Blog

  • जालंधरः हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान वीनित उर्फ विनय निवासी जालंधर कैंट और मंदीप सिंह निवासी चमडीगढ़ रोड लुधियाना के रूप में हुई है।

    एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान अर्बन स्टेट फेस 2 के बिजली घर के नजदीक मौजूद थे जहां उन्हें रेलवे लाइन की तरफ से पैदल चला रहा वीनित उर्फ विनय पुलिस को देखकर हाथ में पकडे हुए लिफाफे को फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा तो नारे पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने आरोपित को रोक कर फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उससे 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच के दौरान उसके साथी मंदीप सिंह से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि इनके गिरोह में शामिल और सदस्यों के बारे में पता चल सके।

  • Jalandhar: Dhillon Resort में हुए गोलीकांड में हुआ खुलासा, देखे Live

    जालंधर, ENS:  रामामंडी के Dhillon Resort में हुए गोलीकांड में मृतक के परिजनों ने खुलासा करते हुए बताया कि गोली उनके रिश्तेदार ने ही चलाई थी।  इस घटना में तरन तारन के रहने वाले दिलजीत की गोली लगने से मौत हो गई।  

  • जालंधर: SDM बलबीर सिंह ने स्पार्क मेले के प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने के दिए आदेश

    जालंधर, ENS: विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक कोर्सों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 12 और 13 दिसंबर को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे स्पार्क मेला-2023 की तैयारी पूरे जोरों शोरों चल रही है।

    आज यहां जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में एस.डी.एम. जालंधर-2 बलबीर राज सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग में स्पार्क मेले की चल रही तैयारियों और प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्पार्क मेला में बड़ी संख्या में छात्र भाग लेंगे, जिसके मद्देनजर पेयजल, फर्नीचर, सफाई, मेडिकल टीम, सुरक्षा, निर्विघ्न बिजली सप्लाई, यातायात और पार्किंग सहित अन्य आवश्यक प्रबंध समय पर किए जाने चाहिए ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    एसडीएम ने अधिकारियों को मेले में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉलों के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित करने के साथ ही उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये।

    उन्होंने आगे बताया कि मेले की शुरुआत 11 दिसंबर को सुबह मिनी मैराथन के साथ की जाएगी और छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मिनी मैराथन के दौरान ट्रैफ़िक, रिफ़्रेशमैंट, मेडिकल टीमें आदि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि स्पार्क मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को करियर काउंसलिंग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि स्पार्क मेला विद्यार्थियों को भविष्य में सही करियर चुनने में काफी मददगार साबित होगा, जिसे सफल बनाने में प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

    इस अवसर पर एस.डी.एम. शाहकोट ऋषभ बांसल, जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव इंद्रदेव, जिला गाइडेंस काउंसलर डॉ. सुरजीत लाल और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • जालंधर: राष्ट्रीय लोक अदालत ने 32,773 केसो का किया निपटारा

    जालंधर, ENS: जिला कानूनी सेवा अथारिटी द्वारा शनिवार को जुडिशियल अदालतों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 32,773 मामलों का निपटारा मौके पर ही राजीनामा के माध्यम से किया गया और इनमें कुल 33 करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक के विवादों का निपटारा किया गया।

     इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला एवं सैशनज जज-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवा अथारिटी जालंधर निरभऊ सिंह गिल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत जुडिशियल अदालतों और राजस्व विभाग में लंबित दीवानी, वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना कलेम केस, बिजली कानून कंपाउंडेबल, ट्रैफ़िक चालान और फौजदारी के समझौते हो सकने वाले केसों और अन्य संस्थान लगा जैसे बैंकों, बिजली विभाग, भारत संचार निगम और वित्तीय संस्थानों के प्रीलिटीगेटिव केसों का फ़ैसला राजीनामे द्वारा करवाने के लिए लगवाया गया था।

    उन्होंने कहा कि जिला जालंधर में 17, नकोदर में 2, फिल्लौर में 1 सहित कुल 20 बैंच स्थापित की गई हैं। जिला अदालतों जालंधर, नकोदर और फिल्लौर में उपरोक्त श्रेणियों से संबंधित कुल 34083 मामले सुनवाई के लिए रखे गए थे, जिनमें से 32773 मामलों का मौके पर ही राजीनामा के माध्यम से निपटारा किया गया। उन्होंने आगे बताया कि इन मामलों में कुल 33,61,65,676 रुपये (33 करोड़ 61 लाख 65 हजार 676 रुपये) का भुगतान किया गया है। जालंधर में स्थापित 17 बैंचों का निरीक्षण इंचार्ज सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी जालंधर अमित कुमार गर्ग द्वारा किया गया।

    लोक अदालत के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जिला एवं सैशन जज ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को जल्दी एवं सस्ता न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है और इसके फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से निर्णय लेने से धन और समय की बचत होती है।

  • बेटे के जन्म दिन पर बददी के सुमित ने 64वीं बार दिया रक्त

    मेरा रक्त देश मेें किसी के काम आ जाए यही मेरी साधना

    रक्त का कोई विकल्प नहीं इसलिए मैने बनाया मिशन

    बददी/ सचिन बैंसल: बददी में एक युवा ने रक्तदान को अपना जीवन बना लिया है। अपने बेटे के जन्म दिन पर सुमित शर्मा ने लगातार रक्तदान करके एक रिकार्ड कायम किया है। उन्होने कहा कि हमारा जीवन तभी सार्थक है जब यह दूसरों के काम आए। सुमित शर्मा ने कहा कि आज मेरे पुत्र समर्थ के जन्मदिन पर शिरडी में जीवन का 64वाँ रक्तदान करने का सूअवसर मिला, एवं साल में 4 बार रक्तदान करने का प्रण भी पूरा हुआ। रक्तदान करना हमेशा एक सुखद अनुभव देता है, एवं मन व चित प्रफुल्लित हो जाता है।।  रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं।   आज के इस वैश्विक महामारी में रक्त की ज़रूरत कही ना कही किसी ना किसी को पड़ती ही रह सकती है।।  अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षत व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें। आज कल आपका दिया एक यूनिट रक्त एक साथ कई लोगों को अलग अलग रूप में दिया जा सकता है। उन्होने लोगों से आहवान किया वो भी 18 से 60 आयु में साल बार रक्त देने में स्वेच्छा से आगे आएं।

  • जालंधरः Dhillon Resort में हुए गोलीकांड में एक की मौत दूसरा घायल!

    जालंधर, ENS: महानगर के Dhillon Resort को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक Dhillon Resort में आज पार्टी के दौरान गोली चलने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के दौरान 2 व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार दलजीत सिंह नामक व्यक्ति को जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां घायल दिलजीत की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दलजीत की छाती पर गोली लगी थी।

    गोली चलने की पुष्टि थाना रामा मंडी के प्रभारी ने की है। हालांकि इस दौरान व्यक्ति के घायल होने के बारे में उन्होंने कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    बताया जा रहा है कि रिसोर्ट में बच्चों की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान रिश्तेदारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रिश्तेदारों में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई। जिसकी अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई।

  • जालंधरः Dhillon Resort में चली गोली

    जालंधर, ENS: महानगर के Dhillon Resort को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक Dhillon Resort में आज पार्टी के दौरान गोली चलने की सूचना मिली है। 

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के दौरान 2 व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए है। जिस उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार दलजीत सिंह नामक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दलजीत की छाती पर गोली लगी थी।

    वहीं बताया जा रहा है कि Resort का मालिक घटनास्थल से फरार हो गया है। गोली चलने की पुष्टि थाना रामा मंडी के प्रभारी ने की है। हालांकि इस दौरान व्यक्ति के घायल होने के बारे में उन्होंने कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • आशा वर्कर को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए-दया ठाकुर

    11 को दिल्ली रैली में भाग लेंगी जिला सोलन की आशा वर्कर

    बददी में जिला महासचिव ने दी धरने प्रदर्शन की जानकारी


    बददी/ सचिन बैंसल: अपनी मांगो को लेकर जिला सोलन , नालागढ़ उपमंडल व बददी से भारी संख्या में आशा वर्कर दिल्ली के जंतर मंतर में होने वाली 11 दिसंबर की रैली में भाग लेंगे। यह बात बददी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आशा वर्कर संघ जिला सोलन की महासचिव दया ठाकुर ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगो में यही है कि आशा कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए और उसे न्यूनतम वेतन दिया जाए। उन्होने कहा कि ठंड हो गर्मी, धूप हो या बरसात आशा वर्कर के माध्यम से ही प्रदेश और देश का हर सर्वे होता या सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाता है। न तो हमारे पास साधन होता है और न ही कोई सरकारी सुविधा लेकिन फिर भी हम अपना काम मेहनत व लगन से करते हैं और उसी से देश आगे बढ़ता है। उन्होने कहा कि 11 दिसंबर को पूरे भारत से आशा वर्कर दिल्ली पहुंच कर जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगे और रैली निकालेंगे। इस संदर्भ में हुई बैठक में दया ठाकुर जिला जनरल सेक्रेटरी जिला सोलन के अलावा आशा कार्यकर्ता संघ गुरुचरणी, यशोदा, सीमा, मीता, मनजीत, मनजीत, कमलेश कुमारी, सीमा, सरल, सुमन, संध्या, संदीप, कुलविंदर, रामसर सेक्टर से शीला, मीरा नीतू, नीलम, सोनी, चेना, बेबी, किरण बाला, जोघों सेक्टर से जमुना सीता, गुरविंदर, शकुंतला, नीलम, सरिता, मनजीत, ममता, चरणजीत, संतोष, कविता  इत्यादि आशा कार्यकर्ता उपस्थिति रही।

  • चढ़तगढ में  मनाया जाएगा मानवाधिकार दिवस

    चढ़तगढ में  मनाया जाएगा मानवाधिकार दिवस

    एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर होंगे मुख्य अतिथि 
    ऊना/सुशील पंडित: विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जन चेतना समारोह का आयोजन आश्रय पुरोधा केंद्र चढ़तगढ़ में 10 दिसंबर को मनाया जाएगा। यह जानकारी मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश  एरी ने दी । उन्होंने बताया कि मानवाधिकार  सरंक्षण प्रकोष्ठ एवम कल्याण परिसंघ द्वारा जिला स्तरीय मानवाधिकार दिवस का जन चेतना समारोह 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा। समारोह में एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर मुख्य अतिथि होंगे।ओर मंगत राम एरी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समाजसेवी आभा बतरा व अतुल दधिच अनिल वशिठ मुख्य तौर से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया की बर्ष 2006 से जिला मानवा धिकार संघ आमजन की सेवा में तत्पर है। समाज के अनेकों मामला का निपटारा अब तक किया गया है। बर्ष 2010 में संस्था ने विशेष बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए आश्रय संस्थान देहला में खोला है। जिसमे मौजूदा समय में 83 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहें हैं। बही गांव चढ़तगढ़ में आश्रय पुरोधा का निर्माण किया गया है व विकास कार्य निर्माण कार्य प्रगति पर है जो कि वरिष्ठ नागरिक, घायलों, लावरिसो व असहाय लोगों का सहारा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व जन सहयोग से निष्काम कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।
  • ਪੰਜਾਬ : ਨਸ਼ੇ ‘ਚ ਧੁੱਤ ਗੱਡੀ ਸਵਾਰ ਨੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁਚਲਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਕੱਲ ਦੇਰ ਰਾਤ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿਖੇ ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਨਸ਼ੇ ਵਿੱਚ ਧੁੱਤ ਇੱਕ ਗੱਡੀ ਸਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁਚਲਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਹ ਵਿਅਕਤੀ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਿਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਥਾਣਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮੁਖਤਿਆਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਨਾਂ ਅਰਸ਼ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਤਰਨਤਾਰਨ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ।

    ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਵਲੋਂ ਲੜਕੇ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰਹਾਂ ਘਸੀੜਦੇ ਹੋਏ ਅੱਗੇ ਖੜੀਆਂ 3 ਹੋਰ ਐਟੀਵਾ ਗੱਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਆਪਣੀ ਕਾਰ ਨੂੰ ਮਾਰਿਆ। ਜਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਉਹ ਐਕਟੀਵਾ ਵੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਟੁੱਟ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਹੀ ਅਰਸ਼ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਕਾਲਾ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਐਨਡੀਪੀਸੀ ਐਕਟ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਉਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਅਸੀਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰ ਇਸ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕਰਾਂਗੇ, ਤਾਂ ਕਿ ਹੋਰ ਵੀ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ।