Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ, 3 ਮੁੰਡਿਆਂ ਨੇ ਕੁੜੀ ਤੇ ਕੀਤਾ ਤੇਜ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਲੁਧਿਆਣਾ: ਅਮਰਪੁਰਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਸ ਵਕਤ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੋ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਦੇ ਉੱਪਰ ਤੇਜ ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ । ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਉਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਕੁੜੀ ਨਾਲ ਛੇੜਖਾਨੀ ਕੀਤੀ ਸੀ।

    ਜਦੋਂ ਕੁੜੀ ਨੇ ਇਸਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਹਮਲਾਵਰ ਨੌਜਵਾਨ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸਨੂੰ ਧਮਕੀ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਕੁੜੀ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਖਮੀ ਕੁੜੀ ਦਾ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਇਲਾਜ ਚਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕੁੜੀ ਤੇ ਹਮਲਾ ਘਰੋਂ ਬਾਹਰ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਇਸ ਮਾਮਲਾ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਹੋਵੇਗਾ।

  • ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਹਾਕੀ ਅਕੈਡਮੀ ਨੇ ਅੰਡਰ 14 ਚ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਕੀਤਾ ਹਾਸਿਲ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਰਾਏਕੋਟ: ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਹਾਕੀ ਅਕੈਡਮੀ ਚਚਰਾੜੀ ਵਲੋਂ ਅੰਡਰ 14 ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਪੱਧਰੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਤੋਂ ਕੁੱਲ 33 ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਭਾਗ ਲਿਆ ਸੀ । ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਹਾਕੀ ਅਕੈਡਮੀ ਚਚਰਾੜੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਸੀ, ਜਦਕਿ ਸੁਰਜੀਤ ਅਕੈਡਮੀ ਨਾਲ ਹੋਏ ਮੈਚ ਚ ਪਛੜ ਕੇ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ।

    ਇਲਾਕਾ ਵਸਿਆ ਨੇ ਟੀਮ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜਿੱਤ ਦੀ ਖੁਸ਼ੀ ਵਿੱਚ ਲੱਡੂ ਵੀ ਵੰਡੇ ਗਏ। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਅਕੈਡਮੀ ਦੀ  ਜਿੱਤ ‘ਤੇ ਖੁਸ਼ੀ ਜ਼ਾਹਿਰ ਕਰਦਿਆਂ ਕੋਚ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ  ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਨੈਸ਼ਨਲ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਚਾਰ ਖਿਡਾਰੀ ਚੁਣੇ ਗਏ ਹਨ ਜੋ ਕਿ ਸਾਡੀ ਅਕੈਡਮੀ ਦੀ ਵੱਡੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਵਿਦੇਸ਼ ਬੈਠੇ ਨਾਮਵਰ ਗੈਂਗਸਟਰ ਦਾ ਸਾਥੀ ਅਸਲੇ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਸਪੈਸ਼ਲ ਅਪਰੇਸ਼ਨ ਸੈੱਲ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਇਕ ਨਾਮਵਰ ਗੈਂਗਸਟਰ ਦੇ ਸਾਥੀ ਨੂੰ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ । ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸ.ਓ.ਐਸ ਦੇ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਇਕ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਨਾਮਵਰ ਗੈਂਗਸਟਰ ਹੈਪੀ ਪੱਛਿਆ ਵਲੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ ਚ ਬੈਠ ਪੰਜਾਬ ਚ ਇਕ ਗੈਂਗ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ । ਇਹ ਗੈਂਗ ਪੰਜਾਬ ਚ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਜਿਸ ਚ ਫਿਰੌਤੀ ਅਤੇ ਲੂਟਾ ਖੋਹਾਂ ਦੀਆ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਲਈ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜੋੜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। 

    ਸੂਚਨਾ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਗੈਂਗ ਦੇ ਇਕ ਮੈਂਬਰ ਸੁਖਮਨੀ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮਾਨ ਨੇੜੇ ਰਾਮਦਾਸ ਨੂੰ ਬਟਾਲਾ  ਦੇ ਆਲੀਵਾਲ ਰੋਡ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਇਸ ਕੋਲੋਂ ਤਿੰਨ ਪਿਸਤੌਲਾਂ,  ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਹਨਾਂ ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਚ ਇਕ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਪਿਸਤੌਲ ਵੀ ਹੈ। ਇਸ ਗੈਂਗ ਦਾ ਮੁਖੀ ਹੈਪੀ ਅਮਰੀਕਾ ਤੋਂ ਗੈਂਗ ਨੂੰ ਉਪ੍ਰੇਟ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਫੜੇ ਗਏ ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਦੇ ਦੋਰਾਨ ਗੈਂਗ ਦੇ ਹੋਰ ਮੇਮ੍ਬਰ ਬਾਰੇ ਦਸਿਆ ਹੈ।  ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਾਮਜਦ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਫਰਾਰ ਸਨ ਪੁਲਿਸ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

  • मैहतपुर में बंसल ऑर्थो हेल्थ सेंटर एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल देगा नए भवन में आधुनिक सेवाएं

    ऊना/सुशील पंडित: मैहतपुर में बंसल ऑर्थो हेल्थ सेंटर एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने ऊना नंगल हाईवे पर स्थित जखेड़ा मोड़ पर अपने नए भवन में अस्पताल की शुरुआत कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बंसल ऑर्थो हेल्थ सेंटर की एमडी डॉ प्रिया ने बताया कि हमारे ऑर्थो केअर सेंटर में ऑर्थो स्पेशलिस्ट पहले से सेवाएं दे रहे थे वहीं अब मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी अपनी सेवाएं देंगे।
    उन्होंने बताया कि हमारे इस नए अस्पताल में अन्य डॉक्टर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिनमें एमबीबीएस डॉक्टर के साथ साथ एम एस ऑर्थो डॉ तजिंदर बंसल, नवदीप गुप्ता, डॉ प्रवीन, डॉ त्रिलोक,डॉ जेसमीन फिजियोथैरेपी स्पेशलिस्ट डॉ प्रशांत गुप्ता शामिल है। वहीं डॉक्टर प्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां कैशलेस स्कीम के तहत आयुष्मान, हिमकेअर कार्ड धारक ऑर्थो सुविधाएं ले सकते हैं।
    इसके अलावा एन एफ एल (NFL) कर्मचारियों के लिए  विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि हम इस नए भवन में ट्रॉमा सिंपल कंपलेक्स ,ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, शोल्डर, नी, एल्बो हिप स्पाइन सर्जरी, एंडोस्कोपी ओपन जैसी सेवाएं मरीजों के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं वहीं उन्होंने कहा कि इसके अलावा आपातकालीन सेवा में 24 घंटे हमारे डॉक्टर इन फैकल्टी के लिए मौजूद रहते हैं। जिनमें फिजियोथैरेपी लैब जनरल मेडिसिन आईसीयू वेंटीलेटर एक्स-रे व ईसीजी जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इन सारी सुविधाओं को हम एक ही स्थान पर उपलब्ध करवा रहे हैं  ताकि मरीज को कहीं बाहर जाना न पड़े। आज इसकी शुरुआत नए भवन में जो की ऊना मैहतपुर हाईवे पर स्थित जखेड़ा मोड पर स्थापित की गई है और इन सभी सेवाओं का लाभ यहां से आप ले सकते हैं।
  • सिविल अस्पताल के सेहत कर्मी ने की खुदकुशी करने की कोशिश

    सर्जन पर लगाए गंभीर आरोप

    फरीदकोट: शहर में आज सेहत विभाग के एक कर्मचारी ने आत्महत्या करने के लिए नहर में छलांग लगाने का प्रयास किया। जिसे साथी कर्मियों ने समय रहते बचा लिया। उसने आत्महत्या का कारण सहायक सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कौर खंगूरा द्वारा परेशान किया जाना बताया है। उक्त घटना के विरोध में सेहत कर्मियों द्वारा सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। कर्मियों की मांग है कि वह लोग सहायक सिविल सर्जन के व्यवहार से लंबे समय से पीड़ित है। ऐसे में जब तक उक्त अधिकारी का फरीदकोट जिले से तबादला नहीं हो जाता, वह लोग धरने से नहीं उठेगें।

    सेहत कर्मियों के अनुसार पिछले लंबे समय से किन्हीं न किन्हीं बहाने से उन लोगों को परेशान किया जा रहा है। उनके दो और साथी भी काफी परेशान है। वह लोग दिन-रात मेहनत करके फरीदकोट जिले को पूरे पंजाब नंबर वन पर ले आए है। उन्हीं लोगों की बदौलत सहायक सिविल सर्जन को 2 बार चंडीगढ़ में अवार्ड भी मिल चुका है।

    मगर, अब उक्त अधिकारी का स्टाफ के साथ व्यवहार बेहद निंदनीय हो गया है। वह लोग विनम्रता के साथ सारे कार्य पूरे कर रहे है और उक्त महिला अधिकारी उन्हें परेशान कर रही है। ऐसे में यदि समय रहते आत्महत्या करने से उक्त साथी को नहीं बचाया गया होता तो आज स्थित बेहद भयावह हो जाती। उधर, सहायक सिविल सर्जन डा. मनदीप खंगूरा ने इस बारे में कहा कि मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद और आधारहीन है। मैं तो उच्च अधिकारियों से जो आदेश मिलते है, उसे उसी के अनुरूप लागू करवाने का प्रयास करती है।

  • भागवन शालिग्राम विवाह रचाने गुरचरण प्रजापत के घर आए

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी में वीरवार को देवउठनी एकादशी के तहत तुलसी विवाह हुआ। बद्दी के प्रचीन शिव मंदिर से शालिग्राम भगवान सहरा लगा कर बद्दी के वार्ड नंबर दो स्थित गुरचरण सिंह व उनकी धर्मपत्नी कौशल्या के घर आए वह विवाह की पूरी रस्मोरिवाज के तहत उनका स्वागत किया गया। बाद में सभी बारातियों को भोजन की भी व्यवस्था की गई। 
    वीरवार को साढ़े 11 बजे बारात बाजे गाजे के साथ बद्दी शिव मंदिर से शुरू हुई। मंदिर से नगर खेड़ा, स्कूल प्रांगण से होते हुए मुख्य मार्ग व मुख्य गली से होकर गुरचरण सिंह के घर पहुंची। बारात की अगुवाई मंदिर के महंत प्यारे लाल कर रहे थे। गुरचरण की बेटी आंचल ने रिबन काटने की रस्म निभाई। इस दौरान मिलनी की रसम हुई। जिसमें चंद्रमोहन, गुरचरण ने बाराती आए महंत प्यारे लाल व पंडित द्वारका प्रसाद के साथ शाल व फूल मालाएं  पहना कर मिलनी कराई गई। इसके बाद दुल्हू के रूप में आए सालिगग्राम व माता तुलसी के विवाह कराया गया। 
    जन श्रूति के अनुसार भगवान विष्णु ने जांलधर का वध किया । वृंदा पति के वियोग को सहन नहीं कर पाई और सती हो गई। कहा जाता है कि वृंदा की राख से जो पौधा उत्पन्न हुआ। उसे भगवान विष्णु ने उसे  तुलसा का नाम दिया।  जिसके बाद भगवान विष्णु ने प्रण लिया कि व तुलसी के बगैर भोग ग्रहण नहीं करेंगे। इसके साथ ही उनका विवाह शालीग्राम के साथ हुआ।  तब तक शालीग्राम व वृंदा के विवाह का प्रचलन है और देव उठनी एकादशी को इनक विवाह कराने पर भगवान की असीप कृपा होती है। इस मौके पर कृष्ण कौशल, मान सिंह मेहता, अजय कौशल, संत राम कौशल, बिमल कौशल, शीला कौशल,  सुषमा कौशल, मधु कौशल, कृष्णा कौशल, शंकुतला बैंसल, समेत गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
  • सिलेंडर फटने से ढाबा हुआ तबाह

    दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर बचाई करोड़ो की संपत्ति
    बददी/सचिन बैंसल: ट्रक यूनियन बद्दी के पीछे एक ढाबे में अचानक रात को आग लगने से ढाबा बुरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। यह घटना रात के लगभग 2 बजे की है। जब ढाबा संचालक सतपाल अपने दोस्त श्रीपाल व लाल के साथ ढाबे में सो रहा था। अचानक 2 बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा की ढाबे में चारों ओर आग लगी हुई है। उसने श्रीपाल और लालू को उठाकर ढाबे से बाहर निकाला और आग बुझाने की कोशिश की।
    आग इतनी भयानक थी कि इनके काबू से बाहर हो गई। तब इन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक ढाबा पूरी तरह जल का राख हो चुका था। ढाबे में दो सिलेंडर भी मौजूद थे जिसमें की एक सिलेंडर फट गया और सिलेंडर फटने से इतना बड़ा धमाका हुआ कि सिलेंडर का टूटा हुआ हिस्सा साथ लगते हुए मोहम्मद सारिक की नाई की दुकान में घुस गया और उसकी दुकान को भी पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, क्योंकि अगर आग फैल जाती तो ट्रक यूनियन की हजारों गाड़ियो का भी नुकसान हो सकता था। उधर फायर ऑफिसर जोगिंदर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। लगभग दो से ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वही करोड़ों रुपए की संपत्ति को बचा लिया गया है।
  • बद्दी में धूमधाम से मनाया श्री खाटू श्याम का जन्म दिन

    रेड लाईट चौक से हाउसिंग बोर्ड कालोनी तक निकाली निशान व रथ रैली
    लोगों ने जगह जगह रैली का किया स्वागत
    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी में श्री खाटू श्याम का जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर बद्दी में पहली बार निशान व रथ यात्रा निकाली गई। खाटू श्याम से बाबा की जोत लाई गई और बाजे गाजे के साथ बद्दी रेट लाइट चौक फेट टू  तक यह भव्य शोभा योत्रा निकाली गई। यात्रा का जगह जगह पर रोक कर स्वागत किया गया। राधा कृष्ण व हनुमान की झांकियां निकाली गई जिसका लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। इस दौरान बद्दी का वातावरण भक्तिमय हो उठा। 

    बद्दी में पहली बार डेढ सौ निशान के साथ श्री खाटू श्याम बाबा की रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बद्दी के रेड लाइट चौक से शुरू होकर बद्दी साई रोड़ होते हुए हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के  फेस टू तक गई। यहां पर प्रमोद जैन के घर में यात्रा का विश्राम हुआ। यात्रा में सबसे आगे बेड बांजा व राधा कृष्ण के हनुमान के रूप में बने कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। शोभायात्रा के रथ पर श्री खाटू श्याम की मूर्ति के साथ खाटू श्याम से लाई बाबा की जोत चल रही थी। इसके बाद संस्था के प्रधान दीपक गर्ग विशाल मितल, मनीष जैन, अदीश जैन, मोहन लाल बंसल, सूरज मिश्रा, विकास गुप्ता, विपिन सिंगल,सूरजगढ़ के महंत मनोहर लाल, प्रिया जैन, आदिति जैन, प्रेक्षा गर्ग, पूजा मितल के नेतृत्व में करीब डेढ लोगों ने निशान के साथ यात्रा  निकाली।
    बद्दी के हाउसिंग बोर्ड के फेस दो में प्रमोद जैन के मकान तक यह यात्रा निकली वहां पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।
  • नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत भदौड़ी पंचायत ने कहा नशे को न जिंदगी को हां: बीएमओ संजय मनकोटिया

    ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना आभियान के अंतर्गत हरोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत भदौडी में हर घर दस्तक आभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत नशे को न और जिंदगी को हां का संदेश भदौड़ी पंचायत के लोगों तक पहुंचाया गया। इस दौरान ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर संजय मनकोटिया ने नशे की गंभीरता को बताते हुए कहा कि हम सब कोशिश करें  कि यह नशे की बीमारी हो ही न, हम इसके होने से पहले ही इसे ख़त्म करें और अगर यह बीमारी हो जाती है तो इसका इलाज बहुत लंबा है और ग्रसित व्यक्ति एवं उसके परिवार के लिए बहुत कष्टदायक है। बीएमओ हरौली ने ‘घर’ शब्द की अहमियतता बताते हुए कहा कि घर से ही समाज बनता है। अगर एक-एक घर स्वस्थ्य होने की कोशिश करके सफल हो तो हमारा समाज ख़ुद स्वस्थ होगा। हर घर दस्तक के महत्व को समझाया तथा सभी से मिल जुल कर नशा मुक्त ऊना अभियान को हर घर तक पहुँचने मैं अपना योगदान देने के लिए कहा।
    उन्होंने कहा कि हर घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। संजय मनकोटिया ने कहा कि हमें बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है। इस आभियान में संजय मनकोटिया ने स्वयं पंचायत टास्क फोर्स के साथ घर-घर जाकर दस्तक दी तथा लोगों तक जिलाधीश का संदेश पत्र पहुंचाया।  उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशे से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना आभियान के हेल्प लाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि कोई आपके आस पास नशे का सेवन या नशे का कारोबार कर रहा है तो आप ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। अगर इस ऐप के जरिए किसी की जानकारी देते हो तो आपकी आइडेंटिटी को गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना ध्यान खेलकूद प्रतियोगिताओं पर केंद्रित करना चाहिए ताकि नशे जैसी गतिविधियों से बचा जा सके।
    इस अभियान की जानकारी देते हुए स ग्राम पंचायत प्रधान केवल सिंह जी ने पूरा सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया और आमजन से सहयोग करने की अपील की।
    हरोली ब्लॉक कॉर्डिनेटर  जयेंद्र हीर ने बताया कि अब इस बीमारी से लड़ने के लिए हमारे ब्लॉक के डॉक्टर भी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि अब हमारे हॉस्पिटल में इस बीमारी का इलाज शीघ्र ही शुरु किया जायेगा जिससे कि लोग नशे जैसी बीमारी का इलाज करवा पायेंगे। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ये जानकारी अधिक से अधिक लोगों के साथ सांझा करें।
    इस मौके पर नशा मुक्त ऊना आभियान की टीम की तरफ से दीपशिखा, उप प्रधान यशपाल, स्थानीय स्कूल के प्रिंसिपल किरण, नीलम कुमारी, समस्त वार्ड पंच मलिक चंद, वीरा देवी, सर्वजीत मोनिका, बीडीसी मेंबर परम सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बबिता, नीना, नीलम, आरती, परवीन आशावर्कर्स मौजूद रही।
  • विकास खंड ऊना, हरोली व बंगाणा में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

    विकास खंड ऊना, हरोली व बंगाणा में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

    ऊना/सुशील पंडित: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत लमलैहड़ी के वार्ड नं 1, मलूकपुर के वार्ड 2, अरनियाला लोअर के वार्ड 2 व अरनियाला अप्पर के वार्ड 6, विकास खंड हरोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैणी खड्ड के वार्ड 1  व हरोली के वार्ड 6 और विकास खंड बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत हटली केसरू में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी।
    राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं, महिला मंडल व महिला संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परिभाषित एकल नारी, विधवा नारी जिसके बच्चे उस पर आश्रित हों, शारीरिक रुप से विकलांग व्यक्ति जोकि विकलांगता अधिनियम 1955 में परिभाषित किया गया है तथा उचिल मूल्य की दुकान को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम हो, भूतपूर्वक सैनिक, शिक्षित बेरोजगार जिनके परिवार से कोई स्थाई नौकरी में कार्यरत न हो, ऐसे व्यक्तियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा तृतीय प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।
    उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति उचिल मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन माध्यम से 25 नवंबर से 16 दिसंबर तक ऑनलाईन emerginghimachal.hp.gov.in आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ अपलोड किए जाने वाले प्रमाण पत्र पढ़ने योग्य होने चाहिए तथा आवेदक द्वारा मूल दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति ही अपलोड की जाए। ऐसा न करने की स्थिति में तथा अधूरी जानकारी ऑनलाइ भरना और आवश्यक दस्तावेज़ सलंग्न न करने की स्थिति में आवेदन स्वतः रद्द समझा जाएगा। आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18-45 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं।