Blog

  • Punjab News: सब्जी मंडी के बाहर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    Punjab News: सब्जी मंडी के बाहर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    लुधियानाः शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में थाना जोधेवाल की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार पुत्र किशन लाल निवासी ई-10-834, एक्सटेंशन बसंत बिहार, नूरवाला रोड, ने बताया कि वह कारोबार चौक सब्जी मंडी बहादर के रोड से अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे कट के पास रेड होटल वाली काली सड़क से थोड़ा पीछे पहुंचा तो एक करीब 50-55 साल का अज्ञात व्यक्ति सड़क पार कर काली सड़क की ओर आ रहा था। इसी दौरान जालंधर बाइपास की तरफ से आए एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए उस व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए अलग-अलग इलाकों में पोस्टर भी लगाए गए है लेकिन अभी तक उसके परिजनों का पता नहीं चला। थाना जोधेवाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281 और 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर फरार चालक की तलाश कर रही है।

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम

    Punjab News: तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम

    लुधियानाः शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर कार समेत फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया और कार भी बरामद कर ली है। मृतक महिला की पहचान निर्मला (56) के रुप में हुई है।

    पुलिस को दी शिकायत में राहुल कुमार निवासी किराएदार फेस-2, गली नंबर-5, शहीद करनैल सिंह नगर ने बताया कि वह अपनी माता निर्मला देवी (56) को ऑटो में बैठाने के लिए पक्खोवाल रोड स्थित रिंमल अस्पताल के पास आया था। जब उसकी माता सड़क पार कर रही थी तो वह थोड़ा पीछे खड़ा था। इसी दौरान स्विफ्ट कार नंबर PB91R-9386 के ड्राइवर गुलजार सिंह निवासी गली नंबर 4, स्टार पब्लिक स्कूल, लोहारा, लुधियाना ने अपनी कार तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उसकी माता को टक्कर मार दी।

    हादसे में निर्मला देवी को गंभीर चोटें लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे राहुल ने कहा कि मां के सिर पर ज्यादा गहरी चोट लगी जिस कारण उनकी जान गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर कार समेत मौके से फरार हो गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी गुलजार सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से हादसे में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। थाना दुगरी पुलिस ने बीती रात आरोपी के खिलाफ धारा 281 और 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Run for Humanity में गूंजा शांति और सेवा का संदेश, बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने दिखाया जोश, देखें वीडियो

    Punjab News: Run for Humanity में गूंजा शांति और सेवा का संदेश, बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने दिखाया जोश, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर की सड़कों पर रविवार सुबह रन फॉर ह्यूमैनिटी मैराथन की धूम रही। शहरवासियों ने उत्साह से मैराथन में भाग लिया और यह साबित कर दिया कि जब इंसानियत की बात हो तो लुधियाना का दिल सबसे बड़ा है। इस दौड़ का दोहरा मकसद था संसाधनों के अभाव में शिक्षा से दूर बच्चों की मदद करना और दुनिया भर में फैल रही जंग की आग के बीच शांति का पैगाम देना।

    मैराथन की शुरुआत घुमार मंडी से हुई और फाउंटेन चौक पर जाकर संपन्न हुई। सुबह 5 बजे ही लोग जुटना शुरू हो गए थे। देखते ही देखते पूरा रूट जोश से भरे लोगों से भर गया। इस दौड़ में केवल युवा ही नहीं बल्कि नन्हें बच्चों से लेकर 70 साल के बुजुर्गों तक ने हिस्सा लेकर पूरा जोश दिखाया।

    आयोजकों और दौड़ने वाले लोगों ने विशेष रूप से ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों पर चिंता व्यक्त की। जब दुनिया के एक हिस्से में युद्ध की लपटें उठ रही हों तब दूसरे हिस्से से शांति और इंसानियत की आवाज बुलंद करना और भी जरूरी हो जाता है। लुधियाना की यह दौड़ उन निर्दोष लोगों के साथ एकजुटता दिखाने का भी एक ज़रिया है जो युद्ध की मार झेल रहे हैं।

    टीम 1699 और दसवंत फाउंडेशन की अनूठी पहल जसदेव सिंह सेखों ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘टीम 1699’ और ‘दसवंत फाउंडेशन’ की इस साझी पहल का असली लक्ष्य इंसानियत को हर सरहद और विवाद से ऊपर रखना था। मैराथन में हिस्सा लेने आए युवाओं ने कहा कि ऐसे इवेंट्स उन्हें फिट रखने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास भी कराते हैं। सभी ने एक सुर में कहा कि जब तक दुनिया में इंसानियत ज़िंदा है नफरत और जंग कभी जीत नहीं सकती।

    कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह केवल शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए की गई दौड़ नहीं थी। जिंदगी का सबसे बड़ा मकसद दूसरों के लिए जीना है। आज लुधियाना की सड़कों पर वही संदेश फैलाया गया है। यह मैराथन उन बच्चों के लिए एक उम्मीद की किरण है जिनके हाथों में किताबों की जगह मजबूरी है। हर व्यक्ति का एक कदम किसी बच्चे का भविष्य बदलने की ताकत रखता है।

  • Jalandhar News: बच्चे को लेकर देवर संग घर से भागी विवाहिता, 50 हजार रुपए और सोने के गहने भी उड़ाए, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बच्चे को लेकर देवर संग घर से भागी विवाहिता, 50 हजार रुपए और सोने के गहने भी उड़ाए, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर के तहसील नकोदर के नूरमहल एरिया में शादी के 6 साल बाद पत्नी देवर के साथ भाग गई। वह अपना 6 साल का बच्चा, 50 हजार नकद और सोने के गहने भी साथ ले गई। पति ने इसे लेकर थाना नूरमहल में शिकायत दर्ज करवा दी है।

    कांता देवी और उनके भतीजे ज्योति कुमार निवासी नूरमहल ने 12 मार्च 2026 को लिखित शिकायत दी कि वे पीर मकोड़े शाह और बाबा बालक नाथ मंदिर में सेवा करते हैं। कांता देवी ने बताया कि उसका भतीजा ज्योति राम 36 साल से उसके साथ रह रहा है। भतीजे की शादी 6 साल पहले जिला जगराओं की रेखा से हुई थी। उनका 6 साल का बेटा है। 10 महीने पहले जब ज्योति राम की मां की मौत हुई तो आरोपी जतिंदर कुमार (निवासी लिटरां, थाना सदर नकोदर, जिला जालंधर) घर आने लगा। हमें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसकी नीयत में कोई खोट है। उनके भतीजे की पत्नी रेखा को बहला-फुसलाकर (प्रेम जाल में फंसाकर) वह उसे अपने साथ ले गया और उनके पोते को भी साथ लेकर घर से फरार हो गया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਨੂਰਮਹਿਲ ‘ਚ ਵਿਆਹੀ ਔਰਤ ਦਿਓਰ ਨਾਲ ਘਰੋਂ ਗਾਇਬ, ਬੱਚੇ ਸਮੇਤ ਨਕਦੀ ਤੇ ਗਹਿਣੇ ਲਿਜਾਣ ਦੇ ਦੋਸ਼

    उसने मंदिर के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ा और 50,000 रुपए नकद, एक सोने की अंगूठी और सोने की बालियां चुरा ली। आरोपी जतिंदर कुमार, जो उनकी बहू को बहला-फुसलाकर ले गया है, वह शादीशुदा है; उसकी एक बेटी और एक बेटा भी है। उनका मानयोग अदालत में कोई तलाक नहीं हुआ है। इस घटना की सूचना नूरमहल पुलिस थाने में दी गई।

    ज्योति कुमार ने बताया कि जब उसने इस संबंध में जांच अधिकारी ASI जनक कुमार से बात की, तो उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट से निर्देश हैं कि दो वयस्क लोग आपसी सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप में रह सकते हैं। हम उन्हें ऐसा करने से नहीं रोक सकते। ​​पैसे और सोने के मामले में पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

     

     

  • Punjab News: इस इलाके में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, सोने की बालियां और चूड़ियां गायब, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, सोने की बालियां और चूड़ियां गायब, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला के मोहन भंडारिया अडा गांव में निर्माणाधीन नए घर में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। वहीं परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि महिला की सोने की बालियां और चूड़ियां गायब थी। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, मोहन भंडारिया अडा के पास सड़क किनारे एक नया घर बनाया जा रहा था। घर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला परमजीत कौर अकेली थीं। जब दोपहर में राजमिस्त्री खाना खाने बाहर गए, तो मां घर में अकेली रह गईं। जब राजमिस्त्री खाना खाकर वापस लौटे, तो उन्होंने महिला को कमरे में मृत अवस्था में पड़ा पाया। इस दौरान उनके कानों से सोने की बालियां और हाथों से सोने की चूड़ियां गायब थीं और उनके कानों से खून भी बह रहा था जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

    इस बीच, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अजनाला के DSP गुरविंदर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला परमजीत कौर की मौत के मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद अगर उनकी हत्या की पुष्टि हुई तो आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाएगी।

  • Jalandhar News: नौजवान ने बिना नंबर प्लेट के भगा ली बाइक, ACP से करवाने लगा बात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नौजवान ने बिना नंबर प्लेट के भगा ली बाइक, ACP से करवाने लगा बात, देखें वीडियो

    जालंधर: महानगर में बिना नंबर प्लेट की बाइक अभी भी सड़कों पर दौड़ रही है। वही ताजा मामला सोडा रोड के रहने वाले नौजवान का सामने आया है, जो बिना नंबर प्लेट की बाइक चला रहा था। इस तरह उसे रास्ते में सोशल वर्कर करने रोकने की कोशिश की। इसके बाद नौजवान ने बाइक दौड़ा ली। सोशल वर्कर के अनुसार उसने पीछा करके नौजवान को जब रोका तो वह पुलिस अधिकारी के साथ अपनी रिश्तेदारी होने का हवाला देने लगा। इस दौरान सोशल वर्कर ने वीडियो बना ली और पुलिस अधिकारी से बात करवाने के लिए कहने लगा। सोशल वर्कर ने जब पुलिस अधिकारी से बात की तो अधिकारी ने बताया कि वे लुधियाना से गुरप्रीत सिंह डीएसपी बात कर रहे हैं।

    इस दौरान जब डीएसपी को सोशल वर्कर ने बताया कि नौजवान बिना नंबर प्लेट की बाइक चल रहा है और सड़क पर रुकने का ईशारा देने पर नौजवान ने बाइक रोकने की जगह दौड़ा ली। जब सोशल वर्क करने डीएसपी से पूछा कि बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर ही अधिकतर लूटपाट की घटनाएं हो रही है, ऐसे में यह भी बिना नंबर प्लेट की बाइक चला रहा है। वीडियो में डीएसपी ने कहा कि यह लूटपाट का नौजवान नहीं है। डीएसपी ने खुद कहा कि नजन को पुलिस के हवाले करके इसका चालान कटवाया जाना चाहिए। इसके बाद सोशल वर्कर ने नौजवान से गाड़ी भगा लेने के बारे में पूछा तो वह एक ही बात पर अड़ा रहा है कि आप पहले वीडियो बनाना बंद करें। इस दौरान ने नौजवान को सोशल वर्कर ने कहा कि वह इस वीडियो को पुलिस कमिश्नर कौर को भेजेगा।

  • आज का राशिफल, 15 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 15 मार्च 2026

    ज्योतिषीय गणना के अनुराशि आज ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव हो रहा है। सूर्यदेव अब मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहाँ वे शुक्र और शनि के साथ युति बना रहे हैं। चंद्रदेव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जो हमें व्यावहारिक और कर्मठ बनाएंगे। कुंभ राशि में मंगल, राहु और वक्री बुध का जमावड़ा सामाजिक जीवन और संचार में थोड़ी उथल-पुथल या गलतफहमियां पैदा कर सकता है। बृहस्पतिदेव मिथुन राशि में रहकर ज्ञान और आत्मविश्वास की रक्षा कर रहे हैं।

    मेष राशि: नई शुरुआत कर सकते हैं। खुद के भीतर झांकने और पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का समय है। आज चंद्रदेव आपके दसवें घर (कर्म भाव) में हैं, जिससे आपका पूरा फोकस करियर पर रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ और निजी शांति के बीच थोड़ी खींचतान हो सकती है। वक्री बुध के कारण आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। प्रेम संबंधों में आज पार्टनर के साथ किसी शांत जगह बैठकर दिल की बात साझा करना बेहतर होगा। सेहत के लिए नींद पूरी करें और पैरों के दर्द का ख्याल रखें।

    वृषभ राशि: दिन लंबी अवधि के मुनाफे के लिए अच्छा है। मेहनत का फल मिलने के साथ सामाजिक और आर्थिक लाभ के योग हैं। सूर्यदेव का ग्यारहवें भाव में आना आपके पुराने संघर्षों का मीठा फल दिलाएगा और बड़े लोगों से सहयोग मिलेगा। कामकाज में वक्री बुध और राहु के कारण अचानक बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए दफ्तर में बहस से बचें। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। आर्थिक रूप से यह दिन लंबी अवधि के मुनाफे के लिए अच्छा है। सेहत के लिए घुटनों और जोड़ों के दर्द के प्रति सावधान रहें।

    मिथुन राशि: समझदारी से बड़े फैसले लिए जा सकेंगे। करियर में नई पहचान मिलेगी और समझदारी से बड़े फैसले लिए जा सकेंगे। दसवें भाव में सूर्य का गोचर आपके पेशेवर जीवन के लिए वरदान जैसा है, आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा या कागजी काम में वक्री बुध के कारण देरी हो सकती है, इसलिए डॉक्यूमेंट्स अच्छे से जांच लें। रिश्तों में पार्टनर आपकी व्यस्तता को समझेगा। आर्थिक रूप से जोखिम से दूर रहें। सेहत के लिए मानसिक थकान से बचें और भरपूर पानी पिएं।

    कर्क राशि: प्रेम संबंधों में शक करने से बचें। आध्यात्मिक शांति और भाग्य का साथ आपको नई दिशा दिखाएगा। भाग्य भाव में सूर्य का आना आपके रुके हुए कामों को गति देगा। आठवें भाव के ग्रहों के कारण मन में अचानक बेचैनी या तनाव हो सकता है, लेकिन चंद्रदेव आपके रिश्तों में बैलेंस बनाए रखेंगे। पैसों के लेनदेन में वक्री बुध की वजह से गलती हो सकती है, सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में शक करने से बचें। सेहत के लिए पीठ और हड्डियों का ख्याल रखें।

    सिंह राशि: अचानक धन लाभ पाएंगे ।मानसिक बदलाव और उलझते रिश्तों को संभालने पर ध्यान दें। सूर्य का आठवें भाव में गोचर गहरे बदलाव और अचानक धन लाभ के संकेत दे रहा है। सातवें भाव के राहु-मंगल पार्टनरशिप या जीवनसाथी के साथ तीखी बहस करा सकते हैं, इसलिए शांत रहना ही आपकी जीत है। ऑफिस में अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। आर्थिक रूप से पुराने कर्जों को निपटाने के लिए अच्छा दिन है। सेहत में पाचन और हड्डियों का ध्यान रखें।

    कन्या राशि: आर्थिक रूप से उधार देने से बचें। पार्टनरशिप्स को मजबूत करने और करियर के उतार-चढ़ाव को संभालने का समय है। सूर्य का सातवें भाव में आना आपके रिश्तों और बिजनेस समझौतों में स्पष्टता लाएगा। छठे भाव के ग्रहों के कारण ऑफिस की राजनीति या तकनीकी गलतियां परेशान कर सकती हैं, हर फाइल दोबारा जांचें। प्रेम जीवन में रोमांस और गंभीरता बनी रहेगी। आर्थिक रूप से उधार देने से बचें। सेहत के लिए पेट और एसिडिटी की समस्या का ख्याल रखें।

    तुला राशि: जोखिम भरे निवेश से आज दूर रहें। सेवा भाव, अच्छी सेहत और अपने घर-परिवार को स्थिर बनाने पर ध्यान दें। छठे भाव में सूर्य का गोचर विरोधियों पर जीत और पुरानी बीमारियों से लड़ने की शक्ति देगा। पांचवें भाव के ग्रहों के कारण शिक्षा या प्रेम संबंधों में उथल-पुथल हो सकती है। आर्थिक रूप से शेयर बाजार और जोखिम भरे निवेश से आज दूर रहें। घर में शांति बनाए रखने के लिए परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत में पाचन क्रिया और घुटनों का ख्याल रखें।

    वृश्चिकराशि: चंद्रमा आपके संवाद कौशल को बढ़ाएंगे। क्रिएटिव विचारों का स्वागत करें और पारिवारिक शांति के लिए प्रयास करें। पांचवें भाव में सूर्य का गोचर आपके भीतर नई ऊर्जा और क्रिएटिविटी भरेगा। चौथे भाव के ग्रहों के कारण घर में थोड़ी गर्माहट या संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। तीसरे भाव के चंद्रमा आपके संवाद कौशल को बढ़ाएंगे, जिससे मीटिंग्स सफल रहेंगी। आर्थिक रूप से घर की सजावट पर फिजूलखर्ची न करें। सेहत के लिए फेफड़ों और कंधों का ध्यान रखें।

    धनु राशि: बातचीत में कड़वाहट आ सकती है। पारिवारिक सुख और अपनी आर्थिक नींव को मजबूत करने पर जोर दें। चौथे भाव में सूर्य का गोचर घर में खुशियां और अपनापन लाएगा, लेकिन तीसरे भाव के ग्रहों के कारण बातचीत में कड़वाहट आ सकती है। दूसरे भाव के चंद्रदेव आपकी वाणी को संतुलित रखेंगे और धन के मामलों में व्यावहारिक बनाएंगे। आज किसी को उधार न दें, वापस मिलना मुश्किल होगा। सेहत के लिए सीने, हृदय और गले का ख्याल रखें।

    मकर राशि: आर्थिक रूप से आज कोई बड़ा रिस्क न लें। साहस में वृद्धि होगी, लेकिन बातचीत और निवेश में सावधानी जरूरी है। तीसरे भाव में सूर्य का आना आपके आत्मविश्वास और नेटवर्किंग को मजबूत करेगा। आपकी अपनी राशि में चंद्रमा का होना आपको भावनात्मक मजबूती और अनुशासन देगा। दूसरे भाव के ग्रहों के कारण परिवार में बातचीत के दौरान कड़वाहट से बचें। आर्थिक रूप से आज कोई बड़ा रिस्क न लें। सेहत में घुटनों, हड्डियों और दांतों का विशेष ख्याल रखें।

    कुंभ राशि: बातचीत में गलतफहमी हो सकती है। ऊर्जा को मैनेज करें और अपने बजट को सुधारने पर ध्यान दें। सूर्य का दूसरे भाव में गोचर धन जमा करने और आय के नए रास्ते खोलने में मदद करेगा। आपकी अपनी राशि में मंगल-राहु की मौजूदगी आपको जल्दबाजी में फैसले लेने के लिए उकसा सकती है, आर्थिक रूप से रातों-रात अमीर बनने वाली स्कीमों से दूर रहें। सेहत में आंखों और नींद के पैटर्न का ध्यान रखें।

    मीन राशि: आत्मविश्वास के नए दौर की शुरुआत हो रही है, अपनी पहचान को नई दिशा दें। सूर्यदेव आपकी अपनी राशि में आ चुके हैं, जो आपको ऊर्जा और अथॉरिटी देंगे। शुक्र के साथ होने से आपका आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन शनिदेव आपको अनुशासन में रहने की चेतावनी दे रहे हैं। ग्यारहवें भाव के चंद्रमा आपको दोस्तों और संपर्कों से लाभ दिलाएंगे। आर्थिक रूप से अटका हुआ पैसा मिल सकता है, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। सेहत में इम्यूनिटी सुधरेगी, पर पैरों की थकान का ध्यान रखें।

  • Punjab News: प्रताप सिंह वाला इलाके में ITI छात्र पर जानलेवा हमला, हालात गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रताप सिंह वाला इलाके में ITI छात्र पर जानलेवा हमला, हालात गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर के प्रताप सिंह वाला इलाके में एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां कुछ युवकों ने 22 वर्षीय युवक गगनप्रीत पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे घर से घसीटकर बाहर निकाला और बीच सड़क पर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल गगनप्रीत इस समय अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा हुआ है।

    घर में घुसकर की तोड़फोड़, फिर युवक को घसीटकर बाहर लाए
    घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित की मां शम्मी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ प्रवासी युवक अचानक उनके घर में घुस आए। उन्होंने पहले घर में जमकर तोड़फोड़ की और फिर गगनप्रीत पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गगनप्रीत को बालों से पकड़कर घर से बाहर घसीटा और गली में ले आए। इसके बाद उन्होंने बीच सड़क पर लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की।

    मां के अनुसार वह लगातार चिल्लाती रही और हमलावरों से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। हमलावर तब तक मारपीट करते रहे जब तक गगनप्रीत अधमरा नहीं हो गया।

    परिवार का इकलौता सहारा है गगनप्रीत
    गगनप्रीत अपने परिवार का इकलौता बेटा है और वही घर का सहारा भी है। वह ITI में बिजली का काम सीख रहा था ताकि आगे चलकर कोई काम कर सके और परिवार की मदद कर सके। उसकी मां एक फैक्ट्री में मजदूरी करके किसी तरह घर का खर्च चलाती है। बेटे की इस हालत को देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    डॉक्टरों ने हालत बताई गंभीर
    डॉक्टरों के मुताबिक गगनप्रीत के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

    इलाके में दहशत और लोगों में रोष
    इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में डर और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व अक्सर इलाके में झगड़ा और गुंडागर्दी करते रहते हैं। लोगों ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए ताकि इलाके में शांति बनी रहे और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना PAU की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना बीते दिन की है और पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

     

  • Jalandhar News: गोराया में हुए कत्ल के मामले में DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गोराया में हुए कत्ल के मामले में DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर: गोराया क्षेत्र के गांव घुड़का में पैसों को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही कर्मचारी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच वर्कशॉप में काम के पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसने विक्राल रूप धारण कर लिया। इस मामले में डीएसपी भरत मसीह ने बताया कि मामूली रकम के कारण आरोपी जसप्रीत उर्फ जस्सा का मनोज से झगड़ा पहले घर पर हुआ था जिसके बाद वर्कशाप पर जाकर झगड़ा देखते -देखते ही हिंसक हो गया। मृतक मनोज ने जस्सा को मारने के लिये रॉड उठाई तो जस्सा ने भी लाइसेंसी वेपन से गोली चला दी जिसके बाद मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी जस्सा को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया है।

    ये था पूरा मामला
    जानकारी के मुताबिक मनोज गांव में स्थित एक ट्रैक्टर वर्कशॉप में काम करता था। यह वर्कशॉप बसपा नेता और नंबरदार जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा की बताई जा रही है। मनोज काफी समय से वहां काम कर रहा था और अपने किए गए काम के पैसे मांग रहा था।

    पैसे मांगने पर की फायरिंग
    सूत्रों के अनुसार जब मनोज ने अपने मेहनताना की मांग की तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मनोज पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि उसने कुल तीन फायर किए। इनमें से दो गोलियां मनोज को लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक फायर हवा में किया गया।

    घटना के बाद आरोपी फरार
    गोली चलने की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी भरत मसीह और थाना गोराया के एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

  • Punjab News: ASI ने पड़ोसी के जलाए कपड़े, पूछे जाने पर दी जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

    Punjab News: ASI ने पड़ोसी के जलाए कपड़े, पूछे जाने पर दी जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के ताजपुर रोड स्थित गुरु रामदास नगर इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां, सेंट्रल जेल में तैनात एक एएसआई पर अपने ही पड़ोसियों को परेशान करने, गाली-गलौच करने और गोली मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में इलाके के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    पड़ोसियों ने थाने में दी शिकायत
    थाने के बाहर जानकारी देते हुए रामकुमार मिश्रा ने बताया कि सेंट्रल जेल में तैनात एएसआई राजकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एएसआई पिछले काफी समय से उन्हें बेवजह परेशान कर रहा है और अपनी नौकरी का रौब दिखाता है।

    गली में गिरे कपड़े को लगाया आग
    रामकुमार मिश्रा ने बताया कि उनके घर की छत पर महिलाएं रोजाना कपड़े सुखाने के लिए डालती हैं। तेज हवा चलने के कारण कुछ कपड़े नीचे गली में गिर गए थे। आरोप है कि एएसआई राजकुमार ने उन कपड़ों को उठाकर पास के खाली प्लॉट में पड़े कूड़े के साथ जला दिया।

    पूछने पर की गाली-गलौच और दी धमकी
    पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने कपड़ों के बारे में पूछा तो एएसआई राजकुमार गुस्से में आ गया और गाली-गलौच करने लगा। आरोप है कि उसने गोली मारने और जान से मारने की धमकी भी दी।

    पहले भी करता रहा है परेशान
    विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। एएसआई पहले भी कई बार गली में गिरने वाले कपड़ों को जला देता है और पूछने पर झगड़ा करने लगता है। साथ ही वह बार-बार पुलिस में होने का रौब दिखाकर लोगों को डराने की कोशिश करता है।

    पुलिस से कार्रवाई की मांग
    इलाके के लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आगे उन्हें इस तरह की परेशानी और धमकियों का सामना न करना पड़े। बताया जा रहा है थाने में दोनों पक्षों द्वारा समझौता करने को बात चल रही हैं।