Blog

  • Jalandhar News : चोर ने बांके बिहारी मंदिर को बनाया निशाना

    Jalandhar News : चोर ने बांके बिहारी मंदिर को बनाया निशाना

    चांदी की 3 बांसुरी, मुकुट, पायल और नगदी लेकर हुआ फरार 

    जालंधर,ens : चोर और लुटेरे अब धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला थाना-2 के अधीन आते सर्कुलर रोड से सामने आया है। जानकारी के अनुसार चोरों ने बांके बिहारी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की यह वारदात मंदिर के अंदर और बहर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    जानकारी देते हुए पंडित राम नारायण शर्मा ने बताया कि चोर मंदिर के अंदर से बांके बिहारी की चांदी की 3 बांसुरी, एक मुकुट, चार जोड़ी पायल और नगदी ले गया। उन्होंने बताया कि चोरी हुई नगदी मंदिर में चल रहे निर्माण में इस्तेमाल होनी थी। चोर ने मंदिर में रखे तीन गल्ले तोड़ दिए, जिसमें काफी चढ़ावा था।

    सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर जब मंदिर का गेट तोड़ रहा था तो कोई भी वाहन आने पर मंदिर के आगे लेट जाता था, ताकि उस पर कोई शक न करे। चोर ने पेचकस के साथ मंदिर का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल होकर सारे गहने चुराकर फरार हो गया। पंडित ने बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • Punjab News: किसान आंदोलन को लेकर पंधेर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान आंदोलन को लेकर पंधेर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः किसानों द्वारा एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर लगातार शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर आज किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने प्रेस वार्ता की। जहां उन्होंने बताया कि आज भारी मात्रा ट्रैक्टर ट्राली लेकर किसान शंभू बॉर्डर की ओर रवाना हो रहे है। पंधेर ने कहा कि संघर्ष को तेज करने के लिए माझे से यह जत्था आज रवाना हो रहा है। दोनों जत्थेबंदियों ने आंदोलन को बड़ा करने का पहले ही ऐलान कर दिया गया था। इस दौरान माझे के साथ आज दोआबा से जत्था बॉर्डर पर पहुंच रहा है।

    केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पंधेर ने कहा कि यह आंदोलन अकेले किसानों का नहीं है बल्कि सभी मजदूरों का आंदोलन है और यह समाज की लड़ाई लड़ रहा है। कारपोरेट कारोबारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भारत की छोटी लघु उद्योग को नुकसान पहुंचाना है। बर्लिंगटन और चैपटो को लेकर कहा कहा वह ऑनलाइन आट महंगे दामों में बेच रही है। पंधेर ने कहा कि आज उन्होंने देखा कि बर्लिंगटन द्वारा ऑनलाइन ढाई फीट गन्ना का रेट 23 रुपए में बेचा जा रहा है, लेकिन किसानों को गन्ने से उचित दाम नहीं दिए जा रहे है। पंधेर ने पंजाब के सभी लोगों से आंदोलन में साथ देने की अपील करते हुए कहा कि सभी गांवों से ट्रैक्टर ट्राली लेकर भारी मात्रा में किसान पहुंचे।

    वहीं दूसरे किसान नेता ने कहा कि शभू, खनौरी और रत्नपुरा बॉर्डर पर बैठे किसानों के साथ मिलकर संघर्ष को तीखा करने के लिए माझे से सैकंड़ो की तादाथ में ट्रैक्टर ट्राली पहुंची है। उन्होंने कहा कि जो सरकार कह रही है कि बॉर्डर पर कुछ ही किसान बैठे हुए उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भारी मात्रा में बॉर्डर पर किसान इकट्ठा हो रहे है। ऐसे में जल्द किसानों की सरकार के साथ आरपार की लड़ाई शुरू होगी। किसान नेता ने कहा कि जब कि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा और इसे ओर तीखा किया जाएगा।

  • Jalandhar News : फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में कोर्ट ने मालिक गुरदीप को सुनाई सजा

    Jalandhar News : फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में कोर्ट ने मालिक गुरदीप को सुनाई सजा

    10 साल की जेल और 1.56 लाख जुर्माना 

    जालंधर,ens : गैर कानूनी पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान राधिका और सुनील के तौर पर हुई है। राधिका मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी, वर्तमान में चहार बाग में रह रही थी। सुनील कुशवाहा मूल रूप से मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर के गांव महेबा का रहने वाला था और वर्तमान में ऋषि नगर में रह रहा था। अदालत ने सेंट्रल टाउन से मटे रियाजपुरा में करीब 6 साल पहले गैरकानूनी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में गुरदीप सिंह को दस साल की कठोर कारावास व 1.56 लाख के जुमने की सजा सुनाई है।

    जुर्माना न देने पर एक साल की और कैद काटनी होगी। गुरदीप बेल पर था, तो उसे सजा के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार सेंट्रल टाउन के रियाजपुरा में 27 मार्च, 2018 को बाद दोपहर 3:30 बजे विस्फोट तब हुआ, जब घर की पहली मंजिल पर गैरकानूनी ढंग से पटाखों में बारूद भरा जा रहा था। इसी दौरान धमाका हो गया था।

    पुलिस जांच में सामने आया कि गुरदीप अपने ही घर की छत पर पटाखे बनाने की कथित फैक्ट्री चलाता था। वहां पर पटाखे भरते समय धमाका हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक स्वमग्री बरामद की थी। पुलिस ने गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया था। गुरदीप को 6 जून, 2018 को बेल मिल गई थी। पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर दी थी।

  • Chandigarh मेयर चुनाव को लेकर Punjab से रवाना हुए कांग्रेस पार्षद, देखें वीडियो

    Chandigarh मेयर चुनाव को लेकर Punjab से रवाना हुए कांग्रेस पार्षद, देखें वीडियो

    लुधियानाः चंडीगढ़ नगर निगम का मेयर 30 जनवरी यानी आज बनने जा रहा है। वहीं जोड़-तोड़ की राजनीति से बचने के लिए कांग्रेस ने 2 दिन पहले ही अपने 6 पार्षदों को लुधियाना में ठहराया हुआ था। वहीं आज अल सुबह पार्षद चंडीगढ़ को रवाना हो गए है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सभी पार्षद अपने बैक पैक करके चंडीगढ़ की ओर रवाना हो रहे है।

    कांग्रेस नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज वह मेयर, सीनियर मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए चंडीगढ़ को रवाना हो रहे है। नेता ने कहा कि आज चुनाव में उन्हें उम्मीद है कि तीनों सीटों में वह जीत हासिल करेंगे। इस दौरान लोगों ने जो जिम्मेंदारी उन्हें सौंपी है उन्हें पूर्ण रूप से निभाएंगे।

  • Jalandhar News : चोरों ने दिनदहाड़े डाक्टर के घर को बनाया निशाना

    Jalandhar News : चोरों ने दिनदहाड़े डाक्टर के घर को बनाया निशाना

    सोने के गहने और नगदी लेकर हुए फरार 

    जालंधर,ens : चोरों ने एक डाक्टर के घर को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार न्यू दशमेश नगर ढिलवां रोड रामा मंडी में चोरों ने दिन दहाड़े एक डाक्टर के घर को निशाना बनाया। घर के मालिक डाक्टर तरसेम लाल भारती पुत्र राम नारायण ने बताया कि परिवार के लोग किसी जरुरी काम से दोपहर के समय में ताला लगाकर गए थे।

    जिसके बाद करीब 4 घंटे बाद जब वह वापिस लौटे तो गेट खोलकर अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा हुआ था। तरसेम लाल ने बताया कि चैक करने पर पता चला कि चोर घर से सोने के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए है। उन्होंने बताया कि घर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी चोर साथ ले गए है।

    तरसेम लाल भारती ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। टकोहा पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पैक्टर नरिंदर मोहन और फिंगर प्रिंट माहिर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • Punjab News: चाइना डोर बेचती महिला गिरफ्तार

    Punjab News: चाइना डोर बेचती महिला गिरफ्तार

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा चाइना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन उसके बावजूद चाइना डोर बेचने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला बलौंगी से सामने आया है। जहां प्रतिबंधित चाइना डोर दुकान में बेचने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी महिला की पहचान सरोज बाला के रूप में हुई है, जिसने बलौंगी में श्री गुरुद्वारा साहिब के पास दुकान खोली हुई है। पुलिस के अनुसार बलौंगी थाना पुलिस ने बलौंगी की सब्जी मंडी के पास नाका लगा रखा था। तभी सूचना मिली कि बलौंगी के मेन गेट के पास एक महिला दुकान के बाहर चीनी डोर बेच रही है। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर महिला को डोर बेचते हुए काबू कर लिया। इसके बाद उसके परिवार ने मौके पर उसकी जमानत करवा ली है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि चाइना डोर बेचने का आतंक आखिर कब खत्म होगा। हर साल चाइना डोर बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई तो पुलिस द्वारा की जाती है, लेकिन इसका अभी तक अंत नहीं हुआ है, यही कारण है कि हर साल कई लोगों की इस घातक डोर से जाने जा रही है और कई लोग घातक डोर से गंभीर रूप से घायल हो रहे है।

  • Punjab News: Grand Walk Mall के बाहर 4 गाड़ियों की हुई टक्कर की CCTV फुटेज आई सामने

    Punjab News: Grand Walk Mall के बाहर 4 गाड़ियों की हुई टक्कर की CCTV फुटेज आई सामने

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर स्थित ग्रैंड वॉक मॉल के बाहर एक तेज रफ्तार वोक्सवैगन की जेटा कार ने आगे जा रही आई 20 कार को ओवरटेक करते हुए 4 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार जेटा कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को पहले टक्कर मारी, लेकिन उसके बावजूद गाड़ी रफ्तार कम नहीं हुई और उसके बाद कार पलटी खाकर डिवाइडर तोड़ दूसरी तरफ जा सर्विस लाइन पर खड़ी थार और फार्च्यूनर कार से टकरा गई।

    गनीमत यह रही हादसे के दौरान अन्य गाड़ियों में सवार लोगों को कोई जानी नुकसान नहीं पहुंचा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में सभी गाड़िया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वही उसमे बैठी सभी सवारियों को लोगो ने बाहर निकाला, जिन्हें चोटें आई थी। लोगो ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। जहां थाना सराभा नगर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी गाड़ियों को थाने में भेज जांच शुरू की। वहीं, हादसे को अंजाम देने वाला जेटा कार का चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए थार सवार जगराओं निवासी डॉ. किशन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ग्रांड वॉक में शॉपिंग करने आया था। जहां शॉपिंग के बाद वह कार में आकर बैठे ही थे कि दूसरी तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार पलटी खाकर उनकी गाड़ी से आ टकराई। हादसे के दौरान डॉ. का परिवार जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिसके बाद राहगीरो ने उन्हें कार की दूसरी तरफ से बाहर निकाला। वहीं, हादसे में फार्च्यूनर, आई 20 कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सभी कार मालिकों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जेटा कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

  • Punjab News: नाबालिगों में छोटी सी बात को लेकर हुआ विवाद, घर के बाहर की पत्थरबाजी, देखें वीडियो

    Punjab News: नाबालिगों में छोटी सी बात को लेकर हुआ विवाद, घर के बाहर की पत्थरबाजी, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में कानून व्यवस्था लड़खड़ाती नजर आ रही है। शरारती तत्वों में पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है। कई लोगों छोटे-छोटे झगड़ों को बड़ा रूप दे देते हैं, वहीं कई तो एक दूसरे को मारने तक उतारु हो जाते हैं। खासकर आजकल के बच्चों में गुस्सा बहुत ज्यादा देखा जाता है।

    ऐसा ही मामला अमृतसर के मोहकमपुरा थाने के अंतर्गत रसूलपुर कलर इलाके का है, जहां बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद कुछ बच्चों और युवकों ने एक घर की छत पर चढ़कर हमला बोल दिया और उस घर पर पत्थरबाजी की। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कर दिया।

    पीड़ित सोनू कुमार विश्क्रमा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बच्चों का इलाके के दूसरे बच्चों से विवाद हो गया था, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने घर पर पत्थर फैंके और घर के दरवाजे पर धारदार हथियारों से भी प्रहार किया। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस दौरान उन बदमाशों ने सारी घटना का वीडियो बनाकर भी इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया है। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

    मोहकमपुरा थाने के पुलिस अधिकारी सुमित सिंह ने बताया कि रसूलपुर कलर इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तो वह इसकी जांच करेंगे और जांच के बाद उचित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा, अभी तक उन्हें किसी भी तरह का कोई वीडियो नहीं मिला है।

  • Punjab News: ओवरलोड ट्राली का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, 2 की माैत

    Punjab News: ओवरलोड ट्राली का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, 2 की माैत

    लुधियानाः खन्ना के गांव बाहोमाजरा के पास गन्ने की भरी ओवरलोड ट्राली हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात ट्राली का रस्सा टूटने से हुए हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान गुरदीप सिंह और दीदार सिंह निवासी माजरी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार गुरदीप सिंह अपने पड़ोसी दीदार सिंह निवासी माजरी के साथ गन्ना भरकर अमलोह जा रहा था।

    जैसे ही दोनों बाहोमाजरा के पास पहुंचे तभी गन्नों पर बंधा रस्सा टूट गया। इस कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर घूमता हुआ रेलिंग पर चढ़ गया। ढलान होने के चलते गन्ने दोनों लोगों के ऊपर आ गिरे। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और काफी मशक्कत के बाद दोनों को गन्ने को नीचे से निकाला। तब तक गुरदीप सिंह की मौत हो चुकी थी।

    जब दीदार सिंह को इलाज के लिए खन्ना सिविल अस्पताल लाया जा रहा था तो रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। वहीं जब इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने शवों को मोर्चरी में भेजने के लिए कहा तो गुरदीप सिंह के रिश्तेदार अड़ गए कि वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। वे अपनी गाड़ी में शव लेकर जाएंगे। स्थिति को देख पुलिस को बुला लिया गया। देर रात तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने राहगीरों की मदद से गन्ने से नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

  • Punjab News: कार और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    कई फीट हवा में उछला बाइक सवार

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड पर कार और बाइक में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे में बाइक सवार कई फीट हवा में उछल कर सड़क पर गिरा। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रेड लाइट से क्रॉस कार करते हुए मुड़ रही थी, इस दौरान दूसरी तरफ से तेजी से बाइक सवार आ रहा था और दोनों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।