Blog

  • Salman Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

    Salman Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

    नई दिल्ली :  मुंबई पुलिस ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शेख हुसैन शेख मौसिन (24) के तौर पर हुई है।मुंबई पुलिस की एक टीम ने जमशेदपुर से उस आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान को धमकी दी। आरोपी ने सलमान खान को धमकाते हुए 5 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। करने वाले शेख हुसैन शेख मौसिन (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

     मुंबई की वरली पुलिस ने इसे झारखंड के जमशेदपुर से अरेस्ट किया। आज इसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड से मुंबई लाया जाएगा। जमशेदपुर के सब्जी बेचने वाले शेख हुसैन शेख मौसिन ने ही पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस को वॉट्सअप कॉल करके फिरौती मांगी थी। उसने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि पुलिस ने संदेश भेजने वाले का पता लगाने के लिए तुरंत अपनी जांच शुरू की।

    लेकिन इसी बीच मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी मोबाइल नंबर से एक माफी वाला मैसेज भी मिला। पुलिस ने झारखंड के उस नंबर का पता लगाया और आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी। मुंबई पुलिस के मुताबिक इस धमकी भरी मैसेज में लिखा था- ‘इसे हल्के में मत लीजिए। सलमान खान को जिंदा रहना है और उसे लॉरेंस से दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।

  • विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

    विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

    उत्तर प्रदेशः भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले में विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 7 सीटों – करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

    भारतीय जनता पार्टी ने करहल सीट से अनुजेश यादव, कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, मझवां से सुषस्मिता मौर्य- कटेहरी से धर्म राज निषाद, खैर से सुरेंद्र दिलेर और मीरापुर से प्रत्याशियों का ऐलान किया है. फूलपुर से दीपक पटेल, गाजियाबाद से संजीव शर्मा को टिकट मिला है। इसके इलावा सीसामऊ सीट के लिए बीजेपी की और से अभी तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

  • Punjab News: दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, Civil Hospital मेडिकल करवाने के दौरान हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, Civil Hospital मेडिकल करवाने के दौरान हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः शेरपुर चौक पर देर रात दो पक्षों जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चलें। जिसके बाद घायल सिविल में मेडिकल करवाने हंगामा हो गया। दरअसल, झगड़े के बाद दोनों पक्ष सिविल अस्पताल में मैडिकल के दौरान आमने-सामने हो गए। मामला यहां तक बढ़ गया कि सिविल अस्पताल की पुलिस चौकी के बाहर दोनों गुट एक दूसरे के साथ हाथापाई पर उतारु हो गए। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस कर्मचारी पहुंचे। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत करवाया। जानकारी देते हुए सुखविंदर सिंह ने कहा कि हनी-मनी नाम के कुछ युवक शेरपुर चौक पर टेक्सी चलाने का काम करते है। ये लोग चौक पर गुंडागर्दी करके अपनी टेक्सियों में सवारियां बैठाते है। कई बार इन्हें समझाया लेकिन आज इन्होंने कुछ बाहरी युवकों को बुला कर मेरे भतीजे नमित भल्ला पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। चौक पर सरेआम ईंट-पत्थर भी चले। टेक्सियों में सवारियां बैठाने को लेकर ये झड़प हुई है। सुखविंदर ने कहा कि पुलिस चौकी शेरपुर में सूचना दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हमलावर धमकियां देते हुए सिविल अस्पताल तक आ पहुंचे। सुखविंदर ने चौकी इंचार्ज हरपाल सिंह पर हमलावरों के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए। सुखविंदर मुताबिक उनकी बाबा कैब नाम से टेक्सी सर्विस है। वहां रोजाना तरीके से गाड़ियां भरी जाती है। हर गाड़ी चालक की गाड़ी उसके नंबर मुताबिक भरी जाती है लेकिन हनी-मनी नाम के युवक धक्केशाही करके गाड़ियां भरते है। पीड़ित नमित भल्ला ने कहा कि हमलावरों ने टेक्सी यूनियन के प्रधान वरिंदर को भी धमकियां दी है। आज तेजधार हथियार और बेसबास के डंडों से उसे पीटा गया है। उसके सिर पर टांके लगे है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि हमलावरों पर एक्शन लिया जाए। उधर, दूसरे पक्ष के हनी ने कहा कि नमित भल्ला व उनके साथी धक्के से गाड़ियों से पैसे इक्ट्ठे करते है। उसने किसी से मारपीट नहीं की।

    Civil Hospital मेडिकल करवाने के दौरान हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: इस मामले में 10 ट्रैवल एजेंट नामजद, भेजे नोटिस

    Jalandhar News: इस मामले में 10 ट्रैवल एजेंट नामजद, भेजे नोटिस

    जालंधरः बीते दिन ग्रीन पार्क से पकड़े गए सर्टिफिकेट, डिग्रियों व फर्जी डॉक्यूमेंट रैकेट में पुलिस ने 10 ट्रैवल एजेंट नामजद किया गया है। इन ट्रैवल एजंटों को जांच के लिए नोटिस जारी किए हैं। पुलिस ने बरामद किए गए 8 मोबाइल फोन व 6 लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच करवा रही है। इस जांच की रिपोर्ट आने के बाद और भी एजेंटों के नाम सामने आ सकते हैं।

    इन ट्रैवल एजेंटों पर आरोप है कि इन एजेंटों के पास आने वाले विदेश जाने के इच्छुक लोगों के हर तरह के फर्जी डॉक्यूमेंट गोयल बनाकर देता था। इसके बदले इनसे मोटी रकम वसूली जाती है।

    बता दें कि थाना सदर की पुलिस ने 28 सितंबर को रेड कर फर्जी सर्टिफिकेट व डिग्रियां बनाने वाला रैकेट का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने रैकेट के किंगपिन आयुर्वेदिक डॉक्टर पुष्कर गोयल और उसके साथी वरिंदर कुमार को गिरफ्तार किया था।

  • Jalandhar News : बाइक सवार लुटेरों ने व्यक्ति को बनाया निशाना

    Jalandhar News : बाइक सवार लुटेरों ने व्यक्ति को बनाया निशाना

    नकदी और मोबाइल लूट हुए फरार 

    जालंधर,ens : गांव धोगड़ी में नहरी रोड पर इंडस्ट्रियल पार्क के नजदीक लुटेरों ने बाइक सवार प्रवासी मजदूर सागर को घेरकर उस पर दातर से जानलेवा हमला कर दिया और उससे मोबाइल फोन व नकदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित सागर ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर काम से छुट्टी कर घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह नहर वाले रास्ते पर पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित सागर ने बताया कि उसका साथी मौके से फरार हो गया और वह लुटेरों के हत्थे चढ़ गया।

    लुटेरों ने उसे जान से मार देने की धमकी दी और मोबाइल व नकदी छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी के इंचार्ज जंग बहादर सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर की। इंडस्ट्रिलिस्ट चरणजीत सिंह मैंगी ने इस संबंध में कहा कि हर रोज हो रही ऐसी वारदातें बहुत बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं। लेबर का काम से छुट्टी कर जाना बहुत मुश्किल हो गया है क्योंकि किसी भी समय कोई लुटेरा उन्हें अपना शिकार बना सकता है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने अगर इस मामले को गंभीरता से न लिया तो फैक्टरी वालों को लेबर मिलनी मुश्किल हो जाएगी। उन्होंने कहा है कि इन वारदातों को रोकने के लिए हमें डी.सी. व एसएसपी से मिलकर पूरा मामला उनके समक्ष रखना चाहिए।

  • सुबह-सुबह हुआ हादसाः Car पलटने से 5 लोगों की हुई मौत

    सुबह-सुबह हुआ हादसाः Car पलटने से 5 लोगों की हुई मौत

    सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सारनेश्वर जी पुलिए के पास वीरवार को एक अनियंत्रित कार पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। सिरोही कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान ने बताया कि कार में सवार एक परिवार गुजरात से जोधपुर की तरफ जा रहा था।

    तभी सारनेश्वर जी पुलिए के पास कार के आगे का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाडर को पार करते हुए नाले में गिर गई। हादसा इतना दर्दनाक था फलोदी के खारा गांव के निवासी 2 महिला, 2 पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मुकेश चौधरी, कोतवाली थानाधिकारी मय टीम के मौके पर पहुंचे और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।

    साथ ही मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। सीआई कैलाशदान ने बताया कि जानकारी में सामने आया है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हो सकते हैं। सभी गुजरात गए थे और वापस अपने गांव खारा लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar पहुंचे लोकल बॉडी मंत्री डा. रवजोत सिंह, शुरू किया स्वच्छ पंजाब अभियान, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे लोकल बॉडी मंत्री डा. रवजोत सिंह, शुरू किया स्वच्छ पंजाब अभियान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में आज सफाई अभियान को लेकर लोकल बॉडी मंत्री डा. रवजोत सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि त्यौहारी सीजन चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य त्यौहारी दीवाली पर्व को सभी धर्म के लोग काफी उत्साह से मनाते है। इस दौरान हम दीवाली पर्व से पहले घरों की सफाई करते है। वहीं मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि घरों की सफाई की तरह पंजाब सरकार द्वारा सफाई अभियान मुहिम के तहत स्वच्छ पंजाब अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान पंजाब सरकार द्वारा आज यानी 24 अक्टूबर से पंजाब भर में शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत सभी लोग मिलकर पंजाब को साफ सुथरा बनाने में सहयोग दें। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह खुद सड़कों पर कूड़ा ना फेंके। इस सफाई अभियान के तहत बच्चे भी मौजूद रहे, जहां उन्होंने हाथों में बी दा चेंज पंजाब के पोस्टर पकड़े हुए थे। इस सफाई अभियान के तहत लोकल बॉडी मंत्री डा. रवजोत सिंह खुद सफाई करते हुए भी दिखाई दिए। वहीं मंत्री रवोजत सिंह के साथ सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा सहित कई नेताओं ने सफाई अभियान में भाग लिया। वहीं चार सीटों पर होने वाले उप चुनावों को लेकर मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि चारों सीटों पर आप पार्टी बड़ी लीड से जीत हासिल करने जा रही है।

    स्वच्छ पंजाब अभियान, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: नगर निगम कर्मचारी से की गुंडागर्दी, एक्टिवा छीनकर फरार

    Jalandhar News: नगर निगम कर्मचारी से की गुंडागर्दी, एक्टिवा छीनकर फरार

    जालंधर: नगर निगम के कर्मचारी से दिन-दिहाड़े गुंडागर्दी कर एक्टिवा छीनकर भागने वाले व्यक्ति के खिलाफ थाना 3 की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान शिवम चौहान उर्फ तोता निवासी ढन्न मोहल्ला के रूप में हुई है। एक्टिवा छीनने वाला लुटेरा अभी फरार चल रहा है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास शिकायत आई की एक सीवरजमैन से अड्डा होशियारपुर से खिंगरा गेट की तरफ जाते समय शिवम चौहान उर्फ तोता ने रास्ते में गुंडागर्दी कर और उसे डरा धमका कर उससे एक्टिवा छीनकर फरार हो गया। जिसके बाद उसने थाना तीन की पुलिस को इस मामले की शिकायत दी।

    जांच अधिकारी ने जांच के बाद ढन्न मोहल्ला के रहने वाले शिवम उर्फ तोता के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय कुमार ने शिकायत में कहा कि तोते से 20 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे, जिसने 28 हजार रुपए ब्याज वापस कर दिए थे। मगर वह उससे जबरदस्ती और पैसे मांग रहा है। पुलिस ने बताया कि तोता पर इससे पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं।

  • Punjab News: उपचुनाव को लेकर BJP के बाद AAP PARTY ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

    Punjab News: उपचुनाव को लेकर BJP के बाद AAP PARTY ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

    अरविंद केजरीवाल, आतिशी, हरभजन सिंह सहित सत्येंद्र जैन भी शामिल

    चंडीगढ़: पंजाब में 4 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर भाजपा के बाद आप पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। आप पार्टी द्वारा जारी की गई लिस्ट में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के अलावा मनीष सिसोदिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डाॅ. संदीप पाठक, राघव चड्ढा, एनडी गुप्ता, हरभजन सिंह के नाम शामिल हैं। लिस्ट में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, मुकेश अहलावत का नाम भी है। दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और आप नेता पंकज गुप्ता को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। वहीं पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक्क, बलजीत कौर, डाॅ. बलबीर सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर, कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर गोयल, तरुणप्रीत सिंह सौंद, मोहिंदर भगत, डॉ. रवजोत, हरदीप मुंडिया को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
  • Punjab News: Police और गैंगस्टरों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Police और गैंगस्टरों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं देर रात तारा वाले पुल के पास कुछ गैंगस्टर्स ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी गैंगस्टर्स पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ दौरान एक गैंगस्टर गोली लगने से घायल हो गया। गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल आरोपी को काबू करके उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और इन्हें पकड़ने के लिए ही नाकाबंदी की गई थी।

    पकड़े गए दोनों तस्कर तरनतारन के रहने वाले हैं। एक झबाल तो दूसरा तरनतारन शहर का रहने वाला है। तस्करी के साथ-साथ दोनों ही शार्प शूटर भी हैं। जो सुपारी लेकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों से दो पिस्टल भी बरामद किए हैं। एसीपी सुरिंदरबीर सिंह ने जानकारी दी कि तस्करों ने रात पुलिस की गाड़ियां देख फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां पुलिस की गाड़ियों पर लगी। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक तस्कर की जांघ में गोली लगी। जबकि दूसरे को भागते हुए पकड़ लिया।

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उन्हें इनपुट मिला था कि दो गैंगस्टर हथियारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं, जिसे लेकर पहले ही उन्हें नाकाबंद करके गिरफ्तार करने की बात चल रही थी। वहीं नाकेबंदी पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो एक गैंगस्टर द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। जिसके बाद उनकी टीम ने भी जवाबी फायरिंग की और गोली लगने से एक गैंगस्टर घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी तरनतारन इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना हैं।