Blog

  • Punjab News: अवैध खनन को लेकर 2 पक्षों में हिंसक झड़प, चले तेजधार हथियार, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध खनन को लेकर 2 पक्षों में हिंसक झड़प, चले तेजधार हथियार, कई घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के मंड इलाके में पंचायत की जमीन से मिट्टी निकाले जाने के मुद्दे पर चल रही चर्चा के बीच 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस झड़प के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है।

    पहले पक्ष के सलविंदर सिंह, मलकीत सिंह और संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि पंचायत की जमीन से हो रहे अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने और इस संबंध में 5 मार्च को BDPO सुल्तानपुर लोधी को लिखित शिकायत देने के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। उनका कहना है कि खनन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कल करीब 7-8 लोग उनके घर आए और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए। उनका कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाना उन्हें भारी पड़ रहा है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

    दूसरी ओर, दूसरे पक्ष के जसपाल सिंह, अर्शदीप सिंह और सरबजीत कौर का भी घायल अवस्था में इलाज चल रहा है। उनका आरोप है कि 7-8 लोग उनके घर आए और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिस कारण वे घायल हो गए। उन पर लगाए गए अवैध खनन के आरोपों का उन्होंने जोरदार खंडन किया है।

    गौरतलब है कि इससे पहले, मंड इलाके के सरदुल्लापुर गांव के पास पंचायत शामलात जमीन से मिट्टी निकाले जाने के आरोपों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई थी। इस संबंध में BDPO को एक लिखित शिकायत भी दी गई थी और प्रशासन से मामले की जांच करने को कहा गया था। झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

    SDM सुल्तानपुर लोधी अमनपाल सिंह ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और यदि जांच के दौरान कोई अनियमितता पाई जाती है, तो कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: Sidhu Moosewala के घर पहुंचे Gurdas Maan, छोटे सिद्धू के छुए पैर, किया दुलार, देखें वीडियो

    Punjab News: Sidhu Moosewala के घर पहुंचे Gurdas Maan, छोटे सिद्धू के छुए पैर, किया दुलार, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले दिग्गज सिंगर गुरदास मान आज सुबह दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा पहुंचे। यहां उन्होंने मूसेवाला की हवेली में जाकर परिवार से मुलाकात की।

    इस दौरान माहौल उस समय बेहद भावुक हो गया जब गुरदास मान ने सिद्धू के छोटे भाई (छोटा सिद्धू) के पैर छुए। बाहें फैलाकर बोले- वही जज्बा, वही चेहरा। जैसे ही गुरदास मान ने हवेली में कदम रखा उन्होंने अपनी दोनों बाहें फैलाकर सिद्धू को याद किया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦੀ ਹਵੇਲੀ ਪਹੁੰਚੇ ਗੁਰਦਾਸ ਮਾਨ, ਮਾਤਾ ਚਰਨ ਕੌਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ; ਛੋਟੇ ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਦੇਖ ਕਿਹਾ – ‘ਬਿਲਕੁਲ ਹੂ-ਬ-ਹੂ’

    सिद्धू की माता चरण कौर ने जब उनका स्वागत किया तो मान ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जब उन्होंने छोटे सिद्धू को देखा तो उन्होंने कहा यह तो बिल्कुल हूबहू शुभदीप (सिद्धू) जैसा लग रहा है। इसके बाद वह घर के अंदर गए और उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर को नमन किया और उसे ‘सैल्यूट’ किया। मुलाकात के दौरान गुरदास मान ने सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उसके पैर छूने की कोशिश की। इस पर माता चरण कौर ने रोका और कहा कि आप बड़े हैं, ऐसा न करें। वहीं अब इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें गुरदास मान के सदाबहार वाले डाउन टू अर्थ नेचर की तारीफ हो रही है।

  • Punjab News: सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आधुनिक Pistol समेत साढ़े 3 किलो Heroine बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आधुनिक Pistol समेत साढ़े 3 किलो Heroine बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस की ओर से सीमा पार चल रहे हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया है। इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 आधुनिक पिस्तौल (PX 5.7×28 mm TISAS तुर्की सीरीज़), 60 जिंदा कारतूस और 3.513 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पाकिस्तान से जुड़े तस्करों के साथ संबंध हैं। ये तस्कर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ भारत भेज रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी एक सीमा पर के हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे। इससे एक बड़े संगठित तस्कर नेटवर्क के संकेत भी मिल रहे हैं।

    Read In English : https://encounternews.in/latest-news/six-arrested-as-police-smash-cross-border-arms-and-drug-smuggling-network-in-amritsar/

    पुलिस ने बताया कि इस मामले में अमृतसर के थाना गेट हकीमा, थाना छेहरटा और थाना वेरका में एफआईआर दर्ज की गई है। अब आरोपियों के आगे-पीछे संबंधों की जांच की जा रही है और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की कार्रवाई चल रही है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ : https://encounternewspaper.com/punjab/amritsar/amritsar-polices-major-operation-busting-of-cross-border-arms-and-drug-smuggling-gang-6-accused-arrested/ जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए ज्यादातर आरोपी युवक 19 से 24 साल की उम्र के हैं और आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों से संबंध रखते हैं। कुछ युवक मजदूरी, वेल्डिंग और छोटे-मोटे काम करते थे जिन्हें विदेशी हैंडलरों ने सोशल मीडिया के जरिए लालच देकर इस तस्करी में शामिल किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में करण सिंह और गुरप्रीत के पहले एंटी नारकोटिक ऑपरेशन सेल ने पकड़ा था जो खेमकरण क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके अलावा मक्खन दीन उर्फ मक्खन, राकेश उर्फ केशु, चमकौर सिंह और जसबीर उर्फ बीरा को भी गिरफ्तार किया गया है। कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी हथियारों और नशे से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए लगातार हथियार और नशीले पदार्थ भारतीय सीमा में गिराए जा रहे हैं जिन्हें स्थानीय युवाओं से उठवाया जाता है। छोटे-मोटे लालच में आकर ऐसे गैरकानूनी कामों में फंस जाते हैं। पुलिस ने साफ किया है कि नशे, अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जुड़े अन्य संभावित लिंक और कंसाइनमेंट की भी जांच की जा रही है।        
  • Punjab News: बाइक सवार बदमाशों का SUV कार पर हमला, चेन और नकदी लूटी, पूर्व मंगेतर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार बदमाशों का SUV कार पर हमला, चेन और नकदी लूटी, पूर्व मंगेतर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के आरती चौक पर बाइक सवार युवकों द्वारा एक कार सवार युवक पर जानलेवा हमला करने और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने अपनी पूर्व मंगेतर पर इस हमले की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

    जानकारी देते पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपनी कार में सवार होकर आरती चौक से गुजर रहा था कि तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने पहले युवक की गाड़ी का शीशा तोड़ा और फिर ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट और धक्का-मुक्की की। हमलावरों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और कार में रखा नकदी से भरा बैग भी गायब है।

    पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि इस हमले के पीछे एक लड़की का हाथ हो सकता है जिसके साथ उसका रिश्ता तय हुआ था। पीड़ित ने खुलासा किया कि वह उक्त लड़की से शादी करने वाला था लेकिन लड़की के बारे में कुछ आपत्तिजनक बातें पता चलने के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया था। शादी तोड़ने से नाराज लड़की ने कुछ दिन पहले उसके दफ्तर में घुसकर मारपीट की थी और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

    पीड़ित ने पहले भी इस लड़की के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उसका आरोप है कि लड़की हर बार पुलिस को अलग-अलग मनगढ़ंत कहानियां सुनाकर बच निकलती है। उन्होंने कहा कि उस पर हुआ यह हमला सोची-समझी साजिश है। दफ्तर में हुई मारपीट के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने मामले में पूरी जांच करके पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

    सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। आस-पास के CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि युवक की शिकायत और पुरानी रंजिश के एंगल को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Iran में नहीं होगा Ceasefire Donald Trump ने साफ किया मना, बोले – ‘मैं अभी तैयार नहीं हूं’

    Iran में नहीं होगा Ceasefire Donald Trump ने साफ किया मना, बोले – ‘मैं अभी तैयार नहीं हूं’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फिलहाल ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते पर बात नहीं बनी है। ट्रंप का कहना है कि ईरान समझौता करना चाहता है लेकिन उसकी शर्तें अभी अमेरिका के लिए स्वीकार करने लायक नहीं है। ईरान की ओर से उनके इस ताजा बयान पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    Read In English : https://encounternews.in/world/west-asia-conflict-donald-trump-warns-of-fresh-strikes-on-irans-kharg-island-calls-for-naval-support-in-hormuz/

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ : https://encounternewspaper.com/world/trump-refuses-to-call-a-ceasefire-with-iran/

    ईरान करना चाहता है समझौता

    एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि ईरान समझौता करना चाहता है लेकिन मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं क्योंकि उसकी शर्तें अभी अच्छी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में कोई समझौता नहीं होता तो उसकी शर्तें बहुत मजबूत होनी चाहिए हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि हाल फिलहाल ईरान की ओर से क्या शर्तें रखी गई हैं और समझौते कि एक बड़ी शर्त यह होगी कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह छोड़ दें। अमेरिका लंबे समय से ईरान के परमाणु कार्यक्रम का विरोध करता रहा है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और इजरायल की जंग तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है। इन हमलों की वजह से मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है। इसका असर वैश्विक व्यापार और ऊर्जा बाजार पर भी पड़ रहा है।

    जंग के कारण तेल की कीमतें हुई तेज

    लगातार हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर असर पड़ रहा है। तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह स्थिति वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी चिंता कारण बनती जा रही है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका उन देशों से मदद मांग रहा है जिनका तेल व्यापार होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरता है। उनका कहना है कि इन देशों को इस अहम समुद्री रास्ते को सुरक्षित रखने में योगदान देना चाहिए। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे जरुरी समुद्री मार्गों में से एक है जहां से बड़ी संख्या में तेल के टैंकर गुजरते हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि कई देशों ने इस रास्ते की सुरक्षा में मदद करने का भरोसा दिया है हालांकि उन्होंने इन देशों के नाम नहीं बताए।

    बाकी देशों से की ट्रंप ने अपील

    ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर भी लिखा है कि जो देश इस रास्ते से तेल हासिल करते हैं। उन्हें इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि कई देश अपने युद्धपोत भेज सकते हैं ताकि इस मार्ग को खुला और सुरक्षित रखा जा सके। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिकी नौसेना जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा देगी तो ट्रंप ने सीधे जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा लेकिन ऐसा होना संभव है।
  • Jalandhar News: इस इलाके में Pistol के साथ नौजवान काबू, लूटपाट करने के लगे आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में Pistol के साथ नौजवान काबू, लूटपाट करने के लगे आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर की जनता कालोनी में उस समय सनसनी फैल गई एक्सिडेंट के बाद एक युवक से पिस्टल गिर गई। लोगों ने लुटेरा समझ युवक को काबू कर लिया और पुलिस को बुला लिया। थाना डिविजन नंबर 1 से पहुंचे सुरजीत सिंह ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला वह सैलून में काम करता है। सैलून से लौटते वक्त जनता कालोनी के पास उसकी एक्टिवा स्लिप हो गई और पिस्टल गिर गई। लोगों को लगा कि वो लुटेरा है। जांच अधिकारी ने बताया कि युवक कपूरथला का रहने वाला है, लेकिन नाबालिग होने के चलते उसकी पहचान छिपाई गई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी मुताबिक, जालंधर के जनता कॉलोनी इलाके में हाथी गेट के पास एक युवक के पास एक अवैध पिस्टल देखा जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस दौरान मौके पर खूब हंगामा हुआ और कॉलोनी के काफी लोग भी इकट्ठा हो गए और युवक के साथ हाथापाई भी हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने युवक को हिरासत में लिया और उससे पिस्टल भी बरामद की गई। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि युवक इलाके में लूटपाट की घटनाओं की फिराक में घूमता है और लड़कियों से भी छेड़छाड़ की जाती है। वहीं, मामले में थाना-1 के एएसआई सुरीज सिंह ने बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वह 2 दिन पुुरानी है और युवक से जो पिस्टल बरामद की गई है जांच के बाद वह नकली पाई गई है जिसे वो अपने घर किसी बच्चे के खेलने के लिए लेकर जा रहा था कि रास्ते में उसकी एक्टिवा फिसल गई और वह गिर गया। इस दौरान उसकी एक्टिवा से वह पिस्टल गिर गई और लोगों ने उसे असली पिस्टल समझ लिया। उन्होंने बताया कि युवक अभी नाबालिग है और वह नागरे में सैलून का काम करता है। जांच के बाद पुलिस ने घरवालों को बुलाकर उसे छोड़ दिया है।    
  • Punjab News: मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में हुई बूंदा-बांदी, ओले गिरने का Orange Alert, देखें वीडियो

    Punjab News: मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में हुई बूंदा-बांदी, ओले गिरने का Orange Alert, देखें वीडियो

    मोहाली/गुरदासपुरः पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। बीती रात से ही कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं जिससे तापमान में गिरवाट दर्ज की गई। पठानकोट- चंडीगढ़ समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज (15 मार्च) के लिए गरज-चमक, आंधी, तेज हवाओं के साथ 9 जिलों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह अभी भी सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन इसके अलावा 20 मार्च तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 जिलों में ओले गिरने की संभावना है। इसमें पठानकोट, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में तेज आंधी चलने और बिजली चमकने के आसार हैं। गुरदासपुर में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। जबकि तरन तारन, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फिरोजपुर और मोगा में भी बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवां चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के ऊपर बहुत ऊंचाई पर हवा का एक तेज बहाव चल रहा है, जिसकी रफ्तार लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। अभी एक पश्चिमी विक्षोभ (पहाड़ों से आने वाली ठंडी और नम हवा) एक्टिव है, जिसके पीछे-पीछे 17 मार्च की रात से एक और नया विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।
  • General Store में लगी भीषण आग, Retired Teacher जिंदा जला

    General Store में लगी भीषण आग, Retired Teacher जिंदा जला

    पालीः बीती देर रात एक जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई जिससे कमरे में सो रहे रिटायर्ड टीचर की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया और मामले में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    जलकर राख हुआ सामान।
    जलकर राख हुआ सामान।

    जानकारी देते कोतवाली थाने के एएसआई शंकरलाल ने बताया कि शनिवार रात करीब 2.15 बजे होमगार्ड जवान ने सूचना दी कि भैरूघाट स्थित अमित जनरल स्टोर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अज्ञात कारणों से दुकान में आग लगी, जो धीरे-धीरे ऊपर बने कमरे तक पहुंच गई। कमरे में सो रहे रिटायरर्ड टीचर राजेंद्र कुमार शर्मा (65) पुत्र जीवनदास आग के धुएं से बेहोश हो गए और बेड पर ही सोते रह गए। बाद में आग की चपेट में आने से वे बुरी तरह झुलस गए। दमकलकर्मियों ने जब तक आग बुझाकर रेस्क्यू किया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आग लगने के दौरान सुरक्षा के लिहाज से इलाके की बिजली भी बंद करवाई गई थी।

    घटना के समय मृतक का बेटा अमित अपनी पत्नी और बच्चे के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। आग उस कमरे तक नहीं पहुंची, जिससे वे समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि इस दौरान अमित हल्का झुलस गया। आग की घटना में जनरल स्टोर में रखा सामान, कमरे में रखी अलमारी, बेड सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

     

  • Middle East में चल रहे तनाव के बीच रद्द हुई Flights, Indigo ने यात्रियों को किया Alert

    Middle East में चल रहे तनाव के बीच रद्द हुई Flights, Indigo ने यात्रियों को किया Alert

    नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच एक बार फिर भारतीय यात्रियों के सफर पर भारी पड़ा है। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबू धाबी के अलावा कतर के दोहा जाने वाली भी कई फ्लाइट्स 15 मार्च यानी की आज फिर से रद्द हो गई हैं।

    Read In English : https://encounternews.in/world/qatar-airways-restarts-limited-flights-to-delhi-and-mumbai-amid-middle-east-tensions/

    Indigo ने दिया बयान

    भारतीय एयरलाइंस इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने के कारण से दुबई में फ्लाइट ऑपरेशन पर और पाबंदियां लगाई गई हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से कहा कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट्स का स्टेट्स जरुर चेक करें।

    दिल्ली-दुबई रुट की फ्लाइट्स हुई रद्द

    यूएई एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देश के बाद एयर इंडिया ने दिल्ली-दुबई रुट पर 5 में से 4 फ्लाइट्स रद्द कर दी है। अब सिर्फ एक राउंड ट्रिप चलेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी दुबई रुट पर 6 में से 5 फ्लाइट्स कैंसिल की। अबू धाबी के लिए तो एअर इंडिया एक्सप्रेस की सभी 5 फ्लाइट्स रद्द कर दी है हालांकि शारजाह से दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, कोझिकोड, कन्नूर और तिरुवनंतपुरम की फ्लाइट्स अभी चलती रहेगी।

    कतर का एयरस्पेस भी हुआ बंद

    कतर एयरवेज की फ्लाइट्स भी फिलहाल निलंबित कर दी गई है। कतर का एयरस्पेस बंद होने की वजह से दोहा के लिए अभी कोई उड़ान नहीं है। एयरलाइन ने कहा है कि Qatar Civil Aviation Authority की मंजूरी मिलते ही ऑपरेशन दोबारा से शुरु किया जाएगा। ऐसे में यदि आपकी दुबई, अबू धाबी या दोहा की फ्लाइट है तो एयरपोर्ट जाने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर फ्लाइट स्टेट्स एक बार जरुर देख लें। आपको बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई के लिए छह से पांच उड़ानें रद्द हैं। सिर्फ एक दिल्ली-मुंबई रिटर्न फ्लाइट चलेगी। अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी पांचों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि ये उड़ानें सिर्फ स्लॉट की उपलब्धता और परिचालन के समय की स्थितियों पर निर्भर करेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेट्स जरुर चेक कर लें।  
  • Punjab News: Police की वर्दी में Dance Performance को लेकर Animal Welfare के सदस्य ने उठाए सवाल, Video Viral

    Punjab News: Police की वर्दी में Dance Performance को लेकर Animal Welfare के सदस्य ने उठाए सवाल, Video Viral

    भंगड़ा ग्रुप ने दी ये सफाई

    बठिंडाः शहर के एक भंगड़ा ग्रुप का पुलिस की वर्दी में भंगड़ा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिस पर उनकी परफोर्मेंस को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस पर एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के सदस्य गुरविंदर ने आपति जताई है। गुरविंदर ने वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर पुलिस से पुलिस यूनिफॉर्म के मिसयूज पर रोक लगाने की मांग की है। गुरविंदर ने कहा कि सैकड़ों लोगों की भीड़ में भंगड़े और एक्ट की आड़ में पुलिस की वर्दी के सम्मान को कम किया जा रहा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गुरविंदर ने कुछ फोटो टैग कर सवाल पूछा कि क्या यह पंजाब पुलिस की वर्दी का अपमान नहीं है? आमतौर पर, अगर कोई छोटा बच्चा नकली हथियार के साथ या कोई युवक एयर गन के साथ रील बनाता है, तो पंजाब पुलिस केस दर्ज कर देती है। क्या यह सरेआम लोगों की भीड़ के सामने हथियारों का प्रदर्शन नहीं है? पुलिस की वर्दी, लोगो और बैच आदि लगाकर पूरी वर्दी में स्टेज पर नाचना, क्या यह वर्दी और पुलिस के सम्मान को कम नहीं कर रहा है? बठिंडा का ब्लैक पैंथर डांस ग्रुप शादियों से लेकर अलग-अलग तरह के कार्यक्रम बुक करता है। इन कार्यक्रमों की रील्स को भी ग्रुप अपने फेसबुक, इंस्टा और यूट्यूब पर शेयर करता है। ग्रुप की कई रील्स पर एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के सदस्य गुरविंदर ने आपत्ति जताई है। खासकर वर्दी वाली रीलों पर। गुरविंदर का कहना है कि उन्होंने बठिंडा पुलिस अधाकिरियों को भी ये रील्स टैग की हैं। डांस से उनको प्रॉब्लम नहीं है। लेकिन सिक्योरिटी फोर्सेज की वर्दी का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इस संबंध में भंगड़ा ग्रुप के मालिक विपन से बात की गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे फिल्मी गीतों पर एक्ट करते हैं। ये जो वर्दी वाली रील है ये दिलजीत दोसांझ की जट्ट एंड जूलियट का एक्ट है। हमने वर्दी नकली डाल रखी है। विपन ने कहा कि दिलजीत ने भी तो फिल्म में वर्दी डाल रखी है। अकेले दिलजीत ही नहीं सभी फिल्मी एक्टर वर्दी डालते हैं। गन का भी इस्तेमाल करते हैं। हमने जो गन इस्तेमाल की हैं वो लाइटर गन हैं। एक्ट के लिए ये करना पड़ता है। इसका उद्देश्य किसी को डराना या हथियार कल्चर को बढ़ावा देना नहीं है।