Blog

  • Punjab News: स्कूल से बच्चे को लेने जा रही महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल से बच्चे को लेने जा रही महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला सुंदर नगर लोहारा से सामने आया है। जहां स्कूल से एलकेजी में पढ़ रहे बच्चे को लेने जा रही महिला से स्नेचिंग हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि पत्नी 35 वर्षीय ज्योति एलकेजी में पढ़ते बेटे अनमोल को स्कूल से लेने के लिए पैदल जा रही थी।

    इस दौरान रास्ते में अज्ञात युवक आया और पत्नी का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि दोपहर को 1.10 बजे स्नेचर ने घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि स्नेचर घटना को अंजाम देकर पैदल ही फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी को पकड़े जाने का कोई खौफ नहीं है।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी कैमरे के पास पहुंचते ही सिर से टोपी उतार देता है। वहीं पीड़ित का कहना है कि शहर में लूटपाट और चोरी की घटनाओं का ग्राफ काफी बढ़ गया है। ऐसे में लोग खुद ही चोरों को काबू कर रहे है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं है, जिसके कारण अभी तक पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

     

  • Punjab Invest Summit सम्मेलन में पहुंचे CM Mann, किसानों को होगा लाभ, देखें वीडियो

    Punjab Invest Summit सम्मेलन में पहुंचे CM Mann, किसानों को होगा लाभ, देखें वीडियो

    गृह मंत्री के Punjab दौरे को लेकर CM Mann ने जमकर कसे तंज
    चंडीगढ़ः तीन दिवसीय इन्वेस्ट पंजाब समिट सम्मेलन में शामिल होने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। जिसके बाद सीएम मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सम्ममेल में दुनियां के अलग-अलग जगहों से कारोबारी सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान सम्मेलन में कारोबारियों का भारी सहयोग मिल रहा है। निवेशक आपस में मिलकर पंजाब में व्यापार के अवसरों पर चर्चा कर रहे है। उन्होंने कहा कि समिट की सफलता और कुल निवेश का पूरा आंकड़ा कल बताया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि 2 सेशन में वह खुद शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन से आने वाले दिनों में पंजाब को काफी फायदा मिलेगा। सीएम मान ने बताया कि पंजाब के पास पठानकोट की लीची है, अबोहर-फाजिल्का के कीनू है, होशियारपुर के आम है, कपूरथला का अदरक है और जालंधर के आलू सहित अन्य चीजें शामिल है। उन्होंने कहा कि अनाज और चावल के चक्कर से किसानों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। इससे पानी और बिजली की बचत होगी और किसानों को लाभ मिलेगा। इस सम्मेलन में कॉट्रैक्टर फार्मिंग के उच्च स्तरीय किसान और निवेशक शामिल हुए है। इस सम्मेलन में पंजाब में भारी गिनती में इनवेस्टर पहुंचे है। इस दौरान पंजाब दौरे पर देश के गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमित शाह पर जमकर निशाने साधे। सीएम मान ने कहा कि देश के गृह मंत्री के दौरे से पंजाब को कोई फायदा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि गृह मंत्री अमित शाह कोई बड़ी घोषणा करेंगे, लेकिन ना उन्होंने राहत पैकेज दिया है और ना ही उन्होंने RDF फंड दिया। सीएम मान ने कहा कि भाजपा हमें बुरा बोलने के इलावा कुछ नहीं कर सकती। वहीं 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सीएम मान ने कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने के लिए 117 उम्मीदवार कहां से लेकर आएगी। भाजपा को 1600 करोड़ रुपए के पैकेज का हिसाब देना चाहिए। गुजरात पोर्ट से 3000 किलो नशा पकड़ा गया, वहां कार्रवाई क्यों नहीं की गई, इसका जवाब देना चाहिए। सीएम मान ने कहा कि पंजाब भाजपा को अच्छी तरह जानता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नफरत की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।
  • हिमोत्कर्ष परिषद ने बाबा बाल जी महाराज को किया सम्मानित

    हिमोत्कर्ष परिषद ने बाबा बाल जी महाराज को किया सम्मानित

    ऊना /सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष परिषद ऊना के पदाधिकारियों ने बाबा बाल जी महाराज को जन्म दिवस पर आश्रम में पहुंचकर बधाई दी। परिषद सदस्यों ने बाबा बाल जी महाराज को फूल माला, पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। परिषद ने बाबा बाल जी महाराज के स्वस्थ जीवन व दीर्घ आयु की भी कामना की। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, प्रदेश महासचिव यशपाल सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णपाल शर्मा, हिमोत्कर्ष जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया, परिषद संगठन सचिव राजीव भनोट, मुनिंद्र अरोड़ा,मंजू मनकोटिया, अनीति सूद,राजन पुरी,विश्वास कंवर व अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
     
  • CM Saini ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के परिवार के प्रति जताई संवेदना

    CM Saini ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के परिवार के प्रति जताई संवेदना

    चंडीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने ‘भू-मित्र’ नामक व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है, जो भूमि और राजस्व से संबंधित सेवाएँ लेने वाले नागरिकों को 24×7 सहायता प्रदान करेगा। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध यह चैटबॉट राज्य के हर नागरिक के लिए सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि भू-मित्र एक स्मार्ट, संवादात्मक (कन्वर्सेशनल) चैटबॉट है, जिसे सीधे व्हाट्सएप के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है। यह प्लेटफॉर्म पहले से ही हरियाणा के नागरिकों के बीच व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। अब नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने या जटिल पोर्टलों का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने स्मार्टफोन पर कुछ ही क्लिक के माध्यम से घर बैठे दिन के किसी भी समय आवश्यक राजस्व सेवाएँ प्राप्त कर सकेंगे।

    डॉ. मिश्रा ने आगे बताया कि भू-मित्र चैटबॉट के माध्यम से नागरिक फिलहाल चार प्रमुख राजस्व सेवाओं का लाभ ले सकते हैं भूमि स्वामित्व और खेती संबंधी रिकॉर्ड के लिए जमाबंदी की प्रति, भूमि स्वामित्व में परिवर्तन से संबंधित इंतकाल (म्यूटेशन) की प्रति, संबंधित मामलों के लिए मुआवजा पंजीकरण तथा दस्तावेज़ पंजीकरण (डीड रजिस्ट्रेशन) से संबंधित सहायता। इसके अतिरिक्त चैटबॉट के माध्यम से डीड टोकन जनरेशन, भूमि सीमांकन के लिए आवेदन, भूमि एवं राजस्व से जुड़ी शिकायत दर्ज करना, तथा शिकायत की स्थिति की रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएँ भी एक सरल संवादात्मक इंटरफेस के जरिए व्हाट्सऐप पर उपलब्ध होंगी।

    नागरिक व्हाट्सऐप नंबर 95933 00009 को सेव करके और उस पर मैसेज भेजकर भू-मित्र सेवा का उपयोग कर सकते हैं। यह चैटबॉट साल के 365 दिन, चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगा और हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सहज संवाद की सुविधा प्रदान करेगा।

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि व्हाट्सएप जैसे परिचित और व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले प्लेटफॉर्म पर महत्वपूर्ण राजस्व सेवाएँ उपलब्ध कराकर विभाग का उद्देश्य प्रशासनिक देरी को कम करना, कार्यालयों के अनावश्यक दौरे घटाना और नागरिकों को वास्तविक समय में जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाना है। द्विभाषी इंटरफेस यह सुनिश्चित करेगा कि यह सेवा समाज के सभी वर्गों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों तक भी आसानी से पहुंचे।

    उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगले सप्ताह से डीड रजिस्ट्रेशन सेवाओं से संबंधित सभी एसएमएस भी भू-मित्र प्लेटफॉर्म के माध्यम से भेजे जाएंगे, जिससे नागरिकों को समय-समय पर अपडेट और जानकारी सीधे चैटबॉट के जरिए मिल सकेगी।

    डॉ. मिश्रा ने बताया कि आने वाले हफ्तों में भू-मित्र प्लेटफॉर्म में और भी सेवाएँ जोड़ी जाएंगी, जिससे डिजिटल शासन को और मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को अधिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। यह पहल हरियाणा में पारदर्शी और तकनीक आधारित प्रशासनिक व्यवस्था को बढ़ावा देने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।

     

  • Jalandhar News: LPG Gas की कमी को लेकर DC ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

    Jalandhar News: LPG Gas की कमी को लेकर DC ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

    जालंधर, ENS: जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों को लेकर लोग पैनिक हो रहे है। ऐसे में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी लाइने देखने को मिल रही है। वहीं इस मामले को लेकर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल एक्शन मोड में आ गए है। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों को गैस एजेंसियों की लगातार चेकिंग के लिए निर्देश जारी किए है। दरअसल, यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है ताकि मौजूदा हालात में आम लोगों को गैस सिलेंडरों के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। ऐसे में कंट्रोलर जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नरिंदर सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीमों द्वारा आज जालंधर, मेहतपुर, फिल्लौर, नकोदर और गोराया सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गैस एजेंसियों और उनके गोदामों की चेकिंग की गई।

    चेकिंग के दौरान जहां सिलेंडरों का वजन, बुकिंग प्रक्रिया आदि की जांच की गई, वहीं गैस एजेंसियों के मालिकों को हिदायत दी गई कि जिला प्रशासन पूरे मामले पर बारीकी से नजर रख रहा है। इसलिए गैस सप्लाई नियमों के अनुसार और समय पर सुनिश्चित की जाए। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि आम लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए जिला प्रशासन गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर सख्त निगरानी रख रहा है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) के नेतृत्व में एक विशेष कमेटी का गठन भी किया गया है, जो जिले में गैस सिलेंडरों की उचित सप्लाई और वितरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ सिलेंडरों की कालाबाजारी, गैर-कानूनी जमाखोरी/भंडारण को रोकने के लिए जरूरी सख्त कदम उठाएगी।

    डा. अग्रवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराहट में आकर गैर-जरूरी खरीददारी न करें। यदि कहीं भी गैर-कानूनी जमाखोरी या कालाबाजारी का मामला सामने आए तो कमेटी के ध्यान में लाया जाए, ताकि तुरंत उचित कार्रवाई की जा सके। आम लोगों से अफवाहों से सतर्क रहने की अपील करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि गैस सिलेंडरों की किल्लत की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला: “वर्तमान युद्धकालीन गैस संकट कांग्रेस राज की स्थायी समस्या से कम नहीं”

    युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला: “वर्तमान युद्धकालीन गैस संकट कांग्रेस राज की स्थायी समस्या से कम नहीं”

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अरुण कौशल ने आज कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान मध्य पूर्व युद्ध के कारण उत्पन्न गैस संकट उतना ही गंभीर है जितना कांग्रेस शासनकाल में हर समय रहता था। उन्होंने कांग्रेस को देश की ऊर्जा सुरक्षा को कमजोर करने वाली नीतियों के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि मोदी सरकार इस वैश्विक संकट के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देकर स्थिति को संभाल रही है। अरुण कौशल ने अपने बयान में कहा, “गैस का जितना संकट अभी युद्ध काल में है, उतना संकट तो कांग्रेस राज में हर समय रहता था। उस समय उपलब्धता की समस्या स्थायी थी – सिलेंडर बुकिंग के बाद हफ्तों का इंतजार, कालाबाजारी और वितरण प्रणाली की कमजोरी आम बात थी। आज का संकट भले ही ईरान-इजराइल युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी से उपजा हो, लेकिन कांग्रेस की सरकारें कभी भी ऊर्जा आयात पर निर्भरता कम करने में सफल नहीं हुईं। प्रधानमंत्री मोदी  की उज्ज्वला योजना ने करोड़ों घरों तक गैस पहुंचाई, जबकि कांग्रेस के समय लोग रिश्वत देकर सिलेंडर लेते थे।” कौशल ने आगे जोड़ा कि वर्तमान संकट में सरकार ने घरेलू एलपीजी को प्राथमिकता दी है, जिससे कमर्शियल सेक्टर प्रभावित हुआ है, लेकिन यह अस्थायी है। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि उनके शासन में क्यों गैस वितरण इतना अक्षम था कि हर मौसम में कमी महसूस होती थी। “कांग्रेस की नीतियां देश को ऊर्जा के मामले में पिछड़ा रखती थीं, जबकि भाजपा सरकार वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों और घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर काम कर रही है,” उन्होंने कहा। अरुण कौशल ने युवाओं से अपील की कि वे कांग्रेस की विफलताओं को याद रखें और मोदी सरकार के प्रयासों का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि यह संकट जल्द ही समाप्त होगा, लेकिन कांग्रेस की विरासत हमेशा देश को याद रहेगी।
  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत

    बटाला: फतेहगढ़ चूड़ियां-बटाला रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा काला अफगाना के निकट हुए सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति टिप्पर के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गए। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय विलियम मसीह निवासी गांव पिंडी और 28 वर्षीय परमिंदर सिंह निवासी हर्दोरवाल कलां अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बटाला की ओर किसी काम से जा रहे थे।

    इस दौरान जब वे काला अफगाना के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने ओवरटेक करने का प्रयास किया और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ गया और सड़क से गुजर रहे भारी टिप्पर के टायरों के नीचे आ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल दो टुकड़े हो गई और दोनों मृतकों के शव बुरी तरह कुचल गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

    मृतकों की पहचान उनके परिवारिक सदस्यों द्वारा की गई है। विलियम मसीह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटे छोड़ गया है, जबकि परमिंदर सिंह अपने पीछे पत्नी और एक छोटा बच्चा छोड़ गया है। परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ सुरिंदरपाल सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसएचओ ने बताया कि इनोवा गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और फरार हुए टिप्पर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • Punjab News: नग्न अवस्था में नाबालिग लड़के का शव बरामद, युवक गिरफ्तार

    Punjab News: नग्न अवस्था में नाबालिग लड़के का शव बरामद, युवक गिरफ्तार

    बरनालाः जिले में नाईवाला रोड के पास नग्न अवस्था में लड़के का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार खेत में 12 वर्षीय नाबालिग लड़के का शव बरामद हुई है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक नाईवाला रोड स्थित एक खेत में पानी की मोटर वाले खेत से बच्चे का शव नग्न हालत में मिला।

    घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतबीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे का 16 वर्षीय दोस्त अक्सर उसके साथ रहता था।

    जांच के दौरान पुलिस द्वारा बच्चे के साथ यौन शोषण की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों पता लग सकेगा। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक बच्चे के पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल भेज दिया है।

     

  • Punjab News: आज होगा Singer Karan Aujla का कंसर्ट, गानों को लेकर निर्देश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: आज होगा Singer Karan Aujla का कंसर्ट, गानों को लेकर निर्देश जारी, देखें वीडियो

    मोहाली: जिले में पंजाबी सिंगर करन औजला का कंसर्ट आज (शनिवार) शाम को पीसीए के पुराने स्टेडियम में होगा। इसके लिए प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान शहर के कई रास्ते बंद रहेंगे। वहीं गायक करण औजला और उनके कॉन्सर्ट को लेकर मामला पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा है। दरअसल, समाजसेवी पंडित धनेश्वर राव द्वारा लिखित शिकायत महिला आयोग पंजाब, बाल आयोग पंजाब और डीसी मोहाली को दी गई है, जिसमें पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की सिविल पटीशन का हवाला देते हुए मांग की गई है कि करण औजला आज स्टेज पर कोई भी ऐसा गीत नहीं गाएं जो नशे या गन कल्चर को बढ़ावा दें। इसी के साथ कहा गया है कि गाने में महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल ना किया जाए।

    यदि उन्होंने ऐसा किया तो इस मामले को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में कंटेम्प्ट पिटीशन दायर की जाएगी। जब इस संबंध में डीएसपी हरसिमरन सिंह बल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पंडित की राव की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और विशेष रूप से करण औजला को निर्देश दिए गए हैं कि वे कोई भी ऐसा गीत नहीं गाएंगे। एसपी पृथ्वी चहल ने कॉन्सर्ट की सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के लिए करीब 3500 पुलिस कर्मचारी मोहाली में तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी अनुचित घटना या शरारती तत्वों को नियंत्रित किया जा सके।

    पूरे प्रोग्राम के दौरान फेज-10, सेक्टर 65 और मोहाली रेलवे स्टेशन के तरफ की रोड को बंद रखा जाएगा। इस पर सिर्फ इमरजेंसी और ऑथराइज्ड वाहनों को ही जाने की अनुमति रहेगी। ऐसे में प्रशासन ने इन रास्तों पर न आने की सलाह दी है। पुलिस की तरफ से 32 जगह पर पुलिस नाके लगाए जाएंगे। जिसमें सबसे पहला पुलिस नाका स्टेडियम के गेट के सामने, जबकि अन्य नाके स्टेडियम की तरफ आने-जाने वाले दूसरे रास्तों पर होंगे। इन पर तैनात पुलिसकर्मी स्थानीय निवासी और कंसर्ट में आने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक में सहायता करेंगे।

    प्रशासन की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार वीआईपी के जाने के लिए अलग से रूट तैयार किया गया है। करण औजला के इस कंसर्ट में कई राजनीतिक के साथ-साथ बड़े प्रशासनिक अधिकारी और उनके परिवार भी दर्शक के रूप में शामिल होंगे। इसको देखते हुए सीपी-67 मॉल से स्टेडियम की तरफ जाने वाले रास्ते को वीआईपी रोड बनाया गया है। इस पर आम पब्लिक की एंट्री नहीं होगी। कंसर्ट में आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से 10 जगह पर पार्किंग बनाई गई है। इसके अलावा अगर कहीं दूसरी जगह पर व्हीकल पार्क किया जाता है, तो उसे पुलिस की तरफ से उठा लिया जाएगा।

  • Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत, खेल जगत में शोक की लहर

    Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत, खेल जगत में शोक की लहर

    मोगाः जिले में कड़ियाल में कबड्डी खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय ब्लॉक के अंतर्गत आते अड्डा कुक्कड़ांवाला के नामी कबड्डी खिलाड़ी बिक्रमजीत सिंह उर्फ़ बिक्का छीना का आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर से कबड्डी खिलाड़ी और खेल प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। कबड्डी खिलाड़ी बिक्रमजीत सिंह बिक्का छीना की मृत्यु पर पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना, प्रधान नगर पंचायत राजासांसी के कुलविंदर सिंह औलख, जगविंदर सिंह सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्ति किया।