Blog

  • विधानसभा गगरेट युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन: अमन ठाकुर

    विधानसभा गगरेट युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन: अमन ठाकुर

    ऊना/ सुशील पंडित: विधानसभा अध्यक्ष  अमन ठाकुर ने आज प्रेस वार्ता के दौरान वताया कि उनकी नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।किसी कारण पुरानी कमेटी को निष्कासित कर दिया गया था.. जिसे देखते हुए हाईकमान शिमला से अमन ठाकुर को नई कमेटी बनाने के आदेश हुए थे. जिसे आज शिमला से अप्रूवल मिल गई  और गगरेट के समीर जसवाल को शहरी इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी.. अमन ठाकुर ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से युवा कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी  और हम सभी मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे.और आने वाले विधानसभा इलेक्शन में जी जान से मेहनत करेंगे और मारवाड़ी के शुभम राणा, अम्बोटा से राकेश भाटिया, और मावा सिंधिया से अमरीक सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

    इन सभी को अमन ठाकुर ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. नई कमेटी के गठन से युवा कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी.. और अब युवा कांग्रेस  इस साल होने वाले इलेक्शन की तैयारियों में जुट जाएंगे. और इसके साथ साथ और भी युवा कांग्रेस में नियुक्तियां की गई है जिसमें विनय जसवाल, सनी ठाकुर, सुनील ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, नीरज ठाकुर, सौरभ कटारिया, शुभम कुमार, धीरज कुमार, हनी सिंह, सौरव, दविंदर कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार, अमित ठाकुर और अमित कुमार को विधानसभा गगरेट युवा कांग्रेस में महासचिव के पद से नवाजा गया. अमन ठाकुर ने प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी जी, गगरेट युवा कांग्रेस के प्रभारी  रजनीश मेहता जी, अब्दुल खालिक ने जिला अध्यक्ष राघव राणा का धन्यवाद किया।

  • 26 जून को नशा नहीं, जिंदगी चुनो अभियान का ऊना में होगा लाइव प्रसारण, शिमला से सीएम करेंगे अभियान की शुरुआत

    26 जून को नशा नहीं, जिंदगी चुनो अभियान का ऊना में होगा लाइव प्रसारण, शिमला से सीएम करेंगे अभियान की शुरुआत

    प्रातः 6 बजे इंदिरा स्टेडियम से शुरू होगी मैराथन, 10 बजे जिला परिषद हॉल में होगी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 26 जून को प्रातः 11 बजे शिमला से नशा नहीं जिंदगी चुनो अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण जिला परिषद हॉल ऊना में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि लाइव कार्यक्रम से पूर्व प्रातः 6 बजे मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। मैराथन में भाग लेने के लिए जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में पंजीकरण कराया जा सकता है। 

    डोगरा ने कहा कि मैराथन इंदिरा स्टेडियम से शुरू होकर झलेड़ा होते हुए वापस इंदिरा स्टेडियम में समाप्त होगी। इसके बाद प्रातः 10 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा 11 बजे शिमला से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पंचायत प्रधानों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य हितधारकों को आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पंचायतों के साथ-साथ शहरी निकायों को भी जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधीश ऊना मुख्यतिथि होंगे। अंत में मैराथन तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

  • 26 जून को नशा नहीं, जिंदगी चुनो अभियान का ऊना में होगा लाइव प्रसारण, शिमला से सीएम करेंगे अभियान की शुरुआत

    26 जून को नशा नहीं, जिंदगी चुनो अभियान का ऊना में होगा लाइव प्रसारण, शिमला से सीएम करेंगे अभियान की शुरुआत

    प्रातः 6 बजे इंदिरा स्टेडियम से शुरू होगी मैराथन, 10 बजे जिला परिषद हॉल में होगी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 26 जून को प्रातः 11 बजे शिमला से नशा नहीं जिंदगी चुनो अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण जिला परिषद हॉल ऊना में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि लाइव कार्यक्रम से पूर्व प्रातः 6 बजे मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। मैराथन में भाग लेने के लिए जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में पंजीकरण कराया जा सकता है। 

    डोगरा ने कहा कि मैराथन इंदिरा स्टेडियम से शुरू होकर झलेड़ा होते हुए वापस इंदिरा स्टेडियम में समाप्त होगी। इसके बाद प्रातः 10 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा 11 बजे शिमला से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पंचायत प्रधानों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य हितधारकों को आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पंचायतों के साथ-साथ शहरी निकायों को भी जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधीश ऊना मुख्यतिथि होंगे। अंत में मैराथन तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

  • डिफेंस अकादमी ऊना में मनाया ड्रग एब्यूज डे

    डिफेंस अकादमी ऊना में मनाया ड्रग एब्यूज डे

    ऊना/सुशील पंडित: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना ने हिमाचल प्रदेश डिफेंस अकादमी ऊना में नशीली दवाओं के दुरूपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ ड्रग एब्यूज डे का आयोजन किया। इस बारे जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ ऋचा कालिया ने बताया कि नशा मुक्त भारत के लिए भारत सरकार ने संकल्प लिया है। नशीली दवाओं के प्रयोग से व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्हांेने बताया कि भारत में करीब 10 लाख लोग अधिकारिक तौर पर हेरोइन का प्रयोग करते हैं जबकि वास्तविक संख्या करीब 50 लाख है।

    उन्होंने बताया कि एक सर्वे के अनुसार प्रदेश के 40 प्रतिशत युवा इस समस्या के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 29.3 प्रतिशत युवा सिगरेट व खैनी का प्रयोग करते हैं। 24.45 प्रतिशत शराब, 20.87 प्रतिशत भांग, 4.45 प्रतिशत कफ सिरप व 3.4 प्रतिशत युवा अफीम का प्रयोग कर रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी जल्द ही तनावग्रस्त हो जाती है। अपने दोस्तों की गलत संगत में आकर नशे का शिकार हो जाते हैं। नशे के चक्रव्यूह में फंसकर इस लत से बाहर निकलना कठिन हो जाता है। कई बार यह परिस्थिति असमय मृत्यु का कारण भी बन जाती है। 

    जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ ऋचा कालिया कई बार परिवार में माता पिता दोनों काम काज में व्यस्त होने के चलते अपने बच्चों को स्नेह नहीं दे पाते, जिससे असफलता, धोखा, नैतिक मूल्यों के ह्रास के कारण बच्चे इस दलदल में फंस जाते हैं। उन्होंने उपस्थित समस्त प्रतिभागियों से आहवान किया कि नशे से दूर रहें और स्वस्थ्य जीवन जीएं। नशीली दवाओं का सेवन जानलेवा है। उन्होंने बताया कि आरएच ऊना में नशा छुड़ाने के लिए ओएसटी केंद्र में निःशुल्क ईलाज किया जाता है।

    इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया गया। इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, बीसीसी कोआॅर्डिनेटर कंचन माला, डिफेंस अकादमी के निदेशक कर्नल डीपी वशिष्ट, कर्नल कुलदीप जसवाल, टेक चंद ठाकुर, कैप्टन विजय शंकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • सत्ती ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 32 लाभार्थियों को प्रदान किए 8.20 लाख के चैक

    सत्ती ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 32 लाभार्थियों को प्रदान किए 8.20 लाख के चैक

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज रक्कड़ स्थित विद्युत विभाग के विश्राम गृह में 32 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 8.20 लाख रूपये राशि के चैक वितरित किए। 
    इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और जरुरतमंदों की हर संभव सहायता करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष द्वारा जहां पात्र लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, वहीं कल्याण विभाग सहित अन्य विभागां के माध्यम से अनेक कल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित कर रही है।
    सत्ती ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का आर्थिक लाभ सीधा अंतिम छोर पर बैठे निर्धन तबके तक पहुंचे, इसके लिए सीधे लाभार्थी के बैंक खातों के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वृद्धजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशन में वृद्धि के साथ-साथ पात्रता के लिए आयुसीमा को भी कम किया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना द्वारा हर परिवार में घरेलू गैस कनैक्शन सुनिश्चित किया है। इसके अलावा आर्थिक तंगी के कारण कोई भी नागरिक गंभीर बीमारियों की स्थिति में इलाज करवाने से वंचित न रहे, इसके लिए केन्द्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना आरम्भ की, जबकि इस योजना में कवर न होने वाले पात्र परिवारों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने हिमकेयर योजना संचालित कर एक बहुत बड़ी संख्या में लोगों को संजीवनी प्रदान की। 
    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, पार्षद इंदु बाला व कैप्टन चरणजीत सिंह तथा हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • राष्ट्रस्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए प्रदेश के खेल ढांचों को किया जाएगा सुदृढ़: सत्ती

    राष्ट्रस्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए प्रदेश के खेल ढांचों को किया जाएगा सुदृढ़: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज सामुदायिक भवन बसोली में हिमाचल प्रदेश स्टेट यूथ मैन बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2022 में शिरकत करके प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्कूलों में विभिन्न खेलों के मैट व खेल सामग्री प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत अप्पर देहलां में एक करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण करके जनता को समर्पित किया गया है जबकि जलग्रां, बहडाला, बसदेहड़ा व संतोषगढ़ में चार अन्य स्टेडियमों का निर्माण प्रगति पर है जिनपर लगभग 6 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 10 बॉक्सिंग रिंग मंजूर हुए हैं और बसदेहड़ा स्कूल प्रदेश का पहला स्कूल है, जहां बॉक्सिंग रिंग स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में संतोषगढ़ के ब्वॉयज़ स्कूल और डिग्री कॉलेज ऊना में भी बॉक्सिंग रिंग स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा खेल आधारभूत ढांचां को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि आने वाले समय में प्रदेश में भी नैशनल स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए प्रयास किए जा सकें। उन्होंने बताया कि यह बड़े हर्ष की बात है कि बसोली में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है जिसके आयोजन में बसोली पंचायत व स्थानीय निवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह पंचायत सामाजिक गतिविधियों व समाज सेवा में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देती है।

    इस मौके पर हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग ऐसोसियेशन के प्रदेश महासचिव सुरिन्द्र शांडिल ने बताया कि 24 जून से आरंभ इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के 113 बॉक्सर भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 13 खिलाड़ियों को 5 से 11 जुलाई तक चिन्नेई में आयोजित होने वाली राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की महिला टीम खेलो इंडिया प्रतियोगिता की रनरअप टीम रह चुकी है। उन्होंने बताया कि मंडी के सुन्दरनगर से संबंध रखने वाले आशीष चौधरी ने टोक्यो ऑलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया है और जुलाई में बर्मिंघम में आयोजित होने वाली कॉमन वेल्थ गेम में भाग लेने के लिए भी उनका चयन हुआ है। इसके अलावा किन्नौर की स्नेहा ने भी एंशियन जूनियर बॉक्सिंग में गोल्ड मैडल हासिल किया है।

    इस अवसर पर एचपीबीए के उपाध्यक्ष मुकेश भटनागर, जिला बॉक्सिंग ऐसोसियेशन के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, बीडीसी सदस्य परविन्द्र कौर, बसोली की प्रधान शशि देवी व उपप्रधान बलदेव सिंह, पूर्व उपप्रधान सतनाम सिंह, पुष्पिन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • पंजाबः IAS पोपली के घर विजिलेंस टीम ने किया ये सामान बरामद

    पंजाबः IAS पोपली के घर विजिलेंस टीम ने किया ये सामान बरामद

    चंडीगढ़ः पंजाब के आईएएस अधिकारी सजंय पोपली को लेकर विजीलेंस टीम ने आज बड़े खुलासे किए है। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे संजय पोपली के घर से विजिलेंस टीम ने भारी मात्रा में सामान रिकवरी किया है।

    विजीलेंस टीम ने ये सामान किया बरामद

    टीम ने संजय पोपली के घर से 12.5 किलो सोना, इसमें 9 सोने की ईंटे, 49 सोने के बिस्कुट, 350 ग्राम के 12 सिक्के, एक-एक किलो चांद की ईंटें, चांदी के 10-10 ग्राम के सिक्के, 4 आई फोन और 3 लाख 50 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार यह बरामदगी पोपली के घर स्टोर रूप में पड़े बैग से हुई है जिसे छुपा कर रखा हुआ था।

    आईएएस के बेटे ने किया सुसाइड

    बता दें आज पोपली के बेटे ने विजिलेंस के साथ बहस के दौरान कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जबकि परिवार के सदस्यों का आरोप है कि एक विजिलेंस कर्मचारी कार्तिक पोपली को गोली मार दी। गोली लगने से संजय पोपली के बेटे कार्तिक की मौत हो गई है। पता चला है कि गोली कार्तिक की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलाई गई थी। संजय पोपली को हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    विजिलेंस की टीम पहुंची थी संजय के घर 

    बताया जाता है कि विजिलेंस टीम आज पोपली के घर आई थी। इस बीच विजिलेंस से बहस के दौरान पोपली के बेटे ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।  आपको यह भी बता दें संजय पोपली के बेटे कार्तिक को पूछताछ के लिए कई बर विजिलेंस दफ्तर में बुलाया गया था। आज विजिलेंस की टीम संजय के घर पर पहुंची थी क्योंकि उसने बाद दोपहर अदालत में पेश किया जाना था।

    विजीलेंस ने कार्तिक की हत्या को लेकर दी सफाई

    विजीलेंस ने आईएएस संजय पोपली के बेटे कार्तिक की गोली लगने से हुई मौत के बाद अपनी सफाई दी है। विजिलेंस ने बताया कि कार्तिक की हत्या उनके वापिस जाने के बाद हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें पुलिस ठाणे जाने के बाद इस घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि परिवार द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने कार्तिक से कोई पूछताछ नहीं कि बल्कि वह अपने पिता से मिलने वहां आया था। उन्होंने संदेह जताया कि हो सकता है कि इतनी बड़ी रिकवरी के सदमे में उसने यह कदम उठाया हो। 

  • जालंधरः हाइवोल्टेज तारों से घरों में आया करंट, झुलसा युवक

    जालंधरः हाइवोल्टेज तारों से घरों में आया करंट, झुलसा युवक

    जालंधर, (वरूण): महानगर के सतनाम नगर में आज दोपहर कई लोगों को करंट के झटके लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक घरों में करंट सतनाम नगर के ऊपर से गुजरती बिजली की हाइटेंशन लाइन की वजह से आया है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में अचानक वोल्टेज बढ़ जाने से कई लोगों के घरों में बिजली के उपकरण भी जल गए। मोहल्ला वासियों ने बताया कि करंट आने का कारण घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाइटेंशन लाइन की वजह से आया है। 

    हाइवोल्टेज तारों से करंट आने से युवक झुलसा

    मोहल्ले में हाइवोल्टेज तारों से करंट आने के कारण एक युवक इसकी चपेट में आ गया है। झुलसने वाले व्यक्ति की पहचान हैप्पी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चौगिट्टी बाइपास के पास गुरुनानकपुरा से लगते सतनाम नगर में रहने वाला हैप्पी नहाने के बाद अपने कपड़े छत पर डालने गया। इस दौरान तार पर कपड़े डालते समय घर के ऊपर से गुजरती हाइटेंशन लाइन से उसे खींच लिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ित हैप्पी को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद युवक को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।

    हैप्पी को करंट लगने के बाद हुआ जोरदार धमाका 

    मोहल्ला वासियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि हैप्पी को करंट लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। इस झटके से हैप्पी बुरी तरह झुलस गया। करंट इतना तेज था कि घर का लैंटर भी फट गया। हैप्पी को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। हैप्पी हिमाचल का बताया जा रहा है। वह शादीशुदा है और अपनी पत्नी के साथ सतनाम नगर में घर की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहता था। उसका 6 महीने का बच्चा है।

    5-6 घरों के बिजली के मीटर और दूसरे उपकरण जले 

    हैप्पी के हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आने के बाद साथ लगते पांच-छह घरों में करंट से बिजली के मीटर, फ्रिज, टीवी और और दूसरे उपकरण जल गए। मोहल्ले में फ्लैक्स बनाने का काम करने वाले पांडे ने बताया कि जब हैप्पी को करंट लगा तो उनका बिजली का मीटर धमाके के साथ करीब 10 मीटर दूर जा गिरा। कई लोगों को घरों की दीवारों से झटके लगे।

    पार्षद चट्ठा ने बिजली महकमे को किया सूचित 

    धमाका होने के बाद मोहल्ले की बिजली गुल हो गई और कई घरों के मीटर जल गए। इस मामले का पता चलते ही स्थानीय पार्षद चट्ठा मौके पर पहुंचे। पार्षद चट्ठा ने मामले की जानकारी तुरंत बिजली महकमे को दी। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोहल्ले में नई तारों के साथ मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया।

  • एक साल पहले बनी होशियारपुर रोड पर सर्विसलेन की सड़क गड्ढों में तबदील

    एक साल पहले बनी होशियारपुर रोड पर सर्विसलेन की सड़क गड्ढों में तबदील

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। नगर निगम फगवाड़ा कि ओर से ठेकेदारों को करोड़ों रुपए के ठेके सड़कें बनाने के लिए दिए जाते हैं, वहीं साथ ही इनके टेंडरों में उनके द्वारा बनाई गई सड़कों की मेंटेनेंस करना भी उनकी जिम्मेवारी होती है। लेकिन ठेकेदार अफसरों से मिलकर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं। फगवाड़ा निगम में पड़ती कई सड़कें इस बात की उदाहरण हैं।

    फगवाड़ा के होशियारपुर रोड के साथ सर्विस लेन अभी 1 साल पहले ही बनी थी, लेकिन उसकी खस्ता हालत को हो चुकी है। निगम अधिकारी उस रास्ते कई बार गुजरते हैं, लेकिन आंखें मूंद के निकल जाते हैं। इसमें निगम की सिविल ब्रांच के जे ई एसडीओ की कार्यप्रणाली शक के घेरे में आती है कि ठेकेदारों से सेटिंग कर उनका काम पास किए जा रहे हैं।

    वहीं लोगों ने कमिश्नर से मांग की है कि जिस ठेकेदार की ओर से यह सड़क बनाई गई है, जिसकी और एसडीओ द्वारा सड़क पास की गई उनको कारण बताओ नोटिस जारी होना चाहिए और जल्द से जल्द सड़क की मुरम्मत की जाए।

  • पंजाबः अटारी बॉर्डर पर 24 साल की लड़की को किया गिरफ्तार

    अमृतसरः सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लड़के से मिलने पाकिस्तान जा रही मध्य प्रदेश के रीवा में रहने वाली एक लड़की को पंजाब पुलिस ने अटारी बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय युवती के पास पाकिस्तान का वीजा भी मौजूद था। इस हिसाब से वो पाकिस्तान तो जा सकती थी, लेकिन युवती के घर वालों द्वारा उसके किलाफ लुक आउट सर्कुलर यानी एलओसी जारी कराए जाने के चलते अमृतसर जिले के अटारी बॉर्डर पर कस्टम विभाग और बीएसएफ की तरफ से युवती को पकड़कर रीवा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

    पुलिस ने किया युवती का एलओसी जारी 

    पुलिस पूछताछ के अनुसार, 24 वर्षीय युवती की कहानी 14 जून से शुरू हुई थी। रीवा के थाना कोतवाली में अचानक घर से अपने डॉक्यूमेंट और पासपोर्ट लेकर भाग गई। युवती जब नहीं मिली तो परिवार की ओर से रीवा शहर के थाना कोतवाली में गुमशुदगी की कंप्लेंट दर्ज कराई। घर से युवती का पासपोर्ट भी गायब था, जिसकी जानकारी लगते ही परिवार ने तुरंत ही पुलिस के जरिए युवती का एलओसी भी जारी करवा दिया, ताकि वो पाकिस्तान न जा सके।


    पाकिस्तानी युवक के प्रेम में फंसी युवती

    पुलिस को मिली परिवार से जानकारी के अनुसार, मामला प्यार का है। सोशल मीडिया पर युवती को पाकिस्तानी युवक दिलशाद से प्यार हो गया। फिजा ने दिलशाद के कहने पर पासपोर्ट भी बनवा लिया। कई बार वो पाकिस्तान जाने की बात अपने परिवार से भी कह चुकी थी। इतना ही नहीं, दिलशाद के साथ मिलकर फिजा ने पाकिस्तान का वीजा भी जारी करवा लिया, लेकिन जब वह घर से भाग गई तो मामला परिवार की समझ में आया।

    14 जून को परिवार ने दी थी पुलिस को शिकायत

    घर से पासपोर्ट-डॉक्यूमेंट और कैश लेकर भागी फिजा की शिकायत परिवार ने 14 जून को रीवा के कोतवाली थाने में जमा करवा दी। परिवार को उसके विदेश जाने पर शक था तो पुलिस को कह कर LOC भी जारी करवा दी गई। इसी दौरान जब फिजा पाकिस्तान जाने के लिए अटारी बॉर्डर पर पहुंची तो कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। साथ ही फिजा के पाकिस्तान जाने की सूचना पुलिस के साथ-साथ उसके परिवार को भी दी।

    अमृतसर पहुंची रीवा पुलिस 

    शनिवार सुबह रीवा पुलिस अमृतसर रूरल पुलिस के अंतर्गत आने वाले घरिंडा थाने में पहुंच गई, जहां फिजा को रीवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसएचओ घरिंडा करमपाल सिंह ने बताया कि फिजा को रीवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अब वे उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के लिए एसडीएम-2 के पास जाएंगे, जहां से रिमांड हासिल करने के बाद वे फिजा को लेकर रीवा के लिए रवाना हो जाएंगे।