Blog

  • CM Sukhu ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, ऋण सीमा बढ़ाने का किया आग्रह

    CM Sukhu ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, ऋण सीमा बढ़ाने का किया आग्रह

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति के दृष्टिगत वित्तीय सहायता, ऋण एवं अनुदान के लिए उदार दृष्टिकोण अपनाने तथा प्रदेश को वित्त वर्ष 2025-26 की शेष अवधि के लिए ऋण सीमा में दो प्रतिशत की वृद्धि का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के सतत् प्रयासों से हालांकि राज्य के राजस्व में वृद्धि हो रही है लेकिन राजस्व घाटा अनुदान में नियमित कमी तथा पिछले तीन वर्षों से प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान के दृष्टिगत हिमाचल की वित्तीय स्थिति पर अत्यंत नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सुक्खू ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की अवधि में प्रदेश के राजस्व घाटा अनुदान में कमी आई है। वर्ष 2020-21 के 10249 करोड़ रुपए की तुलना में वर्ष 2025-26 में यह घटकर मात्र 3257 करोड़ रुपए रह गया है।

    उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण लगभग 18000 करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है। इस अवधि में प्रदेश में 1321 लोगों की मृत्यु भी हुई। इस कारण प्रदेश के संसाधन एवं श्रम शक्ति में भी कमी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर दर के हाल ही में किए गए युक्तिकरण से कर आधार कम होने से प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

    उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से आग्रह किया कि हिमाचल की कठिन परिस्थितियों के दृष्टिगत हिमाचल को उदार वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अपनाए जा रहे उपायों की जानकारी भी प्रदान की।

    केन्द्रीय वित्त मंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश की विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल को विशेष केन्द्रीय सहायता के अंतर्गत अतिरिक्त सहायता प्रदान करने और बाह्य वित्त पोषित परियोजनाओं के तहत विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र की योजनाओं के लिए अतिरिक्त स्वीकृति पर भी विचार किया जाएगा।

    राज्य सभा सांसद एवं हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, प्रधान आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव और केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • एमएसपी पर खरीदी जा रही पूरी फसल, कृषि मंत्री ने दोहराया सरकार का वादा

    एमएसपी पर खरीदी जा रही पूरी फसल, कृषि मंत्री ने दोहराया सरकार का वादा

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों के साथ खड़ी है और लगातार किसानों की भलाई के कार्य कर रही है। प्रदेश की मंडियों में एमएसपी पर फसलों का दाना-दाना खरीदा जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फसल खरीद के दौरान किसी भी किसान को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

    हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा आज चरखी दादरी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कृषि मंत्री ने समिति के समक्ष रखी गई कुल 16 शिकायतों में से 8 का मौके पर ही समाधान करवाया और 8 शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

    पत्रकारों से बात करते हुए राणा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार किसानों की भलाई के कार्य कर रही है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कल्याणकारी योजनाएं भी लागू की गई हैं। सरकार की योजना के अनुसार जल्द ही भावांतर भरपाई योजना की राशि जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण खराब हुई फसलों के सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में है और जल्दी ही किसानों के बैंक खातों में ज्यादा बरसात से खराब हुई फसलों का मुआवजा डाला जाएगा। उन्होंने ओवरलोडिंग पर बोलते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ओवरलोड को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है और लाखों रूपए के चालान किए जा रहे हैं।

     

  • Punjab News: DIG Bhullar की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने किया अब एक और केस दर्ज

    Punjab News: DIG Bhullar की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने किया अब एक और केस दर्ज

    मोहालीः पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में सीबीआई चंडीगढ़ ने 16 अक्तूबर को एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया था। वहीं सीबीआई ने अब भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का एक और केस दर्ज किया है। भुल्लर को 16 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। वह अभी चंडीगढ़ की मॉडल बुड़ैल जेल में बंद हैं। पूर्व डीआईजी भुल्लर के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले के अलावा अब यह दूसरा केस दर्ज हुआ है।

    इससे पहले पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में पकड़े गए बिचौलिए कृष्णु शारदा को आज सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 9 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई चंडीगढ़ की 8 टीमों ने मामले में अंबाला, मोहाली, चंडीगढ़ और रोपड़ सहित 7 ठिकानों पर रेड की। डीआईजी भुल्लर के ऑफिस, घर, फार्म हाउस और अन्य ठिकानों को सीबीआई ने खंगाला।

    मोहाली स्थित कॉम्पलेक्स ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर-40 के मकान नंबर-1489 में सीबीआई की टीम सुबह से रिश्वत के मामले में जांच करती रही। सीबीआई ने इस मामले में भुल्लर के बिचौलिए कृष्णु को भी गिरफ्तार किया था, जोकि डीआईजी के कहने पर स्क्रैप डीलर से उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में हर महीने मंथली वसूलने जाता था।

  • Punjab News: 1794 श्रद्धालु जाएंगे पाकिस्तान, वीजे हुए जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: 1794 श्रद्धालु जाएंगे पाकिस्तान, वीजे हुए जारी, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से इस साल श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरु धाम के दर्शन के लिए विशेष जत्थे की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि इस जत्थे के लिए भेजे गए 1800 पासपोर्टों में से 1794 संगतों को पाकिस्तान सरकार द्वारा वीज़ा जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने माननीय प्रधान और पाकिस्तान एंबेसी का आभार व्यक्त किया और कहा कि लगभग 100 प्रतिशत वीज़े जारी कर सिख संगतों की आशाएं उन्होंने पूरी कीं।

    यह जत्था 4 नवंबर को शिरोमणि कमेटी कार्यालय अमृतसर से रवाना होगा और गुरुद्वारा ननकाना साहिब, गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा डेड़ा साहिब तथा गुरुद्वारा करतारपुर साहिब समेत कई पवित्र स्थलों के दर्शन करेगा। जिसके बाद जत्था 13 नवंबर को वापिस भारत लौटेगा। प्रताप सिंह ने संगतों से अनुरोध किया कि वे इस पवित्र यात्रा को केवल आत्मिक और धार्मिक भावना के साथ ही करें और व्यावसायिक उद्देश्य के लिए न जाएं।

    उन्होंने कहा कि कई बार कुछ लोग यात्रा के नाम पर व्यावसायिक सामान लेकर जाते हैं, जिससे सिख समुदाय की छवि धूमिल होती है। अरदास करते हुए कहा कि पूरी संगत सिर्फ गुरु दर्शन की भावना के साथ ही पाकिस्तान जाए। बता दें कि पिछले साल भारत सरकार द्वारा जत्थे पर पाबंदी लगाने के कारण संगतों में नाराज़गी पाई गई थी।

    शिरोमणि कमेटी ने उस पाबंदी का विरोध भी किया था। जिसके बाद सरकार को फैसला वापिस लेना पड़ा। प्रताप सिंह ने कहा कि यह सिख संगतों की जीत है। उन्होंने बताया कि संगतें अपने पासपोर्ट 31 अक्टूबर को शिरोमणि कमेटी कार्यालय से प्राप्त कर सकती हैं। SGPC की तरफ से पूरी यात्रा के लिए आवश्यक तैयारियां और प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि संगतों को किसी भी तरह की कठिनाई न हो।

  • Haryana News: महिला आयोग की चेयरमैन ने सरकार से रखी ये मांग, देखें वीडियो

    Haryana News: महिला आयोग की चेयरमैन ने सरकार से रखी ये मांग, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन ने हरियाणा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने राज्य में चलने वाले सभी जिम फिटनेस सेंटर में महिला ट्रेनर्स को नियुक्त करने की मांग रखी है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेनु भाटिया ने कहा कि पिछले दिनों वह खुद भी जिम में गई।

    वहां पर उन्होंने यह महसूस किया कि जिम में महिला ट्रेनर की जरुरत है। इस तरह के कई मामले भी उनके संज्ञान में आए। इसके बाद उनके द्वारा यह फैसला लिया गया है। जिम में महिला ट्रेनर होने के बाद महिलाओं की सुरक्षा और फ्रैंडली माहौल मिलने में मदद मिलेगी। महिला अध्यक्ष ने कहा कि जिम से संबंधित पिछले साल कुछ मामले आए थे।

    इसमें महिलाएं परेशान थी। छेड़छाड़ और रिलेशनशिप से संबंधित मामले भी थे। इसको देखते हुए हमने फैसला लिया है कि हर जिम में महिला ट्रेनर हो ताकि जिम में आने वाली महिलाएं फ्री माइंड से जिम कर पाएं। उन्होंने कहा कि मैं खुद जिम में जाकर एक्सरसाइज की। मदद के लिए यदि जिम में महिला होगी तो अच्छा होगा।

    हमने भैया दूज पर इसकी घोषणा की। इसमें कुछ समय लगेगा क्योंकि सरकार के स्पोर्ट्स विभाग की भी मदद की जरुरत पड़ेगी। इससे महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा और ज्यादा संख्या में महिलाएं जिम जा पाएंगी। हम हरियाणा की जीमस का एक डाटा भी बना रहे हैं। इस फैसले से महिलाओं को काम मिलेगा और उन्हें सम्मान भी मिलेगा।

    जिम संचालकों को भी फायदा होगा। ज्यादा संख्या में महिलाएं जिम के लिए आएंगी। सरकार चाहती है कि महिलाओं का सम्मान बढ़े और उन्हें सुरक्षा दी जाए। हर तरह से महिलाओं को फायदा हो। उन्होंने कहा कि इसको लेकर 2 महीने का समय निर्धारित किया गया है। हमने हरियाणा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को पत्र भेज है जिसमें इस बारे में जिक्र किया गया है।

  • मेरी लगी श्याम संग प्रीत दुनिया क्या जाने, दुलैहड़ में श्री मद भागवत कथा का समापन आज

    मेरी लगी श्याम संग प्रीत दुनिया क्या जाने, दुलैहड़ में श्री मद भागवत कथा का समापन आज

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र  के गांव दुलेहड के गोविंद धाम गौशाला में स्थापित श्री राधे कृष्ण मंदिर में  श्री मद्भागवत कथा का आयोजन जारी है। कथा  आचार्य तरुण डोगरा  गुरुवार 30 अक्तुबर को कथा को विश्राम देंगे। सप्ताह भर चली कथा में कथावाचक ने संगतों को भगवान के नाम का जप करने का उपदेश दिया। व कथा व भजन मेरी लगी श्याम संग प्रीत, मुझे चरणों से लगा ले, अपनी शरण में बसा लो आदि सुनाकर श्रद्धालुओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री  राधे कृष्ण के भजन व जयकारे लगाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। धार्मिक समागम  30 अक्टूबर तक सप्ताह भर चलेगा।

    गौशाला के सेवादार पंडित किशोरी लाल ने बताया  समागम में श्री मद्भागवत कथा सप्ताह के में भक्तों ने भगवान का स्मरण करने का संकल्प लिया है। भगवान की महिमा का गुणगान मंदिर व गांव क्षेत्र में किया गया। पंडित किशोरी लाल ने बताया कि 30 अक्तूबर तक आचार्य तरुण डोगरा  श्री मद भागवत साप्ताहिक  कथा का गुणगान करेंगे। कथा रोजाना स्मय सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 दोपहर तक  होगी। कथा उपरांत हर रोज  लंगर की व्यवस्था होगी। 30 अक्टूबर को कथा सप्ताह समाप्ति पर विशाल भंडारे का अयोजन भी होगा। उन्होंने धार्मिक समागम का लाभ उठाने के लिए श्रद्धालुओं को निमंत्रण दिया है।

     

  • Punjab News: भाई पर लगे बहन से दुष्कर्म के आरोप, पीड़ित परिवार बोला, पुलिस नहीं कर रही FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: भाई पर लगे बहन से दुष्कर्म के आरोप, पीड़ित परिवार बोला, पुलिस नहीं कर रही FIR दर्ज, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के थाना चब्बेवाल के अंतर्गत आते गांव बोहण से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां भाई पर मौसी की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे है। जानकारी के अनुसार, गांव बोहण की रहने वाली नाबालिग ने मौसी के लड़के पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाए है। पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी मौसी का लड़का उनके घर आया हुआ था और रात को जब एक ही कमरे में सो रहे थे तो भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली।

    लड़की ने कहा कि उसके भाई ने उसे कहा कि यदि वह बात अपने घर वालों को बताएगी तो इसमें उसकी और उसके परिवार की जान जा सकती है। लड़की ने 3 दिन अपने घर वालों को बात नहीं बताई, लेकिन जब लड़की बीमार हो गई तो उसकी बड़ी बहन ने उससे कारण पूछा, तो उसने बहन को सारी घटना बता दी।

    जिसके बाद मां ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन का लड़का घर में रहने के लिए आया हुआ था। जहां लड़के ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। लड़की की मां ने कहा कि पुलिस को घटना की शिकायत दे दी है।

    परिवार ने आरोप लगाए है कि एसएसपी तक मामला पहुंचने के बावजूद एक महीने बीत जाने के बाद आरोपी लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इस संबंध में जब थाना चब्बेवाल के एसएचओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास एक शिकायत आई है, जिसमें एक लड़की ने अपने भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाना चब्बेवाल के एसएचओ ने कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगा दिया है और जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: पराली को आग लगाने के मामले में लोगों से मिले DC और SSP, देखें वीडियो

    Punjab News: पराली को आग लगाने के मामले में लोगों से मिले DC और SSP, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में दिवाली के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हवा में सुधार नहीं आया है। सोमवार को पराली जलाने के मामले में पंजाब में एक नया रिकॉर्ड बना। पंजाब प्रदूषण बोर्ड के द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार राज्‍य में एक दिन में सोमवार यानी 27 अक्‍टूबर को पराली जलाने की 147 नई घटनाएं दर्ज की गईं। यह इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है जब एक दिन में इतनी पराली जलाई गई है।

    वहीं अब लोगों को प्रशासन द्वारा दोबारा से जागरूक किया जा रहा है। इसी को लेकर गांव कोटफत्ता में डिप्टी कमिश्नर रजेश धीमान और एसएसपी पहुंचे। जहां उनके द्वारा लोगों से मीटिंग करके पराली ना जलाने को लेकर जागरूक किया गया। वहीं लोगों ने बताया कि इस गांव में अब पराली नहीं जलाई जाती। गांव में पिछले 2 सालों से पराली की गांठे बनाकर उसका इस्तेमाल किया जाता है।

    वहीं डीसी ने कहा कि पराली जलाने से जहां लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पशुओं को भी इससे काफी नुकसान हो रहा है। मामले की जानकारी देते हुए डीसी ने बताया कि गांव में लोगों द्वारा पराली की गांठे बनाकर डंप तैयार किया गया है। उन्होंने पिछले 2 से 3 सालों से गांठे बनाकर डंप बनाने का काम शुरू किया है। इससे उनकी आय में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं डीसी ने अन्य लोगों से भी इसी तरह पराली की गांठे बनाकर डंप तैयार करने की अपील की है।

  • Haryana News: फर्जी कॉल सेंटर मामले में पुलिस कमिश्नर का आया बयान, देखें वीडियो

    Haryana News: फर्जी कॉल सेंटर मामले में पुलिस कमिश्नर का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला: अगस्त महीने में आईटी पार्क में चल रहे 3 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करने के मामले में पुलिस कमिश्नर ने हाल ही में बयान दिया है। उन्होंने व्हाट्सएप्प ग्रुप पर चल रही खबर को लेकर अपना पक्ष रखा है। साइबर ठगी के मामले में मंथली सिस्टम के अंतर्गत अधिकारियों तक पैसे पहुंचने की बात भी उन्होंने नकार दी है।

    पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने 20 और 21 अगस्त की रात को सेक्टर-22 के आईटी पार्क में चल रहे तीन कॉल सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में मोबाइल, लैपटॉप बरामद किए थे। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि व्हाट्सएप्प पर फेक खबर चल रही है।

    इसमें बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस का एक कर्मचारी एएसआई सतीश जो कि अगस्त महीने में तीन कॉल सेंटरों पर रेड की थी। इस मामले में बड़े-बड़े अधिकारियों के नाम से मंथली लेता था। इसमें क्राइम यूनिट चंडीमंदिर थाना और एक सिद्धार्थ नाम के पुलिस अधिकारी का भी नाम आ रहा है। यह कहा जा रहा है कि इसमें कॉल सेंटर के मालिकों को छोड़ दिया गया है।

    पुलिस कमिश्नर का कहना है कि यह बात बिल्कुल झूठी है। जिसने भी व्हाट्सएप्प पर यह खबर चलाई है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 20 और 21 अगस्त की रात को कमिश्नर, डीसीपी मनप्रीद सूदन और पुलिस टीम के द्वारा सेक्टर-22 में तीन कॉल सेंटर में रेड की गई थी। छापेमारी के दौरान 85 लोग गिरफ्तार किए गए थे, 160 लैपटॉप और 40-45 मोबाइल और सिम, बॉक्स मिले थे।

    लाखों की संपत्ति भी फ्रिज करवाई थी और सारा मामला खुद ईडी को रेफर कर दिया गया था। इस मामले में फर्जी सेंटर के दो मालिक भी पकड़े गए थे। उन्होंने बताया था कि एएसआई सतीश जो नोडल साइबर थाने में कार्यरत था और जींद में पोस्टेड था इस मामले में उसका हाथ था। वह संरक्षण के नाम पर पैसा लेता था। एएसआई सतीश को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई लेकिन उसके द्वारा हाई कोर्ट से जमानत ले ली गई है।

    हमने उसे जांच में शामिल किया है। सतीश ने एक कर्मचारी सिद्धार्थ का नाम लिया है जिसको हम आगे जांच में शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में यह कहा जा रहा है कि कोई भी मालिक नहीं पकड़ा गया। मामले में 10 मालिकों में से पुलिस ने 6 मालिकों को गिरफ्तार किया है और चार मालिकों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    वह फरार चल रहे हैं और पुलिस उनके पीछे लगी हुई है। उन्होंने बताया कि जींद पुलिस अधीक्षक ने एएसआई सतीश को नौकरी से पूरी तरह से डिसमिस कर दिया है। इस मामले में पंचकूला पुलिस पारदर्शिता, निष्पक्षता और सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

    वह फरार चल रहे हैं और पुलिस उनके पीछे लगी हुई है। उन्होंने बताया कि जींद पुलिस अधीक्षक ने एएसआई सतीश को नौकरी से पूरी तरह से डिसमिस कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पंचकूला पुलिस पारदर्शिता, निष्पक्षता और सख्ती से कार्रवाई कर रही है और इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा।

  • 1 नवंबर को बद्दी में मनाया जाएगा श्री श्याम जन्मोत्सव

    1 नवंबर को बद्दी में मनाया जाएगा श्री श्याम जन्मोत्सव

    बद्दी के दशहरा मैदान में होगा कार्यक्रम, खाटू श्याम से आएगी जोत

    जोत को बद्दी के मोतिया प्लाजा से निशान व शोभायात्रा के साथ लेकर जाएँगे

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी 1 नवंबर को श्री श्याम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्री माता वैष्णो देवी सेवा समिति की बद्दी इकाई की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के दशहरा ग्राउंड में शाम को साढ़े छह बजे  मनाया जाएगा।

    इससे पूर्व इसी दिन सुबह 8 बजे खाटू श्याम से ज्योत लाई जाएगी। यह ज्योत बद्दी के मोतिया पलाजा से निशान व शोभायात्रा के साथ श्याम भक्त उसे फेस तीन के दुर्गा माता मंदिर तक लाएंगे। इस वर्ष हनुमान के चार स्वरूपों के भी लोगों को दर्शन होंगे। भगवान हनुमान का यह स्वरूप बनाने से लिए 21 दिन तक उपवास करना पड़ता है। पहली बार बद्दी में हनुमान के चार स्वरूपों का दर्शन लोगों को मिलेगा।

    समिति के प्रधान दीपक गर्ग, कश्मीरी लाल, अदिश जैन, मोहन लाल बंसल, मनीष जैन, रोहित कौशल व सतीश जैन ने बताया कि शाम को दशहरा मैदान में समिति के सदस्य खाटू श्याम से लाई जोत जगाएंगे और पूजा अर्चना होगी। रात भर  जागरण होगा।   जिसमें मशहूर भजन गायक मोना मेहता, आरती, तेजी ब्रदर्स व बद्दी के विशाल मित्तल भजन सुना कर  उपस्थित दर्शकों का रात भर मंत्र मुग्ध करेंगे।