काठमांडूः नेपाल में सगरमाथा एवरेस्ट बेस कैंप के पास सोलुखुम्बु के लोबुचे पर्वत पर आज सुबह अल्टिच्यूट एयर का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि घटना के दौरान गनीमत यह रही कि पायलट ने समय रहते छलांग लगा दी और वह सुरक्षित है। सोलुखुम्बु के पुलिस उपाधीक्षक मनोजित कुंवर ने इसकी पुष्टि की। पुलिस उपाधीक्षक कुंवर ने बताया कि हेलीकॉप्टर में केवल पायलट विवेक खड़का सवार थे। वे सुरक्षित हैं। यह हेलीकॉप्टर एक पर्यटक के बचाव के लिए गया था और लैंडिंग के दौरान बर्फ में फिसलने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Blog
-

कर्मचारियों, पेंशनरों की उपेक्षा की प्रतीक बनी हिमाचल की कांग्रेस सरकार– केवल घोषणाएँ, कोई क्रियान्वयन नहीं: विनय शर्मा
ऊना/सुशील पंडित: प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए विनय शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के लगभग तीन वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को आज भी अपने अधिकारों के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।
जहां केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को राहत देने के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन कर 1 जनवरी 2026 से लागू करने का निर्णय लिया है, वहीं हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपने कर्मचारियों को पिछले डीए, एरियर और वित्तीय लाभों से अब तक वंचित रखकर केवल राजनीतिक नाटक कर रही है। विनय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों के साथ छल कर रही है विनय ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि वह कर्मचारियों को उनका हर बकाया समय पर देगी, ओल्ड पेंशन स्कीम को प्रभावी ढंग से लागू करेगी और महंगाई भत्ता समय पर देगी।
लेकिन हकीकत यह है कि 2023 और 2024 की डीए किश्तें अब तक लंबित हैं। एरियर का भुगतान सिर्फ घोषणाओं तक सीमित है। पेंशनरों के मेडिकल भत्ते और अन्य लाभ रोके गए हैं नई भर्ती प्रक्रिया में भी देरी की जा रही है, जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। कर्मचारी संगठनों के बार-बार ज्ञापन देने और धरनों के बावजूद सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। ओर वहीं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुऐ विनय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह निर्णय कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा, देशभर के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। केंद्र सरकार लगातार कर्मचारियों के हित में काम कर रही है केंद्र सरकार द्वारा मंहगाई भत्ता (DA) को हर छह महीने में बढ़ाया जाता है। पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) भी समय पर दी जाती है। 7वें वेतन आयोग के बाद कर्मचारियों की आय और जीवनस्तर में सुधार आया है। इसी से स्पष्ट है कि भाजपा कर्मचारियों की हितैषी पार्टी है, जबकि कांग्रेस केवल वादे और भाषणों तक सीमित है।
वहीं हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा हिमाचल के कर्मचारी ठगे गए प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने अपने राजनीतिक प्रचार और वोट बैंक की राजनीति में तो हजारों करोड़ खर्च कर दिए, परंतु कर्मचारियों के वेतन, एरियर, पेंशन और भत्तों के भुगतान के लिए हमेशा खाली खजाना होने का बहाना बनाया। जब भी कर्मचारियों ने अपनी आवाज उठाई, सरकार ने उन्हें चुप कराने और दबाने का प्रयास किया। राज्य सरकार ने जिस प्रकार से वित्तीय अव्यवस्था फैलाई है, उससे आने वाले महीनों में वेतन और पेंशन वितरण पर भी और अधिक संकट खड़ा हो सकता है। विनय शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की ताकत को कम न आँके कांग्रेस सरकार भाजपा यह स्पष्ट करना चाहती है कि कर्मचारी केवल वेतनभोगी नहीं, बल्कि प्रदेश की व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी उपेक्षा करना, विकास और प्रशासन— दोनों को कमजोर करना है। यदि सरकार ने शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए, तो भाजपा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी और हर मंच पर कांग्रेस की इस वादाखिलाफी को उजागर करेगी। विनय शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार कर्मचारी विरोधी है जनता के प्रति गैरजिम्मेदार है विनय शर्मा ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश कर्मचारियों के साथ है, और हर स्तर पर उनकी आवाज बनेगी।
-

Punjab News: एक्शन में प्रशासन, तस्कर के खिलाफ की कार्रवाई, देखें वीडियो
फिरोज़पुरः पंजाब में तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रशासन द्वारा आज तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घर पर पीला पंजा चलाया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन मनजीत सिंह ने बताया कि एनडीपीसी एक्ट के कई मामलों में नामजद आरोपी बूटा सिंह के घर पर आज बुलडोजर चलाया गया।
उन्होंने कहा कि नशा तस्कर बूटा सिंह ने सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर यह घर नशे की कमाई से बनवाया था। उस पर पहले ही करोड़ों रुपये की हेरोइन स्मगलिंग के मामले दर्ज हैं। डिप्टी कमिश्नर के आदेशों के बाद पुलिस की मौजूदगी में आज घर गिराया गया।
एसपी मनजीत सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान शुरू होने से अब तक फिरोज़पुर जिले में 1250 मामले एनडीपीसी एक्ट के तहत दर्ज किए जा चुके हैं, 1550 नशा बेचने वालों को गिरफ्तार किया गया है, 231 किलो हेरोइन बरामद की गई है, लगभग 10 लाख नशीली गोलियाँ भी जब्त की गई हैं और पौने एक करोड़ रुपए ड्रग मनी भी अब तक बरामद हो चुकी है। नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है।
-

Punjab News: अब नहीं काटने पड़ेंगे RTO दफ्तर के चक्कर, फेसलेस सर्विस का सीएम मान और केजरीवाल ने किया उद्घाटन, देखें Live
लुधियानाः जिले में आज से फेसलेस आरटीओ सर्विस की शुरुआत की गई। इस दौरान 100% फेसलेस आरटीओ सर्विस का उद्घाटन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने कहा कि अब लोगों को लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी। पंजाब में 544 सेवा केंद्र हैं जिनमें ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से संबंधित सभी सेवाएं मिलेंगी। सीएम मान ने कहा कि अब परेशानी और भ्रष्टाचारी पर ताला लग गया है। ऐसे में अब आरटीओ दफ्तर में जाने की भी लोगों को जरूरत नहीं पड़ेगी। 1076 हेल्पलाइन के जरिए लोग सेवा का लाभ ले सकते है।
अब घर बैठे ही ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी 66 सुविधाओं का लाभ मिल सकेंगा। फैंसी नंबरों की नीलामी भी पार्दशिता से की जाएगी। ऐसे में अब लोगों को सिर्फ 2 से 3 कामों के लिए आरटीओ दफ्तर जाना पड़ेंगा। अगर लोग ये सेवाएं ऑनलाइन लेना चाहते हैं तो वो घर बैठे खुद ही आवेदन कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि पंजाब में आज से आरटीओ दफ्तर की सभी सेवाएं सेवा केंद्रों में शिफ्ट हो जाएंगी। आज से ही ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी व वाहनों से संबंधित सभी 56 सेवाएं सेवा केंद्रों या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलनी शुरू हो जाएंगी।
इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति सेवा केंद्र के प्रतिनिधि को घर बुलाकर काम करवाना चाहता है तो वो भी कर सकता है। आरटीओ की अब तक 38 सेवाएं सेवा केंद्र से मिल रही थी। पंजाब के रीजनल ट्रांसपोर्ट दफ्तरों में भ्रष्टाचार की शिकायतें विभाग व विजिलेंस के पास आ रही थी। जिसकी वजह से सरकार ने ट्रांसपोर्ट विभाग के काम को 100 फीसदी फेसलेस करने का फैसला किया है। अब आरटीओ दफ्तर के कर्मचारियों की पब्लिक से कोई बातचीत नहीं होगी। अफसरों ने साफ कर दिया कि आरटीओ दफ्तरों में पब्लिक का आना जीरो किया जाएगा।
आरटीओ दफ्तर की सेवाएं फेसलेस करने के बाद कर्मचारियों को तय समय पर काम करना होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात करेंगे और इसके संबंध में विस्तार से जानकारी देंगे। हालांकि ट्रांसपोर्ट विभाग के अफसर कह चुके हैं कि अगर कर्मचारियों ने तय समय पर काम नहीं किया तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में 3 तरह के सेवा केंद्र हैं। टाइप वन में बड़े सेवा केंद्र हैं जो कि हर जिले में एक है। ये सभी सेवा केंद्र जिला अधिकारी दफ्तरों के कैंपस में बनाए गए हैं।
इन सेवा केंद्रों में ट्रांसपोर्ट विभाग के काम के लिए अलग से काउंटर बनाए जाएंगे। टाइप टू सेवा केंद्रों की संख्या 228 है और टाइप थ्री 294 है। इन सभी में भी हर काउंटर पर ट्रांसपोर्ट विभाग का काम होगा। अगर आप ऑनलाइन खुद अपने आवेदन फॉर्म नहीं भर सकते तो ही सेवा केंद्र में जाएं। सेवा केंद्र में एक हेल्प डेस्क होगी जो कि आपको आवेदन फॉर्म भरने व आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी देंगे। फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज लगाकर काउंटर पर देने होंगे।
-

राज्यपाल की पहल, कुल्लू और चंबा के आपदा प्रभावितों को मिलेगी मदद
शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज कुल्लू और चंबा जिलों के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक राहत सामग्री के दो वाहनों को राजभवन से रवाना किया। राहत सामग्री हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से इन क्षेत्रों में चल रहे पुनर्वास प्रयासों के अंतर्गत सहायता के लिए भेजी गई है। राहत सामग्री में रसोई में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के 74 सेट, 300 तिरपाल, 280 कंबल, 20 आश्रय उपकरण किट और आवश्यक अन्य घरेलू सामान शामिल हैं।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी आपदाग्रस्त लोगों को समय पर सहायता प्रदान करने में सराहनीय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से राहत कार्य जारी रहेंगे और अगर आवश्यक हुआ तो जिला प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों की मांग के आधार पर अतिरिक्त सहायता भेजी जाएगी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य भी उपस्थित थे।
-

Punjab News: मंदिर में लंगर खा रहे आप नेता पर चली गोलियां
श्री आनंदपुर साहिब: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में उस समय दहशत फैल गई जब गांव अगमपुर निवासी आम आदमी पार्टी के नेता नितिन नंदा पर गोलियां चलाई गईं। मामले की जानकारी देते हुए नितिन नंदा के भाई हरि कृष्ण नंदा ने बताया कि नितिन अगमपुर गांव स्थित मंदिर में खाना खा रहे थे, तभी उन पर हमलावारों द्वारा 2 गोलियां चलाई गईं।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
https://encounternewspaper.com/punjab/firing-on-aap-leader-nitin-nanda-in-sri-anandpur-sahib-condition-critical/उन्होंने बताया कि नितिन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। इस संबंध में जब डीएसपी जशनदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने माना कि गोलीबारी की घटना हुई है और वह मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि नितिन नंदा पहले शिवसेना के नेता थे और कुछ समय पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी दिलशेर सिंह राणा ने नितिन नंदा पर गोली चला दी। नंदा और राणा के बीच पुरानी रंजिश है और यह भी पता चला है कि इनमें लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही। नितिन के सिर में गोली लगी है।
-

पटरी से उतरा कोयला लदी मालगाड़ी का इंजन, मची अफरातफरी, देखें वीडियो
सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में बुधवार को रेलवे से जुड़ा एक हादसा टल गया। यहां कोयला लदी मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। दरअसल, एनसीएल खड़िया के कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) के समीप डीजल रेल इंजन के बेपटरी होने से कोयला व पावर क्षेत्र के अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना के बाद इंजन को पटरी पर लाने की कोशिश की गई, लेकिन बारिश के चलते काफी देर बाद सफलता मिल सकी। जानकारी के मुताबिक जिस कोयला मालगाड़ी का इंजन डिरेल हुआ, वो मालगाड़ी अनपरा तापीय परियोजना के लिए कोयला लेकर जाने वाली मालगाड़ी है।
मालगाड़ी का इंजन की बेपटरी होने की सूचना से अनपरा तापीय परियोजना के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
एनसीएल खड़िया की सीएचपी से अनपरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट व मेघा पावर प्रोजेक्ट (पूर्व में लैंको) को कोयला की आपूर्ति रेल रैक के जरिए की जाती है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 9 बजे के करीब लोडिंग प्वाइंट (न्यू सीएचपी) के पास बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहा रेल इंजन डीरेल हो गया। सूचना के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई।पावर व कोयला क्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इंजन को पटरी पर लाने की कोशिश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे के बाद इंजन को पटरी पर ला दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि खड़िया में न्यू व ओल्ड दो सीएचसी से ट्रेन रैक लोडिंग का काम किया जाता है। घटना के चलते नई सीएचसी से लोडिंग प्रभावित रही, लेकिन पुरानी सीएचपी का वैकल्पिक उपयोग किया गया। इसके चलते कोयला ढुलाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि घटना के पीछे की वजहों की जांच की जाएगी। कमी मिलने पर जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
-

हिमाचल को मिलेगा हाई-टेक मौसम नेटवर्क, CM Sukhu ने रखी बड़ी मांग
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गत सायं नई दिल्ली में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के संबंध में त्वरित चेतावनी उपलब्ध करवाने के लिए डॉप्लर वेदर रडार और समुचित संख्या में स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थिति, वैश्विक ऊष्मीकरण एवं मौसम में परिवर्तन के कारण प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इस कारण राज्य में व्यापक स्तर पर नुकसान हो रहा है। उन्होंने किन्नौर जिला में एक डॉप्लर वेदर रडार और प्रदेश में 150 स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया ताकि इनके माध्यम से पूरे राज्य में अग्रिम चेतावनी प्रणाली का लाभ मिल सके। उन्होंने आग्रह किया कि यह प्रणालियां अगले मानसून सीजन से पूर्व स्थापित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने लाहौल-स्पीति जिला के लिए एक डॉप्लर वेदर रडार स्वीकृत करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री से आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौसम डेटा को केंद्र द्वारा अधिसूचित अग्रिम चेतावनी एजेंसियों के डेटा के साथ एकीकृत किया जाना आवश्यक है। इससे एकीकृत जानकारी एवं समयबद्ध अग्रिम चेतावनी प्राप्त होने में सुगमता होगी। उन्होंने कांगड़ा-हमीरपुर जोन में सीस्मिक प्रयोगशाला एवं डेटा विश्लेषण केंद्र स्थापित करने का आग्रह भी किया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का अधिकांश क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है और उच्च क्षमता युक्त केंद्र की स्थापना प्रदेश सहित अन्य पर्वतीय राज्यों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला में मौसम डेटा केंद्र, प्रदेश के उंचाई वाले क्षेत्रों में दो अतिरिक्त वायु निगरानी प्रणालियां और शेडो जोन में कॉम्पैक्ट वेदर रडार स्थापित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं में अप्रत्याशित वृद्धि के दृष्टिगत अत्याधुनिक चेतावनी एवं डेटा अनुश्रवण और विश्लेषण प्रणाली की स्थापना समय की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री से प्रदेश में अंतरिक्ष विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्पेस ऑन व्हील्स कार्यक्रम, कृत्रिम मेधा एवं संबंद्ध तकनीक की अद्यतन जानकारी के लिए रिफ्रेशर कोर्स, पर्यावरण संरक्षण एवं समग्र विकास के दृष्टिगत पौध आधारित पैकेजिंग प्रणाली तैयार करने के लिए अनुसंधान तथा विकास केंद्र और प्रदेश में पर्वतीय जैविक संसाधनों के समग्र उपयोग के लिए जैव उत्पादन हब (बायो मैन्यूफेक्चरिंग हब) की स्थापना के लिए प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह भी किया। प्रदेश में प्राकृतिक कृषि एवं लैवेंडर सहित लेमन ग्रास और पुष्प खेती के विषय में भी बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने अवगत करवाया कि हिमाचल प्राकृतिक कृषि उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। प्रदेश सरकार की इस पहल से कृषक व्यापक स्तर पर लाभान्वित हो रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने हिमाचल सरकार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य की विभिन्न मांगों पर शीघ्र उचित निर्णय लिया जायेगा।
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, प्रधान आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव तथा केंद्रीय राज्य मंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे।
-

तेज बारिश में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग के साथ हुआ हादसा, दर्दनाक मौत
कोडरमाः जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच-20) पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा पार्वती क्लिनिक के पास हुआ, जब वृद्ध व्यक्ति सड़क पार कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी और दृश्यता बहुत कम थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद अंधेरे और बारिश के कारण सड़क पर गिरे शव को कई वाहनों ने रौंद दिया, जिससे शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना का पता लगने पर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तिलैया थाना पुलिस ने शव को सड़क से हटाकर अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा।
तिलैया थाना के एसआई महादेव पांडेय ने बताया कि उन्हें देर रात दुर्घटना की सूचना मिली थी। टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर एक वृद्ध व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष प्रतीत होती है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।
-

क्या आप भी इस्तेमाल कर रहे हैं Youtube तो हो जाएं सावधान, Data हो जाएगा Hack
टेक्नोलॉजी: यूट्यूब इन दिनों ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जिसका इस्तेमाल कई लोग कर रहे है। शॉर्ट्स से लेकर व्लॉगर्स के वीडियो लोग काफी देखते हैं लेकिन आपने शायद यह गौर नहीं किया होगा कि यूटूयूब पर वीडियो देखने के बाद उसके साथ एक लिंक भी दिया होता है। यह लिंक कई लोग ओपन भी कर देते हैं जिसके कारण मालवेयर का शिकार हो सकते हैं। सिक्योरिटी रिसर्चर ने यूट्यूब पर चल रहे एक बड़े मालवेयर अभियान के बारे में पता लगाया है। इसको यूट्यूब को घोस्ट नेटवर्क बोला जा रहा है। यह नेटवर्क नकली ट्यूटोरियल वीडियो बनाकर और चोरी किए चैनल्स के जरिए लोगों के सिस्टम को मालवेयर से इंफेक्ट कर रहा था। हाल ही में चेक प्वाइंट के रिसर्चर ने इसका पर्दाफाश किया है।नेटवर्क के जरिए लोगों का डेटा हो रहा था हैक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नेटवर्क सॉफ्टवेयर आदि सीखाने वाले हजारों वीडियो के जरिए ऑपरेट करता था। इन ट्यूटोरियल वीडियोज के साथ हैकर्स माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस जैसे किसी सॉफ्टवेयर का क्रैक वर्जन देने के लिए कहते थे। वीडियो में दर्शकों से गूगल ड्राइव या ड्रॉपबॉक्स से फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता था। जैसे ही कोई दर्शक इन लिंक्स के जरिए वीडियो डाउनलोड करता था उसके सिस्टम में मालवेयर इंस्टाल हो जाता है। इसकी मदद से फिर हैकर्स सिस्टम में स्टोर, पासवर्ड, कुकीज और लॉगइन आदि चुरा लेते थे।फर्जी कमेंट करते थे हैकर्स
हैकर्स ने इस बात का भी इंतजाम किया था कि पूरा सिस्टम लोगों को भरोसेमंद ही लगे। इसके लिए वो वीडियो के नीचे फर्जी कमेंट कर देते थे। यह कमेंट असली लगते थे। कमेंट में फाइन ओपन करने के पासवर्ड भी दिए होते थे जिससे लोगों को लगता था कि दूसरे लोग भी इन फाइल्स को डाउनलोड और इस्तेमाल कर रहे हैं। यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम करता था और एक चैनल डिलीत होते ही दूसरा बना लेते थे। इसके अलावा ये चुराए हुए यूट्यूब चैनल से भी ऐसे वीडियो पोस्ट कर लोगों को अपने जाल में फंसा लेते थे।स्कैम से करें अपना बचाव
इंटरनेट पर आजकल कई तरह के स्कैम चल रहे हैं इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के भेजे और बताए हुए लिंक पर क्लिक न करें। फ्री या क्रैक सॉफ्टवेयर के लालच देने वाले लिंक से दूर रहें। थोड़ा सा लालच आपके लिए बड़ा नुकसान कर सकता है।
