Blog

  • बंदी सिंहों की रिहाई दौरान तोड़फोड़ करने वालों की पुलिस ने जारी की तस्वीरें , रखा ईनाम

    बंदी सिंहों की रिहाई दौरान तोड़फोड़ करने वालों की पुलिस ने जारी की तस्वीरें , रखा ईनाम

    चंडीगढ़ः बंदी सिंहों की रिहाई के दौरान 8 फरवरी को चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर जिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया था। आज पुलिस ने उनकी कुछ तस्वीरें जारी की है। पुलिस ने हमलावरों की तस्वीरें जारी करते हुए इनकी जानकारी देने को कहा है। बता दें कि सेक्टर 36 थाना पुलिस ने घटना को लेकर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

    पुलिस ने कहा है कि इन आरोपियों की जानकारी ईमेल firno.63@gmail.com या वॉट्सऐप नंबर 98759-84001 पर दी जा सकती है। वहीं पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा। सूचना देने वाले की जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। पुलिस ने 10 हमलावरों की तस्वीरें जारी की हैं। इनमें से 3 के नाम नाम हरदीप सिंह बराड़, हरमनदीप सिंह तूफान और लुधियाना का सतवंत सिंह संधू है।

    बता दें कि इस हिंसक वारदात में चंडीगढ़ पुलिस के कई जवान घायल हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी वाहनों को तोड़ दिया था। कई हमलावर चेहरा छुपा कर हमला कर रहे थे। कई घोड़ों और ट्रैक्टर पर आकर हमला करने पहुंचे थे। पुलिस के दर्जन भर के लगभग बैरिकेड्स और गाड़ियों में से एम्यूनिशन और बाकी सामान लूट लिया गया था। हमलावरों के पास तलवारें, गंडासी, डंडे और अन्य हथियार थे।

  • जालंधरः डंप पर कूड़ा फेंकने का तय हुआ समय

    जालंधरः डंप पर कूड़ा फेंकने का तय हुआ समय

    जालंधर/वरुण: नगर निगम ने सिटी के मैन रोड पर बने डंप पर कूड़ा फेंकने का समय तय कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए हेल्थ अफसर डॉक्टर श्री कृष्ण शर्मा ने बताया कि मेन रोड पर बने डंप पर कूड़ा फेंकने और सफाई करने का समय निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस डंप पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कूड़ा फेंकने का समय निर्धारित किया गया है।

    उनका मानना है कि इससे करीब 70 फीसदी डंप की समस्या खत्म हो जाएगी। हेल्थ अफसर ने कहा कि इस दौरान काम की निगरानी के लिए डंप पर स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल टीवी सैंटर के पास और फिश मार्कीट में बने डंप पर फोकस किया गया है। इस पर सुधार होने के बाद दूसरे डंप पर फोकस करने का काम शुरू किया जाएगा।

  • पंजाबः गायक अमृत मान के शो दौरान हुआ भारी हंगामा

    पंजाबः गायक अमृत मान के शो दौरान हुआ भारी हंगामा

    मोगाः शहर में शादी के प्रोग्राम में गायक अमृत को बुलाया गया था। शो दौरान अमृत मान का विवाद होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विदेश से आए युवक की मोगा के सिटी पार्क पैलेस में शादी थी। जिसमें पंजाबी सिंगर अमृत मान को 6 लाख रुपए में बुलाया था। दूल्हे के रिश्तेदार द्वारा सिंगर के साथ फोटो करवाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया सिंघम फोटो करवाने से मना किया तो बराती भड़क गई ऐसे में सिंगर प्रोग्राम से एक घंटा पहले ही गाने बंद कर पहले से चला गया इस पर दूल्हे के रिश्तेदारों द्वारा सिंगर के मैनेजर व अन्य से 1 घंटे की पेमेंट वापस मांग रहे हैं।

    विवाद बढ़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव घला कलां निवासी प्रभजोत सिंह शादी के लिए कुछ दिन पहले ही कनाडा से वापस लौटा था। शुक्रवार को मोगा के जीरा रोड स्थित सिटी पार्क पैलेस में शादी का प्रोग्राम चल रहा था। दूल्हे वालों की ओर से पंजाब के मशहूर सिंगर अमृत मान को 6 लाख रुपए में बुक किया गया था। दूल्हे के एक रिश्तेदार द्वारा शराबी हालत में पंजाबी सिंगर के साथ स्टेज पर जाकर फोटो करवानी चाहिए। लेकिन सिंगर फोटो करवाने से मना कर दिया।

    इस पर गुस्साए बाराती ने सिंगर अमृत मान को माइक पकड़कर गालियां निकाली शुरू कर दी। ऐसे में सिंगर प्रोग्राम को बीच में ही खत्म कर एक घंटा पहले से चला गया। इस उपरांत बारातियों द्वारा हंगामा शुरू कर दिया, और उनके द्वारा सिंगर के मैनेजर व उसके साथियों से एक घंटा प्रोग्राम पहले बंद करने के चलते अपनी पेमेंट वापस मांगने शुरु कर दी। सिंगर की द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई जिसके चलते 2 थानों के एसएचओ डीएसपी सिटी एसपी हेडक्वार्टर मनमीत सिंह बिल्लो सिटी पार्क पैलेस विवाद का हल निकालने पहुंचे। एसपी हेड क्वार्टर का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • सूरज का बड़ा हिस्सा टूटने से वैज्ञानिकों के उड़े होश, पृथ्वी पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

    सूरज का बड़ा हिस्सा टूटने से वैज्ञानिकों के उड़े होश, पृथ्वी पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

    नई दिल्ली:  सौर मंडल के एक नए विकास ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। सूर्य का एक बड़ा हिस्सा अपनी सतह से टूट गया है और अपने उत्तरी ध्रुव के चारों ओर बवंडर जैसा भंवर बना लिया है। हालांकि वैज्ञानिक यह विश्लेषण कर रहे हैं की यह कैसे हुआ, इस घटनाक्रम के वीडियो ने अंतरिक्ष समुदाय को हैरान कर दिया है। उल्लेखनीय घटना नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप द्वारा पकड़ी गई थी और पिछले सप्ताह अंतरिक्ष मौसम भविष्यवक्ता डॉ तमिता स्कोव द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई थी। सूरज से सोलर फ्लेयर्स निकलती रहती हैं। इससे धरती पर कम्युनिकेशन पर असर पड़ता है, इसलिए वैज्ञानिकों को चिंता सता रही है कि इस बार तो सूर्य का एक हिस्सा टूट कर अलग हुआ है। साइंटिस्ट ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस लेटेस्ट डेवलपमेंट का धरती पर क्या असर होगा।

    डॉ. स्कोव ने ट्वीट में लिखा कि नॉर्थ पोल के पास एक हिस्सा मुख्य फिलामेंट से टूटकर अलग हो गया और अब सूर्य के चारों ओर एक बड़े भंवर के रूप में चक्कर लगा रहा है। यहां 55 डिग्री से ऊपर सूरज के ऐट्मॉस्फेरिक डाइनमिक्स को समझने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जा सकता है। यूएस नेशनल सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक रिसर्च के सोलर फिजिसिस्ट स्कॉट मैकिन्टोश ने स्पेस डॉट कॉम को बताया कि उन्होंने सोलर फ्लेयर के टूटने पर कभी ऐसा भंवर नहीं देखा। मैकिन्टोश दशकों से सूर्य पर रिसर्च कर रहे हैं।

    नासा के अनुसार पहले ऐसी कई तरह की घटनाएं हुई हैं, लेकिन इस नई घटना ने चिंता बढ़ा दी है। स्पेस साइंटिस्ट अब इस अनोखी घटना के बारे में ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने में जुट गए हैं। इसके चलते सूर्य पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में गाड़ी में फंसे व्यक्ति के सिर को साथ ले गया चालक

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में गाड़ी में फंसे व्यक्ति के सिर को साथ ले गया चालक

    दो गाड़ियों की रेस में हुआ व्यक्ति की सिर धड़ से अलग

    पटियालाः शहर में देर रात में दो गाड़ियों की रेस में एक साइकिल सवार गाड़ी की चपेट में गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक का सिर गाड़ी में फंस गया। बदमाश कार रोकने की बजाय कार से मृतक का सिर गाड़ी के साथ ही ले गया । 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस सिर का पता नहीं लगा सकी है।

    सिर नहीं मिलने से युवक का अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा है। मृतक की पहचान तफजालपुर निवासी नवदीप कुमार (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को राजिंदरा अस्पताल के सामने रखवा दिया। घटना थापर कॉलेज से गुरुद्वारा श्री दुख निवारण रोड पर हुई। आरोपी सुखमन सिंह को ट्रेस कर मामले में नामजद कर लिया गया है लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर है। नवदीप परिवार में अकेला कमाने वाला था।

    मृतक नवदीप के भाई संजीव कुमार ने बताया कि नवदीप कुमार फंक्शन में कॉफी स्टॉल लगाता था। बीती रात करीब 12.15 बजे उसका भाई पटियाला की सेंटलर जेल में एक समारोह आयोजित कर घर लौट रहा था। इसी बीच एचडीएफसी बैंक के पास दो तेज रफ्तार वाहनों ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही जब वे घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दो युवक आपस में रेस लगा रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने देर रात से हादसे के बाद काफी समय बीत जाने पर भी पीड़ितों की शिकायत दर्ज नहीं की थी। जिससे नवदीप का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

  • आज का राशिफल, 11 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 11 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य के लिए रहेगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो आपके शत्रु तरक्की में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको कुछ समस्या हो सकती है। आपको किसी पुराने लेन-देन को समय रहते चुकता करना होगा, नहीं तो आपको उसमें कोई समस्या हो सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपको स्वास्थ्य में कुछ समस्या चल रही थी, तो आज वह भी दूर होगी। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से आज परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, लेकिन फिर भी लोग आपसे नाराज नहीं होंगे। आप आज अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है, लेकिन आपको उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ा सकते हैं, जिससे आप व्यस्त रहेंगे। अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। आपको आज अपने किसी मित्र के घर दावत पर जाने का मौका मिल सकता है।वाहनों के प्रयोग से आप सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आजा प्रसन्न रहेंगे। आपको आज परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला शीघ्रता और भावुकता में नहीं लेना है, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपकी मान व प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए आजा पछतावा होगा, जिसके लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने खानपान की आदतों का विशेष ध्यान रखें और उनमें बदलाव लाएं, नहीं तो की समस्या हो सकती है। आपका आज कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा। आपको अत्यधिक काम रहने के कारण थकान का अनुभव हो सकता है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आज आप आगे बढ़ेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति के सामने अपने मन की सारी बातें नहीं रखनी है, नहीं तो बाद में वह आप का मजाक बना सकते हैं। आपकी कोई पुराने मित्र की आपसे लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। रचनात्मक कार्य को करने में आपका खूब मन लगेगा। आपको आज घर परिवार में चल रही किसी समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में समस्या आ सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह धन आप वापस मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपको आज यदि कार्य क्षेत्र में कोई समस्या हो, तो भी आपको उसमें क्रोध करने से बचना होगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए एक नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मौसम का विपरीत स्वभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिससे के कारण आपको, सर्दी, खांसी-जुकाम आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपकी कोई पुरानी गलती आज आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी रुके हुए काम को समय रहते पूरा करना होगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके आय में वृद्धि होने से आप अपने कुछ पुराने कर्जों  को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आज आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए कोई सूचना लेकर आ सकता है। यदि आपका किसी भी सदस्य से कोई वाद विवाद पनपे, तो आप वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो रिश्तो में खटास पैदा हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में उसके चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपका अपने किसी साथी की बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, जिससे आपको तनाव बना रहेगा।  आप अपनी दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन व्यय करेंगे। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपने व्यवसाय की योजनाओं में यदि परिवर्तन किया है तो वह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आप परिवार में अपने उत्तर दायित्वों की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। किसी वाहन के प्रयोग से आप सावधानी बरतें, नहीं तो उसकी अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं, जहां आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण भागदौड़ करेंगे और थोड़ा परेशान भी रहेंगे। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जिनसे आपका बजट भी डगमगा सकता है। जो लोग किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, उन्हें उसमें दस्तखत बहुत ही सावधानी से करने होंगे। आपको आज अपने किसी मित्र की बात को बिना सोचे समझे हां करने से बचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

    मीन राशिफल। आज का दिन बिजनेस करने यह लोगों के लिए काफी खुशनुमा रहने वाला है, क्योंकि उनके कोई लंबे समय से रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। नई योजनाएं अच्छा सा लाभ देकर जाएगी। सायंकाल के समय आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको माता पिता से अपनी किसी समस्या को साझा करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

  • जालंधर: दिन-दहाड़े बल्टन पार्क में हुआ मर्डर, शव बरामद

    जालंधर: दिन-दहाड़े बल्टन पार्क में हुआ मर्डर, शव बरामद

    जालंधर, वरुण/हर्ष : महानगर में शनिवार तड़के मर्डर होने का मामला सामने आया है। मकसूदा मंडी में ठेको का काम करने वाले सत्ता घुमण की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसका शव बर्ल्टन पार्क से मिला है।

    i

    बताया जा रहा है कि मंडी के ही व्यापारियों से कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद आज हमलावरों ने सत्ता की रेकी बर्ल्टन पार्क में उस पर तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया जिसमें सता की मौत हो गई । घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब : DGP गौरव यादव सहित 5 सीनियर IPS अधिकारियों को केंद्रीय नियुक्ति करने की दी मंजूरी

    पंजाब : DGP गौरव यादव सहित 5 सीनियर IPS अधिकारियों को केंद्रीय नियुक्ति करने की दी मंजूरी

    चंडीगढ़: कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डीजीपी स्तर के 20 आईपीएस अधिकारियों और एडीजीपी स्तर के 33 आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापित करने की मंजूरी दी है।

    पंजाब में 1992 बैच की अनीता पुंज के कार्यवाहक डीजीपी गौरव यादव समेत एडीजीपी स्तर के पांच आईपीएस अधिकारी एसएस श्रीवास्तव,परवीन कुमार सिन्हा, 1994 बैच के अमरदीप सिंह राय 33 आईपीएस अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें केंद्र में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) या अतिरिक्त महानिदेशक समकक्ष (एडीजीई) स्तर की पोस्टिंग के लिए चुना गया है।

  • Chairman Jagdeep Dhankhar ने कांग्रेस सांसद को किया सस्पेंड, जाने मामला

    Chairman Jagdeep Dhankhar ने कांग्रेस सांसद को किया सस्पेंड, जाने मामला

    नई दिल्लीः सदन की कार्यवाही की फोटोग्राफी करने के मामले में कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने रजनी पाटिल को बजट सत्र के बाकी दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है। दरअसल इस मामले में सरकार की तरफ राज्यसभा में कांग्रेस सांसद पर करवाई की मांग की गई थी।

    राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, रजनी पाटिल को इस सेशन के बाकी बचे दिनों तक के लिए सस्पेंड किया जाता है, और जब तक कमेटी की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक वह सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने आर्टिकल 105 का हवाला देते हुए कहा कि अगर कोई कॉन्टम ऑफ हाउस, ब्रीच ऑफ प्रिविलेज ऑफ द हाउस करता है तो उसको कैसे बरदार्श्त किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस मामले में प्रिविलेज कमिटी जांच करेगी। वहीं इस कार्रवाई के बाद रजनी पाटिल का बयान भी सामने आया है।

    रजनी पाटिल ने क्या कहा?

    रजनी पाटिल ने सफाई देते हुए कहा कि हमें ऐसे घर से आते हैं जहां इस तरह के संस्कार नहीं है लेकिन जिस तरह से मुझे एक महिला का नाम लेकर बीजेपी ने जलील करने की कोशिश की है, वह चोट पहुंचा रही है। इस मुद्दे पर बहस के दौरान केंद्र सरकार की ओर से कई मंत्रियों मे रजनी पाटिल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रजनी पाटिल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। उन्होंने कहा, आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। सोशल मीडिया पर हमने इस प्रतिष्ठित सदन में रिकॉर्ड किए गए वीडियो देखे जिसमें संसद के वरिष्ठ सदस्यों को अनधिकृत रूप से रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

    ऐसी की गई कोई भी कार्रवाई गंभीर चिंता का विषयः पीयूष गोयल

    पीयूष गोयल ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा, मुझे लगता है कि किसी भी सदस्य द्वारा की गई ऐसी कोई भी कार्रवाई बहुत गंभीर चिंता का विषय है। इस घटना को लेकर सांसद पहले भी आपसे शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने आपसे मामले की जांच कराने का अनुरोध किया था। वहीं बीजेपी सांसद GBL नरसिम्हा राव ने भी राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए रूल 256 के तहत कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि सदन का वीडियो बनाकर इसको पब्लिस किया। लिहाजा उनको सदन के बाकी बचे दिनों के लिए सस्पेंड किया जाए। संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि पहले भी इसी हाउस में ऐसा ही घटना घटी थी, तब वेंकैया नायडू जी ने कहा था कि दोबारा ऐसी घटना रिपीट नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सख्त निर्णय लिया था।

    स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    वहीं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के किसी भी नेता ने सदन में यह नहीं कहा कि उन्होंने नियम भंग नहीं किया। सब ने यही कहा कि नियम भंग तो हुआ है लेकिन सजा नहीं होनी चाहिए। सजा क्या होगी, अधिकार चेयरमैन का होता है लेकिन जब चेयरमैन बात कह रहे हो उन पर छींटाकशी करना, उन पर कमेंट करना यह कहां का नियम है। क्या यह किसी महिला को अलाउड है? क्यों कानून का उल्लंघन करें, क्या कानून पालन करने की जिम्मेवारी सिर्फ पुरुषों पर होनी चाहिए?

    एक कमेटी बना दी जाए जो जांच करके इसमें निर्णय लेंः सासंद मनोज झा

    उन्होंने कहा, देखिए चेयरमैन साहब ने प्रेसिडेंट और नियम से अलग जाकर रजनी पाटिल को कहा कि आप अगर चाहती है तो अपना पक्ष रखिए जबकि अगर वो चाहते तो फैसला सीधा सुना सकते थे। उसके बाद आप चेयरमैन पर आरोप मढ़े इनपर छींटाकशी करे ये क्या तरीका है। आज अगर सारा विपक्ष एकजुट होकर सदन बायकॉट कर रहा है तो किस विषय पर सदन का कानून तोड़ने के मुद्दे पर ना। हालांकि आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि एक कमेटी बना दी जाए जो जांच करके इसमें निर्णय लें। बिना जांच किए निर्णय लेना उचित नहीं होगा।

    कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा?

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पहले जांच करवाएं, अगर कोई गिल्टी है तब उसको खिलाफ कार्यवाई कर सकते हैं, उसको चेतावनी भी देकर छोड़ सकते हैं। सरकार के दबाव में कोई फैसला नहीं होना चाहिए। वहीं कांग्रेस सदस्य शक्ति सिंह गोहिल ने रजनी पाटिल का बचाव करते हुए कहा, हाउस की गतिविधि पब्लिक डोमेन का विषय है, ताकि जनता देख समझ सके इसीलिए कैमरे लगे होते हैं। मीडिया को एलाऊ करते हैं। इसमें अगर किसी ने वीडियो रिकॉर्ड किया तो कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अगर कोई मेंबर कमेटी की गोपनीय बात को बाहर लेकर जाता है तब उस पर कार्रवाई जरूर होती है।

  • पहले मांगी लिफ्ट फिर गाड़ी में बैठ किया युवक पर हमला

    पहले मांगी लिफ्ट फिर गाड़ी में बैठ किया युवक पर हमला

    मोके से फरार हुआ हमलावर

    बददी/ सचिन बैंसल:  बद्दी के एक युवा  दुकानदार पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला किया है जिससे दुकानदार बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को बद्दी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुकानदार का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बद्दी के वार्ड दो करियाणा की दुकान चलाने वाले हर्षित कौशल ने बताया कि वह अपने किसी कार्य से भटोली कलां की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे एक युवक  बद्दी के निवासी ऋषभ ने हाथ दिया।

    जिस पर उसने गाड़ी रोक कर उसे गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद ऋषभ ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया। जिससे उसकी गर्दन, हाथों और बाजू में गहरे जख्म पड़ गए है। बताया जा रहा कि जिस दौरान वह उस पर हमला कर रहा था दो हर्षित गाड़ी चला रहा था। इस बीच गाड़ी से भी वह अपने संतुलन खो बैठा और गाड़ी भी पलट गई। गाड़ी को गिरता देख वहां पर लोग जमा हो गए। जैसे ही दोनों गाड़ी से बाहर निकले तो ऋषभ मौके से फरार हो गया। उसके बाद हर्षित को उपचार के लिए बद्दी के निजी अस्पताल लाया गया। जहां पर उसे टांके लगे। डीएसपी प्रिंयक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने हर्षित कौशल के ब्यान में धारा 326 और 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।