Blog

  • यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    बुलढाणाः महाराष्ट्र के बुलढाणा में आज सुबह यात्रियों से भरी चलती बस में आग लग गई। इस घटना में बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 56 पर नांदुरा के पास हुई है। घटना के दौरान बस में 30 यात्री सवार थे। आग लगने के दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बस इंदौर से अकोला जा रही थी कि रास्ते में अचानक बस में आग लग गई।

    लोगों के अनुसार बस जब नांदुरा के पास पहुंची तो अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा। जिसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने तुरंत बस को सड़क किनारे खड़ कर दिया और सभी यात्रियों को तत्काल नीचे उतार दिया। देखते ही देखते कुछ पलों में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया।

    घटना में काफी मात्रा में बस जलकर खाक हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही नांदुरा नगर परिषद के अग्निशमन दल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस को भारी नुकसान हुआ है। अग्निशमन दल ने प्रथम दृष्टया बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना जताई है।

  • 8 साल की मासूम से Rape, पड़ोसी ने Toffee दिलाने के बहाने की दरिंगी

    8 साल की मासूम से Rape, पड़ोसी ने Toffee दिलाने के बहाने की दरिंगी

    अजमेरः उत्तर प्रदेश की रहने वाली 8 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने ही घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने छत पर ले जाकर दरिंदगी की। आरोपी ने पहले मासूम से अश्लील हरकत की और उसके बाद रेप किया। वारदात के बाद मासूम वहां से रोते हुए आई और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पीड़ित बच्ची की मां ने इसकी शिकायत थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते, मासूम की मां ने थाने में बताया कि शुक्रवार दोपहर को उनकी 8 साल की बेटी रोते हुए घर आई थी। उसने बताया कि उसे पड़ोस में रहने वाला लड़का टॉफी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने घर की छत पर ले गया था। पड़ोसी लड़के ने पहले मासूम के साथ अश्लील हरकत की और बाद में उसके साथ रेप किया। आरोपी ने मासूम बच्ची को धमकी दी कि यदि घटना के बार में किसी को बताया तो उसे छोड़ेगा नहीं। पुलिस ने बताया कि मासूम के साथ हुई वारदात के बाद उसकी मां ने घटना की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में शरारती अनसरों ने की तोड़फोड़, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में शरारती अनसरों ने की तोड़फोड़, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के हल्का बाबा बकाला साहिब के अंतर्गत आते गांव सठियाला गुरुद्वारा साहिब में हुई घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह श्री गुरु तेग बहादुर जी के धाम पर शरारती अनंसरों द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की गई। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र पन्ने (अंग) गलियों में मिले।

    इस घटना के बाद जब गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो पाया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तारें काटकर गुरुद्वारा परिसर में तोड़फोड़ की गई थी। घटना से गांव वासियों में रोष पाया जा रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही बाबा बकाला के डीएसपी अरुण शर्मा अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गुरुद्वारा साहिब तथा आसपास के इलाके का जायजा लिया। पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों को सुरक्षित किया ताकि दोषियों को चिन्हित किया जा सके। इस घटना ने न केवल गांव के लोगों को आहत किया बल्कि श्रद्धालुओं में भी गहरा दुख और क्रोध उत्पन्न किया। स्थानीय प्रशासन ने भी घटनास्थल का दौरा किया और आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Bollywood Singer व Rapper Badshah की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश

    Bollywood Singer व Rapper Badshah की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश

    पंचकूलाः बॉलीवुड सिंगर व रैपर आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, हाल ही में रिलीज हुए सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर रैपर बादशाह विवादों में आ गए है। हालांकि इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। गाने को लेकर बीते दिन हरियाणा की महिला आयोग द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था और पुलिस द्वारा एफआईआर भी दर्ज की गई थी। वहीं टटीरी गाने की आपत्तिजनक सामग्री पर हरियाणा पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। बादशाह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, ताकि वह देश छोड़कर बाहर न जा सके।

    Read in English:

    Badshah’s ‘Tateeree’ Pulled From YouTube After FIR Filed in Haryana

    गायक को पुलिस के समक्ष तत्काल पेश होने के लिए विधिवत नोटिस जारी किया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। वहीं संबंधित गाने की वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। पुलिस के अनुसार गाने की वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। साथ ही “बादशाला” जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਹਰਿਆਣਾ ‘ਚ ਵਿਵਾਦਾਂ ‘ਚ ਘਿਰਿਆ ਗਾਇਕ ਬਾਦਸ਼ਾਹ ਦਾ ਗੀਤ ਤਤੀਰੀ ਹੁਣ ਯੂਟਿਊਬ ਤੋਂ ਵੀ ਹਟਾਇਆ ਗਿਆ

    बता दें कि 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस गाने पर 50 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। सरकार की कानूनी शिकायत के बाद यूट्यूब ने ये एक्शन लिया। अब भारत में यूजर्स सॉन्ग से जुड़ा कंटेंट नहीं देख पाएंगे। सॉन्ग के रिलीज होते ही कई सामाजिक संस्थाओं ने इसके लिरिक्स पर आपत्ति दर्ज कराई थी। हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को नोटिस भेजकर समन जारी करके 13 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया था। इस गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है। वह हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं। सॉन्ग बादशाह और कर्मवीर फौजी ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था।

  • Punjab News: घर में घुसकर पुलिस कर्मी पर किया हमला, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में घुसकर पुलिस कर्मी पर किया हमला, मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः राजा झांसी इलाके के गांव जागदेव कला में घरेलू झगड़े के दौरान हुए हमले में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक जगजीत सिंह डीएसपी के साथ सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह कल शाम ड्यूटी से वापिस अपने गांव जागदेव कलां आया था।

    Read in English:

    Amritsar Police Constable Beaten to Death Near Rajasansi Following Minor Dispute

    इस दौरान किसी घरेलू झगड़े के मामले को लेकर गांव के कुछ व्यक्तियों ने उसके घर पर हमला कर दिया। मृतक की पत्नी हरजीत कौर ने बताया कि बलराज सिंह उनके रिश्तेदार हैं। बलराज सिंह 8 से 10 व्यक्तियों को गाड़ियों में घर लेकर आए थे।

    इस दौरान उन्होंने आते ही जगजीत सिंह और परिजन सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों ने जगजीत पर रॉड और डंडों से हमला किया। हमले के समय सिर में रॉड लगने से जगजीत सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अमृतसर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਘਰੇਲੂ ਰੰਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀ ਦੀ ਹੱਤਿਆ!

    परिजन ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाने के एसएचओ हरसिमरत कौर ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर कथित दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि जगजीत सिंह का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अजनाला भेजा गया है, जहां सुबह उसका पोस्टमॉर्टम करके परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। वहीं जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

     

     

  • Punjab में CM Bhagwant Mann ने नई उद्योगिक पॉलिसी की लांच, देखें Live

    Punjab में CM Bhagwant Mann ने नई उद्योगिक पॉलिसी की लांच, देखें Live

    लुधियानाः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के लुधियाना में राज्य की नई उद्योगिक पॉलिसी 2026 को लान्च किया है। इस दौरान आप नेता संजीव अरोड़ा, चीफ सैक्रेटरी कैप सिन्हा, डिप्टी कमिशनर हिमांशु जैन सहित कई बड़े नेता और अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

    इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मौके पर पहुंचे लोगों से यही प्रतीत हो रहा है कि नई उद्योगिक पॉलिसी को अपनी पॉलिसी समझ रहे हैं, क्योंकि ये पॉलिसी सभी के सहयोग से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि वह किसी तरह का हिस्सा मांगने वाले नहीं हैं, क्योंकि सरकार बिजनेसमैन को अपना हिस्सेदार मानती है और सभी के सहयोग से ही पंजाब तरक्की की राह पर चलेगा।

    Read in English:

    CM Bhagwant Mann Launches Ambitious Punjab Industrial Policy in Ludhiana to Drive Growth

    बिजनेसमैन अगर सरकार से 3 यूनिट बिजली मांगेगा तो सरकार उन्हें 5 यूनिट देगी, बस शर्त यही है कि वह पंजाब के युवाओं को नौकरी पर रखे, ताकि राज्य की जो भी सप्लाई चेन है वह बनी रहे और पंजाब के युवा भी बाहर न जाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब को रंगला बनाने के लिए इंडस्ट्री का रंग बहुत जरूरी है, क्योंकि राज्य के कई चूल्हे इंडस्ट्री के कारण ही चलते हैं। बिजनेसमैन ही लोगों को अनाज खरीदने के काबिल करते हैं। लुधियाना में आगे भी युवाओं के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਨਵੀਂ ਉਦਯੋਗਿਕ ਨੀਤੀ ਜਾਰੀ, ਨਿਵੇਸ਼ ਤੇ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਲਈ ਵੱਡਾ ਕਦਮ

    संजीव अरोड़ा ने कहा कि लुधियाना से जो नई पॉलिसी लान्च की गई है इससे बढ़िया पॉलिसी पहले कभी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लुधियाना को लोग लुधियाना ऑफ इंग्लेंड करने लगेंगे। इस पॉलिसी के जरिये कारोबारियों को काफी फायदा होगा और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में ही लाई जा सकी है और इसके चलते राज्य नई बुलंदियों को छूएगा।

     

     

  • Punjab News: कल मान सरकार करेगी बजट पेश, Jalandhar के व्यापारियों में उत्साह, ये बड़ी उम्मीदें, देखें वीडियो

    Punjab News: कल मान सरकार करेगी बजट पेश, Jalandhar के व्यापारियों में उत्साह, ये बड़ी उम्मीदें, देखें वीडियो

    महिला दिवस पर सरकार कर सकती एक हजार रुपए देने का वायदा पूरा

    जालंधर, ENS: आप सरकार की ओर से रविवार यानी महिला दिवस पर बजट पेश किया जाएगा। बजट को लेकर व्यापारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल और अन्य व्यापारियों ने बजट पर राय दी। उन्होंने कहा कि इस बजट को लेकर कई उम्मीदें हैं। प्रधान ने कहाकि सरकार ने बजट से पहले कुछ राहत व्यापारियों को दे दी है। उन्होेंने कहा कि बीते दिन ही बिजली सस्ती कर दी गई है। वहीं घरेलू उपभोगता को भी सरकार ने राहत दी है। उन्होंने फ्री बिजली को बंद करके यूनिट सस्ते करने को लेकर अपील की है। पिछले साल के बजट को लेकर कहाकि वह भी ठीक था, लेकिन इस बार महिला दिवस पर सरकार द्वारा बजट पेश किया जा रहा है। ऐसे में सरकार महिलाओं को भी राहत दे सकती है। दरअसल, सरकार ने महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए डालने का ऐलान किया था, ऐसे में सरकार कल बजट में महिलाओं को 1 हजार रुपए देने के वायदे को पूरा कर सकती हैं। व्यापारी ने कहाकि पंजाब की 2 करोड़ की आबादी में 1 करोड़ महिलाएं शामिल है। ऐसे में महिलाओं में बजट को लेकर भी काफी उत्साह है। वहीं प्रधान ने नक्शा पास प्रॉपर्टी में कमियों को दूर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर इसमें वन टाइम सेटलमेंट की जाए तो सरकार के खजाने में बढ़ौतरी होगी और सरकार के साथ-साथ लोगों को भी बड़ी राहत मिलेंगी। वहीं फगवाड़ा गेट के व्यापारी सुरेश गुप्ता ने बताया बजट पंजाब के लोगों और व्यापारियों के हित में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में इमारतों में कुछ दस्तावेजों की कमी है, ऐसे में इन इमारतों के व्यापारियों को आम जनता के साथ सरकार को वन टाइम सेटलमेंट करने का प्रवाधान लाना चाहिए। सुरेश गुप्ता ने कहा कि इससे रेवेन्यू में बढ़ौतरी होगी और इसका सरकार को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा सरकार चाहे अच्छा काम करेंगे विरोधी पार्टी उसका साथ नहीं देते। पंजाब की जनता उम्मीद करती है कि इस बार बजट पंजाब के लोगों और व्यापारियों के हित में आएगा। व्यापारी रॉबिन गुप्ता ने कहा कि व्यापारी डिपार्टमेंट और सरकारी नीतियों से इस समय परेशान है। उनका कहना है कि बजट में ऐसा होना चाहिए, जो व्यापारियों के हित में हो ताकि व्यापारी अपनी रोजी रोटी कमा सकें। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर अगर बजट आ रहा है तो वह महिलाओं के साथ-साथ व्यापारियों के हित में होगा। व्यापारियों में उम्मीद है कि बजट इंडस्ट्री के हित में होगा, जिसमें इंडस्ट्रीज की ग्रोथ में बढ़ौतरी होगी।  
  • Punjab News: पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर घर पर चली गोलियां, पार्षद पति ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर घर पर चली गोलियां, पार्षद पति ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में आए दिन पंजाब में गोलियां चलने और हत्या होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हमलावर निडर होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं जिले के फैज़पुरा इलाके में देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया जब महिला पार्षद पति के घर के बाहर कुछ अनजान युवकों ने गोलियां चलाईं। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। महिला पार्षद के पति इंदरजीत सिंह ने बताया कि करीब रात 12 बजे उन्हें घर के बाहर से संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। कुछ देर बाद घर के बाहर गोली चलने की आवाज आई। परिवार ने उन्हें बाहर नहीं निकलने को कहा, जिसके बाद गली के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों के इकट्ठा होते ही हमलावर मौके से फरार हो गए।

    इंदरजीत सिंह ने खुलासा किया है कि हमलावर हत्या की नीयत से आए थे। उनके अनुसार कुछ लोगों से पहले से रंजिश चली आ रही थी और उनके खिलाफ नशे से जुड़े मामलों में कार्रवाई की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान चार व्यक्ति सीसीटीवी कैमरों में भी नजर आए हैं, जबकि कुछ अन्य लोग नज़दीकी गलियों में खड़े होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटना होना चिंताजनक है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਫੈਜਪੁਰਾ ਵਿੱਚ ਆਪ ਕੌਂਸਲਰ ਦੇ ਘਰ ’ਤੇ ਗੋਲੀਬਾਰੀ, ਪਤੀ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼

    वहीं फैज़पुरा पुलिस चौकी के अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ लगता है। पुलिस का कहना है कि तीन से चार युवक घर के बाहर आए और उन्होंने गोलीबारी की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

     

     

  • इस मामले में Ram Rahim को मिली बड़ी राहत, High Court ने किया बरी

    इस मामले में Ram Rahim को मिली बड़ी राहत, High Court ने किया बरी

    चंडीगढ़ः पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम को बरी कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने 3 आरोपियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की सजा को बरकरार रखा है। इससे पहले 17 जनवरी 2019 को पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम समेत बाकी सभी आरोपियों को 7 साल कैद की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ आरोपियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि इस हत्याकांड में राम रहीम के साजिशकर्ता होने के पर्याप्त सबूत नहीं हैं, जिस वजह से राम रहीम को बरी कर दिया गया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪੱਤਰਕਾਰ ਹੱਤਿਆ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਡੇਰਾ ਮੁਖੀ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਬਰੀ; ਪੰਜਾਬ-ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦਾ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ

    राम रहीम इससे पहले डेरा मैनेजर रणजीत हत्याकांड में पहले ही हाईकोर्ट से बरी हो चुका है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई ने इसको चुनौती दी है। वहीं, राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण केस में 10 साल कैद की सजा हुई है। इस वजह से राम रहीम को अभी जेल में ही रहना होगा।

    Read in English:

    Punjab and Haryana HC Acquits Dera Chief Ram Rahim in 2002 Journalist Murder Case

    बता दें, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने अपने अखबार में डेरा से जुड़े कुछ गंभीर आरोपों को प्रकाशित किया था, जिसके बाद वर्ष 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर खूब बवाल मचा था, जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद मामले में डेरा मुखी सहित अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ सभी दोषियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी।

    कोर्ट में अपनी दलीले पेश करते हुए राम रहीम के वकील बसंत राय ने तर्क दिया कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ हुई है। जो गोली पत्रकार को लगी थी, वो ‘सॉफ्ट लेड’ की बनी थी। ये गोली स्नाइपर और सैन्य उपरकरणों में यूज होती है। अब 23 साल बीत जाने के कारण उस पर बने निशान और साइन दिखाई नहीं दे रहे हैं। वकील बसंत राय ने कहा कि पत्रकार को लगी गोली जिस डब्बे में रखी गई थी, उस पर एम्स की सील लगी हुई थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट के साइन भी थे। कोर्ट में भी डब्बा सील बंद ही आया, अगर सील कभी खुली ही नहीं, तो लैब के एक्सपर्ट ने उस गोली की जांच कैसे की? यह भी स्पष्ट नहीं है कि साइन गोली पर थे या डब्बे पर।

    वहीं हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष और सीबीआई की ओर से बहस की गई। मगर, कोर्ट ने सबूतों को नाकाफी ठहरा दिया। वहीं, कुलदीप, निर्मल और किशन लाल के खिलाफ अदालत ने पाया कि उनके खिलाफ उपलब्ध सबूत और गवाह से उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से स्थापित होती है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने उनकी उम्रकैद की सजा को बरकरार रखने का आदेश दिया।

     

  • Punjab News: आय से अधिक संपत्ति मामले में Court पहुंचे Bikram Majithia, अब इस दिन होगी सुनवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: आय से अधिक संपत्ति मामले में Court पहुंचे Bikram Majithia, अब इस दिन होगी सुनवाई, देखें वीडियो

    मोहालीः आय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया आज कोर्ट में पेश होने पहुंचे। दऱअसल, बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने 25 जून 2025 को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया था।

     Read in English:

    Bikram Majithia Appears in Mohali Court as Disproportionate Assets Case Adjourned to April 18

    इस मामले में जेल में रहे बिक्रम मजीठिया ने मोहाली कोर्ट का रूख किया। वहां कोर्ट से जमानत याचिका खारिज के बाद उन्होंने हाईकोर्ट और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट का रूख किया और सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई।

    सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मजीठिया दूसरी बार मोहाली कोर्ट में पेश होने पहुंचे है। मजीठिया के केस को लेकर अब 18 अप्रैल को सुनवाई होगी। वहीं सुनवाई को लेकर मजीठिया ने कहाकि वह आज आय से अधिक सपंत्ति मामले में कोर्ट में पेश हुए है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਆਮਦਨ ਤੋਂ ਵੱਧ ਜਾਇਦਾਦ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਮਜੀਠੀਆ ਮੁਹਾਲੀ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼, ਸੁਣਵਾਈ 18 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੱਕ ਟਲੀ

    मजीठिया ने कहा कि उन्हें अदालत पर भरोसा है और उन्हें यकीन है कि कोर्ट से उन्हें इंसाफ मिलेगा और मिला भी है।