Blog

  • मरे हुए भाई को बहन ने बांधी राखी, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

    मरे हुए भाई को बहन ने बांधी राखी, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

     नई दिल्ली : रक्षा बंधन के मौके पर एक बहन की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद बहन ने कांपते हाथों से आखिरी बार भाई की कलाई पर राखी बांधी। यह भावुक पल देख आस-पास के लोग भी फूट-फूट कर रो पड़ें। तेलंगाना के पेद्दापल्ली  में रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद बहन ने रोते हुए भाई को आखिरी बार राखी बांधकर अंतिम विदाई दी स घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

    दरअसल, पेद्दापल्ली के गांव में रहने वाले चौधरी कनकैया नाम के शख्स को कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ा  और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।  भाई के हाथों पर राखी बांधने का इंतजार कर रही बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है वहीं, पूरा परिवार सदमें में आ गया। भाई की मृतक देह को देख सुध-बुध खो बैठी छोटी बहन भाई चौधरी कनकैया की डेड बाॅडी के पास आई और अंतिम बार राखी बांध विदाई दी।  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देख हर कोई रो पड़ा ।  चौधरी की बहन गौरम्मा पुत्तेदु के साथ रिश्तेदार भी मौजूद हैं।  इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

  • ट्रेलर से भीषण टक्‍कर के बाद घर में जा घुसी रोडवेज बस, कई यात्री घायल, देखें वीडियो

    ट्रेलर से भीषण टक्‍कर के बाद घर में जा घुसी रोडवेज बस, कई यात्री घायल, देखें वीडियो

    बस्‍ती: उत्‍तर प्रदेश के बस्‍ती जिले में रक्षाबंधन के दिन बड़ी दुर्घटना हो गई। यूपी रोडवेज की बस ट्रेलर से टकराने के बाद हाईवे किनारे बने घर में घुस गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा हरैया थाना क्षेत्र के गांव जीवधरपुर के पास हाइवे पर हुआ। सुबह हुई इस दुर्घटना के बाद पूरा इलाके में चीख-चीत्‍कार मच गया। 

    बताया जा रहा है कि बस्‍ती लखनऊ हाइवे पर गोरखपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रेल से टकरा गई। टक्‍कर लगने के बाद अनियंत्रित होकर बस सड़‍क किनारे बने घर में घुस गई। घर की दीवार से टकराने के बाद बस रुक गई। हादसा होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसको पता चला वह घटनास्‍थल की तरफ भागा। बस में सवार लोगों की चीखपुकार सुनकर स्‍थानीय लोगों ने तत्‍काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। सबने मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्‍पताल पहुंचाया।

    पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्‍त बस को सड़क से हटवाया। इसके बाद राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर प्रभावित यातायात सुचारु किया जा सका। कुछ ऐसे यात्री भी हैं जिनको मामूली चोट आई थी। उन्‍हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद पूरा इलाका चीख पुकार से गूंज उठा। बस के टकराने की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। सुबह के वक्‍त किसी को समझ में नहीं आया कि आखिर हुआ क्‍या है।

  • जालंधरः बाढ़ प्रभावित इलाकों की मदद के लिए Dera Baba Murad Shah ने सरकार को दिए 1 करोड़ रुपये

    जालंधरः बाढ़ प्रभावित इलाकों की मदद के लिए Dera Baba Murad Shah ने सरकार को दिए 1 करोड़ रुपये

    जालंधर, ENS: हिमाचल में आई बाढ़ के कारण एक बार फिर से पंजाब के हालात खराब हो रहे है। वहीं सरकार की मदद के लिए कई ट्रस्ट आगे आ रहे है। इसी के तहत डेरा बाबा मुरादशाह ट्रस्ट ने बाढ़ प्रभावित इलाकों की मदद के लिए पंजाब के सीएम भंगवत मान को 1 करोड़ रुपए का चैक सौंपा है। इससे पहले डेरा ब्यास ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सीएम मान को चैक भेंट किया था। 

  • पंजाबः गोलियां मारकर युवक का कत्ल

    पंजाबः गोलियां मारकर युवक का कत्ल

    ब्यासः पंजाब में गोली चलने की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं देर रात 12 बजे बाबा बकाला साहिब के बाहर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12 बजे तहसील परिसर के बाहर कुछ लोगों के आपसी विवाद में गोली लगने से एक 30 से31 वर्षीय युवक घायल हो गया जिसकी कुछ समय बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलजोत सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी घुम्मण गुरदासपुर के रूप में हुई है।

    इस घटना के दौरान ब्यास पुलिस के द्वारा पर्चा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी बाबा बकाला सुखविंदर पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हिम्मत सिंह उर्फ ​​चीमा पुत्र गुरमुख सिंह निवासी मल्लेवाल चीमा और उसके साथियों और कमलजोत सिंह निवासी घुमान के बीच बाबा बकाला तहसील परिसर के बाहर विवाद हुआ था। इस दौरान हिम्मत और उसके साथियों ने गोली चलाई। हादसे दौरान कमलजोत सिंह के प्राइवेट पार्ट में गोली लगने से वह घायल हो गई। जिसे ईलाज के लिए अमृतसर अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में ब्यास थाने में हिम्मत सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਮਾਰੀ ਟਕਰ, ਦੌ ਜਖ਼ਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਮਾਰੀ ਟਕਰ, ਦੌ ਜਖ਼ਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਕਮਲ ਕਿਡਸ ਸਕੂਲ ਡੈਮ ਰੌਡ ਤੇ ਦੇਰ ਰਾਤ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ। ਮੁਕੇਰੀਆ ਦੇ ਵੱਲੋ ਆ ਰਹੀ ਇੱਕ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਮਰੂਤੀ ਕਾਰ ਵੱਲੋ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਖੜੇ ਦੌ ਵਾਹਨਾ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਕੀ ਕੁੱਝ ਵਿਅਕਤੀ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਖੜੇ ਹੋ ਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਮੁਕੇਰੀਆ ਵੱਲੋ ਆ ਰਹੀ ਮਰੂਤੀ ਕਾਰ ਸਵਾਰ ਨੇ ਉਹਨਾ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ।

    ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਐਕਟਿਵਾ ਸਵਾਰ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਤੇ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਸਵਾਰ ਦੇ ਵੀ ਸੱਟਾ ਲੱਗੀਆ ਹਨ । ਮੌਕੇ ਤੇ ਖੜੇ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾ ਵੱਲੋ ਜਖਮੀ ਨੌਜਵਾਨਾ ਨੂੰ ਨਜਦੀਕੀ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਖੇ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ । ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨੰਗਲ ਵਿੱਖੇ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਦੂਸਰੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਮੁਕੇਰੀਆ ਵਿੱਖੇ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਹਾਦਸੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • इमारत में लगी आग,  20 की मौत, 43 घायल, देखें वीडियो

    इमारत में लगी आग, 20 की मौत, 43 घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका की राजधानी जोहान्सबर्ग में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। जोहान्सबर्ग की नगरपालिका ने गुरुवार को यह जानकारी दी।


    जोहान्सबर्ग नगर पालिका शहर के आधिकारिक अकाउंट ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जोहान्सबर्ग आपातकालीन प्रबंधन सेवाओं के प्रवक्ता रॉबर्ट मलाउदज़ी का हवाला देते हुए इस दुर्घटना की पुष्टि की है।

    उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में 20 लोगों की जान चली गयी है और 40 से अधिक घायल हुए हैं। प्रवक्ता ने आशंका जताया की मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 की मौत

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 की मौत

    सगंरूरः सुनाम ऊधम सिंह वाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। तीनों एक ही बाइक से अपने गांव शेरों लौट रहे थे। जांच अधिकारी सत प्रकाश ने बताया कि गांव शेरों के परमजीत सिंह (45) अपनी पत्नी परवीन कौर (42) और साथी मनजीत सिंह (42) के साथ एक बाइक पर सुनाम से लौट रहे थे। शेरों कैंचियों में पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए सुनाम के सरकारी अस्पताल में लाए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक लेबर का काम करते थे। परवीन कौर सुनाम में अपने बेटे को मिलने आई थी।

  • इंडिया में इस मैच की सबसे कम दामों में मिलेगी टिकट

    इंडिया में इस मैच की सबसे कम दामों में मिलेगी टिकट

    नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 22 अक्तूबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का सबसे सस्ता टिकट 1500 रुपए का होगा। मैच के लिए ऑनलाइन बिक्री के लिए अधिकृत की गई बुक माई शो में इस मैच की टिकट बिक्री जल्द ही शुरू होने की बात कही जा रही है, साथ ही इसमें 1500 रुपए से टिकट बुक होने को दर्शाया जा रहा है। अन्य मैचों की सस्ती टिकट 1000 रुपए दिखाई जा रही है। हालांकि धर्मशाला में 28 अक्तूबर को आस्टे्रलिया-न्यूजीलैंड मैच के सभी टिकट सोल्ड आऊट बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 7 अक्तूबर से लेकर 28 अक्तूबर आईसीसी वन-डे वर्ल्ड कप के 5 मैच खेले जाने हैं।

    धर्मशाला में खेले जाने वाले 4 मैचों की टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है जिसमें 1000, 1250, 2500, 4500, 5500, 7500 और 12500 रुपए तक के टिकट निर्धारित किए गए हैं। 22 अक्तूबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच को लेकर दर्शकों में उत्साह को देखते हुए सबसे कम दाम की टिकट ही 1500 रुपए से शुरू होगी।

  • पंजाब को दहलाने की साजिश हुई नाकाम, ISI से जुड़े 6 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाब को दहलाने की साजिश हुई नाकाम, ISI से जुड़े 6 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आईएसआई समर्थक 6 आरोपी काबू किए हैं। यह सभी पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरिंदर सिंह रिंदा के संपर्क में थे। पुलिस ने इनसे 20 कारतूस और पांच पिस्तौल बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक 23 अप्रैल को पटियाला में हुई हत्या में भी शामिल था।

    आरोपियों पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के मोहाली थाना में केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों का लक्ष्य पंजाब में सनसनी फैलाने वाली बड़ी वारदात का अंजाम देने का था। इसी बहाने में पंजाब की अमन कानून व्यवस्था को खराब करना चाहते थे। इस महीने में यह आईएसआई समर्थित तीसरा ग्रुप पकड़ा गया है। इससे पहले 15 अगस्त पर दो गिरोह पकड़े गए थे जो सीमा पार से नशा तस्करी और हथियारों में शामिल थे।

  • पंजाबः नहीं रुक रहा मौतों का सिलसिला, देखें वीडियो

    पंजाबः नहीं रुक रहा मौतों का सिलसिला, देखें वीडियो

    नशे की ओवरडोज से छात्र की मौत

    मोगाः पंजाब में भले ही पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम चलाई गई है। लेकिन इसके बावजूद नशे की ओवरडोज के कारण मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं रक्षा बंधन की रात नशे की ओवरडोज ने 2 बहनों के भाई की जान ले ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय नवदीप सिंह के रूप में हुई है। जवान बेटे की लाश देख मां और बाप सदमे में है और मां का रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है। मृतक नौजवान दो बच्चों का बाप था। पीड़ित परिवार ने कहा सब कुछ अपना बेचकर बेटे को पढ़ाया। इतना पढ़ा लिखा होने के बावजूद भी वह बेरोजगार था। बाप ने सरकार से बच्चों को रोजगार देने की गुहार लगाई है।

    गौर हो कि अभी कुछ ही दिन हुए थे कि ज़िला मोगा मे नौजवन की चिट्टे के कारण मौत हुई थी अभी वह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और ताजा मामला जिला सामने आया है। जहां मोटर पर 28 साल का नौजवान मृत पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतिक नौजवान जिला फिरोजपुर के कस्बा गुरुहरसाए के गांव नूरे का रहेने वाला बताया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि मेरा बेटा पहले नशा करता था लेकिन किसी नशा छुड़ाने वाले के संपर्क में आया और वह नशा छोड़ने के लिए गुजरात के सेंटर में चला गया था। वह वहां से नशा छोड़ कर घर वापस लौट रहा था। हमे गुरुहरसाएं के थाने से हमे फोन आया के आपके बेटे का एक्सिडेंट हो गया है आप मोगा पहुंचे।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि जब हम वहां पहुंचे तो हमें जानकारी दी गई के आपके बेटे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई है और उसकी लाश के पास से हमे इंजेक्शन और सारिंजे बरामद हुई है। इसके बाद हम मोगा के सरकारी अस्पताल में पहुंचे और उस दौरान उन्होंने अपने बेटे को मृतक पाया।मृतक नवदीप सिंह के पिता कुछ भी कहने की हालत में नहीं थे मगर फिर भी हिम्मत दिखाते हुए और नम आंखों से मीडिया का सामना करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपने बेटे को बहुत पढ़ाया लिखाया और अपना सारा धन उसकी पढ़ाई में लगा दिया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने बीटेक की हुई थीं। इसके बाद भी वह बेरोजगार था और नशे की दलदल में फंस गया था। नशा छोड़ने के खातिर वह गुजरात गया हुआ था और वहां से नशा छोड़कर वापस आया और घर नहीं पहुंचा और उसकी मृतक शरीर अब उन्हें मिला। इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकारों से अपी की है कि वह बच्चों को रोजगार मुहैया करवाएं ताकि बच्चे किसी गलत राह पर ना जाए।

    वहीं जांच अधिकारी बूटा सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक नवदीप सिंह जिला फिरोजपुर निवासी की लाश ज़िला मोगा के गांव नाथूआना गढ़वी के खेतों में लगी हुई मोटर से बरामद हुई थी। उन्होंने कहा कि नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई है और इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जबकि एक की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि कानून के मुताबिक जो भी कार्रवाई बनेगी वह की जाएगी। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवा कर लाश को परिजनों के हवाले कर दिया है।