Blog

  • पंजाबः निगम ने करीब 436 कामर्शियल प्रापर्टी मालिकों को किया नोटिस जारी

    पंजाबः निगम ने करीब 436 कामर्शियल प्रापर्टी मालिकों को किया नोटिस जारी

    पठानकोट: जिले में नगर निगम अधिकारियों ने कम प्रापर्टी दिखाकर टैक्स चोरी करने वाले डिफाल्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अधिकारियों की ओर से जारी आदेश पर निगम की सर्वे टीम ने टैक्स जमा न करवाने वाले करीब 436 कामर्शियल प्रापर्टी मालिकों को नोटिस जारी कर दिए। टैक्स जमा करवाने वालों की री-चेकिग के लिए गठित की गई तीनों टीमों को रोजाना अपनी रिपोर्ट कार्यालय में देने के लिए कहा गया है, ताकि साथ के साथ नोटिस जारी किए जा सकें। 

    विभाग ने एक प्रबंधन को किया नोटिस जारी

    विभाग की ओर से इस कार्रवाई के तहत शहर के एक माल प्रबंधन को विशेष तौर पर नोटिस जारी किया गया है इस नोटिस में कहा गया है कि वह अपने किराएदारों द्वारा किस हिसाब से रेंट वसूल रहे हैं, इसकी डिटेल देने के लिए कहा गया है। उसके हिसाब से जारी वित्तीय वर्ष का टैक्स प्राप्त किया जा एगा। प्रबंधन अगर डिटेल नहीं देता तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा। उसे भी यदि हलके में लिया तो निगम प्रापर्टी सील करने के लिए उन्हें अंतिम बार नोटिस जारी करेगा। 

    इन लोगों को टेस्क में छूट

    इसके बाद निगम प्रशासन के आदेश पर प्रापर्टी को सील कर दिया जाएगा। 22,543 उपभोक्ता आते हैं माफी के दायरे में सवा दो लाख की आबादी वाले पठानकोट नगर निगम के अधीन कुल 57,933 उपभोक्ता है। इनमें से 22,543 उपभोक्ताओं को राज्य सरकार द्वारा प्रापर्टी टैक्स में छूट दी गई है। इनमें पांच मरला से कम सिगल स्टोरी, सेना में कार्यरत व विधवा धारकों को प्रति वर्ष पांच हजार रुपये का बनने वाला टैक्स माफ किया हुआ है। जारी वित्तीय वर्ष के तीन करोड़ लक्ष्य में अभी तक प्रापर्टी टैक्स ब्रांच ने एक करोड़ 25 लाख का राजस्व प्राप्त कर लिया है। तीन टीमों के जरिए 436 को जारी किया नोटिस

    चेकिंग के लिए निगम ने तीन टीमों को किया गठित

    लोगों की ओर से जमा करवाए गए प्रापर्टी टैक्स को अपने स्तर पर चेक करने के लिए निगम ने तीन टीमों का गठन किया है। पहले चरण में यह टीमें कमर्शियल प्रापर्टी चेक कर रही हैं। टीम ने करीब 436 ऐसे धारक चिन्हित किए हैं जिन्होंने अभी तक अपना प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है। इसके आधार पर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। निगम द्वारा गठित की गई टीमें मामून से सिटी एरिया, मेन बाजार से ढांगू रोड़ तथा वाल्मीकि चौक से मलिकपुर, सरना एरिया में चेकिग कर रही हैं। 

    सीलिग से पहले किया जाएगा एक नोटिस जारी : सुपरिंटेंडेंट

    नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट कम ब्रांच इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अगर एक सप्ताह में अगर नोटिस का जवाब नहीं देते तो उन्हें रिमाइंडर भेजा जाएगा। रिमाइंडर को भी यदि हलके में लिया तो उन्हें सीलिग से पहले नोटिस जारी करने के बाद हायर अथारिटी के आदेश पर प्रापर्टी की सील कर दिया जाएगा।

  • धारा 144 लागू, राज्यभर में अलर्ट जारी

    धारा 144 लागू, राज्यभर में अलर्ट जारी

    मुबंईः महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच विरोध प्रदर्शन, तोड़फोड़ की कुछ घटनाओं के बीच मुंबई पुलिस ने मुंबई सिटी में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं महाराष्ट्र पुलिस राज्य में अलर्ट पर है। ठाणे में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वो इस समय असम के गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में राज्य के अन्य बागी विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं।

    शिवसेना ने बागी विधायकों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन 

    घटनाक्रम में मुंबई के सब अर्बन इलाके नवी मुंबई पनवेल महानगर इलाके के खारघर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और खारघर में पार्टी कार्यालय के बाहर पुतला फूंका है। खारघर की घटना के पहले ही महाराष्ट्र में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी नेता के पुणे स्थित कार्यालय में की तोड़फोड़ की है। पुणे में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी के बागी विधायक तानाजी सावंत के एक कार्यालय में तोड़फोड़ की, जो इस समय एकनाथ शिंदे गुट के हिस्से के रूप में गुवाहाटी में हैं।

    किसी विधायक की नहीं ली गई सुरक्षा वापिसः गृह मंत्री दिलीप वलसे 

    विधायकों की सुरक्षा वापस लिए जाने के आरोपों पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा, किसी विधायक की सुरक्षा वापस नहीं ली गई है। गृह विभाग ने मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए विधायकों के परिवारों को सुरक्षित रखने के लिए उनके आवास पर सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है।

  • डिप्टी स्पीकर ने 16 बागी विधायकों को भेजा नोटिस

    डिप्टी स्पीकर ने 16 बागी विधायकों को भेजा नोटिस

    मुबंईः महाराष्ट्र की सियासत में शह-मात का खेल लगातार चल रहा है। महाराष्ट्र में राजनीतिक में आज भी गहमागहमी देखने को मिल रही है। दोपहर बाद उद्धव ठाकरे शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे। इससे पहले गुवाहाटी में मौजूद शिंदे गुट ने नई पार्टी बनाने के संकेत दिए हैं। वहीं, शिवसेना के बागी विधायक तानाजी के कार्यालय पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की। इसके जानकारी के बाद तानाजी सावंत ने ट्वीट कर कहा कि समय आने पर जैसे को तैसा जवाब दिया जाएगा।

    शिंदे गुट को झटका 16 बागी विधायकों को नोटिस जारी

    एकनाथ शिंदे गुट के 16 बागी विधायकों को डिप्टी स्पीकर कार्यालय ने समन जारी कर दिया है। सभी को नोटिस जारी कर 27 जून की शाम 5:30 बजे तक जवाब देने के लिए कहा गया है। वहीं शिवसेना ने भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल न होने पर भी सभी को नोटिस जारी किया है। पार्टी व्हिप सुनील प्रभु ने सभी 16 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने का नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने भी 27 जून की शाम 5 बजे तक अनुपस्थित रहने पर लिखित जवाब देने के लिए कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर विधायक जवाब नहीं देते हैं तो यह मान लिया जाएगा कि आपके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा।

    शिवसेना ने EC को लिखा लेटर

    शिवसेना ने बालासाहेब के नाम के दुरुपयोग के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखा दिया है। इसमें लिखा कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कुछ एमएएल पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं। ये भी बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना के मंच से विधायक चुने गए हैं। मुझे आशंका है कि ये शिवसेना के सिद्धांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हमें यह भी संदेह है कि बागी विधायक ‘शिवसेना’ या बालासाहेब के नाम का दुरुपयोग कर एक नई राजनीतिक पार्टी की स्थापना कर भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं।

  • स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए ऊना के सात स्कूलों के नाम भेजे

    स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए ऊना के सात स्कूलों के नाम भेजे

    ऊना/सुशील पंडित: स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत जिला ऊना के सात स्कूलों के नाम राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भेजे गए है। यह जानकारी देते हुए डाईट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चैहान ने बताया कि इस योजना के तहत स्वच्छता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया जाता है। यह एक आईटी सक्षम मूल्यांकन है। इसके लिए एसवीपी पोर्टल तैयार किया गया है जिस पर स्कूलों को सत्र 2021-22 हेतू जनवरी से 15 अप्रैल तक स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए पंजीकरण तथा पोर्टल पर अपने स्कूल की आवश्यक जानकारी को अपलोड करवानी थी।
    उन्होंने बताया कि विभिन्न खंडों के वीआरसीसी एवं कमेटी के सदस्यों ने स्कूलों में आईटी सक्षम मूल्याकंन किया। तदपश्चात एसवीपी पोर्टल के माध्यम से स्कूलों को उनकी रेटिंग के आधार पर जिला स्तर के पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया। इन सभी चयनित स्कूलांे को स्वच्छता के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रर्दशन करने के लिए 15 अगस्त के उपलक्ष्य पर सम्मानित किया जाएगा।
  • पंजाबः IAS अफसर के घर पर हुई फायरिंग

    पंजाबः IAS अफसर के घर पर हुई फायरिंग

    चंडीगढ़ः पंजाब के आईएएस अफसर संजय पोपली को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार संजय पोपली के घर पर फायरिंग होने का मामला सामने आया है। जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित कोठी नंबर 520 में सुसाइड किया है। मिली जानकारी के मुताबिक विजीलेंस से बहस के बाद पोपली के 27 साल के बेटे कार्तिक पोपली ने खुद को गोली मारी है। उसे इलाज के लिए गंभीर हालत में पीजीआई ले जाया गया था, लेकिन पीजीआई के एडवांस ट्रामा सेंटर में डाक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

    आरोपः कार्तिक को प्रेशरराइज कर रही थी विजीलेंस टीम

    बताया जा रहा है कि विजीलेंस टीम रिकवरी के लिए घर पहुंची थी। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि विजीलेंस टीम कार्तिक पोपली को प्रैशराइज कर रहे थे जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। 

    रिश्वत के मामले में पहले से संजय पोपली है गिरफ्तार

    गौर हो कि करप्शन के केस में 2008 बैच के सीनियर आईएएस अफसर संजय पोपली को गिरफ्तार किए जा चुके है। पोपली के साथ सीवरेज बोर्ड के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर संजय वत्स को भी पकड़ा गया था। संजय पोपली ने सीवरेज बोर्ड में रहते 7.3 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट में 1% कमीशन मांगा था। इसकी पहली किश्त दे दी गई थी।

    संजय पोपली की पत्नी से सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    संजय पोपली की पत्नी ने मान सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि उनके परिवार को झूठे आरोपों में फसाया गया है जिसके चलते उनका पूरा परिवार तबाह हो गया। उनकी मां ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि उनके बेटे को विजिलेंस ने उनके इकलौते बेटे को गोली मारी है क्योकि वह संजय पोपली और उनके बेटे पर झूठी रिकवरी करने और झूठे गुनाहों को कबूल करने का दबाव बना रहे थे। 

    संजय पोपली की पत्नी बोली, भगवंत मान भी बेटे की हत्या के जिम्मेदार

    संजय पोपली की पत्नी ने कहा कि भगवंत मान भी उनके बेटे की हत्या में जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि मान सरकार झूठी और भ्रष्ट है। को अधिकारी सी एम मान को महीना देते हैं उनपर कोई कार्यवाही नहीं होती। इसके साथ ही उन्होंने विजिलेंस के खिलाफ कार्यवही की मांग की है। इस दौरान परिवार द्वारा विजिलेंस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास विजिलेंस के खिलाफ पुख्ता सबूत थे पर विजिलेंस ने उन सबूतों को तबाह कर दिया। 

    उन्होंने कहा कि विजिलेंस पर एंटी करप्शन मुहिम के कारण दवाब डाला गया जिसके चलते उन्होंने संजय पोपली को जबरदस्ती इस मामले में फंसाया हैं। कार्तिक की मां में कहा कि विजिलेंस अधिकारियों और पंजाब सरकार को अदालत लेकर जाया जाएगा।   

  • पंजाबः 2 बड़े अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी, मांगा जवाब

    पंजाबः 2 बड़े अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी, मांगा जवाब

    चंडीगढ़ः पंजाब के चंडीगढ़ से बड़ी ख़बर सामने है। जहां शिक्षा विभाग के दो बड़े अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी हुआ है। दोनों अधिकारियों को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (डीएसई) ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सूत्रों का कहना है कि समय पर और सही जवाब न देने पर आगामी कार्रवाई भी की जाएगी।

    डीएसई हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़ ने मांगा जवाब

    बता दें कि डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (डीएसई) हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़ ने डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन आफिसर (डीईओ) प्रभजोत कौर और डिप्टी कंट्रोलर फाइनांस एंड अकाउंट्स (डीसीएफएंडए) नीलम खन्ना को शोकाज नोटिस जारी कर जबाव मांगा है। दोनों अधिकारियों पर सरकारी स्कूलों के रख रखाव व मरम्मत के लिए टाइम पर फंड जारी न करने का आरोप है और इस पर इन्हें नोटिस भेजा गया है। 

    21 मई को बनवारीलाल पुरोहित ने हल्लोमाजरा के स्कूल का किया था दौरा

    गौरतलब है कि 21 मई 2022 को प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने हल्लोमाजरा के सरकारी स्कूल में टीन शेड में लगाई जा रही बच्चों की कक्षाओं का मामला उजागर होने के बाद स्कूल का दौरा किया था। स्कूल पहुंचकर व्यवस्था को दररूस्त करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद से प्रशासक के निर्देशानुसार विभाग के अधिकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं और स्कूल में खामियां को पता कर उन्हें सुधारने की दिशा में काम कर रहे हैं।

    फंड ना मिलने से रूक अधिकतर काम

    शिक्षा सचिव पूर्वा गर्ग और डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन एचएस पाल बराड़ को मिली जानकारी के अनुसार स्कूलों में ज्यादातर काम फंड न मिलने की वजह से रुके हुए हैं। स्कूल अपग्रेड के लिए फंड की फाइलें डीसीएफएंडए के पास अटकी हुई हैं और उन्हें निकालने के लिए कभी डीईओ ने भी प्रयास नहीं किया। 20 से 22 दिन तक 50 से ज्यादा स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद डीएसई ने शिक्षा सचिव के निर्देशानुसार इन अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी किया है।

    जेम पोर्टल पर खरीद की प्रक्रिया शुरू

    डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने डीईओ प्रभजोत कौर और डीसीएफएंडए नीलम खन्ना को शोकाज नोटिस जारी करने के साथ विभिन्न स्कूलों को आर्गेनिक वेस्ट कंपोस्ट मशीन खरीदने के कारण और उसके फायदे पूछे हैं। उल्लेखनीय है कि शहर के सात सीनियर सेकेंडरी स्कूलों ने आर्गेनिक वेस्ट कंपोस्ट मशीन को खरीदा है, जिनकी कीमत डेढ़ से तीन लाख रुपये है। इस मशीन की खरीद का प्रपोजल डालने के बाद जेम पोर्टल पर खरीद की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जुलाई के पहले सप्ताह में मशीनें स्कूलों में स्थापित हो जाएंगी। 

  • पंजाबः बोरवेल की पाइपलाइन में गिरा 3 साल का बच्चा

    पंजाबः बोरवेल की पाइपलाइन में गिरा 3 साल का बच्चा

    सुल्तानपुर लोधी: पंजाब के सुल्तानपुर लोधी के गांव कबीरपुर में नहाते समय प्रवासी मजदूरों का 3 साल का बच्चा बोरवेल की पाइपलाइन में गिरने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना जैसे ही गांव वालों को मिली तो उन्होंने अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू किया।

    एक घंटे में सही सलामत बाहर निकाला 

    गनीमत यह रही कि बच्चे को एक घंटे में ही सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। बच्चे की पहचान राजबीर के रूप में हुई है। वहीं बच्चे को तुरंत अस्पताल लेजाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे सिवल अस्पताल रेफर कर दिया है।

    पाइपलाइन में 15 से 20 फीट नीचे जा चुका था बच्चा 

    वहीं गांव वालों ने बताया कि बच्चा गिरने के बाद जब शोर मचा तो वह मजदूरों को साथ लेकर आए। फोन की टॉर्च से चेक किया तो देखा कि पाइपलाइन में बच्चा 15 से 20 फीट नीचे जा चुका था। फिर उन्होंने जमीन खोदनी शुरू की जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को निकाला गया और उसे फौरन अस्पताल लेजाया गया।

  • पंजाब: BSF ने पकड़ी 21 करोड़ की हेरोइन, पिस्टल भी बरामद

    पंजाब: BSF ने पकड़ी 21 करोड़ की हेरोइन, पिस्टल भी बरामद

    अमृतसरः पाकिस्तान की नापाक कोशिशों को लगातार बीएसएफ नाकाम कर रही है। वहीं आज एक बार फिर से बीएसएफ पंजाब ने पाकिस्तान में बैठे तस्करों की एक और कोशिश को नाकाम किया है। पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई हेरोइन की खेप बीएसएफ किसान गार्ड ने एक किसान की मदद से रिकवर कर ली है। बीएसएफ ने खेप जब्त करके कार्रवाई भी शुरू कर दी है। खेप अमृतसर में बॉर्डर स्थित गांव भैरोपाल से मिली।

    बीएसएफ ने पैकट्स कब्जे में लिए

    बीएसएफ के अधिकारियों ने जानकारी दी कि बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए लगाई गई फेंसिंग के पार भारतीय किसान खेतों में ट्रैक्टर के साथ जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर के साथ जुताई करते हुए तीन पैकेट बाहर आ गए। सुरक्षा के लिए खड़े बीएसएफ किसान गार्ड की नजर इस पर पड़ गई और उन्होंने पैकट्स को अपने कब्जे में ले लिया।

    3 किलो हेरोइन बरामद

    तीन पैकेट्स बाहर निकले थे, जिन्हें पीले रंग की टेप लगाकर पैक किया गया था। इस खेप में 3.020 किलोग्राम हेरोइन थी। इसके अलावा एक पिस्टल भी बीएसएफ के अधिकारियों ने खेप के साथ जब्त की, जिसमें एक मैगजीन व 5 कारतूस भी थे। पकड़ी गई खेप की इंटरनेशनल वैल्यू 21 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

  • पंजाबः तेल टैंकर में 20 गाय छुपाकर लेकर जा रहा काबू

    पंजाबः तेल टैंकर में 20 गाय छुपाकर लेकर जा रहा काबू

    जैतोंः फरीदकोट के जैतों में गांव के लोगों ने तेल टैंकर की आड़ में उसमें गायों को टैंकर में छुपाकर ले जा रहे आरोपी को काबू किया है। बताया जा रहा है कि काबू किए गए तेल टैंकर में कई गायों को छुड़वाया गया है। इसकी जानकारी देते हुए किसान यूनियन लखोवाल के नेता हरप्रीत सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से यह धंधा चल रहा था।

    उन्होंने बताया कि वह प्रशासन को भी इस मामले के बारें में कई बार बता चुके है। लेकिन एक माह हो गया है प्रशासन ने इस मामले को लेकर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। हरप्रीत सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि 8 लोग मिलकर टैंकर में गायों को छुपाकर ले जा रहे है। वहीं उन्होंने मौके से एक आरोपी को टैंकर सहित काबू कर लिया है।

    उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। हरप्रीत सिंह ने बताया कि मौके पर उन्होंने 20 पशुओं को छुड़वाया है। उन्होंने बताया छुड़वाए गए पशुओं को मंडी में भेज दिया गया है। हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस मामले का बब्बू सिंह मिस्त्री नामक का युवक मास्टरमांइड है। वह इस चला रहा है। उसके साथ इस धंधे में 3 मुस्लिम लोग शामिल है, जोकि यूपी से यहां पर आते है। हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी पहले गायों को 10 दिन तक भूखा रखते है, फिर उनकी वह तस्करी करते है। उन्होंने इस मामले को प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • पंजाबः टायरों की दुकान में चोरों ने किया लाखों का सामान चोरी

    नवांशहरः पंजाब में लगातार चोरी की वारदातों में मामले सामने आ रहे है। राज्य में बढ़ रहे ये मामले पंजाब पुलिस पर भी सवालियां निशान खड़ा कर रहे है। बेखौफ चोरों ने स्थानीय राहों रोड स्थित टायरों की एक दुकान पर सेंध लगाकर करीब 15 लाख का सामान चोरी किया है। 

    चोरों ने शटर के ताले ही किए गायब

    जानकारी के मुताबिक चोरों ने पहले शटर को ताला लगाने वाली पत्तियों को तोड़ा फिर साथ की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया। जानकारी देते हुए दुकान के मालिक दविंदर सिंह ने बताया कि वीरवार रात को दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह जब उनकी दुकान पर काम सीख रहा युवक साहिल दुकान पर पहुंचा, तो उसने बताया कि शटर के ताले ही गायब हैं।

    टायरों के महंगे सेट चुरा ले गए चोर

    दुकान पर पहुंचकर देखा, तो पाया कि शटर के साथ ताला लगाने वाली पत्तियां ही तोड़ दी गई हैं। चोरों ने दुकान के अंदर से सभी नए टायर व ओलाय व्हील के सभी महंगे सेट चुरा ले गए। चोरों ने पास वाली दुकान के सीसीटीवी कैमरों को व भी नुकसान पहुंचाया। सिटी पुलिस ने इस संबंध में मौके पर जायजा लेकर मामला दर्ज करने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।