Blog

  • पंजाब : भारी मात्रा हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जंडियाला गुरु: पंजाब में नशा लगातार बढ़ता जा रहा है और अब पुलिस ने नशा बेचने वालों के खिलाफ अभियान शुरु कर दिया है। जिसके चलते अमृतसर के जंडियाला गुरु पुलिस ने 273 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उधर जंडियाला गुरु के पुलिस अधिकारी मुख्तियार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जंडियाला गुरु पुलिस ने 273 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    आरोपी की पहचान आकाशदीप सिंह के तौर पर हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके इसका रिमांड हासिल किया जाएगा और इससे कई और खुलासे होने की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से ही करीब 6 मामलें दर्ज है।

  • पंजाबः बर्थडे के दिन पूर्व सेहत मंत्री का हुआ नि’धन

    लुधियानाः भाजपा नेता एवं पूर्व सेहत मंत्री डॉक्टर बलदेव राज चावला का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 86 वर्षीय बलदेव चावला को जॉन्डिस हुआ था। जिसके चलते पिछले 4 दिन से उनका इलाज लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है है कि बर्थडे के दिन आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे अमृतसर में किया जाएगा।

    जैसे ही डॉक्टर चावला के निधन की सूचना आई, वैसे ही भाजपा के वर्कर्स और नेता का तांता उनके घर लग गया। पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मालिक, भाजपा के जिला प्रधान हरविंदर संधू, सीनियर मेंबर जनार्दन शर्मा ने चावला के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    बलदेव राज चावला ने अपनी राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की थी। एक हफ्ते पहले अमृतसर भाजपा ऑफिस में हुई मीटिंग वह शामिल हुए थे। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी एक्टिव थे। वह RSS की हर शाखा को अटेंड करते थे। 2002 में प्रकाश सिंह बादल की सरकार में चावला सेहत मंत्री बने थे। उसके बाद 2012 से 2017 तक बलदेव राज चावला वाटर सीवरेज एंड सप्लाई बोर्ड के चेयरमैन रहे। इसके अलावा वह पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं। वह आतंकवाद पीड़ित परिवार सहायता समिति के प्रधान थी रह चुके हैं।

  • पंजाब: पुलिस ने सांझे ऑपरेशन दौरान 1 किलो हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बार्डर पर ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप बरामद हो रही है। ऐसा ही मामलाभगताना बोहरवाला से सामने आया है।  आज सुबह पंजाब पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त ऑपरेशन में डेरा बाबा नानक से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव भगताना बोहरवाला के खेतों में आधा-आधा किलो के 2 पैकेट बरामद किए गए।

    इन पैकेटों को टेप से सील कर दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि इन पैकेटों को ड्रोन के जरिए गिराए जाने की संभावना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

  • जालंधरः नाके पर बाइक के कागज चैक करने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ट्रैफिक की समस्या को कंट्रोल करने के लिए शहर को 4 जोनों में बांटा गया है। इस दौरान पुलिस द्वारा नाकेबंदी करके वाहनों की चैकिंग की जा रही है। वहीं आज प्रेस क्लब के पास नाके पर तैनात पुलिस अधिकारी वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। जहां बाइक सवार को जब नाके पर तैनात पुलिसकर्मी ने रोका और कागज दिखाने के लिए कहा तो उस व्यक्ति द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान बाइक सवार वीनू कहने लगा कि शास्त्री मार्किट के पास पैंचर की दुकान है कि वह ट्यूब किसी को देने आया था। हालांकि उसने कहा कि पुलिस ने हेलमेट ना पहनने के कारण रोका था।

    इस बारे में जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी रूटीन ड्यूटी के दौरान जब वीनू नामक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा तो उसने हेलमेट नहीं पहना था। जब उसे रोक कर वाहन के कागज, आरसी, लाइसेंस मांगा गया तो वह हंगामा करने लगा और अपने आप को मारने की बात कहने लगा। इसके साथ ही उसने मीडिया को बुलाकर हंगामा शुरू कर दिया। ‌इसके बाद उसकी वाहन की जांच कर उसे वार्निंग देकर छोड़ दिया गया।

  • गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौ’त

    किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के ​​​​​​ट्राइबल जिला ​किन्नौर में आज दोपहर एक बोलेरो कैंपर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में पांच युवक ही सवार थे। गाड़ी सड़क से सतलुज किनारे तक पहुंच गई। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार न्यू बोलेरो कैंपर रिकांगपिओ से सांगला की ओर जा रही थी। इस दौरान गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा शुदारंग से लगभग 5 किलोमीटर आगे हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी शवों को खाई से निकाल दिया है। शवों को अस्पताल लाया गया है, जहां पर पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

    सतलुज किनारे तक पहुंचे इन युवाओं के शवों को रस्सी के सहारे बांधकर सड़क पर लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। अब तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक युवक सभी 22 से 29 साल की उम्र के थे। अब तक जानकारी के अनुसार सभी एक शोरूम में काम करते थे।  हादसे में मृतकों की पहचान अभिषेक पुत्र राकेश कुमार निवासी कल्पा किन्नौर, तनुज पुत्र श्याम लाल निवासी खवांगी, अरुण पुत्र इंद्र लाल निवासी शौग सांगला किन्नौर, उपेंद्र पुत्र रविंद्र कुमार निवासी सापनी सांगला और समीर पुत्र भाग चंद निवासी गांव चारंग किन्नौर के तौर पर हुई है

  • जालंधर पुलिस ने एयरपोर्ट से गुरविंदर को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नूरमहल थाना पुलिस द्वारा 3 साल बाद कनाडा से लौटे एक NRI युवक को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। लड़के को शादी के बाद पत्नी को धोखा देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान कनाडा, ओंटारियो प्रांत के एडिंगटन के रहने वाले गुरविंदर सिंह पुत्र संतोष सिंह के रूप में हुई है। दरअसल गुरविंदर नाम के शख्स पर शादी के बाद पत्नी को कनाडा बुलाने के नाम पर 30 लाख रुपए मांगने का आरोप है। जब पत्नी ने उसे पैसे नहीं दिए तो उसने वीजा लगवाने की बजाय पत्नी को तलाक के कागज भिजवा दिए।

    ससुराल पक्ष की तरफ से गुरविंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जैसे ही गुरविंदर कनाडा से दिल्ली पहुंचा तो Loc जारी होने की वजह से एयरपोर्ट पर ही उसको गिरफ्तार कर लिया गया। नूरमहल थाना पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गुरविंदर को  गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 18 जनवरी 2023 को IPC की धारा 498-ए, 406 और 506 के तहत के केस दर्ज किया गया था। पिछले 1 साल से आरोपी फरार चल रहा था। जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। वहीं, अगर केस में किसी और आरोपी की भूमिका नजर आई तो पुलिस उस पर भी केस दर्ज करेगी।

    दरअसल, नूरमहल रोड पर स्थित मोहल्ला गुजरां की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस से कहा कि मैं घरेलू कामकाज करती हूं। करीब 5 साल पहले कनाडा की एक मैट्रिमोनियल साइट पर उसके रिश्तेदारों द्वारा प्रोफाइल बनाई गई थी। जहां रिश्तेदारों के जरिए ही उक्त आरोपी के साथ बातचीत शुरू हुई। आरोपी साल 2018 में भारत उनके घर भी आया। दोनों के बीच बातचीत के बाद रिश्ता पक्का हो गया था। 17 नवंबर 2018 को भारत में ही दोनों की इंगेजमेंट हो गई। इंगेजमेंट के बाद आरोपी वापस कनाडा चला गया। दोबारा वापस आने पर 15 दिसंबर 2019 में दोनों की रविदास मंदिर नूरमहल में रीति-रिवाज के साथ शादी हो गई थी। शादी में करीब 25 लाख रुपए खर्च हुए। जिसके बाद वह वापस चल गया था।

    शादी के बाद आरोपी पीड़िता को शारीरिक और मानसिक तौर पर तंग करने लगा। कुछ और नहीं मिला तो आरोपी ने पैसे की डिमांड शुरू कर दी। जब पीड़ित ने टॉर्चर का विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। यह सारी बात पीड़िता ने अपने परिवार को बताई। जिसके बाद दोनों के बीच बैठकर बातचीत हो गई। इस बीच 29 अप्रैल 2020 को आरोपी कनाडा चला गया। जब कनाडा जाकर पीड़िता ने आरोपी से कनाडा बुलाने के लिए कहा तो, उसकी प्रक्रिया शुरू करवाई गई। फाइल कनाडा एंबेसी पहुंची तो आरोपी ने 30 लाख रुपए की डिमांड शुरू कर दी। पीड़ित ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने पीड़िता को तलाक के कागजात भेज दिए। फिर पीड़िता के परिवार ने मामले की शिकायत जालंधर के एसएसपी को दी। लंबी जांच के बाद पुलिस ने पिछले साल केस दर्ज किया था।

  • पंजाबः ग्रंथी की पत्नी से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    लुधियानाः जिले के पायल में ग्रंथी की पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां थाना मलौद की पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी 17 वर्षीय गुरवीर सिंह उर्फ ​​गोरा पुत्र गुरजंट सिंह निवासी धौल कलां के खिलाफ दुष्कर्म और  मारपीट व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला के पुलिस को दिए बयानों के अनुसार आरोपी उससे रोजाना दूध खरीदता था।

    गत दिनों जब वह घर पर अकेली थी तो दोपहर को दूध लेने आया और उससे बाबा जी के बारे में पूछने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने बताया कि वह किसी काम से लुधियाना गए है। इसी का आरोपी ने फायदा उठाया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी किसी को न बताने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। एसएचओ मलौद ने बताया कि महिला एएसआई सरबजीत कौर ने सिविल अस्पताल मलौद से पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

  • सवारियों से भरी PRTC की बस हुई हादसाग्रस्त, मची चीख पुकार

    मानसाः पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आज सुबह मुकेरियां में जालंधर-पठानकोट हाईवे पर खड़ी ट्राली में टक्कर होने से 4 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। वहीं अब मानसा के पीआरटीसी डिपू बुढलाडा की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा अंबाला-राजपुरा सड़क पर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण आज सुबह अम्बाला-राजपुरा रोड पर हुए सड़क हादसे में जिला मानसा की पीआरटीसी डिपो बुढलाडा की बस खड़े टिप्पर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    हालांकि इस घटना के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं, जबकि ड्राइवर और कंडक्टर को कुछ चोटें आईं है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बस के कंडक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि उनकी बस हरिद्वारा से बुढलाडा रूट के जरिए अंबाला से पटियाला आ रही थी। इस दौरान राजपुरा नजदीक घने कोहरे के उनकी बस की टक्कर बड़े टिप्पर के साथ हो गई। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि सवारियां हादसे में सुरक्षित है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

  • पंजाब : चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार

    फिरोजपुर : गुरुहरसहाय पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ है। थाना गुरुहरसहाय की सहायक इंस्पेक्टर गुरदीप कौर ने बताया कि उन्हें बीते दिन पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चैकिंग के दौरान अग्रसेन चौक पर मौजूद थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि कि आरोपी गुरनाम सिंह वासी मोहनके उताड़ चूरा पोस्त बेचने का आदि है।

    आज भी वह गांव मोहनके उताड़ से गुरुहरसहाय पैदल आ रहा है, यदि नाकाबंदी की जाए तो उसे काबू किया जा सकता है। जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी गुरनाम सिंह को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 5 किलो चूरा पोस्त बरामद की है। मामले की जांच कर रही गुरदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी से और पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है।

  • यात्रियों से भरा ऑटोरिक्शा नाले में गिरा, 6 की मौ’त

    यात्रियों से भरा ऑटोरिक्शा नाले में गिरा, 6 की मौ’त

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक ऑटोरिक्शा के नाले में गिर जाने से 6 लोगों की मौत हो गई। घटना पुसाद थाना क्षेत्र की है। थाना निरीक्षक राजेश राठौड़ ने बताया कि नागपुर से 260 किलोमीटर दूर पुसाद के जवाहर नगर निवासी गणेश राठौड़ के परिवार के लगभग 15 लोग वाहन में सवार होकर उमरी पोहरा देवी जा रहे थे।

    बेलगाव्हां पुल के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटोरिक्शा नीचे नाले में गिर गया। इससे ऑटोरिक्शा में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही ऑटोरिक्शा को भी नाले से निकाला।फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।