Blog

  • उपायुक्त ने 5 टीवी सर्वेक्षण टीमों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

    उपायुक्त ने 5 टीवी सर्वेक्षण टीमों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

    घर-घर जाकर करेंगी टीवी रोग की जांच

    ऊना/सुशील पंडित: टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा द्वारा ज़िला अस्पताल से 5 टीवी सर्वेक्षण टीमों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। ये पांचों टीमें ज़िला में घर-घर जाकर क्षय रोगियों की पहचान करेंगी। हिमकैप्स नर्सिंग संस्थान से पांच टीमों का चयन किया गया है जिसमें प्रत्येक टीम में दो सदस्य होंगे। 

    इस अवसर पर उपायुक्त ऊना ने बताया कि जिला ऊना को 2023 तक टीवी मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने जानकारी दी की गत कुछ वर्षों से जिला के विभिन्न स्थानों में क्षय रोग टेस्टिंग में वृद्धि की गई है और इस वर्ष विशेष रूप से हैंड हैल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन को भी फील्ड में उतारा है। जिसके इस्तेमाल से क्षय रोगियांे की जल्दी से पहचान कर  उपचार किया जा सके। 

    उपायुक्त ने बताया कि इस सर्वेक्षण में 10 हज़ार घरों की स्क्रीनिंग करके डाटा तैयार किया जाएगा ताकि पता लग सके की जिला में वर्ष दर वर्ष टीवी रोगियों की स्थिति में कितनी कमी आ रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत गत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर जिला ऊना को सिल्वर मेडल हासिल हुआ है तथा इस वर्ष गोल्ड मेडल लाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। 

    उन्होंने कहा कि जिला ऊना के तहत गांव कुठेहड़ा, पंडोगा अप्पर, चोखेयाल, अप्पर अरनियाला व बोहाना गावों का राष्ट्रीय स्तर पर सर्वेक्षण के लिए चयन किय गया है। ये टीमें प्रतिदिन घर-घर जाकर क्षय रोगियों की पहचान कर जानकारी एकत्रित करेंगी और संभावित रोगियों के सैम्पल एकत्रित करके जांच की जाएंगी।

    राघव शर्मा ने जिलावासियों से अपील की है कि घरद्वार पर आने वाली टीवी टीमों का सहयोग करें निसंकोच टीवी की जांच करवाकर जिला को टीवी मुक्त बनाने में योगदान दें।
    इस अवसर पर सीएमओ डाॅ मंजू बहल, डब्ल्यूएचओ कंसल्टैंट डाॅ रविंद्र, डाॅ आत्मिका, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ रमन शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ रमेश रत्तु, डाॅ ऋचा कालिया सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित  रहे।

  • पंजाबः शराब फैक्टरी बंद करवाने को लेकर लोगों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस, माहौल तनावपूर्ण

    पंजाबः शराब फैक्टरी बंद करवाने को लेकर लोगों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस, माहौल तनावपूर्ण

    जीरा: जिले मेंं शराब फैक्टरी को बंद करवाने को लेकर लोगों द्वारा पिछले 4 से 5 महीने से धरना लगातार जारी है। जानकारी के अुसार प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनाकिरयों से बातचीत करने पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। जिसके बाद वहां माहौल तनाव बना हुआ है। प्रशासन की ओर से धरनास्थल के पास पुलिस के दो हजार जवानों सहित 42 अधिकारी तैनात किए गए हैं।

    धरने को शांतिपूर्वक उठाने के लिए पंजाब पुलिस के करीब 44 एसएसपी, एसपी तथा डीएसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती के अलावा 7 स्थानों पर मेडिकल टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा चार फायर ब्रिगेड, सात जेसीबी, क्रेन व चार टो-वैनों का प्रबंध भी किया गया है। 

    हालांकि इस मामले को लेकर एडीसी ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और उनके साथ बातचीत की। लंबी बातचीत के बाद अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों में सहमति बनी है। शराब फैक्टरी बंद करवाने के मामले को लेकर शाम 6 बजे सीएम मान के साथ मीटिंग की जाएगी। बता दें कि प्रदर्शनाकिरयों ने जो 11 मैंबरीय कमेटी बनाई है वह जीरा से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई है। 

    उधर, प्रेसवार्ता दौरान प्रदर्शनकारियों ने मान सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनके साथ धक्का किया गया, जबरदस्ती की गई या जनरल डायर बनने की कोशिश की गई तो वह जी-20 समागम दौरान अपनी आवाज बुलंद करेंगे, धरना प्रदर्शन करेंगे।  पंजाब के सभी रोड बंद करेंगे। जब तक फैक्टरी बंद नहीं होती तब तक धरना नहीं उठाया जाएगा। 

  • तरनतारन RPG अटैक मामले में डीजीपी ने किया खुलासा, 2 नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार

    तरनतारन RPG अटैक मामले में डीजीपी ने किया खुलासा, 2 नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार

    तरनतारनः पंजाब में तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने पर आरपीजी अटैक मामले में पंजाब पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा ने पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर यह अटैक कराया था।

    गिरफ्तार आरोपियों में गांव नौशेरा का रहने वाला गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नंबरदार, गांव चोला साहिब निवासी गुरलाल सिंह गहला, गांव थटियां महानता का रहने वाला गुरलाल सिंह लाली और नौशेरा पनवा निवासी जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन समेत 2 नाबालिग शामिल हैं। इनके अलावा नौशेरा पनवा का रहने वाला आरोपी अजमीत सिंह को अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह कामयाबी काउंटर इंटेलिजेंस विंग और तरनतारन जिला पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन से मिली है। डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में सबसे हैरानीजनक बात यह है कि सभी आरोपी एक-दूसरे को नहीं जानते थे। साजिश के मास्टरमाइंड लखबीर सिंह लंडा ने सभी आरोपियों को वीडियो कॉल कर अलग-अलग गाइड किया है। अटैक के लिए उन्हें कोई ट्रेनिंग नहीं दी गई। सिर्फ इंटरनेट से इंस्ट्रक्शन वीडियो दिखाकर टारगेट देकर अटैक के लिए भेज दिया गया।

    डीजीपी पंजाब ने बताया कि पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा ने यूरोप के अपने साथियों आरोपी सत्ता और गुरदेव जस्सल के जरिए टेरर मॉडयूल खड़ा किया। फिर आरोपी अजमीत सिंह के जरिए पूरे मामले को कॉर्डिनेट कर अटैक करवाया गया। सभी आरोपियों को अलग अलग लोगों ने हैंडल कर अलग अलग जगहों से इक्ट्‌ठा किया था। आरोपियों को अलग-अलग जगह पर हथियार व अन्य सामान ले जाने की जिम्मेदारी दी गई, ताकि किसी एक के अरेस्ट होने पर पुलिस जांच आगे न बढ़ सके।

  • महिला ने दिया 4 पैर वाली बच्ची को जन्म, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

    महिला ने दिया 4 पैर वाली बच्ची को जन्म, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

    ग्वालियरः मध्यप्रदेश में ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में एक महिला ने 4 पैर की बच्ची को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर यह खबर फैलते ही अनोखी बच्ची को देखने अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लग गया। डॉक्टरों ने नवजात को न्यू बॉर्न केयर यूनिट में रखा है। डॉक्टर्स इसे मेडिकल की भाषा में ‘इशियोपेगस’ का केस बता रहे हैं। उनका कहना है कि लाखों में से एक बच्चे में इस तरह से अतिरिक्त अंग विकसित होते हैं।

    जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया, नवजात में शारीरिक विकृति है और कुछ भ्रूण अतिरिक्त बन गया है, जिसे मेडिकल साइंस की भाषा में इशियोपेगस कहा जाता है। इससे गर्भ में पल रहे शिशु में शरीर के नीचे के भाग का अतिरिक्त विकास हो जाता है। लाख में से एक बच्चे को ये परेशानी होती है। डॉ. धाकड़ ने बताया कि ऐसे बच्चों को सर्जरी के जरिए नॉर्मल किया जाता है। इस बच्ची के दो अतिरिक्त पैर को सर्जरी कर निकाला जाएगा। फिलहाल नवजात का परीक्षण किया गया है। वह पूरी तरह सेहतमंद है।

    महिला की तीसरी बेटी 

    ग्वालियर शहर स्थित सिकंदर कंपू इलाके की रहने वाली आरती कुशवाह 4 पैर वाली बच्ची की मां बनी है। प्रसूता की बहन ने बताया कि आरती की पहले से दो बेटियां हैं। अब तीसरी बेटी चार पैरों के साथ पैदा हुई है। उसकी सर्जरी करानी होगी। आरती के परिवार की आर्थिक हालात भी ऐसी नहीं है कि वह सर्जरी का खर्च उठा पाए। यही वजह है कि परिवार सरकार से मदद की आस लगा रहा है।

    अस्पताल में उमड़ी भीड़

    उधर, चार पैर की बच्ची के जन्म की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई, जिसके चलते कमलाराजा अस्पताल में दूसरे मरीजों के परिजनों समेत बाहर के लोगों का जमघट लग गया। कोई इसे चमत्कारी बच्ची बता रहा है तो कोई दैवीय अवतार मान रहा है।

  • चिंतपूर्णी में Kartar Bus और आर्मी ट्रक की टक्कर, कई घायल

    चिंतपूर्णी में Kartar Bus और आर्मी ट्रक की टक्कर, कई घायल

    ऊना/सुशील पंडित : चिंतपूर्णी में शुक्रवार सुबह प्राइवेट बस और आर्मी के ट्रक में टक्कर होने का मामला सामने आया है।  गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में आर्मी ट्रक के ड्राइवर समेत बस में बैठे कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं।  जानकारी के मुताबिक प्राइवेट बस (पंजाब करतार बस सर्विस) जालंधर से चिंतपूर्णी आ रही थी। वहीं आर्मी का ट्रक धर्मशाला की ओर से चंडीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय मार्ग मुबारकपुर व मुंबई के बीच दोनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में 7 लोग घायल बताए जा रहे है। जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    आर्मी वालों का कहना है कि बस चालक ओवरटेक कर रहा था। जिसे बचाने के चलते आर्मी का ट्रक बिजली के पोल से जा टकराया। बिजली का पोल टूटकर नीचे गिर गया। वहीं हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को चिंतपूर्णी सिविल हॉस्पिटल में फर्स्ट एड के लिए ले जाया गया है।

    वहीं दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा 11 बजे के करीब हुआ। आर्मी का ट्रक धर्मशाला की तरफ से आ रहा था। बस जालंधर से माता चिंतपूर्णी के दरबार में आ रही थी। हादसे के बाद बस के साइड के शीशे टूट गए और उस तरफ बैठे हुए लोगों को चोटें आई है। के बाद बस के साइड के शीशे टूट गए और उस तरफ बैठे हुए लोगों को चोटें आई। इसके अलावा दुर्घटना में सड़क किनारे खड़ा बिजली का पोल भी टूट गया।

    चिंतपूर्णी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। सब इंस्पेक्टर रमेश शर्मा ने बताया की चिंतपूर्णी पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली तो टीम मौके पर तत्काल पहुंच गई थी। बस ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर के बयान पुलिस द्वारा दर्ज किए गए और मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • जालंधर : बस्ती शेख में पुलिस ने रेड कर भारी मात्रा में पकड़ी चाइना डोर, देखें वीडियो

    जालंधर : बस्ती शेख में पुलिस ने रेड कर भारी मात्रा में पकड़ी चाइना डोर, देखें वीडियो

    पंजाब: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान द्वारा मिले आदेशानुसार जिले में चाइना डोर की बिक्री, प्रयोग तथा स्टोरेज की निरंतर चैकिंग की जा रही है। जालंधर पुलिस द्वारा  शहर की दुकानों की चैकिंग करके चाइना डोर की बिक्री, स्टोरेज तथा प्रयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

    आज सीऐ स्टाफ जालंधर ने बस्ती शेख में गौरी पतंग वाले दुकान पर रेड की भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद की है। ऐ एस ई तरसेम लाल ने बताया कि उनको इंफॉर्मेशन मिली थी कि गोरा पतंग वाला चाइना डोर बेच रहा है । इंफॉर्मेशन के आधार पर आज जब रेड की गई तो गौरव पतंग वाले की दुकान से भारी मात्रा में चाइना डोर मिली है । डोर को जब्त कर कर गोरा पतंग वाले पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • एक वर्षीय बच्चे की कार के नीचे आने से मौत

    एक वर्षीय बच्चे की कार के नीचे आने से मौत

    पीड़ित के पहले बच्चे की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत

    चंडीगढ़ः यूटी के गांव मलोया में एक साल के बच्चे की सड़के हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक खेलते समय अचानक सड़क पर करते समय बच्चा गाड़ी के सामने आ गया और इस दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौत हो गई। हालांकि इस हादसे के दौरान पीड़ित परिवार और आसपास के अन्य लोग बच्चे को अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

    वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान डड्‌डूमाजरा के रहने वाले टैक्सी चालक पंकज के रूप में हुई है। हालांकि मामला जमानती धारा के तहत दर्ज होने के चलते आरोपी को बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि हादसा मलोया के सरकारी स्कूल के पास हुआ। बच्चा खेलता हुआ सड़क पर कार के सामने आ गया। बच्चे के अचानक सामने आने पर आरोपी टैक्सी चालक तुरंत ब्रेक नहीं लगा पाया।

    इससे बच्चा कार के नीचे आ गया। बच्चे का पिता मजदूरी करने वाला मोहम्मद मुबारक है। पुलिस जांच में पता लगा कि मोहम्मद मुबारक के पहले बेटे की मौत भी एक्सीडेंट में हुई थी। अब दूसरे बेटे की भी कार के नीचे आने से मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत से परिवार गमजदा है। आसपास के लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

  • पंजाबः कपड़ा कारोबारी ने कार में एक लड़की से किया दुष्कर्म

    पंजाबः कपड़ा कारोबारी ने कार में एक लड़की से किया दुष्कर्म

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में एक कपड़ा कारोबारी द्वारा कार में लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से पहले भी कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है। लड़की ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में केस भी दर्ज करवाया हुआ है। आरोपी युवती के संपर्क फिर से आ गया और उससे माल का लेन-देन करने लगा। बताया जा रहा है कि युवती पजामा बनाने का कारोबार करती है।

    वहीं जो आरोपी है उसका फील्डगंज में रेडिमेड कपड़ों का कारोबार है। आरोपी की पहचान रमन नैय्यर (34) के रूप में हुई है। आरोपी जोशी नगर गली नंबर 1 हैबोवाल का रहने वाला है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। शिकायतकर्ता युवती की आरोपी से 2008 से पहचान है। पीड़ित युवती का आरोप है कि आरोपी रमन नैय्यर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी बाद में शादी करने से मुकर गया। इस मामले को लेकर उसने अदालत की शरण ली। कुछ महीने केस आदि चलने के बाद आरोपी रमन फिर से उसके संपर्क में आ गया और उससे पजामे आदि माल खरीदने लगा।

    आरोपी ने माल के पैसे उसे देने थे। युवती मुताबिक उसने पैसे लेने के लिए उसे फोन किया तो आरोपी ने उसे समराला चौक बुला लिया। युवती मुताबिक आरोपी उसे अपने वैगनार कार में बैठा कर पैसे देने के बहाने समराला ले गया। समराला से वापस आते समय उसने उसके साथ जबरदस्ती गाड़ी में रेप किया। युवती मुताबिक उसने काफी शोर मचाया लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी और घटना को अंजाम दे दिया। युवती मुताबिक उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई जिसके बाद आरोपी खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।

  • कपूरथलाः 5 दिन बाद मिला काली बेईं में डूबे 22 वर्षीय युवक का शव

    कपूरथलाः 5 दिन बाद मिला काली बेईं में डूबे 22 वर्षीय युवक का शव

    कपूरथलाः जिले के गांव दौलतपुर में काली बेईं में एक 22 वर्षीय पेंटर युवक के डूबने के मामले में 5 दिन बाद युवक का शव मिला है। युवक का शव पानी के नीचे बूटी में फंसा हुआ था। जिसे आज लगभग पीएपी की एसडीआएफ की टीम ने निकला है। बता दें कि युवक को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की 19 जवानो की टीम ने 3 दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चला युवक की तलाश की, लेकिन युवक का कोई भी सुराग न मिलने के कारण वह वीरवार को वापिस लौट गए थे।  

    गौरतलब है कि 5 दिन पहले कपूरथला के गांव दौलत पुर वासी पेंटर विक्की गांव से गुजरती काली बेईं में डूब गया था। परिजनों के अनुसार उसको बेईं में कोई चमकदार चीज दिखाई दी। जिसको निकालने के लिए वह बेईं में कूद गया। लेकिन विक्की ऊपर नहीं आया। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने विक्की की तलाश के लिए एनडीआरएफ तथा पीएपी की एसडीआरएफ की टीम को बुलाया था। घटनास्थल पर एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम के जवानों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन एनडीआरएफ की टीम 3 दिन के बाद वापिस लौट गई।

    आज सुबह लगभग साढ़े 11 बजे एसडीआरएफ की टीम ने काली बेईं में डूबे युवक विक्की काश अब पानी के नीचे बूटी में फंसा हुआ निकाल लिया है।  डीएसपी सुलतानपुर लोधी सुखविंदर सिंह ने डूबे युवक के शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए शव निकला है। फ़िलहाल विक्की के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • कपूरथलाः बैंक मैनेजर सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज

    कपूरथलाः बैंक मैनेजर सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में एक निजी बैंक के मैनेजर सहित 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त बैंक के कर्मियों पर पुलिस ने जाली दस्तावेजों पर जारी किए गए लोन के मामले में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई सुखचैन सिंह सोढी की शिकायत पर की गई है। पुलिस शिकायत में वास्तविक व्यक्ति द्वारा कहा गया है यह लोन उसके लड़के के नाम जारी हुआ है।

    उनका कहना है कि उनका लड़का सुल्तानपुर लोधी के बैंक वालों से कभी मिला ही नहीं। पुलिस जांच के बाद बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर, सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, एरिया मैनेजर और रिजनल मैनेजर खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है।शिकायत में कहा गया है कि फिरोजपुर में रहते लोगों की भूमि पर सुल्तानपुर लोधी में बैंक ने कथित मिलीभगत द्वारा जाली हस्ताक्षर और एफीडेविट के जरिए लोन दिया है।

    सुखविंदर सिंह उप पुलिस कप्तान पीबीआई स्पेशल क्राइम मोगा एसएसपी मोगा को रिपोर्ट में बताया कि सुखचैन सिंह संबंधी जांच दौरान फर्जी दस्तावेजों को पाया गया है और 1 करोड़ 47.60 हजार रुपए का ऋण प्राप्त किया।शिकायतकर्त्ता का कहना था कि उसने अपनी जमीन के कागजात किसी बैंक में जमा नहीं कराए। सुखचैन सिंह ने कहा कि कर्ज लेने के दौरान बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से उनके व उनके बेटों प्रभदीप सिंह व कंवरदीप सिंह के फर्जी हस्ताक्षर व फर्जी हलफनामे तैयार किए गए।