Blog

  • Himachal News: 10.28 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

    Himachal News: 10.28 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित:पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत आते गांव बसदेहडा में पुलिस की एसआईयू टीम ने 10.28 ग्राम चिट्टे सहित एक व्यक्ति को काबू किया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम एसआईयू ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोनी बाबा मन्दिर गांव वसदेहड़ा के नजदीक रेड कर एक व्यक्ति के कब्जे से 10.28 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद किया है। आरोपित व्यक्ति की पहचान विजेन्द्र निवासी गांव वसदेहड़ा, तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है।।

    वहीं इस सन्दर्भ में पुलिस ने विजेन्द्र के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम एक्ट की धारा 21 के तहत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर  विजेन्द्र को गिरफ्तार किया है और पुलिस आरोपित के फॉरवर्ड लिंकेज और बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी के आधार पर जांच कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ऊना सचिन हीरामठ ने बताया कि भविष्य में भी जिला पुलिस ऊना का नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। जनता से अपील है कि उनके क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की कोई जानकारी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को दें। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ दें और अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

     

     

  • India-US War के बीच Piyush Goyal ने दिया बड़ा बयान, बोेले – ‘मैं ज्योतिषी नहीं हूं’

    India-US War के बीच Piyush Goyal ने दिया बड़ा बयान, बोेले – ‘मैं ज्योतिषी नहीं हूं’

    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच में ग्लोबल टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही। दुनिया की इस जंग की आग में झुलस नहीं रही है क्योंकि तेल-गैस संकट चरम पर पहुंच गया है। भारत की बात करें तो एलपीजी को लेकर घबराहट है लोग सप्लाई में रुकावट की चिंता के बीच घबराहट में धड़धड़ा सिलेंडर बुकिंग कर रहे हैं हालांकि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत में ऑयल गैस रिजर्व को लेकर जताई जा रही है। चिंताओं को खारिज कर दिया गया है हालांकि उन्होंने इस युद्ध के चलते भारत को शॉर्ट टर्म में कुछ आर्थिक नुकसान होने की बात जरुरी है।

    ‘मैं ज्योतिषी नहीं हूं’

    बिजनेस टुडे पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एक बिजनेस न्यूज चैनल के अवॉर्ड समारोह में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि हालांकि यूएस-ईरान वार के चलते भारत में शॉर्ट टर्म में कुछ आर्थिक घाटा आने की संभावना है हालांकि भारत इन बाधाओं को पार कर लेगा। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है और इसकी बुनियादी सिद्धांत भी बेहतर है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि – ‘मुझे पूरा भरोसा है कि भले ही अभी युद्ध चल रहा है मैं ज्योतिषी नहीं हूं और यह भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि यह कब तक चलेगा लेकिन भारत के लोग समझते हैं कि यह एक ऐसी चुनौती है जिसे हमें पार करना होगा। अल्पकाल में इकोनॉमिक एक्टिविटिज में आने वाले कमियों की हम आने वाले महीनों में भरपाई कर लेंगे’।

    तेल से रुपये तक किया बड़ा दावा

    Global Energy Crisis पर बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में किसी भी बड़े तेल संकट की चिंताओं को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल और ईंधन के मामले में हमारी स्थिति काफी अच्छी है। पर्याप्त भंडार होने के साथ ही कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल से लेकर विमानन ईंधन या एयर टर्बाइन फ्यूल के मोर्चे पर किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। भारतीय करेंसी रुपये पर दबाव को लेकर उन्होंने कहा कि रुपया धीरे-धीरे वापिस करेगा। संभवत युद्ध खत्म होने के बाद। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस दौरान LPG crisis In India को लेकर कहा कि एलपीजी आपूर्ति में किसी भी देरी की स्थिति में भारत ने केरोसिन का उत्पादन भी बढ़ा दिया है। हम अलग-अलग स्त्रोतों से आयात के जरिए से LPG और LNG की आवश्यकताओं को भी पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि भारत में गैस की खेप पहुंचने में मुश्किल से 3-4 दिन लगते हैं। ज्यादा ये ज्यादा 7 दिन सरकार भारत की जरुरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग स्त्रोतों पर लगातार विचार कर रही है।

    भारत बनेगा सबसे तेज इकोनॉमी

    पीयूष गोयल ने कहा है कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति देश के लिए एक चेतावनी है लेकिन इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा है कि भारत हर चुनौती को मौके में बदलने में सक्षम रहा है। उन्होंने भरोसा जताते हुए अपने संबोधन में कहा कि हम कम से कम दो और दशकों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बने रहेंगे।  
  • देरी से खाना बनाना सौतेली मां को पड़ा भारी, बेटे ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा

    देरी से खाना बनाना सौतेली मां को पड़ा भारी, बेटे ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा

    संभलः युवक द्वारा अपनी सौतेली मां के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। वह खाना देर से मिलने से नाराज था। चीखने की आवाज सुनकर जब पिता किचन में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पास ही हथौड़ा पड़ा हुआ था। अस्पताल ले जाने के पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

    जानकारी मुताबिक, बहजोई थाना क्षेत्र के इस्लामनगर रोड स्थित नई बस्ती (दुर्गा कॉलोनी) में मुरादी अपनी दूसरी पत्नी शमीम बानो के साथ रहते हैं। मुरादी की पहली पत्नी के बच्चे भी उनके साथ रहते हैं। घर में दूसरी पत्नी शमीम बानो को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता है।
    मुरादी के अनुसार, शनिवार शाम 8 बजे छोटा बेटा आतिफ उर्फ आदिफ (20) ड्यूटी से घर आया। उसने दो बार खाना मांगा, पर काम में व्यस्त होने के कारण शमीम बानो ने नहीं सुना। रात करीब 9 बजे आतिफ चिल्लाते हुए किचन में गया और खाना मांगने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई। आतिफ ने आवेश में आकर घर में पड़े हथौड़े से शमीम बानो के सिर पर वार कर दिया। ताबड़तोड़ वार से शमीम जमीन पर गिर पड़ी। सिर फटने से खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर मुरीद किचेन में पहुंचे तो शमीम बानो का शव जमीन पर पड़ा देखा। मुरीद की सूचना पर रात करीब 12 बजे बहजोई थाना प्रभारी संत कुमार पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने शमीम बानो के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने खून से सना हथौड़ा बरामद कर लिया है। मुरीद की तहरीर पर आतिफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि मृतका के पति की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • Jalandhar News: आधा घंटा तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना, TET Exam दिलाने आए Parents भीगे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आधा घंटा तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना, TET Exam दिलाने आए Parents भीगे, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर में दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ले ली जिससे करीब आधा घंटा बारिश हुई। रात से ही शहर और बाहरी इलाकों में हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जालंधर और इससे जुड़े इलाकों नकोदर, फिल्लौर, आदमपुर इलाकों में हलकी बारिश हुई। कृषि विज्ञानियों ने कहा कि हलकी फुहार गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। अगर हवा तेज हुई तब फसल बिछने का खतरा रहेगा। मौसम विभाग ने पूरा दिन रुक-रुककर बारिश और गरज-चमक सहित ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

    बारिश के चलते जालंधर में रोड पर जाम की स्थिति देखने को मिली। टेट का पेपर होने के चलते जालंधर के सरकारी स्कूलों के बाहर पहुंचे पेरेंट्स भी बारिश में पेड़ों की ओट में छिपते नजर आए। कई परेंट्स रेन शेल्टर और कुछ स्कूल के गेटों के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े नजर आए।

    बारिश के बीच जालंधर के लोडवाली रोड के कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल, अजीत चौक से अलास्का चौक और श्रीराम चौक पर हलका जाम देखने को मिला। बारिश के बीच रेंग-रेंगकर ट्रैफिक चलता रहा। बारिश के चलते बच्चों को टेट का पेपर दिलाने आए पेरेंट्स भीग गए और उनको बैठने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। जालंधर में दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से लेकर 12 बजकर 15 मिनट तक तेज बारिश हुई।

    मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के ऊपर बहुत ऊंचाई पर हवा का एक तेज बहाव चल रहा है, जिसकी रफ्तार लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। अभी एक पश्चिमी विक्षोभ (पहाड़ों से आने वाली ठंडी और नम हवा) एक्टिव है, जिसके पीछे-पीछे 17 मार्च की रात से एक और नया विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।

    मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल सिंह के मुताबिक, पंजाब में अगले एक हफ्ते तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अगले 24 घंटों में गर्मी वैसी ही रहेगी, लेकिन उसके बाद अगले 5 दिनों में पारा 3 से 5 डिग्री तक गिर जाएगा, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 9 जिलों में ओले गिरने की संभावना है। इसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में तेज आंधी चलने और बिजली चमकने के आसार हैं। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

     

     

  • Punjab News: MSME और व्यापारियों ने युवाओं को Start-up शुरू करने की दी सीख, देखें वीडियो

    Punjab News: MSME और व्यापारियों ने युवाओं को Start-up शुरू करने की दी सीख, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में Trade India ने MSME और व्यापारियों को एक छत के नीचे इकट्ठा किया और पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत भी अब एक मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है। GST दरों में फ्लैक्सीबिलिटी और व्यापार को आसान बनाने के संबंध में, व्यापारियों ने कहा कि आज युवा पीढ़ी को रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए, जिसके लिए MSME क्षेत्र एक बहुत ही प्रभावी क्षेत्र है, जिसमें वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

    इस दौरान, विभिन्न MSME से जुड़े व्यापारियों से भी बातचीत हुई, जिन्होंने कहा कि आज का युग मोबाइल का है और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ने की बहुत जरूरत है, जिसके माध्यम से आप अपने व्यवसाय को पूरे भारत (Pan India) तक पहुंचा सकते हैं। इस अवसर पर Trade India के आयोजकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि आज अकेले हमारे लुधियाना में ही 2 लाख से अधिक MSME हैं; ये न केवल लुधियाना से, बल्कि अंबाला, खन्ना, बद्दी और पंजाब के अन्य शहरों के साथ-साथ हिमाचल और हरियाणा के हर शहर से भी जुड़े हुए हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य MSME को अधिक से अधिक बढ़ावा देना है, क्योंकि यदि MSME मजबूत होंगे, तो हमारा देश भी मजबूत होगा और उसकी अर्थव्यवस्था और अधिक विकसित होगी।

    संबोधित करते हुए Crystal Switch के प्रमुख मनमोहन सिंह ने कहा कि बहुत से लोगों को यह जानकारी ही नहीं है कि MSME योजनाओं के कितने लाभ हैं। हमारे युवाओं को आगे आने की जरूरत है। उन्हें स्टार्ट-अप शुरू करने चाहिए। इसके साथ ही, वे अब रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनेंगे।

    नामधारी और Nirvair Industry की गुरदीप कौर ने बताया कि MSME से युवा छोटे लैवल से उठकर बड़े बिजनेस की ओर बढ़ सकते हैं और पेन इंडिया में अपना कारोबार बढ़ा सकते हैं। MSME से कई स्कीम मिलती है जिसमें आप अपने बिजनेस को लेकर प्लांट लगा सकते हैं। उन्होंने नौजवानों को भी सरकारी की योजनाओं को अपनाकर एंटरप्रन्योर बनने की सलाह दी।

    Trade India टीम की सदस्य सौम्या अग्रवाल ने बताया कि उनकी कंपनी बी2बी मार्कीट कॉमर्स है जहां सैलर और बायर आकर एक दूसरे से कनैक्ट कर सकते हैं और मार्कीट बढ़ा सकते हैं। MSME का देश में 30 प्रतिशत हिस्सा है जिसका मतलब है कि MSME देश चला रही है और उसे इंपोर्टेंस मिलना बहुत जरूरी है। MSME का एक ही उद्देश्य है कि एक ही छत के नीचे सप्लायर और बायर मिले और अपना बिजनेस बढ़ाकर एकसाथ आगे बढ़ें।

     

  • 40 यूनिवर्सिटी और 1000 से अधिक कॉलेजों के साथ Punjab बना Talent Hub: Harjot Bains

    40 यूनिवर्सिटी और 1000 से अधिक कॉलेजों के साथ Punjab बना Talent Hub: Harjot Bains

    चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को कुशल मानव संसाधन का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है और शिक्षा व्यवस्था को प्रतिभा, नवाचार और उद्यमिता का पावरहाउस बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वे Progressive Punjab Investors’ Summit 2026 के दौरान आयोजित “ज्ञान से पूंजी तक: यूनिवर्सिटीज़ को प्रतिभा, नवाचार और उद्यमिता इंजन में बदलना” विषय पर सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब की शिक्षा प्रणाली केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक कौशल और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

    बैंस ने बताया कि उद्यमिता मानसिकता कोर्स (EMC) के तहत सितंबर 2025 से अब तक एक लाख से अधिक छात्रों ने अपने छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू किए हैं, जिनसे लगभग 66 करोड़ रुपये का सामूहिक राजस्व उत्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि 2025-26 सत्र से बीबीए, बीकॉम, बीटेक और बीवोक जैसे पाठ्यक्रमों में उद्यमिता को अनिवार्य विषय बनाया जा रहा है, ताकि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यवसाय, नेतृत्व और समस्या-समाधान जैसे व्यावहारिक कौशल भी मिल सकें।

    उन्होंने बताया कि पंजाब आज एक बड़े शिक्षा केंद्र के रूप में उभर रहा है, जहां 40 विश्वविद्यालय, 1000 से अधिक कॉलेज और करीब 7 लाख छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। राज्य में Indian Institute of Technology Ropar, Indian Institute of Science Education and Research Mohali, Indian Institute of Management Amritsar और All India Institute of Medical Sciences Bathinda जैसे संस्थान शिक्षा के स्तर को मजबूत कर रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों ने ‘हुनर पोर्टल’ जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए छात्रों को उद्योगों से जोड़ने और प्रशिक्षण व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल की भी जानकारी दी।

  • Punjab News: निहंगों के भेष में आए 3 लुटेरों ने युवक को Flyover से नीचे फैंका, ज्वेलरी और Phone लूटकर फरार

    Punjab News: निहंगों के भेष में आए 3 लुटेरों ने युवक को Flyover से नीचे फैंका, ज्वेलरी और Phone लूटकर फरार

    मोहालीः लुधियाना खरड़ हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर पर निहंग भेष में आए 3 युवकों द्वारा आधी रात को तलवार के दम पर पहले बाइक सवार युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को रोका। इसके बाद उन्होंने लड़की से उसकी सोने-चांदी की ज्वेलरी व फोन छीन लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लड़की से बदतमीजी भी की। जब युवक ने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उसे फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। हादसे में लड़के की रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट आई है। गंभीर हालत में उसे जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

    जानकारी देते चंडीगढ़ के सेक्टर-41 निवासी अंकित ने बताया कि वीरवार देर रात वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर सीयू रोड से खरड़ की तरफ जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर हाथ में तलवार लिए 3 युवक आ गए। वे निहंग वेशभूषा में थे और उनके हाथों में तलवारें थीं। उन्होंने बाइक रोकने का इशारा किया। जैसे ही उसने बाइक रोकी तो आरोपियों ने उससे कहा कि वह अपना मोबाइल फोन और जेब में जो कुछ भी है, उन्हें सौंप दे।

    अंकित ने बताया कि इस दौरान वह समझ गया कि आरोपी ठीक नहीं है। ऐसे में उसने बाइक की चाबी दूर फेंक दी, ताकि वे बाइक लेकर भाग न सकें। फिर आरोपियों ने उसकी दोस्त को घेर लिया और उसका मोबाइल फोन, चांदी की चेन छीन ली। इतना ही नहीं, सोने का कोका भी निकलवा लिया। जब उसकी दोस्त ने आरोपियों से ऐसा न करने को कहा, तो उन्होंने उससे बदतमीजी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों से भिड़ने की कोशिश करने पर वे तीनों एक साथ आए और उसे फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। करीब 35 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घायल हालत में अंकित ने किसी तरह एम्बुलेंस को फोन किया। एम्बुलेंस वाले उसे इलाज के लिए पहले खरड़ अस्पताल लेकर गए और बाद में फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि उसकी रीढ़ की हड्डी के स्पाइनल कॉर्ड का एल-4 हिस्सा फ्रैक्चर हो गया है। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया है, जहां उसकी सर्जरी की तैयारी की जा रही है।

    वहीं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

  • Ludhiana का Garment Sector दुनिया में सर्वश्रेष्ठ, अनुसंधान पर देना होगा जोर: Sanjeev Arora

    Ludhiana का Garment Sector दुनिया में सर्वश्रेष्ठ, अनुसंधान पर देना होगा जोर: Sanjeev Arora

    चंडीगढ़/मोहाली: पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय मंत्री Sanjeev Arora ने शनिवार को कपड़ा उद्योग से वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए अनुसंधान और विकास (R&D) को प्राथमिकता देने की अपील की। वे Progressive Punjab Investors’ Summit 2026 के दूसरे दिन आयोजित “टेक्सटाइल्स, लिबास और तकनीकी टेक्सटाइल्स” सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवाचार को बढ़ावा देने में स्थानीय संस्थानों की बड़ी भूमिका है और उद्योग को इनके साथ मिलकर नई तकनीकों पर काम करना चाहिए।

    मंत्री ने Punjab Agricultural University (पीएयू) को “हीरों की खान” बताते हुए उद्योगपतियों से इसकी अनुसंधान क्षमता का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसंधान और विकास से जुड़ी पहलों को पूरा समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    अरोड़ा ने Ludhiana के कपड़ा निर्माण उद्योग की सराहना करते हुए इसे विश्व स्तर पर अग्रणी बताया। उन्होंने उद्योग को टिकाऊ उत्पादन पद्धतियों की ओर बढ़ने की सलाह देते हुए तकनीकी टेक्सटाइल्स के निर्माण में पराली के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया और कहा कि कृषि अवशेषों को संसाधन में बदलने से पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान होने के साथ-साथ नए आर्थिक अवसर भी पैदा होंगे।

  • Punjab News: Cabinet Minister Tarunpreet Saundh और SSP Dr. Darpan ने मैराथन में लिया हिस्सा, देखें वीडियो

    Punjab News: Cabinet Minister Tarunpreet Saundh और SSP Dr. Darpan ने मैराथन में लिया हिस्सा, देखें वीडियो

    नई पीढ़ी को दिया ये संदेश

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध और गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम के तहत विशेष संपर्क कार्यक्रम करवाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध और एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने नशा विरोधी मैराथन में हिस्सा लिया और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। नई पीढ़ी को स्वस्थ गतिविधियों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और विभिन्न खेल मुकाबले भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर एक योगा सेशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री और एसएसपी ने स्वयं भाग लिया। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने पंजाब सरकार और खन्ना पुलिस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम लोगों में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि पंजाब सरकार की मुहिम के तहत पुलिस लगातार संपर्क कार्यक्रम चला रही है, ताकि आम जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करना आसान हो जाता है। कार्यक्रम के दौरान एक संपर्क कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों से सुझाव लिए गए।
  • Punjab News: शादी पर गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, 75 लाख के गहने व नकदी उड़ाई, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी पर गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, 75 लाख के गहने व नकदी उड़ाई, देखें वीडियो

    कपूरथलाः शेखूपुर इलाके में वार्ड नंबर 34 के एक घर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 75 लाख रुपये के सोने-चांदी, नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए परिवार के सदस्य सुमित ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ होशियारपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जब वह सुबह करीब 2:30 बजे वापस घर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। जब घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपनी जगह से गायब था। जब अलमारियों की जांच की गई तो उनके ताले भी टूटे हुए थे और अलमारियों के अंदर रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

    चोर घर से करीब 45 तोले सोना, आधा किलो चांदी, करीब 4 लाख रुपये नकद, एक हजार यूएस डॉलर और एक नई टैबलेट चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि चोरी हुए गहनों में उनकी मां रीटा नैयर, जो अमेरिका में रहती हैं, उनकी बहन जो कनाडा में रहती हैं और उनकी पत्नी के गहने भी शामिल हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। इसके अलावा सुबह कपूरथला की डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं परिवार के मुखिया सुमित ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।