Blog

  • रूहानी गायकी से महका स्मृतियों का ‘एहसास’

    रूहानी गायकी से महका स्मृतियों का ‘एहसास’

    प्रख्यात शिक्षाविद स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के जन्मदिन पर मशहूर सूफी गायक लखविंदर वडाली ने हरोली में  सजाई सुरों की महफिल
     
    ऊना/ सुशील पंडित : प्रख्यात शिक्षाविद स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के 56वें जन्मदिन पर रविवार को हरोली के कॉलेज परिसर में आयोजित ‘एहसास’ कार्यक्रम में उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन किया गया। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में, सूफी गायक लखविंदर वडाली ने अपनी रूहानी गायकी से स्मृतियों के ‘एहसास’ को सुरों से महकाया और इस अवसर को हर श्रोता के लिए एक बेजोड़ आत्मिक अनुभव में बदल दिया। कार्यक्रम में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के पति उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रो. सिम्मी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भावनाओं और संवेदनाओं से भरे जनसमूह ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के भाई डॉ. राकेश अग्निहोत्री समेत सभी परिजन, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री रैंक) आर.एस.बाली, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, सीपीएस आशीष बुटेल, विधायक विवेक शर्मा, हरदीप बावा तथा नीरज नैयर, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व सीपीएस नीरज, पूर्व विधायक अजय महाजन, हमीरपुर से विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डॉ पुष्पेंद्र वर्मा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, जिला ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कांग्रेस पार्टी नेता महेश्वर चौहान, धर्मेंद्र धामी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह समेत अन्य अधिकारियों तथा गणमान्यों व बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और प्रदेश भर से आए लोगों ने  प्रो. सिम्मी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
    शिक्षा क्षेत्र में प्रो. सिम्मी की उपलब्धियां हर बच्ची के लिए प्रेरणादायक – डॉ. आस्था
    हजारों विद्यार्थियों के जीवन को ज्ञान की लौ से किया आलोकित  
    कार्यक्रम में अपनी आदरांजलि व्यक्त करते हुए डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. सिम्मी की उपलब्धियां हर बच्ची को प्रेरणा देने वाली हैं। उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि कोई व्यक्ति जीवन में कहां पहुंचेगा, क्या मुकाम हासिल करेगा, ये जीवन की बाधाओं में आगे बढ़ते जाने का जज्बा और आपके कर्म, संघर्ष और मेहनत तय करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का जीवन एक दीपक की तरह था, जिन्होंने अनगिनत जीवनों को रोशन किया। वे एक साधारण परिवार में जन्मीं, लेकिन अपनी मेहनत, संघर्ष और आगे बढ़ने के जुनून से उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में बड़ी से बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन के बाद दुख की घडि़यों में मजबूत साथ के लिए हरोली समेत सभी हिमाचल वासियों का आभार जताया।
    एक महान शिक्षाविद और सच्ची समाजसेवी थीं प्रो. सिम्मी  
    29 सितंबर 1968 को मंडी में जन्मीं प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का नाम शिक्षा के आकाश में एक नक्षत्र की तरह चमकता रहेगा। वे 9 फरवरी 2024 को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके माता श्री चिंतपूर्णी की दिव्य ज्योति में विलीन हो गईं। लेकिन अपने छोटे से जीवन काल में उनकी अनगिनत अकादमिक उपलब्धियां अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मंचों पर भारतीय शिक्षा का प्रतिनिधित्व करती हैं। हरोली कॉलेज का नामकरण प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर करना यहां पढ़ने वाले हर विद्यार्थी के लिए ज्ञान की वृहद परंपरा से जुड़ने और असाधारण शैक्षणिक कर्तृत्व संपन्न व्यक्तित्व से जुड़ने का गौरव प्रदान करता है।
    उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र की तरह विकसित किया जा रहे प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री कॉलेज हरोली में मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के सभी विषयों के साथ साथ बीबीए और बीसीए जैसे व्यवसायिक कोर्स और ललित कलाओं में म्यूजिक समेत अन्य विधाओं में भी डिग्री कोर्सज उपलब्ध हैं। प्रो. सिम्मी का जन्म मंडी नगर का है, बचपन से ही अध्ययनशील, विलक्षण मेधा सम्पन्न सिम्मी ने वहां राजकीय कन्या विद्यालय से स्कूली पढ़ाई और वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी से ग्रेजुएशन के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमफिल और पीएचडी की। स्कूली दिनों से ही पढ़ाई में अव्वल रहने पर उन्हें स्कॉलरशिप मिलने का जो सिलसिला आरंभ हुआ वो पीएचडी पर्यंत जारी रहा।
    वे छोटी ही आयु में वर्ष 1998 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ाने लगीं । बहुआयामी प्रतिभा की धनी प्रो. सिम्मी विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय सभी जगह विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विलक्षण प्रतिभा के सशक्त हस्ताक्षर दर्ज करवाती रहीं । उनकी असाधारण अकादमिक यात्रा ने उन्हें एक आदर्श शिक्षाविद के रूप में स्थापित किया। विद्यार्थियों की चहेती, पसंदीदा टीचर, उत्कृष्ट शिक्षाविद, प्रो. सिम्मी ने अनेकों विद्यार्थियों को पीएचडी और एमफिल की रिसर्च में गाइड किया। प्रो. सिम्मी के विद्वतापूर्ण लेख और शोध पत्र न केवल शिक्षा की दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी बहुत मजबूत और गहन विचार प्रस्तुत करते हैं।
    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की प्रोफेसर के रूप में अपने ज्ञान और अनुभव से उन्होंने अनगिनत जीवनों को रोशन किया। विभाग की चेयरपर्सन रहते हुए उन्होंने न केवल अपने विषय में गहराई से योगदान दिया, बल्कि अपने विद्यार्थियों को भी एक नई दिशा दिखाने का काम किया, उन्होंने ज्ञान का ऐसा दीप जलाया, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रो. सिम्मी जी के विशद ज्ञान और अनुभव की अनुगूंज केवल विश्वविद्यालय तक या प्रदेश तक ही सीमित नहीं थी, उन्होंने यूजीसी के कितने ही सम्मेलनों में भाग लेकर और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मंचों पर अनेक बार भारतीय शिक्षा का प्रतिनिधित्व कर, भारत का नाम रोशन किया।
    पिछले साल उन्हें शिक्षा और शोध के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए वियतनाम इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड से भी अलंकृत किया गया था। उन्हें देश की नामी संस्थाओं ने अंतरराष्ट्रीय बेस्ट टीचर अवार्ड, वूमन अचीवर अवॉर्ड और नारी शक्ति अवार्ड समेत न जाने कितने अलंकरणों से नवाजा। उनकी लिखी एक पुस्तक का विमोचन उनके निधन से कुछ दिन पहले ही माननीय राज्यपाल के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ था। ये शिक्षा क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान की ही तस्दीक है कि उनकी मृत्यु के बाद भी कई विश्वविद्यालयों द्वारा उनके लिए मानद डिग्रियां प्रदान की गईं।
    वे एक ऐसी सामाजिक कार्यकर्ता थीं, जिन्होंने समाज में जागरूकता की लहर पैदा की। वे आस्था फाउंडेशन के नाम से एक एनजीओ का संचालन कर रही थीं । नशे के खिलाफ आंदोलन, सड़क सुरक्षा अभियान, सामाजिक कार्य में सहभागिता तथा हर क्षेत्र में उनकी सहभागिता समाज सेवा के कार्य में उनकी लगातार सक्रियता की बानगी रहे। धर्मपत्नी के रूप में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का संबल बनीं प्रो. सिम्मी सबके लिए स्नेह, समझदारी व सीख का भंडार थीं । इरादों की ऐसी अटल कि लगातार 5 बार विधायक के रूप में रिकॉर्ड मतों से विजयी रहे श्री अग्निहोत्री की पांचों जीत में निर्णायक भूमिका निभाने वाली प्रो. सिम्मी नंगे पांव माता चिंतपूर्णी, माता ज्वालामुखी, बगलामुखी जी, शीश नवाने घर से पैदल पहुंचतीं।
    प्रो. सिम्मी ने अपनी इकलौती बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री को जो समृद्ध संस्कार दिए, ऊंची शिक्षा दी उनका सुफल है कि वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ह्यूमन राइट्स में पीएचडी तथा हेग एकेडमी ऑफ इंटरनेशनल लॉ से उच्चतर शिक्षा प्राप्त करके अपनी मां प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की शिक्षा, ज्ञान और समाज विकास की महान परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ. आस्था प्रो. सिम्मी की तरह ही स्पष्ट सोच की एक दृढ़ व्यक्तित्व और उन्हीं की तरह मददगार हैं।
  • बस और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, एक की मौत,16 घायल

    बस और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, एक की मौत,16 घायल

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़: बिलासपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां बिहार से छत्तीसगढ़ जा रही एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बिलासपुर-रायपुर राजमार्ग पर धौराभाटा गांव के पास तड़के हुई, जब बस 50 यात्रियों को बिहार से रायपुर लेकर जा रही थी।

    भीषण टक्कर से मचा हड़कंप
    हिर्री थाना प्रभारी किशोर केवट ने बताया कि यह भीषण दुर्घटना उस वक्त हुई, जब बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक घनश्याम चौहान (35) की मौके पर ही मौत हो गई। बस के अंदर सवार 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस और राहत कार्य
    हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उनमें से दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र से एम्स बिलासपुर (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) ट्रांसफर कर दिया गया है। बाकी यात्रियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
    पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रक सड़क किनारे क्यों खड़ा था और क्या बस चालक को समय रहते ट्रक दिखाई नहीं दिया। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    सड़क सुरक्षा पर सवाल
    इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहनों के खड़े होने के तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क किनारे खड़े ट्रकों और वाहनों से होने वाले हादसे आम होते जा रहे हैं, जो यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं। पुलिस और प्रशासन को इस दिशा में कड़े कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

  • आस्था,अध्यात्म और आनंद का संगम बना माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न

    आस्था,अध्यात्म और आनंद का संगम बना माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न

    तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी रहे समापन समारोह के मुख्य अतिथि
     
    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊना जिले के अंब में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव शनिवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी रहे। उनके साथ चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार उपस्थित थे।
    बता दें, इस महोत्सव का शुभारंभ 26 सितंबर को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा मेला मैदान अंब में किया गया था। इस तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय शिल्प कला का प्रदर्शन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन के प्रयासों को खूब सराहा। महोत्सव ने स्थानीय व्यापारियों के लिए नए अवसर भी सृजित किए और क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को मजबूत किया। समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने श्री धर्माणी सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया।
    महोत्सव की सफलता पर दी बधाई
    अपने संबोधन में श्री धर्माणी ने महोत्सव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय संस्कृति को भी प्रोत्साहित किया है। उन्होंने स्थानीय विधायक सुदर्शन बबलू की ओर से क्षेत्र में दो आईटीआई खोलने की मांग पर आश्वासन दिया कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और इस पर शीघ्र विचार किया जाएगा।
    इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला तथा उपमंडल प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने श्री चिंतपूर्णी तथा जोल क्षेत्र में 2 आईटीआई खोलने की मांग की। विधायक ने महोत्सव का विरोध करने वालों को विरोध की बजाय आयोजन की सफलता का आनंद मनाने की नसीहत दी। कार्यक्रम में माता श्री चिंतपूर्णी
    मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और पुजारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब सचिन शर्मा समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
  • Punjab News : रिश्ता हुआ शर्मसार, 9 साल की बेटी का पिता ने गला घोंटा

    Punjab News : रिश्ता हुआ शर्मसार, 9 साल की बेटी का पिता ने गला घोंटा

    संगरूर। पंजाब के संगरूर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां, एक पिता ने अपनी 9 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपी बच्ची का सौतेला पिता बताया जा रहा है। लड़की की मां और नाना-नानी का आरोप है कि आरोपी लड़की को पसंद नहीं करता था जिसकी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। नानी सुनीता ने बताया कि उनकी बेटी की आरोपी संदीप गोयल से दूसरी शादी हुई थी। पहली शादी से बेटी की एक बेटी थी जिसका नाम मानवी था।

    मामले बारे जानकारी देते हुए बच्ची की मां नेहा ने बताया 28 सितंबर को उनकी बेटी आरोपी पिता के साथ स्केटिंग के लिए गई थी। देर रात को जब वह वापस लौटे तो देखा कि बच्ची बेसुध पड़ी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लड़की की मां के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

  • Punjab News : इस इलाके मे हुआ Blast, मची अफरा तफरी, देखे वीडियो

    Punjab News : इस इलाके मे हुआ Blast, मची अफरा तफरी, देखे वीडियो

    अमृतसर : गुरु नगरी मे बटाला रोड कुल्लू मिल स्ट्रीट में स्थित एक दवा फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने का मामला सामने आया है। धमाके के बाद इलाके मे अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि गली में आसपास के कई घरों के शीशे टूट गए और करीब तीन लोग घायल हो गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना बड़ा था कि फैक्ट्री के सामने एक घर में मौजूद लोगो को फैक्ट्री के अंदर से कांच निकलकर पर लग गया। जिससे लोग घायल हो गए। उधर, फैक्ट्री मालिक का कहना है कि इस हादसे मे किसी की और तीनों लोगो को मामूली चोटें आई हैं। लेकिन ये धमाका फैक्ट्री के अंदर मशीन फटने से हुआ है। जिससे फैक्ट्री के अंदर काफी नुकसान हुआ है।

    इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बटाला रोड स्थित कुल्लू मिल वाली गली में धमाका होने की खबर मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि मशीन में धमाका हुआ था। इस विस्फोट में लोग घायल भी हुए है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

  • मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

    मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

    जसरोटा/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के जसरोटा क्षेत्र में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत खराब हो गई। चिकित्सा सहायता प्राप्त करने के बाद खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता से हटने से पहले वह “मरने वाले नहीं हैं”। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद खरगे की हालत अब स्थिर है।

    खरगे कठुआ में आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान में शहीद हुए हेड कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दे रहे थे। इस घटना में दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और एक आतंकवादी मारा गया है।

    कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर ने बताया, वह जसरोटा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्हें बेचैनी महसूस हुई और चक्कर आने लगा। उनके सहयोगियों ने उन्हें कुर्सी पर बैठाने में मदद की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की हालत स्थिर है।

    रैली स्थल पर चिकित्सा सहायता मिलने के बाद खरगे ने कहा, “मैं 83 साल का हूं। मैं इतनी जल्दी नहीं मरने वाला हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक प्रधानमंत्री मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते…। उन्होंने कहा, “मैं बात करना चाहता था। लेकिन चक्कर आने के कारण मैं बैठ गया। कृपया मुझे माफ करें। बाद में कांग्रेस पार्टी से हुए पूर्व प्रधानमंत्रियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए खरगे ने कहा, “बांग्लादेश को किसने आजाद कराया? इंदिरा गांधी ने ऐसा किया। जय जवान जय किसान का नारा हमने दिया था। पाकिस्तान को हमने हराया। लाल बहादुर शास्त्री ने उसे हराया। यह कांग्रेस है। खरगे विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते एक रैली को संबोधित करने जसरोटा पहुंचे थे। उनका उधमपुर जिले के रामनगर में एक और सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

    जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के उपाध्यक्ष रवींद्र शर्मा ने कहा कि खरगे को चक्कर आया और उन्हें एक कमरे में ले जाया गया, जहां जांच के लिए डॉक्टरों को बुलाया गया। डाक्टर सलाह देंगे कि वह दूसरी रैली में भाग ले सकते हैं या नहीं।

  • Constable ने जहरीला पदार्थ निगलकर की खुदकुशी, जाने वजह

    Constable ने जहरीला पदार्थ निगलकर की खुदकुशी, जाने वजह

    नई दिल्ली : दुर्ग में एक पुलिसकर्मी ने शनिवार रात खुदकुशी कर ली। पुलिस लाइन स्थित अपने घर में उसने जहराली पदार्थ निगल लिया। मृतक की पहचान अभिषेक राय (28) निवासी कातुलबोर्ड के तौर पर हुई है। मृतक की मां ने बड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि वह अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान था। RI उसकी आमद नहीं ले रहे थे। जानकारी के मुताबिक कॉन्स्टेबल अभिषेक राय 4 दिन से वह ड्यूटी भी नहीं जा रहा था।

    मां का आरोप है कि, मेरा बेटा कुछ दिन से डिप्रेशन में था। उसे रिचा के पास ड्यूटी करने कहा जा रहा था। बेटे ने कहा था कि मैं लेडिस के पास नहीं जाऊंगा। मेरी भिलाई-3 में पोस्टिंग हुई है वहीं काम करुंगा। अभिषेक के पिता संजय राय भी छत्तीसगढ़ पुलिस में थे। 2012 में नारायणपुर में ड्यूटी के दौरान बम डिफ्यूज करते वक्त ब्लास्ट में उनकी जान चली गई थी।

    इसके बाद उनकी जगह अभिषेक को 2 साल पहले ड्राइवर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। मां ने कहा कि शहीद परिवार की होने के नाते मैं SP ऑफिस गई वहां विनती की। मृतक की मां नेकहा कि डॉक्टर ने बेटे को गाड़ी चलाने से मना किया है उसे पुलिस लाइन में ड्यूटी करने दीजिए तो मुझे चली जाओ कहकर केबिन से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और जांच में जुटी है।

  • Punjab News : एक क्विंटल चूरा पोस्त और ट्रक सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : एक क्विंटल चूरा पोस्त और ट्रक सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब,(बठिंडा): पुलिस ने चूरापोस्त सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सारज खान पुत्र लीला खान निवासी धनौला, रणजीत सिहं उर्फ निक्का पुत्र महिंदर सिंह के निवासी धनौला तौर पर हुई है। पुलिस स्टेशन के SHO ने बताया कि हमारी पुलिस पार्टी पतराला गुरुद्वारा साहिब के पास गश्त कर रही थी।

    इसी दौरान एक ट्रक को एक संदिग्ध के रूप में रोका गया। ट्रक में रेत भरी हुई थी और रेत के नीचे पोस्त की 5 गांठें छिपाई गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह नशे की खेप राजस्थान से लेकर आए थे और इन्हें पंजाब के अलग-अलग गांवों में सप्लाई करना था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: NRI लड़की से लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI लड़की से लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर। रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए अटारी बॉर्डर जा रही इजराइल लड़की के साथ लूटपाट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर अमृतसर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए ऑटो में बैठकर अटारी बॉर्डर जा रही थी। इसी दौरान इजराइल की एक लड़की को तीन युवकों ने उसके साथ लूटपाट कर लिया था। लुटेरों ने लड़की का पर्स ले फरार हो गये थे। जिसके बाद लड़की ऑटो से गिर गई और उसे मामूली चोटें भी आईं थीं।

    इस मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पर्स में करीब तीन हजार की नकदी व जरूरी कागजात पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक नाबालिग युवक है और इन लुटेरों के पास से एनआरआई लड़की के पासपोर्ट भी बरामद नहीं बरामद हुए हैं जिसके चलते पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दूतावास को लिखित तौर पर भेज दिया है। एनआरआई लड़की को मौके पर ही पासपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा।

    अमृतसर पुलिस का किया शुक्रिया
    इधर, इजराइल की एनआरआई लड़की ने अमृतसर पुलिस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि अमृतसर पुलिस ने लुटेरों को काबू किया। जिसके बाद मेरी मदद की, जिसके लिए वह अमृतसर पुलिस की दिल से आभारी हैं।

  • BJP नेता के बेटे ने की आत्महत्या

    BJP नेता के बेटे ने की आत्महत्या

    अलवर, राजस्थान: अलवर जिले में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सैनी के 22 वर्षीय बेटे गौरव सैनी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

    घटना अरावली विहार थाना क्षेत्र के सोनवा डूंगरी इलाके में हुई। स्थानीय पुलिस अधिकारी, सब-इंस्पेक्टर रामस्वरूप ने बताया कि उन्हें सुबह इस हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत जिला अस्पताल पहुंची, जहां मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

    गौरव सैनी, भाजपा के केशव नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सैनी के पुत्र थे। गौरव बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और छुट्टियों में घर आया हुआ था। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। उनके साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता भी अस्पताल में मौजूद रहे। वहीं, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस हादसे के चलते अलवर में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी।

    पुलिस ने मृतक गौरव सैनी के दोस्तों और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है और उसके मोबाइल फोन को जब्त कर जांच की जा रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि इस घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

    इस हृदयविदारक घटना ने अलवर में शोक की लहर दौड़ा दी है। गौरव के आकस्मिक निधन ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना के बाद भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।