खेत के चारों ओर बाउंसर तैनात किए गए थे, ताकि कोई भी अनजान व्यक्ति या पुलिस वहां तक न पहुंच सके।

    स्थानीय नेता की संलिप्तता की बात आई सामने
    शुरुआती जांच में इस पूरे सिंडिकेट को मैनेज करने और खेती करवाने में एक स्थानीय भाजपा नेता की संलिप्तता की बात कही जा रही है। वहीं कार्रवाई करते हुए विनय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद भाजपा ने उसे पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है। हालांकि, ताम्रकार और उसके परिवार के पास 300 एकड़ खेत हैं जिसमें मक्का और केला सहित कई फसल लगाई जाती हैं।

    बाउंसर्स कर रहे थे अफीम की सुरक्षा
    दुर्ग पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मामले संबंधी जांच-पड़ताल करते हुए कहा कि जब्त किए गए पौधों के सैंपल लैब भेजे गए हैं ताकि उनकी गुणवत्ता और नशीले पदार्थों की मात्रा का सटीक आकलन किया जा सके। इसके साथ ही पकड़े गए सुरक्षाकर्मियों (बाउंसर्स) से पूछताछ की जा रही है कि उन्हें किसने काम पर रखा था और क्या उन्हें पता था कि वे किस चीज की सुरक्षा कर रहे हैं।

    जांच में जुटी पुलिस टीम
    मामले संबंधी पुलिस अब आरोपी नेता के वित्तीय लेन-देन और बैंक खातों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस 8 करोड़ की खेती के लिए फंडिंग कहां से आई थी। साथ ही, राजस्व विभाग जमीन के दस्तावेजों की पड़ताल कर रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह एक बड़ा नेटवर्क है।

  • पानी की कमी वाले 1230 गांवों के लिए नए जल प्रोजेक्ट, 1487 करोड़ का प्रावधान: मुंडियां

    पानी की कमी वाले 1230 गांवों के लिए नए जल प्रोजेक्ट, 1487 करोड़ का प्रावधान: मुंडियां

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann की अगुवाई वाली पंजाब सरकार के बजट को प्रगतिशील और जनहितैषी बताते हुए राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन तथा जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री Hardeep Singh Mundian ने कहा कि बजट में किए गए प्रावधानों से राज्य में पीने के पानी के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema द्वारा प्रस्तुत बजट में पानी की कमी और गुणवत्ता से प्रभावित गांवों के लिए विशेष प्रोजेक्टों का प्रावधान किया गया है, जिससे लोगों को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

    मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के तहत 1487 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। इसके तहत 11 बड़ी नहरी जल परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर दिया जाएगा, जिससे 1230 गुणवत्ता-प्रभावित और पानी की कमी वाले गांवों को साफ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा 125 पानी की कमी से प्रभावित बस्तियों में जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और 88 यूरेनियम-प्रभावित क्षेत्रों के लिए नए जल प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। सरकार “नल जल मित्र” अभियान भी शुरू करेगी, जिसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक प्रशिक्षित व्यक्ति ग्रामीण जल आपूर्ति प्रणालियों के संचालन और रखरखाव में सहयोग करेगा।

    हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि सरकार ने प्रशासनिक और राजस्व सेवाओं को भी तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाने के लिए कई पहलें शुरू की हैं। “ईज़ी जमाबंदी” और “ईज़ी रजिस्ट्री” जैसी योजनाओं के जरिए लोगों को ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और रजिस्ट्री सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की स्मृति में Sri Anandpur Sahib में एक नया प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी डिजिटल फ्लड रिलीफ सिस्टम लागू किया है, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत राशि सीधे उनके बैंक खातों में पारदर्शी तरीके से पहुंचाई जा रही है।

  • विंग्स स्केल-अप प्रोजेक्ट के तहत हरोली में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

    विंग्स स्केल-अप प्रोजेक्ट के तहत हरोली में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

    आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को प्रोजेक्ट के विभिन्न घटकों की दी जानकारी 

    ऊना/सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हरोली में आज(सोमवार) को विंग्स स्केल-अप प्रोजेक्ट के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी(सीडीपीओ) शिव सिंह वर्मा ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता को सशक्त बनाकर महिलाओं और बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

    कार्यक्रम के सीडीपीओ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विंग्स स्केल-अप प्रोजेक्ट के विभिन्न घटकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-कन्सेप्शन महिलाओं की पहचान कर उनकी लाइन-लिस्टिंग तैयार करने और समय-समय पर उसे अपडेट करने की भी जानकारी दी। साथ ही उन्हें बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) की गणना करने और बीएमआई के आधार पर पोषण संबंधी खाद्य पदार्थ प्रदान करने की प्रक्रिया भी बताई।

    उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से विंग्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, प्रसवोत्तर महिलाओं तथा 6 से 24 माह के बच्चों को उनकी पसंद के अनुसार फूड प्रोडक्ट, दूध और अंडा उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान जल स्वच्छता और हाइजन से संबंधित विषयों पर भी कार्यकर्ताओं को काउंसलिंग और जागरूकता प्रदान की गई ताकि समुदाय में स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी बेहतर व्यवहार को बढ़ावा दिया जा सके।  इस अवसर पर सुपरवाइजर पुष्पा देवी तथा एसएएस टीम से डॉ. अंशिका, सोम और शिवानी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं।

     

  • Punjab News: 9 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: 9 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 किलो हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई सीमा पार से संचालित हो रहे नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया काउंटर इंटेलिजेंस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में हेरोइन की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9 किलो हेरोइन बरामद की है।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का संपर्क पाकिस्तान में बैठे एक ड्रग तस्कर से था। पुलिस के अनुसार आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के निर्देश पर पंजाब में हेरोइन की सप्लाई और वितरण का काम कर रहा था। इससे यह भी संकेत मिलते हैं कि यह तस्करी नेटवर्क सीमा पार से संचालित हो रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमृतसर में स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और इस ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े आगे और पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि जांच के दौरान इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में नशा तस्करी को खत्म करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के सख्त निर्देश, स्कूल बसों-वैन की होगी व्यापक जांच

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के सख्त निर्देश, स्कूल बसों-वैन की होगी व्यापक जांच

    नियमों के उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    ऊना/सुशील पंडित: जिला प्रशासन ऊना ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों के संचालन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार जिले में संचालित सभी स्कूल बसों और वैन संचालकों को परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा। यह आदेश जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा तथा आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 और 34 के तहत जारी किए गए हैं।

    जारी आदेश के अनुसार सभी स्कूल बसों और वैन में वैध फिटनेस प्रमाण पत्र, पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से होने चाहिए। निरीक्षण के दौरान इन दस्तावेजों को सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। प्रत्येक स्कूल वाहन के लिए प्रशिक्षित चालक का होना भी अनिवार्य है, जिसके पास परिवहन वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों को ले जाते समय वाहन में सहायक अथवा परिचालक की उपस्थिति भी सुनिश्चित करनी होगी।

    उपायुक्त ने बताया कि सभी स्कूल बसों और वैन में अग्निशामक यंत्र, प्राथमिक उपचार बॉक्स, आपातकालीन निकास, सुचारू रूप से कार्य करने वाले दरवाजे, उचित बैठने की व्यवस्था तथा स्पीड गवर्नर जैसे आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध होना अनिवार्य है। साथ ही वाहनों की गति निर्धारित सीमा के भीतर रखी जाएगी और किसी भी परिस्थिति में बच्चों को ओवरलोड करके ले जाने की अनुमति नहीं होगी।उन्होंने सभी स्कूल बसों और वैन के आगे तथा पीछे स्पष्ट रूप से “स्कूल बस/वैन” अंकित करने के साथ-साथ निर्धारित मानदंडों के अनुसार स्कूल का नाम और संपर्क नंबर भी वाहन पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं।

    उपायुक्त ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना तथा जिले के सभी उपमंडलाधिकारियों (एसडीएम) को निर्देश दिए हैं कि वे अगले 15 दिनों के भीतर विशेष निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाकर स्कूल बसों और वैन की जांच सुनिश्चित करें तथा इसकी विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को प्रस्तुत करें। इसके बाद भी नियमित रूप से निरीक्षण जारी रखा जाएगा ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित हो सके। यदि कोई स्कूल बस या वैन निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए पाई जाती है तो उसके विरुद्ध चालान, वाहन जब्ती अथवा संचालन पर रोक जैसी कार्रवाई की जा सकती है तथा संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

    उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों के आसपास तथा प्रमुख मार्गों पर नियमित जांच अभियान चलाकर सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें।
    साथ ही उपायुक्त ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे इन सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। आदेशों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 तथा अन्य लागू कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश जिला ऊना के संपूर्ण क्षेत्राधिकार में तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

     

  • चाकू से हमला कर युवक से नगदी छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    चाकू से हमला कर युवक से नगदी छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। यहां एक युवक पर चाकू से हमला कर उससे नकदी लूटने का मामला सामने आया है। वारदात को तीन युवकों ने अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक पंचकूला के बुढ़नपुर निवासी मनीष शादी-ब्याह में डेकोरेशन का काम करता है। बताया जा रहा है कि वह गोदाम से सामान लेकर अपनी गाड़ी से जा रहा था। जब वह इंदिरा कॉलोनी की मस्जिद के पास पहुंचा तो गाड़ी रोककर कुछ सामान लेने के लिए उतरा।

    इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंचे। इनमें से एक के हाथ में चाकू था। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को पकड़कर सुनसान गली में ले गए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान एक युवक ने मनीष के बाएं पैर पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने पीड़ित की जेब से करीब 2 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।

    घायल युवक ने सेक्टर-6 अस्पताल में इलाज करवाया और बाद में पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित के अनुसार हमलावरों के नाम अंशु, नसीब और पीके बताए जा रहे हैं, जो पहले भी इलाके में कई लोगों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वहीं सेक्टर-16 थाना पुलिस के जांच अधिकारी सिंह राज् के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर BNS की धारा 115(2), 118(1), 351(3), 309(6) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

     

  • Punjab News: RBL Finserve के कर्मियों ने रची थी लाखों की लूट की साजिश, 2 गिरफ्तार

    Punjab News: RBL Finserve के कर्मियों ने रची थी लाखों की लूट की साजिश, 2 गिरफ्तार

    सुल्तानपुर लोधी: कपूरथला पुलिस RBL Finserve के कर्मियों से लूट की घटना को ट्रेस करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कर्मियों ने खुद लूट की झूठी साजिश रची थी। पुलिस ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी में RBL Finserve Limited Bank के 2 कर्मचारियों की ओर से लूट की झूठी कहानी रचकर कलेक्शन की गई रकम का गबन किया गया था। पुलिस ने दोनों के कब्जे से नकदी और अन्य सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निशान सिंह पुत्र बग़ीचा सिंह निवासी वाड़ा काली रोड़, जिला फिरोजपुर और लवप्रीत सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी किली बोदला, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 65 हजार रुपये, 1 सैमसंग टैब और 1 KYC डिवाइस बरामद की है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसएसपी गौरव तूरा के दिशा निर्देशों इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह मुख्य अधिकारी थाना सुल्तानपुर लोधी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 6 मार्च 2026 को RBL Finserve Limited Bank के मैनेजर निर्देश कुमार ने कर्मियों से क्लेक्शन लूट के मामले मे शिकायत दी थी। दरअसल, बैंक के निशान सिंह ने मैनेजर को बताया कि 5 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे जब वह गांव जाबोवाल के नजदीक मोटरसाइकिल पर आ रहा था तो 2 मोटरसाइकिल सवारों ने उसे टांग मारकर गेहूं के खेत में पटक दिया और दातर के बल पर उससे 2 लाख 73 हजार 950 रुपये लूट कर फरार हो गए।

    पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी में मुकदमा नंबर 48 मिती 06-03-2026 धाराएं 307 और 3(5) BNS तहत दर्ज कर ASI दिलबाग सिंह द्वारा जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि यह लूट की घटना झूठी थी और असल में बैंक के ही दो कर्मचारी मिलेभुगत कर कलेक्शन की रकम गबन कर गए थे। पुलिस ने कार्रवाई कर निशान सिंह और लवप्रीत सिंह को को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी RBL Finserve Limited Bank शाखा सुल्तानपुर लोधी में लोन की रिकवरी का काम करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 2 लाख 65 हजार रुपये नकद, सैमसंग कंपनी का एक टैब और KYC डिवाइस बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और मामले की और गहराई से जांच जारी है।