Blog

  • जालंधरः निजी होटल में ठेकेदार की पिटाई को लेकर हरप्रीत भट्टी सहित 9 के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधरः निजी होटल में ठेकेदार की पिटाई को लेकर हरप्रीत भट्टी सहित 9 के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के वेस्ट एंड वेस्टर्न होटल में शराब ठेकेदार की उनके कारिंदों द्वारा जमकर पिटाई की गई। इस मामले को लेकर थाना बारादरी में शिकायत दर्ज की गई है। वहीं इस घटना को लेकर एसएचओ रविंदर का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ ने बताया कि कुनाल सहगल ने 25 तारीख को शिकायत दी थी। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया शराब की चैकिंग को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने हरप्रीत भट्टी सहित 9 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    थाना प्रभारी ने बताया आरोपियों की तालाश में छापेमारी की जा रही है। बता दें कि इस मामले को लेकर जानकारी मिली थी कि होटल में पार्टी के दौरान बाहर से आई शराब को लेकर हंगामा हुआ। इस दौरान मॉडल टाउन के शराब के ठेकेदार को उसी के कारिंदो ने जमकर पीटा। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे शराब ठेकेदार ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निजी होटल में फ़ंक्शन चल रहा था। इस दौरान बाहर से शराब लाकर पार्टी की जा रही थी।

    जिसके बाद बाहर से शराब आने की सूचना पर ठेकेदार को मिल गई और उसने होटल में रेड करने के लिए अपने करिंदे भेज दिए। कहा जा रहा है कि इस दौरान ठेकेदार के करिंदो ने उसे फ़ोन पर यह कहा कि वहां कुछ नहीं है। दूसरी ओर कहा जा रहा है कि ठेकेदार के पास इस मामले के पुख़्ता सबूत थे कि शराब बाहर से आई है। इस मामले के दौरान ठेकेदार खुद वहां पर पहुंच गया। जिसके बाद ठेकेदार की करिंदो के साथ बहस हो गई। दोनों पक्षों में बहस इतनी बढ़ गई कि ठेकेदार को उसी के करिंदो ने होटल दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। 

  • कर्ज लेकर पत्नी को कराया नर्सिंग कोर्स,  कोर्स पूरा होते ही बॉयफ्रेंड संग हुई फरार

    कर्ज लेकर पत्नी को कराया नर्सिंग कोर्स, कोर्स पूरा होते ही बॉयफ्रेंड संग हुई फरार

    नई दिल्ली : झारखंड के गोड्डा से भी यूपी की चर्चित ज्योति मौर्य प्रकरण से मिलता जुलता मामला सामने आया है। डिलीवरी बॉय टिंकू यादव ने ढाई लाख कर्ज लेकर अपनी पत्नी को नर्सिंग का कोर्स कराया। लेकिन पत्नी दगा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी के खुदगर्जी और बेवफाई का मामला चर्चे में है। इस संबंध में टिंकू यादव ने नगर थाना में मामला को लेकर अपनी पत्नी और उसके आशिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गोड्डा नगर थाना इलाके के कठौन गांव निवासी पीड़ित टिंकू यादव ने बताया कि उसकी शादी शहर के ही बढ़ौना मोहल्ले की रहने वाली प्रिया कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद पत्नी आगे पढ़ना चाहती थी और पढ़ने में तेज भी थी।

    इस वजह से टिंकू ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद यह सोचकर उसका यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया कि आगे भविष्य सुधार जाएगा। पत्नी का दाखिला शकुंतला नर्सिंग स्कूल में नर्सिंग कोर्स के लिए करवा दिया। करीब 2.5 लाख रुपए कर्ज लेकर उसकी पढ़ाई पूरी करवाई। शादी के डेढ़ साल बाद पढ़ाई के दौरान ही टिंकू की पत्नी अपने पड़ोसी दिलखुश राउत के प्रेम के जाल में फंस गई। प्रेम परवान चढ़ा और कोर्स पूरा होते ही टिंकू की पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। टिंकू को जब इसकी जानकारी हुई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    टिंकू कुमार ने बताया कि उसने कर्ज लेकर पत्नी को ANM की डिग्री दिलाने के लिए नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन कराया था। दिन-रात मेहनत कर उसके कॉलेज की फीस चुकाई. फिर, एक दिन ऐसा हुआ जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। पत्नी प्रिया कुमारी 17 सितंबर को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद प्रेमी के साथ भागकर दिल्ली चली गई और वहां कोर्ट मैरेज कर शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी। इस खबर से टिंकू के दिल और दिमाग पर गहरा असर पड़ा और वह अंदर से टूट गया।

  • इस इंस्टीट्यूट फूड पॉइजनिंग से 100 स्टूडेंट हुए बीमार, 7 की हालत गंभीर

    इस इंस्टीट्यूट फूड पॉइजनिंग से 100 स्टूडेंट हुए बीमार, 7 की हालत गंभीर

    ग्वालियर: ग्वालियर के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (LNIPE) में मंगलवार शाम 100 स्टूडेंट्स फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार पड़ गए। हालत इतनी खराब हो गई कि छात्र-छात्राओं को जयारोग्य हॉस्पिटल (JAH) में भर्ती कराना पड़ा। शाम 7 बजे के आसपास शुरू हुआ भर्ती कराने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इनमें 7 की हालत गंभीर है। प्रबंधन के अनुसार 100 बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। शारीरिक शिक्षा में देश में खास पहचान रखने वाले संस्थान LNIPE में मंगलवार की सुबह से ही बच्चों में बेचैनी और बुखार के लक्षण दिखाई देने लगे थे। संस्थान में बने हेल्थ सेंटर में उनका उपचार किया गया, लेकिन शाम तक हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की हालत और बिगड़ गई।

    उन्हें उल्टियां हो रही थीं। स्टूडेंट्स ने बताया कि सोमवार रात हॉस्टल के मैस में बना ग्रेवी वाला पनीर और चपाती खाई थी। इसके बाद पेट गड़बड़ हुआ और एक के बाद एक स्टूडेंट बीमार होते चले गए। पहले उन्हें हेल्थ सेंटर में रखा गया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर JAH शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि हो सकता है पनीर की क्वालिटी ठीक न हो। डेयरी प्रोडक्ट्स कई बार इस तरह की फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं। LNIPU के रजिस्ट्रार अमित यादव का कहना है कि सुबह से बच्चों की हालत नाजुक थी। मलेरिया की जांच भी कराई है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा था। शाम को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में 100 बच्चों को भर्ती कराया है। घटनाक्रम की जांच होगी। फूड के सैंपल लिए जाएंगे। जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    जरूरत पड़ी तो उनके खिलाफ FIR तक कराएंगे। LNIPE हेल्थ सेंटर के डॉ. जयराज वाधवानी के मुताबिक, सुबह बच्चों में बुखार और उल्टी-दस्त के लक्षण देखने में आए थे। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के रूप में पैरासिटामॉल और ओआरएस का घोल लगातार दिया जा रहा है। हालांकि, उस समय हालात इतने गंभीर नहीं थे। एकाएक ही शाम को बच्चों की हालत बिगड़ती गई। इसके बाद बिना देरी किए प्रबंधन और फैकल्टी की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। JAH अधीक्षक आरकेएस धाकड़ का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। सभी को इलाज दिया जा रहा है। हमारे डॉक्टर पूरी मुश्तैदी से काम कर रहे हैं। किसी भी चीज की कमी नहीं आने दी जाएगी।

    JAH मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र तिवारी ने बताया, बच्चों ने दोपहर के खाने में कुछ ऐसा खा लिया है, जिसके कारण उन्हें उल्टी-दस्त जैसी परेशानी हो रही है। संभवत: फूड पॉइजनिंग के लक्षण हैं। इनका उपचार चल रहा है। सभी बच्चों को यही पर ए​डमिट किया गया है, जिससे उनकी तबीयत की मॉनिटरिंग की जा सके। एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि घटना को प्रशासन ने संज्ञान में लिया है। हॉस्टल में जो भी खाद्य पदार्थ इस्तेमाल किए जा रहे हैं, उनकी सैंपलिंग की है। यदि सैंपलिंग का परिणाम ठीक नहीं आता तो कार्रवाई की जाएगी। जिस संस्था से ये खाद्य सामग्री ली जा रही हैं, वहां भी सैंपलिंग करवाकर जांच होगी। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

    लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा लगातार सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने के तेजी से काम किया जा रहा है। वहीं आज सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, लुधियाना पहुंचे बैंस ने कहा कि राज्य के कुल 20 हजार सरकारी  स्कूल  दिसंबर तक वाई-फाई लैस होंगे। किसी भी स्कूल को इंटरनेट की समस्या नहीं होगी। शिक्षा मंत्री आज लुधियाना पहुंचे हुए थे, जहां वह सरकारी स्कूलों में तैनात किए गए सुरक्षा गार्डों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा एक APP बनाई जा रही है, जिसमें स्कूल प्रबंधक या बच्चों के अभिभाव स्कूल के बाथरूम की खस्ता हालत की तस्वीर पोस्ट कर सकते है, जिसे उसी समय ठीक करवाया जाएगा। वहीं स्कूलों में सुरक्षा गार्ड की तैनाती को लेकर उन्होंने कहा कि 500 से अधिक छात्राओं वाले हाई स्कूल में भी सुरक्षा गार्ड तैनात करने की प्रक्रियां शुरू कर दी गई है। 

  • पंजाबः स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

    पंजाबः स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

    लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा लगातार सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने के तेजी से काम किया जा रहा है। वहीं आज सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, लुधियाना पहुंचे बैंस ने कहा कि राज्य के कुल 20 हजार सरकारी  स्कूल  दिसंबर तक वाई-फाई लैस होंगे। किसी भी स्कूल को इंटरनेट की समस्या नहीं होगी। शिक्षा मंत्री आज लुधियाना पहुंचे हुए थे, जहां वह सरकारी स्कूलों में तैनात किए गए सुरक्षा गार्डों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा एक APP बनाई जा रही है, जिसमें स्कूल प्रबंधक या बच्चों के अभिभाव स्कूल के बाथरूम की खस्ता हालत की तस्वीर पोस्ट कर सकते है, जिसे उसी समय ठीक करवाया जाएगा। वहीं स्कूलों में सुरक्षा गार्ड की तैनाती को लेकर उन्होंने कहा कि 500 से अधिक छात्राओं वाले हाई स्कूल में भी सुरक्षा गार्ड तैनात करने की प्रक्रियां शुरू कर दी गई है। 

  • जालंधरः चोरों का आतंक, एक ही चोर ने 2 जगह से चुराई बाइक, देखें CCTV 

    जालंधरः चोरों का आतंक, एक ही चोर ने 2 जगह से चुराई बाइक, देखें CCTV 

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रही है। आए दिन बेखौफ लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ऐसे ही 2 नए मामले बाइक चोरी के सामने आए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह दोनों वारदातों को अंजाम एक ही चोर ने दिया है। पहले दिन में उसने शहर के पॉश एरिया आदर्श नगर से एक बाइक चुराई और रात को उसने दोआबा चौक के पास भगतपुरा से घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह दोनों घटनाएं वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई हैं।

    भगतपुरा के रहने वाले प्रदीप कुमार पुत्र लैंबर चंद ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक नंबर PB08-DP-7280 (स्प्लेंडर सिल्वर कलर) घर के बाहर गली में खड़ी की हुई थी। चोर रात को टहलता हुआ आया और पहले बाइक पर आकर बड़े आराम से बैठ गया। इसके बाद उसने गली में रेकी की। जब देखा कि कोई गली में आ-जा नहीं रहा है तो उसने बाइक को चाबी लगा कर स्टार्ट किया और लेकर भाग गया। जिस चोर ने भगतपुरा में बाइक चुराई उसी ने ही दिन में आदर्श नगर में पहले मोटरसाइकिल चोरी की थी। आदर्श नगर में भी चोरी से पहले सिर पर टोपी लगाए चोर ने प्रॉपर तरीके से पहले रेकी की।

    कान पर फोन लगाकर अपने आप को फोन पर व्यस्त दिखा कर देखा कि बाइक नंबर PB08 DV 9150 का मालिक आ तो नहीं रहा। इसके बाद वह बाइक पर बैठ गया। फिर धीरे से बाइक में चाबी लगाई।चाबी लगाने के बाद भी बाइक पर कुछ देर बैठा रहा। जब देखा कि अब रास्ता साफ है और कोई आ-जा नहीं रहा है तो झट से बाइक स्टार्ट की और तेज गति से भगा कर ले गया। दोनों मामले पुलिस के पास भी पहुंच गए हैं और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोर की तलाश में जुट गई है। बाइक के मालिक संत नगर निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह काम से गए थे और सड़क के किनारे उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की हुई थी।

  • पंजाबः सड़क पार करते समय कार चालक ने दादा और पोता-पोती को कुचला, एक की मौत, देखें CCTV

    पंजाबः सड़क पार करते समय कार चालक ने दादा और पोता-पोती को कुचला, एक की मौत, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर के गुरु नानक खालसा कॉलेज मॉडल टाउन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अपने दोस्त को मिलकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग व दो बच्चों को तेज रफ्तार कार चालक ने कुचल दिया। इस हादसे में घायल तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान तरसेम सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    घटना के तुरंत बाद मृतक के बेटे अमरजोत सिंह ने पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये हादसा कैद हो गया है। अमरजोत ने पुलिस को बताया कि वह पिता, पत्नी और बच्चों के साथ अपने दोस्त गुरविंदर सिंह निवासी गुरु नानक खालसा कॉलेज मॉडल टाउन को मिलने गया था। देर रात वह खाना खाकर अपने घर वापस जा रहे थे। इस बीच उनके बच्चे पिता तरसेम सिंह के साथ सड़क पार कर रहे थे। इतने में तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी आंखों के सामने पिता को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वहां से फरार हो गया।

    हादसे में पिता के साथ बेटा अभयजोत सिंह और बेटी असीसजीत कौर को गंभीर चोटें आईं। तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल कृष्णा में दाखिल करवाया गया। वहां से उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनके पिता की मौत हो गई। थाना मॉडल टाउन के जांच अधिकारी सीता राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा है। अभी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा IPC धारा 304-A, 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः निहग सिंह बाणे में युवकों ने दुकानदार पर किया हमला, कैश चुराने के लगे आरोप, देखें CCTV

    पंजाबः निहग सिंह बाणे में युवकों ने दुकानदार पर किया हमला, कैश चुराने के लगे आरोप, देखें CCTV

    लुधियानाः ताजपुर रोड स्थित भोला कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने निहग सिंह बाणे में युवकों पर मारपीट करने और गले से पैसे निकालने का आरोप लगाया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7 के लगती चौकी ताजपुर में शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। मामले संबंधित जानकारी देते हुए जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी इलाके में ही रहते हैं जो कि निहंग सिंह के बाणे में होते हैं।

    पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी नशा करते हैं और लोगों से लूटपाट करते हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों द्वारा उसके रिश्तेदारों पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। उसकी दुकान के गले से पैसे भी चुराए गए। आरोप है कि विरोध करने पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करते समय उसके रिश्तेदार को भी हमला कर दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि हमला करने वालो को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • भू राजस्व अधिनियम में संशोधन किए जाने को लेकर पटवार कानूनगो संघ ने जताया विरोध 

    भू राजस्व अधिनियम में संशोधन किए जाने को लेकर पटवार कानूनगो संघ ने जताया विरोध 

    ऊना /सुशील पंडित  : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भू राजस्व अधिनियम में संशोधन का संयुक्त पटवार कानूनगो संघ ने विरोध जताया। इस संबंध में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर के माध्यम से एक मांग पत्र सौंपा गया। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर आज जिला मुख्यालय में रोष प्रदर्शन किया और डीसी कार्यालय तक रैली निकाली तथा भू राजस्व अधिनियम के विषयों तकसीम और पैमाइश में समय सीमा तय किए जाने को लेकर महासंघ सहमत नहीं है। लोगों को समय पर सुविधा मिले इसका महासंघ स्वागत करता है मगर यह केवल कानून बनाने से नहीं होगा अभी तो धरातल पर अवश्य पर सुधार करने होंगे।  जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि सरकार को इस तरह का कोई भी नियम बनाते समय एक बार कर्मचारियों के संगठन से बातचीत अवश्य करनी चाहिए। क्योंकि कर्मचारियों को ही इन योजनाओं को धरातल पर उतरना होता है।
    ऐसे में तमाम परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए ही किसी नियम का निष्पादन किया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए नए संशोधन के तहत पैमाइश के मामलों को 2 महीने में और तकसीम के मामलों को 6 महीने में निपटान आवश्यक होगा, लेकिन धरातल पर सरकार के यह नियम लागू करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में काम कर रहे फील्ड स्टाफ पर सरकार द्वारा पहले ही अत्यधिक बोझ लाद दिया गया है। विभिन्न योजनाओं में अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर पटवारी को काम करने पर मजबूर किया जा रहा है। ऐसा दबाव बनाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया जा सकता। जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को इस नए संशोधन पर तुरंत पुनर्विचार करना चाहिए यदि कार्यकारिणी के साथ वार्ता किए बिना इसको थोपने की कोशिश की गई तो महासंघ किसी भी प्रकार का आंदोलन करने पर विवश होगा।इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चौधरी और जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार राजस्व विभाग के कर्मचारियों सहित मौजूद रहे। 
  • जालंधरः ट्रिपल मर्डर मामले में नम आंखों से पुलिस और पंचायत ने बच्चों को दफनाया, देखें वीडियो

    जालंधरः ट्रिपल मर्डर मामले में नम आंखों से पुलिस और पंचायत ने बच्चों को दफनाया, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के कानुपर में दो दिन पहले ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया था। इस दौरान 3 बच्चों की हत्या के मामले में दंपति को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आज मकान मालिक सहित पुलिस और पंचायत ने नम आंखों से बच्चों को दफनाया। वहीं अन्य दो बच्चों को पुलिस ने बीते दिन सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। जिसके बाद बताया जा रहा हैकि पुलिस ने अन्य दो बच्चों को नारी निकेतन में भेज दिया।

    बता दें कि दो दिन पहले थाना मकसूदां के अंतर्गत आते कानपुर में 3 बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस दौरान पुलिस कमिशनर चाहल और डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया था कि आरोपी सुनील मंडल के 5 बच्चे है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गरीबी ज्यादा होने के कारण उसने बच्चियों की हत्या की है। आरोपी ने बताया कि खाने के लिए बच्चे बाहर से गिरा हुआ सामान उठाकर ही खाते थे। गरीबी ज्यादा होने के कारण 3 बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया।

    अमृता कुमारी 9 वर्षीय, कंचन कुमारी 7 वर्षीय और वासु 3 वर्षीय बच्ची के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, इस बात का खुलासा तब हुआ था जब मकान मालिक ने आरोपी को मकान छोड़ने के लिए कह दिया था। इस दौरान आरोपियों ने दो दिन पहले सुबह अपना कमरा शिफ्ट करना था। इस दौरान दंपति ने बच्चियों के लापता होने की कहानी बनाई। वहीं कमरा शिफ्ट करने के दौरान ट्रंक काफी भारी था। जब ट्रंक की चैकिंग की गई तो उसमें बच्चों के शव बरामद हुए। जिसके बाद पता चला कि दपंति ने अपना जुर्म छुपाने के लिए बच्चों के लापता होने की कहानी बनाई थी।