प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि खाई की गहराई अधिक होने और रास्ता बेहद कठिन होने के कारण वाहन तक पहुंचना भी चुनौती बना हुआ है। एसडीआरएफ की टीम रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई है। फिलहाल कार सवारों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि वाहन कई फीट गहरी खाई में गिरा है, जहां घनी झाड़ियां और दुर्गम भू-भाग होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।
Blog
-

Car सवार 4 लोग कई फीट गहरी खाई में गिरे, Rescue जारी, देखें वीडियो
मसूरीः पहाड़ों की रानी मसूरी से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। खाई की गहराई अधिक होने और रास्ता बेहद कठिन होने के कारण अभी तक वाहन तक पहुंचना भी चुनौती बना हुआ है। -

चंडीगढ़ में ओला, उबर और ऑटो चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे, लोग परेशान, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में ओला, उबर और ऑटो चालकों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरने पर बैठ गए है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के कार्यक्रम के बाहर धरना दे रहे थे, जिसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाना सेक्टर में रख लिया है।
आपको बता दे कम किराये, एग्रीगेटर कंपनियों के भारी कमीशन और अवैध व्हाइट प्लेट गाड़ियों के संचालन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के चलते रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ड्राइवरों यूनियन के प्रधान अमन अमनदीप सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के बीच मौजूदा किराया दरों पर काम करना अब संभव नहीं है। प्रदर्शनकारी ड्राइवरों ने घोषणा की है कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कैब ड्राइवरों की मुख्य मांग किराया दरों में बढ़ोतरी है। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा तय की गई 25 रुपए प्रति किलोमीटर की दर वर्तमान परिस्थितियों में पर्याप्त नहीं है।
ड्राइवर संगठन इसे बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलोमीटर करने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि सीएनजी, पेट्रोल, डीजल, बीमा और वाहन रखरखाव की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि किराया दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया।निजी वाहनों का व्यावसायिक टैक्सी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे लाइसेंसधारी टैक्सी चालकों की आय पर असर पड़ रहा है। ड्राइवरों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और एग्रीगेटर पॉलिसी को पूरी तरह लागू किया जाए। हड़ताल के कारण रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पतालों और आईटी पार्क जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग अब सीटीयू बसों और ऑटो रिक्शा में सफ़र करना पड़ रहा है।
-

Punjab News: सैर कर रही महिला से सोने की Chain छपटने वाले गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोहालीः कुछ दिन पहले मोहाली के ऐरो सिटी में 2 मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गली में बच्चे के साथ सैर कर रही महिला की चेन छीन ली थी और मौके से फरार हो गए थे। वहीं इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था जिसमें लुटेरा बड़ी बेरहमी से चेन छीनकर फरार हो जाता है। वहीं मामले को लेकर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को रेहड़ी पर डालकर लेजा रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग भी पुलिस की कार्रवाई की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
जानकारी मुताबिक, न्यू चंडीगढ़ के इको सिटी-1 इलाके में अपने 6 महीने के मासूम बच्चे को पालने में लेकर महिला टहल रही थी। इसी दौरान अचानक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचे। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, एक बदमाश ने उसके गले से करीब तीन लाख रुपये कीमत की सोने की चेन झपट ली। चेन में डायमंड का महंगा लॉकेट भी लगा हुआ था। महिला ने विरोध करते हुए जोर-जोर से चीखना शुरू किया, लेकिन बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जब लुटेरों को पकड़ा जा रहा था वह भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एक आरोपी गिर गया और उसके पैर पर गंभीर चोट आ गई। घायल को अस्पताल में इलाज के बाद रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।
जिले में स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डीएसपी खरड़-2 (मुल्लानपुर) हरकीरत सिंह तथा इंस्पेक्टर अमनदीप तैयर, प्रभारी थाना मुल्लानपुर गरीबदास के नेतृत्व में थाना मुल्लानपुर गरीबदास और मोहाली ऑपरेशन सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ लांबा उर्फ बाबू पुत्र बेहरो लाल निवासी गणेश विहार, गुलाबगढ़ रोड, डेराबस्सी तथा रुस्तम पुत्र असिन निवासी पलसोरा, थाना सेक्टर-55, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि 16 मई 2026 को दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर न्यू चंडीगढ़ के इको सिटी इलाके में पहुंचे थे। वहां उन्होंने नताशा कोंडल, पत्नी कोराई मुरली, निवासी इको सिटी सेक्टर-06A, न्यू चंडीगढ़ के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए थे।
-

Jalandhar News: दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
जालंधर, ENS: सुच्ची पिंड दर्दनाक हादसा होने की घटना सामने आई है। दरअसल, खेत में काम करते समय ट्रैक्टर के अचानक बेकाबू होकर पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर के नीचे आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलजार सिंह उर्फ पप्पू निवासी लम्मा पिंड के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गुलजार सिंह अपने खेत में ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहे थे।
इसी दौरान किसी कारणवश ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक बेकाबू होकर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया।घटना का पता चलते ही आसपास के किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर के नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गुलजार सिंह की अचानक हुई मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-

Punjab News: गरमाई राजनीति, Congress शुरू करेंगी एकजुटता अभियान, 117 सीटों पर चलेंगी बस
चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरमा गई है। दरअसल, कांग्रेस ने चुनावों को लेकर नया प्लान तैयार किया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी संगठन में एकजुटता का संदेश देने और गुटबाजी पर लगाम लगाने के लिए राज्यव्यापी बस यात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्तावित यात्रा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेगी और इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों को एक मंच पर लाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और वे स्वयं यात्रा को हरी झंडी दिखा सकते हैं। यह फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा पंजाब में पार्टी की स्थिति को लेकर किए गए हालिया संगठनात्मक आंकलन के बाद लिया गया है।
हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व और पंजाब के नेताओं के बीच हुई बैठकों में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था। राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल भी कई बार नेताओं को सार्वजनिक विवादों से बचने की नसीहत दे चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश इकाई के नेताओं ने हाईकमान से ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की थी, जिससे संगठन की एकता का स्पष्ट संदेश जाए और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े। प्रस्तावित योजना के तहत बस यात्रा प्रतिदिन 3 से 4 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।
इस दौरान कांग्रेस नेता स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे तथा जमीनी स्तर पर जनता की राय और समस्याओं का फीडबैक भी जुटाएंगे। पार्टी को उम्मीद है कि यह अभियान आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने में भी सहायक साबित होगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस पहल से कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच कांग्रेस की एकजुट छवि पेश करने में मदद मिलेगी। सूत्रों के अनुसार समीक्षा में सामने आया कि प्रदेश कांग्रेस की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक आंतरिक गुटबाजी है। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि नेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत किया जाए। पिछले कुछ वर्षों में पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं के बीच सार्वजनिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले हैं, जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हुई।
-

Punjab भर में स्थगित हो सकती है PUNBUS-PRTC कर्मियों की हड़ताल, आई बड़ी खबर
जालंधर, ENS: पंजाब में सरकारी बसों को लेकर पनबस और पीआरटीसी बस के कच्चे कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान किया हुआ है। बीते दिन ही पनबस कर्मियों द्वारा बसों को डिपू में बुलाकर हड़ताल का ऐलान कर दिया गया था। वहीं आज पनबस और पीआरटीसी बस कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान किया हुआ। उनका कहना है कि दोपहर 12 बजे हड़ताल की जाएगी।
दूसरी ओर, पनबस और पीआरटीसी कर्मियों की हड़ताल को लेकर नई खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पनबस और पीआरटीसी बस यूनियन के नेताओं को दोपहर 1:00 बजे स्टेट सेक्टरी ने मीटिंग के लिए चंडीगढ़ स्थित सीक्रेटरीएट में बुलाया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि आज मीटिंग में सहमति बन सकती है और हड़ताल को स्थगित करने का ऐलान किया जा सकता है।
बता दें कि अगर कर्मचारियों की हड़ताल होती तो पंजाब भर में 1000 से अधिक बस रूट प्रभावित हो सकती थी, लेकिन अब एक बार फिर से हड़ताल स्थगित हो सकती है। दरअसल, इससे पहले भी कई बार बस कर्मियों द्वारा हड़ताल स्थगित की जा चुकी है। पंजाब में इस समय केवल रेगुलर कर्मचारी ही बस संचालन का काम संभाल रहे हैं, लेकिन इससे परिवहन व्यवस्था सामान्य रूप से चल पाना मुश्किल हो रहा है।
-

High Court में खुलासाः Kotak Mahindra Bank की 109 शाखाएं सील होने पर 14 लाख ग्राहक परेशान
नगर निगम के खाते पर लगाई रोक
पंचकूलाः नगर निगम बैंक घोटाले 150 करोड़ रुपए मामले में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, कोटक महिंद्रा बैंक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दावा किया है कि हरियाणा पुलिस ने मार्च महीने में राज्यभर में उसकी 109 शाखाओं को सील कर दिया था। बैंक का कहना है कि पंचकूला नगर निगम के खाते में 127.27 करोड़ रुपए जमा कराने के बाद ही इन शाखाओं को डी-सील किया गया। मामला पंचकूला नगर निगम की एफडी में कथित 150 करोड़ रुपए की हेराफेरी से जुड़ा है। इस घोटाले में कोटक महिंद्रा बैंक की सेक्टर-11 शाखा के तत्कालीन प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह को मास्टरमाइंड माना जा रहा है। मामले की जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) कर रही है। बैंक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जनक द्वारकादास ने हाईकोर्ट में बताया कि 18 मार्च को नगर निगम से एफडी भुगतान संबंधी पहला पत्र मिलने के बाद बैंक ने पंचकूला पुलिस को शिकायत दी थी। बैंक का आरोप है कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई, बल्कि 30 मार्च को हरियाणा में उसकी 109 शाखाओं को सील कर दिया गया, जिससे बैंकिंग कामकाज ठप हो गया। बैंक के अनुसार, हरियाणा में उसके करीब 14 लाख ग्राहक हैं और कुल जमा राशि 24 हजार करोड़ रुपए है। शाखाएं सील होने से ग्राहकों और बैंक दोनों को भारी नुकसान हुआ। बैंक ने कोर्ट में कहा कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद समाधान निकला। बैंक ने नगर निगम के खाते में 127.27 करोड़ रुपए जमा कराए, जिसके बाद शाखाओं की सील हटाई गई। हालांकि बैंक का कहना है कि यह राशि केवल लंबित मिलान प्रक्रिया पूरी होने तक अस्थायी रूप से जमा कराई गई थी। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति आरिफ एस डॉक्टर की पीठ ने पाया कि नगर निगम जिन टीडीए के आधार पर दावा कर रहा है, वे बैंक के रिकॉर्ड में उपलब्ध टीडीए से अलग दिखाई देते हैं। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए नगर निगम को खाते में जमा राशि के उपयोग या हस्तांतरण से रोक दिया और बैंक को अंतरिम राहत प्रदान की। -

Punjab News: रंजिश को लेकर बुजुर्ग की पिटाई, मामला दर्ज, देखें वीडियो
अमृतसरः शहर के थाना डी डिवीजन के तहत एक बुजुर्ग की पिटाई के वायरल वीडियो का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने वीडियो के आधार पर कई लोगों पर कार्रवाई की है। मामले की जानकारी देते थाने के चीफ ऑफिसर इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बुजुर्ग अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा हुआ दिख रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
वीडियो की गंभीरता को देखते पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच में बुजुर्ग की पहचान सुभाष कुमार के रूप में हुई, जिसे थाने बुलाकर उसका बयान दर्ज किया और पूरे मामले की जानकारी ली गई। पुलिस जांच में पता चला कि सुभाष कुमार के पड़ोस में रहने वाले चार लोगों ने उसकी पिटाई की थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है और दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते यह घटना हुई।
इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान और मौजूद सबूतों के आधार पर मामले की पुष्टि हो गई है। इसके बाद चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -

Punjab News: छोटी बहन ने ससुरालियों के साथ मिलकर गर्भवती बहन को पीटा, हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर के नीची मंगली इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, 4 महीने पहले जिस घर में शहनाइयां बजी थीं, वहां अब चीख-पुकार मच गई है। सगी छोटी बहन शांति ने अपने ससुराल वालों और कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी ही 1 महीने की गर्भवती बड़ी बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस खौफनाक मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर की रहने वाली इस युवती की शादी 4 महीने पहले विकास नाम के युवक से हुई थी। विकास नट बोल्ट बनाने वाली कंपनी में मजदूरी करता है और सामान लोड करने का काम करता है। शादी के बाद दोनों नीची मंगली इलाके में फैक्ट्री में ही कमरा लेकर रह रहे थे। परसों ही पीड़िता अपने मायके से वापस लौटी थी। घटना के वक्त वह अपने कमरे में बैठकर शांति से खाना खा रही थी तभी अचानक उसकी छोटी बहन शांति, जीजा शेखर, धर्मिंदर और शांति के ससुराल वाले वहां आ पहुंचे। उन्होंने गेट खोला और बिना कुछ सोचे-समझे गर्भवती बहन पर टूट पड़े। इस पूरी रंजिश के पीछे पुरानी बातें और शादी का विवाद सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार पीड़िता की मां ने अपनी मर्जी से अपनी बड़ी बेटी की शादी विकास से करवा दी थी, जो लड़की की बहन और कुछ रिश्तेदारों को मंजूर नहीं था। बताया जा रहा है कि छोटी बहन शांति और अन्य रिश्तेदार बड़ी बहन की शादी धर्मिंदर नाम के शख्स से करवाना चाहते थे। (जो पहले ही तलाक शुदा था ) और शांति का मामा लगता था। अपनी मर्जी की जगह विकास से शादी हो जाने के कारण, शादी के पहले दिन से ही परिवार में क्लेश चल रहा था और धमकीं देते थे की लुधियाना आय तो मार देगें। इस हमले में छोटी बहन शांति ने अपनी बड़ी गर्भवती बहन को बेरहमी से पीटा। 1 महीने की प्रेग्नेंसी होने के बावजूद हमलावरों को जरा भी तरस नहीं आया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी गुंडागर्दी का वीडियो बना लिया, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस कदर घर में घुसकर कोहराम मचाया गया है। इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने बाद में फोन करके पति विकास को सीधी धमकी दी है विकास, अब तेरे को मारना है । हालांकि महिला जेरे इलाज है मेडिकल करवा लिया है और पुलिस को शिकायत दी गई हैं।

सब्जी मंडी में फड़ी लगाने को लेकर हुआ विवाद, सरेआम डंडों से पीटा, देखें वीडियो
मारपीट का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान बलटाना निवासी रवि शंकर के रूप में हुई है। रवि शंकर वही व्यक्ति है, जिसकी शिकायत पर करीब 2 माह पहले चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल सुनील यादव उर्फ सुनील राव को सीबीआई ने 6 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। रवि शंकर ने बताया कि सेक्टर-26 सब्जी मंडी की पार्किंग में 29 वेंडरों को फड़ी लगाने के लिए स्टे मिली हुई है। आरोप है कि लकी नाम का एक व्यक्ति वहां फड़ी लगाने वालों से पैसे मांगता है। मंगलवार को जब वह अपनी फड़ी लगाने पहुंचा तो आरोपी ने उससे पैसे मांगे। मना करने पर आरोपी ने हाथ में पकड़े डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी।