Blog
-

चिट्टे सहित दो काबू
ऊना/ सुशील पंडित :अम्ब पुलिस ने 2.84 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अम्ब के मुलाजिम गश्त करते हुए मुबारिकपुर में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 2.84 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया I आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपित युवकों की पहचान मंजीत सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी गाँव ओच, तहसील जयसिंहपुर, जिला काँगड़ा तथा एक अन्य के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -
पंजाब : पूर्व केंद्रीय मंत्री और MP हरसिमरत कौर बादल मृतक व्यापारी के घर दुख सांझा करने पहुंची, देखें वीडियो
बठिंडा : पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद हरसिमरत कौर बादल मृतक व्यापारी मेला के घर परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंची। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल ने बठिंडा और पंजाब में पीने का पानी, सड़क, बिजली, पेंशन और दूसरी सुविधाएं जैसे सार काम किए और दूसरी सुविधाएं दी गई। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि आप वाले झूठ बोलकर सरकार चलाना चाहते है। कर्ज खत्म करने की बात करने वाले कर्ज बढ़ाने की और पहले साल से ही चल पड़े है।
उन्होंने कहा कि अभी तो 3 साल और बाकी है क्या होगा कार्य का हाल, आप खुद सोचिए। कांग्रेस पार्टी को चाहिए था वह आप पर दबाव बढ़ाते उसके गलत कामों पर सवाल उठाते। हरसिमरत कौर बादल बठिंडा के वार्ड में लोगों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि बादल की सरकार द्वारा किए कामों की चर्चा करते हुए लोगों को एक बार फिर से अकाली दल बादल की सरकार बनाने के लिए कहा।
-
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे कुल 493 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
ऊना/ सुशील पंडित:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे ज़िला ऊना से 493 विद्यार्थियों ने विभिन्न केंद्रों में पहुँचकर प्रतियोगिता में भाग लिया। यह परीक्षा जिला ऊना के 12 केंद्रों पर आयोजित की गई। जहाँ छात्र- छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस परीक्षा मे कुल 100 प्रश्न पुछे जाने थे। जिस के लिए सभी को 90 मिनट का समय दिया गया था। आपको बताते चलें की यह परीक्षा पुरे हिमाचल प्रदेश के सभी ज़िलों मे होनी तय हुई थी। कोविड-19 महामारी के बाद ये परीक्षा पुनः शुरू गई है। -
दिये और मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगाएगा दीप का पर्व दीपावली
एसएचजी की महिलाएं गोबर के दीप और मोमबत्तियां बनाने में जुटी
जिला में 2700 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं 27 हज़ार महिलाएं
वित्तीय वर्ष में महिलाओं को 6 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई
ऊना/सुशील पंडित: आधुनिकता के दौर में लोगों ने मिट्टी के दियों को अंधेरे में धकेल दिया था, मिट्टी के दियों की पहचान बरकरार रखने के लिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं दिन-रात एक करके अपनी पुरानी परम्परा को बनाए रखने के लिए गोबर के दिये और मोमबत्तियां बनाने में जुटी हैं। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का कहना है कि त्यौहारों में मिट्टी के दीपक जलाने से घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है तथा पर्यावरण को भी नुक्सान नहीं पहुंचता। उनका कहना है कि जैसे-जैसे लोगों को मिट्टी के दियों की महत्ता के बारे में पता चला रहा है, लोग इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं और इनकी बाजार मंे मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है।ग्राम पंचायत रामपुर की अनीता राणा ने बताया कि नौ स्वयं सहायता समूह संगठित करके एक समूह बनाया है जिसे महाकाल ग्राम संगठन का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी नौ स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं दीपावली त्यौहार के लिए मोमबत्ती और दिये बनाने में लगी हुई हैं। महिलाएं विभिन्न रंगों की सुंदर आकार की मोमबत्तियां तथा गाय के गोबर और मिट्टी के मिश्रण से सजावटी दिये बना रही हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा इनकी मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। लोगों की मांग को ध्यान में रखकर समूह की महिलाएं मोमबत्तियां व दिये निर्मित कर रही हैं।
महाकाल ग्राम संगठन की प्रधान अनीता राणा ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से गु्रप जुड़ा हुआ है। एनआरएलएम के माध्यम गु्रप को 2,500 रूपये स्टार्टअप फंड तथा 15,000 रूपये रिवॉल्विंग फंड के रूप में मिलते हैं। इसके अतिरिक्त गु्रप की महिलाएं अपनी सेविंग से 100-100 रूपये प्रतिमाह एकत्रित करके जमा करती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ी बल्कि जमा राशि में से ही एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया जिससे उन्हें काफी लाभ हुआ और महिलाओं को भी घर बैठे रोजगार का अवसर मिला। अनीता राणा ने बताया कि एसएचजी समूह की सभी महिलाएं दिये और मोमबत्तियां बनाने में प्रशिक्षित हैं और कड़ी मेहनत करके सुंदर और आकर्षक दिये बनाने में काफी मेहनत कर रही हैं ताकि लोग दिये और मोमबत्तियों के सुंदर और आकर्षक डिजाइनों से आकर्षित होकर इन्हें खरीदें। उन्होंने बताया कि निर्मित दिये और मोमबत्तियों की बिक्री के लिए प्रशासन द्वारा उन्हें उचित स्थल उपलब्ध करवाया जाता है।
उन्होंने बताया कि अभी दीवाली के लिए कुछ दिन शेष हैं कि लेकिन संबंधित क्षेत्रों के लोग घरों में आकर ही दिये व मोमबत्तियां ले जा रहे हैं तथा और अधिक मांग कर रहे हैं। घर से ही अभी तक 5 हज़ार रूपये की बिक्री कर चुकी हैं जिससे समूहों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व ही समूह द्वारा मैहतपुर में स्टॉल स्थापित किया गया था जिसका समूह को काफी लाभ हुआ। अब दीवाली उत्सव पर एमसी पार्क ऊना में भी स्टॉल लगया जाएगा जिसमें रंग-बिरंगी विभिन्न आकार की मोमबत्तियां और मिट्टी-गोबर से बने दीप बिक्री के लिए रखे जाएंगे। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि हमें अपनी प्राचीन कला को विलुप्त होने से बचाना है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है दीपावली के पर्व को मिट्टी के दियों और मोमबत्तियों की रोशनी से रोशन करें। बाजारों में मंहगी लडियां अन्य सजावटी सामान खरीदने की बजाए स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं को खरीदकर प्रोत्साहित करें ताकि अन्य महिलाएं भी समूहों से जुडें।
धन-धन बाबा साहिब सिंह स्वयं सहायता समूह की प्रधान मीनू ने बताया कि गतवर्ष उनके समूह से कम महिलाएं जुड़ी थी। लेकिन वर्तमान में उनके गु्रप से 11 महिलाएं जुड़ी हैं। सभी महिलाएं दीप और मोमबत्तियां बनाने में लगी हुई हैं जिसका समूह की महिलाओं को भरपूर लाभ मिल रहा है और अपने परिवार का काफी सहयोग भी कर रही हैं।
वहीं राधे-राधे स्वयं सहायता समूह की प्रधान वंदना कुमारी का कहना है कि समूह की सभी महिलाएं दीप और मोमबत्तियां बनाने का कार्य कर रही हैं। विभिन्न आकार की सुंदर मोमबत्तियां और दीप बना रही हैं जिससे सभी महिलाओं को रोजगार मिला है। वंदना ने बताया कि उनका मोमबत्तियां बनाने का कार्य अच्छे तरीके से चल रहा है जिसका समूह की महिलाओं का काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने अन्य महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने का अपील की ताकि वह भी अपने लिए आय के साधन सृजित कर आत्मनिर्भर बन सके।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कर रही बेहतर प्रयास
पीओ डीआरडीए शेफाली शर्मा ने बताया कि जिला ऊना एनआरएलएम के क्षेत्र में एक अग्रणी जिला है जिसमें लगभग 2700 स्वयं सहायता समूह में लगभग 27 हज़ार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विभाग की ओर से रिवॉल्विंग फंड, स्टार्ट अप फंड व लोन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग 6 करोड़ रूपये के ऋण की सुविधा भी एसएचजी की महिलाओं को मुहैया करवाई गई है जिसके माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है और उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो रही है। उन्होंने बतााय कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित किए उत्पादों को सभी ब्लॉकों में हिम ईरा शॉप में बिक्री के लिए रखती हैं। उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न समूहों से जुड़ी महिलाएं दीवाली त्यौहार के लिए मिलेटस से बनी मिठाईयां और गोबर-मिट्टी से बने दीये और मोमबत्तियां बना रही हैं। उन्होंने बताया कि समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बिक्री के लिए एमसी पार्क ऊना में विशेष स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वहां पर आसानी से एक स्थान पर ही अपने उत्पादों को बेच सकें। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे एसएचजी द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदें क्योंकि यह गुणवत्तायुक्त हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए सरकार द्वारा एक बेहतर प्रयास है। -
ਪੰਜਾਬ : ਟਰੱਕ ਦੀ ਚਪੇਟ ‘ਚ ਆਉਣ ਨਾਲ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜਿਥੇ ਸੜਕ ਹਾਦਸਿਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਵਾਸਤੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਸਖਤ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਤਾਂ ਜੋ ਵਾਪਰ ਰਹੇ ਸੜਕ ਹਾਦਸਿਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਲਗਾਤਾਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਾਪਰਨ ਵਾਲੇ ਸੜਕ ਹਾਦਸਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਾਨ ਚਲੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਸੋਗ ਦੀ ਲਹਿਰ ਫੈਲ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।
ਪਰ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਅਣਗਹਿਲੀ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਅਜਿਹੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਹਾਦਸੇ ਵਾਪਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਢੰਡਾਰੀ ਨੇੜੇ ਰੋਡ ਪਾਰ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਟਰੱਕ ਦੀ ਚਪੇਟ ‘ਚ ਆਉਣ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਢੰਡਾਰੀ ਰੋਡ ਤੇ ਵੈਲਡਿੰਗ ਦਾ ਸਮਾਨ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਜੋ ਕਿ ਰੋਡ ਪਾਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ ਟਰੱਕ ਦੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ।
ਹਾਦਸੇ ਤੋ ਬਾਅਦ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਦਿਤੀ ਗਈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਜਾਂਚ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਹੈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਕਿ ਮਜ਼ਦੂਰ ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵੈਲਡਿੰਗ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਚਸ਼ਮਾ ਯੁਕ਼ਤ ਸਮਾਨ ਲੈ ਕੇ ਰੋਡ ਪਾਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ।
-

भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कुंदरकी थाना क्षेत्र में आगरा नेशनल हाईवे पर बिस्कुट फैक्ट्री के पास देर रात सड़क किनारे खड़े वाहन में होंडा अमेज कार जा टकराई। इससे कार में मौजूद 4 लोगों की मौत हो गई। इसमें 3 महिलाएं और 1 पुरुष था। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार मुंबई से इकराम की पत्नी नरगिस और बेटी अल्फी फ्लाइट से दिल्ली आए थे। नरगिस के साथ उसकी भतीजी सिमरन और शमीम भी था। सभी कार में सवार सभी होकर रवाना हुए।
देर रात कार कुंदरकी थाना इलाके के आगरा नेशनल हाईवे स्थित बिस्कुट फैक्ट्री पर पहुंची। इसी दौरान कार ड्राइवर को झपकी लगी, जिससे कार का बैलेंस बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़े वाहन से जा टकराई। नरगिस का ससुराल संभल जिले के सिरसी में है, उसका परिवार मुंबई में रहता है। इस हादसे को लेकर एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने से ये हादसा हुआ है। इसमें 4 लोगों की मौत हुई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
-
ਜਲੰਧਰ : ਇਸ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਬਾਇਕ ਸਵਾਰਾਂ ਨੇ ਕਿਸਾਨ ਤੇ ਚਲਾਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਿਲਗਾ : ਸਥਾਨਕ ਮੁਹੱਲਾ ਪੱਤੀ ਭੱਟੀ ਬਿਲਗਾ ਤੋਂ ਸ਼ਾਮਪੁਰ ਰੋਡ ਤੇ ਇਕ ਸਥਿਤ ਕਿਸਾਨ ਦੇ ਡੇਰੇ ਤੇ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਆਏ ਜਿਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਸੇ ਕੰਬਾਇਨ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨ ਲਖਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਤਾਬੜਤੋੜ 3 ਗੋਲੀਆਂ ਹਮਲਾਵਰ ਨੇ ਮਾਰੀਆ।
ਉਕਿਤ ਕਿਸਾਨ ਦੇ ਹੱਥ ਤੇ ਗੋਲੀ ਲੱਗੀ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂਰਮਹਿਲ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਜਿੱਥੋ ਅੱਗੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜਲੰਧਰ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਐਸ ਐਚ ਓ ਮਹਿੰਦਰਪਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੌਕੇ ਤੋਂ 2 ਰੌਂਦ ਚਲੇ ਇਕ ਜਿਂਦਾ ਰੌਂਦ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਹੈ।
-
जालंधर- अमृतसर हाईवे पर सड़क हादसे में 2 की मौ’त
नडाला : जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव दयालपुर बराड़ अस्पताल के पास एक्टिवा पर जा रहे दंपत्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन आगे जा रहे व्यक्ति पर जा चढ़ा, जिस कारण एक्टिवा चालक और पैदल जा रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक्टिवा के पीछे बैठी महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान 56 वर्षीय विजय कुमार पुत्र बिशन लाल और उसकी गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय पत्नी वीना कुमारी निवासी ब्लड डोनर कॉलोनी, सलोह रोड, नवांशहर के रूप में हुई है।
जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पारिवारिक सदस्यों ने उसे पहले जालंधर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। बाद उसे नवांशहर के अस्पताल ले जाया गया। थाना सुभानपुर की पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में रखवाया है।
-
जालंधर : मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त चेयरमैन सुभाष भगत को दी बधाई
जालंधर : आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त चेयरमैन मार्किट कमेटी कैंट सुभाष भगत जी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सुभाष भगत पर पूर्ण विश्वास है कि वह अपना कार्य पूरे निष्ठा एवं समर्पण भाव से करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान निरंतर पंजाब की हितों के लिए कार्य कर रहे है।
पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का वचन पूरा करने के लिए पूरे प्रयास कर रहे है और उनके द्वारा किए गए प्रयासों से समस्त पंजाब वासी संतुष्ट भी है। मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त चेयरमैन सुभाष भगत को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी । मोहिंदर भगत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संजीव भगत वीरभान, रमेश भगत आदि उपस्थित थे।
-
ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ ਸਪੀਡ ਵਾਹਨ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਨਹੀਂ ਹੁਣ ਖੈਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਹਾਈਵੇ ਰੋਡ ਤੇ ਗੱਡੀ ਤੇਜ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਹੁਣ ਖੈਰ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਪੁੱਲ ਤੇ ਸਪੀਡ ਰਡਾਰ ਮੀਟਰ ਲੱਗਿਆ ਗਇਆ ਹੈ। ਏਏਸਆਈ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਰੋਡ ਤੇ ਪੁਲ ਦੇ ਉਪਰ ਨਾਕਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਓਵਰ ਸਪੀਡ ਦਾ ਨਾਕਾ ਲਗਾਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿਹਾ ਸਪੀਡ ਲਿਮਟ 60ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੀ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਇਸ ਸਪੀਡ ਲਿਮਿਟ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਸ ਦਾ ਚਲਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪੁੱਲ ਦੇ ਉੱਪਰ ਸਪੀਡ ਰਡਾਰ ਮੀਟਰ ਟਰੈਫਿਕ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ।
ਕਿਉਂਕਿ ਹਾਈਵੇ ਦੇ ਉੱਪਰ ਤੇਜ ਸਪੀਡ ਦੇ ਨਾਲ ਆਏ ਦਿਨ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦੇ ਹਨ ਉਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਨਾਕਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਕੋਈ ਵੀ ਓਵਰ ਸਪੀਡ ਗੱਡੀ ਚਲਾਉਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਕੱਟੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਓਵਰ ਸਪੀਡ ਦਾ ਚਲਾਨ (ਕੋਟ ਦਾ ਚਲਾਨ) ਕਟਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿ 1 ਚਲਾਨ 1000 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਦਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਕ ਦਿਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਕਰੀਬ 20 -25 ਚਲਾਨ ਕਟੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ।