Blog

  • नेहरू युवा केंद्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    नेहरू युवा केंद्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवाओं के लिए एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वर्चुअली आयोजित इस प्रतियोगिता में ऊना तथा बिलासपुर जिलों के 20 प्रतिभागियों ने खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सोशल मीडिया के विषय में विस्तृत विचार व्यक्त किए। इस प्रतियोगिता में ऊना जिला के 13 तथा बिलासपुर जिला के 7 प्रतिभागी शामिल थे।

    आयोजन में उपायुक्त राघव शर्मा ने बत्तौर मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित हुए। उपायुक्त ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित इस प्रकार की गतिविधियों द्वारा युवाओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ-साथ युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है तथा इसकी सहायता से युवा पीढ़ी भविष्य की चुनौतियों से निपटने में खुद को सक्षम बनाती है। इस अवसर पर सर्वप्रथम नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।

    आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉक्टर लाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जिला से वैश्णवी शर्मा ने प्रथम तथा अंकुश शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि उना जिला से दामिनी चैधरी ने प्रथम तथा जगदीप सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया है सभी विजेता प्रतिभागी 7 फरवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 3 युवाओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता राष्ट्रीय युवा सांसद 2023 में भी भाग लेने का भी अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय युवा संसद 2023 में पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को क्रमष तीन लाख, दो लाख तथा एक लाख रुपए का इनाम मिलेगा तथा उन्हें संसद भवन में बैठने का मौका भी मिलेगा।

  • पूर्व उपमुख्यमंत्री के घर पर विजिलेंस की दबिश

    पूर्व उपमुख्यमंत्री के घर पर विजिलेंस की दबिश

    अमृतसरः विजिलेंस की टीम ने आज पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी के घर पर दबिश दी है। सू्त्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ओपी सोनी की आय के संबंधी स्रोतों की जांच की जा रही है और उसका आकलन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में ओपी सोनी के खिलाफ किसी ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच पिछले 2-3 महीने से लंबित थी।

    मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार चंडीगढ़ से पहुंची टीमें सीधा ही पूर्व डिप्टी सीएम के होटल और फार्म हाऊस पर पहुंची। एसएसपी विजिलेंस वरिंदर सिंह ने बताया कि ओपी सोनी की आमदनी से अधिक इनकम के संबंध में जो इंक्वायरी चल रही है, उस मामले में चंडीगढ़ से टीम पहुंची है। उनकी प्रॉपर्टी की असेसमेंट करवाई जा रही है। अभी तक जो प्रॉपर्टियां सामने आई हैं, उनकी जांच की जा रही है। भविष्य में भी जो प्रॉपर्टियां सामने आएंगी, उनकी भी जांच की जाएगी।

    एसएसपी वरिंदर सिंह ने कहा कि आज टीमें उनके फार्म हाऊस व होटल के अलावा एक गोदाम में भी पहुंची है। अभी जांच चल रही है। वहीं ओपी सोनी अपने बैंक व प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट जमा करवा चुके हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

  • प्रहार अभियान के तहत होगा ऊना जिला में नशे पर प्रहार

    प्रहार अभियान के तहत होगा ऊना जिला में नशे पर प्रहार

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला में प्रहार अभियान के माध्यम से नशे की रोकथाम के लिए शिक्षा, पुलिस स्वास्थ्य, राज्य कर एवं आबकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा आगामी एक वर्ष के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी तथा इस दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर इस पूरे अभियान के प्रभारी होंगे।

    उन्होंने बताया कि अभियान में सरकारी विभागों के अलावा जनप्रतिनिधियों स्वयंसेवी संस्थाओं युवक मंडलों तथा महिलाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान के तहत ऊना जिला के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, उच्च विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालय तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में योजनाबद्ध तरीके से युवा पीढ़ी को नशे से बचने तथा इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगां।

    इसके अलावा नशे से पीड़ित व्यक्तियों को विशेषज्ञों द्वारा परामर्श प्रदान कर उन्हें उचित परामर्श व उपचार प्रदान करना भी सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त ने शिक्षा, पुलिस स्वास्थ्य, राज्य कर एवं आबकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में अपनी विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करें।

    इस अवसर पर महेंद्र पाल गुर्जर अतिरिक्त उपायुक्त ऊना, जनक सिंह उप निदेशक (उच्च शिक्षा), देवेंद्र सिंह चंदेल उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, विनोद सिंह डोगरा उपायुक्त राज्य कार्य एवं आबकारी विभाग,जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, रविंद्र सिंह बनियाल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना, अनीता शर्मा जिला कल्याण अधिकारी सनी गुलेरिया पुलिस निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • इनोसैंट हार्ट्स ने मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह

    इनोसैंट हार्ट्स ने मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह

    जालंधर/विजयः सीबीएसई के निर्देशानुसार इनोसैंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर रोड तथा कपूरथला रोड) में सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता जगाने के लिए यह सप्ताह मनाया गया।

    सड़क पर सुरक्षा में सुधार के लिए छात्रों के माध्यम से आम जनता के लिए छात्रों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा सातवीं से दसवीं तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया। पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्रों ने स्किट के माध्यम से सड़क चिह्नों, प्रतीकों और नियमों के महत्व को दर्शाया। स्कूल बसों के चालकों और परिचालकों के लिए भी लेक्चर आयोजित किया गया। विद्यार्थियों,चालकों व परिचालकों ने इन नियमों का पालन करने का संकल्प लिया क्योंकि ये नियम हमारी सुरक्षा के लिए बने हैं।

    इनोसैंट हार्ट्स के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने विद्यार्थियों को हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

  • ऑपरेशन दौरान मरीज को छोड़ आपस में भिड़े डॉक्टर, देखें वीडियो

    ऑपरेशन दौरान मरीज को छोड़ आपस में भिड़े डॉक्टर, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः डॉक्टर्स को लोग भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान के बाद डॉक्टर्स ही ऐसे है जो लोगों की जान बचाते हैं। लेकिन कई बार एअसा भी होता है कि डॉक्टर्स मरीज पर ध्यान देने के बजाय आपास में लड़ने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमे दो डॉक्टर्स एक मरीज की सर्जरी के दौरान आपस में भीड़ गए। डॉक्टरों की लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप गुस्से से आग बबूला हो सकते हैं।

    सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑपरेशन थियेटर में कुछ डॉक्टर्स मिलकर एक मरीज की सर्जरी कर रहे होते हैं और अचानक किसी बात को लेकर दो डॉक्टर्स में अनबन हो जाती है। इसके बाद दोनों ही आपस में झगड़ पड़ते हैं और एक-दूसरे से बहस करने लगते हैं। वहीं किसी ने ऑपरेशन थियेटर के अंदर से अपने मोबाइल कैमरे से सबकुछ रिकॉर्ड कर लिया।

    जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि मरीज स्ट्रेचर पर लेटा होता है और डॉक्टर्स समेत पूरी टीम उसके चारों तरफ खड़ी है और तभी एक और डॉक्टर ने कुछ ऐसा कहा कि सर्जरी कर रहा एक डॉक्टर भड़क उठा और आपस में ही बहस करने लगे। सोशल मीडिया पर जैसे ही लोगों ने इस वीडियो को देखा तो हैरान रह गए। इसके अंदर का जब लाइव फुटेज सामने आया तो लोग चौंक गये।

  • गरीब कामगार रोगियों  के लिए देवव्रत यादव बने मसीहा

    गरीब कामगार रोगियों  के लिए देवव्रत यादव बने मसीहा

    सेवानिवृत होने के बावजूद भी बद्दी में दे रहे निशुल्क सेवाएं

    पत्नी के निधन के बाद रोगियों की सेवा करने का बनाया मन

    जन सेवा में कर रहे खर्च अपनी पेंशन

    बददी/सचिन बैंसल :   कैंसर की बीमारी से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही एक गरीब महिला  के  लिए ईएसआईसी से सेवानिवृत सहायक निदेशक मसीहा बन कर आए है। रोगी महिला को इस बीमार से लडऩे के लिए मंहगे इंजेक्शन की जरूरत थी। लेकिन पैसा न होने के कारण यह महिला लाचार थी। इस बीच महिला ने बद्दी के समाज सेवक कृष्ण कौशल से इस बारे में संपर्क किया। जिस पर उन्होंने सेवानिवृत  सहायक निदेशक देवव्रत यादव को महिला की आपबीती बताई। हमेशा गरीब और असहाय कामगारों के लिए दिन रात सेवा में जुटे रहने वाले सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने बद्दी में कैंसर की दवा बनाने वाली कंपनी के संचालकों से संपर्क किया। जिस पर कंपनी इन इजेंक्शनों को गरीब महिला रोगी को देने को तैयार हो गई। एक इजेंक्शन की बाजार में साढ़े पांच हजार रुपये कीमत है। और चिकित्सक ने महिला को 15 इंजेक्शन लगाने को कहा है। कंपनी ने देवव्रत यादव के आग्रह पर सभी 75 हजार रुपये  की राशि के इंजेक्शन मुफ्त उपलब्ध कराए है। अब यह महिला रोगी अपना उपचार करा रही है। 

    देवव्रत यादव ने बताया कि  बद्दी में केंसर की दवा तैयार करने वाली कंपनी कभी भी किसी जरूरमंद और बेसहारा रोगियों के मद्द के लिए हमेशा तैयार रहती है। कंपनी संचालकों ने अपनी कंपनी का नाम न बताने पर कहा कि वह इस दान का प्रचार करना नहीं चाहते है। ऐसा करने से उनकी ओर से दिया गया दान बेकार हो जाता है। उनका मानना है कि दायें हाथ से दिया दान को बंाये हाथ को पता नहीं चलना चाहिए। गरीब महिला लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है और कंपनी की ओर से उसे मिले इंजेक्शन उसके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इनके लगने के बाद उसकी बीमारी में सुधार आया है। 

    देवव्रत यादव ने बताया कि सेवानिवृत होने के बाद वह घर नहीं गए। उनकी पत्नी भी 15 साल तक कैंसर की बीमारी से जूझने के बाद अब वह इस दुनिया में नहीं है। वह चाहते है कि कोई भी कैंसर पीडि़त बिना उपचार के न रहे। कामगार रोगियों को  सुविधा देने के लिए अपना घर छोड़ कर  बद्दी में ही रह रहे है।  कुछ दिन पहले खेड़ा गांव के एक  कामगार की किडनी फेल हो गई थी। जब हर स्तर पर उसे नाकारात्मक उत्तर मिला तो और निराश हो कर अपने घर में बैठ गया था कि अब  उसका जीवन कुछ दिनों  का है तो ऐसे में देवव्रत यादव उसकी मद्द के लिए आगे आए। उन्होंने उसे निशुल्क अति विशिष्ठ उपचार करने के लिए सभी औपचारकिताएं पूरी कराने के बाद उपचार कराया और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। ऐसे दर्जनों कामगारों  की उन्होंने आगे आकर मुफ्त सेवा की। और भविष्य में भी इस काम को करते रहेंगे।  

  • दुःखद खबरः छत से गिरने के कारण 4 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत 

    दुःखद खबरः छत से गिरने के कारण 4 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत 

    नवांशहरः बलाचौर से दुःखद ख़बर सामने आई है। जहां नया गांव टपरियां में घर की छत से 4 वर्षीय बच्चे की गिरने से मौत हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान राघव भुम्बाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त बच्चा माता-पिता का इकलौता बेटा था। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा अन्य बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था।

    इसी बीच खेलते समय वह छत से नीचे गिर गया। छत से गिरकर बच्चे को गंभीर चोटे आई। जिसे उपचार के लिए परिजन तुरंत बलाचौर के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर छा गई।

  • डेरा मुखी को मिली जान से मारने की धमकी

    डेरा मुखी को मिली जान से मारने की धमकी

    नवांशहरः रूपनगर जिले की पुलिस ने थाना नूरपुर बेदी के अंतगर्त आते डेरा धर्म कलां भनियारावाला धमाना के मौजूदा मुखी बाबा सतनाम सिंह को एक विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। बाबा सतनाम सिंह धमाना ने पंजाब सरकार से मांग की कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

  • बम मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

    बम मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

    मोगाः कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव पंडोरी में देर रात हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव पंडोरी में की जा रही खुदाई के समय 2 हैंड ग्रेनेड और 37 कारतूस बरामद हुए है। हालांकि पुलिस ने इसकी सूचना बम निरोधक दस्तक को दे दी थी। जिसके बाद लुधियाना से आई बम निरोधक टीम ने इसे डिफ्यूज कर दिया है। 

  • 4 स्कूली बसों की टक्कर में कई बच्चे घायल, देखें वीडियो 

    4 स्कूली बसों की टक्कर में कई बच्चे घायल, देखें वीडियो 

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में चार स्कूल बसें आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बसों के आपस में टकराने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बच्चों को आपातकालीन खिड़की से बसों से बाहर निकालना पड़ा। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 10 से 12 बच्चों को मामूली चोट आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।

    घटना सुबह की है जब दिल्ली के ही सरकारी स्कूलों के बच्चे पिकनिक के लिए बसों से जा रहे थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दिल्ली के किस स्कूल के बच्चे थे। जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के गेट संख्या 13 के पास एक बस का ब्रेक फेल होने के चलते आगे चल रही कार से टकरा गई। इसके बाद तीन अन्य बसें भी उसी बस में आकर टकरा गई। इनकी चपेट में एक बाइक व एक ऑटो भी आ गया। सड़क हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बसों को मौके से हटवाया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    डीसीपी ने बताया कि थाना आईपी एस्टेट को सुबह 10.57 बजे इस घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां चार बसें, एक ऑटो, एक कार और एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। चारों बसों में 216 स्कूली छात्र सवार थे। इस दुर्घटना में लगभग 25 छात्र और 3 स्कूल स्टाफ और एक व्यक्ति घायल हो गया है। पीसीआर वैन से सभी घायलों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया और घायलों का इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, सोमवार को महात्मा गांधी की समाधि पर देशभर के गणमान्य लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंच रहे थे। ऐसे में वीआईपी मूवमेंट जारी था। इसके थोड़ी ही दूरी पर यह हादसा हुआ है। घटना के समय वीआईपी रूट लगा हुआ था।