Blog

  • लापता युवक का श’व हुआ बरामद, मचा हड़कंप

    यमुनानगर : आत्मापुरी कॉलोनी से लापता 25 वर्षीय रूदल का शव हमीदा हेड रोड पर भगत फेब्रिकेट के पास प्लॉट की झाड़ियों में मिला। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि रूदल की हत्या कहीं और की गई होगी। बाद में शव को वहां पर फेंका गया।  मृतक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी 4 महीने की गर्भवती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।मृतक के भाई अनुज ने बताया कि उसका भाई शहर की ही प्लाईवुड फैक्टरी में ऑपरेटर का काम करता था। रूदल गली में लगे सीसीटीवी में भागता हुआ दिख रहा है।

    उसके एक हाथ में मोबाइल था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात रूदल घर पर ही था। तभी उसके किसी दोस्त का फोन आया। फोन सुनते ही वह घर से निकल गया। परंतु देर रात तक भी वापस नहीं लौटा। उसका माेबाइल भी बंद आ रहा था। वह रात को ही उसकी तलाश में निकल गए थे। लेकिन उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। वह उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में गए। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में 2 दिन लगा दिए। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए।

  • आज का राशिफल, 15 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 15 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि 

    आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज जरूरी काम से आपकी यात्रा होगी। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, लोग आपको बधाई देनें आपके घर आयेंगे। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। आज आपकी किस्मत चमकेगी क्योंकि व्यापार में भारी सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा। आज लोगों के प्रति आपका अच्छा रवैया आपको लोगों का प्रिय बना देगा।

    वृष राशि 

    आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। आपको आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज शाम का समय आप किसी शांत जगह पर बिताएंगे, किसी ड्रीम प्रोजेक्ट पर विचार करेंगे।

    मिथुन राशि 

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मानसम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी डेली रूटीन में कुछ चेंजेस करेंगे। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

    कर्क राशि 

    आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसन्ट्रेट करें। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। समाज में आपके
    सराहनीय काम का सम्मान किया जायेगा। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस लदिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं।

    सिंह राशि 

    आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका
    मिलेगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा।

    कन्या राशि 

    आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही
    महत्व मिलेगा। आज आप कोई क्रिएटिव वर्क करेंगे। काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन परिवार का साथ आपको मिलेगा। माइग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें।

    तुला राशि 

    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। आज आप अपने बच्चों के किसी अच्छी जगह घूमने जायेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम  आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है।

    वृश्चिक राशि 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है।
    आज आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। संभव हो तो काम शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।

    धनु राशि 

    आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आज  आप अपने खास रिश्तेदार के पास जायेंगे। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आप कोई अच्छी बुक पढने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घर के
    जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। किसी सामान पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    मकर राशि 

    आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाइट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। आज प्राइवेट शिक्षकों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगे।

    कुंभ राशि 

    आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस करते हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को
    लेकर चिंतित होंगे बेहतर हैं अपने गुरु से परामर्श लें। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

    मीन राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से ऑफिस का रुका काम आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।

     

  • जालंधर: नशेड़ी कार चालक ने गाड़ियों की मारी टक्कर, हुआ हंगामा, देखे Live

    जालंधर (ENS) : भगवान वाल्मीकि चौक से कंपनी बाग़ चौक की ओर जाती सड़क पर एक नशे की हालत में गाड़ी चालक द्वारा दो गाड़ियों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। टाटा सफारी चालक ने दो स्वीफ्ट गाड़ियों को टक्कर मारी है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक बुजुर्ग को चोट भी लगी है। मौके पर थाना 4 की पुलिस पहुंचकर जाँच कर रही है।    

  • पंजाबः दो दिन पहले काम पर आई नौकरानी ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में सेक्टर 32 के स्थित एमआईजी फ्लैट में दो दिन पहले काम पर रखी नेपाली नौकरानी को मालिक ने काम पर रखा था। इस दौरान फ्लैट मालिक ने उससे पहचान पत्र मांगे, लेकिन उक्त नौकरानी दो दिन तक टाल मटोल करती रही। आज फ्लैट मालिक ने वार्निंग देते हुए, पहचान पत्र लाने के लिए कहा था, जिसके बाद फ्लैट का मालिक काम पर चला गया। इस दौरान काम पर बैठे फ्लैट मालिक ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे अपने मौबाईल पर चैक किए तो घर के मैंमबरों की मुवमेंट देखने को नहीं मीली।

    जिसके बाद उसने पड़ोसियों को अपने घर भेजा, इस दौरान घर में रखी नौकरानी घर से भाग गई। जिसके बाद जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि घर में दो व्यक्ति दाखिल होते दिखाई दिए। वहीं नौकरानी ने परिवारिक मैंमबरों को खाने में नशिला पदार्थ दिया। जिसके बाद परिवारिक मैंमबर बैहोश हो गए। 

    मालिक ने आरोप लगाया कि उक्त नौकरानी घर में छोटे बच्चे को उठाकर भागने कि फिराक में थी घर में आते पड़ोसियों को देख पकड़े जाने के ड़र से मौके से फरार हो गई। 

    वहीं दूसरी और बैहोश हुए परिवारिक स्दस्यों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जाहां उनकी तबियत गंभीर बनी हुई है।

    पीड़ित परिवार के मुताबिक उन्होंने नौकरानी ने घर में काम करने वाले रसोइये, सात महीने के बच्चे की देखभाल करने वाली महिला और उनके घर में आई एक महिला रिश्तेदार को कोई नशीला पदार्थ दे दिया।

    घटना की सुचना पीडित परिवार ने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर मामले कि जांच शुरु कर दी है। 

  • ऊना में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ सामान्य जाति वर्ग द्वारा जातिगत भेदभाव एवं दुर्व्यवहार से संबंधित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की जिला स्तरीय बैठक ऊना में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। बैठक में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ सामान्य जाति वर्ग द्वारा जातिगत भेदभाव एवं दुर्व्यवहार से संबंधित पुलिस विभाग में लंबित अन्वेषणाधीन मामलों, न्यायालय में लंबित मामलों, न्यायालय द्वारा तय किए गए मामलों, पीड़ितों को प्रदान की गई राहत राशि के लिए लंबित मामलों के अलावा विभिन्न कारणों से खारिज किए गए मामलों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपमंडल स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एट्रोसिटी एक्ट 1989 की अनुपालना के दृष्टिगत उपमंडल स्तर पर भी समितियों का गठन कर प्रत्येक तीन माह में एक बार बैठक करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ऊना ने बताया कि एससी/एसटी एक्ट 1989 से संबंधित तीन मामलों में पहले व दूसरी किस्त के रूप में 225000 की राहत राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 30 नवंबर 2023 तक कुल 45 मामले न्यायालय में लंबित है जबकि चार मामले पुलिस विभाग में अन्वेक्षणाधीन है। इसके अतिरिक्त 1 अक्टूबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक तीन मामले न्यायालय द्वारा तय किए गए हैं तथा 9 मामले राहत राशि के लिए लंबित हैं। जबकि दो मामलों को सबूतों के अभाव में खारिज किया जा चुका है। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट शशी पाल शर्मा, जिला न्यायवादी एकलव्य, सहायक जिला न्यायवादी प्रमोद नेगी, एएसपी ऊना संजीव भाटिया, डीएसपी ऊना अजय ठाकुर, बीडीओ ऊना के एल वर्मा, बीडीओ अंब ओम पाल डोगरा, बीडीओ गगरेट नील कमल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति से संबंधित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे
  • रायपुर संहोड़ा में सट्टा पर्ची के साथ एक काबू

    रायपुर संहोड़ा में सट्टा पर्ची के साथ एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित : मैहतपुर के रायपुर संहोड़ा गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा पर्ची के साथ काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर पुलिस की एक टीम जब गश्त पर थी तब रायपुर सहोड़ा रेलवे फाटक के पास बसदेहड़ा निवासी रविंदर कुमार पुत्र बलदेव सिंह की शक की बिनाह पर तालाशी लेने पर तड़ा सट्टा पर्ची व 1080 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • जालंधरः मेडिकल स्टोर पर पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के थाना भार्गव कैंप के अधीन आते जगदंबे मेडिकल स्टोर पर पुलिस ने दबिश दी। यह कार्रवाई घास मंडी में स्थित मेडिकल स्टोर पर हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक पत्रकार ने सूचना दी थी कि उक्त मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयों की बिक्री की होती है। जिसके बाद में अपनी टीम के साथ उक्त मेडिकल स्टोर पर पहुंचे।

    इस दौरान जब उन्होंने मेडिकल स्टोर के मालिक से नशीली दवाइयां को लेकर बात की तो उक्त मेडिकल स्टोर के मालिक ने कहा कि वह चार नशीली गोलियां दे सकता है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना दे दी है। वही काफी समय बीते जाने के बाद भी कोई ड्रग इंस्पेक्टर मौके पर जांच करने के लिए नहीं पहुंचा।

    वहीं इस मामले को लेकर जब पुलिस अधिकारी से उक्त मेडिकल स्टोर द्वारा नशीली दवाईयों को बेचने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर ही आगे की कार्रवाई कर सकते हैं। वहीं दूसरी और जब मेडिकल स्टोर के मालिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक ग्राहक उनके पास नशीली दवाई लेने के लिए आया था। उन्होंने कहा कि वह दवाई की मांग कर रहा था वह ज्यादा नशीली नहीं है।

    दुकान मालिक ने कहा कि जो दवाई उसने उक्त ग्राहक को दी है उस दवाई के ग्राहक उनसे दो पत्ते उनसे मांग रहा था। दुकानदार ने कहा लेकिन उसने उसे सिर्फ चार गोलियां दी है जिसको लेकर कुछ देर बाद उक्त ग्राहक द्वारा हंगामा किया जा रहा है। दुकानदार का कहना कि ग्राहक द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।

  • कुटलैहड़ महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन, वीरेंद्र कंवर विशेष तौर पर रहे मौजूद

    महिलाओं को मोदी की गारंटी पर भरोसा, प्रदेश सरकार ने गारन्टी के नाम पर किया विश्वासघात: मोनिका


    ऊना/सुशील पंडित : वीरवार को नवगठित भाजपा महिला मोर्चा कुटलैहड़ मंडल की पहली बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विशेष तौर से मौजूद रहे। बैठक के दौरान महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्रीय सरकार का महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने पर विशेष धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। 


    कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा मोनिका कौशल ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि यह महिला मोर्चा के गठन के उपरांत पहली बैठक आयोजित की गई है जिसमें मंडल व जिला की महिला मोर्चा सदस्यों सहित मण्डल के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो वादे किए थे उनको पूरा किया है और सभी महिलाओं को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। मोनिका ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को गारंटी के नाम पर विश्वासघात किया है और इस धोखे का जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में दिया जाएगा।


    महिला मोर्चा कुटलैहड़ मण्डल की अध्यक्ष मोनिका कौशल ने बैठक में रहने के लिए पूर्व मंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि पूर्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतरीन काम किया है।


    बैठक में महिला मोर्चा की सदस्यों व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, जन धन योजना, हर घर नल योजना, फसल बीमा योजना आदि सभी  जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र का आभार व्यक्त किया।


    बैठक में महिला मोर्चा सदस्यों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि भाजपा सदैव ही मातृशक्ति सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत रही है और इसी का परिणाम है कि आज देश की उन्नति में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की नीतियों का सहयोग करते हुए समस्त मातृशक्ति फिर से केंद्र में भाजपा सरकार बनाने में अपना अभूतपूर्व योगदान देंगी।


    कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की इस बैठक में ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष मोनिका कौशल, महामंत्री अल्का,सचिव नीलम, ज़िला उपाध्यक्ष सुषमा, मण्डल कोषाध्यक्ष नमिता, मण्डल उपाध्यक्ष शकुंतला शर्मा, ज़िला सचिव त्रिशला देवी, अनिता ठाकुर, सपना शर्मा सहित कुटलैहड़ मण्डल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, देवराज शर्मा, मण्डल महामंत्री मास्टर रमेश सहित महिला मोर्चा की सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

  • जनकौर में लाश मिलने से सनसनी, देखें वीडियो

    ऊना संतोषगढ़ सड़क किनारे पड़ा था अर्धनग्न शव


    ऊना/सुशील पंडित : ऊना जिला मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर जनकौर गांव में एक बुजुर्ग की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने ऊना संतोषगढ़ सड़क के किनारे मिली लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 62 वर्षीय तरसेम सिंह पुत्र गुरदास राम वासी जनकौर के रूप में हुई है। मृतक के सिर और शरीर के हिस्सों पर जख्मों के कई निशान भी मिले हैं। ऊना के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि हमने फोरेंसिक टीम को मौके पर काम पर लगा दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। लाश पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दी गई है। अभी तक हमें मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी।


    घर से सड़क किनारे कैसे पहुंचा

    तरसेम सिंह की लाश जब लोगों ने देखी तब उसका आधा शरीर निर्वस्त्र था। क्या किसी ने उसे मारकर सड़क किनारे फेंका था या किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। अभी तक पुलिस को कोई भी ऐसा सुराग नहीं मिला है जो किसी साजिश की ओर इशारा करता हो। आने वाले दिनों में इस मौत से पर्दा उठ सकता है। क्योंकि यह कोई प्राकृतिक मृत्यु नहीं है। सिर पर हुए जख्म बता रहे हैं कि मरने से पहले उसके साथ कुछ तो हुआ था।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੰਚਾਇਤ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਜ਼ਮੀਨ ਤੋਂ ਹਟਵਾਇਆ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਬਾਲੋਕੇ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਪੰਚਾਇਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ’ਤੇ ਇੱਕ ਬਿਲਡਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਨੂੰ ਅੱਜ ਪੰਚਾਇਤ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ’ਤੇ ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਬਿਲਡਰ ‘ਤੇ ਕਰੀਬ 4 ਕਨਾਲ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨ ‘ਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਨ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਸੀ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਬਿਲਡਰ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਅੱਜ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਤੋਂ ਸਟੇਅ ਮਿਲ ਗਈ ਹੈ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨ ’ਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਾ ਨਹੀਂ ਕਰਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਿਲਡਰ ਵਿਕਾਸ ਪਾਸੀ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲ ਕੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਜ਼ਮੀਨ ‘ਤੇ ਆਪਣਾ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਾ ਛੱਡ ਦੇਣਗੇ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਅਜਿਹਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ।

    ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੌਰਾਨ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੌਰਾਨ ਵਾਪਰੀਆਂ ਬੇਅਦਬੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਲਈ ਮੁਆਫ਼ੀ ਮੰਗਣ ‘ਤੇ ਵਿਅੰਗ ਕਰਦਿਆਂ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕੀਤੇ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਮਿਲੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪਾਰਟੀ ਤਬਾਹੀ ਦੇ ਰਾਹ ‘ਤੇ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਮਹਾਂਪੰਚਾਇਤ ‘ਤੇ ਵੀ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਬਿਲਡਰ ਵਿਕਾਸ ਪਾਸੀ ਨੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਤੋਂ ਸਟੇਅ ਮਿਲ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਖੁਦ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਿਆਂ ਹੇਠਲੀ ਜ਼ਮੀਨ ਘਟਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਸੜਕਾਂ ਬਣਾਉਣਗੇ।