Blog
-

नशे से युवाओं को दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी – गौरव कुमार
ऊना/ सुशील पंडित : अम्ब क्षेत्र में आज मां चिंतपूर्णी क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों के खिलाड़ियों, आयोजकों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य अतिथि गौरव कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुरी प्रवृत्तियों से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब युवा खेल मैदानों से जुड़ते हैं तो उनकी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगती है और समाज में अनुशासन, भाईचारा तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने मां चिंतपूर्णी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल टूर्नामेंट समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं और इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि समाज में नशे जैसी बुराइयों को रोकना है तो गांव-गांव में खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियां आयोजित करनी चाहिए। इस दौरान टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों ने खेल भावना के साथ शानदार मुकाबले खेले और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे ताकि युवाओं को सही दिशा मिल सके। -

Punjab News: अमित शाह के दौरे पर भड़के भगवंत मान, MSP, फंड और ड्रग्स का उठाया मुद्दा
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया पंजाब दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य के अहम मुद्दों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को उम्मीद थी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), किसान कर्ज माफी और विशेष आर्थिक पैकेज जैसे मुद्दों पर ठोस घोषणा होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एसएएस नगर में आयोजित प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार पंजाब की मांगों को अनदेखा कर रही है और राज्य के हक के फंड भी रोके जा रहे हैं।केंद्र से बड़ी उम्मीदें, लेकिन नहीं मिला समाधान
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि किसान और आम नागरिक केंद्र से ठोस फैसलों की उम्मीद कर रहे थे, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि MSP की कानूनी गारंटी, किसानों के कर्ज की माफी और अन्य राहत उपायों पर घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन दौरे के दौरान इन मुद्दों पर कोई स्पष्ट बात नहीं हुई।फंड रोकने के आरोप
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर पंजाब के फंड रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीण विकास फंड (RDF) और जीएसटी से जुड़े बकाया अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ राहत के लिए घोषित ₹1,600 करोड़ की राशि भी राज्य को नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ के समय केंद्र के नेता केवल दौरा करने आए, लेकिन वास्तविक मदद नहीं दी गई।ड्रग्स और सीमा सुरक्षा पर सवाल
ड्रग्स तस्करी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी और तस्करी रोकना केंद्र की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद पंजाब सरकार अपने संसाधनों से 550 किलोमीटर लंबी सीमा पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगा रही है। उन्होंने अन्य राज्यों में ड्रग्स की बड़ी बरामदगी पर कार्रवाई न होने पर भी सवाल उठाए और कहा कि इस पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है।गैंगस्टरवाद पर चिंता
मुख्यमंत्री मान ने गैंगस्टरवाद को राष्ट्रीय स्तर की गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि इससे देश की एकता और सुरक्षा को खतरा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर इस मुद्दे पर पर्याप्त कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।राजनीतिक टिप्पणी और सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने पंजाब में भाजपा की राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में नफरत की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने युवाओं को 65,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर किए गए रोजगार और आर्थिक वादों के अधूरे रहने पर भी सवाल उठाए।निवेश और विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद पंजाब सरकार राज्य में निवेश बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट को उद्योग जगत से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि यह समिट निवेश और व्यापार के नए अवसर पैदा करने के लिए एक मजबूत मंच साबित हो रही है। -

Jalandhar News: इस इलाके में महिला का शव बरामद, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: देहात के खांबड़ा में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मृतक महिला की पहचान सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर गांव वासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए सिमरनजीत कौर के ससुर रूप लाल ने बताया कि उनका बेटा करण और बहू उनके अलग खांबड़ा में स्थित मालिक के घर पर रहते है। पिता ने कहा कि बेटा और बहू यहां पर मालिक की कोठी में रहते है। पिता का कहना है कि बेटा और बहू नशे के आदी थे और कई बार बेटे के नशा छुड़ाओं केंद्र में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद बेटा और बहू उनसे अलग रहते थे।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नौजवान को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एएसआई कशमीर सिंह ने बताया कि उन्हें इलाके में महिला का शव बरामद होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि दोनों नशे के आदी है और यहां पर किराये के मकान पर रह रहे थे। पुलिस के अनुसार सिमरनजीत कौर को पति करण ने मौत के घाट उतारा है। हालांकि महिला के शव पर कोई चोट के निशान नहीं है। करण पर मामला दर्ज करके काबू कर लिया गया है। वहीं महिला सरपंच ने कहा कि लड़का लड़की दोनों नशे के आदी है और पिछले कुछ समय से दोनों यहां पर रह रहे थे।
वहीं लड़की का शव मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नौजवान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाना प्रभारी संजीव ने कहा कि परिजन सो रहे थे और परिजनों द्वारा कहा जा रहा है कि लड़की आज सुबह जब नहीं उठी तो पता चला कि लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि कुछ लोग कह रहे है कि अल सुबह मौत हुई है तो कुछ लोगों का कहना है कि देर रात ही मौत हो गई थी। अधिकारी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चुरी में भेज दिया है और पोस्टमार्मटम की रिपोर्ट आने के बाद असल कारणों का पता चल पाएगा।
-

England से अमेरिका भेजने का झांसा देकर 28 लाख हड़पने के मामले में पिता गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूला: विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस की एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने यूके से अमेरिका भेजने का झांसा देकर करीबन 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में 71 साल के श्याम लाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्याम लाल वासी रायपुर रानी जिला पंचकूला के तौर पर हुई है। इस बारे में चंडीमंदिर थाने में 31 जनवरी को भारतीय न्याय संहित की धारा 61, 316 (2), 318 (4) तथा इमिग्रेशन एक्ट 1983 की धारा 24 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस जांच के मुताबिक, पंजाब के रहने वाले शख्स ने पुलिस को शिकायत में यह बताया कि साल 2023 में वो इंग्लैंड गया था परंतु वहां पर स्थायी तौर पर रहने और रोजगार की समस्या के कारण वह अमेरिका जाना चाहता था। इस दौरान उसके परिचितों के जरिए से उसकी मुलाकात आरोपी वीर सिंह उर्फ मिट्टू उर्फ जॉन और उसके पिता श्याम लाल से करवाई गई। उन्होंने खुद को एजेंट बताते हुए उसे इंग्लैंड से अमेरिका भेजने का भरोसा दिया है। आरोपियों ने यह काम करवाने के लिए लगभग 30 लाख रुपये की मांग की।
इसके बाद आपसी बातचीत में सौदा 25 लाख रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता के पिता लखविंदर सिंह ने जमीन बेचने और रिश्तेदारों से उधार लेकर आरोपियों को कुल 25 लाख रुपये दिए। इनमें से 15 लाख रुपये नकद पंचकूला सेक्टर-25 में दिए गए। वहीं 10 लाख रुपये अलग-अलग खातों से आरोपी श्याम लाल के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को विदेश भेजने की प्रक्रिया शुरु करने का भरोसा दिलवाया लेकिन रास्ते में डंकी रुट के जरिए उसे कई देशों में भटकना पड़ा।
आरोपियों ने इस दौरान 3 लाख रुपये भी दिलवाए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इस अवैध रास्ते से यात्रा के दौरान उसे फ्रांस, स्पेन और बाकी देशों में कई दिनों तक कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद विभिन्न देशों की कस्टडी और कैंपों में रहने के बाद आखिरकार उसे मार्च 2025 में भारत वापिस भेजा गया।
भारत लौटने के बाद जब शिकायतकर्ता ने आरोपियों से पैसे वापिस मांगे तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया और धमकियां देना शुरु कर दिया। शिकायत मिलने के बाद एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट पंचकूला ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जांच के दौरान इंचार्ज योगविन्द्र सिंह के नेतृत्व में जांच अधिकारी एएसआई दीपक ने 12 मार्च 2026 को आरोपी श्याम लाल को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
आरोपी का बेटा अमेरिका में रहकर लोगों को विदेश भेजने का रैकेट चलाता है। इसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया जाएगा। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी ने फ्रॉड की रकम से जमीन खरीदने का सौदा किया था। इसकी जांच चल रही है और पुलिस उस व्यक्ति का पता लगा रही है। जिससे जमीन का सौदा किया गया था। इसके साथ ही पुलिस फ्रॉड की रकम से खरीदी गई अन्य संपत्तियों का भी पता लगा रही है और कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत ऐसी सभी संपत्तियों को सीज किया जाएगा।
डीसीपी ने आम लोगों से अपील की है कि वो विदेश जाने के लिए हमेशा अधिकृत और लाइसेंस प्राप्त एजेंटों के जरिए ही प्रक्रिया अपनाएं। किसी भी एजेंट को बड़ी राशि देने से पहले उसकी वैधता की जांच जरुर करें और सभी लेन-देन बैंकिंग जरिए से ही करें। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एजेंटों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कई लोग जल्दी विदेश जाने के लालच में बिना जांच-पड़ताल के अवैध एजेंटों के झांसे में आ जाते हैं जिससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक नुकसान उठाना पड़ता है।
यदि कोई व्यक्ति विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता है या संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो तुरंत पुलिस या एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को सूचना दें।
-

14 से 17 मार्च तक ऊना प्रवास पर रहेंगे उपमुख्यमंत्री, पालकवाह में SDRF प्रशिक्षण केंद्र का करेंगे उद्घाटन
ऊना, सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 14 से 17 मार्च तक ऊना जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री 14 मार्च को प्रातः 11 बजे प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत शाम को उनका जिला सिरमौर के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है, जहां वे 15 मार्च को विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात 16 मार्च को उपमुख्यमंत्री पुनः ऊना जिले में पहुंचकर दोपहर 12 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज बीटन में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। 17 मार्च को प्रातः 10 बजे उपमुख्यमंत्री हरोली उपमंडल के अंतर्गत पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन में स्थानांतरित एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पालकवाह सभागार में आपदा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के मास्टर ट्रेनर प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा तथा आपात परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम के दौरान आपदा से बचाव और राहत कार्यों से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 17 सायं को उनका शिमला के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है। -

Punjab News: सरपंच कत्ल केस में लेह लद्दाख से शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोहालीः मोगा के बाघा पुराना में हरजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने लेह लद्दाख से 3 शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर मोहाली हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां से उन्हें मोगे ले जाया जाएगा और अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस ने लद्दाख से गिरफ्तार किए गए शार्प शूटर मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू के 2 और साथियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है और पूछताछ में आरोपियों से बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
-

इस दिन से शुरु होंगे Chaitra Navratri, अष्टमी पर कन्या पूजन के लिए शुभ रहेगा ये मुहूर्त
धर्म: नवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है। खासतौर पर चैत्र नवरात्रि को बहुत ही अहम माना जाता है। चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरु होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी। इन नौ दिनों में देवी के नौ रुपों की आराधना की जाती है। नवरात्रि के दौरान अष्टमी और नवमी तिथि बहुत ही खास मानी जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि कब से शुरु होंगे इसको लेकर लोग कंफ्यूजन है। आइए आपको बताते हैं कि चैत्र नवरात्रि कब से शुरु होंगे और इसके लिए घटस्थापना का क्या मुहूर्त है।इस वजह से खास है अष्टमी
नवरात्रि के आठवें दिन को अष्टमी कहते हैं। यह दिन देवी पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक ग्रंथ जैसे देवी भागवत पुराण और मार्केंडय पुराण में अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यदि आप सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करेंगे तो आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर होंगी। भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होगी। इस दिन कन्या पूजन भी काफी लोग करते हैं जिसमें छोटी बालिकाओं को देवी का स्वरुप मानकर उनकी पूजा की जाती है।26 मार्च को रखा जाएगा अष्टमी का व्रत
साल 2026 में अष्टमी का व्रत 26 मार्च को रखा जाएगा। इस दिन भक्त विशेष पूजा अर्चना करते हैं। कन्या पूजन करके मां दुर्गा से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली का आशीर्वाद मांगते हैं। कई लोग इस दिन अपनी कुल देवी का पूजन भी करते हैं और परिवार की समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।शुभ मुहूर्त
25 मार्च 2026 को दोपहर 1:50 बजे से शुरु होगा और 26 मार्च 2026 की सुबह 11:48 बजे तक रहेगा। इस दौरान आप कभी भी अष्टमी की पूजा कर सकते हैं।पूजा के शुभ मुहूर्त
इस दिन सुबह का मुहूर्त 6:20 AM से लेकर 7:52 AM तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त सुबह 10:56 AM से लकर 2:01 PM और शाम का मुहूर्त 5:06 PM और 9:33 PM तक का है। -
Jewish School हुआ ब्लास्ट, चरमपंथी समूह ने ली हमले की जिम्मेदारी
एम्सटर्डमः नीदरलैंड के एम्सटर्डम शहर में स्थित यहूदी स्कूल में जोरदार धमाका हुआ। रात के समय हुए धमाके से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और उन्होंने हालात को काबू में किया गया। बताया जा रहा हैकि इस धमाके में स्कूल की इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या घायल होने की कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
हालांकि, इस घटना ने अल्पसंख्यक यहूदी समुदाय की सुरक्षा पर बहुत बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एम्सटर्डम की मेयर फेमके हल्सेमा ने यहूदी स्कूल में ब्लास्ट की कड़ी निंदा की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में इसे यहूदी समुदाय के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश और “लक्षित हमला” बताया है। धमाके के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बेहद कड़ा एक्शन लिया है।
मेयर फेमके हल्सेमा ने स्थानीय जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि उनके शहर में नफरत फैलाने वालों और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं, नीदरलैंड के यहूदी समुदाय के नेताओं ने इस हमले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से स्कूलों और प्रार्थना स्थलों की सुरक्षा तुरंत बढ़ाने की मांग की है। पुलिस उस मामले की आगजनी और जानबूझकर किए गए हमले के तौर पर जांच कर रही है।
रोटरडैम की घटना के बाद पुलिस ने एक अन्य सिनेगॉग के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे कार सवार चार किशोरों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं नीदरलैंड के यहूदी संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर जानकारी दी है कि एक चरमपंथी समूह ने रोटरडैम हमले का वीडियो डालकर जिम्मेदारी ली है। इसी समूह ने कुछ दिनों पहले बेल्जियम के लीज (Liege) शहर में भी एक सिनेगॉग पर हुए हमले का दावा किया था। मध्य पूर्व के इसी संकट के चलते यूरोपीय शहरों में सुरक्षा एजेंसियां अब हाई अलर्ट पर हैं।
-

Punjab News: पंजाब में तीन वर्ल्ड-क्लास एग्जीबिशन सेंटर बनेंगे, उद्योग और व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ (मोहाली) और अमृतसर में तीन वर्ल्ड-क्लास एग्जीबिशन सेंटर स्थापित करेगी, जिससे राज्य में उद्योग और व्यापार को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। एसएएस नगर में चल रहे प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान विभिन्न सत्रों में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम उद्योगों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ाने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।उद्योग को मिलेगा आधुनिक प्लेटफॉर्म
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब में बड़े एग्जीबिशन सेंटर की कमी है, जिसके कारण उद्योगों को अपने उत्पाद सही तरीके से प्रदर्शित करने का अवसर नहीं मिल पाता। इस कमी को दूर करने के लिए सरकार नई दिल्ली के प्रगति मैदान की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस सेंटर बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे उद्योगों को खरीदारों, निवेशकों और वैश्विक बाजार से जुड़ने का मौका मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।इन्वेस्टमेंट समिट से मिल रहे नए अवसर
मुख्यमंत्री ने प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट को एक मजबूत मंच बताते हुए कहा कि यहां निवेशक और उद्योगपति सक्रिय रूप से अपने विचार साझा कर रहे हैं और नए अवसर तलाश रहे हैं। इससे पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।एक्सपोर्ट आधारित अर्थव्यवस्था पर जोर
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की एक्सपोर्ट आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पारंपरिक कृषि निर्यात से आगे बढ़कर वैल्यू-एडेड उत्पादों की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आने वाले 50 वर्षों के लिए पंजाब को एक ग्लोबल एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करना है।कृषि और फूड प्रोसेसिंग में अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश का अन्न भंडार है और यहां हर साल लगभग 185 लाख मीट्रिक टन चावल और 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन होता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भविष्य की वृद्धि के लिए कृषि उत्पादों में वैल्यू एडिशन जरूरी है। उन्होंने पठानकोट की लीची, होशियारपुर के आम और जालंधर के आलू का उदाहरण देते हुए कहा कि फूड प्रोसेसिंग से किसानों की आय में बड़ा इजाफा हो सकता है।कृषि विविधीकरण की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं-धान चक्र से बाहर निकलने के लिए कृषि विविधीकरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को वैकल्पिक फसलों से समान आय मिले तो वे नई फसलों को अपनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ क्षेत्रों में सब्जियों की खेती से भूजल स्तर में सुधार देखने को मिला है, जो पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है।नई औद्योगिक नीति और निवेशकों को समर्थन
भगवंत मान ने हाल ही में लागू की गई इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस डेवलपमेंट पॉलिसी 2026 का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश की सबसे प्रगतिशील नीतियों में से एक है। इसमें फूड प्रोसेसिंग उद्योग के लिए बढ़ी हुई सब्सिडी जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि Invest Punjab एक सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में निवेशकों को हर चरण में सहायता प्रदान कर रहा है।उद्योग और निर्यात हब के रूप में उभरता पंजाब
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट्स, एफएमसीजी और निर्माण सामग्री जैसे मजबूत उद्योग पहले से मौजूद हैं। 14 लाख से अधिक एमएसएमई और 7 बिलियन डॉलर से अधिक निर्यात के साथ राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने निवेशकों और वैश्विक कंपनियों को पंजाब में निवेश करने का आमंत्रण दिया।स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य बायोएनर्जी, बायोमास और कंप्रेस्ड बायोगैस जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पराली जैसी कृषि अवशेष अब ऊर्जा उत्पादन के लिए उपयोग की जा रही है, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। -

Jalandhar News: Cambridge School की छात्रा की मौत को लेकर हुआ खुलासा, सुसाइड नोट में लिखी ये बात, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स में संदिग्ध परिस्थितियों में कैंब्रिज स्कूल की भूविका की मौत हो गई। छठी मंजिल से छ्लांग लगाकर 8वीं कक्षा की 14 वर्षीय भूविका द्वारा आत्महत्या की गई। वहीं आज पोस्टमार्टम के बाद मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक क्रैंबिज स्कूल की भूविका की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच में आया है कि छात्रा स्कूल से पैदल निकली और ऑटो पकड़कर जालंधर हाइट्स में फ्रेंड्स रहती है, वहां सिक्योरिटी गार्ड से उसका पता पूछने लगी। जिसके बाद लिफ्ट के जरिए सातवें फ्लोर पर चली गई।
इस दौरान आर्मी अफसर की पत्नी से सीढ़ी ली है। जिसके बाद सीढ़ियां लगाकर वहां पास बैठ गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि छठे फ्लोर पर फ्लैट में नौकरानी आई और उसने कहां की लड़की बैठी हुई है। जिसके बाद व्यक्ति ने बताया कि वह सोच रहा था कि लड़की को पकड़ लिया जाए, लेकिन तब तक लड़की ने छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि परिजनों की गलत फहमी को दूर कर दिया गया है। जिसके बाद 174 धारा के आधार पर बनती कार्रवाई की गई है। वहीं मृतक बच्ची के रिश्तेदार भारती ने कहा कि वह परेशान थे कि बच्ची जालंधर हाइट्स कैसे पहुंच गई।
जिसके बाद पता चला कि बच्ची खुद स्कूल से बाहर निकली ऑटो लिया और जालंधर हाइट्स में गई। जहां सिक्योरिटी गार्ड से बात करने के बाद फ्लैट में जाकर सुसाइड कर लिया। पीड़ित ने बताया कि सुसाइड नोट में बच्ची ने लिखा था कि वह 2 पेपरों में फेल हो गई है, इसके लिए माफी। जिसके बाद बच्ची ने सुसाइड कर लिया। पीड़ित ने कहा कि परिवार द्वारा बच्ची पर कोई दवाब नहीं पाया जा रहा था। पीड़ित ने कहा कि वह खुद ही परेशान हो गई और उसने सुसाइड कर लिया। पीड़ित ने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड की नाकामी सामने आई है, जिसने बच्ची के स्कूल से अकेले जाने के बारे में पूछताछ नहीं। वहीं स्कूल के कोच ने किट स्कूल में रह जाने को लेकर फोन किया, जिसके बाद पुलिस ने फोन उठाया और बताया कि उसकी मौत हो गई है।