Blog

  • Punjab News: Grand Walk Mall के बाहर 4 गाड़ियों में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: Grand Walk Mall के बाहर 4 गाड़ियों में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर स्थित ग्रैंड वॉक मॉल के बाहर 4 गाड़ियों की टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार जेटा कार का गियर फंसने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते गाड़ी पहले एक आई-20 कार से टकराई, फिर डिवाइडर पार कर 2 थार और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से टकरा गई। हादसे में कुल 5 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

    मौके पर कार चालक एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। दूसरी कारों के चालकों ने वोक्सवैगन कार चालक के साथ मारपीट भी की, जिसके कारण वह घायल अवस्था में मौके से भाग गया। पता चला है कि उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सराभा नगर और डिवीजन नंबर 5 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वोक्सवैगनकार ड्राइवर के पिता जयदीप ने बताया कि उनका बेटा किसी काम से जा रहा था। अचानक कार का गियर फंस गया और उसने ब्रेक लगा दिए, जिसके कारण कार को अचानक रोकना पड़ा। कार की स्पीड करीब 80 थी। जिसके कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

    जिसके बाद अन्य कार ड्राइवर कारों से उतरकर उसके बेटे की पिटाई करने लगे। उसका बेटा बुरी तरह से घायल हो गया है। पिता जयदीप का कहना है कि अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ, जबकि उसके बेटे के पास कार का लाइसेंस भी है। लोगों ने बिना कारण जाने उसके बेटे की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पिता जयदीप ने अपने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ बलबीर सिंह, राजिंदर सिंह और दलजीत सिंह आई-20 कार में बैठे थे।

    डॉ. किशन सिंह और डॉ. गुरप्रीत कौर वोक्सवैगन थार कार में बैठे थे जो डिवाइडर पार कर कार से टकरा गई। डॉ. किशन सिंह घायल हो गए हैं। फॉर्च्यूनर कार के मालिक संजीव ने बताया कि वह मोगा से शॉपिंग करने मॉल आए थे। जब वह बाहर आए तो देखा कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस वोक्सवैगन के ड्राइवर की कार की जांच करेगी और उचित कार्रवाई करेगी।

  • आज सपाट पर खुली STOCK MARKET, सेंसेक्स में आई गिरावट

    आज सपाट पर खुली STOCK MARKET, सेंसेक्स में आई गिरावट

    मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में जारी तेजी का सिलसिला वीरवार को रूक गया। दरअसल, बुधवार को दोनों इंडेक्स Sensex-Nifty तेजी के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 631 अंक चढ़कर 76,532.96 के लेवल पर बंद हुआ था, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 205 अंकों की उछाल के साथ 23,163 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार की निगाहें अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले पर टिकी हुई थीं और बुधवार रात US Fed ने फैसला लेते हुए पॉलिसी रेट को स्थिर रखा है।

    इसके बाद जहां अमेरिकी बाजारों में कमजोरी दिखी, तो गिफ्ट निफ्टी भी सुस्ती में कारोबार कर रहा था। तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा और इसकी रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सेंसेक्स करीब 100 अंक फिसल गया, तो निफ्टी भी मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुआ। आज के कारोबार के दौरान निफ्टी पर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी प्रमुख लाभ में रहे, जबकि टाटा मोटर्स, एचडीएफसी लाइफ, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर फोकस में रहेंगे।

    बीते दिन कारोबार के दौरान फ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, विप्रो, बजाज ऑटो, इंफोसिस के शेयर टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे. जबकि एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, बीपीसीएल, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, आईटीसी के शेयर टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे। सेक्टोरल मोर्चे पर मीडिया, आईटी, रियल्टी में 2-2 फीसदी की तेजी आई, जबकि एफएमसीजी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2-2 फीसदी की तेजी आई। फेड के ब्याज दरों के फैसले और केंद्रीय बजट से पहले आईटी और वित्तीय शेयरों की बदौलत सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को लगातार दूसरे सत्र में बढ़त दर्ज की। बीएसई का बाजार पूंजीकरण 6.13 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 415.13 लाख करोड़ रुपये हो गया।

  • Jalandhar News: मानव तस्करी मामले में फर्जी ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर को आज प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

    Jalandhar News: मानव तस्करी मामले में फर्जी ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर को आज प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

    जालंधर,ENS: रूस और यूक्रेन युद्ध में भारतीय नौजवानों को वहां पर फंसा कर पंजाब पुलिस की गिरफ्त में फर्जी ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर को जालंधर देहात पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर जालंधर के थाना गोराया में लाया गया।इसी फर्जी ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर ने 1 जनवरी 2025 को श्रीलंका के नागरिकों अपने साथी द्वारा किडनैप किया गया था और पंजाब पुलिस ने इस वारदात को कई घंटों की काफी मुश्कत के बाद हल कर बड़ी कामयाबी हासिल की थी।लेकिन पुलिस को क्या पता था इसी फर्जी ट्रैवल एजेंट ने रूस में भारतीय नागरिकों को वहां के विदेशी एजेंटों से मिलकर रूसी आर्मी में काम करने को मजबूर किया था।

    लेकिन जब से मीडिया रिपोर्ट आनी शुरू हुई तो पुलिस प्रशासन को भी इस फर्जी ट्रैवल एजेंट की खिलाफ पिछले साल थाना गोराया में दर्ज मानव तस्करी मामले को लेकर चौकस हुआ है और अब पुलिस द्वारा पकड़े गए जालसाज आरोपी अंकित डोंकर से पूछताश करेगी और वहीं जहां पुलिस को पूछताश दौरान कई खुलासे होने की उम्मीद है तो दूसरी ओर रूस में लापता हुए या फसे लोगों की उम्मीद पारिवारिक सदस्य को जगी है। अमृतसर जेल में बंद फर्जी ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर को जालंधर देहात पुलिस द्वारा कल किसी भी समय प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश करेगी ओर अदालत से पुलिस आरोपी का रिमांड हासिल करने की कोशिश करेगी ,वही बाद उसे थाना गोराया ले जाया गया।

    लेकिन पुलिस उसका मेडिकल अदालत में पेश करने से पहले बाद में करवाती है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।पुलिस सूत्रों मुताबिक पुलिस द्वारा इस फर्जी ट्रैवल एजेंसी पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कैसे वह भारतीय नौजवानों को रूस में बुलाकर वहां की आर्मी में भर्ती करवाता था और किन विदेशी एजेंट के सहयोग से वहां पर काफी समय से रह रहा था।यहां तक की कुछ समय पहले ही यह रूस से भाग कर भारत आया था और यहां आकर भी उसने अपने मानव तस्करी का खेल जारी रखा था।सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी से यह भी पता चला है कि यह फर्जी ट्रैवल एजेंट वहां से इसलिए भागा था क्योंकि वहां की सरकार को इसकी काली करतूत के बारे में पता चल चुका था।

    इस फर्जी ट्रैवल एजेंट ने रूस में कई भारतीय लोगों को कम रुपए में इटली भेजने के नाम पर वहां बुलाया था और वहां उनसे दुर्व्यवहार कर और मारपीट कर रूसी आर्मी में काम करने को मजबूर किया था। इस फर्जी ट्रैवल एजेंट के कारण रूस और यूक्रेन की जंग में जबरन ऋषि आर्मी में काम कर रहे भारतीय लोग भी अपनी जान गवा चुके हैं।इस फर्जी ट्रैवल एजेंट के पंजाब पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद रूस में फसे लोगों के पारिवारिक सदस्यों को उम्मीद जगी है कि उनके नौजवान या परिवार के लोग जो लापता है अथवा रूसी आर्मी में काम कर रहे है उनके बारे पता लग पाएगा।

    क्लोजिंग – आपको बतादे इस फर्जी ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर के खिलाफ जालंधर देहात पुलिस ने पिछले साल 18/07/24 को 406 420 120बी के तहत मानव तस्करी का मामला दर्ज किया था,लेकिन यह फर्जी ट्रैवल एजेंट पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था।लेकिन इस साल 1 जनवरी को अमृतसर की पंजाब पुलिस द्वारा किडनैपिंग के मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी और अब जालंधर पुलिस इस मानव तस्करी का खेल करने वाले फर्जी ट्रैवल एजेंटों का पर्दाफाश करेगी।

  • आज का राशिफल, 30 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 30 जनवरी 2025

    आज माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 4 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 11 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक घनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 51 मिनट पर हर्शल मार्गी हो रहे हैं।

    मेष राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वे आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। आपको दूरसंचार द्वारा शुभ सूचना मिल सकती है, घर में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको नकारात्मक सोचने से बचना चाहिए। बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुका हुआ धन का आज आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा। आप अपने सभी खर्चो को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी से आज उपहार मिल सकता है। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे अच्छा महसूस करेंगे। आज खास कार्य पूरा होने की संभावना है। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखेंगे तो काम सुचारु रूप से बनते जाएंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ज्यादा बढ़ेगी।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आज घर में शुभ समाचार मिलने के योग हैं, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आज आपको बेवजह की उलझनों से बचना चाहिए। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    सिंह राशि:आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे, नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक उलझनों का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको किसी से उलझनें से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है।

    कन्या राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपकी कविता को लोग ज्यादा पसंद करेंगे।

    तुला राशि:आज आपका दिन आपकी माता-पिता की सेवा में बीतेगा। आज आप नई जमीन से संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। पारिवारिक मनोरंजन संबंधी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा जिससे बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। जो युवा आज जॉब की तलाश में है, उनको आज किसी अच्छी जगह पर जॉब मिलेगी।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज युवाओं को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताएं। आज पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आमदनी में आज इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने जाएंगे।

    धनु राशि:आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। सिलाई का काम करने वालों को… अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।

    मकर राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। क्योंकि कभी-कभी आपका जल्दबाजी और आवेश पूर्ण स्वभाव लोगों के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उनकी उम्मीद को कायम रखेंगे।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज किसी भी परिस्थिति में घबराने की वजह अपनी बुद्धि बल और कार्य क्षमता का उपयोग करेंगे तो समय रहते उचित हल भी निकल आएंगे। कुछ समय प्रैक्टिकल और प्रभावशाली लोगों के साथ व्यतीत करने से आपके स्वभाव में परिवर्तन आएगा। आज अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर उचित अमल करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

    मीन राशि:आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। आज कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। भाइयों के साथ चल रही अनबन आज किसी की सहायता से हल हो सकती हैं। आज टूर एंड ट्रेवल्स संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा।

  • Punjab News: Fake CBI और Police बनकर नौकरी दिलाने वाले 2 ठग गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: Fake CBI और Police बनकर नौकरी दिलाने वाले 2 ठग गिरफ्तार, देखे वीडियो

    अमृतसर: पंजाब में आए दिन जालसाज नए-नए तरीकों से भोले-भाले लोगों को फंसा कर धोखाधड़ी कर रहे है। अमृतसर में हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां दो भाइयों ने खुद को सीबीआई और पंजाब पुलिस का अधिकारी बताकर लोगों से 16 लाख रुपये की ठग लिए, जिसकी शिकायतें पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर के रहने वाले अमृतपाल सिंह और अजय पाल सिंह के रूप में हुई है।

    इस मामले मे DCP आलम विजय सिंह के बताया कि उनकी टीम को अमनदीप सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उसके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए, इसी तरह दूसरे मामले में गांव जैंतीपुर के रहने वाले निखल नामक युवक ने शिकायत में बताया कि उसे नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये ठगी की गई।

    दोनों भाई खुद को फर्जी सीबीआई अधिकारी और फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ठगते थे। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अजय पाल सिंह के पास से फर्जी सीबीआई आईडी कार्ड, कांस्टेबल भर्ती के फर्जी दस्तावेज और 2 लाख रुपये नकदी और अमृतपाल सिंह से पंजाब पुलिस कांस्टेबल की वर्दी, नेम प्लेट पीपी लिखी हुई काली बेल्ट, और पुलिस की पगड़ी बरामद हुई। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है कि वह इससे पहले कितनो को ठग चुके है।

  • Punjab News : SAS नगर में 15,000 की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    Punjab News : SAS नगर में 15,000 की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    चंडीगढ़: विजिलेंस ने शहीद भगत सिंह नगर के थाना औड़ में तैनात एएसआई प्रशोतम लाल को 15000 रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी इस मामले में करीब 4 महीनों से गिरफ्तारी से बच रहा था।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला शिकायतकर्ता देव राज निवासी गांव गुड़ापड़, थाना औड़, जिला शहीद भगत सिंह नगर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त एएसआई उसके परिवार के खिलाफ थाना औड़ में दर्ज मामले में मदद करने के बदले 30,000 रुपये रिश्वत मांग रहा है। पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन संबंधी उक्त एएसआई प्रशोतम लाल से अलग-अलग तारीखों पर हुई बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली थी।

    विजिलेंस ने आरोपी एएसआई प्रशोतम लाल के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 और भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2) के तहत एफआईआर नंबर 22, दिनांक 30.09.2024 दर्ज की गई थी।

    जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता के माध्यम से थाना औड़ में दर्ज एक अन्य FIR no. 50, दिनांक 01.07.2024 के आरोपी अमनप्रीत उर्फ माने और FIR no. 58, दिनांक 24.07.2024 के आरोपी जोगा राम और हरजिंदर कौर से भी रिश्वत ली थी। गौरतलब है कि आरोपी एएसआई प्रशोतम लाल को आज अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Punjab News: दिल का दौरा पड़ने से कांग्रेसी पार्षद का हुआ निधन

    Punjab News: दिल का दौरा पड़ने से कांग्रेसी पार्षद का हुआ निधन

    लुधियाना: कांग्रेस पार्षद की हार्ट अटैक से मौत होने की घटना सामने आई है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस पार्षद राज कुमार राजू सुबह पूरी तरह स्वस्थ थे। शाम को घर लौटने पर उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। राजू पहली बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे।


    21 दिसंबर को हुए नगर निगम चुनाव में जीत के मात्र 38 दिन बाद उनका निधन हो गया। निगम चुनाव में कांग्रेस ने कुल 30 सीटें जीती थीं, जिनमें से चार पार्षद पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। अब राजू के निधन के बाद कांग्रेस के पार्षदों की संख्या घटकर 25 रह गई है। लुधियाना के सांसद राजा वडिंग और कांग्रेस पार्टी के प्रधान संजय तलवार ने पार्षद राजू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

  • Punjab News: राहगीरों को लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: राहगीरों को लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    36 मोबाइल, तेजधार हथियार और बाइक बरामद

    लुधियाना (ens) ; सीआईए स्टाफ की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 36 मोबाइल, एक बाइक और तेजधार हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान बाबा जीवन सिंह नगर ताजपुर रोड के रहने वाले साहिल, ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले प्रेम और सोनू कुमार के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए ADCP अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि सीआईए स्टाफ टू के इंचार्ज विक्रमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान ताजपुर रोड के पास मौजूद थे, जहां उन्हें सूचना मिली की आरोपित रात के समय लोगों को तेजधार हथियार दिखाकर लूटपाट का शिकार बनाते हैं। आरोपी वारदात करने की फिराक में त्रिकोणी पार्क ताजपुर रोट टी पॉइंट के पास खड़े हुए हैं।

    जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच तीनों आरोपियों को दबोच कर साहिल के कब्जे से चार मोबाइल, प्रेम से तीन और सोनू से तीन मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर सोनू से पूछताछ के दौरान 26 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल बरामद किये । पुलिस दोनों से दोबारा पूछताछ के लिए लेकर चंडीगढ़ रोड लेकर गई ,तो आरोपी पुलिस को धक्का देकर भागने की कोशिश करने तो नीचे गिरने से प्रेम की बाजू और साहिल की टांग पर चोटे आई। पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों से लंबित चल रहे मामले हल करने में जुटी हुई है।

  • Jalandhar News: शादी वाले घर से 17 तोले गहने चोरी करने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शादी वाले घर से 17 तोले गहने चोरी करने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर (ens): थाना शाहकोट की पुलिस ने शादी के घर में चोरी कर भागने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास सोने के गहने बरामद किए है। आरोपियों की पहचान गाँव कबीरपुर कपूरथला के रहने वाले गुरप्रीत सिंह और प्रिंस प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि थाना शाहकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल सिंह को गांव कुतबीवाल के रहने वाले नवदीप सिंह ने शिकायत दी थी कि उसके चाचा के लड़के की शादी थी और परिवार आनंद कारज के लिए गुरुद्वारा साहिब में गया हुआ था। उसका एक भाई अपाहिज है, जिसे देखने के लिए वह घर गया। इस दौरान घर से निकले दो युवको ने उसे धक्का देकर बिना नंबरी बाइक पर भाग गए। जब उसने कमरे में जाकर देखा, तो चोर अलमारी का ताला तोड़ करीब 17 तोले सोने के गहने चोरी कर ले जा चुके थे। जिसके बाद उनकी टीम ने चोरों के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर। दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 17 तोले सोने के गहने और वारदात इस्तेमाल बाइक बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपित इससे पहले किन वारदातों को अंजाम दे चुके है।
  • Punjab News: पुलिस स्टेशन से पूर्व कांस्टेबल 10,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस स्टेशन से पूर्व कांस्टेबल 10,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार, देखें वीडियो

    SHO ने थाने मे अवैध रूप से किया था तैनात

    लुधियाना: जिले के माछीवाड़ा थाने में तैनात एसएचओ के सहयोगी सेवानिवृत्त कांस्टेबल को विजिलेंस विभाग ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी पुलिस विभाग से बिना किसी आधिकारिक आदेश या मंजूरी के पुलिस थाने में ड्यूटी कर रहा था। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह के रूप मे हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि माछीवाड़ा सब-डिवीजन के गांव मोहन माजरा निवासी सुखवीर सिंह की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि उसकी कार माछीवाड़ा पुलिस द्वारा जब्त कर ली गई थी । आरोपी बलविंदर सिंह ने उसे कहा कि कार मुख्य मुंशी करण के कब्जे में है। कार को छुड़ाने के लिए आरोपी ने 25,000 रुपये मांगे थे। जो पहले 15,000 और बाद मे 10000 देने तय हो गए । जिसकी रिकॉर्डिंग शिकायतकर्ता ने ब्यूरो रेंज कार्यालय में जमा करवा दी।

    लुधियाना रेंज की टीम ने जाल बिछा उक्त आरोपी को माछीवाड़ा के बाहर दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस को जांच के दौरान पता चला कि उक्त आरोपी बलविंदर सिंह पीएपी से पहले ही सेवानिवृत्त हो चुका है। जिसे एसएचओ ने बिना किसी विभागीय आदेश के अवैध रूप से थाने में तैनात किया था। उल्लेखनीय है कि इस मामले में संबंधित एसएचओ की भूमिका पर भी जांच की जा रही है।