Blog

  • कुत्ते को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, जमकर चले लात‑घूंसे, देखें वीडियो

    कुत्ते को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, जमकर चले लात‑घूंसे, देखें वीडियो

    बेंगलुरुः जिले की वार्थुर की हाई-राइज सोसायटी में भारी हंगामा हो गया। दरअसल, पालतू कुत्ते को वॉक कराने को लेकर योग कर रहे बुजुर्गों में बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का‑मुक्की होते हुए मामला लात‑घूंसों तक पहुंच गया। पहले कुछ तीखी बहसें हुईं, फिर हाथापाई शुरू हो गई और देखते‑देखते पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

    एक तरफ वॉकिंग‑एंड‑एक्सरसाइज जोन में मौजूद बुजुर्ग, दूसरी तरफ कुत्ते को लेकर पहुंचे निवासी तरुण अरोड़ा। दोनों के बीच की हाथापाई ने चंद पलों में सोसायटी की शाम को हंगामे में बदल दिया। हड़बड़ी में लोग जुटे, बीच‑बचाव की कोशिशें हुईं, मगर तब तक मुक्के‑घूंसे चल चुके थे और मामला थाने तक पहुंच गया। अब पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की पड़ताल कर रही है।

    यह मामला ब्रिगेड यूटोपिया ईस्ट एंटोपिया अपार्टमेंट का है, जहां निवासी तरुण अरोड़ा अपने पालतू कुत्ते को टहलाने बाहर आए थे। शिकायत के अनुसार, अपार्टमेंट परिसर में बुजुर्गों के लिए एक अलग से वॉकिंग और एक्सरसाइज जोन निर्धारित है। आरोप है कि तरुण अरोड़ा अपना कुत्ता उसी क्षेत्र के पास ले आए, जिसके बाद वहां मौजूद बुजुर्गों ने उनसे कुत्ते को उस हिस्से में लाने और पास ही कुत्ते के पेशाब करने पर आपत्ति जताई। इसी बात पर बहस शुरू हुई और विवाद बढ़ गया।

     

     

     

  • हिमाचल कैबिनेट बैठक: पंचायत आरक्षण नियमों में बदलाव, कई विभागों में भर्ती को मंजूरी

    हिमाचल कैबिनेट बैठक: पंचायत आरक्षण नियमों में बदलाव, कई विभागों में भर्ती को मंजूरी

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28, 87, 88 और 89 में प्रस्तावित संशोधनों पर आम जनता से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित करने का निर्णय लिया। प्रस्तावित संशोधन के अनुसार वर्ष 2010 को आधार वर्ष मानते हुए जो पंचायतें लगातार दो कार्यकाल तक आरक्षित रही हैं, उन्हें आगामी पंचायत चुनावों में दोबारा आरक्षित नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियम, 2010 में संशोधन को मंजूरी दी गई, जिसमें ‘निराश्रित’ शब्द की स्पष्ट परिभाषा तय की गई है और लाभ लेने की प्रमाणन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।

    मंत्रिमंडल ने स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति के तहत स्थानीय क्षेत्र विकास निधि का 40 प्रतिशत ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया। इसके अलावा एकमुश्त माफी योजना का लाभ लेने के बावजूद समय पर शुरू न हुई 15 जलविद्युत परियोजनाओं को रद्द करने की स्वीकृति दी गई। पंडोह में 10 मेगावाट क्षमता की लघु जलविद्युत परियोजना को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) को इस शर्त पर आवंटित करने का फैसला लिया गया कि उपयोग में न लाई गई भूमि राज्य सरकार को वापस की जाएगी। इस परियोजना से राज्य सरकार को 13 प्रतिशत मुफ्त बिजली और 5 प्रतिशत बिजली हिस्सेदारी के रूप में प्राप्त होगी।

    बैठक में सिंगल विलेज और मल्टी विलेज स्कीम के तहत गांवों में स्थापित अधोसंरचना के संचालन व रखरखाव को ग्राम पंचायतों को सौंपने की मंजूरी दी गई। ढगवार में क्षेत्रीय सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के गठन को भी स्वीकृति दी गई, जिसमें कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और ऊना जिलों के दुग्ध उत्पादक शामिल होंगे। साथ ही ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र के प्रबंधन व संचालन के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने चंडीगढ़-शिमला-चंडीगढ़ हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा को सप्ताह में तीन उड़ानों से बढ़ाकर 12 उड़ानें करने और इसके लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग देने का भी निर्णय लिया।

    मंत्रिमंडल ने विभिन्न विभागों में पद भरने को भी मंजूरी दी है। तकनीकी शिक्षा विभाग में 60 कनिष्ठ सहायक प्रवक्ता, सहकारिता विभाग में सहायक पंजीयक के 2 और निरीक्षक सहकारी समिति के 30 पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग के खेल छात्रावासों में 16 कोच तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के तीन पद भरने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा हमीरपुर के खरीड़ी खेल छात्रावास की क्षमता 100 बिस्तर करने, ऊना के गगरेट में उप-मंडलीय पुलिस कार्यालय स्थापित करने, कोटखाई में नया केंद्रीय विद्यालय खोलने, कोटला पुलिस पोस्ट को पुलिस स्टेशन में अपग्रेड करने और टाहलीवाल फायर पोस्ट को उप अग्निशमन केंद्र में स्तरोन्नत करने जैसे कई फैसले भी बैठक में लिए गए।

     
  • Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः 32 सेक्टर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार दपंति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक की मौत हो गई। दरअसल, घटना के दौरान बाइक सवार दंपत्ति सड़क पर गिर गए और महिला ट्रक के टायर के नीचे आ गई। हादसे में 60 वर्षीय महिला का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रक चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय शीला निवासी बाबा जीवन सिंह नगर के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार शीला अपने पति के साथ बाइक पर घर का राशन और अन्य सामान लेने के लिए निकली थीं। जैसे ही वे 32 सेक्टर रोड के पास पहुंचे ताजपुर रोड की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पति-पत्नी दोनों बाइक से गिरे। पति सड़क के किनारे गिरा जबकि शीला ट्रक की ओर गिर गईं और पिछला टायर उनके ऊपर से निकल गया। वारदात के बाद चालक ने ट्रक भगाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

    घटना की सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर 7 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक हिरासत में है। महिला के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा और बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

     

     

  • Jalandhar News: गंभीर घायल सरपंच की ईलाज के दौरान मौत, लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गंभीर घायल सरपंच की ईलाज के दौरान मौत, लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में मेहतपुर इलाके में नशे बेचने का विरोध करने पर तस्करों ने 28 फरवरी को गांव के सरपंच महिंदर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सरपंच को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां अब ईलाज के दौरान सरपंच की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है और लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

    इस मामले को लेकर थाना प्रभारी सुखपाल सिंह ने कहा कि इस केस में आरोपियों के खिलाफ इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में 5 आरोपियों की पहचान की गई। मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि पहले लोगों की मांग थी कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, लेकिन अब मांग है कि मृतक सरपंच को शहीदी का दर्जा दिया जाए और स्कूल का नाम सरपंच के नाम पर रखा जाए।

    वहीं किसान नेता ने कहा कि 28 फरवरी को सुबह करीब साढ़े 6 बजे सरपंच महिंदर सिंह अपनी पत्नी के साथ अपने खेत पर जा रहे थे, जो घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। इस दौरान बाइक सवार हमलावारों ने सरपंच पर हमला कर दिया। लोगों का आरोप है कि आरोपी नशा बेचने का कारोबार करते है। इस मामले को लेकर सरपंच ने कई बार एसएचओ और डीएसपी को मिलकर शिकायत भी की थी। वहीं अब लोगों की मांग है कि सरपंच को शहीदी का दर्जा दिया जाए।

     

     

     

     

     

  • कुटलैहड़: रामगढ़ धार में अवैध खैर कटान के आरोप में वन विभाग ने ट्राले सहित पकड़े वन काटुए

    कुटलैहड़: रामगढ़ धार में अवैध खैर कटान के आरोप में वन विभाग ने ट्राले सहित पकड़े वन काटुए

    18 खैर के मोछे ट्राले में, 13 जमीन से कर रहे थे लोड, एक गिरफ्तार, एक फरार

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र की  रामगढ़ धार क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध खैर कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ट्राले सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई डीएफओ सुशील राणा के नेतृत्व में की गई। विभाग की टीम पिछले तीन दिनों से वन काटुओं की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी और लगातार रेकी कर रही थी। आखिरकार 72 घंटे की कड़ी निगरानी के बाद वन विभाग की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कटान करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।

    विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा है कि जंगलों को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार वन रक्षक प्रभारी मोमन्यार बीट सुशील कुमार अपनी टीम के साथ नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान बौल पेट्रोल पंप के नजदीक एक संदिग्ध पिकअप ट्राला दिखाई दिया। टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पाया कि ट्राले में अवैध रूप से खैर के मोछे लोड किए जा रहे थे। वन विभाग की टीम ने मौके पर शेर सिंह पुत्र रमेश चंद निवासी गांव टांडा डाकघर वल्ह तहसील बंगाणा जिला ऊना को पकड़ लिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

    जांच के दौरान पिकअप ट्राले में 18 खैर के मोछे लोड पाए गए जबकि 13 मोछे गाड़ी के पास जमीन पर पड़े हुए मिले। यह पूरी घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्राला और लकड़ी को कब्जे में ले लिया। वन विभाग ने इस मामले में शेर सिंह और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फॉरेस्ट एक्ट और इंडियन फॉरेस्ट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    वन विभाग अब आरोपित से पूछताछ कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध कटान कहां-कहां से किया गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वन काटुए सरकारी जंगलों से अवैध रूप से खैर के पेड़ों को काटकर ठेकेदारों तक पहुंचाते थे। इसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलती थी। अब विभाग इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटा हुआ है ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

     तीन दिनों से चल रही थी गुप्त निगरानी,फॉरेस्ट गार्ड कर रहे थे रेकी

    रेंज ऑफिसर खुरबाई फॉरेस्ट सर्कल संदीप कुमार ने बताया कि विभाग को पिछले कुछ समय से रामगढ़ धार क्षेत्र में अवैध खैर कटान की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद विभाग ने विशेष टीम गठित कर गुप्त निगरानी शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि विभाग के फॉरेस्ट गार्ड सिविल कपड़ों में इलाके में रेकी कर रहे थे और लगातार इन वन काटुओं की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। तीन दिनों तक लगातार पीछा करने के बाद आखिरकार टीम को सफलता मिली और आरोपी को अवैध लकड़ी के साथ पकड़ लिया गया। संदीप कुमार ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने किन-किन जगहों पर अवैध कटान किया और यह लकड़ी किस ठेकेदार को देने वाला था। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

    डीएफओ की चेतावनी, अवैध कटान करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

    डीएफओ ऊना सुशील राणा ने कहा कि वन विभाग जंगलों को बचाने के लिए पूरी तरह सतर्क है और अवैध कटान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि विभाग को अभी और भी अवैध कटान करने वालों के बारे में जानकारियां मिली हैं और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि चार दिन पहले ही मलकीयत भूमि से खैर कटान को बंद किया गया था, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग चोरी छिपे अवैध कटान कर रहे थे। अब विभाग ने इस पर पूरी तरह नकेल कसने का निर्णय लिया है। डीएफओ सुशील ने बताया कि लाखों रुपये की कीमत की अवैध खैर लकड़ी ट्राले सहित पकड़ी गई है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जंगलों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी।

     

  • घर के बाहर से Activa लेकर चोर फरार, पीड़ित ने पुलिस को दिखाया आरोपी का घर, फिर भी गिरफ्त से दूर, देखें वीडियो

    घर के बाहर से Activa लेकर चोर फरार, पीड़ित ने पुलिस को दिखाया आरोपी का घर, फिर भी गिरफ्त से दूर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः धनास इलाके में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। पीड़ित चंद्रभान के अनुसार उसने घटना को लेकर पहले ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद मामले की जांच सांरगपुर थाना पुलिस के एएसआई नसीब सिंह को सौंप दी गई। शिकायतकर्ता चंद्रभान ने बताया कि वह प्राइवेट काम करता है और कई सालों की बचत से उसने एक्टिवा खरीदी थी। अब एक्टिवा चोरी होने के कारण उसे रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसने बताया कि उसे रोज ड्यूटी पर जाना होता है और बच्चों को भी छोड़ना पड़ता है। वाहन नहीं होने से उसे काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

    हैरानी की बात यह है कि शिकायतकर्ता ने एक आरोपी की पहचान कर उसका घर तक पुलिस को दिखा दिया, लेकिन इसके बावजूद 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित ने बताया कि जो युवक एक्टिवा लेकर गया था, उसके साथ एक अन्य युवक भी था जिसने टोपी पहन रखी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार वह युवक स्मॉल फ्लैट्स धनास में रहता है और वह भी सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है।

    चंद्रभान का आरोप है कि पहचान होने के बावजूद पुलिस अब तक किसी आरोपी तक नहीं पहुंची है। उसका कहना है कि 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो मुख्य आरोपी को पकड़ पाई है और न ही उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इससे आरोपियों को फरार होने का मौका मिल रहा है। चंद्रभान का कहना है कि वह बार-बार थाना जाकर अपने मामले की जानकारी लेता है, लेकिन हर बार पुलिस की ओर से यही जवाब दिया जाता है कि मामले की जांच की जा रही है।

     

     

     

     

     

     

  • International Womens Day पर राज्य स्तरीय समारोह सिरसा में आयोजित किया जाएगा, CM नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यातिथि

    International Womens Day पर राज्य स्तरीय समारोह सिरसा में आयोजित किया जाएगा, CM नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यातिथि

    विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

    चण्डीगढ़, 7 मार्च – ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम’’ के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चौधरी देवी लाल विष्वविद्यालय,सिरसा में 8 मार्च को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान की झलक दिखाई देगी।

    प्रवक्ता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को भी साझा किया जाएगा, ताकि महिलाओं को अपने अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक किया जा सके।

     
  • सिविल सेवाओं परीक्षा में सुनवर्दीप सिंह की सफलता युवाओं के लिए प्रकाश स्तंभ – कुलतार सिंह संधवां

    सिविल सेवाओं परीक्षा में सुनवर्दीप सिंह की सफलता युवाओं के लिए प्रकाश स्तंभ – कुलतार सिंह संधवां

    अगर दिल में उड़ने का जज्बा हो तो आसमान दूर नहीं : कुलतार सिंह संधवां

    चंडीगढ़, 7 मार्च : पंजाब विधान सभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले देश के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दिल से बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब की बेटियों और बेटों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती उन्होंने बड़े गर्व के साथ कहा कि पटियाला की सिमरनदीप कौर और रसनीत कौर, बलाचौर की कृतिका चौधरी, मानसा से मनप्रीत कौर और आकृति सिंगला जैसे हीरे ने पूरे देश में पंजाब का नाम चमकाया है।

    उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बहुत गर्व और खुशी की बात है कि फरीदकोट निवासी डॉ. कुलदीप सिंह (डायरेक्टर, पी.ए.यू., फरीदकोट) के पुत्र सुनवर्दीप सिंह ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवाओं परीक्षा में 76वां रैंक प्राप्त किया है। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए पंजाब विधान सभा स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि सुनवर्दीप सिंह की यह शानदार सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे फरीदकोट जिले और समूचे पंजाब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है, जो साबित करती है कि कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

    संधवां ने कहा कि आज के समय में युवाओं को सुनवर्दीप सिंह की सफलता से सीखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को समाज की तरक्की के लिए योगदान देना चाहिए और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुनवर्दीप सिंह जैसे प्रतिभाशाली युवा समाज के लिए प्रकाश स्तंभ सिद्ध होते हैं, जो न केवल खुद आगे बढ़ते हैं बल्कि दूसरों को भी ऊंची उड़ान भरने के लिए प्रेरित करते हैं। स्पीकर संधवां ने डॉ. कुलदीप सिंह और उनके परिवार को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और सुनवर्दीप सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये नए अधिकारी पूरी ईमानदारी और तनदेही से ‘रंगले पंजाब’ के सपने को साकार करेंगे।

     

  • Punjab News: Highway पर Bus और Truck की टक्कर में व्यक्ति की मौत

    Punjab News: Highway पर Bus और Truck की टक्कर में व्यक्ति की मौत

    रूपनगर: पंजाब के रूपनगर आज कीरतपुर साहिब-मनाली हाईवे पर देहणी गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां उतराई में एक प्राइवेट बस की ब्रेक फेल हो गई और बस अनियंत्रित खड़े ट्रक से टकराई गई। वहीं हादसे में सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि पैदल जा रहे व्यक्ति की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में आगे बढ़ते हुए सड़क किनारे जा रहे व्यक्ति को कुचल दिया।

    इसके बाद बस आगे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक की दोनों टांगें टूट गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार जिस बस से हादसा हुआ वह पिछले करीब दो दिनों से मोड़ा के पास खराब हालत में खड़ी थी। बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक में खराबी थी।

    हादसे के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि बस में यात्री होते तो जानमाल का नुकसान और अधिक हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे के इस हिस्से में उतराई होने के कारण वाहनों को काफी सावधानी से चलाने की जरूरत होती है। ब्रेक फेल होने के कारण बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। मामले में कीरतपुर साहिब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही बस की तकनीकी स्थिति और ब्रेक फेल होने के कारणों की भी पड़ताल की जाएगी। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: City Walk Hotel की Manager की पिटाई करके किया Kidnap, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: City Walk Hotel की Manager की पिटाई करके किया Kidnap, केस दर्ज, देखें वीडियो

    जीरकपुरः बलटाणा इलाके में सिटी वॉक होटल में काम करने वाली महिला मैनेजर पर हमला हो गया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 10 से 12 लोगों ने मैनेजर पर हमला किया और उसे गाड़ी में किडनैप करके ले गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पीड़ित महिला की पहचान शगुन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि देर रात करीब 10 से 12 लोग अचानक होटल में घुस आए, जिनमें 4 से 5 महिलाएं भी शामिल थीं।

    हमलावरों ने आते ही शगुन से बहस शुरू कर दी और कुछ ही समय में मामला हिंसक रूप ले आया। हमलावरों ने महिला को पीटा और फिर किडनैप करके गाड़ी से ले गए। बताया जा रहा है कि हमलावर उसे जीरकपुर से हरियाणा के पानीपत तक ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही बलटाणा थाना तुरंत सक्रिय हो गया और मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हमलावरों ने महिला पर 2 नाबालिग लड़कियों को बहलाने और उन्हें घर से भागाने के आरोप लगाए हैं, जिसे लेकर यह सारा विवाद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर लिया है, जिसमें मारपीट और किडनैपिंग शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।