Blog

  • Punjab News: पुलिस कर्मी के कत्ल की साजिश नाकाम, हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस कर्मी के कत्ल की साजिश नाकाम, हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे और क्राइम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देहात पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सोहेल मीर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक इलाके में अवैध हथियारों के साथ सक्रिय हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव माहवा में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

    तलाशी के दौरान उनके पास से एक AK-47 राइफल, 2 मैगजीन, 36 कारतूस और 3 आधुनिक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार यह हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजे गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस पूरे मॉड्यूल के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है।

    जांच एजेंसियों के मुताबिक इन हथियारों को आगे गुरदासपुर भेजा जाना था, जहां एक पुलिस मुलाजिम को निशाना बनाकर उसकी हत्या करने की साजिश रची गई थी। अमृतसर देहाती पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी सोहेल मीर ने कहा कि पंजाब पुलिस किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी और प्रदेश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है।

  • जापानी कंपनियों के साथ औद्योगिक सहयोग बढ़ाने को तैयार पंजाब: Aman Arora

    जापानी कंपनियों के साथ औद्योगिक सहयोग बढ़ाने को तैयार पंजाब: Aman Arora

    चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर: प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 के पहले दिन प्लाक्षा यूनिवर्सिटी में आयोजित कंट्री सेशन में जापान आधारित उद्योग प्रतिनिधियों ने पंजाब को निवेश के लिए एक बेहतरीन राज्य बताया। उन्होंने कहा कि राज्य का प्रगतिशील औद्योगिक दृष्टिकोण, उद्योग-अनुकूल नीतियां और सुव्यवस्थित प्रशासनिक ढांचा जापानी कंपनियों को यहां विस्तार के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

    इस मौके पर रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब उभरते क्षेत्रों जैसे इंटीग्रेटेड ईवी और ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, कृषि मशीनीकरण, स्मार्ट फार्मिंग तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा में जापानी साझेदारी को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने कहा कि जापान भारत का भरोसेमंद विकास साझेदार रहा है और उसकी कंपनियों ने बुनियादी ढांचे, आधुनिक विनिर्माण और मोबिलिटी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने नई औद्योगिक नीति के तहत 24 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की है और उद्योग प्रस्तावों को 5 से 18 दिनों में प्रारंभिक मंजूरी देने का प्रावधान किया गया है। वहीं जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी पंजाब में निवेश को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियां, कुशल मानव संसाधन और बेहतर बुनियादी ढांचा निवेश के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करते हैं।

     
  • Punjab News: Ratan Hospital के Doctor की Car पर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: Ratan Hospital के Doctor की Car पर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में शिंगार सिनेमा रोड पर रतन अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक लग्जरी कार पर गोली चलने की घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के मालिक की गाड़ी पर गोली का निशान मिला है। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई गाड़ी में मौजूद नहीं था। घटना को लेकर डॉक्टर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    बताया जा रहा है कि रतन हॉस्पिटल के मालिक डॉ. सुबीत रतन की फॉक्सवैगन कार पर गोली चली है। डॉ. रतन ने बताया कि रोज की तरह उनकी कार अस्पताल की पार्किंग में खड़ी थी। शनिवार सुबह जब उनका ड्राइवर गाड़ी साफ करने पहुँचा तो उसने देखा कि कार का फ्रंट विंडशील्ड बुरी तरह टूटा हुआ था। जब बारीकी से जांच की गई तो गाड़ी के पास ही बंदूक की एक गोली (खोखा) बरामद हुई। डॉक्टर ने अंदेशा जताया है कि यह घटना रात करीब 1:00 बजे के आसपास हुई होगी। हालांकि गोली किसने चलाई और किस दिशा से आई इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस ने मौके से बरामद गोली को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। पुलिस ने कहा मामला हमारे संज्ञान में है। शुरुआती जांच में यह हवाई फायर का मामला लग रहा है क्योंकि डॉ. सुबीत रतन ने किसी भी पुरानी रंजिश या दुश्मनी से साफ इनकार किया है। हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि पता चल सके कि गोली जानबूझकर चलाई गई या यह किसी क्रॉस फायरिंग या हवाई फायर का हिस्सा थी।

     

     

     

     

  • फरीदाबाद प्लॉट विवाद में प्रशासन को झटका, मुआवजा देने के निर्देश

    फरीदाबाद प्लॉट विवाद में प्रशासन को झटका, मुआवजा देने के निर्देश

    चंडीगढ़: हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने फरीदाबाद की भावना गुप्ता और अमनदीप से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए पाया कि संबंधित भूमि पर वर्ष 2009 से माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत स्थगन (स्टे) लागू है। इसके बावजूद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी ) द्वारा 18 जनवरी, 2023 और 22 मार्च, 2023 को उक्त प्लॉट्स की नीलामी कर दी गई। आयोग ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह न्यायालय की अवमानना के साथ-साथ धोखाधड़ी से संबंधित दंडात्मक प्रावधानों के अंतर्गत भी आ सकता है।

    आयोग ने अपने आदेश में कहा कि यदि किसी निजी कॉलोनाइजर द्वारा बिना वैध स्वामित्व के प्लॉट बेचा जाता, तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाती। आयोग ने यह भी उल्लेख किया कि इस मामले के तथ्य संजीव वर्मा और हिमांशु शर्मा से संबंधित पूर्व मामलों के समान हैं, जिनका निपटारा आयोग द्वारा 19 फरवरी, 2026 को किया जा चुका है।

    इसी आधार पर आयोग ने वर्तमान संशोधन याचिकाओं का निपटारा करते हुए हरियाणा राइट टू सर्विस एक्ट की धारा 17(1)(ह) के तहत दोनों रिवीजनिस्ट्स को 5,000-5,000 रुपये का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने एचएसवीपी को आदेश दिया है कि यह राशि 15 दिनों के भीतर अदा की जाए और 30 मार्च, 2026 तक इसकी अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि एचएसवीपी प्रारंभ में यह राशि अपने फंड से दे सकता है, जिसे बाद में जांच के बाद दोषी अधिकारियों से वसूल किया जा सकता है।

    साथ ही आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि आवेदक यदि चाहें तो मानसिक पीड़ा, आर्थिक नुकसान और अन्य परेशानियों के लिए अधिक मुआवजे की मांग हेतु उपभोक्ता फोरम, माननीय उच्च न्यायालय या किसी अन्य सक्षम प्राधिकरण का रुख कर सकते हैं। आयोग ने कहा कि चूंकि मामला न्यायालय में लंबित है, इसलिए वर्तमान परिस्थितियों में प्लॉट का कब्जा सुनिश्चित कराना संभव नहीं है। आयोग ने उम्मीद जताई कि एचएसवीपी इस मामले को कानूनी रूप से उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए प्रयास जारी रखेगा।

     

  • Sonam Wangchuk को जेल से मिली रिहाई! सरकार ने हटाया NSA Case

    Sonam Wangchuk को जेल से मिली रिहाई! सरकार ने हटाया NSA Case

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने लद्दाख में चल रहे गतिरोध को खत्म करने की दिशा में एक खास कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतगर्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला लिया है।

    Read In English: https://encounternews.in/india/centre-revokes-detention-of-activist-sonam-wangchuk-to-foster-dialogue-in-ladakh/

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ: https://encounternewspaper.com/india/sonam-wangchuks-detention-cancelled-big-decision-of-the-central-government/

    आधिकारिक बयान किया गया जारी

    गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में यह कहा गया है कि सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंत्रालय के अनुसार, यह फैसला सभी हितधारकों के साथ रचनात्मक और सार्थक संवाद को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार का यह मानना है कि इस कदम से लद्दाख की मांगों को लेकर चल रहे गतिरोध को खत्म करने में मदद मिलेगी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सोनम वांगचुक पिछले काफी समय से लद्दाख को छठी अनूसूची में शामिल करने और राज्य का दर्जा देने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। उनकी हिरासत के बाद लद्दाख और देश के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे। अब हिरासत खत्म होने के बाद यह उम्मीद जताई सजा रही है कि केंद्र सरकार और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का नया दौर शुरु हो सकता है। वांगचुक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून जैसी सख्त धाराओं के इस्तेमाल पर नागरिक समाज और विपक्षी दलों में तीखी प्रतिक्रिया दी थी। गृह मंत्रालय ने अब साफ किया कि भविष्य की पॉजिटिव चर्चाओं को ध्यान में रखते हुए ही यह रिहाई सुनिश्चित की गई है ताकि केंद्र और लद्दाख के बीच विश्वास की कमी को दूर किया जा पाए।

    इसलिए किया गया था गिरफ्तार

    सोनम वांगचुक को लद्दाख में कुछ महीने पहले हुई हिंसक घटनाओं के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। आरोप था कि प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई थी। इसी मामले में प्रशासन में एहतियात के तौर पर उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया था।    
  • Punjab News: BJP की रैली में पहुंचे Singer Mankirt Aulakh, राजनीतिक में शामिल होने को लेकर दिया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP की रैली में पहुंचे Singer Mankirt Aulakh, राजनीतिक में शामिल होने को लेकर दिया बयान, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में रैली रखी गई है। जिसको लेकर पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं इस रैली में पंजाबी गायक मनकीरत औलख शो लगाने के पहुंचे। इस दौरान राजनीति में कदम रखने को लेकर गायक ने मीडिया से बात की। गायक ने कहा कि अभी वह रैली में शो लगाने के लिए पहुंचे है।

    उन्होंने कहा कि अभी वह राजनीति में कदम नहीं रखना चाहते। गायक ने कहा कि मेरी ज्वाइनिंग सभी पार्टियों से है और गायक सभी के लिए है। उन्होंने कहा कि अभी मेहनत करके एक्टर भी बनना है। राजनीति में 50 साल के बाद कदम रखने के बारे में सोचेंगे। गायक ने कहा कि वह अभी बच्चा है और उन्हें राजनीति के बारे में ज्यादा पता नहीं है।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में आज भाजपा द्वारा ‘बदलाव रैली’ (रैली फॉर चेंज) रखी गई है। भाषण की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने सबसे पहले सिख परंपरा के अनुसार ‘बोले सो निहाल, सति श्री अकाल’ का जयकारा लगाया। जयकारे की प्रतिक्रिया के साथ पूरा रैली स्थान गूंज उठा और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ इसका जवाब दिया। इसके बाद उन्होंने “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” बोलकर संगत का अभिवादन किया।

     

     

  • Jalandhar News: LPG Gas Agency में गेट बंद होने पर लोग हुए पैनिक, मैनेजर ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: LPG Gas Agency में गेट बंद होने पर लोग हुए पैनिक, मैनेजर ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ईरान, इजराइल और अमेरिका में चल रही जंग का असर भारत पर दिखाई दे रहा है। गैस की कमी को लेकर रेस्टोरेंट, ढाबा मालिक के साथ घरेलू उपभोक्ता भी परेशान हो रहे है। जिसके कारण गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। वहीं सैदा गेट में स्थित गैस एजेंसी का गेट कर्मियों द्वारा बंद रखा गया है। एजेंसी के कर्मियों द्वारा कहा जा रहा है कि लोग पैनिक हो रहे है, ऐसे में बाहर किसी को खड़े नहीं होने दिया जा रहा। एजेंसी की मैनेजर रमनप्रीत ने कहा कि एलपीजी गैस को लेकर कोई किल्लत नहीं आ रही, लेकिन लोग पैनिक होकर लाइने लगाकर खड़े हो रहे है और कर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर रहे है।

    जिसके कारण उन्हें लोगों को संभालना मुश्किल हो रहा है। मैनेजर ने कहा कि कर्मियों की सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा का भी उनके द्वारा ध्यान रखा जा रहा है। मैनेजर ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिया जा रहा है और गेट बंद करके एक-एक करके एजेंसी में उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा है। मैनेजर ने कहा कि अगर 100 लोग इकट्ठे हो रहे है तो उन्हें सभी को संभालना मुश्किल हो रहा है। जिसके कारण गेट को बंद रखकर एक-एक उपभोक्ता को अंदर भेजा जा रहा है।

    वहीं विक्की नारंग उपभोक्ता ने कहा कि उन्होंने 22 तारीख की बुकिंग करवाई थी। ऐसे में एजेंसी द्वारा घर सिलेंडर नहीं भेजा जा रहा, जिसके कारण उन्हें एजेंसी में आकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है। वहीं विजय नामक व्यक्ति ने कहा कि सिलेंडर बुक करवाया हुआ था और वह एजेंसी में सिलेंडर लेने के लिए आए है। उपभोक्ता ने कहा कि घर में सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है। वहीं शरणप्रीत कौर ने कहाकि बुकिंग करवाने के बाद एजेंसी में आकर सिलेंडर लेने के लिए पहुंची है। महिला ने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है।

     

     

     

  • Punjab News: PM Modi और Amit Shah का पुतला फूंककर किसानों ने किया Toll Free, देखें वीडियो

    Punjab News: PM Modi और Amit Shah का पुतला फूंककर किसानों ने किया Toll Free, देखें वीडियो

    लुधियानाः देश के गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर है। जहां मोगा में भाजपा की ओर से रखी गई विशाल रैली में वह शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जिले में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंककर रोष जाहिर किया। भारतीय किसान मजदूर यूनियन द्वारा लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान मजदूर मोर्चा (चैप्टर पंजाब) के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया। यूनियन के नेताओं ने इस विरोध प्रदर्शन के पीछे तीन प्रमुख स्थानीय और प्रशासनिक विफलताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

    उन्होंने कहा कि हल्का साहनेवाल के ससराली गांव में बना डैम सफेद हाथी साबित हो रहा है। किसानों ने कहा कि अभी तक इसका टेंडर ही नहीं हुआ है। किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह लड़ाई केवल किसानों की नहीं बल्कि हर आम नागरिक की कॉमन लड़ाई है। किसानों ने कहा कि आज दिन भर प्रदर्शन के चलते किसानों का लक्ष्य टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री करवाना है। टेंडर न होने के कारण डैम का काम नहीं चल रहा, जिससे फसलों की सिंचाई और जल प्रबंधन ठप पड़ा है। राहों रोड की खस्ताहाल स्थिति को लेकर किसान लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं।

    अधिकारियों को डिमांड लेटर दिए गए, प्रोटेस्ट हुए, लेकिन सड़क निर्माण का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। किसानों ने सड़क के बीचों-बीच खड़ी होने वाली गाड़ियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है जिस पर प्रशासन मौन है। पिछली बार के आंदोलन से सबक लेते हुए स्थानीय यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर किया गया। किसान नेताओं ने साफ कहा है कि अगर आज भी उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन और भी तीखा रूप अख्तियार करेगा।

  • दक्षिण कोरिया की तर्ज पर मोहाली में बनेगा नया Startup Hub, Sanjeev Arora ने की घोषणा

    दक्षिण कोरिया की तर्ज पर मोहाली में बनेगा नया Startup Hub, Sanjeev Arora ने की घोषणा

    चंडीगढ़/मोहाली: Bhagwant Mann के नेतृत्व में Mohali तेजी से एक बड़े टेक्नोलॉजी और स्टार्ट-अप हब के रूप में उभर रहा है। यह बात उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री Sanjeev Arora ने Progressive Punjab Investors Conference 2026 के दौरान कही। प्लाक्षा यूनिवर्सिटी में “ब्रांड मोहाली” विषय पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोहाली अब सिर्फ एक सैटेलाइट शहर नहीं रहा, बल्कि यह वैश्विक टेक्नोलॉजी और स्टार्ट-अप केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    कैबिनेट मंत्री ने घोषणा की कि पंजाब सरकार कालकट भवन में एक समर्पित स्टार्ट-अप हब स्थापित कर रही है, जिसे दक्षिण कोरिया के प्रसिद्ध Pangyo Techno Valley के मॉडल पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक नीति के तहत आईटी कंपनियों और डेटा सेंटरों को कमर्शियल बिजली दरों से हटाकर औद्योगिक दरों के दायरे में लाया गया है, जिससे मोहाली की आईटी कंपनियों को देश में सबसे सस्ती बिजली मिलेगी। साथ ही आईटी कंपनियों को प्रति कर्मचारी 5,000 रुपये और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) के लिए 7,000 रुपये प्रति कर्मचारी प्रति माह की सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है।

    इस दौरान हाउसिंग और शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव Vikas Garg ने बताया कि पिछले एक वर्ष में मोहाली में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन की नीलामी हो चुकी है और शहर के विस्तार के लिए 7,000 एकड़ अतिरिक्त भूमि हासिल करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य मोहाली को एशिया के टेक्नोलॉजी नक्शे पर एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित करना है।