Blog

  • Punjab News: दिन दहाड़े शोरूम मालिक का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: दिन दहाड़े शोरूम मालिक का गोलियां मारकर कत्ल

    फाजिल्काः अबोहर में सुबह गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां Wear Well शोरूम मालिक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान संजय वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त शोरूम कुर्ते-पायजामें को लेकर काफी मशहूर है। जहां हमलावार शोरूम मालिक पर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए।

    लोगों के अनुसार घटना को अंजाम 2 से 3 हमलावारों ने दिया है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हमलावारों द्वारा गोलियां चलाने की वजह सामने नहीं आई है।

    वहीं एडीसीपी बलकार सिंह का कहना है कि मृतक परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। दरअसल, यह घटना उस समय हुई, जब संजय वर्मा कार से शोरूम पहुंचा।

    इस दौरान जैसे ही वह शोरूम के बाहर कार से उतरा तो बाइक सवार हमलावारों द्वारा संजय पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई। गोलियां लगने के बाद खून से लथपथ संजय सड़क पर गिर गया। जिसके स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा जगह को सील कर दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

    वहीं एसएसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजय वर्मा पर 4 गोलियां चलाई गईं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

     

  • परिवार को परेशान और जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज

    परिवार को परेशान और जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज

    मुंबईः भांडुप पुलिस ने स्थानीय साहूकार सुधांशु कुलदीप पांडे उर्फ ​​नमन और उनकी दादी पुष्पा हरिशंकर पांडे के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने एक परिवार को परेशान किया और जान से मारने की धमकी दी। परिवार ने 6 लाख रुपये के कर्ज में से 16.89 लाख रुपये पहले ही चुका दिए थे।

    एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता सतीश कुमार विट्ठल पुजारी (55) भट्टीपाड़ा, भांडुप (पश्चिम) के एक मंदिर में पुजारी हैं। लेक रोड पर हिंद रेक्टिफायर में कैंटीन संचालक रह चुके हैं। कंपनी के स्थान बदलने पर उन्हें वित्तीय नुकसान हुआ। वित्तीय मदद की तलाश में उनके बेटे 30 वर्षीय साईराज ने शास्त्री नगर भांडुप (पश्चिम) निवासी पांडे से 6 लाख उधार लिए थे।

    सितंबर 2023 से जनवरी 2025 के बीच पांडे ने परिवार को 15% ब्याज पर किश्तों में 6 लाख उधार दिए। ऋण को चरणों में वितरित किया और धन सुधांशु पांडे और उनके चाचा संदीप पांडे के खातों के माध्यम से जमा किया गया। कई महीनों के दौरान पुजारी परिवार ने साईराज के एसबीआई और केनरा बैंक खातों से वैध बैंक हस्तांतरण के माध्यम से ब्याज सहित 16.89 लाख चुकाए थे। जो मूलधन से लगभग तीन गुना अधिक था। जब ब्याज भुगतान में देरी हुई, तो सुधांशु ने कथित तौर पर साईराज को गाली दी और धमकी दी। अपनी सुरक्षा के डर से साईराज ने आखिरकार मुंबई छोड़ दिया और कर्नाटक के उडुपी जिले के कटपडी में अपने पैतृक स्थान पर चले गए।

    हालांकि पांडे ने कथित तौर पर अतिरिक्त ₹6 लाख की मांग जारी रखी, यह दावा करते कि मूलधन अभी भी बकाया है। स्थिति तब और बिगड़ गई जब पांडे परिवार ने कथित तौर पर पुजारी को एक आपराधिक झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और जबरन उनके घर में घुसने और उन पर हमला करने का प्रयास किया। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने पुजारी परिवार को फंसाने के लिए खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पुजारी परिवार ने आखिरकार भांडुप पुलिस स्टेशन का रुख किया और आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र मनी लेंडिंग (रेगुलेशन) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

    Jalandhar News: पॉश इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट फेज-1 में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों की शादी को 20 साल हुए थे। मृतक की पहचान विक्की के रूप में हुई है। मृतक विक्की के 2 बच्चे हैं, जिसमें लड़का 16 साल है और लड़की 18 साल की है। हालांकि परिवार का कहना है कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

    जबकि वहां पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि व्यक्ति की हत्या हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और मामले की गहनता से जांच कर रहे है। सूत्रों के अनुसार व्यक्ति के गले पर निशान भी मिले है। मृतक के रिश्तेदार हरदीप सिंह का कहना है कि मृतक विक्की उसका मामा है। हरदीप सिंह ने आरोप लगाए है कि उसके मामा ने देर रात शराब पी हुई थी।

    इस दौरान मामा विक्की का मामी अमनदीप कौर के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों में काफी झगड़ा हुआ। हरदीप के अनुसार मामे ने घटना के बाद सुसाइड कर लिया। हरदीप सिंह का कहना है कि देर रात मामा विक्की को गंभीर हालत में गढ़ा स्थित एसजीएल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद असल कारणों का पता चल पाएगा।

  • पुराना दोस्त बन Cyber अपराधी ने Doctor से ठगे Online लाखों रुपए, केस दर्ज

    पुराना दोस्त बन Cyber अपराधी ने Doctor से ठगे Online लाखों रुपए, केस दर्ज

    मुंबईः साइबर धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे है। एक नए मामले में घाटकोपर का 47 वर्षीय डॉक्टर साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए। जिसमें एक साइबर अपराधी यूएस आधारित मोबाइल नंबर का उपयोग करके, व्हाट्सएप पर एक पुराने दोस्त बन 3.2 लाख ठग लिए। पार्क साइट पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    एफआईआर के अनुसार घाटकोपर (पश्चिम) में एलबीएस रोड पर रहने वाले डॉक्टर से 3 जून की सुबह करीब 10:30 बजे व्हाट्सएप के जरिए किसी ने संपर्क किया। जिसने खुद को उनका दोस्त रोशनी मासद बताया। नकली डॉक्टर ने डॉक्टर से कहा कि वह वित्तीय समस्याओं के कारण भारत में फंस गई है और उसे तत्काल पैसे की जरूरत है।

    पहचान पर भरोसा करते डॉक्टर ने धोखेबाज द्वारा दिए गए बैंक खाते में 3.2 लाख ट्रांसफर कर दिए। बाद में घोटालेबाज ने अतिरिक्त ₹1.8 लाख मांगे, जिससे संदेह पैदा हुआ। डॉक्टर ने व्हाट्सएप नंबर पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन आवाज साफ नहीं आई। आगे की जांच में पता चला कि यह नंबर उनके असली दोस्त का नहीं था। धोखाधड़ी का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, इसके बाद 17 जून को पार्क साइट पुलिस को ईमेल किया।

  • Punjab News: केंद्रीय जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

    Punjab News: केंद्रीय जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

    पटियालाः केंद्रीय जेल पटियाला में धोखाधड़ी के आरोप में बंद कैदी की रहस्यमय मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुखविंदर सिंह निवासी गांव ढकोली, जिला मोहाली के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि सुखविंदर को समय पर मेडिकल सुविधा न मिलने के कारण उनकी मृत्यु हुई।

    दूसरी ओर पटियाला जेल अधिकारियों ने कहा कि कैदी को मौके पर ही मेडिकल सुविधा दी गई थी, लेकिन वह बच नहीं सका। मृतक के पुत्र प्रिंस ने बताया कि उनके पिता शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। कुछ दिन पहले जेल से उनके पिता का फोन आया था। उस दौरान उन्होंने बताया था कि छाती में दर्द हो रहा है, लेकिन समय पर उन्हें मेडिकल सहायता नहीं मिल रही थी। इसके बाद दोपहर 12 बजे जेल से फोन आया कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रविवार को मृतक का पोस्टमॉर्टम किया गया। शव वारसों को सौंप दिया गया है।

    मृतक के परिवार का कहना है कि सुखविंदर सिंह के खिलाफ मोहाली जिले के थाना ढकोली में मामला दर्ज था, जिसके बाद उन्हें केंद्रीय जेल पटियाला भेज दिया गया था। जेल में मेडिकल सुविधा समय पर न मिलने के कारण हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले पर सुखविंदर सिंह के पुत्र प्रिंस से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि हम मोहाली में इस पूरे मामले को लेकर मांग करेंगे कि इसकी पूरी जांच की जाए। फिलहाल परिवार पूरा मोहाली शिफ्ट हो गया है।

  • Punjab News: सुबह-सुबह कार और बस की टक्कर में 4 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह-सुबह कार और बस की टक्कर में 4 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः टांडा के गांव सगरा में कार और बस में टक्कर होने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग हादसे में घायल हो गए। घटना के दौरान बस खचाखच भरी हुई थी। बस तलवाड़ा से दसूहा जा रही थी, इस दौरान कार के साथ बस की टक्कर हो गई। घटना में बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस द्वारा लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि घटना में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। लोगों के अनुसार बस और कार दोनों ही तेज गति से ड्राइवर चला रहे थे। इस दौरान ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना में बस सड़क पर पलट गई। पुलिस द्वारा मौके पर क्रेन बुलाकर बस को हटाने का काम किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • इस इलाके में हुआ Double Murder, गोली मारकर युवक-युवती का किया कत्ल, देखें वीडियो

    इस इलाके में हुआ Double Murder, गोली मारकर युवक-युवती का किया कत्ल, देखें वीडियो

    नालंदाः बिहार के नालंदा में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में 22 साल की लड़की और 24 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बच्चों के झगड़े में शुरू हुए विवाद के बाद लड़के और लड़की के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। रविवार की रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि, इस पूरे मामले को पुलिस संपत्ति विवाद बता रही है और कह रही है कि आरोपियों की पहचान हो गई है और उन्‍हें जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    डुमरावां गांव में बच्चों के मामूली विवाद में फायरिंग हो गई जिसमें अन्नू कुमारी (22) और हिमांशु कुमार (24) की मौत हो गई। बच्चों के बीच शुरू हुई कहासुनी में बड़े भी शामिल हो गए और बात गोलीबारी तक पहुंच गई। दोनों को सिर में गोली लगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, पहले बच्चों के बीच कहासुनी हुई और फिर विवाद में बड़े लोग भी कूद पड़े। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों को गोली सिर में लगी।

    मृतका के परिजन रंजन कुमार ने बताया कि गांव में अखंड कीर्तन हो रहा था। जहां बच्चों का दूसरे टोला के बच्चों से विवाद हो गया, जिससे आक्रोशित हो दूसरे टोले के लोग उनके टोले में आकर गोलीबारी करने लगे। युवती घर के पास खाना खा रही थी। बदमाशों ने निशाना साध युवती के सिर में गोली मार दी। इसी तरह किशोर भी अपने घर के पास था। बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम दे बदमाश फरार हो गए। ग्रामीण अंधाधुंध फायरिंग से दहल उठे।

    घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल युवकों को आनन-फानन में सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर जमकर हंगामा किया और गेट जाम कर दिया।

    स्वजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे और शवों को सीधे घर ले जाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल के गेट से शव जबरन खींचकर घर की ओर ले जाना शुरू कर दिया।

     

     

  • Punjab News: खड़े ट्रक से मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस टीम, देखें वीडियो

    Punjab News: खड़े ट्रक से मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस टीम, देखें वीडियो

    बठिंडाः गोनियाणा रोड झील नंबर-2 के पास एक खड़े ट्रक से शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची सारा NGO के सदस्यों ने शव को ट्रक से निकाल सिविल अस्पताल बठिंडा दाखिल करवाया। NGO के कार्यकर्ता ने बताया कि ट्रक नोएडा से बठिंडा आया था, जहां ट्रक में बिस्कुट भरा हुआ था।

    उन्हें सूचना मिली जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रक का दरवाजा बंद था। किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि ड्राइवर ट्रक में बेसुध था, जिसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर थर्मल थाना को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान जसविंदर लाल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। ड्राइवर चालक के परिवार को सूचित कर दिया गया है।

  • Punjab News: लुटेरों ने किया जानलेवा हमला, पीठ में चाकू लगे Civil Hospital पहुंचा पीड़ित, देखें वीडियो

    Punjab News: लुटेरों ने किया जानलेवा हमला, पीठ में चाकू लगे Civil Hospital पहुंचा पीड़ित, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि अब बेखौफ लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम देने के साथ-साथ जानलेवा हमला भी कर रहे है। ताजा मामला टिब्बा इलाके से सामने आया है, जहां 2 बाइक सवारों ने लूट के इरादे में व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में लुटेरों ने व्यक्ति की पीठ में चाकू मार दिया। घायल व्यक्ति की पहचान रमेश के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह काम से लौट रहा था। इस दौरान वह फोन पर बात कर रहा था। तभी बाइक सवार 2 व्यक्ति आए और उन्होंने उसे लुटने के दौरान पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। पीठ में चाकू लगे ही पीड़ित उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंच गया। जहां डॉक्टरों द्वारा चाकू को निकाल दिया गया है और पीड़ित का उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि रमेश मध्य प्रदेश का रहने वाला है और यहां वह टिब्बा इलाके में रहता है। पुलिस के अनुसार रमेश फैक्टरी ने हैल्पर का काम करता है और काम से छुट्टी होने के बाद वह घर जा रहा था, जहां रास्ते में लुटेरों ने उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • आतंकी हैप्पी पासिया को अमेरिका से भारत लाएंगी एजेंसियां, प्रक्रिया हुई शुरू

    आतंकी हैप्पी पासिया को अमेरिका से भारत लाएंगी एजेंसियां, प्रक्रिया हुई शुरू

    मोहालीः खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों ने पूरी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और बहुत जल्द हैप्पी पासिया को अमेरिका के सैक्रामेंटो से भारत लाया जाएगा। इससे आतंकवाद और गैंगस्टर नेटवर्क के बीच की कड़ी को तोड़ने में सफलता मिलेगी। गौरतलब है कि 17 अप्रैल को इसे अमेरिकी एजेंसी FBI ने हिरासत में लिया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस खालिस्तानी आतंकी पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

    हैप्पी पासिया लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है और उस पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें देश की एकता और अखंडता के खिलाफ साजिशें रचना शामिल है।फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने तब पासिया की गिरफ्तारी की फोटो शेयर की थी। फोटो के साथ लिखा था- भारत के पंजाब में हुए आतंकवादी हमलों के जिम्मेदार आतंकवादी हरप्रीत सिंह को सैक्रामेंटो में गिरफ्तार कर लिया। 2 इंटरनेशनल टेररिस्ट ग्रुपों से जुड़ा हरप्रीत अवैध रूप से अमेरिका में घुसा। पकड़े जाने से बचने के लिए बर्नर फोन का इस्तेमाल करता था।

    अमेरिकी एजेंसी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) ने उसे हिरासत में लिया है। हैप्पी पासिया पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का करीबी माना जाता है। उसने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और आतंकी रिंदा के साथ मिलकर पंजाब में कई ग्रेनेड हमलों और आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक, पासिया की अमेरिका में मौजूदगी की सूचना काफी समय से थी। सुरक्षा एजेंसियों की नजर उस पर बनी हुई थी।