Blog

  • Jalandhar News : चोरी के 2 मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News : चोरी के 2 मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर: (ENS) थाना भार्गव कैंप और बस्ती बावा खेल की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भार्गव कैंप निवासी हर्ष कुमार और रसीला नगर के सन्नी के रूप में हुई है। मिला जानकारी के अनुसार थाना भार्गव कैंप के एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान बूटा मंडी के पास मौजूद थे, जहां उन्हेंने बाइक सवार हर्ष कुमार को रोकना का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा, जिसे रोककर उन्होंने बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह टालमटोल करने लग पड़ा। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि बाइक की है। जिसके बाद पुलिस ने उसे बाइक सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    इसी तरह थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी एएसआई टहल सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान 120 फुटी रोड पर मौजूद थे, जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर सन्नी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का बाइक बरामद की है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

  • Escort गैंग को Trap लगाकर पकड़ने गई पुलिस, चली गोलियां, 7 युवतियां और 3 दलाल गिरफ्तार

    Escort गैंग को Trap लगाकर पकड़ने गई पुलिस, चली गोलियां, 7 युवतियां और 3 दलाल गिरफ्तार

    राजस्थान : पिंक सिटी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहा लड़कियां सप्लाई करने वाली एक गैंग को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। जिसके जवाब मे पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए। इस मामले जानकारी देते हुए डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि एस्कॉर्ट सर्विस की गैंग कुछ दिनों से इलाके में सक्रिय चल रही थी।

    शुक्रवार को दो युवकों ने इस गैंग से दो लड़कीया बुलाई थी। जिसके बाद दलाल कार में एक लड़की की सप्लाई देने आए और युवकों से मारपीट कर रुपए लूट मौके से फरार हो गए। इस दौरान एक युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही एक टीम का गठन किया गया।

    घायल युवकों से जानकारी लेकर करणी विहार पुलिस की एक टीम ने ग्राहक बन कर दलालों से वाट्सएप के जरिए संपर्क किया। दो लड़कियों की डील होने के बाद शनिवार को एक कार में कुछ दलाल और दो लड़कियां खुफिया पुलिस के पास आई । इस दौरान दलालों ने पुलिस टीम को ग्राहक समझकर हमला कर दिया और लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने हवाई फायर किये लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने दलालो का पीछा किया और कुछ दुरी पर लवारिस गाड़ी बरामद कर ली।

     

    पुलिस को गैंग के बारे मे छानबीन करने पर पता चला कि होटल उमराव हवेली पर दलालों ने अपना ठिकाना बना रखा था। पुलिस ने होटल पर दबिश देकर मैनेजर विवेक धाबाई और रिसेप्शनिस्ट सोनू कुमार बैरवा को हिरासत में ले लिया। होटल की तलाशी लेने पर अलग अलग कमरों में 7 लड़कियां को पकड़ा गया। जिन्हें देह व्यापार के लिए अलग अलग राज्यों से बुलाया गया था। इसके साथ ही एक दलाल असम निवासी सोरीफुल को भी हिरासत मे लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि एस्कॉर्ट सर्विस गैंग का सरगना कमला नेहरू नगर निवासी कमलेश शर्मा है। जिसके साथ दीपक मीणा, प्रधान गुर्जर, मुकेश चौधरी और कैलाश चंद भी शामिल हैं।

  • नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता से Gang rape, मौत

    नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता से Gang rape, मौत

    चाकसू। जयपुर के चाकसू से एक विवाहिता के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने मामले बारे एक अपने परिचित युवक समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 21 सितंबर का बताया जा रहा है। मामले में दिये गये बयान के अनुसार विवाहिता द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिये अस्पताल जाते समय विवाहिता की रास्ते में ही मौत हो गई।

    मामले बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजूराम बामनिया ने कहा कि सवाई माधोपुर निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 सितंबर को उसकी पत्नी पीहर से सवाई माधोपुर के लिए रवाना हुई थी। चाकसू के कोटखावदा के पास उसे परिचित मिला। उसने विवाहिता को नशीला पदार्थ पिला दिया और सुनसान जगह ले जाकर अन्य साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस विवाहिता द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की, जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से फरार हो गए।

  • Haryana Election Update : विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंचकूला पुलिस ने पकड़े लाखों रूपये

    Haryana Election Update : विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंचकूला पुलिस ने पकड़े लाखों रूपये

    पंचकूला : हरियाणा मे विधानसभा चुनावों को लेकर पंचकूला पुलिस ने पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ बॉर्डर पर नाकेबंदी की हुई है। पुलिस शराब और पैसों की अवैध तस्करी पर अलर्ट दिखाई दे रही है। पंचकूला पुलिस को गाठ रात्रि जीरकपुर हरियाणा बॉर्डर पर एक गाड़ी की तलाशी के दौरान 14 लाख 50 हजार का कैश बरामद हुआ था। मौके पर व्यक्ति कैश का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसलिए पुलिस ने कैश को जब्त कर लिया।

    एसएचओ सेक्टर 20 के बचु सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह वासी मोहाली से कैश मिला था। इसके इलावा गौरव कुमार जो कि हरियाणा के यमनुनागर रहता है वह किसी काम से पंचकूला आया था। उससे 60 हजार रूपये बरामद हुए है। वही आज ऋषि महिंदर वासी डेराबस्सी से 52 हजार 750 रुपये भी बरामद किए है। सेक्टर 20 की पुलिस ने 20 दिनों मे 60 लाख 71 हजार कुल कैश जब्त किया है। पंचकूला पुलिस द्वारा यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • कांग्रेस के संविधान सम्मेलन में जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    कांग्रेस के संविधान सम्मेलन में जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित कांग्रेस के संविधान सम्मेलन में जमकर लात-घूंसे चले। यह पूरी घटना की वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि यह पूरी घटना कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुआ। जहां कार्यकर्ता एक दूसरे पर बुरी तरह हमलावर थे। वीडियो में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे जैसे बड़े नेता हालात को संभालने के बजाय मंच से ही तमाशा देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह मामला काफी देर तक चलता रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आपस में भिड़ने के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।   माला पहनाने के दौरान आपस में भिड़े कार्यकर्ता बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से कार्यकर्ताओं के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को माला पहनाकर स्वागत करना शुरू किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पहले माला पहनाने की बात कही। इसे लेकर पहले बहस शुरू हुई। फिर कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए और हाथापाई शुरू हो गई।
  • Sunny Leone के नाम पर 18 करोड़ का चूना लगाने वाला मास्टरमाइंड कोर्ट से फरार

    Sunny Leone के नाम पर 18 करोड़ का चूना लगाने वाला मास्टरमाइंड कोर्ट से फरार

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में फिल्म एक्टर्स के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला फ्रॉड विराज त्रिवेदी फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि एक मामले में ठग विराज को पुलिस लखनऊ जेल से सरकारी वाहन से पेशी पर गुजरात कोर्ट ले गई थी। तभी विराज त्रिवेदी ने पुलिस को चकमा दे दिया और फरार हो गया है।

    जानकारी के अनुसार ठग ने सनी लियानी के नाम पर 18 करोड़ रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद लखनऊ में फिल्म स्टार्स को बुलाकर चैरिटी शो कराने के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिरों को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था। ये तीनों पुणे और अहमदाबाद से गिरफ्तार किए गए।

    पुलिस की मानें तो आरोपियों ने श्री सुविधा फाउंडेशन ट्रस्ट के जरिए लखनऊ के इकाना स्टेडिम में शो कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी की। हालांकि, जालसाज के फरार होने के बाद लखनऊ पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साध ली है।

  • IND vs BAN : मैदान गीला होने से तीसरे दिन का भी क्रिकेट मैच हुआ रद्द, अब इस दिन होगा

    IND vs BAN : मैदान गीला होने से तीसरे दिन का भी क्रिकेट मैच हुआ रद्द, अब इस दिन होगा

    कानपुर। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट में रविवार को मैदान गीला होने के कारण तीसरे दिन का खेल रद्द हो गया। अम्पायर और अधिकारियों ने दो बजे फिर पिच और मैदान का निरीक्षण करने के बाद मैदान गीला होने के कारण तीसरे दिन का खेल रद्द कर दिया। कानपुर में रात भर बारिश हुई थी लेकिन आज सुबह से बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई और धूप खिलने पर पिच और मैदान से कवर हटाये गये। आज कम से कम तीन निरीक्षण हुए हैं।   पहले एक या दो घंटे के लिए ग्राउंड स्टाफ मैदान को सुखाने की प्रयास किया था। मौसम विभाग के अनुसार चौथे दिन धूप खिली रखने रहेंगी। कल समय से पूर्व भी शुरु किया जा सकता है। हालांकि बारिश के कारण तीन दिन खेल बाधित और रद्द रहा। अगर कल खेल शुरु होता है तो मैच में कुछ भी हो सकता है। इससे पहले दो बार पिच और मैदान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टैंड में बहुत सारे प्रशंसक मैच के शुरू होने का इंतजार करते देखेग गये। उम्मीद की जा रही कि जल्द ही कुछ धूप दिखेगी। बता दें कि शनिवार को टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था। बारिश और खराब मौसम के कारण पहले दिन भी सिर्फ 35 ओवर फेंके जा सके थे जिसमें बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर 107 रन बनाये थे। कल रात से रुक रुक कर हो रही बारिश का क्रम आज सुबह करीब 11 बजे थम गया था हालांकि बीच बीच में हल्की बौछारों ने कवर को हटाने का मौका नहीं दिया।
  • रूहानी गायकी से महका स्मृतियों का ‘एहसास’

    रूहानी गायकी से महका स्मृतियों का ‘एहसास’

    प्रख्यात शिक्षाविद स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के जन्मदिन पर मशहूर सूफी गायक लखविंदर वडाली ने हरोली में  सजाई सुरों की महफिल
     
    ऊना/ सुशील पंडित : प्रख्यात शिक्षाविद स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के 56वें जन्मदिन पर रविवार को हरोली के कॉलेज परिसर में आयोजित ‘एहसास’ कार्यक्रम में उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन किया गया। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में, सूफी गायक लखविंदर वडाली ने अपनी रूहानी गायकी से स्मृतियों के ‘एहसास’ को सुरों से महकाया और इस अवसर को हर श्रोता के लिए एक बेजोड़ आत्मिक अनुभव में बदल दिया। कार्यक्रम में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के पति उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रो. सिम्मी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भावनाओं और संवेदनाओं से भरे जनसमूह ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के भाई डॉ. राकेश अग्निहोत्री समेत सभी परिजन, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री रैंक) आर.एस.बाली, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, सीपीएस आशीष बुटेल, विधायक विवेक शर्मा, हरदीप बावा तथा नीरज नैयर, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व सीपीएस नीरज, पूर्व विधायक अजय महाजन, हमीरपुर से विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डॉ पुष्पेंद्र वर्मा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, जिला ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कांग्रेस पार्टी नेता महेश्वर चौहान, धर्मेंद्र धामी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह समेत अन्य अधिकारियों तथा गणमान्यों व बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और प्रदेश भर से आए लोगों ने  प्रो. सिम्मी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
    शिक्षा क्षेत्र में प्रो. सिम्मी की उपलब्धियां हर बच्ची के लिए प्रेरणादायक – डॉ. आस्था
    हजारों विद्यार्थियों के जीवन को ज्ञान की लौ से किया आलोकित  
    कार्यक्रम में अपनी आदरांजलि व्यक्त करते हुए डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. सिम्मी की उपलब्धियां हर बच्ची को प्रेरणा देने वाली हैं। उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि कोई व्यक्ति जीवन में कहां पहुंचेगा, क्या मुकाम हासिल करेगा, ये जीवन की बाधाओं में आगे बढ़ते जाने का जज्बा और आपके कर्म, संघर्ष और मेहनत तय करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का जीवन एक दीपक की तरह था, जिन्होंने अनगिनत जीवनों को रोशन किया। वे एक साधारण परिवार में जन्मीं, लेकिन अपनी मेहनत, संघर्ष और आगे बढ़ने के जुनून से उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में बड़ी से बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन के बाद दुख की घडि़यों में मजबूत साथ के लिए हरोली समेत सभी हिमाचल वासियों का आभार जताया।
    एक महान शिक्षाविद और सच्ची समाजसेवी थीं प्रो. सिम्मी  
    29 सितंबर 1968 को मंडी में जन्मीं प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का नाम शिक्षा के आकाश में एक नक्षत्र की तरह चमकता रहेगा। वे 9 फरवरी 2024 को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके माता श्री चिंतपूर्णी की दिव्य ज्योति में विलीन हो गईं। लेकिन अपने छोटे से जीवन काल में उनकी अनगिनत अकादमिक उपलब्धियां अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मंचों पर भारतीय शिक्षा का प्रतिनिधित्व करती हैं। हरोली कॉलेज का नामकरण प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर करना यहां पढ़ने वाले हर विद्यार्थी के लिए ज्ञान की वृहद परंपरा से जुड़ने और असाधारण शैक्षणिक कर्तृत्व संपन्न व्यक्तित्व से जुड़ने का गौरव प्रदान करता है।
    उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र की तरह विकसित किया जा रहे प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री कॉलेज हरोली में मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के सभी विषयों के साथ साथ बीबीए और बीसीए जैसे व्यवसायिक कोर्स और ललित कलाओं में म्यूजिक समेत अन्य विधाओं में भी डिग्री कोर्सज उपलब्ध हैं। प्रो. सिम्मी का जन्म मंडी नगर का है, बचपन से ही अध्ययनशील, विलक्षण मेधा सम्पन्न सिम्मी ने वहां राजकीय कन्या विद्यालय से स्कूली पढ़ाई और वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी से ग्रेजुएशन के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमफिल और पीएचडी की। स्कूली दिनों से ही पढ़ाई में अव्वल रहने पर उन्हें स्कॉलरशिप मिलने का जो सिलसिला आरंभ हुआ वो पीएचडी पर्यंत जारी रहा।
    वे छोटी ही आयु में वर्ष 1998 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ाने लगीं । बहुआयामी प्रतिभा की धनी प्रो. सिम्मी विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय सभी जगह विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विलक्षण प्रतिभा के सशक्त हस्ताक्षर दर्ज करवाती रहीं । उनकी असाधारण अकादमिक यात्रा ने उन्हें एक आदर्श शिक्षाविद के रूप में स्थापित किया। विद्यार्थियों की चहेती, पसंदीदा टीचर, उत्कृष्ट शिक्षाविद, प्रो. सिम्मी ने अनेकों विद्यार्थियों को पीएचडी और एमफिल की रिसर्च में गाइड किया। प्रो. सिम्मी के विद्वतापूर्ण लेख और शोध पत्र न केवल शिक्षा की दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी बहुत मजबूत और गहन विचार प्रस्तुत करते हैं।
    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की प्रोफेसर के रूप में अपने ज्ञान और अनुभव से उन्होंने अनगिनत जीवनों को रोशन किया। विभाग की चेयरपर्सन रहते हुए उन्होंने न केवल अपने विषय में गहराई से योगदान दिया, बल्कि अपने विद्यार्थियों को भी एक नई दिशा दिखाने का काम किया, उन्होंने ज्ञान का ऐसा दीप जलाया, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रो. सिम्मी जी के विशद ज्ञान और अनुभव की अनुगूंज केवल विश्वविद्यालय तक या प्रदेश तक ही सीमित नहीं थी, उन्होंने यूजीसी के कितने ही सम्मेलनों में भाग लेकर और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मंचों पर अनेक बार भारतीय शिक्षा का प्रतिनिधित्व कर, भारत का नाम रोशन किया।
    पिछले साल उन्हें शिक्षा और शोध के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए वियतनाम इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड से भी अलंकृत किया गया था। उन्हें देश की नामी संस्थाओं ने अंतरराष्ट्रीय बेस्ट टीचर अवार्ड, वूमन अचीवर अवॉर्ड और नारी शक्ति अवार्ड समेत न जाने कितने अलंकरणों से नवाजा। उनकी लिखी एक पुस्तक का विमोचन उनके निधन से कुछ दिन पहले ही माननीय राज्यपाल के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ था। ये शिक्षा क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान की ही तस्दीक है कि उनकी मृत्यु के बाद भी कई विश्वविद्यालयों द्वारा उनके लिए मानद डिग्रियां प्रदान की गईं।
    वे एक ऐसी सामाजिक कार्यकर्ता थीं, जिन्होंने समाज में जागरूकता की लहर पैदा की। वे आस्था फाउंडेशन के नाम से एक एनजीओ का संचालन कर रही थीं । नशे के खिलाफ आंदोलन, सड़क सुरक्षा अभियान, सामाजिक कार्य में सहभागिता तथा हर क्षेत्र में उनकी सहभागिता समाज सेवा के कार्य में उनकी लगातार सक्रियता की बानगी रहे। धर्मपत्नी के रूप में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का संबल बनीं प्रो. सिम्मी सबके लिए स्नेह, समझदारी व सीख का भंडार थीं । इरादों की ऐसी अटल कि लगातार 5 बार विधायक के रूप में रिकॉर्ड मतों से विजयी रहे श्री अग्निहोत्री की पांचों जीत में निर्णायक भूमिका निभाने वाली प्रो. सिम्मी नंगे पांव माता चिंतपूर्णी, माता ज्वालामुखी, बगलामुखी जी, शीश नवाने घर से पैदल पहुंचतीं।
    प्रो. सिम्मी ने अपनी इकलौती बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री को जो समृद्ध संस्कार दिए, ऊंची शिक्षा दी उनका सुफल है कि वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ह्यूमन राइट्स में पीएचडी तथा हेग एकेडमी ऑफ इंटरनेशनल लॉ से उच्चतर शिक्षा प्राप्त करके अपनी मां प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की शिक्षा, ज्ञान और समाज विकास की महान परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ. आस्था प्रो. सिम्मी की तरह ही स्पष्ट सोच की एक दृढ़ व्यक्तित्व और उन्हीं की तरह मददगार हैं।
  • बस और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, एक की मौत,16 घायल

    बस और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, एक की मौत,16 घायल

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़: बिलासपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां बिहार से छत्तीसगढ़ जा रही एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बिलासपुर-रायपुर राजमार्ग पर धौराभाटा गांव के पास तड़के हुई, जब बस 50 यात्रियों को बिहार से रायपुर लेकर जा रही थी।

    भीषण टक्कर से मचा हड़कंप
    हिर्री थाना प्रभारी किशोर केवट ने बताया कि यह भीषण दुर्घटना उस वक्त हुई, जब बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक घनश्याम चौहान (35) की मौके पर ही मौत हो गई। बस के अंदर सवार 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस और राहत कार्य
    हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उनमें से दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र से एम्स बिलासपुर (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) ट्रांसफर कर दिया गया है। बाकी यात्रियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
    पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रक सड़क किनारे क्यों खड़ा था और क्या बस चालक को समय रहते ट्रक दिखाई नहीं दिया। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    सड़क सुरक्षा पर सवाल
    इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहनों के खड़े होने के तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क किनारे खड़े ट्रकों और वाहनों से होने वाले हादसे आम होते जा रहे हैं, जो यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं। पुलिस और प्रशासन को इस दिशा में कड़े कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

  • आस्था,अध्यात्म और आनंद का संगम बना माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न

    आस्था,अध्यात्म और आनंद का संगम बना माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न

    तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी रहे समापन समारोह के मुख्य अतिथि
     
    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊना जिले के अंब में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव शनिवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी रहे। उनके साथ चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार उपस्थित थे।
    बता दें, इस महोत्सव का शुभारंभ 26 सितंबर को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा मेला मैदान अंब में किया गया था। इस तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय शिल्प कला का प्रदर्शन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन के प्रयासों को खूब सराहा। महोत्सव ने स्थानीय व्यापारियों के लिए नए अवसर भी सृजित किए और क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को मजबूत किया। समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने श्री धर्माणी सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया।
    महोत्सव की सफलता पर दी बधाई
    अपने संबोधन में श्री धर्माणी ने महोत्सव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय संस्कृति को भी प्रोत्साहित किया है। उन्होंने स्थानीय विधायक सुदर्शन बबलू की ओर से क्षेत्र में दो आईटीआई खोलने की मांग पर आश्वासन दिया कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और इस पर शीघ्र विचार किया जाएगा।
    इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला तथा उपमंडल प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने श्री चिंतपूर्णी तथा जोल क्षेत्र में 2 आईटीआई खोलने की मांग की। विधायक ने महोत्सव का विरोध करने वालों को विरोध की बजाय आयोजन की सफलता का आनंद मनाने की नसीहत दी। कार्यक्रम में माता श्री चिंतपूर्णी
    मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और पुजारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब सचिन शर्मा समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।