Blog

  • पंजाबः सीएम भगवंत मान ने ये किए ऐलान, सदन की कार्यवाही इस दिन तक स्थगित

    पंजाबः सीएम भगवंत मान ने ये किए ऐलान, सदन की कार्यवाही इस दिन तक स्थगित

    चंडीगढ़: पंजाब की 16वीं विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही चल रही है। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि विधायकोंं के पेंंशन को लेकर ‘वन एमएलए वन पेंशन’ विधेयक इसी सत्र में पेश किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार से समझौता नहीं किया जाएगा और भ्रष्‍टाचार करने वाले किसी व्‍यक्ति को नहीं बचाया जाएगा। इसके साथ ही खोखले वादे भी नहीं किए जाएंगे। 

    हरपाल चीमा ने वित्‍तीय स्थिति पर सदन में श्‍वेत पत्र किया पेश 

    इससे साथ ही पंजाब के वित्‍तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्‍य की वित्‍तीय स्थिति पर सदन में श्‍वेत पत्र पेश किया। उन्‍होंने श्‍वेत पत्र को सदन के पटर पर रखा।  पहले सदन में वित्‍तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बड़ी घोषणा की। उन्‍होंंने कहा कि किसानों का  बकाया नहीं देने वाली प्राइवेट चीनी मिलों की प्रापर्टी जब्‍त की जाएगी।  

    भ्रष्‍टाचार को लेकर नहीं होगा किसी से समझौता

    मुख्‍यमंंत्री भगवंत मान ने कहा कि भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर कहा कि इससे किसी कीमत पर समझौता नहीं होगा और भ्रष्‍टाचार करने वालों को बख्‍शा नहीं जाएगा। हमने ‘वन एमएलए वन पेंशन’ के जरिये एक मिसाल पेश की है और इस पर विधेयक इसी बजट सत्र में लाने की पूरी तैयारी हो गई है। आप की विचारधारा का मुख्‍य बिंदु भ्रष्‍टाचार मुक्‍त स्‍थानीय प्रशासन है।    

    सीएम मान ने ये किए ऐलान

    5994 ईटीटी व 8393 प्री-प्राइमरी अध्यापकों के लिए नौकरियां लाई जाएंगी।
    शिक्षकों से ही टीचिंग का काम ही करवाया जाएगा। 
    पंजाब में 19 सरकारी आई.टी.आई. खोले जाएंगे ताकि पंजाब के युवा बाहर न जाएं।
    5400 नौजवनों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
    नौजवानों को डिग्री के हिसाब से नौकरी दी जाएगी।
    7000 डेयरी युनिट स्थापित किए जाएंगे।
    पंजाब में नशा छुड़ाने वाले ओट सेंटरों को 200 से बढ़ाकर 500 किया जाएगा।
    नशा छोड़ चुके नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा।
    आईटीआई से जुड़े 44 नए कोर्स शुरू किए जाएंगे।
    कमजोर वर्ग के लिए 25000 नए घर बनाए जाएंगे।
    पंजाब पुलिस के कर्मचारियों और सेना में शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान।
    पंजाब के खेलों को नंबर एक पर लाया जाएगा।
    पंजाब के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा।
    पंजाब के अध्यापकों को विदेश में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    गैंगस्टरों के खात्मे के लिए विशेष एजीटीएफ टीम का गठन।
    जेलों को उच्च सुरक्षा वाली जेल के रुप में विकसित किया जाएगा।

  • पंजाबः कांग्रेस का विधानसभा बजट सत्र से वॉकआउट

    पंजाबः कांग्रेस का विधानसभा बजट सत्र से वॉकआउट

    चंडीगढ़: पंजाब की 16वीं विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सत्र के दूसरे दिन सरकार और विरोधी पक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने वॉक आउट किया और कहा कि उन्हें सदन में बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। इसी के जवाब में सीएम मान ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को सुनने की आदत नहीं है। इन्हें बाहर कोई सुनता नहीं है और सदन में भी इनका आना जाना लगा रहेगा। हम पंजाब की भलाई के लिए काम कर लें।

    कांग्रेस को दिया गया पूरा समय : स्पीकर

    सदन में कांग्रेस के हंगामे के बीच स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल को उनके अनुपात के हिसाब से समय दिया गया है। हालांकि वो समय अनुपात भी इन्होंने पूरा कर लिया है। ऐसे में उन्हें हंगामा नहीं करना चाहिए।


    माइनिंग को लेकर कांग्रेस और हरजोत बैंस आमने-सामने

    माइनिंग मुद्दे को लेकर खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस और कांग्रेस विधायक आमने-सामने आ गए। रेत और बजरी के बारे में कांग्रेसी विधायक सुखविंदर सिंह सरकारिया के एक सवाल का जवाब देते हुए, हरजोत बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार को रेत और बजरी से 30 करोड़ रुपए का राजस्व मिल रहा है। अवैध माइनिंग के 277 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सस्ती रेत और बजरी उपलब्ध कराना मान सरकार की जिम्मेदारी है।


    इस बीच मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि किसी भी स्थान को पर्यटन स्थल घोषित करना राज्य सरकार की नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि तलवाड़ा के कंडी क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विकास पर विचार किया जाएगा।


    इसके अलावा कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के गन्ने की फसल के भुगतान के सवाल का जवाब वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने दिया। उन्होंने कहा कि निजी मिलों की संपत्तियों को जब्त कर लोगों को पैसा दिया जाएगा। माइनिंग के मामले पर प्रताप बाजवा में कांग्रेस पर लग रहे आरोपों को लेकर कहा कि बेवजह बयानबाजी न की जाए अगर सबूत हैं तो पेश किए जाएं।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े सरपंच के घर पर चली गोलियां

    मोगाः पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। हालांकि सरकार का सूबे में बढ़ रहे क्राइम को लेकर कहना है कि राज्य में स्थिति कंट्रोल में है। दूसरी ओर बदमाशोें के हौंसले इतने बुलंद है कि रोजाना सूबे के अलग-अलग जिलों में वारदात को अंजाम दे रहे है। वहीं आज एक बार फिर मोगा जिले में गोली चलने का मामला सामने आया है। 

    पीड़ित को लगातार मिल रही थी धमकियां

    मिली जानकारी के मुताबिक जिले में आज सुबह करीब 8 बजे सरपंच के घर पर गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने पंचायत सैक्रेटरी सुखबीर सिंह पंचायत सचिव के घर पर हमला करके गोलियां चला दीं। अज्ञात लोगों ने लगभग 4 फायर किए। पीड़ित ने बताया उसे अप्रैल महीने से लगातार अज्ञात नंबरों से धमकियां मिल रही थी और उससे फिरौती मांगी जा रही है।  चाहे इस दौरान जानी नुकसान नहीं हुआ परंतु दहशत का माहौल बना हुआ है। 

    आरोपी व्हाट्सएप कॉल के जरिए मांग रहे थे फिरौती 

    जानकारी देते हुए पंचायत सचिव सुखबीर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से व्हाट्सएप कॉल के जरिए उससे फिरौती की मांग की जा रही थी जिसक करके उन्होंने अपना मोबाइल नंबर बदल दिया था। उन्होंने कहा कि जब अज्ञात लोगों ने फिरौती की मांगी तो उन्होंने पुलिस थाना महिणा में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी। डीएसपी धर्मकोट मंजीत सिंह ढेसी सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही इस मामले के बारे में हम कुछ बता सकेंगे। 

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में मशहूर कबड्डी प्लेयर गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में मशहूर कबड्डी प्लेयर गिरफ्तार

    लुधियाना : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे वैसे रोजाना नई-नई कड़ियों के जुड़ने से जांच में नए खुलासे हो रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले पकड़े गए लॉरेंस बिश्नोई के साथी बलदेव की कड़ी भी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़ गई है। लुधियाना में पकड़े गए लॉरेंस के क्लास मेट की तफ़्तीश से पता चला कि आरोपी बलदेव चौधरी को हथियार पटियाला के रहने वाले जसकरण ने सौंपे थे। जसकरण कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी रह चुका है। उसे बलदेव चौधरी तक हथियार पहुंचाने की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सौंपी थी।

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी बलदेव चौधरी को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी जसकरण को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे भी पूछताछ जारी है। सीआईए टू की टीम इस मामले कि जांच में जुटी थी कि बलदेव चौधरी के पास हथियार कैसे कहां से पहुंचे थे। जब जांच की गई तो एक अन्य आरोपी को इस मामले में काबू किया गया जिसकी पहचान पटियाला के भादसों इलाके में रहने वाले जसकरण सिंह उर्फ करण के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

  • राशिफल (शनिवार 25 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

    राशिफल (शनिवार 25 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

     मेषः दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। धनार्जन सुगम होगा।

    वृषः प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

    मिथुनः प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।

    कर्कः शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है।

    सिंहः आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

    कन्याः घर-बाहर सहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों समय पर संपन्न होंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं।

    तुलाः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

    वृश्चिकः सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

    धनुः कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा।

    मकरः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा।

    कुंभः व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें। कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे।

    मीनः भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

  • ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੇ ਸਾਕਾਰਾਤਮਕ ਨਤੀਜੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਏ ਹਨ: ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਇੰਡੀਅਨ

    ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੇ ਸਾਕਾਰਾਤਮਕ ਨਤੀਜੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਏ ਹਨ: ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਇੰਡੀਅਨ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵਿਰੋਧੀ ਐਕਸ਼ਨ ਲਾਈਨ ਵਟਸਐਪ ਨੰਬਰ 9501200200 ਜੁੜੀ ਕੀਤਾ ਸੀ,ਜਿਸਦੇ ਸਾਕਾਰਾਤਮਕ ਨਤੀਜੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣ ਲੱਗੇ ਹਨ।ਹੁਣ ਤੱਕ 45 ਸਰਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀ,ਕਰਮਚਾਰੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਨੂੰ ਇਸ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਰਾਹੀਂ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਫੜੇ ਜਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ।ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਇੰਡੀਅਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਣ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਹੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਮੁਕਤ,ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਅਤੇ ਸਾਫ਼-ਸੁਥਰਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇਣ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਲਈ ਕਈ ਕਦਮ ਚੁੱਕੇ ਗਏ ਹਨ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਵਟਸਐਪ ਨੰਬਰ ਵਰਦਾਨ ਸਾਬਤ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਕਿਉਂਕਿ ਲੋਕ ਇਸ ਦਾ ਪ੍ਰਯੋਗ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਨੂੰ ਜੜ੍ਹੋਂ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਇਸ ਦੀ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਵਰਤੋਂ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।
    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨੰਬਰ ‘ਤੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਪ੍ਰਮਾਣਿਕ ​​ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਸ ਦੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖਿਲਾਫ 28 ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ।ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਨੇ ਹੁਣ ਤੱਕ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਇੱਕ ਸਬ-ਇੰਸਪੈਕਟਰ,ਅੱਠ ਸਹਾਇਕ ਸਬ-ਇੰਸਪੈਕਟਰ, ਤਿੰਨ ਹਵਲਦਾਰ, ਇੱਕ ਸਿਪਾਹੀ, ਹੋਮ ਗਾਰਡ ਦੇ ਇੱਕ ਜਵਾਨ, ਦੋ ਪਟਵਾਰੀ, ਇੱਕ ਕਲਰਕ, ਇੱਕ ਲੰਬਰਦਾਰ, ਇੱਕ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ ਦੇ ਡਾਟਾ ਐਂਟਰੀ ਆਪਰੇਟਰ, ਆਈ.ਟੀ.ਆਈ.ਐਸ.ਏ.ਐਸ.ਨਗਰ ਦੇ ਇੱਕ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ, ਇੱਕ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫ਼ਸਰ, ਇੱਕ ਡਵੀਜ਼ਨਲ ਜੰਗਲਾਤ ਅਫ਼ਸਰ ਅਤੇ ਜੁਡੀਸ਼ਨਲ ਨਿਆਂ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਸਮਾਂ ਭੇਜਣ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਮੈਂਬਰ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।
    ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ 17 ਵਿਅਕਤੀਆਂ, ਪਟਵਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਚਾਰ ਸਹਾਇਕਾਂ ਅਤੇ ਇੱਕ ਜੰਗਲਾਤ ਠੇਕੇਦਾਰ ਨੂੰ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।ਪੁਲਿਸ ਨੇ 21 ਜੂਨ 2022 ਤੱਕ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਕੁੱਲ 45 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਤਾਂ ਸਿਰਫ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਹੈ ਅਤੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਦਾ ਰਸਤਾ ਦਿਖਾ ਕੇ ਸਾਰਾ ਸਿਸਟਮ ਸਾਫ਼ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਾਫ਼ ਸੁਥਰੀ,ਕੁਸ਼ਲ ਅਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇਣ ਲਈ ਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵਿੱਚੋਂ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਨੂੰ ਜੜ੍ਹੋਂ ਪੁੱਟਣ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਕਸਰ ਬਾਕੀ ਨਹੀਂ ਛੱਡੀ ਜਾਵੇਗੀ।
  • नशीले पदार्थ सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित तस्कर और उसके करिंदे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सौरव पुत्र प्रमोद कुमार वासी राजनगर, अनिल कुमार उर्फ नीला  पुत्र बलकार चंद वशी आर्या नगर के रूप में हुई है।

     थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान जब शिव मंदिर राज नगर के नजदीक पहुंची तो आरोपी सौरव पुलिस को देखकर घबरा गया । जिसकी तलाशी लेने पर 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह हीरोइन अनिल से लेता है और  दोनो मिलकर ग्राहकों को सप्लाई करते है पुलिस ने अनिल को भी 11 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः सड़क दुर्घटना में युवक की मौत एक घायल

    जालंधरः सड़क दुर्घटना में युवक की मौत एक घायल

    जालंधऱ (वरुण/हर्ष): महानगर में सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आज कपूरथला चौंक के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कपूरथला चौंक के निकट स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने एक्टिवा सवार दो युवक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए।

    हादसे में दूसरे घायल व्यक्ति की हालत नाजुक

    बताया जा रहा है कि हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे युवक को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। डाक्टरों द्वारा घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले को लेकर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया दोनों पक्षों के बयान के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, आज मिले इतने मरीज…

    जालंधर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, आज मिले इतने मरीज…

    जालंधर (वरुण)। जालंधर में फिर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। जालंधर में शुक्रवार को 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। 

  • पंजाबः युवक ने की बस की तोड़फोड़, अंदर बैठी सवारियां घबराई

    पंजाबः युवक ने की बस की तोड़फोड़, अंदर बैठी सवारियां घबराई

    होशियारपुरः पंजाब के होशियारपुर से बड़ी ख़बर सामने आई है। आज करीब 5 बजे होशियापुर बस अड्डे में शराबी युवक द्वारा खड़ी मिन्नी के शीशे के तोड़ने का मामला सामने आया है। जिससे बस का काफी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक उस समय बस में सवारियां भी मौजूद थी। बस पर हुए हमले से घबराकर अंदर बच्चों संग बैठी सवारियां फौरन बाहर आ गई। वहीं मामले की सूचना मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उक्त आरोपी को काबू कर लिया। 

    पुरानी रंजिश के चलते युवक ने किया हमलाः बस कंडक्टर

    घटना की जानकारी देते हुए बस कंडक्टर ने बताया कि वह दूसरी कंपनी की बस के चालकों का सामान उतार रहा था। तभी एक यंत्र नाम के युवक ने पुरानी रंजिश निकालते हुए उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। कंडक्टर ने बताया कि आरोपी से मामला खत्म कर वह अपनी बस के साथ बस अड्डे पर आ गया। इस उपरांत दोबारा यंत्र शराब के नशे में वहां पर आया और डंडे के साथ उसने बस की तोड़फोड़ शुरू कर दी। कंडक्टर ने बताया कि बस का काफी नुकसान हुआ। इस घटना के साथ अंदर बैठी सवारियां भी घबरा गई।

    मामले की गंभीरता से की जा रही जांचः सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर

    इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित कंडक्टर ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए थाना मॉडल टाउन में तैनात सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर का कहना है कि उनकी ओर से मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। इस घटना में जो भी व्यक्ति दोषी पाया गया उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।