Blog
-

रिशु ने भारतीय थल सेना कैंप में भाग ले महाविद्यालय बंगाणा का नाम रोशन किया
ऊना/ सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के एनसीसी के कैडेट रिशु ने भारतीय थल सेना कैंप दिल्ली में भाग लेकर महाविद्यालय बंगाणा का नाम रोशन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार शर्मा ने रिशु को इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एनसीसी के केयरटेकर डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस बार के गणतंत्र दिवस पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट श्रुति शर्मा ने शिमला के और से परेड में हिस्सा लिया जोकि इस महाविद्यालय और क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ा हर्ष का विषय है। इस उपलब्धि के लिए एचपी 6 कंपनी ऊना को इसका श्रेय जाता है। इस अवसर पर रिशु ने इस उपलब्धि का श्रय महाविद्यालय प्रशासन को , एनसीसी के केयर टेकर डॉ.विनोद कुमार और एचपी 6 कंपनी ऊना को जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार शर्मा, एनसीसी केयर टेकर डॉ. विनोद कुमार, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी और एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। -

इस दिन बंद हो जाएंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, देखें वीडियो
चंडीगढ़ : श्री हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्तूबर को इस वर्ष की यात्रा की समाप्ति के साथ बंद कर दिए जाएंगे। दो माह से मौसम के कारण यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मात्रा कम रही। परन्तु अब खिल खिलाती धूप के साथ यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। प्रशासन के द्वारा दिये गये आँकड़ों के मुताबिक अब तक 162000 यात्री दर्शन कर चुके हैं। पैदल यात्रा मार्ग में सुधार किया गया है तथा मूलभूत सुविधाओं जैसे कि शौचालय, शेड, बैंच, रेलिंग इत्यादि का और निर्माण किया गया है।
ट्रस्ट द्वारा चिकित्सा सुविधा के लिए घागरिया तथा हेमकुंट साहिब के मध्य चिकित्सा शिवर की व्यवस्था की गई है। यात्रियों के ठहरने एवं भोजन की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। गोविंद घाट से घगरिया की हवाई सेवा भी निरंतर चल रही हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेण्ट ट्रस्ट सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन करता है की कपाट बंद होने की तिथि को देखते हुए अपनी यात्रा जल्द से जल्द करें।
-

संजय भाटिया व चमन लाल बने अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के महामंत्री
ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी- अनुसूचित जाति मोर्चा जिला ऊना की पदाधिकारी और कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भारतीय जनता पार्टी- अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष कैप्टन सुभाष कौंडल ने बताया जिला के वरिष्ठ नेताओं की सहमति के पश्चात संजय भाटिया (ऊना) व चमन लाल (हरोली) को ज़िला महामन्त्री का दायित्व सौंपा गया है।उपाध्यक्ष के पद पर प्रवीण सहोता (ऊना), सुभाष चंद (हरोली), शामलाल जस्सल (चिंतपूर्णी), बाबा कमल देव (कुटलैहड़) व पुष्प दीप (गगरेट) और सचिव पद के लिए हेम राज व हंस राज (कुटलैहड़), संदीप सिंह (ऊना), शमशेर सिंह व ब्रहम दास (गगरेट), देव राज बंसल (चिंतपूर्णी) साथ ही मनोज बग्गा (ऊना) को कोषाध्यक्ष व सतपाल(कुटलैहड़) को कार्यालय सचिव बनाया गया है।साथ ही ऊना मण्डल से ज्योतिलाल बग्गा मीडिया प्रभारी, संगीता देवी (चिंतपूर्णी) सोशल मीडिया प्रभारी एवम राज कुमार (हरोली) को आई० टी० प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी है।सुभाष कौंडल ने बताया कि जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ऊना मंडल से संतोष रानी, बिंदर कौर, शमशेर सिंह, निर्मल सिंह, जोगिंदर सिंह, चमन लाल, व ब्यास देव सहित कुटलैहड़ मंडल से मदन लाल, प्रेम चंद, भजनलाल, बलदेव सिंह, विनोद कुमार, परस राम, बक्शी राम, सालीग्राम सदस्य नियुक्त किये गये।हरोली मण्डल से सदस्य के रूप में महेंद्र सिंह, राम कुमार, अमरीक सिंह, अजय बग्गा, बिहारी लाल, विजय कुमार, सुरजीत कुमार, बीरवल सिंह, बंसीलाल व कश्मीरि लाल और गगरेट मण्डल से सदस्य के रूप में गुरदियाल सिंह, महेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, रविंदर कुमार, गुरपाल सिंह, हेमराज, हरी चौधरी, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, राम कृष्ण व चिंतपूर्णी मण्डल से सद्स्य के रूप में भारत भूषण, परमजीत सिंह, सुरेंद्र लोहारा, देस राज, राज कुमारी, जोगिन्द्र सिंह, लेख राज, मलकीत सिंह, सरोज कुमारी व प्रीतम चंद को ज़िला कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन कर आगामी संगठन के कार्य को गति देने के लिए आयोजित की जाएगी। -

नशामुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत : एसडीएम बंगाणा
नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत बीडीओ बंगाणा मनोज ठाकुर के द्वारा नशे के खिलाफ हर घर दस्तक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
ऊना/सुशील पंडित : म पंचायत धुंदला से नशामुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। एसडीएम मनोज ठाकुर ने कहा कि माननीय जिलाधीश राघव शर्मा का विशेष संदेश हर घर दस्तक देकर सव लोगों तक पहुंचाया जाएगा। ताकि उन्हें नशा मुक्त ऊना अभियान के बारे में अच्छे से जानकारी मिल पाए l जानकारी के अभाव में आम लोग नशे से पीड़ित अपने लोगो का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं, इसीलिए नशे से कैसे बचाव किया जा सकता है , यह जानकारी हर आमजन तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक दी जाएगी।मनोज ठाकुर ने कहा कि हमें अपने बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है, ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। मनोज ठाकुर ने स्वयं, नशामुक्त ऊना अभियान की टीम, बीडीओ बंगाणा सुरेन्द्र जेटली और पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ घर घर जाकर दस्तक दी और लोगो से अपील की कि नशामुक्त अभियान में जुड़कर समाज और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें।इस मौके पर धुंदला पंचायत की प्रधान सुषमा कुमारी , उप प्रधान रमन कुमार , समस्त पंचायत मेंबर, नशामुक्त ऊना अभियान की टीम से बंगाणा ब्लॉक के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत हरोली के मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर, आगनवाड़ी पर्यवेक्षक मीना पठानिया, पंचायत से संबंधित समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल और स्थानीय समाजसेवी संस्थाएं आदि उपस्थित रहे। -

पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी चडोली में पकड़ा गया
ऊना सुशील पंडित : थाना बंगाणा से टॉयलेट की खिड़की तोड़कर फरार हुए चोरी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक को पुलिस ने उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के गांव चड़ोली से पकड़ लिया है। आरोपी युवक की पहचान संदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी थोथियांडा जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। ज़िक्र योग है कि ऊना व हमीरपुर क्षेत्र में विभिन्न चोरियों का आरोपी संदीप सिंह मंगलवार सुबह करीब चार बजे बंगाणा पुलिस स्टेशन के टॉयलेट की खिड़की तोड़कर भाग निकला था जो कि पुलिस रिमांड पर चल रहा था। जिसे पुलिस बड़ी मशक्कत से पकड़ने की कोशिश कर रही थी और जगह-जगह नाकाबंदी की गई थी।जिसे 24 घंटे के भीतर गांव चडोली में पकड़ लिया गया।आरोपी संदीप के खिलाफ बंगाणा पुलिस ने एक और मामला दर्ज कर जांच शूरु कर दी हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि फरार हुए आरोपी को काबू कर लिया गया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। -

DAV कॉलेज के बाहर स्टूडेंट्स में हुई झड़प, एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़
चंडीगढ़ः सेक्टर 10 स्थित डीएवी कॉलेज के बाहर छात्रों की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अकाली दल के छात्र संगठन SOI का बताया जा रहा है। इसमें दो गुट आपस में भिड़ रहे हैं। वीडियो में दोनों गुट एक दूसरे पर थप्पड़ और मुक्के बरसाते दिख रहे हैं। इस बारे चंडीगढ़ पुलिस को कोई सूचना नहीं है। पिछले दिनों 6 सितंबर को हुए पंजाब यूनिवर्सिटी और उससे संबंधित कॉलेजों के चुनाव में डीएवी सेक्टर 10 में SOI और AVBP के साझा उम्मीदवार जसनप्रीत सिंह ने प्रधान के पद पर जीत हासिल की थी। जबकि गौरव वर्मा जनरल सेक्रेटरी और प्रथम राणा जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में विजयी हुए थे। यह भी SOI और AVBP के साझा उम्मीदवार थे।

डीएवी कॉलेज के बाहर पिछले दिनों हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (HSA) के छात्रों ने हंगामा किया था। यह छात्र नवनियुक्त जॉइंट सेक्रेटरी प्रथम के एडमिशन को लेकर बवाल कर रहे थे। छात्रों की तरफ से स्कूल प्रशासन पर जॉइंट सेक्रेटरी प्रथम को गलत तरीके से एडमिशन देने का आरोप लगाया गया था। छात्र संघ के किसी भी गुट की तरफ से पुलिस को इस लड़ाई झगड़े के बारे में सूचना नहीं दी गई है। मामले में चंडीगढ़ सेक्टर-3 के थाना प्रभारी जय प्रकाश का कहना है कि उन्हें वायरल वीडियो संबंधी कोई जानकारी नहीं है। अगर किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दी जाएगी तो वह इस पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
-

ਪੰਜਾਬ : ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਗ੍ਰਾਮੀਣ ਡਾਕ ਸੇਵਕ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਗ੍ਰਾਮੀਣ ਡਾਕ ਸੇਵਕ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਡਾਕ ਵਿਭਾਗ ਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਡਾਕ ਘਰ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਜੰਮਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 5 ਸਾਲ ਦੀ ਇਨਸ਼ੋਰੈਂਸ, 5 ਸਾਲ ਦੀ ਗ੍ਰੈਜੁਟੀ, 8 ਘੰਟੇ ਦੀ ਡਿਊਟੀ ਤੇ 180 ਦਿਨਾਂ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਵਰਗੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਹਨ।
ਜੋ ਅਜੇ ਤੱਕ ਮੰਨੀਆ ਨਹੀਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ। ਓਹਨਾ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਡਾਕ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਚੇਤਵਾਨੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਾਡੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆ ਗਈਆਂ ਤਾਂ 5 ਦਿਸੰਬਰ ਨੂੰ ਹੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ
-

मृत्यु की भविष्यवाणी! गिफ्ट की चाॅक्लेट खाने से महिला की मौत
नई दिल्लीः ब्राजील में एक महिला की रहस्यमयी मृत्यु चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल एक पाम रीडर/हस्तरेखाविद् ने इस महिला की मौत की भविष्यवाणी की थी जिसके कुछ घंटों बाद ही उसकी मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फर्नांडा वालोज़ पिंटो नाम की महिला की मृत्यु पाम रीडर द्वारा उपहार के रूप में दी गई चॉकलेट खाने के कुछ घंटों बाद हुई। पिंटो की अचानक रहस्यमयी मौत इसी साल अगस्त में हुई थी। यह विचित्र घटना मैसियो में घटी, जो भविष्यवक्ताओं और हस्तरेखा पढ़ने वालों के लिए कुख्यात है।
पिंटो जब शहर के केंद्र से गुजर रही थी, तो उसे एक बूढ़ी औरत ने रोका और उसकी हथेली पढ़ने लगी। बुढ़िया ने भविष्यवाणी की थी कि पिंटो के पास जीने के लिए केवल कुछ ही दिन बचे हैं और फिर उसने पिंटो को उपहार के रूप में चॉकलेट दी। यह चॉकलेट खाने के तुरंत बाद पिंटो को सीने में बेचैनी महसूस होने लगी।
पिंटो की चचेरी बहन बियांका क्रिस्टीना ने इस दुखद घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि, ‘उसे फर्नांडा वालोज़ की दृष्टि थोड़ी धुंधली हो गई, उसका शरीर नरम था। यह कुछ घंटों की बात थी।’ उन्होंने यह भी बताया कि कैंडी पैक की गई थी, इसलिए पिंटो को यह एहसास नहीं हुआ कि इससे कोई खतरा हो सकता है। इसलिए उसने खाने का फैसला किया।’
चॉकलेट खाने के बाद, पिंटो ने टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से अपने परिवार के साथ अपनी परेशानी साझा की। पिंटो ने लिखा, ‘मेरे दिल तेजी से दौड़ रहा है। मैंने उल्टी कर दी है। लेकिन मेरे मुंह में यह स्वाद है। बहुत कड़वा। खराब, मुझे धुंधला दिखाई दे रहा है। बहुत कमज़ोर महूसस हो रही है।’
उसके शव परीक्षण से प्राप्त जैव नमूनों से उत्पन्न विष विज्ञान रिपोर्ट से उसके शरीर में कीटनाशकों – सल्फोटेप और टेरबुफॉस – की उच्च सांद्रता का पता चला। यह साबित करने के लिए जांच अभी जारी है कि क्या चॉकलेट पिंटो के जहर का स्रोत थी। कानून प्रवर्तन अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या पिंटो को मारने के लिए ज्योतिषी को काम पर रखा गया था।
-

यह प्रसाद बनाने वाली कंपनी इस्तेमाल करती थी नकली घी
नई दिल्ली : गुजरात में प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर का प्रसाद बनाने वाली कंपनी का बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। ये कंपनी प्रसाद तैयार करने के लिए ‘अमूल’ का लेबल लगाकर नकली घी का इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। मौके से 180 डिब्बे बरामद किए है। पुलिस का कहना है कि आरोपी निजी कंपनी ‘अमूल’ के डिब्बे में नकली घी डालकर इस्तेमाल करते थे। मामला बनासकांठा जिले का है। यहां प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में धार्मिक मेले में बड़ी संख्या में भक्त आते है। उनके लिए ‘प्रसाद’ तैयार करने के लिए एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि गुजरात खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (GFDCA) ने अंबाजी मंदिर में आरोपी फर्म द्वारा सप्लाई किए गए घी के सैंपल एकत्र किए थे।
इन सैंपल को टेस्टिंग के लिए लैब भेजा गया था। जांच में घी के सैंपल जरूरी क्वालिटी स्टैंडर्ड में फेल हो गए है। पुलिस ने मोहिनी कैटरर्स द्वारा सप्लाई किए गए 180 घी के डिब्बे सील कर दिए गए है। मामले में साबरकांठा जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ लिमिटेड (Sabar Dairy) की तरफ से कंपनी के खिलाफ अंबाजी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. डेयरी कंपनी का कहना है कि कैटरिंग फर्म और कुछ अज्ञात लोगों ने साबर डेयरी के नाम पर घी के डिब्बे में डुप्लीकेट लेबल लगाकर इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 482और 120(बी) के तहत मामला दर्ज किया है।
-

पटाखे चलाने को लेकर प्रशासन ने जारी की हिदायतें
चंडीगढ़ : दशहरा, दिवाली और गुरुपर्व पर पटाखे चलाने को लेकर अहम खबर सामने आई है। यूटी प्रशासन ने प्रदूषण को कम करने के लिए सिर्फ ईको-फ्रेंडली ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति देने का फैसला लिया है। फैस्टीवल सीजन से पहले यूटी के प्रशासक बनवाली लाल पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक में यह फैसला लिया गया कि शहरवासी तय समय में ग्रीन पटाखे चला सकते हैं। दिवाली पर रात 8 से 10, दशहरा (दहन के दौरान) और गुरुपर्व पर सुबह 4 से 5 और रात 9 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाने की इजाजत होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने 23 अक्टूबर, 2018 को अपने आदेश के माध्यम से ग्रीन पटाखों की बिक्री की इजाजत के निर्देश दिए थे कि दिवाली या अन्य त्योहार जैसे कि गुरुपर्व आदि पर आतिशबाजी रात 8 बजे से 10 बजे तक की जाएगी। इसके अलावा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) ने 1 दिसंबर 2020 को अपने आदेशों के माध्यम से शहरों/कस्बों में पटाखों पर पाबंदी के आदेश दिए जहां हवा की गुणवत्ता मध्यम या खराब थी। इसमें सिर्फ ग्रीन पटाखों की इजाजत दी गई है और वह भी दो घंटे से अधिक नहीं।