Blog

  • 100 रुपये से कम वाले रिचार्ज, 28 दिन की बैधता के साथ मिलते हैं कई फायदे

    100 रुपये से कम वाले रिचार्ज, 28 दिन की बैधता के साथ मिलते हैं कई फायदे

    टैक न्यूज़ : सभी टैलीकाम कंपनीयां आपने ग्राहकों को आक्रषित करने के लिए नये-नये प्लान ला रहीं हैं।   आज हम आपको एक ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा मिलता है। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio अपने जियोफोन यूजर्स के लिए खास इस प्लान की पेशकश करती है। यहां हम आपको जियो के 91 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

    Jio का 91 वाला प्रीपेड प्लान 

    Jio के 91 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। डाटा की बात करें तो इस प्लान में डेली 100MB डाटा दिया जाता है, जिसके साथ अलग से 200MB डाटा भी मिलता है। कुल मिलाकर यह डाटा 3GB बैठता है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 50SMS मिलता है। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Jio Apps का मुफ्त एक्सेस मिलता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। लेकिन यह प्लान सिर्फ JioPhones के लिए ही है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।

    Vodafone Idea का 99 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 200MB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम दिया जाता है। लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड चार्ज लगता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है।

    Airtel का 98 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    Airtel के 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 5GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में मौजूदा प्लान के जितनी वैधता मिलती है। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में 30 दिनों के लिए Wynk Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है।

  • जालंधरः1 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः1 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः महानगर में पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के आदेश पर क्राइम की वारदातों के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत पुलिस ने हेरोइन सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जरकिरनजीत सिंह तेजा और एसीपी परमजीत सिंह की निगरानी में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अशोक कुमार ने 2 नशा तस्करों को स्विफ्ट डिजायर कार नंबर पीबी-02-बीई-9163 सहित काबू करके 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

    अशोक कुमार ने बताया कि तिथि 10-2-2023 को वह पुलिस टीम के साथ गश्त दौरान उन्होंने शकी व्यक्तियों के संबंध में लद्देवाली यूनिवर्सिटी से जंडू सिंघा रोड़ पर मौजूद थे। इस दौरान पेट्रोल पंप रोड़ से सूची पिंड की ओर आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार पीबी-02-बीई-9163 शक के आधार पर रोका। कार में सवार तरसेम सिंह मल्ली उर्फ सोमा पुत्र सुखराज सिंह निवासी सुहरा, लोपोके अमृतसर और हरपाल सिंह उर्फ भालू पुत्र कशमीर सिंह निवासी मादोके, लोपोके अमृतसर से तालाशी दौरान 1 किलों 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 49 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना रामामंडी में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधरः इस गांव में चली ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधरः इस गांव में चली ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर/वरुणः महानगर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया। आए दिन हमलावारों द्वारा गोलियां चलाने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ऐसा ही एक मामला आदमपुर के अधीन आते पंडोरी निझरां गांव से सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते हमलावारों ने घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। यह घटना सुबह 3 बजे की है। जब परिवार वालें घर में सोए हुए थे। गनीमत यह रही कि किसी को इस घटना दौरान कोई गोली नहीं लगी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए नवशरण कौर निवासी पंडोरी निझरां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह घर में अकेली रहती है।

    रात में वह अपने घर में सोई हुई थी और उसके घर में काम करने वाला राज कुमार बाहर अपनी पत्ती और दोनों लड़कों के साथ घर में सो रहा था। इस दौरान तड़के करीब 3 बजे कुछ लोग घर के बाहर का गेट फांद कर उसे जान से मारने की नीयत से उसके घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। शिकायत में महिला ने आगे बताया कि राज कुमार गोलियों की आवाज सुनकर उठ गया और उसने जैसे ही घर लाइट जगाई तो उक्त हमलावार गाली-गलोज करते हुए कार में बैठकर भाग गए। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उनका जमीनी झगड़ा अनूप सिंह उर्फ नूपी निवासी पंडरी निझरां  और हरविंदर सिंह उर्फ ​​पप्पू पुत्र शिव सिंह निवासी गढ़ी बख्शा के साथ अदालत में झगड़ा चल रहा है।

    पुरानी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई हैं। इनसे उसकी जान को खतरा है। महिला का कहना है कि उसने पहले भी लिखित शिकायत पुलिस को दी हुई है। वहीं घटना संबंधी जानकारी देते हुए आदमपुर थाना के प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही रात साढ़े तीन बजे के करीब एएसआई भूपिंदरपाल सिंह सहित पुलिस पार्टी घटना स्थल पर पहुंची और आरोपियों द्वारा चलाई गई गोलियों के खोल व अन्य गोली सिक्का बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी को मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंचे और गहराई के साथ घटना की जांच की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से 32 बोर पिस्टल के 8 खाली खोल बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • हिमाचल में इन जगहों पर भारी बर्फबारी, 200 से ज्यादा सड़कें बंद

    हिमाचल में इन जगहों पर भारी बर्फबारी, 200 से ज्यादा सड़कें बंद

    शिमला : हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में भारी बर्फबारी हुई है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिलों में बर्फबारी से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। प्रदेश में बर्फबारी से 3 राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 200 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

    मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले तीन दिन पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख समेत कई कई पहाड़ी इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है। जबकि दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हरियाणा के मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रह सकता है।

  • जालंधरः किसानों ने आप विधायक शीतल अंगुराल के घर के बाहर लगाया धरना, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    जालंधरः किसानों ने आप विधायक शीतल अंगुराल के घर के बाहर लगाया धरना, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः लतीफपुरा में प्रशासन द्वारा घरों पर की गई कार्रवाई को भले ही काफी समय बीत गया है, लेकिन लतीफपुरा निवासियों सहित किसान जत्थेबंदियां मोर्चा लगाकर अभी तक बैठी हुई है। वहीं आज इस मामले को लेकर किसानों और लतीफपुरा निवासियों ने वेस्ट हलके से आप विधायक शीतल अंगुराल के घर बाहर धरना लगाने पहुंच गए है। इस दौरान किसान कई दिनों का राशन और टेंट साथ लेकर पहुंचे है।

    किसानों ने बस्ती दानिशमंदा में पक्का मोर्चा लगाने का फैंसला किया है। किसानों ने आप विधायक के हलके में ट्रैक्टर ट्रालिया भरकर भारी मात्रा में पहुंच गए। वहीं इस मामले को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों को विधायक के घर तक जाने से रोका हुआ है।

    किसानों और पुलिस ने हलकी धक्का मुक्की भी हुई है। किसानों का कहना है कि जब तक लतीफपुरा के बेघर किए लोगों को इंसाफ़ नहीं मिलता वो बस्ती दानिशमंदा में पक्का मोर्चा लगाकर बैठेंगे। बता दें कि कुछ समय पहले किसानों ने जालंधर में आप सरकार के विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया था। 

  • Punjab National Bank बैंक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab National Bank बैंक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सुबह-सुबह एक बैंक में भीषण आग लग गई, जिसपर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियों को 2 घंटे का समय लग गया। लेकिन राहत की बात यह रही कि इस आग की घटना में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी, कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। आग की यह घटना सेंट्रल दिल्ली के करोलबाग इलाके में हुई है। शनिवार की सुबह 5:00 बजे के आसपास आग लगी थी, जिस पर 7:00 बजे के बाद काबू पा लिया गया। अब फायरग ब्रिगेड द्वारा कूलिंग का काम किया जा रहा है।

    गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को भी साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक प्राइवेट बैंक में सुबह 5:00 बजे के आसपास आग लग गई थी। वहां पर भी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग के अनुसार कंट्रोल रूम को सुबह 5:15 पर करोल बाग गुरुद्वारा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर आधा दर्जन गाड़ियां आसपास के फायर स्टेशनों से पहुंची। स्टेशन ऑफिसर फिरोज खान, मोहित कुमार, असिस्टेंट डिवीजनल ऑफिसर मनीष कुमार, पीवी राठी और सरबजीत भी पहुंच गए। आग को काबू पाने के लिए चारों तरफ से पानी की बौछार शुरू की गई।

    आग पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में ले चुकी थी। आग की लपटें लगातार निकल रही थी। मौके पर आग की भीषणता को देखते हुए और भी गाड़ियां मंगवाई गई। कुल 17 गाड़ियों ने बैंक में लगी आग को बुझाया. गम्भीरता को देखते हुए डिवीजनल ऑफिसर वेदपाल और एम के चटोपाध्याय को भी भेजा गया। लगभग 85 से ज्यादा फायर कर्मियों की टीम आग बुझाने में मशक्कत की। सुबह 7 बजे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

    आग करीब 500 से 700 स्क्वायर मीटर में बने बिल्डिंग में लगी थी। ग्राउंड फ्लोर और उसके ऊपर मौजूद कुछ हिस्से को ड्यूप्लेक्स की तरह बनाया हुआ था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि पूरा बिल्डिंग आग की लपेट में थी। जब आग पर काबू पाया गया तो सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। पता चला है कि यह पंजाब नेशनल बैंक की यह काफी पुरानी बिल्डिंग है। यहां पर लोन डिपार्टमेंट भी था है, इसलिए सारा रिकार्ड भी जलकर खाक हो गया। स्थानीय पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

  • शो दौरान मशहूर रैपर की गोलीयां मारकर हत्या

    शो दौरान मशहूर रैपर की गोलीयां मारकर हत्या

    नई दिल्ली – दक्षिण अफ्रीका के 35-वर्षीय रैपर एकेए की डरबन में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एकेए और एक अन्य शख्स एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़े थे और तभी वहां से गुज़रीं दो कारों में बैठे लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं और अस दौरान उनकी हत्या कर दी । एकेए को कुछ घंटे बाद ही एक क्लब में परफॉर्म करना था।

  • PNB Bank में पड़े लाखों रुपऐ मिट्टी में हुए तब्दील, ग्राहक के उड़े होश

    PNB Bank में पड़े लाखों रुपऐ मिट्टी में हुए तब्दील, ग्राहक के उड़े होश

    राजस्थान : राजस्थान के उदयपुर इलाके से हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां के पंजाब नेशनल बैंक में एक महिला कस्टमर को लॉकर संख्या 265 आवंटित थी। लेकिन उसको कहां पता था कि उसके लाखों रुपयों को लॉकर के अंदर भी दीमक चट कर चुकी है। जब महिला ने जाकर अपने लॉकर को खोला तो उसके अंदर रखे हुए नोटों की गड्डियां मिट्टी बन चुकी थीं। यह सब देखकर कस्टमर चौंक गई और घबराई हुई बैंककर्मियों के पास गई। लेकिन बैंककर्मी भी अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए नजर आए।

    दरअसल, शहर के हिरण मगरी निवासी महेश की पत्नी सुनीता मेहता ने अपने नाम से पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर लिया था। लॉकर में 2.15 लाख रुपए रखे हुए थे। पिछले साल मई माह में लॉकर को खुलवा कर देखा था, लेकिन तब तक तो नोट पूरी तरह सुरक्षित थे, लेकिन बीते गुरुवार के दिन जरूरत पड़ने पर जब लॉकर को खुलवाया तो पता चला गड्डियों को पूरी तरह दीमक खा चुकी है। 

    पीड़िता का आरोप है कि बैंक मैनेजमेंट ने पेस्ट कंट्रोल नहीं करवाया था, इसलिए कैश को नुकसान पहुंचा है। लॉकर के अंदर और भी सामान रखा हुआ है, उसके भी खराब होने की आशंका है जिसकी शिकायत बैंक प्रबंधन को कर दी गई है। PNB के सीनियर मैनेजर प्रवीण कुमार यादव ने कहा, ग्राहकों के नुकसान की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और कस्टमर को दोबारा बैंक में बुलाया गया है ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। बैंक के अंदर सीलन आने की वजह से दीमक ने नुकसान पहुंचाया है। 

  • पंजाबः सरेआम स्कूली बच्चों को बेची जा रही शराब, वीडियो वायरल

    पंजाबः सरेआम स्कूली बच्चों को बेची जा रही शराब, वीडियो वायरल

    संगरूर: पंजाब में भले ही सरकार और पुलिस द्वारा नशे के नकेल कसने के दावे किए जा रहे है। लेकिन इन सबके बावजूद पंजाब की युवा पीढ़ी नशे की दलदल में धंसती हुई दिखाई दे रही है। हाल ही में शहर स्कूल के बच्चों को खुलेआम शराब बेचने की वीडियो वायरल हो रही है। जिससेे हड़कंप मच गया है। वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते है कि स्कूल की ड्रेस पहने हुए दो स्टूडेंट्स ठेके से शराब लेने पहुंचे। स्कूल बैग भी उनके पास था।

    इस दौरान ठेके के करिंदे ने भी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए स्कूल के बच्चों को शराब बेच दी। वीडियो वायरल होने के बाद एक्साइज विभाग हरकत में आया और कार्रवाई करते हुए उसने ठेके को 10, 11 और 12 फरवरी तक बंद करने के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि शराब का ठेका धार्मिक स्थान के नजदीक है।

    लोगों द्वारा इसे बंद करवाने की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो के वायरल होने बाद जब ठेके के कारिंदे से बात की गई तो उसने साफ इंकार कर दिया कि यह वीडियो उसके ठेके की नहीं है। कारिंदे ने कहा कि बिना आधार कार्ड चैक किए वह शराब नहीं बेचता है। उधर, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक समाजसेवी ने माता-पिता और ठेके के कारिंदे बारे कार्रवाई की मांग की है। 

  • अब घर बैठे आप बनवा सकते हैं राशन कार्ड, ऐसे अप्लाई करें

    अब घर बैठे आप बनवा सकते हैं राशन कार्ड, ऐसे अप्लाई करें

    चंडीगढ़ः अगर आप चंडीगढ़ के निवासी है और अगर आपने अभी तक अपना राशन कार्ड नही बनवाया है तो हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर कर आप अपने राज्य के राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। अब आपको सेक्टर 17 स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। चंडीगढ़ राज्य के खाद्य एवम् नागरिक आपूर्ति विभाग ने राज्य में एक नई योजना की शुरुआत की है इस योजना के लिए सरकार द्वारा एक वेबसाइट बनाई गयी है जिस पर विजिट करके आप इस राशन कार्ड योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

    जैसा कि आप जानते है कि राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होता है जो कि देश के सभी नागरिकों के लिए काफी जरूरी होता है और इस राशन कार्ड की मदद से ही सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत बहुत ही कम कीमत पर हर महीने राशन वितरण किया जाता है। जिससे देश के सभी आर्थिक रूप से कमजोर और जरुरतमंद नागरिकों को इसका लाभ दिया जाता है। ऐसे कर रजिस्टरः

    • इस चंडीगढ़ राशन कार्ड योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के आपस उसका आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
    • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता का मूल निवास स्थाई प्रमाण पत्र होना भी अनिवार्य है।
    • राशन कार्ड में आवेदन करने के लिए आपके पास क्षेत्रीय नगर पार्षद या गांव के सरपंच द्वारा प्रमाणित परिवार की दो फोटो होना भी ज़रुरी है।
    • इस राशन कार्ड योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास उसका आय प्रमाण पत्र होना भी ज़रुरी है।
    • आवेदक के पास उसका मोबाइल नंबर होना भी ज़रुरी है।
    • इस राशन कार्ड योजना से राज्य के बहुत से ज़रूरतमंद नागरिकों का राशन कार्ड बन जायेगा और उनको इस राशन कार्ड की मदद से कई लाभ मिल सकेगें।
    • राशन कार्ड की सहायता से नागरिकों को सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत हर महीने कम कीमत पर राशन मिल सकेगा।
    • इसके अलवा राशन कार्ड धारक अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा सकेगें।
    • इस राशन कार्ड का उपयोग परिवार का कोई भी सदस्य अपने पहचान पत्र के रूप में कर सकता है।
    • Apply New Ration Card पर क्लिक करते ही यहां आपको Apply New Ration Card Online का option मिलेगा जहाँ आपको क्लिक कर देना है।
    • इस आप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे आपसे लॉग इन करने को कहा जायेगा अब अगर आपके पास लॉग इन पासवर्ड है तो आप लॉग इन कर सकते है अगर नही है तो आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद आपको अपना लॉग इन पासवर्ड मिल जायेगा।
    • अब आपको इस लॉग इन पासवर्ड से लॉग इन करना होगा और इसके बाद आपके सामने “चंडीगढ़ राशन कार्ड योजना” का आवेदन फॉर्म आ जायेगा।
    • साथ ही अब आपको पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा और सभी ज़रुरी दस्तावेजो को इस वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
    • अब जब आप सभी ज़रुरी जानकारी को भर दे तब इसके बाद नीचे दिए हुए सबमिट बटन पर क्लिक करके अपने इस चंडीगढ़ राशन कार्ड योजना के आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दे।
    • जैसे ही आप इस सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आपका आवेदन फॉर्म सबमिट हो जायेगा।
    • अब आपका आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक सेव हो गया है। अब कुछ दिन बाद आपका राशन कार्ड बन जायेगा।