Blog

  • Bhimrao Ambedhkar Jayanti के मौके पर होगा खास कार्यक्रम, CM Saini भी होंगे शामिल, देखें वीडियो

    Bhimrao Ambedhkar Jayanti के मौके पर होगा खास कार्यक्रम, CM Saini भी होंगे शामिल, देखें वीडियो

    पंचकूला: 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर पंचकूला के सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। इसी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सेक्टर-5 परेड ग्राउंड का दौरा भी किया।

    इस मौके पर एडिशनल डायरेक्टर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग वर्षा खंगवाल और उपायुक्त पंचकूला और डीसीपी पंचकूला मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने 14 अप्रैल के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए हैं। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 14 अप्रैल को पंचकूला के परेड ग्राउंड में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर एक भव्य कार्यक्रम रहेगा।

    इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर आएंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को करीबन 1:30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश में गेहूं की खरीद को लेकर विपक्ष के द्वारा सवाल खड़े किए जाने पर बोलते हुए कहा कि कुछ लोगों ने इस तरह का मुद्दा बनाने का प्रयास किया है और हमारी सभी मंडियों में खरीद चालू है।

    उन्होंने कहा कि न तो कोई गेट पास की प्रॉब्लम है और हमारी खरीद एजेंसी पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि मंडियों में कोई भी समस्या नहीं है। कई मंडियों में तीन-तीन खरीद एजेंसियां भी लगाई गई हैं ताकि किसी भी किसान को कोई समस्या न आए। खरीद से पहले कृषि मंत्री के मंडियों का दौरा करने पर बोलते हुए कृषि मंत्री के साथ-साथ विधायक, चेयरमैन, अध्यक्ष सभी मंडियों में जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि किसानों की फसल की खरीद को लेकर सरकार के द्वारा व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि आज किसान पूरी तरह से संतुष्ट है। विपक्ष को भी मंडियों में जाना चाहिए। नगर निगम के करोड़ों रुपये गबन मामले को लेकर बोलते हुए कहा कि यह मामला जांच एजेंसियों के पास जा चुका है। जांच एजेंसियों के द्वारा इसकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि डबल स्तर पर जांच चल रही है। जिन्होंने भी कानून का उल्लंघन किया है। वह पकड़ में आएंगे और सरकार का पैसा सरकार के पास पहुंच चुका है और और जो भी चालाकी या हेरा-फेरी करने की कोशिश की इन सभी की जांच की जाएगी।

     

     

     

  • Punjab News: कैबिनेट में बेअदबी पर सख्त सजा का प्रावधान, सत्कार संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, देखें Live

    Punjab News: कैबिनेट में बेअदबी पर सख्त सजा का प्रावधान, सत्कार संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट ने ‘श्री जगतगुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार (संशोधन) विधेयक’ 2026 को मंजूरी दे दी है, जिसे 13 अप्रैल को बुलाए जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा। नए संशोधन के तहत सजा के प्रावधानों को काफी सख्त किया गया है। अब ऐसे मामलों में कम से कम 10 साल की सजा और अधिकतम उम्रकैद (लाइफ इम्प्रिजनमेंट) का प्रावधान रखा गया है। इसके साथ ही आर्थिक दंड को भी बढ़ाया गया है, जिसमें न्यूनतम 5 लाख रुपये और अधिकतम 25 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकेगा। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य धार्मिक ग्रंथों के सम्मान को सुनिश्चित करना और बेअदबी जैसे संवेदनशील मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई को लागू करना है।

    कैबिनेट ने यह तय किया है कि इन मामलों की जांच को और मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए डीएसपी (डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) स्तर के अधिकारी से कम रैंक का कोई भी अधिकारी जांच नहीं करेगा। साथ ही आरोपित द्वारा मानसिक अस्थिरता का हवाला देकर बचने की कोशिशों को भी सख्ती से परखा जाएगा। इसके अलावा, कानून में परिभाषाओं को स्पष्ट किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी अस्पष्टता न रहे। खेलों के क्षेत्र में भी कैबिनेट ने अहम निर्णय लिया है। पंजाब को पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी का मौका मिलेगा। इसके लिए हॉकी इंडिया के साथ करीब 11 करोड़ रुपये का एग्रीमेंट किया जाएगा, जबकि पूरे आयोजन के लिए लगभग 35.40 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

    यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जालंधर के प्रमुख हॉकी मैदानों में आयोजित किया जाएगा, जहां भारत सहित एशिया की शीर्ष टीमें भाग लेंगी। सरकार का मानना है कि इससे पंजाब की खेल विरासत को नई पहचान मिलेगी और युवाओं को हॉकी की ओर प्रेरणा मिलेगी। कुल मिलाकर, कैबिनेट के ये फैसले कानून व्यवस्था को मजबूत करने, ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुधारने और खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। इसके बाद कैबिनेट ने गांवों के विकास को लेकर भी बड़ा फैसला लिया। राज्य के 11,500 से अधिक गांवों में करीब 3 लाख स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत औसतन हर गांव में कम से कम 27 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

    इस प्रोजेक्ट में खर्च की हिस्सेदारी को भी बदला गया है। पहले जहां 70 प्रतिशत खर्च ग्राम पंचायतों द्वारा और 30 प्रतिशत सरकार द्वारा वहन किया जाता था, अब इसे उलट कर 70 प्रतिशत खर्च पंजाब सरकार और 30 प्रतिशत ग्राम पंचायतें वहन करेंगी। इस योजना पर करीब 380 करोड़ रुपये राज्य सरकार और लगभग 170 करोड़ रुपये पंचायतों द्वारा खर्च किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे गांवों में रोशनी बढ़ेगी, सुरक्षा बेहतर होगी और छोटे-मोटे अपराधों पर भी अंकुश लगेगा।

  • डेढ़ लाख रिश्वत लेता फॉरेस्ट ऑफिसर रंगे हाथों काबू

    डेढ़ लाख रिश्वत लेता फॉरेस्ट ऑफिसर रंगे हाथों काबू

    करनालः हरियाणा के करनाल में असंध एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम ने रिश्वत के मामले में कार्रवाई करते हुए फॉरेस्ट ऑफिसर को रंगे हाथों काबू किया है। एसीबी टीम ने अफसर को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। गिरफ्तार दोषी की पहचान चांदवीर के रूप में हुई है। एसीबी टीम के प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी फार्म हाउस के लिए रास्ता बना रहे किसान को डरा-धमकाकर पैसे मांग रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए देर रात दोषी को पकड़ लिया। टीम द्वारा रातभर दोषी से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि वह किसान पर पेड़ काटने का आरोप लगा डरा रहा था।

    इसका खुलासा शनिवार दोपहर के बाद हुआ। दरअसल, आज टीम दोषी का मेडिकल कराने सिविल अस्पताल लाई। इसके बाद उसे कोर्ट में भी पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए एसीबी इंस्पेक्टर सुलतान सिंह ने बताया कि चांदवीर वन विभाग में फॉरेस्ट ऑफिसर है। असंध के जींद रोड पर एक किसान अपने खेत में फार्म हाउस बनाना चाहता था।

    उसने रास्ता बनाने के लिए जमीन की सफाई करवाई। इसी दौरान चांदवीर वहां पहुंचा और किसान पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने व पेड़ काटने का आरोप लगाया।इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने किसान को डराया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। चांदवीर ने जेसीबी से फार्म हाउस के सामने गड्ढे खुदवा दिए और कहा कि उस पर 15 लाख रुपए का जुर्माना लगेगा। डर के चलते किसान ने बातचीत की, जिसके बाद मामला डेढ़ लाख रुपए में तय हुआ। आरोपी लगातार पैसे देने का दबाव बना रहा था।

  • नहर में व्यक्ति का तैरता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    नहर में व्यक्ति का तैरता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    पानीपतः जिले में सिवाह बाईपास के नजदीक नहर में व्यक्ति का शव बरामद होने से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पैरलल नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद करके कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस के बताया कि सिवाह गांव के पास से गुजर रही दिल्ली पैरलल नहर में ग्रामीणों ने करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पानी की लहरों के साथ बहते हुए देखा।

    मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया, लेकिन मृतक की जेब या आसपास से ऐसी कोई वस्तु या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने सोनीपत, करनाल, जींद और रोहतक जैसे पड़ोसी जिलों की पुलिस से संपर्क साधा है। सभी जिलों के पुलिस थानों को पिछले कुछ दिनों के दौरान दर्ज हुई गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश दिए गए हैं।

    पुलिस ने मृतक के हुलिए और फोटो को वॉट्सएप ग्रुप, फेसबुक और ट्विटर (X) जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सांझा किया है, ताकि अगर कोई व्यक्ति अपने किसी लापता परिजन की तलाश कर रहा हो, तो वह पुलिस से संपर्क कर सके। पुलिस इस मामले को कई पहलुओं से देख रही है। पुलिस जांच कर रही है कि व्यक्ति नहर में कैसे गिरा। क्या यह कोई हादसा था या व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या की है। पुलिस हत्या के पहलू को भी नकार नहीं रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।

  • क्या सच में हो गया है Iran-US का Ceasefire? अरबपति Ray Dalio ने दी अहम चेतावनी

    क्या सच में हो गया है Iran-US का Ceasefire? अरबपति Ray Dalio ने दी अहम चेतावनी

    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच में शांति वार्ता आज इस्लामाबाद में होने वाली है। दोनों देशों के बीच नाजुक स्थिति बनी हुई है। इसी बीच विदेशी अरबपति निवेशक रे डेलियो ने एक कड़ी चेतावनी दी है। उनका यह कहना है कि विश्व व्यवस्था दाव पर है और अब संघर्ष की आखिरी परिणाम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर निर्भर करेगा।

    सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की बात

    एक पोस्ट में उन्होंने तर्क दिया कि दोनों पक्षों ने जीत का दावा किया है और बातचीत में शामिल होने के बाद असली आखिरी लड़ाई अभी भी बाकी है। उन्होंने लिखा कि यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि होर्मुज पर किसका कंट्रोल है। उन्होंने होर्मुज को एक नया निर्णायक फैक्टर बताते हुए कहा कि यह ग्लोबल पॉवर बैलेंस, फाइनेंस मार्केट और मौजूद वर्ल्ड ऑर्डर को नया आकार दे सकता है। डेलिया ने ट्रंप पर सीधा फोकस करते हुए यह तर्क दिया कि होर्मुज के जरिए से बिना रुकावट आने-जाने के तय करने की क्षमता भी यह तय करेगी कि अमेरिका को ग्लोबल लीडर के तौर पर देखा जाएगा। यहां एक पतन होने वाली शक्ति के तौर पर देखा जाएगा।

    होर्मुज पर नहीं होगा कंट्रोल

    उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका होर्मुज पर कंट्रोल नहीं हासिल कर पाता तो उसको हारा हुआ माना जाएगा। इसके परिणाम अतीत में हुए साम्राज्यवादी पतन के समान हो सकते हैं। वहीं कुछ प्रमुख शक्तियों ने महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों पर अपना कंट्रोल खो दिया था। डेलियो ने आगे कहा कि सहयोगी नेवी के सपोर्ट के साथ होर्मुज को सुरक्षित करने के लिए अमेरिका के लीडरशीप में किया गया है। यह निर्णायक प्रयास अमेरिकी शक्ति में विश्वास को मजबूत करेंगे। बाजारों को स्थिर कर देगा और ग्लोबल लीडर की पुष्टि कर सकता है।

    लंबा खींचेगा अभी युद्ध

    डेलिया का कहना है कि यह एक धैर्य की लड़ाई है और ईरान की रणनीति संघर्ष को लंबा खींचने पर आधारित हो सकती है और वह लंबे, खर्चीले युद्धों के प्रति अमेरिकी जनता की सीमित सहनशीलता पर दांव लगा रहा है। यह वियतनाम, इराक और अफगानिस्तान में हुए पिछले संघर्षों के बारे में पता चलता है। उन्होंने लिखा कि युद्ध में दर्द सहने की क्षमता, दर्द पहुंचाने की क्षमता से भी ज्यादा से और भी ज्यादा जरुरी होती है। एक लंबा संघर्ष अमेरिकी संकल्प को कमजोर कर सकता है। गठबंधनों पर भी दवाब पड़ेगा।

    अभी भी चलेगी जंग

    बातचीज जारी रखने के बाद डेलियो ने किसी स्थायी समझौते की संभावना को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि कोई भी समझौता इस युद्ध का समाधान नहीं करेगा और भविष्यवाणी की कि संघर्ष का सबसे भीषण समय अंतिम युद्ध अभी आना बाकी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तेल सप्लाई और ग्लोबल आपूर्ति के लिए खतरों समेत तनाव बढ़ने का जोखिम अभी भी ज्यादा है। खासतौर पर यदि होर्मुज के आस-पास सैन्य टकराव तेज होता है। उन्होंने आगे बताया कि यदि अमेरिका होर्मुज को सुरक्षित कर लेता है तो वह दशकों से चली आ रही भू-राजनीतिक नेतृत्व की स्थिति को और मजबूत कर सकता है परंतु चेतावनी दी है कि यदि वह इसमें विफल रहता है तो इससे शक्ति संतुलन में भी बदलाव तेजी से होगा।
  • बड़ी चूकः गलत Parking स्थल पर Land हुआ मंत्री का Helicopter , देखें वीडियो

    बड़ी चूकः गलत Parking स्थल पर Land हुआ मंत्री का Helicopter , देखें वीडियो

    पुणेः महाराष्ट्र में पुणे के पुरंदर तालुका स्थित खानवाड़ी में महात्मा फुले की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित के दौरान बड़ी चूक सामने आई है। कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल को भी आना था। लेकिन कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उनके हेलीकॉप्टर के पायलट से चूक हो गई। दरअसल, तय हेलीपैड पर उतरने के बजाय, हेलीकॉप्टर एक कार पार्किंग क्षेत्र में लैंड किया गया।

    पायलट की इस बड़ी गलती से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना में छगन भुजबल या कोई दूसरा शख्स घायल नहीं हुआ। इस दुर्घटना में मंत्री भुजबल बाल-बाल बच गए। कार पार्किंग क्षेत्र के भीतर एक खाली जगह देखकर, पायलट ने यह मान लिया कि यही हेलीपैड होगा और उसने हेलीकॉप्टर को वहीं उतार दिया। बाद में, जब पुलिस ने पायलट को उसकी गलती के बारे में बताया तो हेलीकॉप्टर को उस स्थान से हटा दिया गया। मंत्री छगन भुजबकल के हेलीकॉप्टर का वीडियो भी सामने आया है। इसमें हेलीकॉप्टर को उड़ान भरते हुए देखा जा सकता है।

    मंत्री के हेलिकॉप्टर की गलत जगह लैंडिंग ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने पायलट के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। इसी बीच, अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले में पायलट की जिम्मेदारी तय की जाएगी। नियमों का पालन न करने को गंभीर चूक माना जा रहा है और पायलट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर हेलिकॉप्टर तय जगह से हटकर दूसरी जगह क्यों उतरा। इससे पहले भी वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं। ऐसे में इस तरह की घटना ने अधिकारियों को सतर्क कर दिया है।

    बता दें कि छगन भुजबल महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीतिज्ञ और ओबीसी समुदाय के दिग्गज नेता हैं। वे वर्तमान में देवेंद्र फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग संभाल रहे हैं। येवला (नासिक) से पांच बार विधायक चुने जा चुके भुजबल शिवसेना से राजनीति शुरू की, बाद में कांग्रेस और 1999 में शरद पवार के साथ एनसीपी के संस्थापक सदस्य बने। वे दो बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और लोक निर्माण, गृह और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला।

  • Punjab News: ट्रक चालक ने 3 कंबाइनों को मारी टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक चालक ने 3 कंबाइनों को मारी टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, जहां ट्रक चालक ने 3 कंबाइनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कंबाइनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना के बाद लोगों ने ट्रक चालक को काबू कर लिया और घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
    लेकिन 3 कंबाइन क्षतिग्रस्त होने से पीड़ित का भारी नुकसान हो गया है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान नंबर के ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद व्यक्ति का कहना हैकि किसानों का पहले ही बाढ़ से काफी नुकसान हुआ था। वहीं अब इस भीषण हादसे में काफी ज्यादा नुकसान हो गया। व्यक्ति ने कहाकि 2023 में फसल खराब हो गई थी और 2025 में भी फसल खराब हो गई। वहीं अब ट्रक चालक ने तीनों मशीनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में करोड़ों रुपए की मशीनों का नुकसान कर दिया। व्यक्ति ने कहा कि इसकी भरपाई अब जमींदार की कौन करेंगा। व्यक्ति ने कहा कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इस नुकसान की भरपाई जंमीदार कहां से पूरी करेंगा। जंमीदार के पास रोजी रोटी के लिए एक यही साधन था तो हादसे में क्षतिग्रस्त हो गया। व्यक्ति ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई को लेकर मदद करने की अपील की है। दूसरी ओर घटना में हुए नुकसान को देखकर किसान का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। किसान का कहना हैकि उसका हादसे में सबकुछ नष्ट हो गया है।
  • Jalandhar News: 3 दुकानों में चोरी, घटना के बाद फ्रिज से बीयर पीकर गए चोर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 3 दुकानों में चोरी, घटना के बाद फ्रिज से बीयर पीकर गए चोर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं आज जहां सुबह 3 लोगों को स्नेचरों ने निशाना बनाते हुए उनसे नगदी और बालियां छीनकर फरार हो गए। वहीं अब नकोदर में 3 दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि चोर दुकानों से लाखों का सामान चोरी करने के साथ-साथ बीयर की बोतल भी पीकर गए है। मामले की जानकारी देते हुए समाज सेवक बॉबी शर्मा ने बताया कि उसके ऑफिस परिसर में स्थित इन दुकानों से लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया। चोरों ने चोरी के बाद दुकान के फ्रिज से बीयर की बोतलें भी पी और फिर फरार हो गए।

    बॉबी शर्मा ने बताया कि वे रोज की तरह अपना ऑफिस बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वे अपने ऑफिस के बगल में चाय बेचने वाले के कमरे में सामान लेने गए, तो चाय बेचने वाले ने उन्हें बताया कि उनका फ्रिज ऑफिस के बाहर पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर बॉबी शर्मा ने देखा कि उनके ऑफिस से एसी और फ्रिज गायब थे। चाय बेचने वाले के दो सिलेंडर और पंखे भी चोरी हो गए थे। इसके अलावा, एक अन्य दुकानदार, जिसकी दुकान का पिछला हिस्सा बॉबी शर्मा के ऑफिस की ओर खुलता है, उसका ग्राइंडर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चोर ले गए।

    इस घटना के संबंध में सिटी नकोदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है। बॉबी शर्मा ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मौके पर पहुंचने पर बॉबी शर्मा ने देखा कि उनके ऑफिस से एसी और फ्रिज गायब थे। चाय बेचने वाले के 2 सिलेंडर और पंखे भी चोरी हो गए थे। इसके अलावा, एक अन्य दुकानदार, जिसकी दुकान का पिछला हिस्सा बॉबी शर्मा के ऑफिस की ओर खुलता है, उसका ग्राइंडर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चोर ले गए। इस घटना के संबंध में सिटी नकोदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है। बॉबी शर्मा ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

  • Punjab News: पेपर मिल में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ किया नष्ट, DCP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पेपर मिल में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ किया नष्ट, DCP का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 120 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत अमृतसर की खन्ना पेपर मिल में की गई, जहां विशेष तौर पर तैयार भट्ठी में इन नशों को जलाकर खत्म किया गया। पुलिस द्वारा नष्ट किए गए नशे में 2.449 किलो हेरोइन, 5.037 किलो नशीला पाउडर, 8443 नशीली गोलियां, 17640 नशीले कैप्सूल और 1652 नशीले इंजेक्शन शामिल हैं।

    इसके अलावा 6.050 किलो भुक्की, 1.275 किलो स्मैक और 150 ग्राम चरस भी बरामद कर नष्ट की गई। डीसीपी रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर कड़ी चोट करने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी मादक पदार्थों को अलग-अलग मामलों में जब्त किया गया था और अदालत की अनुमति के बाद इन्हें नष्ट किया गया।

    कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हालत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की कार्रवाई से न केवल नशा माफिया पर दबाव बढ़ेगा, बल्कि युवाओं को भी नशे से दूर रहने का संदेश मिलेगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

     

     

     

     

  • मामूली विवाद को लेकर नौजवानों ने बस ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, फाड़े कपड़े, देखें वीडियो .

    मामूली विवाद को लेकर नौजवानों ने बस ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, फाड़े कपड़े, देखें वीडियो .

    ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे में रोड रेज का मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मिरा-भाईंदर नगर निगम की बस और एक बाइक सवार के बीच साइड लगने को लेकर कहासुनी हुई थी। बस आगे बढ़ गई, लेकिन बाइक सवार ने इसे लेकर अपने साथियों को बुलाया और बस का पीछा किया। कोपरी इलाके में बस रुकते ही 5 से 7 हमलावर जबरन बस में घुस गए। इस दौरान बस चालक की नौजवानों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना गायमुख घाट पर हुई, जहां बाइक को कट लगने के आरोप में 5 से 6 अज्ञात लोगों ने चालक पर हमला किया गया।

    नौजवानों ने ड्राइवर को सीट से खींचकर नीचे गिराया और लाठी-डंडों, लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने न केवल उसके कपड़े फाड़ दिए बल्कि उसे सड़क पर घसीटते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने आए कंडक्टर को भी नहीं बख्शा गया और बस के अंदर तोड़फोड़ की गई। उस समय बस में मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जो अब पुलिस जांच का मुख्य आधार है। वायरल वीडियो में हमलावरों की आक्रामकता और कानून के प्रति खुली चुनौती साफ दिखाई दे रही है।

    घायल ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके सिर और शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कोपरी थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गुंडागर्दी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था बल्कि सार्वजनिक परिवहन से जुड़े कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। मामूली विवाद पर इस तरह की हिंसा समाज में बढ़ती असहिष्णुता और आक्रामक मानसिकता का संकेत है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें और शांति बनाए रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।