Blog

  • चलती Press Conference से कांग्रेस सांसद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चलती Press Conference से कांग्रेस सांसद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    सीतापुरः उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय घर से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बलात्कार मामले में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद राकेश राठौर आज घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही आरोपी सांसद को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में राकेश राठौर ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की थी। हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी थी और स्पष्ट कहा था कि सरेंडर करो।


    दरअसल, याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत को बताया था कि शिकायतकर्ता महिला ने यह मुकदमा 4 साल के बाद दर्ज करवाया है और उनके मुवक्किल को इस मुकदमे में झूठा फंसाया गया है। वही इस मामले गिरफ्तारी से पहले राकेश राठौर ने कहा कि केस में कोई सच्चाई नहीं है। भू माफियाओं ने मुझे फंसाया है। शिकायतकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने दलील दी कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर एक दबंग नेता हैं, जिसके डर के कारण उनकी मुवक्किल ने मुकदमा देर से दर्ज करवाया।

    सांसद राठौर के वकील ने सरेंडर के लिए अदालत से समय मांगा, जिस पर अदालत ने 2 हफ्ते के अंदर सांसद को सेशन कोर्ट में सरेंडर करने को कहा। आरोपी राकेश राठौर ने इससे पहले सीतापुर की सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। बता दें कि बीती 15 जनवरी को कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक महिला की शिकायत के आधार पर कांग्रेस सांसद के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था।

    पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सांसद राकेश राठौर ने उससे शादी करने और उसका राजनीतिक करियर बनाने का वादा करके पिछले चार सालों में कई बार उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने पुलिस को कॉल डिटेल और कॉल रिकॉर्डिंग भी मुहैया कराई।

  • GBS के 16 नए केस आए सामने, स्वास्थ्य विभाग Alert पर

    GBS के 16 नए केस आए सामने, स्वास्थ्य विभाग Alert पर

    महाराष्ट्रः देश में ‘गुइलेन-बैरे सिंड्रोम’ ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को एक और महिला की मौत ‘गुइलेन-बैरे सिंड्रोम’ (जीबीएस) से होने का शक है, जबकि राज्य में इस दुर्लभ बीमारी के 16 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, रविवार को सोलापुर में 40 साल के एक व्यक्ति की संदिग्ध रूप से जीबीएस से मौत हो गई।

    स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे की 56 वर्षीय महिला की सरकारी ससून जनरल हॉस्पिटल में जीबीएस के कारण मौत हो गई। वह कई और बीमारियों से भी ग्रस्त थी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा, ‘अभी तक जीबीएस के 127 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इसके अलावा एक और मरीज की बीमारी से मौत होने का संदेह है। उनमें से नौ पुणे जिले के बाहर के हैं।

    बुधवार को जीबीएस के 16 नए मामले सामने आए। इसमें कहा गया है कि 72 मामलों में जीबीएस की पुष्टि हुई है और 20 मरीज फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। अब तक मल के 121 नमूने राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) को भेजे गए हैं और उन सभी का ‘एंटेरिक वायरस पैनल’ के लिए परीक्षण किया गया। 21 नमूनों में ‘नोरोवायरस’ की पुष्टि हुई जबकि मल के पांच नमूनों में ‘कैम्पिलोबैक्टर’ की पुष्टि हुई। कुल रक्त के 200 नमूने एनआईवी भेजे गए हैं। किसी भी नमूने में जीका, डेंगू, चिकनगुनिया की पुष्टि नहीं हुई है।

  • नगर निगम चुनावः जसबीर बंटी बनें सीनियर डिप्टी मेयर

    नगर निगम चुनावः जसबीर बंटी बनें सीनियर डिप्टी मेयर

    चंडीगढ़ः नगर निगम मेयर पद के चुनाव के बाद डिप्टी मेयर का भी ऐलान हो गया है। जिसमें भाजपा की हरप्रीत कौर को मेयर नियुक्त किया गया है। वहीं अब आप-कांग्रेस ने भाजपा को झटका दिया है। चुनावी नतीजों में कांग्रेस के जसबीर बंटी सीनियर डिप्टी मेयर घोषित किए गए। हाल में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई पार्षद गुरबख्श रावत वोटिंग पर बवाल मच गया था।

    दरअसल, उनकी घड़ी को लेकर बवाल मचा था। आप पार्टी के पार्षद योगेश ढींगरा ने उनकी घड़ी को लेकर आपत्ति जताई और सवाल किया कि जब सभी की घड़ियां बाहर रखवाई गई हैं, तो इन्होंने क्यों पहनी है रावत ने सफाई देते हुए कहा कि यह एक एनालॉग घड़ी है, स्मार्ट वॉच नहीं है। हालांकि, प्रीसाइडिंग अधिकारी ने उन्हें घड़ी उतारने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्हें बैलेट पेपर सौंपा गया और उन्होंने अपना मतदान किया।

  • Virat Kohli के पैर छूने Security तोड़ ग्राउंड में घुसा फैन, देखें वीडियो

    Virat Kohli के पैर छूने Security तोड़ ग्राउंड में घुसा फैन, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः देश में क्रिकेट के कई फैन हैं, वहीं इसी के साथ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के फैन भी दुनिया के हर कोने में बसे हुए हैं। भारत का हर बच्चा दिग्गज विराट कोहली से मिलने का सपने देखता है। कई बार फैंस स्टेडियम में किसी बात की प्रवाह किए बिना सिक्योरिटी को तोड़कर भी उनसे मिलने पहुंच जाते हैं। ताजा मामला रणजी ट्रॉफी में दिल्ली बनाम रेलवे के मैच में देखने को मिला, जहां विराट को करीब से छूने का सपना एक फैन का पूरा हुआ। जानकारी मुताबिक, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली रणजी ट्रॉफी मैच खेलने उतरे थे। दिल्ली की टीम ने मैच में रेलवे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इस बीच एक फैन ने सिक्योरिटी तोड़ी और दौड़ता हुआ बीच मैदान में विराट कोहली के पैरों पर गिर पड़ा। विराट उसे उठाने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच सपोर्ट स्टाफ मैदान पर पहुंचे और उसे वहां से पकड़कर ले गए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें, विराट कोहली 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। वे दिल्ली की ओर से अरुण जेटली मैदान पर रेलवे के खिलाफ खेल रहे हैं। कोहली का यह मैच देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को 13 हजार से ज्यादा फैंस आए हैं। फैंस RCB-RCB के नारे लगाकर कोहली का उत्साह बढ़ा रहे हैं।  
  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में घटना को अंजाम देता चोर काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में घटना को अंजाम देता चोर काबू, देखें वीडियो

    2 दिन पहले भी सामान लेकर चोर हुआ था फरार

    लुधियानाः जिले में आए दिन लूटपाट चोरी और स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला सजंय गांधी कालोनी से सामने आया है, जहां गुरुद्वारा सिंह सभा में चोरी की वारदात को अंजाम देने आए चोर को लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए काबू कर लिया। लोगों का कहना है कि 2 दिन पहले भी गुरुद्वारा साहिब में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान चोर गुरुद्वारा साहिब से बर्तन चोरी करके ले गए थे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके चलते आज गुरुद्वारा साहिब प्रबंधकों द्वारा चोर को काबू करने के लिए चौकसी बढ़ाई गई थी। मामले की जानकारी देते हुए अमरिक सिंह ने कहा कि 2 दिन पहले चोर 2 पतीले और भट्ठी का स्टैंड चोरी करके ले गया था। जिसके बाद उन्होंने सेवादारों को चौकस रहने के लिए अपील की गई। इस दौरान आज फिर से चोर घटना को अंजाम देने के लिए आया था और उसे मौके पर काबू कर लिया गया। घटना की सूचना प्रभारी भूपिंदर को दे दी गई है। थाना प्रभारी ने टीम को मौके पर भेजा और चोर को काबू करके ले गई।
  • सिरफिरे प्रेमी ने टीचर को जिंदा जलाया, 2 मार्च को होनी थी शादी

    सिरफिरे प्रेमी ने टीचर को जिंदा जलाया, 2 मार्च को होनी थी शादी

    प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूल जा रही महिला टीचर को उसके सिरफिरे प्रेमी ने खौफनाद सजा दी। दरअसल प्राइवेट स्कूल की टीचर को सिरफिरे प्रेमी ने रास्ते में रोककर जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने पेट्रोल डालकर टीचर को को आग के हवाले कर दिया।

    इस घटना में महिला टीचर की जलकर मौत हो गई। वहीं घटना में प्रेमी भी झुलस गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतिका टीचर की पहचान नीलू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टीचर नीलू की शादी 2 मार्च को होने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। यह घटना कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली गांव की है।

    जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह टीचर स्कूल जा रही थी। शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने रास्ते में उसे रोक लिया और उस पैर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। खुद को बचाने के लिए टीचर गेहूं के खेत की तरफ भागी मगर आग की लपटों में आकर वह जिंदा जल गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

  • राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इलाज करवाने इस अस्पताल पहुंचे, देखें वीडियो

    राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इलाज करवाने इस अस्पताल पहुंचे, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का स्वास्थ्य ठीक नहीं है जिसके चलते वह अस्पताल अपना चेकअप करवाने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ बड़ा काफिला भी देखा है। पुलिस और कमांडों की टीम भी उनके साथ दिखी।

    बताया जा रहा है कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पंचकूला के सेक्टर 6 के अस्पताल में पहुंचे हैं। कुछ दिनों से उनकों अपना स्वास्थ्य ठीक नहीं लग रहा था जिसके चलते उन्होंने एमआरआई करवाई और डॉक्टर से जांच भी करवाई गई। इस अवसर पर सेक्टर 6 अस्पताल में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। 15 से 20 मिनट अपना चेकअप करवाने के बाद राज्यपाल चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। उनके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। इस दौरान उनका काफिला काफी मुस्तैद दिखा।

  • AAP को बड़ा झटका: BJP की हरप्रीत बबला बनीं मेयर, देखें वीडियो

    AAP को बड़ा झटका: BJP की हरप्रीत बबला बनीं मेयर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः नगर निगम में मेयर चुनाव के दौरान आप पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, क्रॉस वोटिंग में भाजपा की हरप्रीत बबला नई मेयर बन गई हैं। उन्होंने क्रॉस वोटिंग के बाद 2 वोटों से चुनाव जीता। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा उम्मीदवार को 19 वोट मिले, जबकि आप पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार प्रेम लता को 17 वोट मिले। गौर हो कि मेयर चुनाव में भाजपा के पास सिर्फ 16 पार्षदों का समर्थन था। वहीं आप पार्टी के 13 और कांग्रेस के 6 के अलावा एक सांसद मनीष तिवारी समेत 20 वोट थे।


    आप और कांग्रेस गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत था। इसके बावजूद उनकी उम्मीदवार हार गई। मेयर चुनाव के नतीजे से साफ है कि यहां आप-कांग्रेस गठबंधन के 3 वोट भाजपा के पक्ष में हुए हैं। वहीं दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को यह बड़ा झटका है। पिछले एक साल के टर्म में यहां आप के कुलदीप कुमार टीटा मेयर थे। मगर, अब भाजपा ने उनसे चंडीगढ़ निगम की सत्ता छीन ली है।

  • All Time High पर पहुंचा सोना, चांदी की कीमतों में 920 रुपए का उछाल

    All Time High पर पहुंचा सोना, चांदी की कीमतों में 920 रुपए का उछाल

    बिजनेसः घरेलू स्पॉट और फ्यूचर मार्केट दोनों में सोना नए ऑल टाइम हाई पर कारोबार करता दिखा। सोने का नियर-मंथ कॉन्ट्रैक्ट फ्यूचर मार्केट यानी MCX पर आज कारोबार के दौरान (इंट्राडे ट्रेडिंग) 80,975 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई तक ऊपर गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 81,006 रुपए हो गया है। अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट तो 81,098 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया।

    इस बीच सोना आज ग्लोबल मार्केट में कमोबेश स्थिर दिखा। फिलहाल निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की मीटिंग के नतीजे का बेसब्री से इंतजार है। फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय मीटिंग (28-29 जनवरी) मंगलवार से शुरू हो चुकी है। भारतीय समयानुसार आज देर रात (12.30 pm) अमेरिकी केंद्रीय बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल पोस्ट मीटिंग कॉन्फ्रेंस के दौरान मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे।

    इससे पहले यह आज 27 जनवरी को 36 रुपये चढ़कर 80,325 रुपये के भाव पर खुला और 80,517 रुपये के हाई और 80,299 के लो के बीच कारोबार किया। बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट तो आज कारोबार के दौरान 81,098 के उच्चतम स्तर पर दर्ज किया गया।

    वहीं, चांदी की कीमत में भी आज बढ़त रही। ये 920 रुपए बढ़कर 91,600 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 90,680 रुपए प्रति किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

  • Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के भुल्लर रोड़ पर प्लाट से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक की उम्र 35 से 40 वर्षीय लग रही है। चौकी सिंबल के एएसआई गुरप्रीत ने कहा कि उन्हें कंट्रोल रूम से लावारिस शव के खाली प्लाट से मिलने की सूचना मिली थी।

    उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं खाली प्लाट में लोगों ने भारी मात्रा में सीरिंज पड़ी होने के आरोप लगाए है। लोगों का कहना है कि प्लाट में नशेड़ी आकर नशे का सेवन करते है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें पद संभाले 2 से 3 दिन ही हुए है। उन्होंने कहा कि नौजवानों द्वारा खाली प्लाट में नशे के सेवन करने के मामले की गहनता से जांच की जाएगी। इस मामले में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।